wedding anniversary - Amrit Vichar

पीलीभीत: शादी की वर्षगांठ के दिन ऐसा दिया सरप्राईज, मातम में बदली खुशियां...जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। शादी की वर्षगांठ के दिन एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। बताते है कि मृतक दिन में पत्नी से हुए विवाद के बाद से ही सरप्राईज देने की बात कह रहा था। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुट गई है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती के रहने वाले 30 वर्षीय आवास गंगवार का शव गुरुवार शाम को कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन कमरे में पहुंचे और शव फंदे से लटका देख होश उड़ गए। शोर पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। आनन फानन में फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जानकारी की। इधर, जानकारी करने पर पता चला है कि गुरुवार को ही आवास की शादी की वर्षगांठ थी। घर में इसे लेकर हर्ष का माहौल था। दिन में उसकी पत्नी प्रीति से किसी बात पर अनबन हो गई थी। शहर में ही पत्नी का मायका है। उसने पत्नी से कहा था कि सरप्राइज़ देगा, जिसे वह याद रखेगी। किसी को नहीं पता था कि आवास के मन में चल क्या रहा है। मगर देर शाम वह हुआ जिसने खुशी का माहौल मातम में तब्दील कर दिया। सुनगढ़ी पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज पड़ताल कर रही है। परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा रहा।

हरदोई : शादी की सालगिरह के दिन घर से भागी पत्नी, तो पति ने कर ली सुसाइड
हरदोई। शादी की पहली सालगिरह के दिन पत्नी घर से भाग निकली,इसका पता होते ही पूरे गांव में शोर होने लगा, इज़्ज़त के डर उसे ढूंढने निकला पति जब थक गया तो वापस घर नहीं लौटा, बल्कि रास्तें में ही पत्नी की साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि कछौना कोतवाली के रैंगाइया खेड़ा निवासी 25 वर्षीय सुधीर पुत्र गयाप्रसाद ने रविवार की देर शाम को गांव के दक्षिण पत्नी की साड़ी से जामुन आए पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच शुरु कर दी है।

जैसा कि बताया गया है कि सुधीर की पिछले साल 26 अक्टूबर को बिहार के समस्तीपुर की एक युवती से शादी की थी। रविवार को सुधीर की शादी की सालगिरह थी,उसने अपने कुछ साथियों को दावत पर भी बुलाया था,लेकिन उसी बीच पत्नी घर से भाग गई। सुधीर इज़्ज़त से डरते हुए चुपचाप पत्नी को ढूंढने निकल पड़ा,देर शाम तक वह ढूंढता रहा,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

शर्मिंदगी के चलते सुधीर घर नहीं लौटा बल्कि वहीं रास्ते में पत्नी की साड़ी से फांसी लगा कर जान गवां दी। बताते है कि उसकी पत्नी पहले भी दो बार ऐसी ही हरकत की थी,लेकिन तब उसे पकड़ लिया गया था। उसकी इन्ही हरकतों के चलते सुधीर गांव में किसी से नज़र नहीं मिला पाता था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

95 हज़ार ले कर बिचौलिए ने कराई थी शादी

सुधीर के घर वालों का कहना है कि हरपालपुर कस्बे के रहने वाले एक शख्स ने 95 हज़ार रुपये ले कर सुधीर की शादी कराई थी। पत्नी के घर से भागने के बारे में सुधीर ने बिचौलिए से अपनी बात कही,उसने सुधीर की पत्नी को समझाने के बजाए और उसका मज़ाक उड़ाया। सुधीर के घर वालों का कहना है कि अगर बिचौलिया सख्ती से डांट-डपट देता तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।

अनुपम खेर-किरण खेर मना रहे शादी की सालगिरह, 40 साल पूरे करने पर शेयर किया एक खास मैसेज
दिल्ली। अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री किरण खेर ने मंगलवार को अपनी विवाह की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर एक दूसरे के लिए ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट किए। अनुपम ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया जिसमें "आउटलैंडर" अभिनेता सैम ह्यूगन और कैट्रियोना बाल्फ किरण को शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं।

