jewellery - Amrit Vichar

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों से 11 करोड़ नकद समेत कई सामान बरामद, पुलिस का लगा कड़ा पहरा
लखनऊ, अमृत विचार: बलिया के रसड़ा से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके नजदीकियों कि ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। सूत्रों का दावा है कि अभी तक 11 करोड़ से अधिक नकद बरामद हुए हैं, वहीं काफी मात्रा में जेवर, महंगी घड़ियों के साथ ही लेनदेन और करोड़ों की बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। विधायक द्वारा किए कारोबार में करीब एक हजार करोड़ रुपए के टैक्स चोरी की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ के विपुलखंड स्थित आवास के साथ ही बलिया, कौशांबी, सोनभद्र के ठिकानों के साथ ही मिजार्पुर और प्रयागराज में सहयोगियों के कई ठिकानों पर छापा मारा था। यह कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार की रात करीब 11 बजे विधायक के लखनऊ स्थित आवास से तो कार्रवाई समाप्त कर दी गई, लेकिन विपुलखंड में ही स्थित छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के कारपोरेट आफिस में पहुंच कर टीम ने जांच शुरू कर दी। बलिया स्थित विधायक के गांव खनवर स्थित आवास के साथ ही रसड़ा स्थित होटल स्काई के अलावा विधायक के खास लोगों में शुमार भूपेन्द्र सिंह और प्रवीण सिंह के यहां पर छापेमारी की गई। सोनभद्र में साईराम इंटर प्राइजेज के साथ ही ठेकेदार के फैजी के ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी रही। इसके अलावा सोनभद्र में अन्य खनन कारोबारी जो कि किसी न किसी रूप में विधायक से जुड़े रहे उन सभी के यहां पर भी छापेमारी जारी रही।

भाजपा के छापे सरकारी डकैती होते हैं: अखिलेश यादव

उधर आयकर छापे के दौरान लखनऊ की सियासत गरमाती रही। बसपा प्रमुख मायावती और योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बाद अब अखिलेश यादव भी बसपा विधायक के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा के छापे लोगों के कमाए गए पैसों को लूटने के काम करते हैं। भाजपाई जहां भी देखते हैं कि कहीं धन-दौलत जमा होने की संभावना हैं, वहीं एजेसियां लेकर पहुंच जाते हैं। भाजपाई ह्दयहीन हैं, इसलिए संवेदनहीन भी हैं।

हरदोई में लुटेरों का तांडव : परिजनों को बंधक बनाकर लूटी नकदी और जेवर
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मंगलवार तड़के चार बजे पांच से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में गृहस्वामी और परिजनों को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट लिये। घटना की जानकारी पर एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगा दिया गया है पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहस्वामी और परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की यह सनसनीखेज वारदात शाहाबाद कोतवाली इलाके के मलकापुर गांव में हुई है। यहां के रहने वाले अनीस पुत्र नसीर के घर में पांच से अधिक हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और गृहस्वामी समेत परिजनों को असलहो की दम पर बंधक बना लिया और उनसे अलमारी की चाभियां ले ली। जिसके बाद बदमाश अलमारी खोलकर उसमे रखे तीस हजार नकद और जेवरों की लूटपाट करके आराम से घर से फरार हो गए।

बदमाशों के घर से जाने के बाद डरे हुए गृहस्वामी ने करीब साढ़े चार बजे सुबह 112 को सूचना दी कि उनके घर मे 4 से 5 बदमाश घुसे है और उन्हें और परिजनों को बंधक बनाकर उनसे घर के अलमारी आदि की चाभी लेकर 30 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर शाहाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

घर के अंदर बदमशों द्वारा लूट की वारदात की जानकारी होते ही एसपी अशोक मीणा ,सीओ शाहाबाद और एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और परिजनों से घटना की जानकारी ली गयी। जिसके बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में 3 टीमें तत्काल बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की गयी है।

एसपी ने बताया सर्विलांस टीम सहित अन्य टीम पूरे मामले में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल इस दुःसाहसिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Moradabad: महंगाई ने किया बेहाल, जरूरत की हर चीज महंगी, बजट में राहत की उम्मीद कर रहीं गृहणियां
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। लगातार आसमान छूती महंगाई ने रसोई ही नहीं, खाने-पीने की वस्तुओं, कपड़े समेत जरूरत की सभी चीजों को जकड़ लिया है। सोने-चांदी के आभूषणों को कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों के सपनों पर भी भारी चोट की है। माता-पिता आभूषण खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। दाल, आटा, चावल, खाद्य तेल, दूध, सब्जी कोई भी जरूरी वस्तु ऐसी नहीं बची, जिसने महंगाई की छलांग न लगाई हो। सीमित आय में घर चलाना हुनर नहीं, बल्कि संघर्ष बन गया है।

