AIMIM Chief - Amrit Vichar

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले की ओवैसी ने की निंदा, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संयुक्त राष्ट्र संधि का उल्लंघन करार दिया।

हैदराबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के लोकसभा सदस्य ने यह भी चिंता जताई कि अमेरिकी बमबारी के बाद मध्य पूर्व के कुछ अरब देश इजराइल की ‘ब्लैकमेलिंग और आधिपत्य’ के कारण परमाणु हथियार बनाने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा, "सुबह ईरान के तीन या चार परमाणु केंद्रों पर (अमेरिका द्वारा) किया गया हमला अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र अध्याय, एनपीटी का उल्लंघन है। यह अमेरिका के संविधान का भी उल्लंघन करता है, क्योंकि इसमें कहा गया है कि कांग्रेस की अनुमति के बिना देश युद्ध नहीं कर सकता।"

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने भी पहले कहा था कि ईरान के पास (परमाणु हथियार) जैसा कुछ नहीं है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि अमेरिका गाजा में हो रहे जातीय सफाए और नरसंहार को छिपा रहा है और कहा कि इजरायल के पास 700-800 परमाणु हथियार हैं और उसने एनपीटी पर हस्ताक्षर भी नहीं किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को उनका निरीक्षण करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने राय व्यक्त करते हुए कहा कि पांच से दस वर्षों में ईरान 90 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन कर लेगा और इसे रोका नहीं जा सकता।

उन्होंने पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह ईरान पर हमलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कर रहा है और उसके सेना प्रमुख ने उत्तरी अमेरिकी देश में ट्रंप के साथ दोपहर का भोजन किया था।

बाराबंकी: एक दर्जन चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार, शुगर मिल में छिपाकर रखी गई थी बाइकें
बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाल रामकिशन राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 2 शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की एक दर्जन बाइक, एक चेचिस व 2 मोबाइल बरामद किए हैं। चोरी की गई बाइक बंद पड़ी शुगर मिल के एक कमरे में छिपाकर रखी गई थीं।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर उमेश तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासी पिपरी माझा व अजीम पुत्र ताज मोहम्मद निवासी महादेवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को बंद पड़ी शुगर मिल निकट सोमैयानगर चौकी थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, एक चेचिस व दो मोबाइल बरामद हुआ। जांच से पता चला कि इन लोगों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी के बाद मास्टर चाभी के माध्यम से मोटर साइकिलों का लॉक खोलने का प्रयास किया जाता है। आसानी से लाक खुलने पर उन बाइकों को चुराने के बाद जिला मुख्यालय पर बन्द पड़ी शुगर मिल के एक कमरे में रखी जा रही थी।

यह लोग चोरी की बाइकों को कम दामों पर आम लोगों में बेच कर रुपये आपस में बांट लेते व महंगे शौक पूरा कर रहे थे। इन लोगों ने बाराबंकी एवं अन्य कई जिलों से बाइक चोरी की हैं। शहर कोतवाल रामकिशन राणा ने बताया कि अभी चोर के अन्य गिरोहों की धड़पकड़ के लिए पुलिस लगी है।

पहलगाम में धर्म पूछकर की गई हत्या... ओवैसी बोले- मोदी सरकार दे इसका माकूल जवाब
श्रीनगर। एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को कश्मीर पहुंचे। ओवैसी ने पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना को बर्बरतापूर्ण और कायराना करार देते हुए कहा कि भारत को इस हमले का माकूल जवाब देना चाहिए। लोकसभा सदस्य ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कुलगाम के एक व्यक्ति की मौत के मामले में जांच की मांग की जिसे कथित तौर पर सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के बाद पूछताछ के लिए पकड़ा था।

ओवैसी ने पहलगाम की घटना के संबंध में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक आतंकी हमला था, एक कायराना हमला। हम इसकी जितनी निंदा करें, उतनी कम है। हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की।’’ उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं को अलग करके और पुरुषों से उनके धर्म के बारे में पूछकर जिस तरह उनकी हत्या की गई, वह भयानक और अमानवीय था।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता ने कहा, ‘‘जो लोग कलमा नहीं पढ़ सके, उन पर गोलियां चलाई गईं। यह बर्बरता है।’’ ओवैसी ने कहा कि कश्मीर के स्थानीय निवासी इस हमले का खामियाजा भुगत रहे हैं क्योंकि पर्यटन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां से बड़ी संख्या में पर्यटक चले गए हैं। हम चाहते हैं कि हमारी सरकार इस पर माकूल जवाब दे। हमने सर्वदलीय बैठक में भी यही कहा।’’ कुलगाम के 22 वर्षीय इम्तियाज अहमद मगरे की मौत के बारे में पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘‘जांच होनी चाहिए। मैंने मीडिया में उसके रिश्तेदारों के बयान पढ़े हैं। उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए।’’