उन्होंने साथ में लिखा, ‘प्रिय किरण! विवाह की 40वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं। वाह! ऐसा लग रहा है जैसे पूरा जीवनकाल हो। हमारे मामले में तो यह पूरा जीवनकाल ही है। 10 साल की खूबसूरत दोस्ती और 40 साल की शादी। हमने कई मुश्किल दौर देखे हैं। लेकिन हमने इन सालों को बहुत ही शालीनता, गरिमा और प्यार के साथ जिया है। शुरुआती कई सालों तक हमने एक-दूसरे को तोहफे दिए और फिर फूलों का गुलदस्ता।’

https://www.instagram.com/reel/DNzV4ruRLhV/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने याद किया कि जब किरण बीमार पड़ी थीं, तो ‘टाइम ट्रैवल’ रोमांस "आउटलैंडर" उनकी पसंदीदा सीरीज थी और उन्होंने शो के मुख्य कलाकारों से किसी तरह संपर्क करके अपनी पत्नी के लिए एक व्यक्तिगत वीडियो संदेश मंगवाया।

अभिनेता ने लिखा, ‘‘मैंने किसी तरह आपके पसंदीदा किरदार निभाने वाले कलाकारों कैट्रियोना बाल्फ और सैम ह्यूगन से आपके 'जल्द ठीक होने' के लिए एक वीडियो बनाने के लिए संपर्क किया। उक्त वीडियो ने उस मुश्किल समय में आपके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला दी थी। इस अद्भुत भाव के लिए सैम ह्यूगन और कैट्रियोना बाल्फ को जितना धन्यवाद दूं, कम है। चूंकि मेरे पास हमारी साथ की तस्वीरें नहीं हैं, तो पेश है वो वीडियो। उम्मीद है कि यह आज भी आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।’’

किरण ने भी ‘स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स’ की अपने पति के साथ की एक तस्वीर ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, ‘‘विवाह की वर्षगांठ की शुभकामनाएं प्रिय अनुपम खेर। मेरे सबसे अच्छे दोस्त और साथी।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे जीवन के सबसे अच्छे साल तुम्हारे साथ हैं। हमने साथ में दुनिया घूमी है, हंसे हैं और हर पल का आनंद लिया है। ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा तुम पर बना रहे।’’ अनुपम शुभांगी दत्त के साथ "तन्वी द ग्रेट" में दिखे थे। वह विवेक अग्निहोत्री निर्देशित "द बंगाल फाइल्स" में भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़े : Ganesh Chaturthi: हिंदी फिल्मों में भी दिखती है गणेश उत्सव की धूम, शाहरुख़ और ऋतिक के इन गानों में नाराज आया बप्पा का रंग

Bareilly: देखिए वीडियो...शादी की 25 वीं सालगिरह पर इतना झूमे वसीम ! गश खाकर गिरे तो फिर उठे नहीं
बरेली, अमृत विचार। आजकल कौनसा जश्न कब मातम में बदल जाए पता नहीं चलता। जिंदगी धोखा देने के लिए गम या खुशी का मौका नहीं देखती। ये एक बार फिर उस वक्त साबित हो गया जब बरेली के एक मैरिज लॉन में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे शख्स को डांस करने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल है, जिसमें डांस कर रहे शख्स को अचानक गिरते देखा जा सकता है।

पूरा मामला बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन का है। जहां बुधवार रात शाहबाद निवासी 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए जश्न रखा था। बाकायदा कार्ड छपवाकर इस जश्न में नाते रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। सब वसीम और फराह की शादी के 25 साल पूरे होने के जश्न में डूबे थे। इस बीच रात करीब नौ बजे वसीम भी मैरिज लॉन में पहुंचते हैं। पत्नी फराह के साथ मंच पर चढ़कर उन्होंने थिरकना शुरू कर दिया।

आखिरी सेकेंड तक नहीं हुआ अहसास
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है। करीब एक मिनट के इस वीडियो में वसीम और फराह जमकर झूम रहे हैं। लेकिन दोनों को ये अहसास तक नहीं था कि चंद सेकेंड में ये जश्न उनकी जिंदगी की आखिरी खुशी बनने वाली है। वीडियो के आखिर में डांस करते-करते वसीम गश खाकर गिर जाते हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन वसीम को होश नहीं आता।

गुरुवार सुबह किया गया सुपुर्द-ए-खाक
वसीम के इस तरह गश खाकर गिरने के बाद परिवार के लोग उन्हें पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जश्न के माहौल के बीच पूरे परिवार में इस वक्त मातम है। वसीम की पत्नी फराह शहर के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। पति की इस तरह मौत के बाद वो भी बदहवास हैं। गुरुवार सुबह वसीम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वसीम अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं।

