राजस्व टीम - Amrit Vichar

किच्छा: राजस्व टीम के आने पर लकड़ी व वाहन छोड़ भागे तस्कर
किच्छा, अमृत विचार। तहसील अंतर्गत क्षेत्र में लकड़ी चोरों द्वारा हरे पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस पर लकड़ी चोर कटी लकड़ी और वाहन छोड़कर फरार हो गए। राजस्व उप निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर चोरी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार चौहान ने बताया कि तहसील अंतर्गत ग्राम कोटखर्रा क्षेत्र में सरकारी पेड़ों को चोरी से काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर छापामार कार्यवाही किए जाने के पश्चात सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

टीम ने मौके पर पिकअप वाहन संख्या यूके 06 के 8696 सहित चोरी से काटे गए 11 गिल्टे बरामद कर लिए। तहसील प्रशासन की टीम ने बरामद वाहन एवं गिल्टों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि घने कोहरे एवं ठंड का लाभ उठाकर लकड़ी चोरों द्वारा सरकारी पेड़ों को चोरी से काटने  की योजना तैयार की गई थी लेकिन उपनिरीक्षक अशोक कुमार चौहान की तत्परता के चलते लकड़ी चोरों के मंसूबे पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वाहन स्वामी एवं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीलीभीत: घूरे की जगह पर पटान कर लगा दिया जमीन बिकाऊ का बैनर, ग्रामीणों के विरोध पर दौड़ी पुलिस..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। गांव ज्योहरकल्यानपुर में बुधवार सुबह घूरे की जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया जा सका।

बताते हैं कि गांव में नपत के बाद चार बीघा जमीन घूरो के लिए छोड़ी गई थी । उसी पर तमाम लोग घूरा डालते चले आ रहे हैं।  उस जमीन पर पटान करके कुछ दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन बिकाऊ होने का बैनर भी लगा दिया। इसकी भनक लगने के बाद ग्रामीण जमा हुए और मौके पर पहुंचकर विरोध कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच गई। दोनों पक्षों से उनकी बात जानी और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। अब राजस्व टीम को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस ने विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: दुपहिया की प्रीमियम राशि पर कर दिया कई व्यावसायिक वाहनों का बीमा, सीएससी केंद्र संचालक का खेल..जानें पूरा मामला

बरेली: सीलिंग की जमीन पर कब्जा कर बेचे जा रहे प्लॉट
बरेली, अमृत विचार। सदर तहसील के फरीदापुर चौधरी गांव में रहने वाले मोहम्मद जाकिर ने एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय को शिकायती पत्र देकर सीलिंग की जमीन पर कब्जा प्लॉटिंग करने का आरोप लगाया है।

जाकिर के मुताबिक इस जमीन पर तहसील कर्मियों और थाना पुलिस की साठगांठ से प्लाटिंग की जा रही है। जमीन का सीमांकन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम के अनुसार करीब छह हजार वर्ग मीटर जमीन सीलिंग की निकली है।

उन्होंने बताया कि लेखपाल रिपोर्ट दे रहे हैं कि जमीन पर कब्जा नहीं है, जबकि जमीन पर प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं। शिकायत पर एडीएम सिटी ने एसडीएम सदर को जांच सौंपी है। कहा है कि एसडीएम सदर खुद मामले की समीक्षा कर लें। पूर्व में भी तहसील की ओर से कार्रवाई की गई थी लेकिन राजस्व कर्मियों की लापरवाही से मौके पर अवांछनीय गतिविधियां हो रही हैं। तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई कराएं। इस आदेश पत्र को एडीएम सिटी ने सीयूजी नंबर पर स्टेटस में भी लगाया था।

ये भी पढे़ं- बरेली: मोहर्रम में पड़ रही मांस की जरूरत, दुकानें खुलवाए प्रशासन

रुद्रपुर: सीलिंग की भूमि पर निशान लगाने आई राजस्व टीम को दौड़ाया
रुद्रपुर, अमृत विचार। फाजलपुर महरौला में सीलिंग की भूमि को चिह्नित करने आई राजस्व विभाग की टीम को दुकानदारों और स्थानीय बाशिंदों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान गुस्साए दुकानदारों ने टीम को पैमाइश करने से रोकते हुए दौड़ दिया। बाद में अधिकारियों का घेराव किया।

