AIMIM - Amrit Vichar
Bareilly : उर्से ताजुश्शरिया में शामिल होकर घर लौट रहे बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की मौत पर हंगामा, एसपी बोले-तहरीर मिलने पर की जाएगी जांच
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में उर्से ताजुश्शरिया में शामिल होकर अपने घर बिहार लौट रहे एक जायरीन मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना को हादसा माना, लेकिन अब परिजनों ने तौसीफ के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य नेताओं द्वारा परिवार के आरोपों को गंभीरता से लेकर जांच की मांग उठाई है। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, परिजनों से बातचीत की गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
घटनाक्रम 27 अप्रैल का है। एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, पालपुर रेलवे फाटक के निकट, ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। सुबह को रेलकर्मियों ने इसकी सूचना दी। कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बिहार के जनपद किशनगंज के पठावारी निवासी मौलाना तौसीफ रजा के रूप में हुई।
https://twitter.com/i/status/2049916963770737113
पुलिस ने परिजनों से संपर्क करके उन्हें सूचित किया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच के आधार पर ज्ञात हुआ कि ट्रेन में झपकी लगने पर तौसीफ नीचे गिर गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने भी इसे हादसा ही माना था। लेकिन बाद में परिवार वालों ने तौसीफ के साथ ट्रेन में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों से बातचीत की गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में 24 और 25 अप्रैल को उर्से ताजुश्शरिया था। मौलाना तौसीफ रजा किशनगंज से उर्स में शामिल होने बरेली आए थे। 26 अप्रैल को वह उर्स से अपने घर लौट रहे थे। तभी बरेली परिक्षेत्र में ये हादसा सामने आया है।
तौसीफ की पत्नी तबस्सुम खातून का आरोप है कि 26 अप्रैल की रात तौसीफ से उनकी बात हुई थी। वह काफी डरे हुए थे। उन्होंने बताया था कि ट्रेन में कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी आधार पर परिवार ये आरोप लगा रहा कि तौसीफ के साथ मारपीट कर उन्हें ट्रेन से फेंका गया है।
https://twitter.com/aimim_national/status/2050087532793324031?s=46
इस मामले में बिहार एआईएमआईएम के अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान के बाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी गंभीर सवाल उठाते हुए घटना की जांच की मांग उठाई है। मामला तूल पकड़ने और परिवार के गंभीर आरोपों के बाद बरेली पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया था। पीएम तक घरवाले भी यही मान रहे थे कि ट्रेन से गिरकर तौसीफ की मौत हुई है। लेकिन अभी उनके परिजनों द्वारा ट्रेन में मारपीट की आशंका जताई गई है। एसपी सिटी ने कहा कि मैंने बिहार निवासी मृतक के परिजनों से बात की है। उनसे कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
*जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मिया)* ने घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति के साथ ट्रेन में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो आम लोगों का रेलवे प्रशासन से विश्वास उठ जाएगा।
सलमान मिया ने बताया कि इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा, सरकारी सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। मरकज़ बरेली शरीफ के जिम्मेदारान ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
मेरठ : AIMIM के तीन नेताओं पर लगा सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ का आरोप, तीन गिरफ्तार
मेरठः मेरठ पुलिस ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के इरादे से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एआईएमआईएम के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को देर रात की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।
जांच के दौरान पता चला कि 23 मार्च को ग्राम हाजीपुर स्थित एक फार्म हाउस में 'ईद मिलन समारोह' के नाम पर बिना अनुमति एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां आरोपियों ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई। वीडियो में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एक राजनीतिक दल को निशाना बनाते हुए और 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो क्लिप में अली को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''आपने जिन्हें 111 सीट दीं, वे खामोश हैं। मुझे सिर्फ 11 विधायक दे दो, मैं वादा करता हूं कि अगर उत्तर प्रदेश में किसी मुसलमान को मुठभेड़ में मारा गया, तो ऐसा करने वालों को भी मुठभेड़ का सामना करना होगा।''
अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना लोहियानगर में अली सहित छह नामजद लोगों और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जैन ने कहा, ''प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त भाषण समाज में विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की मंशा से दिया गया था।'' उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
UP: प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली बोले...एआईएमआईएम रामपुर में मजबूती के साथ लड़ेगी चुनाव
रामपुर, अमृत विचार। रविवार को रामपुर पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर में कहा कि उनकी पार्टी रामपुर में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। बोले कि पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बिलासपुर गेट स्थित एआईएमआईएम यूथ जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अगुवाई यूथ जिला अध्यक्ष जनाब सलमान शाह ने की। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों के काफिले के साथ रैली निकाली। शौकत अली को जीरो प्वाइंट से भव्य स्वागत के साथ जुलूस के रूप में जिला कार्यालय तक लाया गया। संबोधन में शौकत अली कहा कि पार्टी रामपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 200 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता अब किसी दूसरे दल का सहारा नहीं लेंगे, बल्कि अपने झंडे और अपने मिशन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और एआईएमआईएम युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को राजनीतिक रूप से मजबूत और जागरूक बनाना है। शौकत अली ने 2027 विधानसभा चुनाव और आगामी जिला पंचायत चुनाव को मिशन बताते हुए कहा कि अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा।
घर-घर तक पार्टी की सोच पहुंचानी होगी और हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत एकता, अनुशासन, समर्पण और जमीनी मेहनत है। अगर सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे तो आने वाला समय एआईएमआईएम का होगा। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान,  यूथ प्रदेश अध्यक्ष एतिशाम मंसूरी साहब, इंजीनियर मारूफ हुसैन चमरौआ विधानसभा अध्यक्ष, यूथ जिला महासचिव सैयद सरफराज मियां, यूथ रामपुर नगर अध्यक्ष मो. आजम उर्फ सोनू कांटे वाला, वरिष्ठ कार्यकर्ता आशिक रजा, आसिफ रजा मसूदी जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष अरमान मलिक, जिला मुख्य यूथ महासचिव उमैर मियां, जिला यूथ महासचिव अमन, जिला यूथ महासचिव जुनैद खान, अर्श खान, साइम मोहम्मद, जुनैद, ओवैस सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बुजुर्ग और नौजवान साथी मौजूद रहे।
ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- भारत में मुसलमानों की आबादी कभी भी हिंदुओं से अधिक नहीं होगी
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से अधिक नहीं होगी। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने तेलंगाना में नगर निगम चुनाव से पहले शुक्रवार रात निजामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया भाषण को सुन रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरी दुनिया की आबादी बूढ़ी हो रही है जबकि भारत की आबादी युवा है।
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने सवाल किया, "अगर प्रधानमंत्री से पूछा जाए कि देश की 60 प्रतिशत आबादी 40 साल से कम उम्र की है तो उन्होंने (मोदी ने) उनके रोजगार के लिए क्या उपाय किए हैं और उन्हें कौन से कौशल सिखाए हैं?" उन्होंने कहा, "बीस साल बाद, यह युवा आबादी बूढ़ी हो जाएगी। महंगाई कितनी बढ़ेगी और उन्हें कितना खर्च करना पड़ेगा, इस बारे में हम सोचते ही नहीं। इसके बजाय, वे कहते हैं कि मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है... मुस्लिम आबादी स्थिर हो जाएगी। भारत में मुसलमानों की आबादी कभी भी हिंदुओं की आबादी से अधिक नहीं होगी।"
ओवैसी ने कहा, "अब उन्हें समझ आ रहा है कि 25-30 साल बाद, देश की आबादी बूढ़ी हो जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भगवत कहते हैं कि कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। हालांकि वह खुद ऐसा नहीं करते, यह अलग बात है।"
उन्होंने कहा, "पहले कहा जाता था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक विधेयक लाया जाएगा और वे मुसलमानों की आलोचना करते थे। अब उन्हें एहसास हो गया है कि जब देश की आबादी बूढ़ी होगी तो इसका देश पर क्या असर पड़ेगा।"  ओवैसी ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार किये जाने पर कहा कि भारत मेजबानी कर रहा है और 'बेकार' पाकिस्तानी टीम कह रही है कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।
उन्होंने कहा, "आपको उन्हें (पाकिस्तान को) बताना चाहिए था कि आप यहां क्यों आए और अगर आप नहीं खेलेंगे तो यहां से चले जाएं। लेकिन आप चुपचाप बैठे सुन रहे हैं।" ओवैसी ने मोदी सरकार पर चीन के (सीमा) मुद्दे पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया।
असदुद्दीन ओवैसी ने RSS पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- ''आरएसएस हमें देशभक्ति का ज्ञान तो देता हैं, लेकिन..."
