Better - Amrit Vichar

Lucknow News : शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए एसएनसीयू को और बेहतर करने की जरूरत
लखनऊ, अमृत विचार : शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए एसएनसीयू (सिक न्यूबार्न केयर यूनिट) को और बेहतर करने की जरूरत है। प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टर की एसएनसीयू में तैनाती की जाए। माता-पिता भी तबीयत खराब होने पर तुंरत शिशु को अस्पताल में भर्ती कराएं। इलाज में देरी न करें। इससे काफी हद तक शिशुओं की जान बचाई जा सकती है। यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दी।

सोमवार को केजीएमयू व यूनिसेफ की तरफ से तैयार ब्रिज कोर्स को प्रमुख सचिव ने शुभारंभ किया। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि शिशुओं को समय पर इलाज जरूरी है। इलाज में देरी शिशु की सेहत पर भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एसएनसीयू में प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती की जाए। ताकि समय पर बीमारी की पहचान कर समुचित इलाज मुहैया कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यूपी के 75 जिलों में 101 एसएनसीयू हैं। ब्रिज कॉर्से की अवधि 12 हफ्ते ही होगी। जिसमें आठ हफ्ते नूबॉर्न केयर (नवजात) और चार हफ्ते पीडियाट्रिक केयर विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अमित मेहरोत्रा ने कहा कि सामुदायिक रेफरल को मजबूत करने की जरूरत है। एसएनसीयू के विषय में लोगों की जागरूकता से शिशुओं को सही समय से भर्ती कर उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा एसएनसीयू में प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपस्थिति से नवजात शिशुओं की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार होगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने कहा ने कहा कि ब्रिज कोर्स एसएनसीयू में तैनात एमबीबीएस डॉक्टरों को नवजात की स्थिति के सही मूल्यांकन एवं उपचार हेतु प्रशिक्षित करेगा। केजीएमयू बाल रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. माला कुमार ने कहा कि ब्रिज कोर्स वास्तविक जीवन की क्लीनिकल स्थितियों पर आधारित है। उन्होंने प्रशिक्षकों से कोर्स मॉड्यूल पर प्रतिक्रिया देने को कहा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध, छात्रों ने कहा-कुलपति की नियुक्ति गलत है

रामनगर: पांच साल में इस बार हाईस्कूल का परिणाम बेहतर
रामनगर, अमृत विचार। साल 2021 के कोरोनाकाल के परिणाम को छोड़ दें तो हाईस्कूल के परीक्षाफल ने इस बार पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले पांच साल में बेहतर तो रहा, लेकिन 2022 के रिकॉर्ड के बराबरी पर आकर रुक गया।

दसवीं कक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की सफलता का प्रतिशत पांच सालों में सबसे बेहतर रहा। साल 2021 में सफलता 99.09 प्रतिशत रहा, जो इस बार से करीब 10 प्रतिशत अधिक है। 2021 कोरोना काल था, जिसमें स्कूल बंद रहने के कारण बगैर बोर्ड परीक्षाएं कराए परिणाम दिए गए थे।

उस समय अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों के आधार पर परिणाम आया था। इंटर में भी यही स्थिति मानें तो यह पिछले पांच साल में बेहतर परिणाम है। हालांकि इंटर में इस साल सफलता का प्रतिशत (82.63) साल 2022 की बराबरी कर सका।

हाईस्कूल - पिछले पांच सालों का परीक्षा परिणाम
साल           परीक्षार्थी              पास               प्रतिशत
2020         1,47155            1,13191             76.91
2021         1,47725            1,46386             99.09
2022         1,27895              99,091             77.47
2023         1,27844           1,08890              85.17
2024         1,12377          1,00179               89.14

इंटर - पिछले पांच सालों का परीक्षा परिणाम
साल           परीक्षार्थी             पास               प्रतिशत
2020          1,19164          95,645                80.26
2021          1,21705         1,21171               99.56
2022          1,11688         92,296                 82.63
2023          1,23945        1,00380                80.98
2024            92,020           76039                82.63