सूचना मिलते ही विधायक अरोरा एवं पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे। जहां लोगों की राजस्व टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। उनका आरोप था कि प्रशासन ने पहले सीलिंग फ्री का प्रमाण पत्र देकर दुकानों की रजिस्ट्री कर राजस्व वसूला और अब बेवजह चिह्नित करने के नाम पर भय बनाने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार को नायब तहसीलदार भरत लाल और कानूनगो राधेराम, पटवारियों एवं पुलिस बल के साथ रामपुर हाईवे स्थित फाजलपुर महरौला सीवरेज स्थित स्थान पर पहुंची। जहां उन्होंने सीलिंग की भूमि पर बने एक बैंकेट हॉल की पैमाइश कर निशान लगाने शुरू कर दिए। राजस्व विभाग की टीम को देख सैकड़ों दुकानदारों और वाशिंदों का पारा चढ़ गया और नारेबाजी व हंगामे के साथ ही लोगों ने टीम को दौड़ा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व स्थानीय पार्षद सुशील यादव पहुंच गए और टीम का घेराव किया।

इस दौरान लोगों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। एक घंटे के हंगामे के बाद विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचकर वार्ता की। दुकानदारों का कहना था कि दुकान आवंटन से पहले प्रशासन की टीम ने सीलिंग फ्री होल्ड का प्रमाण पत्र दिया था और उसके बाद सारी सरकारी कार्रवाई करने के बाद मोटी रकम लेकर भूमि की रजिस्ट्री भी कर दी थी। राजस्व टीम का बिना नोटिस दिए आना न्याय संगत नहीं है।

जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पटवारी नईम अहमद, पटवारी ज्योति कुमारी, विपिन कुमार के अलावा मोहसिन खान, अखलाक अहमद, असलम अहम, अकील अहमद, मोहम्मद हुसैन, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे।

156 लोगों को चिह्नति कर दिया जा रहा है नोटिस: नायब तहसीलदार
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला में सीलिंग की भूमि पर कब्जेदारों को चिह्नित करने आए नायब तहसीलदार भरत लाल ने बताया कि चिह्नित करने की कार्रवाई आला अधिकारियों के आदेश पर हो रही है। वर्ष 2017 के बाद जिन-जिन दुकानदारों व मकान स्वामियों ने नये भवन या दुकानें बनाई हैं। ऐसे 156 लोगों को चिह्नित किया गया है। सोमवार को चिह्नित लोगों की पैमाइश व नोटिस वितरण किया जा रहे थे। जिसका विरोध किया गया। ऐसी स्थिति में दुकानदारों के दस्तावेजों की जांच एवं आला अधिकारियों से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार से वार्ता कर समाधान निकालेंगे :-अरोरा
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला में हंगामा व बवाल की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे रुद्रपुर विधानसभा के भाजपा विधायक शिव अरोरा ने दुकानदारों से वार्ता की और चिह्नित मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीलिंग को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई का मामला है। ऐसे में फोटो खिंचवाने वाले नेता आएंगे और आश्वासन व भौकाल बनाकर चले जाएंगे। उन्होंने सलाह दी कि भूमि प्रकरण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट का सहारा लें। वहीं, प्रदेश सरकार से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

अधिकारियों पर हो कार्रवाई: ठुकराल
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला में चिह्नित प्रकरण में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पहले सीलिंग की भूमि की रजिस्ट्री कर दुकानदारों को आवंटित कर देना और बाद में सीलिंग भूमि रजिस्ट्री पर रोक लगाकर कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। कहा कि वर्तमान में दुकानदारों ने कर्ज लेकर अपना आशियाना व दुकान बनाई है। इसके लिए प्रशासन को दुकानदारों द्वारा किए गए खर्च व रकम का भुगतान कर ही चिह्नित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह डीएम से मिलकर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे जो सीलिंग सहित कई सरकारी भूमियों पर पैसा लेकर निर्माण करवा रहे हैं

राजस्व टीम करेगी राजस्व वसूली : पराली जलाते चार किसानों को पकड़ा, नोटिस जारी
अमृत विचार, बहराइच। पराली जलाने पर प्रतिबंध के बाद भी किसान खेत में जला रहे हैं। कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चार किसानों को पराली जलाते पकड़ा है। जिन्हे नोटिस जारी किया गया है। साथ ही वसूली के लिए राजस्व कर्मियों को लगाया गया है।

एनजीटी एवं शासन द्वारा पराली जलाना दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है।

इसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देश पर जनपद में पराली एवं फसल अवशेष जलाये जाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत कृषि, राजस्व, पंचायती राज, ग्राम्य विकास व अन्य विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरन्तर क्षेत्र में भ्रमण रहकर कृषकों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा रात्रि कालीन में सेटेलाइट के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।