ऐसे हालात में 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से महिलाओं और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत की उम्मीद है। गृहिणियों का कहना है कि महीने की शुरुआत में बजट बनाते समय सबसे पहले रसोई का हिसाब गड़बड़ा जाता है। गैस सिलेंडर की कीमतें हों या राशन का खर्च, हर मोर्चे पर जेब ढीली हो रही है। महिलाओं का कहना है कि सरकार को इस पर सख्त और ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम परिवारों को वास्तविक लाभ मिल सके। आवश्यक खाद्य पदार्थ सस्ते हों और महिलाओं के लिए ठोस बचत व कर राहत योजनाएं लाई जाएं।

वंदना शर्मा का कहना है कि बेटी-बेटे की शादी के लिए सोना-चांदी खरीदना भारतीय परिवारों की परंपरा रही है, लेकिन आज इनके दाम सुनकर ही लोग कांप जाते हैं। कीमतों में इतना उछाल तो कई सालों में नहीं हुआ जितना दो महीने में हो गया। जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हो रही हैं।

सोनिया चौहान ने कहा कि महंगाई ने बचत की गुंजाइश ही खत्म कर दी है। आमदनी जस की तस है, लेकिन खर्च कई गुना बढ़ चुका है। बजट से उम्मीद है कि इस बार महिलाओं के लिए केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाले फैसले लिए जाएं।

सरबजीत कौर का कहना है कि आय और महंगाई के बीच बढ़ती खाई का बोझ सीधा निम्न मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। यदि सरकार वास्तव में आम जनता की चिंता करती है, तो बजट में ऐसी योजनाएं लानी होंगी, जिनसे महिलाओं और परिवारों को सीधा लाभ मिले।

रीना देवी ने बिजली और गैस के बढ़ते बिलों पर चिंता जताते हुए कहा कि जब तक इन पर नियंत्रण नहीं होगा, तब तक घरेलू बजट संतुलित नहीं हो सकता। रसोई गैस पर सब्सिडी बहाल हो, बिजली दरें कम की जाएं । खाद्य पदार्थ की कीमतें भी कम हों।

रुपये की टेढ़ी चाल से आयातकों को नुकसान, विदेश से आने वाला कच्चे माल पर असर, उत्पाद के रेट प्रभावित
कानपुर, अमृत विचार। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में एक बार फिर तेज बदलाव हुआ है। यूएस डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत मनोवैज्ञानिक स्तर 90 रुपये को छू जाने के बाद शहर के आयातक परेशान है। अब उन्हें तय मूल्य से अधिक रुपये देकर उत्पाद या कच्चा माल मंगवाने का डर सताने लगा है।

उधर इस बदलाव का असर विदेश से आने वाले कच्चे माल को भी प्रभावित करेगा। इससे देश व विदेश जाने वाले उत्पाद भी महंगे होने का डर उद्यमियों को सता रहा है। इस गिरावट के बाद उद्यमियों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से रुपये के दामों की चाल को संभालने के लिए उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावट मनोवैज्ञानिक स्तर 90 रुपये के आस-पास आने के बाद शहर के आयातक और उद्यमी परेशान है। वे रुपये की गिरावट से कारोबार में होने वाले नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि रुपये में गिरावट से विदेश से आने वाला कच्चा माल महंगा होगा।

इसका असर तैयार उत्पाद पर भी पड़ेगा। यदि ऐसे में कच्चे माल का उपयोग निर्यात संबंधी उत्पाद में होगा तो वह भी महंगा होगा। उधर वही उत्पाद यदि घरेलू बाजार में बिकेगा तो उसपर भी सीधा असर दिखाई देगा। ऐसे में रुपये में गिरावट औद्योगिक लेन-देन को सीधेतौर पर प्रभावित कर सकती है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार कीमत में गिरावट हो रही है। इस मनोवैज्ञानिक स्तर के छूने से शहर के औद्योगिक इकाइयों के आयातकों को लेन-देन संबंधी कठिनाइयों को सामना करना पड़ सकता है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा है। अब समय आ गया है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस गिरावट पर हस्तक्षेप कर रुपये के स्तर पर सुधार संबंधी कदम उठाए... उमंग अग्रवाल, महासचिव फीटा