बेहतर के लिए बदलाव की मानसिकता से आगे बढ़ें : राष्ट्रपति
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि लोक सेवकों को 'बेहतर के लिए बदलाव' की मानसिकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि कई मौकों पर देखा जाता है कि यथास्थिति बनाए रखने की प्रवृत्ति बरकरार रखी जाती है। राष्ट्रपति ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में 124वें प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान यह बात कही।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि लगभग आप सभी ने राज्य सरकारों में विभिन्‍न पदों पर 20 से अधिक वर्षों तक सेवा की है और इन वर्षों में कई चुनौतियों का सामना किया होगा और कड़े फैसले भी लिए होंगे। राष्‍ट्रपति ने इनसे राष्‍ट्र प्रथम और जनता प्रथम की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के रूप में उन्हें सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और तत्‍परता के सिद्धांतों का अनुपालन करना चाहिए। मुर्मू ने कहा,  कई मौकों पर यह देखा जाता है कि यथास्थिति बनाए रखने की प्रवृत्ति बरकरार रखी जाती है। ऐसी प्रवृत्ति या तो सामान्‍य जड़ता है या यह हमारे आसपास के बदलते परिदृश्य से उत्पन्न लोगों की उभरती समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतना है।

राष्ट्रपति ने कहा, लोक सेवकों को 'बेहतर के लिए बदलाव' की मानसिकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे लोक सेवकों की आवश्यकता है, जो नवाचारी, सक्रिय, विनम्र, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और रचनात्मक हों। मुर्मू ने कहा कि इन नेतृत्व शैलियों और मूल्यों को साकार करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्र और नागरिकों की सेवा करने के लिए बेहतर पदों पर तैनात किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : केरल : नेताओं, कलाकारों ने भारत की फिल्मों को ऑस्कर मिलने की सराहना की

बेहतर सेहत के लिए जरूरी है खून को साफ करना, आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
नई दिल्ली। हमें हमेशा से यहीं बताया जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करें। स्वस्थ रहने का पहला नियम यहीं है कि अपने खून को हेल्दी रखें।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप अपनी डाइट में आयरन, विटामिन सी और बाकी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करते हैं तो इससे लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ने लगता है और पूरे शरीर में ब्लड का फ्लो सही रहता है। चलिए जानते हैं ऐसे खाने के बारे में जिनसे आपका खून स्वस्थ रहेगा ।

हरी पत्तेदार सब्जियां : हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकोली और पालक में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर में खून बढ़ाने के साथ ही उसे स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं

टमाटर: टमाटर में विटामिन सी के साथ आयरन भी होता है जो कि ब्लड फ्लो को सुधारने का काम करता है।

लहसुन: लहसुन के तो अनगिनत फायदे होते हैं पर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए लहसुन काफी फायदमंद साबित होता है। लहसुन में एलिसिन होता है जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने का काम करता है। खट्टे फल- खट्टे फलों का सेवन करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से हो पाता है। खट्टे फल शरीर में खून के सर्कुलेशन को बूस्ट करते हैं और ब्लड क्लॉटिंग से बचाते हैं। इसके अलावा यह शरीर में सूजन और जलन को कम करते हैं।

गाजर: गाजर शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करती है। रोजाना गाजर का सेवन करने से शरीर में प्राकृतिक रूप से आयरन का लेवल बढ़ने लगता है। इसके अलावा गाजर का जूस पीने से ब्लड काउंट का लेवल भी बढ़ता है।

बीन्स: बीन्स और दालें शरीर में खून बनाने का काम करती हैं। इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें ना सिर्फ सिर्फ आयरन होता है बल्कि फोलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ये भी पढ़ें : ये है हेलीकॉप्टर से भी तेज उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी, IIT मद्रास के स्टार्टअप ने बनाई