पराली जलाने की घटना प्रकाश में आने पर ग्राम पंचायत रामगढ़ी विकास खण्ड रिसिया के हैदर पुत्र अजीमुल्ला, ग्राम पंचायत भगईदासपुरवा के रामजी लाल आर्य पुत्र होलीराम तथा लालपुर शिवपुर के ग्राम धनौलीखुर्द विकास खण्ड रिसिया के कमलेश कुमार पुत्र मेढ़ई लाल को भ्रमण कर रही टीम ने मौके पर पकड़ा।

पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के तहत दंड का नोटिस दिया गया। जिसकी वसूली राजस्व वसूली के रूप में की जायेगी। उधर जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि पराली एवं फसल अवशेष जलाये नहीं गौशालाओं को दान करें, सड़ाकर कम्पोस्ट खाद बनाये या बिक्री कर इसका अर्जित आय भी अर्जित करे।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पराली मत जलाओ…मंदिर-मस्जिद से होता है ऐलान, किसानों को कर रहे जागरूक

अयोध्या: राजस्व टीम ने तालाब की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
अयोध्या, रुदौली। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को रुदौली तहसील के सरायपीर गांव पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने तालाब पर हुए पक्के निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया। साथ ही चेतावनी दी गई यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सरायपीर गांव में तालाब पर काफी दिनों अवैध कब्जे की शिकायत आ रही थी। शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से तालाब पर मो. याकूब व मो. यासीर की ओर से बनवाई गई पक्की चहारदीवारी को जेसीबी से गिराया गया। उन्होंने बताया कि दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत देने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: राजस्व टीम के वाहन में मारी टक्कर, आठ खनन धंधेबाज गिरफ्तार

रामपुर: राजस्व टीम के वाहन में मारी टक्कर, आठ खनन धंधेबाज गिरफ्तार
रामपुर,अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में शाहबाद रोड पर राजस्व टीम का अवैध खनन कराने वालों से सामना हो गया। आरोप है कि टीम की गाड़ी को भी इन्होंने टक्कर मार दी। राजस्व विभाग की टीम की सूचना के आधार पर पुलिस ने भी फील्डरों का पीछा किया था। उसके बाद टीम ने दो कार और आठ लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने सभी पर कार्रवाई कर दी है।

अवैध खनन रोकने के लिए शासनस्तर से तहसीलदारों के नेतृत्व में टास्ट फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स रात भर सड़कों पर गश्त करते हुए अवैध खनन को पकड़ने की कोशिश करती है। इसी क्रम में तहसीलदार सदर व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम सोमवार रात को शाहबाद रोड पर थी, इसी बीच ट्रक के आगे चल रहे दो कारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज गति से आगे निकल गए थे।

इसके बाद राजस्व टीम ने पीछा किया। इस दौरान कार सवार फील्डरों ने कार में टक्कर मार दी। राजस्व विभाग की टीम की सूचना के आधार पर पुलिस ने भी फील्डरों का पीछा किया। पीछा करने के बाद आठ लोगों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने दो कारों को भी जब्त किया है।

इस मामले में अजीतपुर के लेखपाल सत्येंद्र शर्मा की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजस्व अधिकारियों व राजस्व टीम के कारण हम अपने ट्रक व डंपर को बिना अभिलेखों के नही निकाल पाते है इसलिए राजस्व टीम का पीछा कर रहे थे ।

अधिकारियों पर हावी हो रहे खनन माफिया

पिछले कुछ समय से खनन माफिया अधिकारियों पर हावी हो रहे हैं। जब भी अधिकारी खनन से भरे ट्रकों को पकड़ने जाते हैं तो माफिया ने घेराबंदी करके उनको दौड़ा लेते हैं। कुछ समय पहले भी गंज थाना क्षेत्र में खनन माफिया ने दो नायब तहसीलदारों को दौड़ा लिया था। उन्होंने तहसीलदार के आवास में घुसकर जान बचाई थी। उसके बाद अधिकारी खनन पर अकुंश लगवाने में नाकाम साबित हो रहे है।

पकड़े गए आरोपी

भूरा और मोहसिन निवासी विचपुरी संग्रामपुर थाना पटवाई, इसरार और केशव निवासी मोहल्ला हकीमान थाना शाहबाद, लईक अहमद, महफूज, राशिद और नासिर निवासी ग्राम रसूलपुर फरीदपुर थाना स्वार हैं।

