Ultrasound - Amrit Vichar

Bareilly: कहा गयां दूसरा शिशु ? अल्ट्रासाउंड की जांच में जुड़वा...मगर जिला अस्पताल में जन्मा एक ही बच्चा
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो अलग-अगल अल्ट्रासाउंड जांच सेंटरों की रिपोर्ट में महिला मरीज के गर्भ में जुड़वा शिशु होने की पुष्टि हुई थी लेकिन जब प्रसव हुआ तो सिर्फ एक शिशु (बेटी) का जन्म हुआ। इसे देख डॉक्टरों और मरीज के परिजन परेशान हो गए। मामला सीएमएस के पास पहुंचने पर जांच शुरू कर दी गई है। सीएमएस ने लैबर रूम के बाहर लगे बाहर सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराने की बात कही है।

भुता के गांव गजनैरा निवासी सुरेश बाबू ने बताया कि उन्होंने 3 सितंबर को डॉक्टर की सलाह पर पत्नी राजेश्वरी की भुता स्थित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराई थी। जांच के बाद डॉक्टर ने गर्भ में जुड़वा शिशु होने की बात कही। इसके बाद प्रसव से पहले पत्नी को 14 नवंबर को जिला महिला अस्पताल स्थित ओपीडी में दिखाया और डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। यहां भी अल्ट्रासाउंड की जांच रिपोर्ट में जुड़वा शिशु होने की बात डॉक्टर ने कही थी।

जब 8 दिसंबर को राजेश्वरी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया तो सिर्फ एक ही शिशु का जन्म हुआ। स्टाफ ने जब परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट में जुड़वा बच्चे होने की बात कही गई थी। इस पर स्टाफ भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सका, हालांकि परिजनों ने इस बाबत कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल
एक निजी वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों की रिपोर्ट प्रथम दृष्टया सटीक लग रही हैं। ऐसा इसलिए कि दोनों ही रिपोर्ट में दोनों ही शिशुओं के सिर, पैर और धड़कन सभी का स्तर दर्ज है। हालांकि इस तरह का यह पहला ही मामला सामने आया है कि दोनों ही रिपोर्ट गलत साबित हो रहीं हैं। हालांकि गर्भधारण के आरंभ में की गई अल्ट्रासाउंड जांच में चूक वश दो भ्रूण सामने आ जाते हैं लेकिन कुछ माह गुजरने के बाद जांच के बाद यह स्वत: ही सामने नहीं आते हैं।

जिला महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में हैं। मैंने खुद दोनों ही रिपोर्ट का अवलोकन किया। परिजनों ने इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं की है लेकिन एहतियातन मामले की जांच कराई जाएगी। लैबर रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जाएगी।

UP News: गर्भवतियों को नहीं मिल पा रही मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा, जानें कहां आ रही परेशानी
लखनऊ, अमृत विचार : गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड के लिए सीएचसी से मिलने वाले ई-वाउचर के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। बजट के अभाव में बुधवार को भी उन्हें वाउचर नहीं मिलने के कयास हैं। इस पूरे माह वाउचर न मिलने से गर्भवती शुल्क देकर निजी केंद्रों से जांच कराने को मजबूर हैं। इससे उनमें विभाग के प्रति नाराजगी भी है।

नौ सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत हर माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को गर्भवती का नि:शुल्क इलाज, अल्ट्रासाउंड के निर्देश हैं।जिन सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, वहां गर्भवतियों को ई-वाउचर दिया जाता है। उसके माध्यम से गर्भवती नजदीकी निजी केंद्र पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। 74 निजी केंद्र से स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध कर रखा है। सीएचसी से प्रत्येक सत्र में 25-30 ई वाउचर जनरेट किए जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर सत्र में करीब 500 ई-वाउचर गर्भवती को वितरित किए जाते हैं। ई वाउचर 30 दिन तक ही वैध होता है। बजट न होने से सितंबर माह में किसी भी सत्र में ई-वाउचर जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में गर्भवतियों को दूसरे सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। वहां पर पहले से ही अल्ट्रासाउंड की भीड़ है। नतीजा गर्भवती निजी केंद्रों पर शुल्क देकर जांच करवाने को मजबूर हैं।

