attacker - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: दबंगों की पिटाई के बाद बुजुर्ग की मौत...बेटे को भी बुरी तरह पीटा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बरगदिया बहेरा में दो हमलावरों ने बेटे से हुई कहासुनी से नाराज होकर दवा लेकर घर वापस आ रहे उसके बीमार 55 वर्षीय पिता और गांव के दो अन्य लोगों की पिटाई कर दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को किसी तरह से घर लाए। उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते। इससे पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव बरगदिया बहेरा निवासी इतवारी ने बताया कि मंगलवार की शाम गोला कोतवाली क्षेत्र के दो युवक बाइक से गांव के ही मनीराम के घर पर आए थे। दोनों युवक नशे की हालत में थे। वापस जाते समय उसकी गांव में ही रास्ते में मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। उससे हाथापाई करने लगे। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। इधर उसके पिता नन्हेंलाल कई दिनों से बीमार थे। उन्हें बुखार आ रहा था। वह गांव के ही करन और प्रमोद के साथ सिकंद्राबाद दवा लेने गए थे। शाम करीब छह बजे वापस आते समय इधर गांव से जा रहे दोनों बाइक सवार आरोपियों का गांव भुलायाखेड़ा और बरगदिया के बीच आमना-सामना हो गया।

दोनों युवकों ने उसके पिता को रोक लिया और उनकी बेल्टों व डंडों से पिटाई करने लगे। पिता के साथ में मौजूद प्रमोद और करन ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो उनको भी जमकर मारा पीटा। इस दौरान मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के विरोध करने पर दोनों हमलावर बाइक समेत मौके से भाग निकले। आरोपियों की पिटाई से उसके पिता नन्हेलाल की नांक पर गंभीर चोटें आने से खून बहने लगा। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

खून से लथपथ नन्हेलाल को लेकर घर चले आए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते इससे पहले ही उसके पिता की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। गांव में मृतक के परिवार वालों और आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी ली। घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव आलोक धीमान ने बताया कि घटना संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आग की कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान: एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या, सात वाहनों में आए थे 25 हमलावर
जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक होटल में कुछ हथियारबंद लोगों ने 33 वर्षीय युवक पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि बजरी खनन को लेकर पुराना विवाद इस हत्या का कारण हो सकता है। यह घटना रविवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा चौराहे के पास एक होटल पर हुई।

पुलिस के मुताबिक, निम्बाहेड़ा का रहने वाला पीड़ित अजयराज सिंह झाला अपने तीन दोस्तों के साथ होटल में खाना खा रहा था। पुलिस के अनुसार, करीब 25 हमलावर सात वाहनों में सवार होकर आए और होटल को घेर लिया। उनमें से कुछ ने अपने चेहरे तौलिए या साफे से ढक रखे थे। हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के बीच विवाद की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि अजयराज को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि हमलावरों में से दो की पहचान कुख्यात अपराधी भैरूलाल गुर्जर और डिग्गी राज सिंह के रूप में हुई है। उसने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर अजयराज को घसीटा और होटल की पहली मंजिल से फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने परिसर से बाहर निकलते समय दो वाहनों में आग लगा दी। अजयराज के दोस्त उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल के शवगृह के बाहर एकत्र हुए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना दिया। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है।

UP: सहारनपुर में कार सवार युवकों ने कॉलेज छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को एक निजी कॉलेज में परीक्षा देने आए एक छात्र की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद हमलावर कार से फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि थाना नागल के अंतर्गत निजी कॉलेज में आज फार्मेसी की परीक्षा थी। परीक्षा के बाद कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जब कुछ छात्रों ने मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ने की कोशिश की, तो हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया। घायल छात्र को आनन-फानन में चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जैन ने बताया कि मृतक छात्र आशु (20) इन्द्रप्रस्थ कॉलेज में परीक्षा देने आया था। इस घटना के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। गोली चलते ही पूरे क्षेत्र में एक बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेः India Test Squad Announcement: शुभमन गिल को मिली टेस्ट टीम की कमान, जानें क्या रहा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का हाल

