प्रयोगात्मक - Amrit Vichar

यूपी बोर्ड परीक्षा : प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्रों पर 292 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अमृत विचार,अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित 2023 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू रही हैं जो आगामी 28 जनवरी तक चलेंगी।  प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गयी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सकुशल संपवन्न कराने के लिए 292 अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है।

यूपी बोर्ड की 2023 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं  16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में 133 केन्द्रों पर परीक्षाएं सम्पन्न होंगी। परिषद की ओर से नकल मुक्त परीक्षा कराये जाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। परीक्षा केन्द्र परिसर के अंदर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी।  प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर तीन सदस्यीय आंतरिक सचल दल गठित होंगे जिसमें महिला अध्यापक भी रहेंगी। परीक्षा केद्र में स्मार्ट मोबाइल फोन या कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। बालिकाओं की तलाशी महिला अध्यापक लेंगी। जनपद अयोध्या में इस वर्ष की परीक्षा में 87351 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : पांच शिक्षकों समेत तीन शिक्षामित्रों का वेतन रोका

हल्द्वानी: प्रयोग के तौर पर तो नहीं खोले गए हैं नए महाविद्यालय !
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में खुले नए महाविद्यालयों में अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। इन महाविद्यालयों के संचालन के लिए अब तक अवस्थापना सुविधा भी मुहैया नहीं हो सकी हैं। अब विभाग दावा कर रहा है कि नए महाविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ये महाविद्यालय प्रयोगात्मक तौर पर तो शुरू नहीं किए जा रहे हैं।

राज्य में पिछले चार महीनों के दौरान आठ महाविद्यालय नए खोलने की घोषणा की गई है। इसमें देहरादून शहर, हरिद्वार शहर भूपतवाला, हल्द्वानी शहर गौलापार, गदरपुर, दन्यां, कल्जीखाल , खिर्सू व देवाल शामिल हैं। सभी आठ जगहों पर महाविद्यालय शुरू करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई लेकिन अब तक अवस्थापना का काम शुरू नहीं हो सका है।

दूसरे महाविद्यालयों में दफ्तर खोलकर इन सभी के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है, लेकिन अब तक स्टाफ व दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, उच्च शिक्षा निदेशक ने इन महाविद्यालयों में काम करने के इच्छुक शिक्षण व मिनिस्टीरियल स्टाफ से विकल्प जरूर मांगे हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक की मानें तो सभी नए महाविद्यालयों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। एक हफ्ते में ये व्यवस्था निदेशालय स्तर से शुरू हो जाएगी। अब सवाल ये उठता है कि चुनावी फायदे के नाम पर सरकार ने ये महाविद्यालय खोल तो दिए गए है लेकिन अवस्थापना सुविधाओं के नाम पर सरकार अभी इस पर गंभीर नहीं हो रही है।

इसका उदाहरण है कि गौलापार के जिस भवन में महाविद्यालय अस्थायी तौर पर शुरू किया जाना है। उस भवन का अभी अनुबंध तक नहीं हो सका है। भवन स्वामी गणेश सुयाल का कहना है कि विभाग की ओर से अभी अनुबंध नहीं किया जा सका है।

नए महाविद्यालयों में अवस्थापना सुविधाएं व स्टाफ की तैनाती जल्द कर ली जाएगी। सभी के लिए भवनों का चयन कर लिया गया है। कागजी कार्यवाही भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।

– डॉ. पीके पाठक, उच्च शिक्षा निदेशक

बरेली: महाविद्यालयों के अनुरोध पर आज से होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। महाविद्यालयों की लेट लतीफी के चलते परास्नातक के छात्रों के रिजल्ट में और देरी होगी, क्योंकि अभी तक कई महाविद्यालयों में परास्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही आयोजित नहीं कराई गई हैं। जबकि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। कई महाविद्यालयों के अनुरोध और छात्रों के भविष्य को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में साफ है कि अब परास्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट 11 सितंबर के बाद ही आएगा। अभी स्नातक द्वितीय व अंतिम वर्ष का भी रिजल्ट अटका हुआ है।

