Body recovered - Amrit Vichar

Moradabad:लापता मासूम का शव निर्माणाधीन इमारत के टैंक में मिला
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड स्थित पीएस ग्रीन ऑर्चिड के पास निर्माणाधीन इमारत के गटर टैंक में सात वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा चार मई से लापता था, जिसकी गुमशुदगी सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हसीब पिछले दो वर्षों से कांठ रोड क्षेत्र में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में पत्नी कुरैशा, बेटी हसरती और सात वर्षीय बेटा हसन था। बताया गया कि चार मई को हसन खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पांच मई को सिविल लाइंस कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे।

इसी बीच शनिवार देर रात पीएस ग्रीन आर्चिड के पास निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजदूरों को तेज बदबू महसूस हुई। बदबू का स्रोत तलाशते हुए मजदूर गटर टैंक के पास पहुंचे तो उन्होंने पानी में बच्चे का शव उतराता देखा। इसके बाद मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकलवाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले दंपत्ती को बुलाकर शव की पहचान कराई। बच्चे के शव की पहचान सात वर्षीय हसन के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि बच्चे के संबंध में पहले से गुमशुदगी दर्ज थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Uttrakhand: हरिद्वार में मगरमच्छ के हमले में 12 साल के लड़के की मौत
हरिद्वार, अमृत विचार। जिले में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले लापता हुए बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान नदी किनारे से उसकी साइकिल और चप्पलें बरामद हुईं। तलाशी अभियान के दौरान बंजारेवाला गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में मगरमच्छ के पास बच्चे का शव देखा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजा (12) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, वह एक पत्थर क्रशर के पास खेल रहा था, तभी पानी से मगरमच्छ बाहर आया और उसे पकड़कर नदी में खींच ले गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
हरिद्वार में मगरमच्छ के हमले में 12 साल के लड़के की मौत

मथुरा नौका हादसा : तीन और शव बरामद, 3 अन्य अब भी लापता, मृतकों की संख्या 13 हुई
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में नौका के पलटने की घटना के दो दिन बाद रविवार सुबह तीन और शव बरामद किए गए, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 13 हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, तीन लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। वृंदावन में शुक्रवार को नौकाविहार के दौरान नौका के पलटने से उस पर सवार 10 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी, जबकि 22 लोगों को समय रहते नाविकों और गोताखोरों ने बचा लिया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर देवराहा बाबा घाट के पास एक शव बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने कहा, ''रविवार सुबह घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास ऋषभ शर्मा और एक किलोमीटर दूर देवराहा बाबा घाट के पास डिंकी बंसल का शव बरामद किया गया।''

रावत ने बताया कि अब तक इस नौका हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि पंकज मल्होत्रा, यश भल्ला और मोनिका अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। पंजाब के जगराओं से दो बसों में आए श्रद्धालु शुक्रवार दोपहर वृंदावन में यमुना नदी में नौकाविहार कर रहे थे। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु दो नौकाओं में सवार होकर मांट क्षेत्र में स्थित देवराहा बाबा की समाधि के दर्शन के लिए नदी के दूसरे किनारे जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, एक नाव का मालिक और नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी नौका को तेज गति से चला रहे थे। बताया जाता है कि श्रद्धालुओं ने कई बार उससे गति कम करने को कहा, लेकिन उसने यह कहते हुए उनकी बात अनसुनी कर दी कि यह उनका रोज का काम है।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान नौका नदी में पीपा पुल के कुछ ढांचों से टकराकर पलट गई, जिससे सवार श्रद्धालु डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग, नाविक और गोताखोर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के तुरंत बाद 10 शव निकाले गए थे, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक रावत ने बताया कि जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जुटी हैं। यमुना के तेज बहाव और घाटों पर अधिक गहराई के कारण खोज अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

मांट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि केशी घाट से गोकुल बैराज तक यमुना नदी को सात सेक्टर में बांटकर करीब 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेष कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक-एक थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

