Foundation Stone Laying - Amrit Vichar

2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब, पश्चिमी यूपी को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश के प्रवेश द्वार गाजियाबाद को खेल, पर्यटन, व्यापार और आधुनिक शहरी विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 2200 करोड़ रुपये की इस मेगा परियोजना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी टाउनशिप, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, होटल, रिटेल जोन और कन्वेंशन सेंटर शामिल होंगे।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुताबिक यह योजना राजनगर एक्सटेंशन के मोर्टी क्षेत्र में विकसित होगी। इसके तहत लगभग 37 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और आसपास 380 एकड़ में एरोसिटी टाउनशिप बसाई जाएगी, जिससे पूरे इलाके को एक एकीकृत शहरी हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्टेडियम में 30,000 से अधिक दर्शकों की क्षमता, आधुनिक मीडिया सेंटर और हाईटेक लाइटिंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी का अवसर मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना गाजियाबाद के लिए केवल एक स्टेडियम नहीं, बल्कि नए अर्बन मॉडल की शुरुआत मानी जा रही है। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, व्यापारिक सुविधाओं और आवासीय विकास के साथ यह क्षेत्र आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर का निवेश गंतव्य बन सकता है।

एरोसिटी का खाका

स्टेडियम के चारों ओर बनने वाली एरोसिटी इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण होगी। इसमें होटल, लक्जरी रिजॉर्ट, आधुनिक शॉपिंग मॉल, रिटेल जोन, हाई-टेक बिजनेस हब, ऑफिस स्पेस, एंटरटेनमेंट सेंटर और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। योजना में स्पोर्ट्स एकेडमी, स्मार्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और ग्रीन स्पेस भी शामिल होंगे, ताकि यह क्षेत्र केवल खेल परिसर न रहकर रहने, काम करने और मनोरंजन का संपूर्ण डेस्टिनेशन बन सके।

2014-15 में तैयार हुई थी परियोजना

यह योजना पहली बार 2014-15 में तैयार हुई थी, लेकिन लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ सकी। अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त उपक्रम मॉडल पर इसे तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब शिलान्यास की औपचारिकता जल्द पूरी हो सकती है।

सीएम योगी आज 5142 करोड़ की 'ग्रेटर आगरा' योजना की देंगे सौगात, करेंगे भूमिपूजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अप्रैल को 5142 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी 'ग्रेटर आगरा' योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन भी करेंगे। साथ ही जनपद की अन्य करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान वृंदावन में आयोजित श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य श्री मलूकनाथ जी महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में भी शिरकत करेंगे और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। योगी सरकार की 'नए शहर प्रोत्साहन योजना' के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इस विशाल टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम रायपुर और रहन कलां की 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 आधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएंगी।

'ग्रेटर आगरा' में चौड़ी सड़कें, हरित पार्क, निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति और सभी आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह परियोजना आगरा के शहरी स्वरूप को नया आयाम देगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अप्रैल को शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एक्सप्रेसवे के समीप रायपुर-रहन कलां स्थित कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा।

यहां प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 4:30 बजे मुख्यमंत्री योजना का शिलान्यास व भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5:25 बजे आगरा से प्रस्थान करेंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 'ग्रेटर आगरा' योजना शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इसे विश्वस्तरीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा, पार्किंग व हेलीपैड सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Moradabad: 34.67 करोड़ से बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने और हर जरूरतमंद को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनेगा। इसका भूमि पूजन कर शिलान्यास सोमवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता, डीएम अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्र में करीब 34.67 करोड़ से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 6 मंजिला बिल्डिंग बनेगी।

इस क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी, डायग्नोस्टिक, रेड एवं येलो जोन वार्ड, प्रथम तल पर मातृत्व सेवाएं, न्यूबॉर्न क्रिटिकल केयर, वन स्टॉप सेंटर, द्वितीय तल पर डायलिसिस यूनिट, आइसोलेशन रूम्स, तृतीय तल पर आइसोलेशन वार्ड, चौथे तल पर हाई डिपेंडेंसी यूनिट, पांचवे तल पर आईसीयू और छठें तल पर ऑपरेशन थियेटर और रिकवरी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

अमित शाह ने असम में 1,715 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, रखी दूसरी विधानसभा की आधारशिला
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में दूसरे विधानसभा परिसर समेत 1,715 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुक्रवार को लोकार्पण किया। शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ऊपरी असम के विधानसभा क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों, राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

उन्होंने डिब्रूगढ़ को दूसरे प्रशासनिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के सरकार के प्रयासों के तहत 284 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले दूसरे विधानसभा परिसर और विधायक हॉस्टल की आधारशिला रखी। इस परियोजना के तहत तीन मंजिला विधानसभा भवन, विधायकों के लिए नौ मंजिला हॉस्टल, 800 सीट की क्षमता वाला सभागार और सुरक्षा कर्मियों के लिए एक बैरक का निर्माण किया जाएगा।

