investigation started - Amrit Vichar

चेकिंग में मिली खामियां... उड़ान से पहले ही रोका, एयर इंडिया ने बोइंग 787 विमानों के FCS की जांच
दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने बोइंग 787 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम रविवार को लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु के लिए संचालित एक विमान में स्विच के खराब होने की घटना के बाद उठाया गया है। इस समय एयर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 या ड्रीमलाइनर विमान हैं।

सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया के उड़ान संचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष उप्पल ने बोइंग 787 पायलटों को बताया कि एयरलाइन ने विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच की बेड़े-वार फिर से जांच शुरू कर दी है। उप्पल ने कहा कि एक बी787 विमान पर ईंधन नियंत्रण स्विच से जुड़ी खराबी का पता चलतने के बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने प्राथमिकता के आधार पर मूल्यांकन के लिए मामले को बोइंग के पास भेजा है।

उन्होंने मंगलवार को एक ईमेल में कहा कि इस बीच, जब तक हम बोइंग की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, हमारे इंजीनियरों ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए सामान्य संचालन को सत्यापित करने के लिए ईंधन नियंत्रण स्विच की एहतियाती बेड़े-वार फिर से जांच शुरू कर दी है। उप्पल ने बी787 पायलटों को भेजे गए ईमेल में यह भी कहा कि जिन विमानों के लिए यह जांच पूरी हो चुकी है, उनमें कोई प्रतिकूल परिणाम नहीं मिले हैं।

इसके अलावा, एयर इंडिया ने चालक दल से परिचालन के दौरान देखी गई किसी भी खराबी के बारे में तुरंत बताने और विमान अपने नियंत्रण में लेने से पहले सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी होने की बात सुनिश्चित करने को कहा है। एयर इंडिया ने पिछले साल अहमदाबाद में एक बोइंग 787-8 विमान के भीषण हादसे के बाद भी ईंधन नियंत्रण स्विच की जांच की थी। इस दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे।

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली: अज्ञात लोगों ने रंजिश के चलते की फायरिंग, हालत गंभीर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल की पहचान उमरवार गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुई है। विशाल एक दुकान पर बैठा हुआ था, तभी बाइक से आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन तत्काल उसे लेकर डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि विशाल के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी गई। इस संबंध में चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि हुई है, हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :

यूट्यूब देखकर काट डाले तीन ATM ...बाराबंकी में गैस कटर से चोरी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

दिल्ली लाल किला बम धमाका: यूपी और अन्य प्रांत के दो सौ से अधिक नंबर चिह्नित, जांच शुरू
लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली लाल किला बम धमाके से जुड़े आतंकी संगठन के सदस्यों की तलाश में जुटी एनआईए और एटीएस ने 200 मोबाइल नंबरों को चिह्नित किया है। आशंका है कि इन संदिग्ध नंबरों का प्रयोग इस धमाके में किया गया है। सभी को सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही है। इनमें ज्यादातर नंबर लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर और फरीदाबाद से जुड़े डॉक्टरों के हैं। डा. शाहीन शाहिद, भाई डा. परवेज, डा. आदिल समेत लखनऊ व कानपुर के डाक्टरों से लम्बी पूछताछ के बाद इन नम्बरों की सूची तैयार की गई है।

एटीएस को डा. शाहीन और डा. आदिल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से ही उसके भाई डा. परवेज अंसारी व कानपुर के तीन डाक्टरों के बारे में पता चला था। इसके बाद ही एटीएस ने डा. परवेज के घर तलाशी के बाद कानपुर में कार्डियोलॉजिस्ट को पकड़ा था। इन सभी से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थी। डा. परवेज तो अभी तक जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है। उससे और उसके संपर्क में रहने वाले कई डाक्टरों से पूछताछ में कई सुराग मिले है। इस आधार पर ही एटीएस के साथ एनआईए भी अपनी पड़ताल आगे बढ़ा रही है। साथ ही यूपी एटीएस भी सहारनपुर और जम्मू-कश्मीर में गई अपनी टीम के सम्पर्क में है। वह भी लखनऊ, सहारनपुर, फरीदाबाद के कनेक्शन से जुड़े बिंदुओं पर काम कर रही है। दिल्ली विस्फोट के बाद पहली बार डाक्टरों का मॉडयूल सामने आया है। यही वजह है कि जांच एजेंसियां सतर्क है।