Bareilly: विहिप लिखी कार से उतरे दबंग और युवक पर कर दिया ताबड़-तोड़ हमला
बरेली, अमृत विचार। सौ फुटा रोड पर कार सवार दबंगों ने दिनदहाड़े एक युवक को रोककर उसकी जमकर पिटाई की। हमलावर जिस कार से आए थे उस पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) लिखा हुआ था। युवक का आरोप है कि आरोपी एक माह से लगातार पीछा कर रहे हैं। थाना इज्जतनगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रोड नंबर-पांच निवासी बुद्धप्रिय गौतम ने बताया कि वह 23 अप्रैल को किसी कार्य से बाहर गए थे और लौटते समय जब वह सौ फुटा रोड पर पहुंचे कि तभी एक सफेद रंग की कार आकर उनके सामने रुकी। कार के अगले शीशे पर विश्व हिंदू परिषद लिखा हुआ था। कार से चार युवक उतरे, जिनमें देवरनियां के उदरा ठिरिया निवासी जितेंद्र, फतेहगंज पश्चिमी निवासी रूपकिशोर, आकाश गंगवार और शिवा शामिल थे। चारों युवकों ने उनके साथ गालीगलौज की और हमला कर दिया।

लात-घूंसे और डंडों से जमकर पिटाई की। आरोपियों उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोप है कि इससे पहले भी ये लोग उनके पिता पर हमला कर चुके हैं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि दबंगों की गतिविधियों से उनका परिवार डरा हुआ है। 5 मई को भी उसी कार से उनका पीछा किया गया।

कर्नाटक: अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
रामनगर। अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे को कर्नाटक के रामनगर में बिदादी स्थित उसके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुथप्पा राय की 2020 में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘उसे (रिकी को) मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुझे बताया गया है कि वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।’’

यह घटना शुक्रवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच उस समय हुई जब रिकी अपनी कार से बिदादी से बेंगलुरु जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर तीन गोलियां चलाईं और एक गोली वाहन पर लगी। पुलिस ने बताया कि रिकी अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठा था तभी गोली कार चालक की सीट को भेदती हुई निकल गई जिससे चालक और रिकी दोनों घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि इस घटना में रिकी की नाक और हाथ में चोटें आई हैं। वाहन चालक और रिकी दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। रिकी को पहले बिदादी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसके चालक की शिकायत के आधार पर मुथप्पा राय की दूसरी पत्नी अनुराधा, उद्यमी राकेश मल्ली (जो कभी मुथप्पा का करीबी सहयोगी था) और निकेतन न्यास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि संदिग्धों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके में और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के विभिन्न दल गठित किए गए हैं और गोलीबारी में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

लखीमपुर खीरी: गाली देने से मना करना पड़ा महंगा...युवक को चाकू मारकर किया घायल
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर शहर के मोहल्ला सुआगाड़ा निवासी मुकरम की हमलावरों ने पिटाई कर दी। उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

शहर के सुआगाड़ा निवासी मुकरम ने बताया कि वह मोहल्ले में स्थित भोले नाथ मंदिर के पास मोहल्ले का ही राज कुमार और उसका भाई पुरानी चली आ रही रंजिश को लेकर उसे गाली दे रहा था। इस पर दोनों भड़क गए और उसे पकड़कर पहले जमकर पीटा। बाद में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। शोर शराबा होने पर परिवार वाले और मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर आ गए।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल  की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि जांच जेल गेट चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लोहे की रॉड से युवक को पीटकर किया अधमरा

शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू रस्तोगी को एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ रास्ते में रोक किया। उसे लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को अस्पताल भेजा गया है।  मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू रस्तोगी ने बताया कि वह एक दुकान पर अपने बेटे  रजत रस्तोगी के साथ काम करते हैं। वह दोपहर दो बजे के करीब घर से खाना खाकर दुकान वापस जा रहे थे। रास्ते मे समीर ने उसे अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए तीनों बाइक से नीचे उतर आए। लात घूसों से मारना शुरू कर दिया।

जान से मारने की नियत से पास में पड़ी लोहे की राड से सिर पर प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर शराबा होने पर पड़ोस में ही दुकान पर काम कर रहा  पुत्र, रजत व सौरभ जब मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों पुत्रों की भी बेरहमी से पिटाई कर दी और घर में खींच ले गए। तमाम लोगों की भीड़ एकत्र होने पर  जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि समीर को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बाजपुर: हमलावरों की गिरफ्तारी को निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक
बाजपुर, अमृत विचार। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। कोतवाल ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