शाह ने 238 करोड़ रुपये से बने आधुनिक खेल परिसर के पहले चरण का उद्घाटन किया और इसके दूसरे चरण की आधारशिला रखी जिसका 209 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्माण किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में इनडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, फुटबॉल मैदान, मुख्य दर्शक दीर्घा, टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट तथा हॉस्टल शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खेल सुविधा के दूसरे चरण में 30,000 लोगों के लिए बैठने की अतिरिक्त जगह, एक केंद्रीय खेल मैदान और एक एथलेटिक ट्रैक होगा। गृह मंत्री ने जंगली जानवरों के उपचार के लिए 292 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने पहले वन्यजीव स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी जिसमें उन्नत प्रयोगशाला सुविधाएं और प्रशिक्षण इकाइयां भी होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि इससे वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के बीच समन्वय बेहतर करने में मदद मिलेगी। परियोजना के तहत एक शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक, एक केंद्रीय प्रयोगशाला, एक संग्रहालय, एक अत्याधुनिक सभागार, एक क्लीनिकल ब्लॉक और विकिरण सुविधाओं वाली एक प्रयोगशाला बनाई जाएगी।

शाह ने राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष के तहत आर्द्रभूमियों के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार के लिए 692 करोड़ रुपये की परियोजना भी शुरू की। इस परियोजना का उद्देश्य नौ जिलों में वैज्ञानिक रूप से चुनी गईं 15 आर्द्रभूमियों का जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार करना है ताकि शहरों में बाढ़ के जोखिम घटाए जा सकें, जल धारण क्षमता बढ़ाई जा सके, बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके और राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन के समग्र बाढ़ प्रबंधन में मदद मिल सके।

काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, कहा- ‘विकास भी, विरासत भी’ भाजपा की पहचान
कालियाबोर (असम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के काजीरंगा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 के कालियाबोर–नुमालीगढ़ सेक्शन की 4-लेनिंग परियोजना, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने काजीरंगा से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए असम की सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों और भाजपा सरकार की नीतियों पर विस्तार से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल उनके जीवन के सबसे खास अनुभवों में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम और अगली सुबह एलिफेंट सफारी के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बेहद करीब से महसूस किया। उन्होंने कहा कि असम आकर उन्हें हमेशा एक अलग तरह की खुशी मिलती है। यह धरती वीरों की धरती है और हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने वाले बेटे-बेटियों की भूमि है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष वे झुमोइर महोत्सव में शामिल हुए थे और इस बार माघ बिहू के अवसर पर असम आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए लगातार यहां आने से भाजपा सरकार के ‘विकास भी, विरासत भी’ मंत्र को और मजबूती मिली है। राजनीतिक संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। बीते एक-डेढ़ वर्षों में पार्टी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा है।

उन्होंने बिहार चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि 20 वर्षों बाद भी वहां जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट और सीटें दी हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे देश के सबसे बड़े नगर निगम में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जनादेश मिला है। उन्होंने कहा, “जीत मुंबई में हो रही है और जश्न काजीरंगा में मनाया जा रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के सभी चुनाव परिणामों का संदेश साफ है-देश का मतदाता आज गुड गवर्नेंस और विकास चाहता है। वह विकास के साथ-साथ विरासत पर भी फोकस करता है, इसलिए भाजपा को चुनता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को लगातार नकार रहा है। जिस मुंबई शहर में कांग्रेस का जन्म हुआ, वहां आज वह चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी बनकर रह गई है।

पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब प्रकृति सुरक्षित होती है, तो उसके साथ अवसर भी पैदा होते हैं। काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ी है, जिससे होम स्टे, गाइड सेवाओं, परिवहन, हस्तशिल्प और छोटे व्यवसायों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को नए रोजगार के अवसर मिले हैं।

उन्होंने असम सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक समय काजीरंगा में राइनो के शिकार की घटनाएं बड़ी चिंता थीं। 2013-14 में दर्जनों एक सींग वाले राइनो मारे गए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया, वन विभाग को आधुनिक संसाधन दिए और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई। इसका परिणाम यह रहा कि 2025 में राइनो के शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आई।

नॉर्थ ईस्ट के विकास पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पीड़ा दूरी की रही है-दिलों की दूरी और स्थानों की दूरी। दशकों तक यहां के लोगों को लगता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इस भावना को बदला और नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दी। रोडवेज, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज के जरिए असम को देश से जोड़ने का काम तेज़ी से किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में असम को जहां लगभग 2000 करोड़ रुपये का रेल बजट मिलता था, वहीं भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 10,000 करोड़ रुपये सालाना कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं न केवल यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देंगी।