निजी केंद्रों से मुफ्त अल्ट्रसाउंड के लिए सीएचसी से मिलने वाले ई-वाउचर जनरेट होने में कुछ दिक्कत बानी हुई है। समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।

-डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

यह भी पढ़ेंः UP News: हर थाने में खोला जाएगा मिशन शक्ति केंद्र, डीजीपी ने दिए निर्देश, जानें पूरी details

चिकित्सक पर निजी केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराने का लगा आरोप, IGRS पर की गई शिकायत
लखनऊ, अमृत विचार : काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉ. सुनील पर गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्र भेजने का दोबारा आरोप लगा है। इस मामले में फिर से मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गई है। साथ ही पूर्व में हुई शिकायत पर स्थानांतरित किए जाने के बाद भी आरोपी वहीं तैनात है।

काकोरी के देशराज ने आईजीआरएस पोर्टल पर दो मई को काकोरी सीएचसी में तैनात डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत हर माह एक, नौ, 16 और 24 तारीख को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड के मरीजों को नजदीक के केंद्र पर न भेजकर सीएचसी से पांच किमी दूर निजी केंद्र में जांच के लिए भेजा जा रहा है। शिकायत की जांच होने पर सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने आरोपी डॉक्टर को काकोरी सीएचसी से हटाकर गुडंबा सीएचसी स्थानांतरित कर दिया था। साथ ही निर्देश दिया था कि तुरंत कार्यमुक्त होकर अगले माह का वेतन नए तैनाती स्थान से निकाला जाए, लेकिन आरोपी डॉक्टर आज तक वहीं तैनात है।

देशराज ने आठ जुलाई को फिर से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। कहा कि आरोपी डॉक्टर स्थानांतरित होने के बाद भी काकोरी सीएचसी पर ही तैनात है। वह फिर से गर्भवतियों को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के बजाए पांच किमी. दूर निजी अस्पताल में ही जांच के लिए भेज रहे हैं। मांग की है कि आरोपी डॉक्टर की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए। सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ेः सीएम योगी देंगे केजीएमयू को नई सौगात, दो नए भवनों का लोकार्पण और तीन इमारतों का करेंगे शिलान्यास

मुरादाबाद: गोल्ड स्मगलिंग ! पेट के अंदर छिपा था सोना...बदमाशों के चंगुल से छूटकर पुलिस के हत्थे चढ़े तो खुला राज
मुरादाबाद, अमृत विचार। गोल्ड स्मगलिंग का हैरान करने वाला मामला मुरादाबाद से सामने आया। जिसने भी सुना उसका दिमाग घूम गया। क्या सोना निगलकर उसकी तस्करी कर सकता है? हुआ यूं कि सऊदी अरब और दुबई से लौटते वक्त शुक्रवार को बदमाशों ने छह लोगों का अपहरण कर लिया था। मगर पुलिस को जब पता चला कि इनके पेट में सोना है, तो अल्ट्रासाउंड कराया गया। छह में से चार के पेट में सोना होने की पुष्टि निजि लैब में कराए गए अल्ट्रासाउंड में हुई है। पुलिस सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई। यहां भी एक्सरे में पेट में सोना दिख गया। पुलिस सोना बरामद करने में जुट गई है।

दरअसल जनपद रामपुर के टांडा बादली निवासी शाने आलम और मुतल्लवी पिछले चार साल से दुबई में काम कर रहे थे। जबकि मोहम्मद नावेद, जाहिद अली, अजरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में काम करते हैं। दुबई काम करने वाले लोग भी सऊदी अरब होते हुए बीते शुक्रवार को सुबह दिल्ली पहुंचे। इन सभी को लेने के लिए यहीं के कार चालक जुल्फेकार दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। सभी छह लोगों को कार में बैठाकर घर लौट रहा था। शुक्रवार शाम दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मैनाठेर और मूंढापांडे सीमा पर दो कारों में सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कार को रोक लिया। एक बदमाश ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। जबकि कार में आगे इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। चेकिंग के नाम पर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने कार चालक समेत सात लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और अपनी कार में बंधक बना लिया।