एनआईए ने की लखनऊ के चार डाक्टरों से पूछताछ

एनआईए ने गुरुवार को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और एरा मेडिकल कालेज के चार डाक्टरों से पूछताछ की है। ये लोग परवेज के संपर्क में लम्बे समय तक रहे। हालांकि, इनकी कोई संलिप्तता दिल्ली विस्फोट में नहीं पाई गई है। इनसे डा. परवेज और उसकी बहन डा. शाहीन के बारे में पूछा जा रहा है। एटीएस इनमें से दो डाक्टरों से पहले पूछताछ कर चुकी है। एटीएस को भी इनसे कुछ खास नहीं पता चला था। एनआईए के मुताबिक इनके संपर्क में रहने वाले कानपुर के भी तीन डाक्टरों को रडार पर लिया गया है। ये तीनों भी परवेज व शाहीन के परिचित है और कानपुर में तीन-चार बार मिले भी हैं। इनकी भी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

Bareilly : सीलिंग भूमि बेचने की जांच शुरू, फाइक एन्क्लेव पहुंची टीम
बरेली, अमृत विचार। फाइक एन्क्लेव कॉलोनी में सीलिंग की भूमि पर कब्जा करने को लेकर सोमवार को तहसील सदर, बीडीए और पुलिस की टीम ने सीलिंग भूमि की पैमाइश की है। एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह की टीम ने पीलीभीत रोड पर स्काई लार्क होटल के पास से सीलिंग भूमि के गाटा संख्या 367 की जांच की। टीम ने राजस्व रिकार्ड में दर्ज सीलिंग भूमि के अनुसार पैमाइश की। कई स्थानों पर टीम ने सीलिंग भूमि का चिन्हांकन भी किया। सीलिंग भूमि की जांच फिर होने पर पूर्व में नामजद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

तहसील सदर की टीम सोमवार की दोपहर फाइक एन्क्लेव पहुंची। टीम ने सीलिंग भूमि के गाटा संख्या 367 से जांच शुरू की है। राजस्व रिकार्ड में इस गाटा संख्या की भूमि 3589.89 वर्ग मीटर है। इसमें कुछ भूमि हाईकोर्ट के निर्देश पर छूटने की बात भी कही जा रही है। पैमाइश टीम में तीन राजस्व निरीक्षक, कई लेखपालों के अलावा एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीओ और बीडीए की टीम भी शामिल थी। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को सीलिंग भूमि की जांच की। राजस्व अभिलेखों में दर्ज रिकार्ड के अनुसार सीलिंग भूमि देखी जा रही है। जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद बता सकेंगे कि कितनी सीलिंग भूमि पर कब्जा है।

पूर्व में हुई जांच और इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई
कुछ साल पहले तत्कालीन सीडीओ जग प्रवेश के निर्देश पर पीलीभीत रोड पर सीलिंग भूमि की जांच करायी गयी थी। तहसील सदर के लेखपाल जय नारायन की शिकायत पर बारादरी थाने में आरिफ, शरीफ अहमद, नेतराम, द्वारिका, पुष्पा वानी, गुलवानी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना में स्कूल सोसाइटी से जुड़े लोगों के नाम साक्ष्य न मिलने पर निकाल दिए गए थे। पिछले साल बारादरी पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जांच रिपोर्ट में यह बताया था कि जगतपुर लाला बेगम में गाटा संख्या 350, 351, 367 और नवादा शेखान में गाटा संख्या 134 और 438 सीलिंग की भूमि है।

Rampur : फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी के मामले में शिक्षिका समेत 4 पर FIR
रामपुर,अमृत विचार। फर्जी दस्तावेजों से शिक्षिका बनने के मामले में कोर्ट ने आरोपी महिला सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला बंगला कासिम अली निवासी आसिम एजाज का कहना है कि डायमंड कालोनी निवासी समीना परवीन ने सामान्य जाति के स्थान पर पिछड़ी जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त कर ली थी। उसके बाद वो झंडा मोहल्ले में सेवाएं दे रही थी। इस मामले में जब आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो खुलासा हो गया।

जब इसकी जानकारी समीना परवीन को हुई तो उन्होंने वीआरएस लेकर नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया। इस मामले में 10 मई 2025 को एसपी से शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी समीना परवीन, आमिर मसूद, नईम खां, अब्दुल कदीर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: पीतल और सिलिकॉन के पालनों में झूलेंगे लड्डू गोपाल, जन्माष्टमी की खरीदारी में जुटीं महिलाएं

