खाई में गिरी कार - Amrit Vichar

लमजाला में खाई में गिरी कार, एक की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार: भुजियाघाट से हल्द्वानी की ओर आ रही एक कार लमजाला के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बिंदुखत्ता निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया और साथ ही उसके कार में सवार उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात को लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र निवासी सैम उर्फ सूरज पुत्र तारा सिंह अपने मित्रों कमल नेगी व सुजान सिंह नेगी के साथ भुजियाघाट से हल्द्वानी आ रहे थे। तीनों ही कार में सवार थे कि अचानक लमजाला में मैगी प्वाइंट के पास उनकी कार 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सैम की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सैम के अन्य दोनों दोस्तों का उपचार अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि कार चालक नशे में था। जिस वजह से कार पर नियंत्रण हो पाया। हालांकि मामले की आगे की भी जांच की जा रही है।

बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत
अमृत विचार: टनकपुर के उचौलीगोठ गांव से बरात लेकर लोहाघाट गुमदेश क्षेत्र के सुनकुरी गांव जा रहा मैक्स वाहन के खाई - में गिरने से दो बरातियों की मौत हो - गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बरातियों का वाहन खालगढ़ा पुल्ला-चमदेवल मार्ग पर बिल्देधार के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

कुछ देर बाद पुलिस और दमकल टीम भी पहुंच गई। हादसे में टनकपुर के गांव उचौलीगोठ निवासी मोहित महर उर्फ बिट्ट तथा आकाश सिंह महर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि रोहन सिंह महर, पवन सिंह निवासी उचौलीगोठ तथा चालक विजय सिंह रावत, जिला उधमसिंह नगर निवासी चकरपुर महतगांव घायल हो गए। सभी को उप जिला अस्पताल लोहाघाट से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

खाई में गिरी कार, महिला फार्मासिस्ट की मौत
देहरादून, अमृत विचार: रुद्रप्रयाग जनपद में बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें वाहन चालक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। महिला अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट पद पर नियुक्त थी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न लगभग 8:48 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम से भटवाड़ीसैण के पास एक वाहन के दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), डीडीआरएफ टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि घटना में वाहन चालक महिला सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी हुई थी, जिसे रेस्क्यू टीमों द्वारा सड़क तक लाया गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रजवार ने बताया कि श्रीनगर से अगस्त्यमुनि की ओर जा रही उक्त कार को कुसुम लता (42) पत्नी राजीव कुमार निवासी अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग खुद चला रही थीं। वाहन में उनके अलावा और कोई अन्य नहीं था। कुसुमलता अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट पद पर नियुक्त थीं और घटना के समय ड्यूटी पर जा रही थीं।

अल्मोड़ाः धौलछीना में खाई में गिरी कार, दो की मौत एक घायल
अल्मोड़ा, अमृत विचार: काफलीगैर मोटर मार्ग के पिपली के पास सोमवार देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों को रोरोकर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीते सोमवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे जमराड़ी के नौगांव के पास वाहन संख्या डीएल 04 सीएनई 9465 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार तीन में से अजय शर्मा (42) पुत्र रविंद्र शर्मा, निवासी सकूरपूर सरस्वती विहार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और मनोज सिंह बिष्ट (30) पुत्र जगमोहन सिंह, निवासी नौगांव धौलछीना जिला अल्मोड़ा की मौके पर मौत हो गई।

जबकि पुष्कर सिंह भंडारी (45) पुत्र गिरधर सिंह, निवासी नौगांव धौलछीना जिला अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को खाई से रेस्क्यू कर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया। जबकि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

भवाली: देर रात खाई में गिरी कार, चालक की मौत...देर रात रामगढ़ पुल के पास हुआ हादसा
भवाली, अमृत विचार। रामगढ़ के समीप मंगलवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार देर रात रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की (48) अपने घर की ओर जा रहे थे। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वह कार में अकेले थे।

रात होने के कारण किसी को भी घटना का पता नहीं चला। बुधवार सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव कांडपाल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Road Accident in Tehri: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोंगो की मौत
टिहरी, अमृत विचार। उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल-कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे। मरने वालों में 52 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह, 37 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह और 57 वर्षीय कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Joshimath Crisis: एशिया का सबसे लंबा औली रोपवे पर संकट, मेन स्टेशन कंपाउंड की जमीन फटी - Amrit Vichar

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास रविवार रात एसएसबी जवानों की कार अनियंत्रतित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर शवों का बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात पिथोरागढ़ जिले के डीडीहाट थल मार्ग में लालघाटी क्षेत्र में कार संख्या यूके 07डीटी 4557 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर जिला देहरादून की मौके पर मौत हो गई।

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह हुए हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान में जुटी एसडीआरएफ की टीम।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।

नैनीताल: खाई में गिरी कार, दो किशोर समेत तीन घायल
नैनीताल,अमृत विचार। शहर के समीपवर्ती पाइंस क्षेत्र में नैनीताल से भवाली की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पीएसी, एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक किशोर को रेफर कर दिया गया।