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक 7 से 11 सितंबर तक परास्नातक और विषम सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित असाइनमेंट के माध्यम से आयोजित कराई जाएंगी। महाविद्यालयों ने इसके लिए तर्क दिया कि आंतरिक परीक्षक न होने की वजह से परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जा सकीं। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक 7 सितंबर को सुबह 9 बजे से 8 सितंबर शाम 5 बजे तक महाविद्यालयों को छात्रों को असाइनमेंट उपलब्ध कराने होंगे। छात्रों को असाइनमेंट महाविद्यालय में जमा करने होंगे। इसके अलावा 9 सितंबर की सुबह 10 बजे से 11 सितंबर रात 10 बजे तक महाविद्यालयों को असाइनमेंट का मूल्यांकन कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंक अपलोड करने होंगे।

बरेली: सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं असाइनमेंट के आधार पर होंगी
बरेली, अमृत विचार। स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाओं की तरह ही प्रोफेशनल और सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं असाइनमेंट के आधार पर होंगी। छात्रों को स्वयं टास्क तैयार करने होंगे। महाविद्यालयों के द्वारा भी टास्क दिए जाएंगे।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स व अन्य सभी पाठ्यक्रमों की मौखिकी व प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। प्रोफेशनल पाठ्यक्रम व सम सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 10 अगस्त से होंगी। महाविद्यालयों को 15 अगस्त तक असाइनमेंट देने, असाइनमेंट जमा कराने और अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि सभी प्रोफेशनल व सेमेस्टर परीक्षाएं यानी बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि (सम सेमेस्टर), बीकॉम ऑनर्स, बीएससी (ऑनर्स, गृह विज्ञान, बॉयोटेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर साइंस, इनवायरमेंट साइंस, माइक्रोबॉयोलाजी), बीएड, बीएलएड, बीपीएड, एमएड और शेष सभी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्व में स्नातक व परास्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही करायी जाएंगी।

निर्धारित समय में अंक अपलोड न करने पर वेबसाइट बंद कर दी जाएगी और अंक स्वीकार नहीं होंगे। जिन महाविद्यालयों में आंतरिक परीक्षक नहीं हैं वह परीक्षक नियुक्त करने के लिए 5 अगस्त तक विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय को अंक सिर्फ ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।

महाविद्यालयों को हार्डकॉपी सुरक्षित रखनी होगी। 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के असाइनमेंट विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा अलग से मांगे जा सकते हैं। स्नातक व परास्नातक में जो नियम बनाए गए हैं, उसके तहत छात्रों को 15 टास्क स्वयं बनाने हैं और 15 टास्क महाविद्यालयों के द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध कराये जाएंगे। छात्र ओपन बुक से असाइनमेंट कर सकते हैं।

असाइनमेंट जमा करने की तिथियां

10 अगस्त सुबह 9 बजे से 11 अगस्त शाम 5 बजे तक महाविद्यालयों को छात्रों को टास्क उपलब्ध कराना होगा और इसी समय में छात्रों से टास्क जमा भी कराने होंगे।

12 अगस्त सुबह 10 बजे से 15 अगस्त रात 10 बजे तक महाविद्यालयों को असाइनमेंट का मूल्यांकन करना होगा और मूल्यांकन के बाद अंक विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

विषम सेमेस्टर के लिए भी निर्देश जारी

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीलिब, एमलिब, बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि व अन्य शेष पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर वर्ष 2020-21 की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं पहले से निर्धारित स्नातक पाठ्यक्रम के लिए असाइनमेंट माध्यम से और परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत होंगी। यह परीक्षाएं स्नातक व परास्नातक के लिए निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित की जाएंगी। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि परास्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और 19 अगस्त तक अंक अपलोड करने होंगे। इसी तरह से स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 19 अगस्त से प्रारंभ होंगी और 28 अगस्त को समाप्त हो जाएंगी।

बरेली: एनओसी में फंसी एयरपोर्ट की बिजली, नहीं बिछी भूमिगत लाइन

बरेली: बरेली कॉलेज की परास्नातक प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 से
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक की प्रोग्रामर परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी और विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के तहत 18 अगस्त तक समाप्त हो जाएंगी।