गोरखपुर में बड़ा हादसा : राप्ती नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, परिजनों में कोहराम
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के राप्ती नदी में डूबे किशोरों के मामले में आज एनडीआरएफ को बड़ी सफलता मिली जब तीन और किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही इस हादसे में डूबे चारों किशोरों के शव अब मिल चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक अप्रैल को शाम करीब 4.30 बजे गोरखपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र के पास राप्ती नदी पर बने पीपा पुल के नजदीक कुछ किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को नदी किनारे चार साइकिल, चप्पल और कपड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका गहराई। सूचना पर तत्काल एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना स्थल पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की।

सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को विवेक निषाद (15) निवासी मालवीय नगर का शव बरामद हुआ था। वहीं आज शनिवार को सुबह एनडीआरएफ ने तीन अन्य किशोरों के शव भी नदी से निकाल लिए। मृतकों की पहचान बीरू उर्फ अमन राजभर (15), अनिकेत यादव (13) निवासी रानीडीहा थाना कैंट और गगन पासवान (15) निवासी जंगल सिकरी थाना खोराबार के रूप में हुयी है।

एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एक अप्रैल से लगातार चल रहा यह सर्च अभियान आज समाप्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व 11वीं एनडीआरएफ ;आरआरसी. गोरखपुर के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने किया।

Bareilly : 30 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला नाले में गिरे युवक का शव
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे पर करीब 12 फीट गहरे नाले में गिरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए 30 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार टीमों को कामयाबी हाथ लगी। गुरुवार तड़के नाले में गिरे युवक का शव बरामद कर लिया गया।

नाले से युवक का शव बरामद होने के बाद उसकी शिनाख्त भी कर ली गई। हरदोई के मोहल्ला शाहबाद निवासी 30 वर्षीय तौहीद के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। बताया जा रहा है कि तौहीद ड्राइवर का काम करता था। युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई है। फिलहाल शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

इससे पहले मंगलवार की देर रात से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार को दिन भर चला। एसडीआरएफ की टीम के साथ नगर निगम के कर्मचारी खोजबीन में जुटे रहे। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय और नगर विकास मंत्री तक पहुंच गया। इसके बाद नगर आयुक्त से लेकर अतिक्रमण प्रभारी और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी खुद जुट गए। गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे नाले से शव बरामद कर लिया गया।

बता दें कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे सेटेलाइट बस अड्डे पर खुले हुए नाले के पास बैठा एक व्यक्ति अचानक नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद यात्रियों और दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें युवक नाले में गिरता दिखाई दिया। इसके बाद थाना बारादरी पुलिस और रेस्क्यू टीमें सक्रिय हो गईं और रात से सुबह तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। निगम और एसडीआरएफ की टीम ने नाले की सफाई मशीनों से कराई। नाले का पानी निकालने का काम रात तक चलता रहा।

पीलीभीत: इंटरमीडिएट के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस कर रही पड़ताल
गजरौला, अमृत विचार। लापता छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीसरे दिन उसका शव गांव के कुछ दूरी पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र ग्राम सिरसा सरदाह निवासी 22 वर्षीय तरुण पुत्र वीरेंद्र भारती इंटरमीडिएट का छात्र था। वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला और लापता हो गया।

देर शाम तक जब वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मगर, कुछ पता नहीं चल सका। उसी दिन रात को परिजन थाने गए लेकिन पुलिस ने उस वक्त गुमशुदगी दर्ज नहीं की। तीसरे दिन गुरुवार को लापता छात्र का शव गांव के करीब दो सौ मीटर दूर शैलेंद्र कुमार के गन्ने के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया उसके खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसके पीछे कारणों को लेकर कोई कुछ नहीं बता पा रहा।

ग्रामीणों ने फंदे से लटका शव देखा तो भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर जानकारी की। फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाकर सुरागरसी कराई गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी 16 वर्षीय बहन अनीता और 14 साल का भाई आदेश है। पिता वीरेंद्र भारती मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं। पढ़ाई के साथ ही वह खेती मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने में सहयोग करता था। एसओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