रुद्रपुर निवासी राहुल साह, भवाली निवासी पार्थ बिष्ट (16) पुत्र जगमोहन बिष्ट और रोशन आर्य (17) पुत्र विपिन आर्य के साथ नैनीताल आए हुए थे। गुरुवार शाम को तीनों कार से भवाली की ओर लौट रहे थे। इसी बीच पाइंस क्षेत्र में सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें ओवरटेक किया जिसे साइड देने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और लुढ़कते हुए खाई में गिर गई।

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन पाइंस सरकारी कॉलोनी में रह रहे पीएससी जवान और राहगीर खाई में नीचे उतरे। तब तक लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और पीएसी जवानों ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रोशन को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य दो घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

रेस्क्यू करने में लाल सिंह, प्रकाश मेहता, महेंद्र भंडारी, राजकुमार, शिवराज सिंह राणा, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह धामी, अमित गहलोत, चंदन रौतेला, विमल रावत, निर्मल बिष्ट, मुकेश जोशी, अमनदीप सिंह आदि शामिल रहे।

उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, गाजियाबाद निवासी तीन लोगों की मौत, चार घायल
अल्मोड़ा, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह गाजियाबाद से देघाट आ रही कार (यूपी -14 डीयू -6348) भिकियासैंण से 15 किमी दूर बसेड़ी के मुसोली के पास अचानक खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग गाजियाबाद के नए बस अड्डे के पास नन्द गांव कृष्ण कुंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में हेमंत कोहली (39), चन्नू (37), रश्मि पत्नी चंद्रप्रकाश (32) की मौत हो गई जबकि विद्या (32) पत्नी हेमन्त कोहली, आरव (8), रिया (9) पुत्र-पुत्री हेमंत कोहली और जाह्नवी (6) पुत्री चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग देघाट के सनड़भीडा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे। घायलों को आपातकालीन 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण लाया गया। जहां से चारों घायलों को हायर सेंटर भेज दिया है।

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, पब्लिक स्कूल संचालक की पत्नी की मौत
पिथौरागढ़, अमृत विचार। सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त मार्ग पर मोड़ काटने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ के जगदंबा कॉलोनी निवासी हिमालय पब्लिक स्कूल के संचालक हीरा सिंह खाती गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी जानकी खाती की मौत हो गई। झूणी मलान से पिथौरागढ़ आते समय उनकी कार (यूके 05बी 1490) झूणी मलान मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा झूणी मलान मार्ग पर एक मोड़ पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन अधिक काटने के दौरान हुआ। एसडीआरएफ के जवानों ने घायल हीरा सिंह खाती को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है।

उत्तराखंड में हादसों का मंगलवार: अब ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो की हालत गंभीर
हल्द्वानी, अमृत विचार। चंपावत के बाद कोटद्वार और अब ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल है। जानकारी के अनुसार, एनएच 58 श्रीनगर-ऋषिकेश मोटर मार्ग तपोवन (ब्रह्मपुरी) के पास एक आल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चार लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायलों को 108  से एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया।
मुनि की रेती के पास हुए सड़क हादसे में उड़े कार के परखच्चे।
मुनि की रेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को एक कार के ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में उतरकर एसडीआरएफ जवानों ने मृतकों को और घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: बारात से लौट रहे बारातियों की कार खाई में गिरी, 14 की मौत, दो घायल

हल्द्वानी: मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की दर्दनाक मौत

हादसे में कार सवार रामदयाल (56) पुत्र बुद्धि दास ग्राम चमेली, पट्टी दोगी, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल और संजय सजवाण पुत्र रणवीर सिंह सजवाण निवासी चंबा, टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास भट्ट (30) निवासी पावकी देवी, पट्टी दोगी नरेंद्र नगर और रीना पंवार (22) निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर घायल हो गए। घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है।

उत्तराखंड में आज हुए छह हादसे

ऋषिकेश के हादसे को मिलाकर उत्तराखंड में मंगलवार को कुल छह सड़क हादसे हो चुके हैं। पहला हादसा देर रात चंपावत में हुआ। यहां 14 बारातियों की मौत हो गई, जबिक दो घायल हैं। दूसरा हादसा पौड़ी जिले के दुगड्डा में हुआ, यहां तीन शिक्षकों की मौत हुई। तीसरा हादसा नैनीताल के भीमताल में हुआ , यहां दिल्ली के पांच पर्यटक घायल हुए हैं। चौथा हादसा मसूरी में यहां कार खाई में गिरने से दिल्ली के दो पर्यटक घायल हो गए। पांचवां हादसा बाजपुर में हुआ जहां पिता-पुत्र की दुर्घटना में मौत हो गई थी। छठवां हादसा मुनि की रेती में हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: टनकपुर मैक्स हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, की घोषणा

https://amritvichar.com/tanakpur-max-accident-prime-minister-modi-expressed-condolences-two-lakh-to-the-kin-of-the-deceased-50-thousand-compensation-to-the-injured/