डॉक्टर बोले धड़कन का होता है शॉर्ट सर्किट
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज बंसल के मुताबिक, इस प्रकार के मामलों में असल कारण लंबे समय से शरीर में खून व हृदय संबंधी विकारों की समय से जांच न कराने से धड़कन का शॉर्ट सर्किट होना होता है। जैसा ही इस मामले में हुआ है, इसको मेडिकल भाषा में कॉर्डियक अरेस्ट भी कहा जाता है, इसलिए जरूरी है कि सांस फूलना या खून की जांच कराने पर कमियां आने पर फौरन हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

सालगिरह का केक भी नहीं काट पाए वसीम
जश्न में मौजूद लोग भी ये नजारा देखने के बाद हैरान हैं, शादी की सालगिरह का जो जश्न केक काट के मनाया जाना था, वसीम वो केक भी नहीं काट पाए। बताते हैं कि जैसे ही वसीम मैरिज लॉन में पहुंचे तो पत्नी के साथ मंच पर थिरकने लगे और ये हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें - Bareilly: सुहागरात पर पत्नी ने दिया जोर का झटका, पति थाने पहुंचा, बोला- बचा लो मुझे साहब!

Prince-Yuvika: प्रिंस नरूला ने पत्नी संग शेयर किया अपना बेबी बंप, यूनिक तरीके से सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी
मुंबई, अमृत विचारः टीवी का पॉपुलर कपल प्रिसं नरूला और युविका चौधरी की शादी के 6 साल पूरे हो चुके हैं। जिनकी जोड़ी को लोग काफी पंसद करते हैं। आज यानि 13 अक्टूबर को कपल अपनी छठी वेडिंग एनिववर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। दोनों इस मौके दोनो एक-दूसरे संग काफी रोमांटिक होते नजर आए। अपने इस खास मौके पर दोनो ने कुछ तस्वीर भी शेयर की हैं।

प्रिंस नरुला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की अपनी छठी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें।

दोनो की क्यूट सी तस्वीरों ने लोगों को मन मोह लिया। प्रिंस और युविका तस्वीरों में एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आया। कपल ने अपनी इन फोटोज में अपना-अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आए। प्रिंस ने युविका को कॉपी करते हुए अपना नकली बेबी बंप बनाया। दोनो की तस्वीरों के पीछे एनिवर्सरी का बहुत ही सुंदर डेकोरेशन हुआ दिख रहा है, जो उनकी तस्वीरों को और भी बहुत सुंदर बना रहा है।

प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम में तस्वीरों को शेयर करते हुए युविका के लिए एक खास नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘एक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत है... हैप्पी एनिवर्सरी बेबी’।

बता दें कि प्रिंस और युविका की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से स्टार्ट हुई थी। जिसके बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। शादी के 6 साल बाद प्रिंस और युविका अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले हैं। जिसको लेकर वे काफी एक्साइटिड हैं।

यह भी पढ़ेः वाशिंगटन सुंदर ने जीता ‘इम्पैक्ट फील्डर’ पुरस्कार, पंड्या और रियान को पीछे छोड़कर

PHOTOS : हल्दी सेलिब्रेशन, अफ्रीका ट्रिप...वेडिंग एनिवर्सरी पर एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए आलिया-रणबीर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को अपनी वेडिंग एनिवर्सी मना रहे हैं। इस मौके पर आलिया ने सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ थ्रो-बैक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल की ये फोटोज सुर्खियों बटोर रही हैं।

आलिया भट्ट ने तीन फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो जहां कपल के हल्दी सेलिब्रेशन की है, वहीं दूसरी तस्वीर कपल के अफ्रीका ट्रिप की है। तीसरी फोटो किसी पार्टी की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी डे

वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने वेडिंग एनिवर्सरी की खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 1 साल पहले आज के दिन मेरे स्वीटहार्ट्स ने एक-दूसरे के साथ अच्छे-बुरे और और हर तरह के समय में रहने का वादा किया था। आप दोनों को शादी की साल गिरह मुबारक हो, आगे की यात्रा सुखद हो।

वहीं मां नीतू कपूर ने लिखा- मेरे खूबसूरत लोगों को हैप्पी एनिवर्सरी, मेरी हार्टबीट आप लोगों को बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद। वहीं रणबीर की बहन रिधिमा कपूर सहानी ने लिखा-  राहा के मम्मी-डैडी को उनकी पहली एनिवर्सी मुबारक हो।

बता दें कि आलिया भट्ट द्वारा शेयर किए गए इन फोटोज पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत मुबारकबाद।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा।' दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुछ साल डेटिंग के बाद 14 अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी। रणबीर और आलिया ने अपने बांद्रा स्थित घर वास्तू में सात फेरे लिए थे।

ये भी पढ़ें :  PHOTOS : रेड आउटफिट में सुहाना खान का दिखा खूबसूरत अंदाज, शाहरुख बोले- Love u my Lil Lady In Red!