Bareilly : मेथनॉल लदे टैंकर में चालक और परिचालक के शव मिलने से मचा हड़कंप
फरीदपुर/बरेली। फरीदपुर के टोल प्लाजा के पास गुरुवार की रात घने कोहरे में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाते समय मेथनॉल भरे टैंकर के केबिन में चालक और कंडक्टर बेसुध अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

फरीदपुर थाना पुलिस शुक्रवार की देर रात में हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटवा रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास पहुंची और वहां कुछ वाहनों को हटवाने के बाद जब मेथनॉल लदे टैंकर के पहुंची तो अंदर कोई हलचल नहीं हुई। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने केबिन के अंदर देखा तो दो लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टैंकर का केबिन खोलकर दोनों को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार टैंकर आसाम से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहा था। टैंकर में मेथनॉल भरा था। टोल प्लाजा कर्मचारियों को टैंकर काफी देर से सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया था। इसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को जांच में केबिन के अंदर खाने-पीने के सामान के पास शराब की बोतलें भी मिलीं। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले आधार कार्डों के जरिये उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार दिल्ली के प्रेमनगर निवासी पुष्पेंद्र टैंकर चालक था, जबकि अंबेडकरनगर निवासी सुरेंद्र कंडक्टर था।

घटना की जानकारी के बाद फोरेंसिक टीम और एसओजी टीमों ने भी मौके पर पहुंची पड़ताल की और टैंकर, केबिन तथा आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों की मौत का कारण साफ हो सकेगा।

मेथनॉल पीने से हुई दोनों की मौत!
फरीदपुर आशंका जता रही है कि टैंकर में मृत मिले चालक और परिचालक की मौत मेथनॉल पीने से होने की संभावना है। पुलिस आशंका जता जा रही है कि दोनों ने गलती से या किसी अन्य कारण से मेथनॉल का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मेथनॉल शराब से भी अधिक तेज केमिकल होता है। इंस्पेक्टर फरीदपुर ने मौके का निरीक्षण करने के बाद बताया कि आशंका है दोनों ने मेथनॉल का सेवन किया हो क्योंकि दोनों के पास से तीखी महक आ रही थी। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मेथोनॉल भरे टैंकर की केबिन से चालक और परिचालक मृत अवस्था में मिले थे। केबिन के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। दोनों की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

UP: 1.60 लाख की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह की सदस्य गिरफ्तार
संभल/बहजोई। बहजोई थाना पुलिस ने 12 दिसंबर को कस्बा बहजोई के काठ बाजार में हुई 1.60 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह की सदस्य मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की रकम में से 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थाना बहजोई क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी जगदीश पुत्र धर्म सिंह ने 12 दिसंबर को बैंक से 1.60 लाख रुपये निकाले थे। जगदीश रकम अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर बाजार में सामान लेने चले गए। इसी दौरान चोरों ने डिग्गी से नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

फुटेज में आरोपी मोटरसाइकिल से रुपये निकालकर स्विफ्ट कार एमपी 39 पी 39 जेडएच 8255 में बैठकरफरार होते दिखाई दिए। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन की जानकारी जुटाई गई, जिससे पता चला कि कार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलिया रसीदा निवासी विजय सिंह सिसौदिया पुत्र समंदर सिंह सिसौदिया के नाम पंजीकृत है। सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र गोविंद, रोशनी पत्नी आकाश, रेशमा पत्नी पप्पू और सन्नो पत्नी आतिश के रूप में हुई।

सभी आरोपी कड़िया सांसी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस की टीमें जहां गिरोह के लोगों को संभल व आसपास के जनपदों में तलाश रही थीं वहीं मध्यप्रदेश में भी पुलिस टीम को भेजा गया था। लगातार तलाश के बाद ही पुलिस को कामयाबी मिली। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रकम चोरी करने की घटना में शामिल रोशनी पत्नी आकाश को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