केरल का नवाचार सूचकांक अन्य राज्यों से बेहतर: आरिफ खान
तिरुवंनतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि राज्य वित्त (2023) पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार केरल नवाचार सूचकांक, पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करने और व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के मामले में अन्य राज्यों से बेहतर है।

राज्यपाल ने 15वीं केरल विधानसभा के आठवें सत्र में नीतिगत संबोधन देते हुए कहा कि राज्य ने स्थिर कीमतों पर 12 प्रतिशत और मौजूदा कीमतों पर 17 प्रतिशत उल्लेखनीय आर्थिक विकास हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा लगातार सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि में भी केरल को राज्यों में सबसे आगे रखा गया है।

समग्र सार्वजनिक मामलों के सूचकांक में भी केरल अग्रिम मोर्चे पर है। खान ने कहा कि केरल ने बुजुर्ग लोगों की देखभाल में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का वयोश्रेष्ठ सम्मान 2021 जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक व्यापक चिकित्सा बीमा (मेडिसेप) शुरू किया है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक राजनीति के स्वस्थ कामकाज के लिए व्यवस्था में नियंत्रण और संतुलन का सावधानीपूर्वक पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा संवैधानिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

खान ने कहा कि राज्यों के सामाजिक क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र का समर्थन आवश्यक है, क्योंकि राज्यों के पास सामाजिक क्षेत्रों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दूध, दुग्ध उत्पादों और पशु आहार में एफ्लाटॉक्सिन और एंटीबायोटिक अवशेषों का पता लगाने के लिए विशेष गुणवत्ता आश्वासन अभियान चलाएगी।

खान ने कहा कि सरकार सहकारी क्षेत्र में गतिविधियों में सुधार लाने और क्षेत्र में भ्रष्ट प्रथाओं की जांच करने के लिए सहकारी कानून में एक व्यापक संशोधन लाने का प्रस्ताव करती है। उन्होंने कहा कि अधिनियम में संशोधन के लिए मसौदा विधेयक विधानसभा के समक्ष पेश किया गया।

ये भी पढ़ें : भागवत ने देशवासियों से नेताजी का अनुसरण करने का किया आह्वान

लोक सेवक सबसे वंचित लोगों तक पहुंचें, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएं- राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी कल्याण योजना तभी सही अर्थो में सफल मानी जा सकती है जब उसका लाभ गरीबों एवं समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोक सेवकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारी वाले इलाके में सबसे वंचित लोगों तक पहुंचें और उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाएं।

वर्ष 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 75 अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की । ये अधिकारी अभी विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत हैं । राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक सेवक के रूप में उन्हें वैश्विक ज्ञान केंद्र, आपूर्ति श्रृंखला, नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास सहित विविध क्षेत्रों में भारत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘ लोक सेवकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारी वाले इलाके में सबसे वंचित व्यक्ति तक पहुंचें और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएं । ’’ उन्होंने कहा कि लोक सेवक उन लोगों के लिये मददगार हो सकते हैं जिन्हें कल्याण योजनाओं या विकास कार्यक्रमों की जानकारी नहीं है।

राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि कोई भी कल्याण योजना तभी सही अर्थो में सफल मानी जा सकती है जब उसका लाभ गरीबों, कमजोर वर्गों एवं समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि लोक सेवकों को वंचित लोगों तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए तथा वंचित लोगों को उनके पास (लोक सेवकों के पास) पहुंचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए ।

ये भी पढ़ें- वैज्ञानिक समीर वी. कामत हुए डीआरडीओ के अध्यक्ष नियुक्त

अल्मोड़ा: बेहतर होगा मडुवा, भट्ट और गहत का उत्पादन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जनपद में इस बार खरीफ सीजन के तहत बोये गए मडुवा के साथ ही पहाड़ी दाल भट्ट व गहत का बेहतर उत्पादन होगा। कृषि विज्ञानियों के अनुसार इस बार इन फसलों को बोआई के बाद से ही बारिश की अनुकूल खुराक मिली है।