इनसे सोने के बारे में जानकारी करने लगे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस बुला ली। मूंढापांडे, कटघर और एसओजी टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तौफिक उर्फ तुफैल निवासी रामपुर दोराहा और रजा चौधरी निवासी हरिया वाला चौराहा वसई रोड कुंडा उधम सिंह नगर के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। बंधक बनाए गए सभी लोगों को पुलिस ने छुड़ा लिया।

दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने रात में जुल्फेकार की शिकायती पत्र और अपनी तरफ से तौफिक उर्फ तुफैल और रजा चौधरी को नामजद करते हुए चार पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस को शक था कि सभी के पेट में सोना हो सकता है। रात पर पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में रखा। शनिवार को सभी छह लोगों को पुलिस मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची। जहां पेट में सोने का पता लगाने के लिए पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया।

मोहम्मद नावेद, जाहिद अली, अजरुद्दीन और जुल्फेकार के पेट में सोना होने की पुष्टि हो गई। फिर पुलिस चारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां जांच में चारों के पेट में सोना दिख गया। अब पुलिस चिकित्सक की मदद से पेट से सोना निकलवाने में जुट गई है। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए तौफिक उर्फ तुफैल व रजा चौधरी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

मेरठ सौरभ हत्याकांड: पति की हत्यारिन मुस्कान के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 6 सप्ताह की है प्रेग्नेंट
मेरठ। मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी छह सप्ताह की गर्भवती पाई गयी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई। जेल प्रशासन ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने शुक्रवार देर शाम एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मुस्कान का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था, जिसमें वह गर्भवती पाई गयी है।

इसके बाद शुक्रवार को उसे मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में चार से छह सप्ताह की गर्भावस्था की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर अब मुस्कान को गर्भवती बंदियों के अनुसार उपचार और देखभाल दी जाएगी। जेल अधीक्षक के अनुसार, शुक्रवार को लगभग पौने बारह बजे मुस्कान को जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। फार्मासिस्ट के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा।

जांच के बाद दोपहर डेढ़ बजे मुस्कान को वापस जेल में दाखिल कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक मुस्कान से मिलने कोई परिजन जेल नहीं पहुंचे हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था।

वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बाद में मुस्कान ने अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर 19 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-संतकबीर नगर: हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पत्नी से अवैध संबंध के चलते की थी हत्या

बाराबंकी: सीएचसी हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए मरीजों को घंटों करना पड़ता है इंतजार
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। रात के समय उजाले की रोशनी से डूबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़, लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के किनारे स्थित है। तहसील मुख्यालय हैदरगढ़ की सीएचसी पर सैकड़ों गांवों के लाखों लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिये निर्भर हैं। लेकिन इस सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी के लिए आसपास के पीएचसी से चिकित्सकों को बुलाना पड़ता है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे पर हादसे में घायल भी यहीं पहुंचते हैं। जिनमें तमाम अन्य जिलों और प्रदेशों के लोग भी शामिल रहते हैं। लेकिन इस सीएचसी पर डाक्टर मिलना किसी अचरज से कम नहीं। इसके अलावा थोड़ा भी गंभीर होने पर मरीज को सीधा जिला अस्पताल या फिर लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। जिससे अक्सर रास्ते में ही घायलों की मौत तक हो जाती है।  मंगलवार रात्रि अमृत विचार के स्थानीय संवाददाता ने सीएचसी का मौका मुआयना कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने की कोशिश की।