बैंक से मोटी रकम निकालने वाले को निशाना बनाता था गिरोह
अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने बताया कि गिरोह कई प्रदेशों में सक्रिय रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में गिरफ्तार की गई गिरोह की सदस्य रोशनी ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में जाकर बैंकों के आसपास डेरा डालते हैं। बैंक से मोटी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी की जाती है और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम दिया जाता है। महिला सदस्य होने के कारण उन पर किसी को शक नहीं होता। चोरी के बाद गिरोह के सदस्य तुरंत अपने घर लौट जाते हैं। रोशनी ने 22 दिसंबर को हुई 1.60 लाख रुपये की चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके पास से चोरी की गई रकम में से 50 हजार रुपये भी बरामद किये गये। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मां से आखिरी कॉल, पत्नी को भेजी लोकेशन... बैंक मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, 8 घंटे बाद मिला शव
अयोध्या, अमृत विचार। बहराइच में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर तैनात एक व्यक्ति ने पहले मां से फोन पर बात की, उसके बाद पत्नी को मोबाइल की लास्ट लोकेशन भेजी। इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना अयोध्या सरयू तट पर बुधवार की दोपहर 12 बजे की है। रेस्क्यू कर रही टीम ने रात करीब आठ बजे शव को बरामद किया। पुलिस के अनुसार मृतक बीमारी के चलते अवसाद में था।

बुधवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उत्सव के चलते सरयू पुल पर भी भीड़ थी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें नदी में कूदते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जल पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया। रात करीब 8 बजे मैनेजर का शव मिला।

पीठ पर टंगे पिठ्ठू बैग में मिले कागजों से उनकी शिनाख्त राम बाबू सोनी (38) पुत्र स्व विश्वनाथ सोनी निवासी मनकापुर जनपद गोंडा के रूप में हुई। वह बहराइच जनपद में एसबीआई में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार वह जूते-मौजे पहने हुए थे।

बैग से मोबाइल फोन, ढेर सारी दवाएं व कागजात भी मिले। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि वह 31 दिसंबर को बैंक नहीं गए थे। सुबह घर से दवा लेने के लिए अयोध्या निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने मां शोभा देवी से फोन पर बात की।

फिर पत्नी को लास्ट लोकेशन भेजी। इसके बाद फोन स्विच ऑफ करके नदी में कूद गए। छोटे भाई ओम बाबू ने बताया उन्हें सिरदर्द रहता था। वह दवा भी खाते थे। बुधवार को घर से दवा लेने की बात कहकर निकले थे। रात में पुलिस से फोन पर उनके द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली।

15 दिसंबर को मनाया था 38वां जन्मदिन

मृतक रामबाबू की 2011 में सिद्धार्थ नगर जिले के बांसी की निवासी ऐश्वर्या लक्ष्मी से विवाह हुआ था। उनकी दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी ओजस्वी (13) व छोटी बेटी अन्वी (10) है। पत्नी गृहणी हैं। पत्नी ने बताया कि 15 दिसंबर को उन्होंने परिवार के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया था। पिता विश्वनाथ सोनी की 2001 में मौत हो गई थी। भाई ने बताया उन्हें पहली पोस्टिंग असम एसबीआई में फील्ड अफसर के पद पर हुई थी। उसके बाद यूपी में ट्रांसफर करा लिया था। पहले बस्ती में आरबीओ थे। 25 दिन पहले ही बहराइच में ट्रांसफर हुआ था।

बैग में मोबाइल फोन व ढेर सारी दवाइयां भी मिली हैं। उनके परिवारवालों के अनुसार बीमारी के चलते वह अवसाद में थे। परिवार में कोई तनाव भी नहीं था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया गया है।-पंकज सिंह, कोतवाल अयोध्या।

ये भी पढ़े :

नववर्ष पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल गुलजार...लोगों ने महापुरुषों को किया नमन, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे लोग

UP: लापता भाइयों का मामला दोहरे हत्याकांड में बदला, छोटे भाई का भी शव बरामद
संभल/बहजोई। ननिहाल से बरात में गए लापता दो मासूम भाइयों का मामला अब दोहरे हत्याकांड में बदल गया है। 17 दिन बाद शुक्रवार को छोटे भाई कमल सिंह (10) का शव थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली स्थित तालाब से सड़ी-गली अवस्था में मिला। तालाब के पास कुत्ते को कुछ खींचते देख ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो बच्चे का शव बाहर निकल आया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाए।