जिले के विभिन्न विकास खंडों इस बार 29,022 हेक्टेअर क्षेत्रफल में इन फसलों की बोआई की गई है। इस बार पिछले साल की तुलना में काश्तकारों की ओर से भट व गहत की खेती के प्रति विशेष रुचि दिखाई है।

पहाड़ में खरीफ की फसल के तहत 1.03 लाख काश्तकारों ने धान, मक्का, मडुवा, सांवा, रामदाना, उड़द, गहत, अरहर, राजमा, भट, सोयाबीन व तिल की बोआई की है। इन फसलों में से इस बार मडुवा, भट्ट व गहत को बारिश की अनुकूल खुराक मिलने से इन फसलों का उत्पादन बेहतर होगा।

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के कृषि विज्ञानी डॉ. बीएम पांडेय का कहना है कि इस बार समय-समय पर बारिश से इन फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी। इससे काश्तकारों की आर्थिकी में सुधार होगा।

इस बार काश्तकारों को सब्सिडी पर पिछले साल की तुलना में अधिक उन्नतशील बीज उपलब्ध कराया गया। साथ ही बेहतर कृषि के लिए काश्तकारों को समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

– धनपत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी, अल्मोड़ा

राजद प्रमुख लालू प्रसाद को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद (74) को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी। यादव ने बताया कि अपने घर में गिरने की वजह से प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ हो गया है और उनका शरीर ‘जाम’ हो गया है और वह ज्यादा हिल-ढुल नहीं पा रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद को सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे 24 घंटे से भी कम वक्त पहले वह घर पर गिर पड़े थे और चोटिल हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि प्रसाद रास्ते में हैं और दिल्ली स्थित एम्स में उन्हें देर रात भर्ती कराया जा सकता है। इससे पहले दिन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रसाद की कुशलक्षेम जानने के लिए पटना के अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने कहा, “ उनकी (प्रसाद) की सेहत अब थोड़ी बेहतर है।” राजद कार्यकर्ताओं और प्रसाद के समर्थकों को दिए संदेश में राबड़ी देवी ने कहा, “ चिंता मत कीजिए, उनका इलाज किया जा रहा है और वह स्वस्थ हो जाएंगे। सब उनके लिए प्रार्थना करें कि वह जल्द स्वस्थ हों।”

यहां अपनी मां के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “ हम उन्हें दिल्ली के एम्स ला रहे हैं क्योंकि यहां बेहतर इलाज हो सकता है और डॉक्टर उनके मेडिकल इतिहास से परिचित हैं।” बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “ वह गिर गए थे जिसके बाद उन्हें तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। उनके गिरने के बाद जटिलाएं बढ़ गईं क्योंकि शरीर जाम हो गया है और वह ज्यादा हिल-ढुल नहीं पा रहे हैं।”

यादव ने कहा, “ लालू जी को यहां लाया जाएगा और डॉक्टरों की टीम तय करेगी कि उन्हें किस वार्ड में रखना है। सभी जांच और अल्ट्रासाउंड भी किया जाएगा।” चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी। यह पूछे जाने पर कि क्या सिंगापुर जाना संभव होगा, तो यादव ने कहा कि अगर दो-चार हफ्ते में वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं तो “हम उन्हें सिंगापुर ले जा सकते हैं।”

ये भी पढ़े – रेलवे स्टेशनों पर वीडियो निगरानी प्रणाली का पहला चरण जनवरी तक पूरा होगा: रेलटेल

बुनियादी ढांचे का विकास कर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करना चाहती हूं : मुर्मू
शिमला। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि वह जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे का विकास कर लोगों के जीवन को बेहतर बनाना चाहती हैं। मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश में सोलन के बद्दी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य के विधायक उपस्थित थे।