छत्रपति संभाजीनगरः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस के योगदान पर सवाल उठाया और आरोप लगाया है कि संघ संस्थापक के बी हेडगेवार को अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करने के लिए नहीं बल्कि ‘खिलाफत आंदोलन’ का समर्थन करने के लिए जेल भेजा गया था।
आवैसी ने 15 जनवरी को होने वाले महानगर पालिका चुनाव से पहले सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्र में बांग्लादेशियों की मौजूदगी से इनकार किया और दावा किया कि अगर यहां कोई बांग्लादेशी प्रवासी पाया जाता है तो यह नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता को दर्शाएगा।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इस तरह की बातों का इस्तेमाल अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने और शासन की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए करने का आरोप लगया और पार्टी की आलोचना की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को निशाना बनाते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘क्या आरएसएस का कोई ऐसा नेता है जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए जेल गया हो?’’ एआईएमआईएम नेता ने दावा किया, ‘‘वे कहते हैं कि हेडगेवार को जेल हुई थी, लेकिन वह खिलाफत आंदोलन का समर्थन करने के लिए जेल गए थे और आज वे मुसलमानों के प्रति नफरत की बात करते हैं।’’
ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘आरएसएस हमें देशभक्ति का ज्ञान तो देता है, लेकिन क्या उनमें से किसी ने अंग्रेजों के खिलाफ अपनी जान गंवाई? इसके बजाय, मुंबई के (समाजवादी नेता) यूसुफ मेहरअली ने 'भारत छोड़ो' और 'साइमन वापस जाओ' जैसे नारे दिए। वे इतिहास नहीं पढ़ते और हम पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हैं।’’
खिलाफत आंदोलन (1919-1924) प्रथम विश्व युद्ध के बाद तुर्की के खलीफा (इस्लाम के आध्यात्मिक प्रमुख) के पद की बहाली और ओटोमन साम्राज्य के विघटन के विरोध में चलाया गया एक आंदोलन था। ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस, खुफिया विभाग और सीमा पर नियंत्रण होने के बावजूद वह (सरकार) बांग्लादेश सीमा पर 10 किलोमीटर की बाड़ भी पूरी नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा, ‘‘चीन और आईएसआई बांग्लादेश तक पहुंच चुके हैं, और भाजपा और आरएसएस यहां 'बांग्लादेश-बांग्लादेश' चिल्ला रहे हैं।’’ उन्होंने जनता से आगामी चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और इस बात पर जोर दिया कि जब महाराष्ट्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) होगा, तब भारी मतदान उनकी भागीदारी का प्रमाण होगा। एआईएमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस दावे को चुनौती दी कि चुनावों में पार्टी का सफाया हो जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको (शिंदे) चुनौती देता हूं कि अगर ऐसा हुआ तो मैं अपनी दाढ़ी मुंडवा लूंगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप दाढ़ी मुंडवाने के लिए तैयार रहें।’’
बिहार चुनाव: दूसरे चरण के 122 सीटों पर प्रचार थमा, दिग्गजों की साख दांव पर... 11 नवंबर को EVM में कैद होगा 3.7 करोड़ मतदाताओं का फैसला!