रविवार को संतुलन महिला परिषद उत्तराखंड ग्राम हिम्मतपुर गैबुआ तहसील कालाढूंगी (नैनीताल) के बैनर तले सैकड़ों महिला पुरुष तहसील परिसर में एकत्र हुए। वहां से हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंच गए और पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की मांग कर नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान कोतवाली परिसर में जमीन पर बैठने को लेकर उनकी पुलिस से तीखी बहसबाजी हो गई। कोतवाल नरेश चौहान ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। उनका कहना था कि नाबालिग से अभद्रता, छेड़छाड़ एवं इसका विरोध करने पर भाई से मारपीट के आरोपी युवाओं को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है जिससे उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। कहा कि पुलिस ने कमजोर धाराओं में प्राथमिकी लिखकर अपराधियों का बचाव करने का काम किया है।

संतुलन महिला परिषद उत्तराखंड की ओर से अपराधियों पर महिला उत्पीड़न में लगने वाली पॉक्सो, बाल यौन हिंसा में लगने वाली धारा व जान से मारने की कोशिश में लगने वाली 307 धारा बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई नहीं की जाती है तो पूरे प्रदेश में भूख हड़ताल करने को बाध्य हो जाएंगे।

इस मौके पर संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष प्रिया जोन, सचिव श्वेता, उपाध्यक्ष मारिया दौर्थी, एडवोकेट वीएम रेगे, पल्लवी रेगे, अनीता, मीना, हरीश कांडपाल, सुमन, सविता, रीना, ममता, पिंकी, कल्पना, किरन, नून परिया, बबली, मारिया, पुष्पा, साहिस्ता, एलिजावेथ, फूलो देवी, विक्टोरिया, शीला, भगवान सिंह रौतेला, हेम पाठक, तारा नेगी, निर्मला, पूनम मसीह, डेविड मसीह, क्लाइमेट पाजा, विलियम मसीह, संजय, विल्सन मसीह, विशाल मैरी, एंजोल मसीह, रावर्ड आशीष आदि मौजूद रहे।

ये है मामला -
ग्राम हिम्मतपुर गेबुआ, बेलपड़ाव (नैनीताल) निवासी डेविड मसीह पुत्र सामुअल मसीह की पुत्री बाजपुर के एक निजी हास्पिटल में कार्यरत है, जोकि तीन अक्टूबर को अपनी छोटी बहन के साथ काशीपुर के एक स्कूल में आयोजित यूथ फेस्टिवल में गई थी। जिसमें ग्राम मरियमपुर बाजपुर के कुछ युवक भी गए थे। आरोप है कि साथ गई छोटी पुत्री के साथ इन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवतियों के भाई अर्नाल्ड डेविड ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत कर दी।

आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी युवकों ने रंजिशन 5 अक्टूबर को अर्नाल्ड को रेलवे फाटक के पास घेर लिया औ लाठी-डंडों व तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अभी भी हल्द्वानी के एक हास्पिटल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद ग्राम मरियमपुर निवासी सोहन मार्सल, अमन मार्सल, लक्की सिंह पुत्र काले, रामराज रोड एनएनटोपा निवासी लक्की संधू पुत्र काका एवं 7-8 अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली थी। तभी से आरोपितों की धरपकड़ को उनके घरों पर दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

यह भी पढ़ें -चोरगलिया: मुझे और मेरे स्वर्गवासी पति को न्याय न मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

टनकपुर: मां और दो ग्रामीणों पर हमले के बाद खुद को लहूलुहान किया हमलावर ने
टनकपुर/ चम्पावत, अमृत विचार। चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक का रमक गांव में शनिवार रात हुए खूनी संघर्ष में महिला समेत  चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल चारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रमक गांव के 37 वर्षीय दयानंद जोशी शनिवार रात्रि करीब 10 बजे अपने घर से चाकू लेकर गांव के दो युवक जीवन जोशी (24) और खिलानंद (34) को मारने के लिए निकला। इतने में उसकी मां पार्वती देवी ने उसके हाथ से चाकू छीनने की कोशिश की। इसी दौरान मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लग गया और वह बुरी तरह से घायल हो गईं।

इसके बाद आरोपी दयानंद ने आवेश में आकर दोनों युवकों जीवन जोशी और खिलानंद को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और अंत में खुद को भी घायल कर दिया। बताते हैं कि इसके बाद दयानंद ने हवाई फायर भी किया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को घटना का पता चला।

ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगवाने के अलावा वारदात की पुलिस को जानकारी दी। सभी घायलों को चम्पावत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत खराब देखते हुए चारों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पाटी के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