मुर्मू ने परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा समेत युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और कहा कि राज्य गौरवशाली इतिहास और परंपरा से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का आध्यात्मिकता और पर्यटन के लिहाज से काफी अहम स्थान है और इसे देशभर में देवभूमि के तौर पर जाना जाता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की जीत तय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर मुर्मू का चयन भाजपा की सकारात्मक और समग्र सोच को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से करने के लिए उनका आभार जताया। अठारह जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुर्मू और उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा के रूप में दो उम्मीदवार मुकाबले में रह गये हैं।

ये भी पढ़े – राष्ट्रपति चुनाव: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- द्रौपदी मुर्मू पर तो हम भी राजी हो जाते

कश्मीर में सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में : सेना के वरिष्ठ अधिकारी
श्रीनगर। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कश्मीर घाटी में समग्र सुरक्षा स्थिति बेहतर है और ‘काफी नियंत्रण में है’ तथा आसान ठिकानों पर हमले हो रहे हैं क्योंकि आतंकवादी दबाव में हैं। सेना के अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा, स्थिति बेहतर है। चिंता की कोई बात नहीं है। घाटी में मौजूदा दौर को संवेदनशील’ बताते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा तंत्र ने कई चीजों पर नियंत्रण बना लिया है।उन्होंने कहा कि केवल आतंकवादियों को खत्म कर शांति हासिल नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसी अन्य चीजें हैं जिन्हें अभियानों के साथ-साथ करना है और जिन पर हमें काम करते रहना है।

उन्होंने कहा, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति काफी नियंत्रण में है। घाटी में लक्षित हत्याओं, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए सैन्य अधिकारी ने कहा कि कोई व्यक्ति ऐसे काम तब करता है जब वह दबाव में होता है, पीछे धकेल दिया जाता है और उसे लगता है कि वह नियंत्रण खो रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसके कुछ पहलू हैं। यह सुरक्षा बलों को भड़काने के लिए है या लोगों में डर पैदा करने की कोशिश है।

लोगों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे आसान लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि ‘सॉफ्ट टारगेट’ खासकर कश्मीरी पंडितों पर हमले पूरे देश, केंद्र और राज्य प्रशासन को झकझोर कर रख देते हैं। उन्होंने कहा, आतंकवादी अपनी क्षमता के मामले में भी जानते हैं कि सबसे कमजोर कड़ी कौन सी है क्योंकि वे (कश्मीरी पंडित) समाज में काम कर रहे हैं, समाज में घूम रहे हैं और उन्हें निशाना बनाना आसान है। हर व्यक्ति की सुरक्षा करना या उन्हें चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं है।

यह भी पढ़े –राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय पर हमले के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आंतरिक अध्ययन करेगी इंडिगो: सीईओ
नई दिल्ली। विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा है कि कंपनी दिव्यांग यात्रियों, खासकर परेशानी महसूस कर रहे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक आंतरिक अध्ययन करेगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रांची हवाईअड्डे पर गत सात मई को एक दिव्यांग बच्चे को विमान में सवार होने से रोकने के मामले में इंडिगो पर गत सप्ताह पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

इंडिगो ने नौ मई को कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, एक दिव्यांग बच्चे को सात मई को रांची-हैदराबाद उड़ान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि वह घबराया हुआ नजर आ रहा था। दत्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को मंगलवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि विमानन कंपनी डीजीसीए के जुर्माना लगाने के फैसले को चुनौती नहीं देगी। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुझसे यह सवाल कर रहे हैं– क्या आप चुनौती देंगे? बिल्कुल नहीं।

’’ अधिकारी ने कहा कि विमानन कंपनी डीजीसीए के सुझावों पर गौर करेगी और उन्हें लागू करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने कुछ चीजें कहीं हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की स्थिति में हवाई अड्डे पर मौजूद चिकित्सक को बुलाया जाए और हां, हमने इसे हमारी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) में शामिल किया है कि जब इस प्रकार की स्थिति पैदा हो, हवाई अड्डे पर मौजूद चिकित्सक से हमेशा परामर्श लिया जाए।