19 अगस्त तक प्रगति परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 29 से 31 जुलाई से एमए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र, 30-31 जुलाई को राजनीति शास्त्र, 31 जुलाई से संस्कृत, एक अगस्त से हिंदी, तीन से 18 अगस्त समाज शास्त्र, 11 अगस्त से उर्दू की मौखिकी परीक्षाएं होंगी।

अन्य सभी पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षाओं का कार्यक्रम महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

बरेली: विरोध के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाओं का बढ़ाया समय
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों के विरोध के बाद स्नातक की ओपन बुक माध्यम से होने वाली प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाओं का समय बढ़ा दिया है। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के असाइनमेंट देने, मूल्यांकन और अंक अपलोड करने के समय में भी बदलाव किया है। अब परीक्षाएं 16 अगस्त की बजाय 19 अगस्त से होंगी और 24 अगस्त तक चलेंगी। पीजीटी की परीक्षा के चलते तिथियों में बदलाव किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 जुलाई को ओपन बुक माध्यम से असाइनमेंट के आधार पर स्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं कराने के निर्देश महाविद्यालयों को जारी किए थे। इसमें 15 टास्क छात्र को स्वयं तैयार करने थे और 15 टास्क शिक्षकों को तैयार करके देने थे। पहले निर्देश दिए गए थे कि 16 अगस्त दोपहर 12 बजे से 17 अगस्त दोपहर 12 बजे तक छात्रों को असाइनमेंट उपलब्ध कराकर जमा करने थे।

इसके बाद 24 घंटे में असाइनमेंट का मूल्यांकन और फिर अगले 24 घंटे में अंक अपलोड करने थे। सभी कार्य 19 अगस्त दोपहर 12 बजे तक पूरे करने थे। इतने कम समय में हजारों छात्रों की परीक्षा आयोजित कराने को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया था।

प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और कुलपति प्रो. केपी सिंह के समक्ष समस्या रखी। शिक्षकों ने परीक्षा कराने से साफ इनकार कर दिया था। रूटा ने विरोध किया था। कुलपति की प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक में भी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर समस्या सामने आयी थी। बाद में कुलपति ने बदलाव के संकेत दिए थे। अब सोमवार को बदलाव कर नई तिथियां व दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: एलएलबी और बीएलएलबी का रिजल्ट घोषित

स्नातक द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं

19 अगस्त सुबह 9 बजे से 20 अगस्त शाम 5 बजे तक महाविद्यालयों के द्वारा छात्रों को टास्क या असाइनमेंट उपलब्ध कराने होंगे। छात्रों को इसी समय में असाइनमेंट जमा करने होंगे।

21 अगस्त सुबह 10 बजे से 23 अगस्त रात 10 बजे तक महाविद्यालयों को छात्रों द्वारा प्राप्त टास्क या असाइनमेंट का मूल्यांकन करना होगा और मूल्यांकन के बाद अंक अपलोड करने होंगे

स्नातक तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं

24 अगस्त सुबह 9 बजे से 25 अगस्त शाम 5 बजे तक महाविद्यालयों के द्वारा छात्रों को टास्क या असाइनमेंट उपलब्ध कराने होंगे और छात्रों को इसी समय में असाइनमेंट महाविद्यालय में जमा करने होंगे।

26 अगस्त सुबह 10 बजे से 28 अगस्त रात 10 बजे तक महाविद्यालयों को छात्रों द्वारा प्राप्त टास्क या असाइनमेंट का मूल्यांकन करना होगा और मूल्यांकन के बाद अंक अपलोड करने होंगे

बरेली कॉलेज में शिक्षकों ने की बैठक

विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश जारी होने से पहले सोमवार को बरेली कॉलेज में प्राचार्य डा. अनुराग मोहन की अध्यक्षता में प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर बैठक हुई। शिक्षकों ने कम समय में परीक्षाएं कराने से इनकार किया। कम से कम 15 दिन के समय की मांग की। शिक्षकों ने प्रस्ताव रखा कि 50-50 फीसदी के तहत छात्रों को बुलाया जाए। जिसमें एक तरफ भौतिक विज्ञान द्वितीय वर्ष तो दूसरी तरफ वनस्पति विज्ञान तृतीय वर्ष के असाइनमेंट जमा कराए जाएं। इसी तरह से तृतीय वर्ष के भौतिक विज्ञान के और द्वितीय वर्ष के वनस्पति विज्ञान के असाइनमेंट जमा कराए जाएं। उसके बाद रसायन विज्ञान और फिर बीए के छात्रों की परीक्षा करायी जाए। प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने बताया कि नए दिशा-निर्देशों के तहत समय बढ़ाया गया है। जल्द बैठक की जाएगी।