दिवाली पर एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, कहा- पहले बेटी बचाओ फिर दिवाली मनाओ
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी-112 की महिला कर्मचारियों के  इको गार्डन में धरना प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार भाजपा पर हमला करते आ रहे हैं, दीपावली त्योहार पर भी सपा मुखिया ने भाजपा को घेरा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार की देर शाम सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहां है कि आज के दिन हर घर में लक्ष्मी जी का आवाहन किया जाता है, लेकिन भाजपा सरकार ने हमारी बहन बेटी स्वरूप लक्ष्मी को घरों से बाहर बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें रंगोली बनी हुई है और लिखा हुआ है कि बेटी बचाओ तब दिवाली मनाओ उसके बाद 112 भी लिखा हुआ है यह वीडियो इको गार्डन का बताया जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को यूपी -112 की महिला कर्मचारियों ने  इको गार्डन  में दीप जलाकर रंगोली बनाई थी और उस पर सेव गर्ल लिखा था। उस दिन भी एक वीडियो समाजवार्दी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट  किया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि आशाओं के दीप जलाये,आज यहाँ जो बैठे हैं, उनसे वादा है ये अपना, हम भी तेरे संघर्ष में, एक दीया जलाएँगे, हरदम साथ निभाएँगे! यूपी 112 में तैनात महिला कर्मचारी की मांगों के समर्थन में अखिलेश यादव लगातार भाजपा को घेरने का काम कर रहे हैं।

दरअसल, राजधानी के शहीद पथ स्थित यूपी- 112 के बाहर महिला कर्मचारियों ने सोमवार को हंगामा किया था। कर्मचारी वेतन बढ़ाने और ऑफर लेटर की मांग कर रही थीं। महिला कर्मचारियों का आरोप था कि चार साल में एक बार भी उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने मांग रखी है कि दीपावली त्योहार से पहले उनकी सैलरी बढ़ाई जाये। साथ ही उन्हें ऑफर लेटर दिया जाये। महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते डायल 112 का कार्य भी प्रभावित हुआ था।

महिला कर्मचारियों ने बताया था कि हम सभी रोजाना 9 घंटे काम करते हैं, लेकिन सैलरी के नाम पर महज 12 हजार रूपये मिलते हैं। चार साल से सैलरी नहीं बढ़ी। जबकि 75 जिलों से आने वाली लोगों की कॉल को सुनते हैं। उसके बाद पुलिस की मदद मुहैया कराते है। कई बार सैलरी बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा काम तो यहां कर रहे है,लेकिन ऑफर लैटर तक नहीं मिला है। ऐसे में सभी की मांग है कि त्योहार से पहले हमारी सैलरी बढ़ाकर 18 हजार किया जाये। साथ ही ऑफर लेटर भी दिया जाये।

महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद डायल 112 की महिलायें धरना दे रही हैं। इससे पहले सीएम आवास घेरने जा रही महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की बात भी सामने आई थी। इन पर सरकारी काम में बाधा डालने और आवश्यक सेवाओं को बाधित करने का आरोप लगा था।

आज के दिन हर घर में लक्ष्मी जी का आह्वान किया जाता है, लेकिन भाजपा सरकार ने हमारी बहन-बेटी स्वरूपा लक्ष्मी को घरों से बाहर बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। pic.twitter.com/4P07wxwtJy

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2023

यह भी पढ़ें: फ्रैंच नागरिक माइकल हुए पंचतत्व में विलीन, हिंदू रिति रिवाज के साथ हुआ अंतिम संस्कार, फ्रांस जाएंगी अस्थियां

गरमपानी: घर लौट रही युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हमलावर फरार
गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट क्षेत्र में घर लौट रही युवती पर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। घटना से कोसी घाटी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गंभीर रुप से घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी बेतालघाट ले जाया गया। चिकित्सकों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया।

युवती के गले तथा हाथ में गहरे घाव है। व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने थाने पहुंच घटना के खुलासे की मांग उठाई। हमलावर युवक घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी है।

बेतालघाट क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही युवती पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घंघरेठी गांव निवासी बबीता अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ बेतालघाट से गांव की ओर रवाना हुई।

बेतालघाट घंघरेठी मार्ग पर आइटीआइ के समीप बबीता की दोनों सहेलियां कुछ आगे बढ़ गई। बबीता दोनों से कुछ कदम पीछे थी की तभी एक अंजान युवक ने सामने से आकर बबीता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। बबीता ने संभलने की कोशिश की पर वह लहुलुहान होकर गिर गई। घटना से साथी युवतियां भी दहशत में आ गई। हमलावर युवक घटना को अंजाम देने के बाद कोसी नदी के रास्ते फरार हो गया। युवतियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