गांव मैथरा धर्मपुर निवासी 10 साल का कमल सिंह और उसका बड़ा भाई अमरपाल सिंह (14) 26 नवंबर को ननिहाल मझोला से बरात में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में रिश्ते के मौसेरे भाई धर्मवीर निवासी सरैरा निवासी उघैती जनपद बदायूं ने दोनों को बाइक पर बैठाने के बहाने बरात की पिकअप से उतार लिया था। इसके बाद दोनों भाई रहस्यमय तरीके से लापता हो गए और घर वापस नहीं लौटे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

29 नवंबर को बड़े भाई अमरपाल का शव थाना रजपुरा क्षेत्र के गन्ने के खेत में मिला था। बड़े भाई का शव मिलने के बाद पुलिस लापता छोटे भाई को खोज रही थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब शुक्रवार को छोटे भाई कमल का शव भी बरामद हो गया तो यह बात साफ हो गई कि अगवा करने के बाद दोनों भाइयों की बेरहमी से हत्या कर शव छुपाए गए थे। शव की हालत देखकर स्पष्ट है कि बच्चे की हत्या कई दिन पहले की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान कमल सिंह के रूप में हो चुकी है। आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। एसओजी के साथ ही पांच थानों की पुलिस समेत कुल 10 टीमें धर्मवीर की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। इलाके में दो बच्चों की हत्या से दहशत और आक्रोश का माहौल है।

लखीमपुर खीरी: दोस्तों के साथ गये युवक का मिला अधजला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बिलहरी/रोशननगर, अमृत विचार। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव छितौनिया में सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। जिसकी पहचान सुहेल पुत्र फारुख निवासी मोहल्ला वीरेन्द्र नगर कालोनी गोला के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे छितौनिया गांव के बाहर खेतों के बीच जाने वाली सड़क किनारे स्थित सियाराम वर्मा के खेत किनारे बने गड्ढे में एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा देखा गया। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक, गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर घेरा बनाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

दोपहर बाद मृतक के बड़े भाई सुहेब खां ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई सुहेल खां के रूप में की है। सुहेब के अनुसार उनके छोटे भाई सुहेल पुत्र फारुख खां घर से अपने दोस्तों के साथ सोमवार की शाम निकले थे, जो सुबह तक वापस आने की बात कह गये थे। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है, लेकिन अभी तक महरीर नहीं दी है। पुलिस ने अधजले युवक के शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने अधजले शव का परीक्षण कर जली हुये शव के नमूने लिये है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी के फोन करने पर लखीमपुर से मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल पर जले हुये शव का परीक्षण कर उसके नमूने लिये है। थानाध्यक्ष हैदराबाद सुनील कुमार मलिक के मुताबिक अधजले युवक के शव की पहचान सुहेब खां पुत्र फारुख खां ने अपने छोटे भाई सुहेल खां के रूप में की है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जायेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि जले हुए शव की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये लखीमपुर मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

चंदौली के अलीनगर में लापता बच्ची: भूसे के ढेर से निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव, गांव के 4 संदिग्धों से पूछताछ
चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई छह साल की बच्ची का मंगलवार सुबह भूसे के ढेर से नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। शव की हालत देख कर बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। घटना के सिलसिले में गांव के ही चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित पीताम्बरपुर गांव का निवासी मजदूर अजय बिंद की 6 वर्षीया पुत्री सोमवार शाम अपनी दादी के साथ चाचा के मकान से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक परिचित के मिल जाने पर दादी उनसे बात करने लगी। इस बीच बच्ची आगे चली गई और उसके बाद से बच्ची का पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार के घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर जगदीश बिंद नामक व्यक्ति के घर में रखे भूसे के ढेर में बच्ची का नग्न हालात में शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर ने बताया कि बच्ची के शव के पास से कुरकुरे, बिस्कुट, टॉफी के रैपर तथा उसके कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं। इस पर पीड़ित परिजनों ने बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। चन्द्रशेखर ने बताया कि मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :

बसपा मुखिया मायावती करेगी बैठक, पार्टी की पहुंच को मजबूत करने की कोशिश; इन मुद्दों पर करेगी चर्चा