जेवरात - Amrit Vichar

होली से पहले मुखानी में टूटा ताला, चोरों ने कोना-कोना खंगाला डाला
हल्द्वानी, अमृत विचार : चोरों ने लोहरियासाल तल्ला कठघरिया स्थित एक घर से लाखों का सामान पार कर लिया। परिवार होली के अवसर पर बागेश्वर अपने गांव गया था। परिवार होलिका दहन के रोज लौटा तो घर लुट चुका था। मुखानी थानाक्षेत्र में शातिरों ने घर का तोड़ कर कोना-कोना खंगाला और नगदी व जेवर उड़ा ले गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्जकर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

इन्दिरा कॉलोनी सेक्टर-4 मेहरागांव लोहरियासाल तल्ला कठघरिया निवासी मनोज पाठक ने मुताबिक 9 मार्च को वह किसी काम से बागेश्वर गए हुए थे और घर पर ताला लगा ता। 13 मार्च को वह वापस लौटे तो आवाक रह गए। घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर गए तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था।

लॉकर व अन्य ताले भी टूटे पड़े थे। मनोज का कहना है कि घर से लगभग 20 हजार रुपए की नगदी और पत्नी के लाखों रुपए के जेवर गायब हैं। बड़ी बात यह है कि घटना की खबर पड़ोसियों को भी नहीं लगी और चोर ताले तोड़कर चुपचाप फरार हो गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से पड़ताल की जा रही है।

मुरादाबाद : दुल्हन के जेवरात और कपड़ों से भरा बैग लेकर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में एक ई रिक्शा वाले ने दुल्हन के लगभग 5 लाख रुपए के जेवर उड़ा दिए। दुल्हन के परिजनों ने ई रिक्शा को लाकड़ी तिराहे से बुक किया था। रामलीला मैदान के पास वैंक्वेट हॉल पर सामान उतारते समय ई-रिक्शा वाला दुल्हन के कपड़ों और जेवर वाले बैग को लेकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ई रिक्शा वाले की तलाश में जुटी है। यह घटना मझोला क्षेत्र में लाइनपार रामलीला मैदान के सामने स्थित ब्लू बेल्स वैंक्वेट हॉल की है।

अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में गांव दढ़िहाल निवासी बाबूराम शर्मा की बेटी की 16 फरवरी को शादी थी। बाबू राम लाकड़ी बाईपास पर एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। गांगन तिराहे के पास ही नया गांव फाजलपुर में किराए के मकान में फैमिली के साथ रहते हैं। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।बाबूराम ने बताया कि 16 फरवरी को उनकी बड़ी बेटी की शादी थी। इसके लिए लाइनपार रामलीला मैदान के पास ब्लू बेल्स मैरिज हॉल बुक किया था। बुलंदशहर जिले से बारात आनी थी। दोपहर में लगभग 2 बजे परिवार घर में ताला लगाकर मैरिज हॉल में पहुंच गया था।

रविवार को दोपहर करीब 2 बजे दुल्हन की दो मौसी और दो ममेरी बहन गांगन तिराहे से ई रिक्शा में ब्लू बेल्स मैरिज हॉल के लिए बैठी थीं। उन्होंने अपना सूटकेस ई रिक्शा की छत पर रख दिया। रामलीला मैदान के पास ब्लू बेल्स बैक्वेट हॉल के पास उतरकर अंदर चली गई। उतरते समय ई रिक्शा से अपना सूटकेस उतरना भूल गई। महिलाओं के उतरते ही मौका पाकर ई रिक्शा चालक सूटकेस लेकर कुंदनपुर की ओर चला गया।

बाबूराम ने बताया कि सूटकेस में दुल्हन के कपड़े करीब 5 लाख रुपए के उसके गहने थे। इसमें डेढ़ लाख रुपए कीमत की दुल्हन की एक अंगूठी भी शामिल है।ई रिक्शा वाले के बैग लेकर भागते ही लोगों ने उसका पीछा किया। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुल्हन के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने बैंक्वेट हॉल और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में ई-रिक्शा वाला ई रिक्शा की छत पर बैग रखकर ले जाता नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर मझोला मोहित चौधरी का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी की मदद से ई-रिक्शा वाले की तलाश में जुटी है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : महाकुंभ बड़ा आयोजन इसकी व्यवस्था शानदार, थोड़ी चूक स्वाभाविक...प्रयागराज-दिल्ली में हादसे पर बोले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष

खटीमा: दिनदहाड़े चोरी की वारदात: चोरों ने घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी उड़ाए
खटीमा, अमृत विचार। खटीमा के नंदना गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर कटर से ताले काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गृह स्वामी उमेश कुमार, जो नंदना नहर पुल के पास एक फ्रीज रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं, ने चकरपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह अपनी दुकान पर थे, जबकि उनकी पत्नी और छोटा भाई खटीमा बाजार गए हुए थे। जब वे दोपहर डेढ़ बजे घर लौटे, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान तितर-बितर पड़ा था।

लाखों रुपये का सामान गायब
उमेश कुमार ने बताया कि चोरों ने अलमारी का लॉक कटर से काटा और उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के बर्तन और नगदी चोरी कर ली। गायब सामान में एक मंगलसूत्र (डेढ़ तोला सोने का), दो जोड़ी कान के झुमके (डेढ़ तोला सोने के), एक मांग टीका, नाक की फूली (आधा तोला सोने की), तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के कड़े, बिच्छू, अंगूठियां और करीब पच्चीस हजार रुपये की नगदी शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद उमेश कुमार ने ग्राम प्रधान माया जोशी को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल
गांव में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात ने ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: तबादलों की आंधी, लेकिन बनभूलपुरा और रामनगर की कुर्सी नहीं डिगी

रुद्रपुर: शादी के सात दिन बाद ही जेवरात लेकर भागी विवाहिता
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक विवाहिता घर से जेवरात लेकर फरार हो गई। नवविवाहिता शादी के दूसरे ही दिन मायके आ गयी थी। इसके बाद वह परिजनों की जिद पर मात्र तीन बार ही युवती अपने ससुराल गई थी। अभिभावकों ने आवास विकास पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप एवं आवास विकास चौकी की रहने वाली एक युवती की 14 जुलाई को बहेड़ी के एक गांव के युवक से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के दूसरे दिन ही विवाहिता अपने मायके आई और बार-बार कहने के बाद महज तीन बार ही अपनी ससुराल गई। शुक्रवार की सुबह जब घरवालों ने देखा कि विवाहिता घर पर नहीं है तो उन्हें संदेह हुआ।

जब अलमारी देखी तो सिंगल व ट्रिपल पैडल युक्त सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की अंगूठी और सोने के झुमके के अलावा विवाहिता के कुछ कपड़े भी गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी नवविवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा परिजनों ने आवास विकास पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रुद्रपुर: ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने उड़ाए लाखों के जेवरात
रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्य बाजार स्थित एक होजरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं द्वारा अमेरिकी मूल की रहने वाली एक विवाहिता के पर्स से लाखों के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विवाहिता अपनी मां के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तराई मॉडल एजेंसी किच्छा निवासी ऊषा सिंह ने बताया कि अमेरिकी मूल की रहने वाली उसकी विवाहित बेटी घर आई थी और 18 जुलाई की दोपहर को मां-बेटी रुद्रपुर की मनिहारी गली स्थित वर्मा होजरी की दुकान पर खरीदारी करने गई थी। तभी अचानक दो महिलाएं आयी जिसमें से एक महिला गर्भवती सी दिख रही थी। दोनों महिलाएं जब चिपक कर खड़ी होने लगी तो उन्होंने दूर रहने को कहा। इस बीच एक महिला ने उनकी बेटी पूजा सिंह के पर्स से एक लाख डॉलर कीमत के सफेद हीरा जड़ित हेयरिंग सेट, सोने का सुई धागा और सोने-हीरे की बाली चोरी कर लिए।

जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो दोनों संदिग्ध महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ऊषा रानी ने बताया कि बेटी के अमेरिका वापस होने के बाद इस प्रकार की घटनाएं दोबारा नहीं हो। यही सोचकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना था कि सोने का सुई धागा बेटी को उसके भाई ने तोहफे के रूप में दिया था। जिसके चोरी होने के बाद बेटी को गहरा सदमा सा लगा है। बताया कि चोरी हुए जेवरात की कीमत दस लाख रुपये के करीब है। उन्होंने पुलिस से मामले का पर्दाफाश किए जाने की मांग की। उधर, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी में कैद संदिग्ध महिला ओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