लहुलुहान हालत में युवती को सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया गया। युवती की गर्दन व हथेली में गहरे घाव हुए हैं। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। व्यापारी नेता तारा भंडारी, दलिप सिंह नेगी, बीडीसी धीरज मेहरा ,दीपक पडियार, जगत सिंह आदि ने थाने में पहुंचकर मामले के खुलासे की मांग उठाई है। एएसआई हरी राम के अनुसार मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। हमलावर की तलाश भी तेज कर दी गई है।

अयोध्या: महिला दीवान के हमलावर का सुराग देने पर मिलेगा एक लाख इनाम
अयोध्या/लखनऊ,अमृत विचार। सावन मेला की ड्यूटी में अयोध्या आ रही महिला दीवान पर सरयू एक्सप्रेस में 30 अगस्त को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस व एसटीएफ को अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़िता की हालत ठीक न होने से उसका स्पष्ट बयान और घटना का मोटिव भी नहीं मिल पाया है। अब हमलावरों का सुराग हासिल करने के लिए जाँच में जुटी एसटीएसफ ने शनिवार को सुराग देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि मेला ड्यूटी पर हनुमानगढ़ी आ रही सुल्तानपुर के नगर कोतवाली में तैनात मूल रूप से प्रयागराज निवासी महिला दीवान अयोध्या स्टेशन पर बोगी नंबर तीन में सीट के नीचे अर्धनग्न और अर्ध बेहोशी की हाल में गंभीर घायल मिली थी।

प्रकरण में हाईकोर्ट की ओर से खुद मामला संज्ञान में लिए जाने के बाद अनावरण में सहयोग के लिए एसटीएफ तथा अन्य एजेंसियों को लगाया गया था। एसटीएफ ने पीड़िता के इतिहास और विवाद को खंगालने के साथ मनकापुर से लेकर सुल्तानपुर तक छानबीन की और सर्विलांस आदि की मदद से तमाम संदिग्धों को तलाशा। उनसे पूछताछ व तहकीकात की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शनिवार को बताया कि सरयू एक्सप्रेस में महिला दीवान के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में हमलावर का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कहा कि कोई भी एसटीएफ के एडिशनल एसपी के नंबर 9454401210 ,डिप्टी एसपी 9454401828, जांच अधिकारी 9454402257 को सूचना दे सकता है। साथ ही दो संदिग्धों के स्केच भी जारी किये गए हैं।

यह भी पढ़ें:-फरवरी-मार्च के बाद लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनने का कार्य शुरू हो जाएगा: राजनाथ सिंह

हल्द्वानी: 7 बच्चों का बाप निकला हमलावर, फोटो देख पहचान गई बच्ची
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती 8 अगस्त को आर्मी कैंट के पीछे 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने वाला 7 बच्चों का बाप निकला। पीड़िता ने दुष्कर्मी को उसकी फोटो देखकर पहचान लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो दहाड़े मारता परिवार उसे रिहा करने की फरियाद लेकर कोतवाली पहुंच गया। इस मामले में पुलिस पहले ही धारा 376, 307 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि बीते 8 मार्च की सुबह 12 साल की बच्ची अपने पिता के लिए घर से खाना लेकर निकली थी। उसके पिता घर बनाने के लिए रेता लेने गौला नदी में गए थे। रास्ते में बच्ची को आरोपी 7 बच्चों का बाप मिला, जो शराब के नशे में था। उसने लड़की से कहा कि उसके पिता नदी में मछली पकड़ रहे हैं, वह उसे उनके पास ले जा सकता है।

इसके बाद आरोपी लड़की को आर्मी कैंट के पीछे जंगल की ऊंची झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोफी ने उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए। साथ ही छाता से भी हमला किया। इसके बाद लड़की के सलवार से कपड़ा फाड़कर उसका गला घोंटने की कोशिश की।

चूंकि घटनास्थल और आस-पास सीसीटीवी नहीं था, तो पुलिस को मैन्युवली काम करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस की चार टीमों ने 150 से 200 लोगों के फोटो खींचे और अस्पताल में भर्ती बच्ची को दिखाया। जिसमें से एक को बच्ची ने पहचान लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुद बच्ची ने आरोपी की पहचान की है।