मंगलवार--समय रात्रि--दस बजे

सीएचसी हैदरगढ़ इसलिए भी महत्वपूर्ण समझी जाती है कि यह कई जिलों की सीमाओं को पर स्थित है। यहां से निकले हाईवे पर आये दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर भी सुनाई पड़ती है। ऐसे में अगर समय से सीएचसी पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल जायें तो दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है। सीएचसी की इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए संवाददाता यहां पहुंचा ही था कि सबसे पहले उसकी निगाह  मरीजों का इलाज करते हुए फार्मासिस्ट अमरीश मिश्रा पर पड़ी।

इमरजेंसी ड्यूटी पर लगाये गये पीएचसी सरायगोपी के डा. आरिफ नदारद मिले। स्टाफ से पूछने पर पता चला कि वह सरकारी आवास पर भोजन करने गये हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका शुक्ला नदारद मिलीं। पुछने पर पता चला बक्सन गांव की रहने वाली पूनम पत्नी आशीष का सिजेरियन आप्रेशन करने के बाद वह रोज की तरह कार्यक्षेत्र में रूकने के बजाय लखनऊ रवाना हो गईं। वहां के स्टाफ ने बताया कि डा. मोनिका की अनुपस्थिति में प्रसव सम्बन्धी काम स्टाफ नर्स के भरोसे चलता है।

स्टाफ नर्स सुनीता तो परीक्षण कक्ष में मौजूद थीं पर दूसरी नर्स रंजीता खाना खाने सरकारी आवास जा चुकी थीं। संवाददाता को स्टाफ नर्स सुनीता ने बताया कि रात में यदि कोई महिला प्रसव से सम्बंधित कोई जटिल केस आता है, तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा ही महिला मरीज का इलाज किया जाता है। स्थित गम्भीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है।

बुधवार--समय-- दोपहर साढ़े बारह बजे

सीएचसी पर ओपीडी मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से मरीज पर्चा बनवाने में कठिनाइयों का सामना करते दिखाई पड़े। रोज की तरह सीएचसी पर तैनात महिला दंत चिकित्सक अपनी कुर्सी से नदारत मिलीं। मरीज उनका इन्तजार करते दिखे। हलांकि एनएचएम के मानसिक चिकित्सक सलमान मरीजों की काउंसिलिंग करते देखे गए। सीएचसी में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका शुक्ला गर्भवती महिलाओं को परामर्श देते हुए मिलीं।

अल्ट्रासाउंड व्यवस्था राम भरोसे

यहां की अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था राम भरोसे है। सीएचसी पर महिलाओं को छोड़कर पुरूषों को अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलोजिस्ट डा. विश्वनाथ मद्धेशिया के आने का इंतजार करना पड़ता है। उनके न होने पर पुरूष मरीजों को बाहर की पैथालाजी से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। महिला चिकित्सक सीएचसी पर सिर्फ गर्भवती महिलाओं का ही अल्ट्रासाउंड करती है।

अल्ट्रासाउंड के लिए करना पड़ता है इन्तजार

अल्ट्रासाउंड के लिए आई कस्बा कुरैशी वार्ड निवासी शिफा पत्नी कासिम व थाना लोनी कटरा के फतेहपुर जमरूवा गांव निवासी सोनी पत्नी योगेश कुमार विश्वकर्मा एवं जांच के लिए आई अन्य गर्भवती महिलाओं ने बताया कि डाक्टर ने डेढ़ बजे अल्ट्रासाउंड करने की बात कही है। गर्मी में इतना लंबा इंतजार करने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

एक्सरे के लिए भी घंटों का इंतजार

साल 1997 में शुरू हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी दशकों पुरानी एक्स-रे मशीन की बुरी दशा और वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लो वोल्टेज की समस्या से एक्सरे के लिए आने वाले रोगियों को घंटो इंतजार करना पड़ता है। हाथ में चोट का एक्सरे करने आए राजू लस्सी प्रतिष्ठान के कर्मचारी रवि शंकर ने बताया कि घंटे भर इंतजार के बाद किसी तरह उनका एक्सरे हो सका। यह हाल यहां हमेशा ही रहता है।