चोरी के शक में युवक को दे दिया थर्ड डिग्री, दरोगा पर लगा मारपीट किये जाने का आरोप
अमृत विचार: सिधौली कोतवाली क्षेत्र के जाफरीपुरवा गांव में एक युवक को चोर समझकर पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दरोगा पर थर्ड डिग्री दिये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर एएसपी ने जांच शुरू की है। मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

जहां सिधौली कोतवाली क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी सत्यपाल यादव (26) पुत्र सोबरन की जाफरीपुरवा में परचून की दुकान है। परिवारीजनों के मुताबिक, सत्यपाल रोज की तरह दुकान के बाहर सो रहा था। चचेरे भाई अमित यादव की मानें तो देर रात सिधौली कोतवाली क्षेत्र के भण्डिया चौकी प्रभारी मणिकांत श्रीवास्तव गश्त पर निकले थे। इनकी निगाह दुकान के बाहर सो रहे सत्यपाल पर पड़ी। आरोप है कि युवक को जाने-समझे बगैर ही मारना शुरू कर दिया।

निर्ममता पूर्वक पिटाई के दौरान युवक को बेहोश होता देख दरोगा रफूचक्कर। बिगड़ती हालत के बीच गांव हंगामा मच गया। सत्यपाल यादव को पीड़ित पक्ष पहले सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलने पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर खासा हंगामा काटा। बढ़ते बवाल के बीच आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह स्थितियों को सामान्य कराया। बाद में एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी दुर्गेश सिंह ने मौका मुआएना करते हुए जांच शुरू की है। एएसपी का कहना है कि मृत्यु को लेकर केस दर्ज करते हुए आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : सीतापुर नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम जारी, मिश्रिख से BJP तो महमूदाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत पर पत्थरबाजी, घटना की जांच शुरू
अमृत विचार, लखनऊ : प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना की जानकारी होते ही D.A.R.M. ने तत्काल RPF को इस मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया था। प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अटरामपुर-रामचौरा स्टेशन के बीच रविवार को पत्थर फेंकने वाले की तलाश आरपीएफ ने शुरू कर दी है।

आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस मामले में प्रयाग आरपीएफ ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अटरामपुर-रामचौरा स्टेशन के बीच रविवार दोपहर 12.45 बजे कोच संख्या सी-1 पर पत्थर फेंका गया। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार सीट नंबर 25, 26 और 27 के विंडो के पास की घटना है। इस मामले को लेकर एक यात्री ने डीआरएम के एक्स पर पोस्ट किया था। बताया कि पत्थर से एक बच्ची को चोटें आई हैं।

ये भी पढ़े : इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला : बिकरु कांड के आरोपी जयकांत वाजपेयी की दूसरी जमानत याचिका मंजूर

Bareilly: निगम ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही से गई जान...पेड़ की छांव में लेटे सब्जी विक्रेता पर उड़ेला कूड़ा
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से सब्जी विक्रेता सुनील की मौत होने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर कूड़ा या मलबा डाला जा रहा है। वह स्थान इसके लिए चयनित नहीं है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है मगर शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच तेज होगी। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि पुलिस भी प्रथमदृष्टया मान कर चल रही है कि नगर निगम के ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही से सुनील की जान चली गई।

थाना क्षेत्र के सतीपुर रोड मौर्य शांति नगर निवासी गिरवर सिंह प्रजापति ने बताया कि उसका बेटा सुनील कुमार (45) सतीपुर रोड के ककरईया कब्रिस्तान के सामने गुरुवार दोपहर पेड़ की छांव में लेटे थे। इसी बीच उन्हें नींद आ गई और वह सो गए। परिजन खोजते हुए उनके पास पहुंचे। आरोप है कि जहां पर वह सो रहे थे। वहीं पर नगर निगम के कर्मचारी ठेकेदार नईम शास्त्री ने सफाई कर्मचारियों के साथ टैक्टर-ट्राली में सिल्ट भर कर लाये और बेटे पर गिराकर चले गए। जिसमें उसका बेटा सुनील कुमार पूरी तरह से दब गया।

जबकि इस स्थान पर कूडा या मलबा डालने के लिए जगह चयनित नहीं है। लोगों की मदद से किसी तरह से उसको सिल्ट से निकाला गया। उसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों की घोर लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई। साथ ही आरोप लगाया है कि कर्मचारियों और ठेकेदार ने साजिशन यह मलबा सुनील के ऊपर गिराया है।

पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, सुनील की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार के अनुसार आज सुबह सब्जी बेचने नहीं गए थे।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सतीपुर में नाले से सिल्ट निकालकर सड़क के पास डाली जा रही थी। झाड़ियां होने की वजह से वहां लेटे व्यक्ति के नहीं दिखने की बात प्रथमदृष्टया कही जा रही है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिवार की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हम इसमें विभागीय जांच भी कराएंगे। लापरवाही परिलक्षित हाेने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

IRCTC की मेल ID में सेंध लगाकर साइबर जालसाज ने दर्ज कराईं झूठी शिकायतें, IT सेल ने शुरु की जांच
लखनऊ, अमृत विचार: आईआरसीटीसी की आधिकारिक व ऑफिशियल ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर साइबर जालसाज ने कई फर्जी शिकायत दर्ज करा दीं। मामले में विभागीय आईटी सेल ने जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी कार्यालय में तैनात पद व्यवस्थापक ने गोमतीनगर थाने में आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि साइबर जालसाज आईआरसीटीसी की गोपनीयता भी भंग करने का प्रयास भी कर रहा है।

पद व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने बताया कि 13 मार्च को 4:53 बजे उनके कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी tourism Iko@irctc.com का जालसाज ने दुरुपयोग किया। आरोपी ने इसके जरिए फर्जी शिकायत दर्ज कराई। जानकारी होने पर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। तभी एक बार फिर जालसाज ने 28 अप्रैल को 12:22 बजे कार्यालय की ऑफिशियल ईमेल आईडी mculko@irctc.com से दोबारा शिकायते दर्ज करायी। आरोप है कि आरोपी अभी भी दोनों मेल आईडी से आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को फर्जी मेल भेज रहा है।

नवनीत ने बताया कि आरोपी की करतूत के चलते कार्यालय की कार्यप्रणाली पर खतरा बढ़ रहा है। आईआरसीटीसी की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है। आशंका है कि आरोपी किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को भी अंजाम दे सकता है। साथ ही कार्यालय में कई तरह की संवेदनशील सूचनाएं भी है, जिसका प्रयोग कर आरोपी राष्ट्र के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः IND-PAK Ceasefire: सीजफायर के बाद ट्रोल हुए विदेश सचिव, समर्थन में उतरे आए पूर्व राजनयिक और विपक्ष

बदायूं: आंगनबाड़ी सेंटरों पर राशन वितरण में गड़बड़ी, सीडीपीओ के खिलाफ जांच शुरू
कुंवर गांव, अमृत विचार: आंगनबाड़ी सेंटरों पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ड्राई राशन नहीं दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर वीडीओ ने सीडीओ को जांच रिपोर्ट सौंपी है।

ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के गांव भगवतीपुर घेर, मढ़ैया और यूसुफ नगर में बच्चों और महिलाओं के लिए आने वाला ड्राई राशन तीन माह से वितरण नहीं किया जा रहा है। भगवतीपुर की महिलाओं ने बताया कि यूसुफ नगर में दो आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां दो माह से राशन वितरण नहीं किया गया है।

सीडीपीओ सुशील कुमार पर वजीरगंज, अम्बियापुर और सलारपुर ब्लाक का चार्ज है। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ व बाबू की सीट खाली मिली।

कनिष्ठ लिपिक दो घंटे बाद कार्यालय पहुंची। खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने कहा कि सीडीपीओ की अनियमितताओं की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी, हेल्पलाइन नंबर जारी

शाहजहांपुर: स्कूल में कोचिंग चलाने वाले शिक्षक संतोष सहित चार निलंबित, जांच शुरू
शाहजहांपुर, अमृत विचार: बीएसए दिव्या गुप्ता ने स्कूल से बिना सूचना अनुपस्थित और विभिन्न गंभीर अनियमितताओं में चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। प्रकरणों की जांच खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप निलंबित शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया गया है।

बीएसए ने बताया कि मदनापुर के गांव बिधौला तालुके पेहना निवासी अमन द्वारा मोबाइल पर की गई शिकायत पर प्राथमिक विद्यालय विधौला का निरीक्षण कराया गया। जिसमें पता चला कि इंचार्ज संतोष कुमार दोनों पाली के हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से अनुपस्थित हैं। बच्चों ने बताया कि स्कूल में फल और दूध का नियमित वितरण नहीं होता है।