Moradabad : साढ़े पांच करोड़ से होगा सड़क, रपटा और पुलिया निर्माण
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने शुक्रवार को शिवराज सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज दौलारी एवं अक्का डिलारी तिराहा से भूमि पूजन कर साढ़े पांच करोड़ रुपये लागत की सड़क, रपटा और पुलिया निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

इस धनराशि से होने वाले कार्यों में एन.एच.24 से दलपतपुर समदी समदा मुड़िया मलूकपुर चंदनपुर ईशापुर मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य लागत 31.46 लाख, एन.एच.24 के किमी.-174 से दौलारी सम्पर्क मार्ग लागत 42.31 लाख, अक्का पांडे मार्ग से घोसीपुरा सम्पर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य लागत 10.18 लाख, अक्का डिलारी से अक्का पाण्डे भोजपुर सम्पर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य लागत 258.45 लाख, एन.एच.24 हरसख मझरा से ईलर रसूलाबाद सम्पर्क मार्ग पर रपटा निर्माण कार्य लागत 79.12 लाख और वीरपुर वरियार में रसीद ठेकेदार के घर से दौलरा राझेडा नदी तक संपर्क मार्ग पर पुलिया का निर्माण कार्य लागत 130.30 लाख शामिल है।

कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि मूढापांडे क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ के कारण बहुत बड़ी आबादी प्रभावित होती है। आवागमन के रास्ते कट जाते है लोगों को 20-20 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। इसलिए आज सड़कों के साथ साथ कई जगहों पर पुलिया और रपटों के निर्माण का भी भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया है। सड़क गांव या शहर के विकास की पहली धुरी है। इस पर अवसर ब्लॉक प्रमुख मूढापांडे डॉ. नवदीप यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, मनोज तोमर, रोहित सिंह, जय सिंह, सोनू रस्तोगी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

बाराबंकी : विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 1500 दिव्यांगों को बांटे कंबल
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पंचायत टिकैतनगर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा के साथ 6 करोड़ 95 लाख की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए 1500 दिव्यांगजन और वृद्धजन को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पवन सिंह ‘रिंकू’, मंडल अध्यक्ष अभिषेक मौर्य, कमलाकांत द्विवेदी, हरीश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, राम अक्षेयबर लोधी, देवनारायण रावत, राजकुमार वर्मा सहित सम्मानित सभासद और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Moradabad: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री करेंगे 806.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा कराए जा रहे 472.89 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 333.21 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास 4 दिसंबर को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। पर्यटन मंत्री के निजी सचिव की ओर से इससे संबंधित कार्यक्रम जारी की गई है।

मंत्री गुरुवार को को रामपुर रोड स्थित आर्केडिया ग्रीन में 472.89 लाख रुपये की लागत से जिले की चार परियोजनाओं जिसमें मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र के प्राचीन कामेश्वर महादेव मंदिर निवाड़खास, बिलारी में पौड़ाखेड़ा मंदिर शाहाबाद रोड, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर रतुपुरा और हनुमान समाधि प्रेम सन्यास आश्रम न्यास में मल्टीफेसिलीटी सेंटर/हाल, टायलेट ब्लॉक, प्रकाश व्यवस्था, स्टोन बेंच, स्टोन वर्क डस्टबिन, हार्टीकल्चर आदि कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

जबकि मंत्री के द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें प्राचीन महादेव मंदिर कुंदरकी, नगर में द्वारिकाधीश मंदिर और विश्नोई मंदिर लोधीपुर के कार्य शामिल हैं। इसके क्रम में मंगलवार को कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल जीरो पॉइंट आर्केडिया ग्रीन निकट रामपुर रोड पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।इस दौरान उप निदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह, स्थानिक अभियन्ता सीएंडडीएस चंद्रशेखर, अभियंता विवेकानन्द, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

कांग्रेस बन गई है नेतृत्वविहीन और अस्तित्वविहीन क्षेत्रीय पार्टी... बोला डॉ. दिनेश शर्मा- जातिवाद और तुष्टीकरण की जलेबी को जनता ने नकारा
लखनऊ, अमृत विचार : राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को अपनी सांसद निधि से ऐशबाग रामलीला मैदान के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऐशबाग रामलीला का ऐतिहासिक स्थल है श्री राम चरित्र का वर्णन करने के बाद सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास जी के शिष्यों द्वारा इसी रामलीला प्रांगण में रामलीला का मंचन किया गया था। श्री राम जन्म भूमि मंदिर में ध्वजारोहण के समय रामलीला परिसर में शिलान्यास एक ऐतिहासिक महत्व का बन जाता है। आज हर्ष का दिन है जब वर्षो के इंतजार के बाद प्रभु राम के जन्म स्थान पर उनके मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्वविहीन, नेतृत्वविहीन क्षेत्रीय पार्टी बन गई है। अब ये पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इनकी मोहब्बत की दुकान अब नफरत और तुष्टीकरण की दुकान में बदल गई है। इनके नेता द्वारा बनाई जा रही जातिवाद और तुष्टीकरण की जलेबी को जनता ने ठुकरा दिया है।

