रामपुर रोड - Amrit Vichar

भाजपा के पार्षद चिंटू ने मारी गोली, युवक की मौत
संवाददाता, हल्द्वानी

अमृत विचारः रामपुर रोड क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में भाजपा से जुड़े वार्ड पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जज फार्म निवासी नितिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पार्षद और मृतक के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते देर रात घर के बाहर कहासुनी बढ़ गई, जो फायरिंग में बदल गई। गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। इससे पहले भी उससे जुड़े एक प्रकरण को लेकर राजनीतिक स्तर पर खींचतान देखने को मिली थी, जो काफी चर्चा में रहा था। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

तूफान के वेग से तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : देर रात आया तूफान एक युवक की मौत का कारण बन गया। जिस वक्त तूफान आया, युवक तीन मंजिला मकान की छत पर था। माना जा रहा है कि युवक तूफान का जोर बर्दाश्त नहीं कर पाया और तीन मंजिला मकान नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह अलग बात है कि इस घटना को अपनी आंखों से किसी ने नहीं देखा। इसीलिए कोतवाली पुलिस मामले की हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से काफलीगैर बागेश्वर निवासी मनोज आर्या (30 वर्ष) पुत्र गिरीश आर्या, हल्द्वानी स्थित कुमाऊं रेडियोज में वाहन चालक था और रामपुर रोड हरिपुर मोतिया स्थित रेडियोज के गोदाम में रहता और उसकी देखरेख करता था। वह गोदाम के भीतर बने तीन मंजिला मकान में अकेला ही रहता था। माना जा रहा है कि रात खाना खाने के बाद मनोज मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। यहां छत पर रेलिंग नहीं थी और तभी अचानक तूफान आ गया। तूफान के वेग से वह संभल नहीं सका और सीधा गोदाम के फर्श पर औंधे मुंह जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मनोज का बड़ा भाई भी पास में ही रहता है। उसके मुताबिक मनोज को उन्होंने सुबह फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद भी जब वह गोदाम से बाहर नहीं निकला तो वह खुद गोदाम पहुंचा। मुख्य द्वार पर ताला था तो उसने दीवार पर चढ़ कर देखा तो पाया कि फर्श पर मनोज लहूलुहान पड़ा था। उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि प्राथमिक जांच में तो यह हादसा लग रहा है, लेकिन घटना का कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं है। हत्या का संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले दबोचे, होटल में चल रहा था धंधा
हल्द्वानी, अमृत विचार : आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वालों पर पुलिस और एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। सट्टेबाजी का धंधा रामपुर रोड स्थित एक होटल में चल रहा था। जहां से पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया। ऐसे ही अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल सात सटोरियों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की नगदी बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली और एसओजी की टीम ने बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में छापा मारा। यहां आईपीएल में सट्टा लगाते हुए 4 सट्टेबाज शैलेन्द्र बिष्ट पुत्र पान सिंह बिष्ट निवासी मयूर विहार पीलीकोठी व हाल निवासी बसन्तकुंज नागलदेवत नई दिल्ली साउथ, विजय बिष्ट पुत्र जगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम चमतौला पिथौरागढ़ व हाल निवासी वसन्तकुंज नागलदेवत दक्षिणी दिल्ली, जितेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी मायानगर सुल्तानपुर दिल्ली साउथ व सुमित शर्मा पुत्र रमेश कुमार शर्मा निवासी राजपुर छतरपुर मेहरौली दक्षिणी दिल्ली हैं। इनके पास से 7800, लैपटॉप, नोट बुक और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसआई गौरव जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, ललित कुमार, कांस्टेबल सन्तोष बिष्ट व अजहर थे। इसी तरह मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र के अम्बेडकर नगर से देव सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना निवासी वार्ड 27 अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव को 7340 रुपए के साथ गिरफ्तार किया।

