scorching heat - Amrit Vichar

ताजमहल के दीदार को पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी Jeanette D. Rubio संग खिचवाई खूबसूरत तस्वीर
आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मार्को रूबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया और फोटो निकलवाईं। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। पहले से मौजूद पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। ताजमहल देखने के बाद विदेश मंत्री रूबियो ने विजिटर बुक में लिखा, "दुनिया के प्रेम के खजानों में से एक को देखने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।"

ये भी पढ़ें  :

लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा

लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा

मथुरा-वृंदावन में भीषण गर्मी, बांके बिहारी मंदिर में खस के पर्दे और चंदन लेप की अनूठी परंपरा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा एवं वृंदावन में जारी भीषण गर्मी के बीच भगवान कृष्ण को शीतलता पहुंचाने के लिए यहां के मंदिरों में विशेष व्यवस्था की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने मथुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्मी से राहत देने के लिए मंदिरों में पारंपरिक अनुष्ठानों और सजावट का सहारा लिया जा रहा है।

मंदिर परिसरों को ठंडा रखने हेतु "फूल बंगला" सजाए जा रहे हैं, खस के पर्दे लगाए गए हैं और चंदन का लेप तथा सुगंधित जल का छिड़काव किया जा रहा है। भगवान कृष्ण के लिए विशेष रूप से फूलों से बनी पोशाकें भी तैयार की जा रही हैं।

पद्मश्री सम्मानित चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने कहा कि भक्त भगवान कृष्ण को लाला या सखा के रूप में मानते हैं और ये परंपराएं उनके प्रति प्रेम और चिंता को दर्शाती हैं, ताकि गर्मियों में उन्हें किसी प्रकार का कष्ट न हो।

वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में भगवान की पोशाक और आभूषण फूलों की कलियों से तैयार किए जा रहे हैं। वहीं प्रसाद में आम, खरबूजा, ककड़ी, ठंडाई और आम की लस्सी जैसी शीतल वस्तुएं अर्पित की जा रही हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कूलर, धुंध वाले पंखे, पानी के छिड़काव और पीने के पानी की व्यवस्था की है।

हालांकि, कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिरों के बाहर पर्याप्त छायादार स्थान न होने की शिकायत भी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में जारी हीटवेव के लिए साफ आसमान और गर्म, शुष्क हवाएं मुख्य कारण हैं।

ये भी पढ़ें  :

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, यूपी सरकार की प्राथमिकता, सभी की समस्या का हो त्वरित समाधान

Ghaziabad News : गाजियाबाद में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी, स्कूलों में 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही लू के प्रकोप को देखते हुए शनिवार से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है।

शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आदेश पत्र जारी कर जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान समय में जिले में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है तथा मौसम विभाग ने भी जनसामान्य को लू और गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इसके बावजूद कुछ विद्यालयों द्वारा अभी तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया था, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 23 मई से ग्रीष्मावकाश लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित होती रहेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

बाराबंकी : हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़, भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्था, भारी पड़ी हनुमान भक्ति
बाराबंकी, अमृत विचार। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर भीषण गर्मी के बावजूद जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ी। शहर के धनोखर हनुमान मंदिर के आसपास मेले जैसा दृश्य रहा, जबकि नागेश्वरनाथ, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्रीरामलीला दशहरा मंदिर, कैलाश आश्रम, लखपेड़ाबाग बालाजी मंदिर और ब्रह्मचारी आश्रम छाया मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।

शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों भंडारों का आयोजन किया गया, जहां पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, कढ़ी-चावल, बूंदी, हलवा, शरबत, कुल्फी, आइसक्रीम, पना और गन्ने के रस का वितरण किया गया। नाका पैसार, देवा रोड, राजकमल रोड, लखपेड़ाबाग, धनोखर, सतरिख नाका, सिविल लाइंस, ओबरी रोड और बड़ेल सहित 50 से अधिक स्थानों पर भंडारे चले। पीरबटावन स्थित ईदगाह मैदान में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार गुप्ता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूड़ी-सब्जी, बूंदी और गन्ने के रस का प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा नेता डॉ. विवेक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, देव गुप्ता, एडवोकेट दयाशंकर श्रीवास्तव, अनूप यादव, पंकज कुमार गुप्ता ‘पंकी’, जय दीप सिंह सिद्धू, नवीन राठौर, रामेश्वरी त्रिवेदी और नीता अवस्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। फ्यूचर इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी प्रा. लि., सूर्य देव सोलर इनर्जी, वर्मा जन सेवा केंद्र और आयुष बैटरी व अन्य सहयोगियों के द्वारा देवा रोड पर अहूजा नर्सिंग होम के सामने, सागर मार्ट के सामने सुनील झुनझुनवाला, धनोखर चौराहे पर व्यापारियों तथा गोंडा बाइपास स्थित हनुमान मंदिर पर यातायात पुलिस ने भी भंडारे आयोजित किए।

फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश शाखा बाराबंकी द्वारा बड़े मंगल पर सीएमओ कार्यालय के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर व हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात करें तो रामनगर कस्बे के धमेड़ी तीन स्थित जियो ऑफिस के पास दुर्विजय कांत शुक्ला ‘गुल्ली’ के संयोजन में भंडारा हुआ। इसमें राजू शुक्ला, आलोक, नवनीत, अनुपम, आदर्श, संगम और आनंद ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

आयोजन में पप्पू शुक्ला, प्रशांत तिवारी, विकास, सूरज, अमित, रवि और अंकित ने सहयोग किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, पवन ओझा और कमलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मसौली स्थित शहरी वीर बाबा मंदिर में बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आयोजक शानू यादव, सुधीर कुमार, मायाराम वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, सुग्रीव रावत, राम किशुन, बल्लू यादव और विधायक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रामसनेहीघाट क्षेत्र भी भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

बूढ़े हनुमान मंदिर सुमेरगंज और श्री राम सनेही दास मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महंत भोला दास के अनुसार करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था संभालने में कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस मुस्तैद रही। इसके अलावा हैदरगढ़, फतेहपुर और सिरौलीगौसपुर क्षेत्रों में भी तीसरे बड़े मंगल पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल दिखाई दिया।

हैदरगढ़ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज सहित कई स्थानों पर सुंदरकांड, अखंड रामचरितमानस पाठ और हनुमान चालीसा के आयोजन हुए। भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जबकि तहसील फतेहपुर के सरदार पटेल पार्क में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने पूजन कर भंडारे में प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में  हर वर्ग से जुड़े लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें :

UP Liquor Shops: यूपी में खुलेंगी करीब 600 नई शराब दुकानें, आबादी सर्वे के बाद तय होगी संख्या

काशी के घाटों पर पसरा सन्नाटा : भीषण गर्मी और लू से पर्यटक परेशान, पारा 40 डिग्री के होगा पार
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी के गुलजार रहने वाले घाटों पर सोमवार सुबह से सन्नाटा पसरा दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप और लू ने काशीवासियों के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों को भी परेशान कर रखा है। 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने उमस बढ़ा दी है। सुबह से ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार करता दिख रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दोपहर तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने 19 से 21 मई के बीच लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और भारी वृद्धि की संभावना जताई गई है। ऐसे में काशी आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु होटलों व धर्मशालाओं के कमरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं।

सिगरा-महमूरगंज स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के एक परिवार ने बताया कि वे कल ही काशी की धार्मिक यात्रा पर पहुंचे थे, लेकिन घाटों पर इतनी गर्मी है कि घाटों की सैर संभव नहीं हो पा रही। नाविक सोनू साहनी ने बताया कि सुबह के समय घूमने वाले पर्यटकों की संख्या आधी से भी कम रह गई है। कुछ पर्यटक बोटिंग के दौरान ही गर्मी से परेशान होकर बीच में अन्य घाटों पर उतर जा रहे हैं। बुजुर्ग दर्शनार्थियों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ : कार्यकाल बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों को डिप्टी सीएम ने खिलाई मिठाई