ओपीडी में मरीजों का लंबा इंतजार

इमरजेंसी वार्ड में चल रही ओपीडी में वार्ड बॉय से लेकर चिकित्सक तक नदारद मिले। पता चला कि ड्यूटी पर तैनात डा. उमंग वर्मा, फार्मासिस्ट अमरीश मिश्रा, वार्डबॉय नूरुल हसन, चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में पुलिस द्वारा लाये गए धारा 376 के मुल्जिमों का मेडिकल परीक्षण कर रहे हैं। पड़ताल में लैब टेक्नीशियन अनुप्रीत वर्मा पैथोलॉजी में जांच करते पाएं गये। औषधि वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट मीनू दुबे अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पाई गईं। वहीं पड़ताल में पता चला कि सीएचसी पर शीतल जल, साफ सफाई का उचित प्रबन्ध किया गया है।

क्या बोले सीएमओ..

पूरे जिले में चिकित्सकों का अभाव है। मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग हर संभव कोशिश कर रहा है। आपात स्थिति में आसपास की सीएचसी और पीएचसी से चिकित्सकों को बुलाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। सीएचसी पर सिर्फ गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड को सुविधा है.., डा. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ।

ये भी पढ़ें -नोएडा में ब्लास्ट हुआ AC, फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

बहराइच: अल्ट्रासाउंड कराने गई युवती के पर्स से चोरों ने उड़ाई नगदी, पीड़िता ने पुलिस के ऑनलाइन एप पर दर्ज कराई शिकायत
बहराइच, अमृत विचार। शहर में अल्ट्रासाउंड कराने आई युवती  के पर्स से चोरों ने पांच हजार रूपये नगदी उड़ा दिया। पीड़िता द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई पर पैसों का कोई पता नहीं चल सका। मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस के UP COP APP पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात अंतर्गत शेखदहीर निवासी सुचिता सिंह अपनी भतीजी जनपद श्रावस्ती के परसा निवासी सोनू सिंह को लेकर शहर के जिला चिकित्सालय के सामने स्थित डॉक्टर अमित डायग्नोस्टिक सेंटर पर बृहस्पतिवार दोपहर 12:15 बजे के आसपास चिकित्सक की सलाह पर उसका अल्ट्रासाउंड कराने गई।

काउंटर पर भतीजी सोनू द्वारा अल्ट्रासाउंड की फीस भुगतान करने के दौरान ही किसी चोर ने उसके पर्स से 5000 रुपये की नगदी उड़ा दी। पीड़िता द्वारा मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई पर पैसों का पता नहीं चल सका।

वहीं अल्ट्रासाउंड के काउंटर पर बैठे युवक ने शाम को सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही। पीड़िता द्वारा रुपए चोरी होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस के यूपी काप ऐप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़े : अगर कॉफी आपका पेट खराब कर दे तो क्या करें? चिंता न करें, जानिए इससे निपटने के आसान तरीके!

गरमपानी: प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवतियां, अल्ट्रासाउंड को जाना पड़ता है दूर
गरमपानी, अमृत विचार। गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लाख दावे किए जाएं पर हकीकत में दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूरदराज का रुख करना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है‌। कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रहा है बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। समुचित चिकित्सक व सुविधाएं न होने से अस्पताल रेफर सेंटर में तब्दील हो चुका है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पर आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग निर्भर हैं। बेहतर उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल पहुंचते हैं पर महत्वपूर्ण चिकित्सकों के रिक्त पद व सुविधाएं उपलब्ध न होने पर ग्रामीण मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। दूसरे दिन फिर हल्द्वानी, रामनगर, रानीखेत, काशीपुर आदि क्षेत्रों को रुख करते हैं।

गर्भवती महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से बेहतर उपचार तक नहीं मिल रहा है। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए भी प्रसव पीड़ा में दूरदराज का रुख करना पड़ रहा है। रेफर सेंटर में तब्दील हो चुके अस्पताल में समुचित चिकित्सकों की तैनाती न होने व सुविधाएं उपलब्ध न होने से गांवों के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।