डॉलर की चाल से इस समय यूरोप को छोड़कर सभी देश प्रभावित हो रहे हैं। जहां तक शहर के उद्योग की बात है तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट से इनपुट कॉस्ट महंगी हो जाएगी। इनपुट कॉस्ट महंगी होने का असर हर उस उत्पाद पर पड़ेगा जिसमें आयातित सामग्री का उपयोग हुआ हो। ऐसे में इससे शहर का उद्योग भी प्रभावित होगा... सुशील शर्मा, चेयरमैन इंडस्ट्री कमेट।

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट का असर छोटे उद्योग से लेकर बड़े उद्योग तक सीधा पड़ता है। हर वो उत्पाद जिसमें विदेशी सामग्री का उपयोग होता है उस पर असर पड़ेगा। इससे निर्यातक भी प्रभावित होंगे। निर्यातकों का उत्पाद महंगा होने से उन्हें वैश्विक बाजार में अपने उत्पाद की कॉस्ट भी बढ़ाकर ही बतानी होगी। निर्यातकों को भुगतान में लाभ संभव है... वैभव सारस्वत, रक्षा उद्यमी।

डॉलर के मुकाबले रुपये में सामने आई मनोवैज्ञानिक गिरावट से आयात करना महंगा होगा। निर्यातकों को इसमें भुगतान में लाभ मिलेगा। शहर में निर्यात के मुकाबले आयात औसत तीन फीसदी अधिक है। इसलिए इसका असर उद्योग पर अधिक भी पड़ेगा। अमेरिका के रुख से इस समय करेंसी रेट प्रभावित हो रही है। वैश्विक बाजार में सुधार आने के बाद रुपये की कीमत में भी निश्चित सुधार संभव है... आलोक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक फियो।

Barabanki News : लाखों के जेवर लेकर लापता हुई विवाहिता, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बाराबंकी, अमृत विचार। असंद्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता लाखों के जेवर लेकर पति के घर से अचानक गायब हो गई। यह पता चलने पर कि वह मायके भी नहीं गई, पति ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। 3 दिसंबर की शाम वह अपने होटल पर था और उसके पिता बाजार में थे। घर पर उस समय केवल उसकी पत्नी मौजूद थी।

इसी दौरान उसकी पत्नी अचानक घर से लगभग 6 लाख 50 हजार के जेवर और कपड़े लेकर गायब हो गई। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को न पाकर उसने मायके पक्ष से जानकारी ली, लेकिन वहां भी उसके पहुँचने की पुष्टि नहीं हुई। काफी तलाश के बाद स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर महिला को देवीगंज की तरफ ले गया है।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र में भी एक युवती गायब हो गई। महिला ने तहरीर देकर बताया कि 3 दिसंबर को उनकी बहू की बहन घर से यह कहकर निकली कि वह दवा लेने टिकैतनगर बाजार जा रही है लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर सूचना मिली कि ग्राम उसमानपुर कोठी निवासी दुर्गेश पाठक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। यह भी आरोप लगाया गया कि युवती अपने साथ जेवर आदि ले गई है।

शादी में चाची-भतीजी से छेड़छाड़, लहराया असलहा

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चाची भतीजीे के पीछे पड़े एक शोहदे ने इनका स्कूल जाना दूभर कर दिया। हद तो यह कि शादी में दोनों का पीछा करते गए शोहदे ने विरोध करने पर सरेआम असलहा लहराते हुए धमकी दे डाली।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव का ही युवक आलोक कुमार वर्मा पुत्र सर्वेश वर्मा आए दिन उसके साथ तथा उसकी भतीजी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है।

छात्रा के अनुसार युवक गांव में कहीं भी मिल जाता है, तो भद्दी-भद्दी टिप्पणी करता है और अश्लील बातें करता है। बताया कि 1 दिसंबर की रात वह दोनों शादी समारोह में गई थी। तभी आरोपी आलोक वर्मा मौके पर पहुंचा और दोनों को देखकर अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अवैध असलहा लहराते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं।

आरोपी की हरकतों और धमकियों के कारण उसका और उसकी भतीजी का स्कूल जाना कठिन हो गया है। परिजनों द्वारा आरोपी के घर शिकायत करने पर उसके घरवालों ने भी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फतेहपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन 4 दिसम्बर को खेत जा रही थी।

इसी दौरान गांव के ही आयुष पुत्र गोकरन रावत ने उसका रास्ता रोककर अपना मोबाइल नंबर देते हुए चोरी-छिपे बातचीत करने की बात कही। बहन द्वारा घटना की जानकारी घर पर देने के बाद राममनोरथ शिकायत करने विपक्षी के घर पहुंचे। आरोप है कि तभी आयुष तथा उसके साथ गोकरन पुत्र नवमी लाल ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।