बनभूलपुरा में एक लाख रुपए संग पकड़े गए सटोरिए
एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस ने बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से दो और सटोरियों को गिरफ्तार किया। टीम ने फहद फर्नीचर लाइन कुक्कू मेडिकोज के पास से शहजाद पुत्र स्व. असगर अली निवासी गफूर बस्ती किदवई बनभूलपुरा व मो. कलीम पुत्र मो. सलीम निवासी लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा को 1,00900 रुपये के गिरफ्तार किया गया।

हल्द्वानीः रामपुर रोड के कट खोलो, बच्चे हो रहे परेशान
हल्द्वानी, अमृत विचार: रामपुर रोड पर डिवाइडर के कट को बंद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कटों को बंद किए जाने का कड़ा विरोध जताया है। साथ ही कहा कि स्कूली बच्चों को इससे परेशानी हो रही है और संबंधित विभाग अपनी मर्जी से डिवाइडर के कटों को बंद कर रहा है।

बुधवार को रामपुर रोड पर गंगू ढाबा के पास लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि रामपुर रोड में देवभूमि एकेडमी और केवी कान्वेंट स्कूल के पास डिवाइडर में कटों को छोड़ा गया था। जिससे स्कूल के बच्चों को दूसरी ओर जाने में आसानी रहती थी लेकिन अब इन कटों को बंद कर दिया गया है। अब स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

इस संबंध में जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा गया और कहा कि स्कूल के बच्चों की परेशानी को देखते हुए बंद किए गए कटों को खुलवाया जाए। इस दौरान भागीरथी देवी, अशोक, अमन, शमशेर सिंह, प्रीती, हर्षित, पूजा, निधि, मदन सिंह, नारायण सिंह, जगदीश आदि रहे।

दिल्ली से कार लेकर आ गया था नाबालिग, हल्द्वानी में युवक को रौंद डाला
हल्द्वानी, अमृत विचार : रामपुर रोड पर बुधवार रात हुए हादसे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिस नाबालिग कार चालक ने स्कूटी सवार को कुचल डाला, वह न सिर्फ नाबालिग था, बल्कि दिल्ली से कार लेकर हल्द्वानी आया था। मजे की बात यह है कि दिल्ली से हल्द्वानी आने के बाद वह नाबालिग यहां-वहां घूमता रहा, लेकिन कहीं चेक नहीं किया। जिसका अंजाम यह हुआ एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। हालांकि पुलिस कार को दिल्ली से लाने की बात से इंकार कर रही है।

नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले नाबालिग के पिता की महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी है। 17 वर्षीय एक्सयूवी सवार ने बुधवार रात रामपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास स्कूटी सवार सागर नेगी को कुचल दिया था। किशनपुर गुरुद्वारा रामपुर रोड निवासी 36 वर्षीय सागर को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक करीब चार दिन पहले नाबालिग दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचा। वह दिल्ली से अपने पिता की एक्सयूवी लेकर हल्द्वानी में मंगल विहार आरटीओ रोड रोड पहुंचा, जहां उसके पिता की कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी रहते हैं। मुंबई से नाबालिग दिल्ली और दिल्ली से एक्सयूवी लेकर हल्द्वानी आए नाबालिग को रास्ते में किसी ने चेक नहीं किया। टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि नाबालिग हिरासत में है। वह कार कहां से लाया इसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।

हड़बड़ी में ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर
हल्द्वानी : नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह सामान्य स्पीड था, तभी गाड़ी के आगे स्कूटी सवार आ गया। हड़बड़ी में ब्रेक की जगह उसने एक्सीलेटर दबा दिया। गाड़ी की स्पीड असमान्य तरीके से बढ़ गई और स्कूटी सवार स्कूटी समेत कार के नीचे घिसटता चला गया। कार के नीचे स्कूटी सवार तब निकल पाया जब कार पेड़ से टकरा कर पलट गई।

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत
अमृत विचार, हल्द्वानी। बुधवार की देर सांय रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वाहन सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान स्कूटी सवार युवक ने दम तोड़ दिया।

पंचायतघर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार को हल्द्वानी से टांडा जंगल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। स्कूटी करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार काबू नहीं हुई और एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ उखड़ने के बाद कार के ऊपर ही