Moradabad: यात्रियों की बढ़ती मांग देख रोडवेज बढ़ाएगा एसी बसों के फेरे
मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी में लंबी दूरी के लिए यात्रियों की पहली पसंद वातानुकूलित बसें बन रही हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपने बेड़े में एसी बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनके चक्कर बढ़ाने की तैयारी कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार एसी बसों की संख्या में लगभग चार गुना तक वृद्धि हुई है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद परिक्षेत्र अनुराग यादव ने बताया कि रोडवेज के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून रूट पर एसी बसों की सबसे अधिक मांग है। खासकर गर्मी के मौसम और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यात्री साधारण बसों की अपेक्षा एसी एवं इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते रोडवेज इन रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की योजना बना रहा है जिससे यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

एसी बसों के संचालन से निगम की आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है। लंबी दूरी के यात्रियों के साथ-साथ नौकरीपेशा लोग और पर्यटक भी इन बसों का अधिक उपयोग कर रहे हैं। विशेष रूप से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जाने वाले यात्रियों में एसी बसों की मांग काफी अधिक बनी हुई है। हालांकि विभाग के सामने सबसे बड़ी समस्या चालकों की कमी बनी हुई है। रोडवेज वर्कशॉप परिसर में करीब 34 इलेक्ट्रिक एसी और डबल डेकर बसें खड़ी हैं, जिसके लिए चालक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। वहीं बसों के चार्जिंग प्वाइंट न होने के कारण इनके संचालन पर असर पड़ रहा है। जिससे परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। रोडवेज प्रशासन का दावा है कि जल्द ही चालक व्यवस्था को दुरुस्त कर खड़ी बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके बाद प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों के लिए एसी, इलेक्ट्रिक एसी और डबल डेकर बसों के अतिरिक्त चक्कर लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

परिक्षेत्र में संचालित रोडवेज बसें
-कुल बसों की संख्या-966
-निगम की बसें - 681
-अनुबंधित बसें-285
-एसी बसें -42

Moradabad: गर्मी में बढ़ा चिकनपॉक्स का खतरा, तेज बुखार और शरीर पर दानों पहुंच रहे मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बीच अब चिकनपॉक्स का संक्रमण भी तेजी से फैलने लगा है। जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में पिछले एक सप्ताह से चिकनपॉक्स के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। खासतौर पर युवा और बुजुर्ग तेज बुखार, शरीर पर लाल दाने और दर्द की शिकायत के साथ इलाज कराने आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण एक व्यक्ति से पूरे परिवार तक फैलने का खतरा बढ़ा रहा है।

जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आबिदा ने बताया कि सामान्य तौर पर चिकनपॉक्स का संक्रमण जनवरी और फरवरी में तापमान कम होने पर अधिक फैलता है, लेकिन इस बार गर्मी के मौसम में भी इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मरीजों में तेज बुखार के साथ चेहरे, पेट और पीठ पर दाने निकल रहे हैं। कई मरीजों में दानों के साथ दर्द और जलन की शिकायत भी मिल रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चों में इसके लक्षण अपेक्षाकृत हल्के होते हैं और उनके लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है, लेकिन युवा और बुजुर्गों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। समय पर एंटी वायरल दवाएं न लेने से शरीर पर घाव बनने लगते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। डॉ. आबिदा के अनुसार चिकनपॉक्स वैरिसेला-जोस्टर वायरस से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, सांस के संपर्क और छूने से यह तेजी से फैलती है। ऐसे में मरीज को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखना जरूरी है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

ऐसे करें चिकनपॉक्स से बचाव

संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।

मरीज के कपड़े, तौलिया और बर्तन अलग रखें।

हाथों को साबुन से बार-बार धोएं।

शरीर पर दाने निकलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बच्चों को समय पर वैक्सीन लगवाएं।

भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन करें।

Moradabad: दिल का रखें ख्याल, हीट वेव से हो सकता खतरा, अस्पतालों में बढ़े बीपी और डिहाइड्रेशन के मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी तेज धूप और उमस तो कभी अचानक बादल और बूंदाबांदी के बीच अब भीषण गर्मी और हीट वेव का खतरा और बढ़ने की चेतावनी दी जा रही है। बढ़ते तापमान के साथ जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार, बेचैनी, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों के लिए यह मौसम ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक एवं अपर निदेशक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर से अत्यधिक पसीना निकलता है, जिससे पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इसका सीधा असर दिल की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बीपी और हृदय संबंधी शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। कई मरीजों में लो ब्लड प्रेशर, चक्कर, कमजोरी और दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

हीट स्ट्रोक भी जानलेवा, बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आशीष कुमार सिंह के अनुसार हीट वेव से डिहाइड्रेशन, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन व हीट एग्जाशन जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ने पर हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है, जो जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, अत्यधिक पसीना, चक्कर आना, उल्टी, बेहोशी और दिल की तेज धड़कन शामिल है। गर्मी से बचाव के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ जैसे ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए, जिससे शरीर को सकून मिले।
दिल के मरीजों पर असर

- लो ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर और बेहोशी की आशंका।

- तेज गर्मी से दिल की धड़कन बढ़ने पर दिल पर अतिरिक्त दबाव।

- एंजाइना या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

- कुछ दवाओं के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या।

इन लक्षणों पर डॉक्टर की जरूरत

- सीने में दर्द या भारीपन, उल्टी या तेज बुखार।

- अत्यधिक पसीना, तेज धड़कन, चक्कर आना या बेहोशी।

- सांस लेने में तकलीफ या लगातार कमजोरी।

ऐसे करें बचाव

- धूप और हीट वेव से बचाव करें।

- बाहर निकलते समय टोपी या छाते का प्रयोग करें।

- नमक, कैफीन और शराब का अधिक सेवन न करें।

- ज्यादा मेहनत वाले काम से बचें, बीच-बीच में आराम जरूरी।

Uttrakhand:वीकेंड पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार, कैंची धाम क्षेत्र में दिनभर लगा जाम
नैनीताल, अमृत विचार। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक सप्ताहांत पर पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। शनिवार को वीकेंड के मौके पर नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल दिनभर गुलजार रहे, जबकि विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारों के चलते जाम की स्थिति बनी रही।

नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने सबसे अधिक नैनीझील में नौकायन का आनंद लिया। इसके अलावा स्नो व्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर और मालरोड समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और नौका कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े व्यवसायियों के चेहरे भी पर्यटकों की आमद से खिले नजर आए।

पर्यटकों का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि पहाड़ों का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाओं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग नैनीताल पहुंच रहे हैं। इधर, बाबा नीम करौली महाराज के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शनिवार देर शाम तक करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण सुबह से ही कैंची धाम क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर शटल सेवा के माध्यम से धाम तक भेजा जा रहा है। इसके बावजूद भवाली और कैंची धाम के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुलिसकर्मी लगातार यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

संगम नगरी में तापमान 45 डिग्री के पार, लू और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे लोग, प्रशासन ने की अपील
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन पर व्यापक असर डाला है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जहां लोग लू और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं, वहीं अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

हालांकि बुधवार को मौसम में हल्का बदलाव आने से लोगों को कुछ राहत मिली। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जिले की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ट्रांसफार्मरों और अंडरग्राउंड केबलों में फॉल्ट आने से कई स्थानों पर अघोषित बिजली कटौती करनी पड़ी।

इसके चलते पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली की बढ़ती मांग और ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मरों के अत्यधिक गर्म होने की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग ने उन्हें ठंडा रखने के लिए विशेष उपाय शुरू किए हैं। शहर के बिजलीघर, म्योहाल, कल्याणी देवी और टैगोर टाउन समेत कई उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मरों के पास कूलर और पंखे लगाए गए हैं।

इसके साथ ही अर्थिंग को सुरक्षित रखने के लिए जमीन पर लगातार पानी डाला जा रहा है। विद्युत वितरण खंड कल्याणी देवी के अधिशासी अभियंता शशांक गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत में करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर गर्म हो रहे हैं। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए कूलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही विद्युत उपकरणों का उपयोग करें, ताकि लोड नियंत्रित रखा जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन घरों में एक से अधिक एसी हैं, वे सीमित उपयोग करें, जिससे ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