Bareilly : शेरगढ़-शाही मार्ग पर सर्राफ से 8 लाख की लूट...नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
शेरगढ़, अमृत विचार। शेरगढ़-शाही मार्ग पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ पर छह बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर गिराने के बाद फायरिंग करके सर्राफ को तमंचों के बटों से पीटा और करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा 27 हजार रुपये नकद लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और साप्ताहिक बाजार में भगदड़ का माहौल बन गया। पुलिस ने सराफ को मेडिकल कराने भेजा। सूचना पर एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।कस्बा शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सुभाष रस्तोगी नगरिया सोबरनी के चौधरी मार्केट में सर्राफा की दुकान चलाते हैं। वह सोमवार की शाम 4:30 बजे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे।

सर्राफ ने पुलिस को बताया कि जैसे ही गांव कुड़का स्थित ईंट भट्टे के पास पहुंचे तभी दो बाइकों पर आए छह नकाबपोशों ने उनकी बाइक गिराकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की और सर्राफ की जमकर पिटाई की। बदमाश 4.500 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना और नकदी समेत लगभग आठ लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। सराफ ने पुलिस को कॉल करके वारदात की सूचना दी। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच के बाद सर्राफ से बात की।

घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जिसमें एक सीओ बहेड़ी, एसएचओ शेरगढ़ और एसओजी के साथ सर्विलांस की टीम को लगाया है। जल्द ही घटना का खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।अनुराग आर्य, एसएसपी

अमेठी में सर्राफा से बाइक सवार बदमाशों लूटे 10 लाख के आभूषण, विरोध पर हमला
संग्रामपुर/अमेठी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार छह बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए। घटना उस समय हुई जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें तमंचे की बट से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी जेपी सोनी पिछले 14 वर्षों से विशेश्वरगंज बाजार में ज्वेलरी की दुकान चला रहे हैं। मंगलवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घर से करीब आधा किलोमीटर पहले पहुंचते ही तीन बाइकों पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने उनकी राह रोक ली।

बदमाशों ने व्यापारी के पास मौजूद आभूषणों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने साहस जुटाकर विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमले के बाद बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग घायल व्यापारी को तुरंत इलाज के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद वह थाने पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

बैग में लगभग चार किलो चांदी और करीब 50 ग्राम सोने के आभूषण थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को अस्पताल भिजवाया। इलाज के बाद व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Bareilly: इस दिवाली बाजार पर हुई धनवर्षा...तीन दिन में 1500 करोड़ का कारोबार
बरेली, अमृत विचार। इस बार दिवाली पर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट, मिठाई, ड्राईफ्रूट, बर्तन, गिफ्ट और आतिशबाजी की जमकर बिक्री हुई। व्यापारिक मामलों के जानकारों के अनुसार धनतेरस, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली मिलाकर तीन दिन में 1500 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में करीब 30 फीसदी का उछाल आया है।

व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी घटने की असर भी बाजार में देखने को मिला। ग्राहकों ने अपने घरों को सजाने के लिए जहां जमकर सामान खरीदा। वहीं प्रियजनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट आइटम्स की खरीदारी की। ऑटोमोबाइल्स और रियल एस्टेट सेक्टर में भी अच्छी बिक्री हुई। सोने और चांदी भी रिकार्ड खरीदा गया। ऐसे में दिवाली के त्योहार ने न केवल लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, बल्कि व्यापारियों को भी मुनाफा कमाने का अच्छा मौका दिया। कहा-इस बार की दिवाली व्यापारियों के लिए काफी अच्छी रही और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी बाजार में इसी तरह की रौनक बनी रहेगी।

कपड़ा कारोबारी दर्शन लाल भाटिया ने बताया कि इस बार बाजार में अच्छा उछाल आया है। उम्मीद से अधिक का कारोबार हुआ है। सराफा कारोबारी विनोद वर्मा ने बताया कि पहले धनतेरस फिर दिवाली और इसके बाद बड़ी दिवाली के दिन भी लोगों ने देर रात तक सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। मिठाई कारोबारी अमित आहूजा ने बताया कि वैसे तो दिवाली और भैया दूज पर सबसे ज्यादा लोग मिठाई खरीदते थे, लेकिन इस बार बड़ी दिवाली पर ही बेहताशा बिक्री हुई है। मिठाई के साथ-साथ लोगों ने मेवा के गिफ्ट पैक भी काफी खरीदे हैं।