गिर गया। स्कूटी सवार की पहचान सागर नेगी निवासी घुड़दौड़ा हल्द्वानी के रूप में हुई है। जबकि दिल्ली नम्बर की कार 17 वर्षीय किशोर चला रहा था। कार चालक को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल व स्कूटी सवार को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान सागर नेगी की मौत हो गई।

हल्द्वानी: रामपुर रोड पर डंपर ने युवक को कुचला, साथी की हालत नाजुक
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर रात पीछे से आए डंपर ने मोटर साइकिल सवार दोस्तों को चपेट में ले लिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था और हल्द्वानी में रहकर अपने मौसेरे भाई के ट्रैवलिंग व्यापार में हाथ बंटा रहा था।

जानकारी देते हुए मृतक सूरज सिंह के मौसेरे भाई सुंदर सिंह ने बताया कि उनका चौहान टूर एंड ट्रैवल्स का काराबोरा है, जिसमें 10 बसें संचालित हैं और कुछ बसें केमू में भी चलती है। मूलरूप से लोधिया अल्मोड़ा में रहने वाला सूरज लटवाल (22 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह लटवाल पिछले 10 साल से उनके साथ रहकर कारोबार में हाथ बंटा रहा था।

बुधवार को उनकी कुछ बसें टांडा बैरियर के पास रेलवे लाइन पर जलभराव के चलते फंस गई थीं। सूरज और उसका अल्मोड़ा निवासी दोस्त नमन मटेला बसों को देखने गए थे। देर रात लौटते समय रामपुर रोड पर पीछे से आए डंपर ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मोटर साइकिल चला रहे नमन की हालत गंभीर है। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बरेली में नहीं बनी बात, हल्द्वानी पहुंचे तो हो गए गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल छूटे तो फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में जुट गए। शातिरों ने पहले बरेली में कोशिश की और जब बात नहीं बनी तो हल्द्वानी आ गए। यहां भी कोशिश अंजाम तक नहीं पहुंच सकी और शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

टीपी नगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि रविवार की रात एएसआई गुसाईं राम सिपाही धर्मेंद्र सिंह और नवीन राणा के साथ रात्रि गस्त पर तैनात थे। देर रात जब टीम रामपुर रोड स्थित वॉशिंग सेंटर के पास पहुंची तो वहां टॉर्च की हल्की रोशनी ने टीम को रोक दिया। एएसआई जब रोशनी की जगह पहुंचे तो दो युवक चाबी का गुच्छा, पेंचकर व अन्य सामान लेकर बैठे थे।

पुलिस ने शक होने प दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो एक युवक ने खुद को यूपी के कासगंज स्थित बुलंदशहर चौक निवासी आकाश और दूसरे ने कासगंज के नगला खुशाली निवासी ओम प्रकाश बताया। पुलिस के मुताबिक आकाश और ओमप्रकाश कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे।

जेल से छूटकर अपने घर गए थे। पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले उन्होंने बरेली में चोरी की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वे हल्द्वानी पहुंचे। बीते कुछ दिनों से दोनों लगातार रेकी कर रहे थे। रविवार की रात दोनों चोरी करने के लिए निकले थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी: साढ़ू के बाप को मारना था, अंधेरे में मार डाला साढ़ू
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के बाहर हुए ब्लाइंड अमित हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्या करने वाला कोई नहीं बल्कि अमित का ही साढ़ू अरुण था। अरुण, अमित के पिता सुमेर की हत्या करना चाहता था, लेकिन अंधेरे में उसने अपने ही साढ़ू अमित को पाटल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। 26 नवंबर से फरार चल रहे अरुण को पुलिस ने मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि कत्था फैक्ट्री के पास रहने वाले सुमेर कश्यप कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने का ठेला लगाते थे। घटना के रोज वह बेटे अमित (30 वर्ष) को ठेले की जिम्मेदारी सौंप कर किसी काम से चले गए थे। तभी अचानक बिजली चली गई और पीछे से आए एक व्यक्ति ने अमित के सिर, चेहरे और गर्दन पर पाटल से कई वारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि घटना के रोज ही अमित के घर के पास देवबंधु विहार कत्था फैक्ट्री में किराए पर रहने वाला अरुण कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप गायब है, लेकिन घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में भागते दिख रहे आरोपी की अरुण से पहचान नहीं हो सकी। तलाश में जुटी उत्तराखंड में कई जिलों की खाक छानी। अंत में मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरुण को डी क्लास तल्ली हल्द्वानी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पाटल भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में हत्यारोपी अरुण ने बताया कि वह मृतक अमित के पिता सुमेर से बदला लेना चाहता था। वह उसे अपने पिता के लापता होने और भाई की मौत का जिम्मेदार मानता है। आरोपी की पत्नी मृतक की सगी साली है और उसकी पत्नी का मृतक के घर आना जाना है। वह अपनी पत्नी और मृतक पर शक भी करता था। आरोपी को डर था कि मृतक का पिता उसकी हत्या कर सकता है। इसलिये आरोपी ने सुमेर को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। योजना के तहत उसने घटना को अंजाम भी दे डाला, लेकिन अंधेरे की वजह से सुमेर के बजाय सुमेर के बेटे और अपने साढ़ू अमित की हत्या कर दी।