ये भी पढ़ें – पुलिस द्वारा पकड़े गए खनन धंधेबाज और फील्डर।

जसपुर: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद पहुंची राजस्व टीम ने अतिक्रमण स्थल का मौका मुआयना किया
जसपुर, अमृत विचार। अतिक्रमण की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने पतरामपुर में अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया। तहसील जसपुर अंतर्गत गांव नई आबादी सीपका निवासी अवतार सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने करीब 5 माह पूर्व राजस्व सचिव, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भेज कर कुछ लोगों द्वारा जसपुर-पतरामपुर मार्ग पर जसपुर से पतरामपुर वन चौकी तक अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की थी।

इसके अलावा उन्होंने चीनी मिल द्वारा पतरामपुर मार्ग के किनारे जगह-जगह लगाये जाने वाले गन्ना क्रय केंद्रों के आस-पास रोड पर खड़े होने वाले वाहनों से होने वाले अतिक्रमण की स्थिति की भी जानकारी दी थी। उन्होंने गांव पतरामपुर में सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को किसी दूसरे स्थान पर लगाये जाने की मांग की है।

पतरामपुर आबादी के खसरा नम्बर 290 की सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। उनके शिकायती पत्र कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने करीब एक माह पूर्व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी। जब इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व पुनः मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की।

जिसके बाद मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को जसपुर तहसील की राजस्व टीम अतिक्रमण के चिह्नीकरण को पतरामपुर पहुंची। यहां पहुंची टीम ने अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया और मौक़े पर हुए अतिक्रमण का नक्शे से मिलान किया। टीम में नायब तहसीलदार राजेश कुमार चौहान, राजस्व निरीक्षक निर्भय जैन तथा उप राजस्व निरीक्षक कुलदीप सिंह नेगी, इन्दू भट्ट, धीरेंद्र धीरेंद्र नेगी व धीरेंद्र तनवार शामिल रहे ।

राजस्व विभाग की टीम ने गांव पतरामपुर पहुंच कर केवल मौका मुआयना किया है। अतिक्रमण स्थल की सफाई कराने के बाद अतिक्रमण चिह्नित किया जायेगा और उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

-राजेश कुमार चौहान, नायब तहसीलदार

बहराइच: बिना आदेश के पुलिस और राजस्व टीम ने मकान पर चलाया बुलडोजर
बहराइच, अमृत विचार। जिले के साईं गांव निवासी महिला की जमीन का मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद भी बिना आदेश के पुलिस और राजस्व टीम ने 11 नवंबर को बुलडोजर से दीवाल गिरवा दिया। इसकी शिकायत करने महिला शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि कलेक्ट्रेट में तैनात रहे पूर्व एलआरसी के साथ कई लेखपाल और पुलिस भी शामिल रही। डीएम ने एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच कर कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम साईं गांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी राम स्वरूप परिवार के साथ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र से शिकायत करने पहुंची। डीएम दो दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में गाटा संख्या 321 म की जमीन है। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में जानकी देवी और पति हनुमान प्रसाद गुप्ता से चल रही है।

महिला का कहना है कि हनुमान प्रसाद कलेक्ट्रेट में लैंड रिकॉर्ड क्लर्क (एलआरसी) के पद का नाजायज फायदा उठाकर फर्जी रिपोर्ट लगवा दिया। इसके बाद 11 सितंबर को बिना किसी आदेश के लेखपाल मनीषा अवस्थी, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, मदन पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, जानकी देवी, संतोष कुमार, हनुमान और बौंडी थाने के दो सिपाही समेत 10 लोग पहुंचे। सभी ने दीवाल जेसीबी से गिरवा दिया।

डीएम ने मामले की सुनवाई कर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार और एडीएम मनोज कुमार जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने लिखा है कि बिना आदेश के दीवाल पर जेसीबी कैसे चला दी गई।

यह भी पढ़ें-बहराइच: क्षतिग्रस्त पुलिया से टकराई स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे

प्रयागराज: पुलिस और राजस्व टीम पर हमले के बाद छावनी बना गांव, 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के हंडिया में शनिवार को समाधान दिवस पर जमीन संबंधी मामले का समाधान कराने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस पर हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं। विपक्षियों की ओर से किए पथराव में दो पुलिसकर्मी और पीड़ित पक्ष के 10 लोग घायल हो गए थे। आज भी चक अब्दुल्ला गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