पटाखों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
दिवाली पर बीते वर्ष करीब 35 करोड़ का कारोबार हुआ था, लेकिन इस वर्ष आंकड़ा 40 करोड़ के पार जा पहुंचा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक कारोबार में बढ़त की एक वजह बीते वर्ष से कीमत कम होना होना और दूसरी वजह, त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए जेब की परवाह न करना रहा। कई कारोबारियों ने पटाखों को अधिकतम खुदरा से भी ज्यादा कीमत पर बेचा।

लखीमपुर खीरी: 2 लाख के माल के साथ अन्तर्जनपदीय नकबजनी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली सदर पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को अन्तरजनपदीय नकबजनी गिरोह का खुलासा कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात, नकदी और तमंचा बरामद होने का दावा किया है।

प्रशिक्षु आईपीएस सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कोतवाली धौरहरा के गांव नया पुरवा निवासी कमल पुत्र जमुना प्रसाद, धीरू पुत्र सरवन और पप्पू पुत्र सरवन हैं। यह गिरोह खीरी और सीतापुर जिलों में सक्रिय था और अब तक कुल 09 नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में पीली और सफेद धातु के आभूषण, नकदी तथा गिरोह के सरगना कमल से 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

बरामद वस्तुओं की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गिरोह के सरगना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि इस कार्रवाई में कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सफलता हासिल की। ऑपरेशन में स्वाट टीम प्रभारी जयप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी सुनील तिवारी, रजनीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक डिम्पल कुमार, तथा सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

फूट-फूट कर रोये आरोपी, सवालों में घिरी पुलिस
शहर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली सदर और फूलबेहड़ में दर्ज कुल नौ चोरी की घटनाओं का भले ही खुलासा कर दिया हो, लेकिन खुलासे के दौरान मीडिया के सामने खुद को निर्दोष बताकर फूट फूट कर रोए आरोपियो ने पुलिस के इस खुलासे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवालों को इस बात से भी बल मिल रहा है कि बरामद माल देखने में नया लग रहा था। हालांकि पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सीतापुर, लखीमपुर सदर और थाना फूलबेहड़ पर सात से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं और तीनों शातिर बदमाश हैं।

UP: धनतेरस पर खूब हुई धनवर्षा...जीएसटी से राहत मिली तो कारों और बाइकों की बिक्री बढ़ी
रामपुर, अमृत विचार। धनतेरस पर बाजारों में करोड़ों का कारोबार हुआ। रामपुर जिले में 300 करोड़ रुपये धनवर्षा का अनुमान है। जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। सर्राफा कारोबारियों ने नए-नए डिजाइन के आभूषण करीब तीन माह पहले से तैयार कराने शुरू कर दिए थे। वहीं जीएसटी घटने से कार और बाइकों की बिक्री में भी उछाल आया है।

सोना महंगा होने के कारण उसकी चमक कुछ फीकी पड़ी है इसके बावजूद महिलाओं ने खूब आभूषण खरीदे। धनतेरस पर राजद्वारा से सर्राफा बाजार तक खूब सजावट की गई है। इसके अलावा ज्वालानगर और रेलवे स्टेशन के सामने गुरुद्वारा रोड को भी खूब सजाया गया। बाजारों में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, राजद्वारा, मिस्टन गंज, बाजार सफदर गंज, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देर शाम तक उमड़ी। साहूकारा सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि सोना महंगा होने के कारण कम वजन में आकर्षक सेट तैयार कराए गए थे। अधिकांश लोगों ने कम वजन के सोने के आभूषण खरीदे हैं।

सिक्के की कीमत भी 2000 रुपये से ऊपर रही। बताते हैं कि धनतेरस पर जिले भर में करीब 70 से 80 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। साहूकारा सर्राफा कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश आर्य बताते हैं कि कारोबार में मंदी रही है। दुकानों पर ग्राहक तो बहुत आए लेकिन, उनमें खरीदार बहुत कम थे। आरएन मोटर्स के संचालक निर्मल सिंह ने बताया कि इस वर्ष जीएसटी घटने से बाइक कारोबार में उछाल आया है। जिले भर में ट्रैक्टर और बाइक का करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार का अनुमान है। बर्तन कारोबारी अनिल अग्रवाल बताते हैं कि स्टील और पीतल के बर्तनों की खूब बिक्री हुई है। बताते हैं कि जिले में बर्तन का करोड़ों का कारोबार होने का अनुमान है। इसके अलावा कार कारोबार में भी उछाल आया है। जीएसटी 10 प्रतिशत कम हुई तो 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ कारों की खूब बिक्री हुई। बाजार के जानकारों की मानें तो इस बार धनतेरस पर 250 से 350 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