गुडवर्क करने वाली टीम को मिला इनाम
हल्द्वानी : एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी, मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी, राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह, एसआई बबिता, कां.तारा सिंह, नवीन राणा, बंशीधर जोशी, धनश्याम रौतेला, टेक्निकल टीम में हे.कां.इसरार नबी, राजेश सिंह व अनिल टम्टा थे।

तीन दिन पता लगा, गलत आदमी मार दिया
हल्द्वानी : घटना को अंजाम देने के बाद अरुण निशान शोरूम के बगल वाली उसी गली में भागा, जहां वो पत्नी के साथ किराए पर रहता था, लेकिन वह घर नहीं गया। मोबाइल स्विच ऑफ करने के बाद जंगल के रास्ते वह अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच गया। वह किच्छा में भी एक रिश्तेदार के घर गया। चूंकि मोबाइल बंद था तो उसे कुछ पता नहीं लगा। रिश्तेदार ने अमित की हत्या की बात अरुण को बताई तो वह सन्न रह गया। उसे अफसोस हुआ कि जिसे मारने के लिए वह गया था, उसकी बजाय उसके बेटे की हत्या कर दी।

मंगलपड़ाव से 250 में खरीदा था पाटल
हल्द्वानी : अरुण को लगता था कि साढ़ू के पिता सुमेर की वजह से उसका अपना परिवार खत्म हो गया और दांपत्य जीवन भी खराब हो गया। इसी खुन्नस में वह सुमेर को मार डालना चाहता था। बताया जाता है कि 26 नवंबर की सुबह ही अरुण ने अचानक हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाने में जुट गया। वह मंगलपड़ाव पहुंचा और 250 रुपये का नया पाटल खरीद लाया। पाटल खरीदते हुए मिली सीसीटीवी फुटेज को पुलिस अहम सुबूत मान रही है। उसने सुबह से शराब पीनी शुरू की और शाम ढलते ही हत्या कर दी।

Haldwani News : फोरलेन से जुड़ेगा शहर, चौड़ा होगा कमलुवागांजा और रामपुर रोड
हल्द्वानी, अमृत विचार। डीएम वंदना सिंह चौहान ने हल्द्वानी शहर में चल रहे विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को पूर्ण करने को कहा। साथ ही लोनिवि को कमलुवागांजा व रामपुर रोड का फोरलेन सर्वे कराने के निर्देश दिये।

डीएम ने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल संस्थान, नगर निगम व प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेते हुए शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण व फ्लाईओवर के सर्वे सहित अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

2200 करोड़ की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए सही समय पर कार्य पूरा किया जा सके।

डीएम ने कालाढूंगी रोड से कमलुवागांजा और भाखड़ा पुल तक सड़क चौड़ीकरण का डिमार्केशन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रामपुर रोड के फोरलेन की मार्किंग के लिए विभाग को निर्देशित किया है। जिसमें ड्रेनेज की व्यवस्था की भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