इसके बाद इस्माइल गंज स्थित नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेई डिग्री कॉलेज में अटल सभागार के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए की राशि से प्रारंभ हो रहे निर्माण का शिलान्यास महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, पार्षद अनुराग मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद संदीप शर्मा, श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में स्केटिंग रिंग पर शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन लखनऊ परिसर में स्थित स्केटिंग रिंग के ऊपर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य नगर निगम लखनऊ द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 56.47 लाख रुपये है।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि सामान्यतः खुले वातावरण में खेल अधिक लाभकारी होते हैं, लेकिन बच्चों को गर्मी-सर्दी से सुरक्षा और निरंतर अभ्यास के अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए शेड आवश्यक है।  यह निर्माण कार्य अगले दो महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यपाल ने कहा कि स्केटिंग रिंग का उपयोग अन्य विद्यालयों के बच्चे भी कर सकेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि राजभवन के बच्चे स्केटिंग में राज्य स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने हेतु विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एसबीआई बैंक की सहायता से स्कूल बस की सुविधा प्रदान की गई है।

https://twitter.com/GovernorofUp/status/1991095563358720447

उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे बच्चों की उपस्थिति पर सतत नजर रखें, आवश्यकता पड़ने पर अभिभावकों से घर जाकर संवाद स्थापित करें और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। राज्यपाल ने कहा कि ''बच्चों में अपार प्रतिभा है, उसे निखारना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।''

आनंदीबेन पटेल ने निर्देश दिया कि विद्यालय के बच्चों को अनावश्यक कार्यक्रमों में न बैठाया जाए, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तृतीय पक्ष द्वारा कराने और स्वयं कॉपियों की जांच करने की भी बात कही। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, समय से होमवर्क तथा पौष्टिक भोजन का महत्व समझाया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चे प्रतिदिन महात्मा गांधी की आत्मकथा का अध्ययन करें।

राज्यपाल ने यह भी सुझाव दिया कि राजभवन परिसर में रहने वाले बच्चों को समय-समय पर समूहों में बाहर ले जाकर उनमें अनुशासन, व्यवहारिक ज्ञान और बाहरी वातावरण के प्रति अनुकूलन क्षमता विकसित की जाए। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने घोषणा की कि राजभवन में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिसमें तीन से छह वर्ष आयु के बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से स्केटिंग रिंग पर शेड लगाने का कार्य आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का विशेष ध्यान सदैव बच्चों के पोषण, सुरक्षा और शिक्षा पर केंद्रित रहा है। उन्होंने विश्व शौचालय दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता हर नागरिक का कर्तव्य है।

उत्तराखंड स्थापना दिवस : प्रधानमंत्री मोदी ने 8,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 8,260 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में राज्य द्वारा की गई सर्वांगीण प्रगति की सराहना की।

मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम जारी है। राज्य की रजत जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 साल पहले उत्तराखंड का बजट केवल 4,000 करोड़ रुपये था, लेकिन अब यह एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

उन्होंने राज्य में बड़ी संख्या में तीर्थस्थलों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी भी बन सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।

इन परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत उपकेंद्र, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

PM मोदी ने गुजरात को दी बड़ी सौगात : एकता नगर में 1220 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
एकता नगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट 1,220 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के लिए शाम को वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरे और खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से एकता नगर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर, प्रधानमंत्री ने 30 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 25 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। बेड़े में इन बसों के जुड़ने के साथ, अब कुल 55 ई-बसें एकता नगर में पर्यटकों को मुफ्त सेवा प्रदान करेंगी।

बाद में, प्रधानमंत्री ने कई परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया, जिनमें 56.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरकारी क्वार्टर, 303 करोड़ रुपये की लागत से बिरसा मुंडा भवन, 54.65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित आतिथ्य जिला (चरण-1) और 20.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतपुड़ा सुरक्षा दीवार और रिवरफ्रंट शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने बोनसाई गार्डन, वॉकवे (चरण-2), ई-बस चार्जिंग डिपो, स्मार्ट बस स्टॉप (चरण-2), सरदार सरोवर बांध और गार्डन की प्रतिकृति का भी उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं एकता नगर आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगी।"

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का नेतृत्व करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस वर्ष के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सांस्कृतिक उत्सव और सुरक्षा बलों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस परेड शामिल होगी, जिसमें उनके कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस ‘लौह पुरुष’ की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।