मुख्य बाजारों के चारों ओर बेरिकेडिंग, पुलिस तैनात
शहर के मुख्य बाजारों के चारों ओर पुलिस ने जाम नहीं लगने के मद्देनजर बेरिकेडिंग की थी। बेरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। राजद्वारा में प्रवेश करते ही बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात की गई थी। इसके अलावा मिस्टन गंज, बैजनाथ गली, सर्राफा बाजार, हामिद गेट, पान दरीबा, बाजार नसरुल्लाह खां में बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शा और कारों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बावजूद बाजारों में ई-रिक्शा पहुंचते रहे और रुक-रुक कर जाम लगता रहा। पुलिसकर्मी ई रिक्शा चालकों को भगाते रहे।

बाराबंकी : सगे भाईयों समेत तीन घरों में लाखों की नकदी, जेवर चोरी
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में इस समय शातिर चोरों का राज बना हुआ है। रविवार रात अलग-अलग गांवों में चोरों ने सगे भाइयों सहित तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।

पहली घटना लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे से तीन किलोमीटर दूर स्थित गोतौना गांव की है। यहां के निवासी समर बहादुर सिंह उर्फ कल्लू के घर में चोरों ने धावा बोला। घर के सदस्य शिवम सिंह ने बताया कि आधी रात करीब 12 बजे वह दवा लेने के लिए नीचे गया था, तब सब कुछ सामान्य था लेकिन भोर करीब 3:30 बजे जब समर बहादुर सिंह की बहुएं उठीं तो देखा कि गैलरी और कमरे का दरवाजा खुला है।

जांच करने पर पता चला कि चोर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा जेवरात से भरा झोला चुरा ले गए हैं। झोले में रखे जेवर शिवम सिंह की मां और दिव्यांग अनिल सिंह की पत्नी के थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। दूसरी घटना खरसतिया गांव की है, जहां सगे भाई सोनू अवस्थी व राहुल अवस्थी पुत्रगण हरिमोहन अवस्थी के घर में चोरों ने तांडव मचाया।

चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और ऊपर की मंजिल पर रहने वाले सोनू अवस्थी के कमरे का ताला तोड़कर 1,98,000 नकद और जेवरात चुरा ले गए। इसके बाद नीचे उतरकर उन्होंने राहुल अवस्थी के कमरे की अलमारी तोड़कर 16,000 नकद व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

घर से 45 हजार नकद उड़ा ले गए चोर

सफदरगंज: सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में रविवार देर शाम घर में घुसे अज्ञात चोरों ने 45 हजार की नकदी गायब कर दी। पीड़ित युवक ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है। रसौली निवासी मो0 जावेद पुत्र नसीम की पत्नी व बहन घर के बाहरी कमरे मे मौजूद थे। उसी दौरान करीब रात 8 बजे घुसे अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखी 45 हजार की नकदी गायब कर दी। पत्नी व बहन जब घर के अंदर गयी तो आलमारी अस्त व्यस्त देखी, और उसमें रखी 45 हजार की नकदी गायब मिली। मो0 जावेद ने घटना की सूचना दी तो पीआरवी पुलिस ने मौका मुआयना किया।

बाराबंकी: घर के जेवरात व नकदी समेट कर पत्नी फरार, पति हैरान
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना लोनीकटरा क्षेत्र में पति के सोते ही  एक महिला घर से जेवर, नकदी लेकर फरार हो गई। पत्नी के यूं गायब होने से परेशान पति ने किसी के साथ जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार थाना लोनीकटरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 21 अगस्त की रात जब वह सो रहा था, तभी उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकल गई। जाते समय वह घर से लगभग पचास हजार रुपए नकद, दो करधनी, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी पायजेब, दो जोड़ी माला तथा दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई। पीड़ित का कहना है कि उक्त जेवरात उसके व उसके भाई के थे। आशंका जताई है कि उसकी पत्नी किसी परिचित व्यक्ति के साथ घर छोड़कर चली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कहासुनी के बाद पत्नी ने छोड़ा घर

सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 अगस्त की दोपहर महिला अचानक घर से लापता हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला घर से निकल गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। पति ने थाने में सूचना देकर पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई है।