’’ डीजीसीए ने कहा है कि इंडिगो को संवेदनशीलता के मामले में अपने कर्मियों को प्रशिक्षित करना चाहिए। दत्ता ने कहा, ‘‘दिव्यांग यात्रियों के प्रबंधन के लिए हम पहले से ही अच्छा प्रशिक्षण देते हैं। हम इसका और व्यापक अध्ययन करेंगे तथा अपने सभी प्रशिक्षकों से बात करेंगे और देखेंगे कि हम क्या सीख सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि डीजीसीए ने जो कहा है, उसका अर्थ है कि आपको यात्री को शांत करने की कोशिश करनी चाहिए।

’’ दत्ता ने कहा कि विमानन कंपनी को इस तरह की स्थितियों में खुद से पूछने की जरूरत है कि वह परेशान यात्री को शांत करने के लिए क्या कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, हम अपना स्वयं का आंतरिक अध्ययन कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी के पास लगभग 100 प्रशिक्षक हैं जो चालक दल के सदस्यों और अन्य कर्मियों को इस तरह का विशेष प्रशिक्षण देते हैं। दत्ता ने कहा, ‘‘हम उन्हें एक साथ लाएंगे और अपना स्वयं का अध्ययन करेंगे।

यह परिणाम है। हम क्या अलग कर सकते हैं? हम ग्राहकों को शांत करने के तरीकों को लेकर कैसे और संवेदनशील हो सकते हैं। हम इन सब पर विचार करेंगे।’’ डीजीसीए ने पिछले शनिवार एक बयान में कहा था, ‘‘सात मई को रांची हवाईअड्डे पर दिव्यांग बच्चे के साथ इंडिगो के कर्मचारियों का व्यवहार गलत था और इससे स्थिति बिगड़ गई थी।’’ इसमें कहा गया था कि बच्चे के साथ करुणा का व्यवहार किया जाना चाहिए था और बच्चे की घबराहट दूर कर उसे शांत किया जाना चाहिए था।

चूंकि बच्चे को विमान में सवार होने से रोक दिया गया, इसलिए उसके साथ मौजूद माता-पिता ने भी विमान में सवार नहीं होने का फैसला किया था। डीजीसीए ने कहा था कि विशेष परिस्थितियों में असाधारण प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है, लेकिन विमानन कंपनी के कर्मचारी ऐसा करने में विफल रहे। उसने कहा था कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए वह अपने स्वयं के नियमों पर फिर से विचार करेगा, जिसमें यात्री को विमान में सवार होने से रोके जाने का निर्णय लेने से पहले यात्री के स्वास्थ्य पर हवाई अड्डे के चिकित्सक की लिखित राय लेना विमानन कंपनी के लिए अनिवार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 21.86 अंक बढ़कर 55,588.27 अंक पहुंचा

अयोध्या का हर घर नल से जुड़े, विद्युत व्यवस्था भी हो बेहतर, सीएम योगी ने सख्त लहजे में अधिकारियों दिये निर्देश
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार अयोध्या पहुंचे तो थोड़ा नरम और सख्त भी दिखे। रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद उन्होंने दलित के घर काफी नम्रता से भोजन किया। इसके बाद जैसे ही वह 19 करोड़ की परियोजना सहित अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा की तो सख्त लहजे में कहा कि सभी कार्यों को क्वालिटी के साथ पूरा किया जाना चाहिए और डीपीआर बनाते समय इसकी आवश्यकता व फिजूल खर्च से भी अधिकारी बचें।

अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन प्रमुख पथ को पूर्ण रूप से अव्यवहारिक बताते हुए उन्होंने अफसरों को चेताया कि इस प्रोजेक्ट में अधिकारियों द्वारा कोई विशेष रुचि नहीं ली गई। विकास प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग और अन्य विभाग के अधिकारी शीघ्र बैठकर इन मार्गों के चौड़ीकरण के साथ-साथ मार्गों पर प्रापर डेनेज सिस्टम यूटीलिटी व उपयोगी सेवाएं और फुटपाथ आदि की व्यवस्था करें। साथ ही अयोध्या के हर घर को नल से जोड़ने व विद्युत आपूर्ति की समस्या को बेहतर करने और ओवर बिल को ठीक करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शासन के आवास, नगर विकास, लोक निर्माण, ऊर्जा, पर्यटन, राजस्व, नागरिक उड्डयन आदि विभाग के प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव व मंडल और जनपद के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आवास व शहरी नियोजन विभाग को नोडल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव प्रत्येक 15 दिन में अयोध्या के कार्यों की समीक्षा करें। मंडलायुक्त प्रत्येक सप्ताह में इसकी समीक्षा करें और किसी भी प्रकार के गतिरोध को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

अयोध्या विजन के विभिन्न विभागों की 200 से ज्यादा परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए डेशबोर्ड तैयार किया गया है, इसकी नियमित समीक्षा की जाय। अयोध्या मंडल के कार्यों का प्रस्तुतीकरण मंडलायुक्त नवदीप रिनवा व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का प्रस्तुतीकरण पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह द्वारा किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क के हैलीपेड पर पहुंचे।

सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक अमित सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित भाजपा के पदाधिकारियों व अफसरों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र टेढ़ीबाजार, महोबरा चौराहे पर निर्माणाधीन आरओबी व प्राधिकरण द्वारा निर्माण किये जा रहे बहुउद्देशीय मल्टी पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही अशर्फी भवन रोड स्थित कटरा प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं से बातचीत की।

जनप्रतिनिधियों ने अफसरों की कर दी सीएम से शिकायत

मुख्यमंत्री ने बैठक में जनप्रतिनिधियों से अयोध्या के विकास पर सुझाव मांगे, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने गो-आश्रय सम्बंधी, प्रधानमंत्री आवास सम्बंधी, जलापूर्ति सम्बंधी, चिकित्सालय सम्बंधी, विद्युत आपूर्ति सम्बंधी आदि बिन्दुओं पर सुझाव दिये। इस पर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री व अयोध्या मण्डल के प्रभारी मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अयोध्या को एक मॉडल सिटी के रूप में विकास करने हेतु पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री और मेरे द्वारा समय-समय पर समीक्षा की जायेगी तथा कोई भी समस्या हो तो स्थानीय अधिकारी अपने अपने विभाग के अलावा मुख्यमंत्री व हमें भी बतायें।

इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ कोटेदारों से अधिकारी अवैध वसूली करते हैं। इतना सुनते ही मुख्यमंत्री ने मण्डलायुक्त को एक समिति बनाने का निर्देश दिया कि ऐसे कोटेदारों की शिकायतों की जांच करें और दोषियों के विरुद्व कठोर कार्रवाई की संस्तुति करें। अगर कोई भी अधिकारी कोई कमीशनखोरी करता है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनप्रतिनिधियों में सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, अवधेश प्रसाद, अभय सिंह व विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, आदि मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप के बताए मार्गों पर चलने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्तारघाट पर अखिल भारतीय क्षत्रिय परिषद द्वारा आम लोगों के सहयोग से स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण में भाग लिया। योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपुरुष महाराणा प्रताप के बताये गये मार्गो पर चलने का आह्वान किया। शाम को छह बजे सर्किट हाउस में संतजनों से भेंट कर अयोध्या के चहुंमुखी विकास पर चर्चा व विचार विमर्श किया।

ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अमानीगंज, श्रृंगार हाट स्थित विद्युत उपकेंद्र सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं का कार्य ठीक ढंग से निपटाया जाए। किसी को भी परेशान न किया जाए।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन के बाद बसंती के घर खाया खाना