कुलगाम जिले के एक गांव के निवासियों को रविवार को मगरे का शव मिला था। आरोप हैं कि उसे पहलगाम की घटना के मद्देनजर सुरक्षा बलों द्वारा पूछताछ के लिए ले जाया गया था।  पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सदस्य आगा रूहुल्लाह मेहदी और जम्मू-कश्मीर की मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि मगरे की मौत को लेकर गंभीर आरोप हैं, जिसका शव जिले के अहरबल इलाके में अदबल नदी से निकाला गया था।

पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, लेकिन मगरे का शव बरामद होने के कुछ घंटों बाद सामने आए ड्रोन फुटेज में एक युवक को अदबल नदी में कूदते और बहते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने दावा किया कि मगरे, जिसने आतंकवादियों के लिए ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ के रूप में काम करने की बात कबूल की, उसने सुरक्षा बलों को जंगल में एक ठिकाने पर ले जाते समय भागने की कोशिश की।

BJP हरियाणा कैसे जीत लिया? ओवैसी ने कांग्रेस पर कसा तंज, सभी को साथ लेकर चलने की दी सलाह
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियां चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-विरोधी मतों में सेंध लगाने के लिए उन पर आरोप लगाती थीं, लेकिन हरियाणा में एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को न उतारने के बावजूद कांग्रेस कैसे हार गई?

ओवैसी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए ‘पुरानी पार्टी’ को सभी को साथ लेकर चलना होगा। तेलंगाना के विकाराबाद में शुक्रवार की रात एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) हरियाणा कैसे जीत लिया? मैं वहां नहीं था। वरना वे ‘बी टीम’ कहते... वे वहां हार गए। अब आप ही बताइए, वे किसके कारण हारे?’’

ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं पुरानी पार्टी (कांग्रेस) से कहना चाहूंगा कि मेरी बात समझिए, मोदी को हराने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। आप अकेले कुछ नहीं कर पाओगे।’’ भाजपा ने हरियाणा में सत्ता-विरोधी लहर को मात देते हुए लगातार तीसरी बार शानदार जीत हासिल की और कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हरियाणा में भाजपा ने 90 विधानसभा सीट में से 48 सीट जीतीं, जो सरकार बनाने के लिए 46 के जादुई आंकड़े से कहीं अधिक है।

यह भी पढ़ें:-Dussehra 2024: रावण दहन आज, क्या इन बुराइयों से मिलेगा हमे छुटकारा या बसी रहेगी समस्याओं की लंका

प्रतापगढ़: ओवैसी के बयान पर पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता, फूंका पुतला
प्रतापगढ़, अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के संसद में शपथ के समय बोल पर नाराजगी जताई। पुतला फूंक कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर नव निर्वाचित सांसद असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा शपथ के समय फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने के विरोध में पुतला दहन किया गया।

कर्तकर्ताओं ने कहा कि ओवैसी द्वारा फिलिस्तीन जिंदाबाद कहना अपराध है। इस पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें संसद से बाहर निकाला जाना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री सुजीत पाण्डेय,नितीश श्रीवास्तव,देवराज नन्दन ओझा,चन्दन सिंह,प्रदीप मौर्य,रोहित सिंह,राहुल मौर्य, शुभम,प्रदीप सिंह,ऋषभ ओझा, प्रमोद,दिव्यांशु,संगम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बाबर एक विदेशी आक्रांता और बलात्कारी था..., ओवैसी के बयान पर महंत राजूदास का पलटवार
लखनऊ। राम मंदिर को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने पलटवार करते कहा कि बाबर एक विदेशी आक्रांता था, आक्रमणकारी था, लुटेरा था और बलात्कारी था, बाबर से इतना प्रेम क्यों?