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर प्रचार का शोर सोमवार शाम थम गया। अब उम्मीदवार जनसंपर्क के जरिए आखिरी दांव आजमा रहे हैं। 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम 5 बजे तक। इस चरण में NDA और महागठबंधन के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, साथ ही AIMIM और जनसुराज जैसे दल भी मैदान में हैं।
NDA के स्टार उम्मीदवार: साख की जंग
NDA से पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह, लेशी सिंह, नीतीश मिश्रा, सुनील कुमार पिंटू, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, विजय कुमार मंडल, मोहम्मद जमा खान, प्रमोद कुमार, कृष्ण नंदन पासवान, कृष्ण कुमार ऋषि, शीला मंडल, महाबली सिंह, दुलालचंद गोस्वामी, श्रेयसी सिंह, राजू तिवारी शामिल हैं। RLM की स्नेह लता (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी), अनिल कुमार, HAM की दीपा कुमारी (जीतन राम मांझी की बहू) और ज्योति देवी (समधन) भी मैदान में।
महागठबंधन के दिग्गज: पूर्व स्पीकर से केंद्रीय मंत्री तक
महागठबंधन से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, कांग्रेस विधायक दल नेता शकील अहमद खान, अब्दुल जलील मस्तान, बीमा भारती, कौशल यादव, पूर्णिमा यादव, राजेश राम, अजीत शर्मा समेत कई की किस्मत दांव पर। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान भी जोर आजमाइश में उतरे हैं।
122 सीटों की पूरी लिस्ट
चुनाव वाले क्षेत्र: वाल्मीकि नगर, रामनगर (सुरक्षित), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि (सुरक्षित), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा (सुरक्षित), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (सुरक्षित), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (सुरक्षित), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (सुरक्षित), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी (सुरक्षित), रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (सुरक्षित), बरारी, कोढ़ा (सुरक्षित), बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (सुरक्षित), कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, नाथनगर, अमरपुर, धोरैया (सुरक्षित), बांका, कटोरिया (सुरक्षित), बेलहर, रामगढ़, मोहनिया (सुरक्षित), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (सुरक्षित), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सुरक्षित), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुंबा (सुरक्षित), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सुरक्षित), बाराचट्टी (सुरक्षित), बोधगया (सुरक्षित), गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली (सुरक्षित), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वारसलिगंज, सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा, चकाई।
स्टार प्रचारकों की धमक
NDA के लिए PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, CM नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, UP CM योगी आदित्यनाथ ने जोर लगाया। महागठबंधन की कमान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और दीपंकर भट्टाचार्य के कंधों पर रही।
मतदान व्यवस्था और सुरक्षा
सामान्य मतदान: सुबह 7 से शाम 6 बजे। सुरक्षा कारणों से कटोरिया (सुरक्षित) के 121, बेलहर के 140, चैनपुर-चेनारी (सुरक्षित) के 62, गोह के 25, नवीनगर के 26, कुटुंबा (सुरक्षित) के 169, औरंगाबाद के 57, रफीगंज के 125, गुरुआ के 12, शेरघाटी के 48, इमामगंज (सुरक्षित) के 361, बाराचट्टी (सुरक्षित) के 36, बोधगया (सुरक्षित) के 20 बूथों पर शाम 5 बजे तक। रजौली (सुरक्षित), गोविंदपुर, सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा, चकाई में भी शाम 5 बजे तक।
दलों की सीट बंटवारा
- महागठबंधन: RJD (71), कांग्रेस (36), VIP (8), CPI(ML) (6), CPI (4), MCP (1)।
- नामांकन रद्द: RJD की श्वेता सुमन (मोहनिया SC) – निर्दलीय रवि शंकर पासवान (छेदी पासवान पुत्र) को समर्थन। VIP के शशि भूषण सिंह (सुगौली) – तेज प्रताप की पार्टी के श्याम किशोर भारती को समर्थन।
- जनसुराज: 120 उम्मीदवार।
मतदाता और उम्मीदवार
45,399 मतदान केंद्रों पर 3.70 करोड़ मतदाता (1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिला, 943 थर्ड जेंडर) 1,302 उम्मीदवारों (136 महिला, 1,165 पुरुष, 1 अन्य) का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार: चैनपुर, सासाराम, गया टाउन। सबसे कम 5: लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज, बनमनखी।