रुद्रपुर: चोरों ने कमेटी के 60 हजार रुपये समेत जेवरात और अन्य सामान किया साफ
रुद्रपुर, अमृत विचार। गंगापुर रोड में चोरों ने एक बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमेटी के लिए रखी 60 हजार नकदी समेत हजारों के जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। वहीं चोरी के इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार गंगापुर रोड स्थित लक्ष्मी विहार में अमित छाबड़ा का मकान है, जबकि खेड़ा में अमित की भगवती मेडिकल स्टोर नाम से दुकान है। स्कूल की छुट्टियां होने के चलते उनकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके पंजाब गई हुई है। जबकि अमित छाबड़ा घर में अकेले ही रह हैं। शनिवार शाम को वह घर में ताला लगाकर बिलासपुर स्थित चिढ़ियाखेड़ा बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने देर रात घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया।

अमित को इसका पता रविवार की सुबह साढ़े तीन बजे घर पहुंचने पर चला। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख अमित के पैरों तले जमीन खिसक गयी। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे खुले थे और सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप भारत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और  जानकारी ली। पूछताछ में अमित ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य जेवरात ले गए है।

इसके अलावा कमेटी के लिए रखी गई 60 हजार की नकदी समेत अन्य सामान भी चुरा ले गए है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप में लाखों के जेवरात लेकर सुनार हुआ फरार
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक सुनार द्वारा लोगों को कम ब्याज दर पर पैसा बांटने के साथ ही लाखों के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। सुनार के फरार होने की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने ज्वैलर्स की दुकान के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

रविवार की शाम को वार्ड-एक पार्षद सुरेश गौरी के साथ कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं जनपथ रोड स्थित सुनार की दुकान के सामने एकत्रित हुई और प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि जनपथ मार्ग पर पिछले डेढ़ साल से एक सुनार की दुकान है और दुकान का संचालक वहीं रहता भी है।

इसके अलावा उसकी ट्रांजिट कैंप में भी ज्वैलर्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि ज्वैलर्स लोगों को दो से डेढ़ फीसदी ब्याज दर के हिसाब से पैसा भी बांटता था और उसके बदले सोने-चांदी के आभूषण भी गिरवी में रख लेता था।

उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार करीब 40 से 45 लोगों ने अपने आभूषण रखकर रकम ली थी। आरोप है कि शनिवार की देर रात गोपनीय तरीके से आरोपी ज्वैलर्स सारा सामान और परिवार के साथ गायब हो गया। कॉल करने पर आरोपी का फोन भी बंद मिला। इसके बाद ही लोगों को जालसाजी की भनक लगी।

उन्होंने बताया कि जब पड़ताल की तो पाया कि आरोपी की दुकान व मकान दोनों ही बैंक ऋण पर संचालित है। पीड़िता का कहना था कि आरोपी द्वारा लोगों का लाखों के जेवर लेकर चंपत हो गया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ज्ञान देवी, पिंकी देवी, सुप्रिया शर्मा, अंजू देवी, वर्षा देवी, ओमकार सिंह, प्रमोद कुमार, राम अवतार सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप इलाके में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी, नकदी सहित तीन लाख के जेवरात साफ
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर अलमारी में रखी हजारों की नकदी सहित लाखों रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-तीन ए ब्लॉक थाना ट्रांजिट कैंप निवासी विवाशा शाह ने बताया कि एक ही गली में उसके दो मकान हैं। 4 मार्च की रात 10 बजे उसने मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने चली गई थी। 5 मार्च की सुबह जब उठकर मकान पर गई तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और कमरे का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जांच की तो पाया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 80 हजार की नकदी, सोने के कुंडल, चैन, चूड़ी के अलावा वाशिंग और सिलाई मशीन चोरी कर ली।

उन्होंने बताया कि चोरों ने नकदी, जेवरात व घरेलू सामान सहित तीन लाख से अधिक की चोरी को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भारत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

काशीपुर: दिल्ली गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला... जेवरात व चांदी के सिक्के सहित 80 हजार रुपये की नकदी चुराई
काशीपुर, अमृत विचार। किसी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गये परिवार के पीछे चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। वापस आने पर परिवार को घर का ताला टूटा और चांदी के सिक्के सहित 80 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

गिरिताल रोड, हैवेल्स गैलेक्सी शोरूम के सामने काशीपुर निवासी राजीव कुमार अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 13 फरवरी को वह परिवार सहित दिल्ली हुए थे। 19 फरवरी को जब वह वापस आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

वहीं घर के अंदर कमरों के भी ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखे जेवरात, चांदी के सिक्के व 80 हजार रुपये गायब थे। जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गये। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वही पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर अनुसार मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