ग्राम प्रधान शेखर दानी, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या के अनुसार स्वास्थ्य विभाग लगातार उपेक्षा पर आमादा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों व सुविधाएं उपलब्ध न होने से लोग परेशान हैं। कहा कि सक्षम व्यक्ति दूरदराज जाकर उपचार करा ले रहे हैं पर गरीब तबके के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। ग्रामीणों ने अस्पताल में सुविधाएं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की पुरजोर मांग उठाई है। कहा कि अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बदायूं; महिला अस्पताल में CMS से दंपत्ति ने की अभद्रता, अल्ट्रासाउंड किया बंद... गिरफ्तारी की मांग
बदायूं, अमृत विचार: जिला महिला अस्पताल में सीएमएस के साथ की गई अभद्रता के बाद अल्ट्रासाउंड बंद कर दिए गए हैं। सीएमएस ने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक वह अल्ट्रासाउंड नहीं करेंगे। अब यहां पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को इधर उधर पैसे खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना होगा।

जिला महिला अस्पताल में दो दिन पहले सहसवान क्षेत्र की एक महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने को पहुंची। महिला को अल्ट्रासाउंड कक्ष में बेड पर लिटा कर सीएमएस डा. इंदुकांत वर्मा ने अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया। इसी बीच महिला चीख पड़ी। पत्नी की चीख सुनते ही उसका पति अंदर पहुंच गया। महिला ने बताया कि सीएमएस ने उसके साथ अश्लीलता की है, इसी बात पर उसके पति ने सीएमएस के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।

जब मामला काफी तूल पकड़ गया तो पति पत्नी अस्पताल से भाग गए। सीएमएस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपियों को इधर उधर खोजा भी, मगर वह हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में बैठकर मरीजों से बात की।

सीएमएस डा. इंदु कांत वर्मा ने कोतवाली पहुंचकर महिला और उसके पति के खिलाफ अभद्रता की तहरीर दी। अब सीएमएस ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक वह अल्ट्रासाउंड नहीं करेंगे। फिलहाल शनिवार से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका है। शनिवार को कई महिलाएं लौट गयीं।

सीएमएस के साथ हुई अभद्रता के बाद महिला अस्पताल में कोतवाली पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक पुलिस तैनात कर दी गयी है। बाहर से आने वाले लोगों ये पूछताछ की जा रही है। दुसरी मंजिल पर भी पुलिस पहरेदारी कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सीएमएस कार्यालय पर भी पुलिस तैनात कर दी गयी है। रात को यहां पर पुलिस तैनात रहती है। दिन में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक पुलिस को मुस्तैद रहने को निर्देशित किया गया है।

जिला महिला अस्पताल में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाओं के साथ आने वाले परिजन जबरन दबाव बनाते हैं। दिन हो या रात हर समय धमकियां दी जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को देखने वाले डॉक्टरों पर भी दबाव बनाया जाता है। दबंग किस्म के लोग अक्सर यहां बेरोक टोक घूमते रहते हैं जिससे स्टाफ को दिक्कत होती है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस को सब लिख कर दिया गया है। सुरक्षा की मांग की गयी है। यहां पर चार पुलिसकर्मी हर समय तैनात रखने की मांग की गयी है। पुलिस उसी दिन से अस्पताल में ड्यूटी भी दे रही है---डा. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस।