बताते चलें कि हंडिया के चक अब्दुल्ला गांव के राघव प्रसाद यादव अपने पुश्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे। इसके बाद विपक्षी साधु भारतीय की ओर से उनके मकान निर्माण में बाधा डाला जा रहा था। पीड़ित ने मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दी थी। कोर्ट से आदेश के बाद SDM द्वारा टीम को भेजकर जमीन की नाप कराई गई। उसके बाद भी विपक्षी पीड़ित को उसका मकान निर्माण नहीं करने दे रहे थे। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी के आदेश पर थानाध्यक्ष की ओर से पुलिस बल मुहैया कराया गया था।

नाप कराने मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर विपक्षियों ने पथराव कर दिया। घटना में पीड़ित परिवार के 10 लोग और दो पुलिसकर्मी को चोटें आईं।

यह भी पढ़ें –रायबरेली: कार ने बैंक मैनेजर की बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

राजस्व टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को भेजा जेल
श्रावस्ती/बलिया। यूपी के श्रावस्ती जिले में एक गांव में भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर कठौतियों के मजरा बंजारनपुरवा में एक व्यक्ति की भूमि पर बंजारा जाति के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।

पीड़ित ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की तो उच्चाधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ पुलिस को मौके पर पहुंच कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया था। इस पर रविवार को कानूनगो, हल्का लेखपाल पुलिस के साथ बंजारनपुरवा गांव में भूमि की पैमाइश करने पहुंचे। जहां अवैध कब्जे दारों ने टीम पर पथराव कर हमला बोल दिया था। टीम की सूचना पर एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच मामले का निस्तारण किया।

वहीं राजस्व टीम पर हमला करने वाले आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने टीम के साथ हमले के सात आरोपियों सगीर पुत्र लशकरी, सलमान पुत्र मजीद, राजू पुत्र साकिर, अफसर पुत्र लशकरी, नसुरुद्दीन पुत्र सगीर, सहाबुद्दीन पुत्र सगीर, व गफ्फूर पुत्र साकिर निवासीगण बंजारनपुरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ चौकी प्रभारी लक्ष्मननगर बृजेश सिंह, आरक्षी अभिषेक तिवारी, संतोष यादव, धीरेन्द्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, अरुण कुमार, चेतराम वर्मा आदि पुलिस जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: अवैध कटान जारी, एसडीएम ने राजस्व टीम को दिये जांच के निर्देश

फतेहपुर: अवैध कटान जारी, एसडीएम ने राजस्व टीम को दिये जांच के निर्देश
बिंदकी/फतेहपुर। अमौली विकासखंड की ग्राम पंचायत रोटी के मजरा चुहुरपुर में अवैध कटान किए जाने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी बिंदकी ने राजस्व टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। अवैध कटान होने की लिखित शिकायत ग्राम प्रधान राज कुमार द्वारा मुख्यमंत्री सहित विभिन्न अधिकारियों से की गई जिस पर उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने राजस्व निरीक्षक को स्वयं जांच करने और राजस्व टीम बनाकर मामले के निस्तारण के आदेश दिए हैं।

ग्राम प्रधान के मुताबिक प्रभारी प्रभागीय निदेशक वन विभाग फतेहपुर द्वारा जुगल किशोर पुत्र राजा राम के नाम से अभिलिखित प्लाट संख्या 109 मौजा चुहुरपुर में सूखे खड़े आम के पेड़ को 25 मई तक काटे जाने की अनुमति दी थी जबकि प्लाट संख्या 109 से लगभग 1 किलोमीटर दूर स्थित प्लाट संख्या 258 रकबा 0.1450 सरकारी नाली पर खड़े आम के पेड़ को जुगुल किशोर आदि द्वारा कटवाया जा रहा है।

अनुज्ञा की अवधि समाप्त हो चुकी है इसके बावजूद कटान जारी है। अब तक पांच ट्राली लकड़ी ढो कर ले जाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि क्षेत्रीय लेखपाल भी सांठगांठ के चलते गाटा संख्या 258 सरकारी नाला पर खड़े पेड़ को गाटा संख्या 259 में होना बता रहा है और बगैर परमिशन के हो रहे कटान को संरक्षण दे रहा है। उप जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को राजस्व निरीक्षक को आदेशित किया है कि स्वयं जांच करें और राजस्व टीम बनाकर मामले का निस्तारण सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: अवैध कटान प्रकरण में फॉरेस्ट गार्ड से होगी 3.64 लाख रुपए की वसूली