पहले चरण का रिकॉर्ड
6 नवंबर को 121 सीटों पर 65.08% मतदान – बिहार के इतिहास में नया कीर्तिमान! 2020 विधानसभा (57.29%) से +7.79%, 2024 लोकसभा (56.28%) से +8.8%। 1951 से अब तक का सर्वाधिक (लोकसभा: 64.6% in 1998, विधानसभा: 62.57% in 2000)।
मतगणना: 14 नवंबर। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल: 22 नवंबर तक।
UP : इस नेता ने मौलाना शहाबुद्दीन और धीरेंद्र शात्री को बताया भाजपा का जोकर
संभल, अमृत विचार। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश भक्ति किसी गीत या गाने से साबित नहीं होती। कहा कि सरकार का हाथ उनके ऊपर है इसलिए बड़पोलनपन आ गया है।
शैकत अली ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मेरठ की धरती पर जिन स्वतंत्रता सेनानियों की तख्तियां लगी हैं, क्या वे देशभक्त नहीं थे। शामली से लेकर लाहौर तक जिनको अंग्रेजों ने फांसी दी, क्या वे देशभक्त नहीं थे। उनकी ज़िंदगी में क्या मस्जिदों में राष्ट्रगान बजता था। यह कौन सा पैमाना है देशभक्ति का। धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मैं मुस्लिम राष्ट्र बनाने की बात कह दूं तो जेल हो जाएगी, लेकिन हिंदू राष्ट्र बनाने की बातें खुलेआम की जा रही हैं।
धीरेंद्र शास्त्री भीड़ जुटाने का फायदा उठा रहे हैं। जहां डमरू बजता है वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है, ठीक वैसा ही यहां हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के पास 302 सांसद थे तो हिंदू राष्ट्र का बिल क्यों नहीं लाया गया। मौलाना शहाबुद्दीन को भी बीजेपी का मोहरा बताया। कहा कि जैसे धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी के जोकर हैं, वैसे ही मौलाना शहाबुद्दीन भी बीजेपी के जोकर हैं। इनसे जो भी बुलवाया जाता है, वह बीजेपी ही बुलवाती है।
AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जाती के नाम पर राजनीति देश के लिए खतरनाक...
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि जातीय आधार पर निर्भर राजनीतिक दल देश के लिए समान रूप से खतरनाक हैं। इसी के साथ उसने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का पंजीकरण रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि एआईएमआईएम के संविधान के अनुसार, इसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर पिछड़े वर्ग के लिए काम करना है, जिसका संविधान में भी उल्लेख है।
पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील विष्णु शंकर जैन से कहा, "पार्टी का कहना है कि वह समाज के हर पिछड़े वर्ग के लिए काम करेगी, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोग और मुस्लिम भी शामिल हैं, जो आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं। हमारा संविधान भी यही कहता है। संविधान के तहत अल्पसंख्यकों को कुछ अधिकारों की गारंटी दी गई है और पार्टी के राजनीतिक घोषणापत्र या संविधान में कहा गया है कि वह संविधान के तहत दिए गए उन अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करेगी।" पीठ ने जैन से दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका वापस लेने को कहा, जिसमें एआईएमआईएम को निर्वाचन आयोग से मिले पंजीकरण और मान्यता को चुनौती देने वाली रिट याचिका को खारिज कर दिया गया था। उसने याचिकाकर्ता को रिट याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दी, जिसमें वह विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के संबंध में सुधारों के लिए व्यापक प्रार्थना कर सकता है।
शीर्ष अदालत ने कहा, "आपकी यह बात सही हो सकती है कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां शपथपत्र देने के बाद भी कोई पार्टी या पार्टी उम्मीदवार ऐसे अभियान में शामिल हो सकता है, जिससे धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं, लेकिन इसके लिए घटना को उचित मंच के संज्ञान में लाया जा सकता है।" उसने कहा, "कुछ राजनीतिक दल जातिगत आधार पर निर्भर हो सकते हैं, जो देश के लिए उतना ही खतरनाक है। इसकी अनुमति नहीं है। इसलिए आप एक निष्पक्ष याचिका दायर कर सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट राजनीतिक दल या व्यक्ति पर आरोप न लगाया जाए और सामान्य मुद्दे उठाए जाएं। इसे हमारे संज्ञान में लाएं और हम इस पर ध्यान देंगे।" याचिकाकर्ता तिरुपति नरसिम्हा मुरारी का प्रतिनिधित्व करने वाले जैन ने कहा कि एआईएमआईएम का यह भी कहना है कि वह मुसलमानों के बीच इस्लामी शिक्षा को बढ़ावा देगा और शरीया कानून का पालन करने के लिए सामान्य जागरूकता पैदा करेगा। न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने कहा, "तो इसमें गलत क्या है? इस्लामी शिक्षा देना गलत नहीं है। अगर ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दल देश में शैक्षणिक संस्थान स्थापित करें, तो हम इसका स्वागत करेंगे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"