यह भी पढ़ें- Budaun News: अब सामूहिक विवाह के आवेदन के समय देने होंगे गवाहों के नाम, समाज कल्याण विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गरमपानी: दो सप्ताह से सीएचसी गरमपानी में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप
गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सीएचसी गरमपानी में अल्ट्रासाउंड सेवा दो सप्ताह से भी अधिक समय से ठप हो चुकी है। दूर दराज के गांवों से सीएचसी पहुंचनी वाली गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। सुदूर महानगरों को रुख करना मजबूरी बन चुका है। व्यापारियों ने व्यवस्था ठप होने पर रोष जताया है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार व्यवस्था सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लाख दावे किए जाए पर धरातल की हकीकत दावों को हवा हवाई साबित कर रही है। बेतालघाट ब्लॉक के 72 ग्राम पंचायतों के हजारों बाशिंदों के लिए महज सीएचसी गरमपानी में अल्ट्रासाउंड सेवा की व्यवस्था है। बेतालघाट के अलावा पड़ोसी रामगढ़, ताड़ीखेत व हवालबाग ब्लॉक से भी गर्भवती महिलाएं व मरीज अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए सीएचसी पहुंचते हैं पर सीएचसी में भी व्यवस्था राम भरोसे हैं।

पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है। सरकार से करार समाप्त होने के बाद जनहित में सेवा दो रहे रेडियोलॉजिस्ट डा. जेपी भट्ट पारिवारिक कार्य से देश से बाहर है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड सेवा चरमरा गई है। नैनीताल से रेडियोलॉजिस्ट भेज सेवा संचालित करने के दावे भी खोखले साबित हो चुके हैं।

सुविधा का लाभ न मिलने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा में भी सूदूर महानगरों को रुख करना मजबूरी बन चुका है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेन्द्र नेगी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, राकेश जलाल, मनोज नैनवाल, गोविन्द सिंह आदि ने व्यवस्था प्रभावित होने पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार सेवा सुचारु करने को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बरेली: अल्ट्रासाउंड यूनिट की एक मशीन खराब, मरीज होंगे परेशान
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में पिछले नौ महीने से सीटी स्कैन मशीन खराब होने से जांचें नहीं हो रही हैं। अब अल्ट्रासाउंड यूनिट में लगी एक मशीन भी खराब हो गई है। ऐसे में सिर्फ एक मशीन से जांचें होने से दिक्कत हो रही है।

जिला अस्पताल प्रबंधन ने खराब मशीन को सही करने के लिए पत्र लिखा लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। अब एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने मिशन निदेशक को पत्र भेजकर नई मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि खराब मशीन को भी दुरुस्त करा लिया जाएगा। अगर शासन स्तर से नई मशीन भेज दी जाती है तो यूनिट में तीन मशीन होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: अब व्हाट्सएप मैसेज से नहीं मिलेगा अफसरों को अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश

बरेली: रेडियोलॉजिस्ट बने मुरादाबाद सीएमओ, अब अल्ट्रासाउंड होना मुश्किल
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की परेशानी अभी जल्द दूर होती नहीं दिखाई दे रही है। यहां पहले से ही अधिकांश दिनों तक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला लगा रहता था। अब रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप सिंह को शासन ने मुरादाबाद का सीएमओ बनाया है। जल्द ही वह अस्पताल से कार्यमुक्त हो जाएंगे। यहां कब तक नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो सकेगी इसकी जानकारी अभी तक किसी भी जिम्मेदार के पास नहीं है।

रोजाना होती हैं 40 से अधिक जांचें
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी के मरीजों की रोजाना करीब 40 से 50 मरीजों की रोजाना अल्ट्रासाउंड जांच होती है। अब रेडियोलॉजिस्ट के जाने से यहां मरीजों को निजी सेंटर पर जांच करानी पड़ेगी जिससे मरीजों को आर्थिक हानि के साथ ही समय की बर्बादी भी झेलनी पड़ेगी।

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप सिंह को मुरादाबाद सीएमओ बनाया गया है। उनके जाने से यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रभावित होगी। हालांकि एडी हेल्थ को पत्र जारी कर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की है, लेकिन कब तक तैनाती होगी इसकी जानकारी अभी नहीं है---डा. पुष्पलता शमी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।

यह भी पढ़ें- बरेली: जुर्माना देकर 31 दिसंबर तक भर सकेंगे ITR, तारीख बढ़ने की उम्मीदों पर फिरा पान