बता दें एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद ओवैसी ने बाबरी विध्वंस के लिए आरएसएस और भाजपा की तरह ही कांग्रेस को भी जिम्मेदार बताया था, जिसपर महंत राजूदास ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही इतने सालों तक रामलला को टैंट में रहना पड़ा। कांग्रेस चाहती तो बहुत पहले ही इस विवाद का हल निकल चुका होता। ओवैसी का बाबर प्रेम ठीक नहीं है।

महंत राजूदास ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबर एक विदेशी आक्रांता था, आक्रमणकारी था, लुटेरा था, बलात्कारी था, बाबर से इतना प्रेम क्यों? बाबर कोई इस्लाम का रहनुमा तो था नहीं, बाबर एक बलात्कारी था, तो फिर उससे इतना प्यार। बलात्कारी को अगर धर्म से जोड़कर देखा जाए तो इसे इस्लाम में थूकना ज्यादा अच्छा है।

कांग्रेस पर भी किया तीखा हमला

महंत राजूदास ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर बात कांग्रेस के योगदान की है, तो कांग्रेस में थोड़ा बहुत योगदान पूर्व पीएम नरसिम्हा राव जी का है। बाकी कांग्रेस का इसमें कोई योगदान नहीं है, वो तो कोर्ट का फैसला आने के बाद भी कोर्ट में गए और कहा कि अगर अभी रामजन्मभूमि मंदिर बनेगा तो बीजेपी को चुनाव में फायदा मिलेगा, इसलिए अभी भूमिपूजन न हो। इससे पहले इस मामले में 17-17 वकील मंदिर के विरोध में खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: इरम कालेज लखनऊ ने जीता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

लखनऊ: AIMPLB ने लिया फैसला, UCC पर नहीं मानी सरकार तो जाएंगे COURT
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के दारुल उलूम नदवा में रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक हुई। वहीं इस हाई लेवल मीटिंग में कई अहम फैसले भी लिए गए। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि मीटिंग के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड के सिलसिले में भी बातचीत हुई और कहा गया है कि देश की हुकूमत को हर तबके को अपनी-अपनी पहचान के साथ इस मुल्क में जिंदा रहने की इजाजत देनी चाहिए। सभी अलग-अलग कम्युनिटी से पर्सनल लॉ के जिम्मेदारों से मुलाकात करेंगे और सरकार से बातचीत करेंगे और अगर सहमति नहीं बनी तो कोर्ट का सहारा लेंगे।

प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर भी चर्चा

उन्होंने आगे बताया कि प्लेस ऑफ़ वर्शिप पर भी चर्चा हुई और प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट बरकरार रहना चाहिए। अगर कानून खत्म होता है तो मुल्क में अफरा-तफरी का माहौल बन सकता है। वहीं बैठक में वक्फ प्रॉपर्टी पर नाजायज कब्जे को लेकर चर्चा हुई। जिसमें कहा गया कि वक्फ प्रॉपर्टी पर मुसलमानों के लिए शिक्षण संस्थान खोलें जाए और इस पर भी सहमति बनी।

AIMIM चीफ असुद्दीन ओवैसी समेत 51 बोर्ड सदस्य

यह बैठक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं इस बैठक में बोर्ड के महासचिव खालिद सैफुल्ला रहमानी, एक्जिक्यूटिव मेंबर मौलाना राशिद फरंगी महली, AIMIM चीफ असुद्दीन ओवैसी समेत देशभर से आए बोर्ड के सभी 51 सदस्य मौजूद रहे।

महिला विंग को किया एक्टिव

इसके अलावा आसाम में चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए लोगों के सिलसिले में भी बातचीत हुई और आसाम हुकूमत से मांग की गई है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक गिरफ्तारियों को फौरन रोका जाए और एक अहम फैसला पर्सनल लॉ बोर्ड ने महिला विंग को एक्टिव किया है और कहा है कि बोर्ड के सभी कमेटी में महिलाओं को भागीदारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- AIMPLB की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

गुजरात चुनाव: सूरत में मोदी-मोदी के नारे और काले झंडे से ओवैसी का स्वागत, बोले- क्या मैं भड़काऊ भाईजान हूं? केजरीवाल को बताया छोटा रिचार्ज
सूरत। गुजरात में सूरत के रुद्रपुरा क्षेत्र में AIMIM (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) चीफ असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संबोधित एक जनसभा में कुछ युवाओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए।  गुजरात में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सिसासी घमासान का अंजाम क्या होगा यह 8 दिसंबर को ही साफ होगा। फिलहाल सर्वे एजेंसियां जनता का मूड भांपने में जुटी हैं। गुजरात की 182 सीटों में से 117 पर 10 फीसदी से अधिक मुस्लिम वोटर्स हैं। ऐसे में मुसलमान वोटर्स चुनावी नतीजों के लिए बेहद अहम हैं।

ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। ओवैसी ने बिना नाम लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को छोटा रिचार्ज बताया। इतना ही नहीं, अपने भाषणों को लेकर जनसभा में मौजूद लोगों से ओवैसी ने पूछा कि क्या मेरे भाषण भड़काऊ होते हैं? क्या मैं भड़काऊ भाईजान हूं?