बरेली: ओपन बुक से प्रयोगात्मक परीक्षाएं देना आसान नहीं
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम पर आधारित कराने का निर्णय लिया है। इसका प्रारूप भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है लेकिन इस नए सिस्टम से परीक्षा देना छात्रों के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारा पहली बार किया जा रहा है।

इसमें छात्रों को किताबें खोलने का मौका तो मिलेगा लेकिन प्रश्नपत्र हल करने के लिए कई शर्तें रखी गई हैं। ऐसे में छात्रों को ओपन बुक से परीक्षा देने पर भी पढ़ाई और मेहनत करनी होगी, नहीं तो उनके अंक कट जाएंगे। इसको लेकर प्रारूप में भी पहले से स्पष्ट कर दिया गया है।

ओपन बुक सिस्टम के तहत छात्रों को दो तरह के होम असाइनमेंट करने को दिए जाएंगे जिसमें 15 प्रश्नों का एक असाइनमेंट महाविद्यालय द्वारा छात्र को दिया जाएगा और 15 प्रश्नों का एक असाइनमेंट छात्र को ही तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय का दो अलग-अलग असाइनमेंट देने का मकसद है कि छात्र अपना पाठ्यक्रम पूरी तरह से रिवाइज कर सकें।

15 प्रश्न महाविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम से तैयार करके दिए जाएंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए छात्र को पढ़ाई करनी होगी जो प्रश्नपत्र छात्र तैयार करेंगे, वह भी पाठ्यक्रम से होंगे लेकिन महाविद्यालय द्वारा तैयार प्रश्नों से अलग होंगे। ऐसे में इन्हें तैयार करने और हल करने के लिए भी छात्र को पढ़ाई करनी होगी।

छात्रों को घर पर किताब खोलने की तो अनुमति होगी लेकिन इसके लिए उन्हें सिर्फ 24 घंटे का ही समय दिया जाएगा। इससे प्रश्नपत्र तैयार करना और प्रश्नपत्रों को हल करना आसान नहीं होगा। साथ ही छात्रों के लिए यह भी शर्त रखी गई है कि उसे अपने हाथ से लिखकर उत्तर पुस्तिका में प्रश्नपत्रों को हल करना होगा और उसकी भाषा भी किताब से मिलती-जुलती नहीं होनी चाहिए।

यदि किताब से मिलती-जुलती भाषा होगी तो परीक्षक उसी आधार पर उसे अंक देगा। महाविद्यालयों द्वारा छात्रों के असाइनमेंट के आधार पर ही अंक देने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कभी भी कोई असाइनमेंट चेक किया जा सकता है।

बरेली: प्रयोगात्मक परीक्षा में 15 टास्क स्वयं तैयार कर हल करेंगे छात्र
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षा में काफी राहत दी है। पहली बार ओपन बुक सिस्टम आधार पर प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके तहत छात्रों को होम असाइमेंट भी दिए जाएंगे। परीक्षाओं का मूल्यांकन लैब या कक्षा में उपस्थिति और असाइनमेंट के आधार पर किया जाएगा।

30 फीसदी अंक महाविद्यालय द्वारा प्रयोगशाला रिकॉर्ड, उपस्थिति व अन्य के आधार पर दिए जाएंगे। 70 फीसदी अंक ओपन बुक सिस्टम से आयोजित किए जाने वाले असाइनमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। असाइनमेंट में 15 प्रश्न महाविद्यालय तैयार करेगा और 15 टास्क यानी प्रश्न छात्रों को खुद तैयार कर हल करने होंगे। होम असाइनमेंट के लिए 24 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाओं का प्रारूप विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