जैन ने दलील दी कि यह भेदभाव है। उन्होंने दावा किया कि अगर वह हिंदू नाम से राजनीतिक दल पंजीकृत कराने के लिए निर्वाचन आयोग का रुख करते हैं और यह हलफनामा देते हैं कि वह वेद, पुराण और उपनिषद पढ़ाना चाहते हैं, तो उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। पीठ ने कहा, "अगर निर्वाचन आयोग वेद, पुराण, शास्त्र या किसी भी धार्मिक ग्रंथ की शिक्षा के खिलाफ ऐसी कोई आपत्ति उठाता है, तो कृपया उचित मंच के संज्ञान में लाएं। कानून इस पर गौर करेगा। हमारे पुराने ग्रंथों, पुस्तकों, साहित्य या इतिहास को पढ़ने में कुछ भी गलत नहीं है। बिल्कुल, कानून के तहत कोई प्रतिबंध नहीं है।"
न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने जैन से कहा कि अगर कोई राजनीतिक दल कहता है कि वह छूआछूत को बढ़ावा देगा, तो यह पूरी तरह से अपमानजनक है और इसे समाप्त कर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, लेकिन अगर संविधान किसी धार्मिक कानून की रक्षा करता है और पार्टी कहती है कि वह लोगों को यह सिखाना चाहती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
उन्होंने कहा, "मान लीजिए कि कोई धार्मिक कानून संविधान के तहत संरक्षित है और एक राजनीतिक दल कहता है कि हम उस कानून को पढ़ाएंगे, तो उन्हें पढ़ाने की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि यह संविधान के तहत संरक्षित है। यह संविधान के ढांचे के भीतर है और आपत्तिजनक नहीं है।" दिल्ली उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने एआईएमआईएम के पंजीकरण और मान्यता को चुनौती देने वाली याचिका को 16 जनवरी को खारिज कर दिया था। उसने कहा था कि पार्टी कानून के तहत अनिवार्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करती है।
यह भी पढ़ेः Delhi University Admission 2025-26: SRCC कॉलेज बना स्टूडेंट्स की पहली पसंद, इस कोर्स में हुए सबसे ज्यादा एडमिशन
वक्फ अधिनियम में संशोधन को लेकर भड़के ओवैसी, कहा- RSS के पास एक लिस्ट है जिसे कलेक्टर...
हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ तीखा हमला बोला। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा आयोजित महिलाओं के विरोध प्रदर्शन में शामिल ओवैसी ने आरोप लगाया कि इस अधिनियम की आड़ में मुसलमानों की जमीन छीनने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, 'RSS के पास एक लिस्ट है, जिसे कलेक्टर को सौंप दिया जाएगा और कलेक्टर सिर्फ इन्क्वायरी लिखकर हमारी जमीन हड़प लेगा।' ओवैसी लगातार वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे हैं और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
'मुसलमानों से उनकी जायदाद छीनने का काम हो रहा'
ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'यह काला कानून हमारी मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों को छीनने के लिए बनाया गया है। अगर कोई मुसलमान आदिवासी है, तो वह अपनी संपत्ति को वक्फ नहीं कर पाएगा। यह बेहद अजीब है। इस कानून के जरिए मुसलमानों की जमीन छीनने की साजिश हो रही है। यह कानून कहता है कि संसद के सामने की मस्जिद वक्फ की नहीं, बल्कि सरकार की संपत्ति होगी। आखिर बीजेपी ने ऐसा कानून क्यों बनाया? यह कानून मुस्लिम विरोधी मानसिकता के आधार पर बनाया गया है। इससे वक्फ की सुरक्षा नहीं होगी।'
'कानून वापस लिए जाने तक जारी रहेगी लड़ाई'
वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज करने का ऐलान करते हुए ओवैसी ने कहा, 'हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता।' AIMIM प्रमुख ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, 'पहलगाम हमले को एक महीना बीत चुका है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उन चार आतंकियों को पकड़ा जाए, जिन्होंने हमारी बहनों को विधवा बनाया।' बता दें कि हैदराबाद में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने और प्रदर्शन में शामिल लोगों ने वक्फ संशोधन अधिनियम को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर हमला करार दिया।
यह भी पढ़ेः पूरे पाकिस्तान की GDP से बड़ी है भारत के इस अरबपति की कंपनी, उद्योगपति हर्ष गोयंका ने खोली पाक की खोखली जवाबी
ओवैसी ने नये वक्फ कानून को बताया असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट से जताई न्याय की उम्मीद, जानें क्या कहा...