Live: भुज शहर में AIMIM की विशाल जनसभा।#VoteForkKite 🪁 #AIMIM #AsaduddinOwaisi #owaisiingujarat #Owaisi #GujaratElections2022   #Gujarat https://t.co/cwHTmXsACL

— AIMIM (@aimim_national) November 11, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने सूरत पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को रविवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि रुदरपुरा खाड़ी जनसभा में शामिल होने के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं लोगों ने जमकर मोदी मोदी और गो बैक के नारे लगाए। बता दें ति ओवैसी सूरत पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले एआईएमआईएम उम्मीदवार के प्रचार के लिए शहर में थे। वह रविवार शाम पूर्व विधायक वारिश पठान के साथ एक सभा को संबोधित करने वाले थे।

Live: सूरत में AIMIM की विशाल जनसभा।#VoteForKite 🪁 #AIMIM #AsaduddinOwaisi #OwaisiInGujarat #GujaratElection2022 https://t.co/34K1MXmevi

— AIMIM (@aimim_national) November 13, 2022

बताया जा रहा है कि ओवैसी जैसे ही रुद्रपुरा खाड़ी जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे वैसे ही भीड़ में  कुछ युवकों ने, जिनमें मुस्लिम भी शामिल थे, हूटिंग शुरू कर दी और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। उन्होंने ओवैसी की यात्रा के विरोध में चारों ओर काले झंडे लहराए। बता दें कि इससे पिछले हफ्ते, AIMIM के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यात्रा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया।

सूरत, गुजरात में स्थित दरगाह हज़रत सैय्यद अब्दुल रहीम रिफाई (R.A.) की दरगाह की ज़ियारत करने पहुंचे बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी। वहां ख़ानक़ाह-ए-कलां ग़ौस-उल-रिफ़ाइ बड़ी गाड़ी के ज़िम्मेदारान से मुलाक़ात की। pic.twitter.com/gTUxG77WCJ

— AIMIM (@aimim_national) November 13, 2022

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी। इस दिन 89 सीटों पर  वोटिंग होगी।वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता की भी घोषणा हो गई।

गुजरात: सूरत के रुद्रपुरा क्षेत्र में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संबोधित एक जनसभा में कुछ युवाओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। pic.twitter.com/DGqARTY0QA

— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 14, 2022

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। 182 सदस्यीय विधानसभा में वोटिंग का नतीजा 8 दिसंबर को सामने आएगा। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम जैसे दल भी मुकाबले में है। एआईएमआईएम ने कुछ मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

ये भी पढ़ें :  Video: 'उत्तराखंड में कमीशन के बिना कोई काम नहीं होता', पूर्व CM के बयान से हड़कंप

Video: ओवैसी बोले- देश को कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है, ताकतवर PM देख लिया
अहमदाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वह देश में कमजोर प्रधानमंत्री और खिचड़ी सरकार चाहते हैं। ओवैसी ने कहा कि देश को कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है, ताकतवर प्रधानमंत्री देख लिया है। कमजोर..कमजोर की मदद करेगा ताकतवर..ताकतवर की मदद कर रहा है। मैं चाहता हूं देश में खिचड़ी सरकार बने क्योकिं गुजरात, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की खिचड़ी मुख़्तलिफ़ होती है। ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। चुनाव के वक्त ये(आरोप-प्रत्यारोप) सब होता है। जनता होशियार है। ये लोग वादे कर रहे हैं पर जनता अपना फैसला सुनाएगी।

ओवैसी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चीन हमारी जमीन पर बैठा है तो प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते। जब पूछते हैं कि उद्योगपतियों का क्यों कर्ज माफ कर दिया गया तो वह कहते हैं कि सिस्टम मुझे काम नहीं करने देता। 300 से ज्यादा उनके पास सांसद हैं। पंडित नेहरू के बाद यदि कोई पावरफुल पीएम है दूसरी बार तो, उसके बाद भी वह सिस्टम की बात करते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि देश में कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है। ताकतवर तो देख लिए, अब कमजोर चाहिए, ताकि वह कमजोरों की मदद कर सके। ताकतवर ताकतवर की मदद कर रहा है। वह कमजोर को तो देख ही नहीं रहा। मैं चाहता हूं देश में खिचड़ी सरकार बने क्योकिं गुजरात, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की खिचड़ी मुख़्तलिफ़ होती है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बोले-  देश को कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है, ताकतवर प्रधानमंत्री देख लिया है। कमजोर..कमजोर की मदद करेगा ताकतवर..ताकतवर की मदद कर रहा है। pic.twitter.com/9NHQP9WVa5

— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 10, 2022

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश की दावेदारी पर भी ओवैसी ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यदि चेहरों से मुकाबला करें, नरेंद्र मोदी का तो बीजेपी को फायदा हो सकता है। इसकी बजाय जितनी भी लोकसभा की सीटें हैं उन पर हमसबको बीजेपी से मुकाबला करने की जरूरत है। ओवैसी ने यह भी कहा कि 2022 गुजरात दंगों के दौरान नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे।

अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। चुनाव के वक्त ये (आरोप-प्रत्यारोप) सब होता है। जनता होशियार है। ये लोग वादे कर रहे हैं पर जनता अपना फैसला सुनाएगी। गौरतलब है कि आमतौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले वाले राज्य में इस बार आप और एआईएमआईएम ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है और इन दो दलों की एंट्री ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

ये भी पढ़ें : केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन में PM मोदी की अपील- अपने देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को जमकर सेलिब्रेट करें

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भड़काऊ बयानों को लेकर दिल्ली के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की तरफ से भड़काऊ बयानों को लेकर जो दो एफआईआर दर्ज की गई हैं उनमें एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल किया गया है। वहीं इसके साथ ही, यति नरसिंहानंद का भी नाम एफआईआर में जोड़ा गया है। बता दें ये दोनों नाम उस एफआईआर में शामिल हैं, जिनमें पहले ही नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

बता दें दिल्ली पुलिस ने माहौल खराब करने के मामले में जो दो एफआईआर दर्ज की हैं उस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी नोटिस जारी कर उनसे जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने इसके साथ ही एक अपील भी की है कि ऐसे पोस्ट से बचा जाए जिससे माहौल खराब हो सकता है।

ये भी पढ़ें- आज दोपहर 3 बजे होगा राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान, रामनाथ कोविंद का 24 जुलाई को खत्म हो रहा है कार्यकाल

प्रयागराज: AIMIM प्रमुख ओवैसी की सभा में अनुमति से अधिक भीड़, केस दर्ज
प्रयागराज। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की यहां हुई आमसभा में अनुमति से अधिक भीड़ इकठ्ठा होने पर आयोजक के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर शनिवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की आमसभा आयोजित की गयी थी।

प्रशासन ने सभा के लिए 100 लोगों की अनुमति प्रदान किया था। लेकिन मैदान पर इससे कई गुना अधिक भीड़ इकठ्ठा हुई थी। उन्होने बताया कि पुलिश अधिकारियों ने वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद कार्यक्रम के आयोजक शाह आलम और अन्य लोगों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं

एआइएमआइएम की सभा में आयोजक द्वारा मास्क का वितरण जरूर कराया गया, लेकिन यह नाकाफी रहा। अधिकांश लोग बिना मास्क के ही सभा में जुटे रहे। इतना ही नहीं मंच पर मौजूद लोगों में भी अधिकांश ने मास्क नहीं लगाया था। फिजिकल डिस्टेंसिंग का तो नामोनिशान ही नहीं था। सभा शुरू होने से पहले और खत्म होने पर लोग एक-दूसरे के बगल खड़े रहे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकलने के लिए धक्का-मुक्की होती रही।

सीएम योगी ने स्वीकारा AIMIM प्रमुख की चुनौती, कहा- यूपी फिर बनेगी भाजपा की सरकार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती स्वीकार की और कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी। दरअसल ओवैसी ने पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था “हम योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। अगर हमारा मनोबल ऊंचा हो और हम कड़ी मेहनत करें तो कुछ भी हो सकता है। हमारा मकसद है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा ना बने।”

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा “ओवैसी जी बड़े राष्ट्रीय नेता हैं। वह चुनाव प्रचार के लिए देश के विभिन्न भागों में जाते रहते हैं और उनका अपना जनाधार है लेकिन अगर उन्होंने भाजपा को चुनौती दी है तो पार्टी के कार्यकर्ता इसे स्वीकार करते हैं। प्रदेश में भाजपा अगली बार भी सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं है।”

योगी ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है और भाजपा इसे हासिल करेगी। गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।