Viral Video: शादी की सालगिरह पर अखिलेश के गानों पर जमकर झूमे सपा नेता, देखें वीडियो
बरेली, अमृत विचार। आमतौर पर रैलियों और जनसभाओं में तो जनता को नेताओं के ऊपर बने गानों पर झूमते अक्सर देखा जाता है लेकिन उत्तरप्रदेश के जिला बरेली में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला।

बरेली शहर के कैंट विधानसभा में रहने वाले सपा नेता समर्थ मिश्रा अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर भी अखिलेश के गानों पर नाचते नजर आए। कार्यक्रम में लगातार एक घंटे तक अखिलेश यादव के गाने बजते रहे और सभी झूमते रहे।

https://amritvichar.com/wp-content/uploads/2022/02/video-viral.mp4

क्या था पूरा मामला

कल यानि बुधवार को बरेली निवासी सपा नेता समर्थ मिश्रा के पिता नीरज मिश्रा व माता शिखा मिश्रा की शादी को 25 वर्ष पूरे हुए थे। जिसकी खुशी में परिवार वालों ने एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम रखा था। जिसमें परिवार के लोग ही मौजूद थे।

कार्यक्रम में सभी लोगों के एकत्रित होने के बाद परिवार वाले डीजे के सामने बने मंच पर नाचने पहुंच गए और डीजे वाले से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर बने गानों को बजाने को कहा, जिसके बाद समर्थ, उनके मित्र और परिवार वालों ने लगातार एक घंटे तक अखिलेश के गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो एक पार्टी में मौजूद युवक ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं समर्थ मिश्रा

समर्थ बरेली के रामपुर बाग में रहते हैं। यह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इस बार के चुनाव में यह कैंट विधानसभा से एक मजबूत संभावित प्रत्याशी रहे थे। इनके पिता नीरज मिश्रा हाल ही में NDA सरकार से पद छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सर्राफ व्यापारी की बेरहमी से हत्या के बाद लूट, करीब 20 लाख के गहने और 10 लाख की नकदी गायब

बाराबंकी: शादी की वर्षगांठ मनाने ससुराल पहुंचे दामाद की मौत, ससुराली फरार
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। अपनी शादी की वर्षगांठ में शामिल होने के लिए दामाद ससुराल पहुंचा। देर रात दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने भाभी पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद ससुराली फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला सीतापुर के थाना खैराबाद क्षेत्र के ग्राम बनका जलालपुर निवासी रवि सिंह (23) पुत्र मुन्ना सिंह का दो वर्ष पूर्व थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम तेलवारी निवासी साहेबदीन सिंह की पुत्री पूजा सिंह से शादी हुई थी। रवि गुजरात के सूरत में नौकरी कर रहा था। उसकी पत्नी पूजा मायके गई हुई थी जहां उसने बेटे को जन्म दिया। अपने बेटे का बरहा और शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए रवि बुधवार को ससुराल पहुंचा।

रवि के भाई रजत ने बताया कि शाम को रवि की पत्नी को अपने साथ घर ले जाने की बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद रात में करीब 12 बजे उसके ससुर साहेब सिंह ने खैराबाद में रजत उर्फ गोलू को रवि की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। रात में करीब तीन बजे परिजन सीएचसी टिकैटनगर पहुंचे। देखा कि स्ट्रेचर पर रवि का शव पड़ा था और ऑक्सीजन लगी थी। साथ में भाभी पूजा का भाई शिवम खड़ा था। उनको देखते ही शिवम भाग गया।

रात को ही मृतक के छोटे भाई ने टिकैतनगर थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी और पिता की तलाश की तो पता चला कि ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गये हैं।

मृतक रवि के पिता मुन्ना सिंह का कहना है कि शादी के आठ दिनी बाद ही पूजा अपने मायके आकर रहने लगी थी। कभी-कभी एक-दो बार दो महीने के लिये आयी थी। पिछले रक्षाबंधन से पूजा अपने मायके में ही रुकी हुई थी जिसे रवि हर महीने सूरत से पैसे भेजता रहता था। बच्चे की डिलेवरी के लिये भी 22 हजार रुपये भेजे थे। कोतवाली टिकैत नगर प्रभारी नारदमुनि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।