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नये वक्फ कानून को ‘‘असंवैधानिक’’ करार देते हुए आरोप लगाया है कि इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को ‘‘नष्ट’’ करना है। उन्होंने इस मामले में उच्चतम न्यायालय से न्याय मिलने की उम्मीद जतायी।
ओवैसी ने शनिवार को एक साक्षात्कार में यह भी सवाल उठाया कि जब विभिन्न मुद्दों के लिए कई अलग-अलग कानून हैं, तो समान नागरिक संहिता (यूसीसी) ‘समान’ कैसे हो सकती है। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वक्फ (संशोधन) अधिनियम की सराहना करने वालों को चुनौती दी कि वे बताएं कि नये कानून में कौन सी धाराएं अच्छी हैं।
ओवैसी ने सवाल किया, ‘‘मुझे बताएं कि यह किस तरह से प्रगतिशील कानून है? मुझे एक प्रावधान बताएं, जिससे वक्फ की संपत्ति बचेगी। मुझे एक प्रावधान बताएं, जिससे वक्फ की आय में वृद्धि होगी और एक प्रावधान जिससे अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा।’’
ओवैसी वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के एक सदस्य थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नया कानून वक्फ को "नष्ट" करने के लिए बनाया गया है। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा, ‘‘आपने (पिछले कानून से) अच्छे प्रावधानों को हटा दिया। मुझे बताइये कि (नये कानून में) कौन सी धाराएं अच्छी हैं... न तो सरकार और न ही उनके समर्थन में बैठे लोग बता पाएंगे।’’
उन्होंने कहा कि दाऊदी बोहरा चाहते थे कि उन्हें वक्फ कानून के दायरे से बाहर रखा जाए। ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है और दावा किया है कि यह कानून संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें उच्चतम न्यायालय से न्याय मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यह एक असंवैधानिक कानून है।’’ उनकी यह टिप्पणी पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय द्वारा यह कहे जाने के बाद आयी है कि वह वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के संबंध में अंतरिम राहत देने के मुद्दे पर 20 मई को सुनवाई करेगा।
प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ‘वक्फ बाई यूजर’ या ‘वक्फ बाई डीड’ द्वारा वक्फ घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने के अधिकार समेत तीन मुद्दों पर अंतरिम निर्देश पारित करने के मामले में दलीलें सुनेगी। दूसरा मुद्दा राज्य वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद की संरचना से संबंधित याचिकाओं में उठाया गया है।
तीसरा मुद्दा उस प्रावधान से संबंधित है, जिसके अनुसार, जब जिलाधिकारी यह पता लगाने के लिए जांच करेगा कि संपत्ति सरकारी भूमि है या नहीं, तो वक्फ संपत्ति को वक्फ नहीं माना जाएगा। यूसीसी पर ओवैसी ने सवाल किया कि जब अलग-अलग मुद्दों के लिए कई अलग-अलग कानून हैं, तो इसे 'समान' कैसे कहा जा सकता है।
ओवैसी ने सवाल किया, ‘‘जब आप आदिवासियों को अलग रख रहे हैं, हिंदू विवाह अधिनियम और हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम को अलग रख रहे हैं, तो यह समान कैसे हो सकता है? हमारे देश में, एक विशेष विवाह अधिनियम और भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम (आईएसए) है। क्या आप मिताक्षरा या दायभाग स्कूल का पालन करेंगे?’’