प्रत्येक प्रयोगात्मक विषय के लिए एक मॉडल टेंपेलेट तैयार किया गया है। इस मॉडल के तहत प्रयोगशाला परीक्षा के विकल्प के तौर पर असाइनमेंट दिया जाएगा। छात्रों द्वारा नियमित प्रयोगशाला में किए गए पाठ्यक्रम और प्रयोगों के आधार पर तीन होम असाइनमेंट दिए जाएंगे। इन असाइनमेंट को दो भागों में बांटा जाएगा। दोनों भाग के 15-15 टास्क दिए जाएंगे।

भाग ए के 15 टास्क महाविद्यालय द्वारा और भाग बी के 15 टास्क छात्र-छात्राओं द्वारा ही तैयार किए जाएंगे। छात्रों को टास्क तैयार कर उत्तर भी खुद लिखने होंगे। इस तरह के टास्क का मकसद है कि छात्र पूरे पाठ्यक्रम से अवगत हो जाए और उन्हें विषय का ज्ञान हो जाए। असाइनमेंट का टेंपलेट महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी आधार पर महाविद्यालय असाइनमेंट तैयार करेंगे। असाइनमेंट की प्रतियां तैयार कर छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।

हस्तलिखित होना चाहिए असाइनमेंट

छात्रों को असाइनमेंट के लिए नाम, रोल नंबर व महाविद्यालय का नाम लिखना होगा। सिर्फ भाग ए के टास्क ही महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये जाएंगे। छात्रों को कोई उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। छात्रों को दोनों असाइनमेंट 24 घंटे में महाविद्यालयों को उपलब्ध कराने होंगे। असाइनमेंट स्वयं छात्र-छात्रा द्वारा हस्तलिखित होने चाहिए। महाविद्यालय को भी असाइनमेंट जमा होने के 24 घंटे के अंदर मूल्यांकन करना होगा। उसके बाद अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

विश्वविद्यालय देख सकता है मूल्यांकन

छात्रों के असाइनमेंट का मूल्यांकन विश्वविद्यालय द्वारा भी किया जा सकता है। छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी भाषा में ही उत्तर दें। यदि उत्तर पुस्तिकाओं में भाषा के आधार पर नकल या समानता पाई जाएगी तो महाविद्यालय द्वारा इसका ध्यान रखते हुए ही अंक देने होंगे।

ऐसे तैयार होंगे असाइनमेंट

असाइनमेंट टास्क संबंधित प्रयोगों, पाठ्यक्रम के सिद्धांतों, उद्देश्य, क्रियाविधि, सावधानियों, वायवा के आधार पर होंगे। जिसमें 5 टास्क एमसीक्यू (बहुविकल्पीय), एक पंक्ति पर आधारित पांच टास्क, दो से चार लाइन के उत्तर पर आधारित पांच टास्क होंगे। यदि किसी प्रयोगात्मक परीक्षा में अधिकतम अंक 100 हैं तो 70 फीसदी के आधार पर 70 अंक के असाइनमेंट होंगे। भाग एक में एक अंक प्रति टास्क के आधार पर पांच अंक एमसीक्यू, 2 अंक प्रति पंक्ति के आधार पर पांच टास्क के 10 अंक और दो से चार लाइन के उत्तर के आधार पर प्रति टास्क चार अंक के आधार पर 20 अंक होंगे। इसी तरह से भाग बी के भी अंक होंगे।

वायवा का मूल्यांकन ऐसे होगा

जिन पाठ्यक्रमों में वायवा आवश्यक है, उनमें मौखिकी परीक्षा के अंक देने की प्रक्रिया भी अलग बनाई गई है। इसके लिए छात्रों की कक्षा में नियमित उपस्थिति, कर्त्वयनिष्ठा, आचरण, शैक्षणिक क्रियाकलापों के आधार पर 30 फीसदी अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा 70 फीसदी अंक प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आधार पर ओपन बुक सिस्टम के तहत ही निर्धारित किए जाएंगे।

बरेली: ओपन बुक होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ओपन बुक पर आधारित होंगी। इसके साथ ही छात्र घर पर ही असाइनमेंट तैयार कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची भी शुक्रवार को जारी की जाएगी। लिखित परीक्षाओं को लेकर भी विश्वविद्यालय दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 15 जुलाई से प्रारंभ हो रही हैं। प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाओं को लेकर शासन ने अलग से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत लिखित परीक्षाओं के आधार पर मूल्यांकन किया जा सकता है। कुछ दिनों पहले छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं न कराने की मांग करते हुए विरोध किया था। जिसके बाद कुलपति प्रो. केपी सिंह ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते ही प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं कराने का आश्वासन दिया था।