फ्लाईओवर की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि 10 जून तक लोनिवि फ्लाईओवर का सर्वे करने वाली संस्था के साथ पूरा रोड मैप उनके समक्ष रखेंगे। उन्होंने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जमीनों पर हुए कब्जे के खिलाफ भी कार्यवाही करने को कहा।

डीएम ने प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यकताओं के लिए शासन में भेजे गए प्रस्ताव को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ं- Haldwani News : पत्नी से अनबन के बाद पति ने खाया जहर, मौत

हल्द्वानी: तेज आंधी बनी काल , हाईकोर्ट के अधिवक्ता की कार पर पेड़ गिरने से मौके पर मौत, देखें भयभीत कर देने वाला वीडियो
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर अमर उजाला ऑफिस के सामने तेज आंधी की चपेट में आकर एक भारी-भरकम पेड़ सड़क पर चलती हुई कार संख्या यूके 07 डीपी 7923 के ऊपर जा गिरा। जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो कर पिचक गई इस भयावह हादसे में गाड़ी में सवार नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल को हिलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस आंधी में कई पेड़ धराशाई हो गए और बिजली का पोल भी तार समेत टूटकर सड़क पर जा गिरा जिससे घटनास्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया।पेड़ गिरने से शहर में जगह-जगह यातायात प्रभावित रहा। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान से बिजली पोल, लाइनें ध्वस्त हो गईं, जिसके चलते पूरे शहर में अंधकार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसमें काफी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू करवाया जा सका...इस भयावह हादसे में विशालकाय पेड़ की चपेट में आई बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने कटर से कार के कई हिस्सों को काटकर शव को बाहर निकाला जा सका।

कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले और देवलचौड़ पर आईसक्रीम खरीदी और उसे खाते हुए जा रहे थे। घर से फोन आया तो बताया कि बस पहुंच रहा हूं। रात 10:50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय घर जाना उचित समझा जो उनके लिए भारी गलती साबित हुई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में हादसे का मंजर कैद हो गया। इसमें साफ नजर आ रहा है कि इस दर्दनाक़ हादसे से पहले वो चंद सेकंड रुके और फिर कार जैसे ही आगे बढ़ाई कि अचानक भारी भरकम यूकेलिप्टस का पेड़ उनकी कार के ऊपर गिरा और वह उसके नीचे दब गए। रात करीब 12:45 बजे कार से तनुज का शव कार से निकाला जा सका।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तनुज सेमवाल नैनीताल हाईकोर्ट बार काउंसिल कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य थे तनुज पौड़ी के रहने वाले थे और उनकी बेटी रुद्रपुर में रहती है। परिवार नैनीताल के नैनागांव में रहता है। बताया जा रहा है संभवता अपनी बेटी से मिलने के लिए रुद्रपुर जा रहे थे।

देखें वीडियो -

बरेली: रामपुर रोड पर शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे
बरेली, अमृत विचार : बिजली विभाग रामपुर रोड पर सड़क के किनारे आ रहे बिजली के खंभों को रविवार से शिफ्ट करना शुरू कर दिया जाएगा। इसकी वजह से सीबीगंज इलाके में कई जगह पर 3 घंटे से अधिक तक बिजली गुल रहेगी। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - बरेली : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मनाया जश्न

शहर में सड़क चौड़कीरण में कई जगह पर बिजली के खंभे वाहन सवारों के लिए खतरा बने हुए हैं। पिछले दिनों अमृत विचार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए अब बिजली विभाग के अधिकारियों ने सड़क किनारे आ रहे बिजली के खंभे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने का फैसला लिया है।

अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि सीबीगंज क्षेत्र के रामपुर रोड पर सीबीगंज उपकेंद्र से पोषित बरेली-1 फीडर के अंतर्गत बिजली के खंभे शिफ्ट किए जाने हैं। जिसको लेकर लीची बाग, रजा कॉलोनी, चंदन नगर, आनंद विहार, किला छावनी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली की सप्लाई को शुरू करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: नगर निगम के वार्डों में बीजेपी का जलवा, 80 में से 52 सीटों पर जमाया कब्जा