बिजली विभाग के अनुसार, ट्रांसफार्मर फुंकने से जहां विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, वहीं विभाग को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। विभाग की प्राथमिकता निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना है, जिसके लिए ट्रांसफार्मरों के लोड की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार कूलिंग के उपाय किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

यूपी विधानसभा सत्र: महिला आरक्षण को लेकर बरसे मुख्यमंत्री योगी, कहा-विपक्ष महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित

वाराणसी : भीषण गर्मी के मद्देनजर काशी विश्वनाथ पर लगा शावर, मंदिरों में एसी-कूलर
वाराणसी। वाराणसी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिरों में भक्तों के साथ-साथ भगवान के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। व्यवस्था से जुड़े लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया से सावन मास तक श्री काशी विश्वनाथ के विग्रह पर 'कुंवरा' यानी शावर की स्थापना की है।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि अक्षय तृतीया से शिवलिंग पर निरंतर जलाभिषेक हो रहा है और इसके साथ ही बाबा का विभिन्न फलों के रस से भी अभिषेक किया जा रहा है। बटुक भैरव मंदिर के महंत जितेंद्र मोहन पुरी ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर बाबा बटुक भैरव के गर्भगृह में 24 घंटे एसी चलाया जा रहा है। बाबा को सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। भोग में दही, फल और ठंडी चीजें अर्पित की जा रही हैं।

मंदिर परिसर में भक्तों के लिए ठंडे पानी और जगह-जगह कूलर की व्यवस्था की गई है। लोहटिया स्थित राम-जानकी मंदिर के पुजारी देवेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए भगवान के लिए कूलर लगाए गए हैं। भगवान को सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है।

UP में प्रचंड गर्मी का कहर जारी : आसमान से बरस रहे अंगार, पारा 47 के पार, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। आसमान से बरस रही आग ने लगभग पूरे प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बांदा में आज दिन का अधिकतम रिकार्ड 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में गर्मी और लू के प्रकोप से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम के तल्ख मिजाज ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह 11 बजे तक गर्मी और लू के चलते सड़कें सुनसान हो रही हैं। गर्मी से पशु पक्षी भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिये पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी और खीरा ककड़र आदि के सेवन की सलाह दी है जबकि जरुरी दशा में बाहर निकलने से पहले खुद को सूती कपड़ों से ढकने की भी सलाह दी जा रही है।

उधर मौसम विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार शाम बताया कि निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से प्रदेश अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी के परिणामस्वरूप आज प्रदेश में चल रही लू की तीव्रता एवं दायरा बढ़ने के साथ ही बांदा में अप्रैल महीने के पूर्ववर्ती सर्वाधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान की बराबरी के साथ भीषण लू का प्रकोप रहा।

मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, जालौन, बरेली मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, बलिया, वाराणसी, गाज़ीपुर व प्रयागराज में उष्ण लहर (लू) की स्थितियाँ परिलक्षित हुईं|।उक्त परिस्थितियों में आगामी 2 दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के दृष्टिगत प्रदेश में 27 अप्रैल तक उष्ण लहर (लू) की स्थितियाँ ऐसे ही जारी रहने के साथ प्रदेश में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि होने की भी संभावना है|

इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर आरम्भ होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने तथा इसके उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ मई की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना के दृष्टिगत तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के संकेत है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी 26-27 अप्रैल के दौरान कहीं-कहीं लू की स्थितियाँ बनने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी हीट वेव बुलेटिन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हाथरस और एटा समेत अनेक जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी और बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है, जबकि आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ मंडल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में भी तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने के बाद हल्की गिरावट संभव है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के संकेत हैं। 27 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने के आसार हैं।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 29 और 30 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती वस्त्र पहनने तथा बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। किसानों को गन्ना, ग्रीष्मकालीन मक्का, दलहन और सब्जियों की सिंचाई नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।