सितारगंज: बंद घर में चोरों ने बोला धावा, बाइक सहित नगदी व जेवरात चोरी
सितारगंज, अमृत विचार। चोरों ने बंद घर में ढाबा बोलकर बाइक समेत नगदी और जेबरात चोरी कर लिए। पंजाब से लौटे परिवार ने घर में सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए।  गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में वार्ड संख्या सात निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि बीते वह 30 नवंबर की शाम करीब पांच बजे घर से व्यास (पंजाब) के लिए गए थे। चार दिसंबर को सुबह लगभग 11 बजे लौटे तो देखा की घर के गेट का ताला टूटा हुआ है।

घर में खड़ी भी प्रमोद कुमार के नाम पंजीकृत बाइक (यूके06यू-2430) मय कागजात, राजेन्द्र का ड्राइविंग लाइसेंस, 15 से 20 हजार की नगदी और करीब एक लाख रुपए के सोने व चांदी के जेबरात गायब हैं। घर का सामान भी बिखरा पड़ा है। राजेन्द्र ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।

रामनगर: नशेड़ी चोरों के पास सवा 10 लाख के जेवरात बरामद
रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने बीती नौ अक्टूबर को कांग्रेसी नेता अतुल कुमार अग्रवाल के घर हुई लाखो की चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरो को गिरफ्तार कर लिया है।  चोरों के पास से लगभग दस लाख रुपये से अधिक की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात के सात अन्य वस्तुएं भी बरामद हुई है।

बता दें कि बीती नौ अक्टूबर को अतुल अग्रवाल के घर से सोने चांदी के पुश्तैनी जेवरात, नगदी व अन्य सामान चोरी हो गया था। जिसकी प्राथमिकी उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इस चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपनी खोजबीन शुरू की।

उपनिरीक्षक मनोज नयाल व उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तो जानकारी में आया कि चोरों ने घर की छत की कुंडी को खोलकर चोरी को अंजाम दिया था। चोरों द्वारा कोई सुराग न छोड़े जाने पर मामला पेचीदा था टीम ने मोबाइल फोन सर्विलांस के अलावा लगभग नगर के सो सीसीटीवी कैमरों को देखा। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों की तलाश में दिल्ली और यूपी के कई स्थानों पर दबिश दी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली से दो संदिग्ध व्यक्ति ऊंट पड़ाव छोटी नहर के पास किसी के घर आये हुए थे। घटना स्थल पर भी वह घटना से पहले देखे गए थे। ऊंट पड़ाव क्षेत्र में पूछताछ की गई तो पता चला कि दिलीप कुमार और मोनू नाम के व्यक्ति आए थे। पता लगने पर टीम उनके पैतृक निवास एटा (उत्तरप्रदेश) हाल निवास भलस्वाडेरी दिल्ली पहुंची।

इनके घर वालों ने बताया कि दोनों नशेड़ी हैं। बीती सत्रह नवम्बर को सूचना मिली कि दोनों दोबारा चोरी करने के इरादे से फिर रेलवे स्टेशन पर आए हैं जो महंगे मोबाइल फोन सस्ते दामों पर बेचने की बात कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पकड़े जाने के भय से सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान रेलवे स्टेशन के पास जमीन में गाड़ दिया था। जिसे लेने वह आज आये थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सारा सामान बरामद कर दोनों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।

रुद्रपुर: चोरों ने घर पर धावा बोलकर उड़ाए जेवरात व नकदी
रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके में बंद पड़े मकान पर धावा बोलकर चोरों ने नकदी और जेवरात चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी में कैद संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती वार्ड 23 निवासी किशन लाल की परचून की दुकान है और ऊपर रहने का आवास बना हुआ है। बताया जा रहा है कि भैया दूज पर मकान स्वामी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बिलासपुर यूपी अपनी ससुराल गया था। घर पर ताला लगा देख चोरों ने मौका पाकर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखी बीस हजार रुपये की नकदी और सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, चांदी के सिक्के, चांदी की पाजेब सहित कई कीमती सामान उड़ा दिया।

सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह मकान स्वामी घर पहुंचा। घर के हालात देखकर मकान स्वामी ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची ओर जानकारी ली। इस दौरान टीम को सीसीटीवी में तीन संदिग्ध नजर आये। इसके बाद पुलिस ने तीनों संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी है। मकान स्वामी किशन ने बताया कि नकदी व जेवरात मिला कर करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।