कन्यावती और अमन ने बताया कि संतोष कुमार विद्यालय के ही एक कक्ष में रात्रि में निवास करते है और शाम को बच्चों को कोचिंग में पढ़ाते हैं, जिसके लिए दो-दो सौ रुपये लेते हैं। उनकी चारपाई और बिस्तर कमरे में मिला।

कोचिंग चलाकर सरकारी भवन का निजी व्यावसायिक प्रयोग करने, एमडीएम नहीं बनवाने, अनुपस्थित रहने आदि में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को सौंप दी गई है।

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय, मितिया श्यामपुर, विकास खंड बंडा के पांच मार्च को प्रेरणा ऐप पर किए गए ऑनलाइन निरीक्षण में शिक्षक सुमित गुप्ता 27 फरवरी से निरीक्षण तिथि 5 मार्च तक बिना सूचना अनुपस्थित मिले।

इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा सुमित गुप्ता की उपस्थिति रजिस्टर एवं पत्र व्यवहार रजिस्टर में अंकित नहीं की गई थी। सुमित को नियमित रूप से विद्यालय नहीं आने तथा शिक्षण कार्य नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मदनापुर को जांच सौंपी गई है।

उधर बीईओ बंडा ने ग्रामीणों की शिकायत पर 27 फरवरी को सुबह 10.44 बजे संविलियन विद्यालय मुडि़या छावन में निरीक्षण किया था। शिक्षक आमोद दीक्षित 24 से 27 तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित दिवसों के पूर्ण समय के हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।

पुनः चार और पांच मार्च को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। आमोद की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए कृषक समाज इंटर कॉलेज, चरकी देवरी में लगाई गई थी। वहां भी उन्होंने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

इसी तरह प्राथमिक स्कूल बरगदा बंडा के इंचार्ज मनोज कुमार को शिक्षक से मारपीट करने, गुणवत्तापूर्ण एमडीएम नहीं बनवाने आदि के आरोप में निलंबित किया गया है। इनकी जांच बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र कुमार मौर्या करेंगे।

चूल्हे पर बनता मिला एमडीएम, स्पष्टीकरण
बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पुवायां ने 31 जनवरी को प्राथमिक विद्यालय महमदपुर सैजनिया का निरीक्षण किया। प्रधान अध्यापिका प्रेमलता बीआरसी पुवायां पर आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण में थीं। निरीक्षण के समय विद्यालय में भोजन चूल्हे पर बनता हुआ मिला था।

मिडडे मील पंजिका की जानकारी प्राप्त करने पर अवगत कराया गया कि पंजिका अलमारी में रखी हुई है। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में दूध, फल एवं सप्लीमेंट न्यूट्रीशन का वितरण नहीं होता है। स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया, जिसके चलते एक बार फिर एक सप्ताह के अन्दर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: विकास कार्यों की जांच में प्रधानपति से भिड़े ग्रामीण, समझाकर किया शांत

बदायूं: सूरजकुंड में मूर्तियां तोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच
बदायूं, अमृत विचार: शरारती तत्वों ने होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूरजकुंड में देवी-देवताओं की मूर्ति और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। यह देखकर लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दातागंज मार्ग स्थित सूरजकुंड का विवाद थम गया था, लेकिन शनिवार को शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सूरजकुंड परिसर में लगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर गांव मझिया के ग्रामीण पहुंचे और हंगामा किया।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने सूरजकुंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। आशाराम, पन्नालाल, अंकित, केहर सिंह, शेर सिंह, राजवीर, उमेश सागर, गिरीश, रामकिशोर, उमेश कुमार, मुनीश, तेजिंदर सिंह आदि ने कार्रवाई की मांग की।

मानसिक विक्षिप्त ने खंडित की देवी-देवताओं की प्रतिमा
उसहैत, अमृत विचार: उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीरनगर में सड़क किनारे शिव मंदिर पर एक युवक ने देवी-देवताओं की आधा दर्जन मूर्तियों को खंडित कर दिया और भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और उसहैत पुलिस के हवाले कर दिया।

मंदिर के पुजारी मिरिजा दास ने बताया कि एक युवक ने ईंटों से मूर्तियां तोड़ी। आरोपी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोरिया का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है। आरोपी के परिजनों ने नई प्रतिमाएं लगवाने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: अवैध पैथोलॉजी लैब्स और अस्पतालों के खिलाफ जांच शुरू, मरीजों से ली जा रही मोटी रकम