मिताक्षरा और दायभाग हिंदू कानून के दो स्कूल (विधिक दृष्टिकोण) हैं, जो उत्तराधिकार कानूनों से संबंधित हैं। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि भारत की विविधता को समझने की जरूरत है और कहा कि ‘‘किसी के विचार दूसरों पर नहीं थोपे जा सकते।’’
पाकिस्तान पर ओवैसी ने बोला हमला, कहा- मानवता के लिए खतरा बन गया है यह देश
हैदराबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान पर लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को एक फिर पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया।
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को प्रायोजित करने का लंबा इतिहास है और यह देश मानवता के लिए खतरा बन गया है। ओवैसी ने कहा कि सरकार द्वारा कई देशों के दौरे पर भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के तौर पर यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उनके संदेश का मूल मंत्र होगा।
हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने एक न्यूज एजेंसी के साथ साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा लंबे समय से निर्दोष नागरिकों की हत्या के बारे में दुनिया को बताना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का काफी दंश झेला है। हम सभी ने जिया-उल-हक के समय से लोगों का कत्लेआम देखा है।’’
हालांकि, ओवैसी ने कहा कि सरकार ने अभी तक उन्हें कूटनीतिक मुहिम के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि भारत के साथ टकराव में पाकिस्तान द्वारा खुद को इस्लामी देश के रूप में पेश करने पर उसे आड़े हाथों लेना जरूरी है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह बकवास है। भारत में करीब 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं। यह भी बताना जरूरी है।’’ ओवैसी ने कहा कि भारत को अस्थिर करना, सांप्रदायिक विभाजन को उकसाना और देश के आर्थिक उत्थान को रोकना पाकिस्तान की अलिखित विचारधारा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह हमेशा से पाकिस्तानी ‘डीप स्टेट’ और उसकी सेना का मकसद रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान की चाल बहुत पहले ही समझ लेनी चाहिए थी, जब उसने 1947 में अपनी आजादी के बाद जम्मू कश्मीर में कबायली घुसपैठियों को भेजा था। उन्होंने कहा, ‘‘वे यह तमाशा तब से कर रहे हैं। वे कल भी ऐसा करते रहेंगे और रुकने वाले नहीं हैं। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का धैर्य जवाब दे गया।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को हथियार, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देकर पाकिस्तान मानवता के लिए खतरा बन गया है।
Bareilly: AIMIM प्रदेशाध्यक्ष बोले...पाकिस्तान ने दुनिया भर में मुसलमानों की छवि की खराब
बरेली, अमृत विचार। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने शनिवार को रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने विश्व स्तर पर मुसलमानों की छवि को धूमिल किया है। कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय संघ के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल हुए।
शौकत अली ने कहा कि पाकिस्तान की हरकत इस्लाम के नाम पर एक धब्बा है। पाकिस्तान ने विश्व स्तर पर मुसलमानों की छवि को धूमिल किया है। इस्लाम के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या करना इस्लाम में कहां जायज है। हम पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में देश और सेना के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान में भारतीयों और यहां के मुसलमानों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। वह भारत के मुसलमानों का समर्थन करने का दावा करके अपने नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाता है। प्रधानमंत्री के लिए यह सही समय है कि वह पड़ोसी पाकिस्तान को भारत में शामिल करें, इससे अखंड भारत का सपना भी पूरा होगा।
नदीम कुरैशी सपा और आईएमसी में रह चुके हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद नदीम कुरैशी ने कहा कि वह एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के राष्ट्र और कौम के पक्ष में स्पष्ट रुख से बहुत प्रभावित हैं। भारत में मुसलमानों का अगर कोई सच्चा नेता है तो वह सिर्फ असदुद्दीन ओवैसी हैं। नदीम के साथ पार्टी में शामिल होने वालों में हाजी नाजिम, खालिद, समीर, हसीन, बादशाह, अफजाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।