इसी के तहत इस बार परीक्षाओं में छात्रों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। परीक्षा के दौरान महाविद्यालयों में अधिक भीड़ इकट्ठा नहीं की जाएगी। इसी के चलते प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी लिखित आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए ओपन बुक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

इसका मतलब है कि आधी परीक्षा महाविद्यालय द्वारा तैयार प्रश्नपत्रों की देनी होगी और आधी परीक्षा छात्रों को खुद हल करनी होगी। इसके लिए छात्रों को घर पर ही असाइनमेंट तैयार करने की सुविधा दी जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं कैसे होंगी, इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही छात्रों के लिए जारी कर दिया जाएगा।

300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं 300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर होंगी। परीक्षा केंद्रों की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को इसे भी जारी कर दिया जाएगा। अधिकांश महाविद्यालयों को स्वकेंद्र बनाया गया है। जिन महाविद्यालयों में 100 से कम छात्र हैं, उसे स्वकेंद्र नहीं बनाया गया है। इसके पास के दूसरे महाविद्यालय में केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिन महाविद्यालयों में कभी नकल पकड़ी गई है या फिर वहां नकल रोकने के इंतजाम नहीं हैं, वे भी स्वकेंद्र नहीं बनाए गए हैं।

जल्द जारी होंगी प्रवेश परीक्षा की तिथियां

विश्वविद्यालय जल्द ही परास्नातक की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां जारी करने वाला है। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन भी शुरू कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय इस बार प्रवेश परीक्षा का शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी इसको लेकर सहमति नहीं बनी है। इससे पहले प्रवेश परीक्षा का शुल्क 400 रुपए निर्धारित है लेकिन कई वर्षों से इसमें बढ़ोतरी नहीं की गई है। कई महाविद्यालयों में इसका शुल्क 800 से 1000 रुपये तक निर्धारित है। इस बार विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित कराएगा, जिसके चलते शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही है लेकिन कोरोना महामारी के चलते छात्रों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े इसलिए अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

एमबीबीएस की परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू

विश्वविद्यालय ने गुरुवार से एमबीबीएस की परीक्षाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है। मूल्यांकन का प्रभारी प्रो. आलोक कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है। गुरुवार को कुलपति ने परीक्षाओं के मूल्यांकन को लेकर समीक्षा भी की।

कुलपति रुविवि प्रो. केपी सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं ओपन बुक से कराई जाएंगी। छात्रों को होम असाइनमेंट की भी सुविधा दी जाएगी। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। छात्रों को जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

बरेली: एलएलबी की प्रयोगात्मक परीक्षा में नहीं होगी लिखित परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। एलएलबी की पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा में इस बार एक घंटे की लिखित परीक्षा नहीं होगी। बरेली कॉलेज के विधि विभाग प्रभारी प्रदीप जागर ने पंचम और तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। कोरोना की वजह से छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके चलते परीक्षा सिर्फ दो घंटे में ही पूरी करा ली जाएगी।

प्रभारी ने बताया कि एलएलबी पंचम सेमेस्टर ड्राफ्टिंग एंड प्लीडिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। छात्र-छात्राओं को अपनी प्रैक्टिकल डायरी अवश्य लानी होगी। 12 जुलाई को ही चारों ट्योटोरियल असाइनमेंट भी जमा होंगे। उन्होंने बताया कि चारों विषय के असाइनमेंट एक ही शिक्षक के पास जमा होंगे। एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के चारों विषय के ट्योटोरियल असाइनमेंट एक ही शिक्षक के पास 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जमा होंगे। तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा पहले ही संपन्न हो गई थी।

बरेली: प्रयोगात्मक और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने स्नातक की परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद का घेराव किया। छात्र स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं न कराने की मांग कर रहे थे।

परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति से वार्ता के बाद समस्या के हल की बात कही तो उसके बाद सभी कुलपति दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी हंगामा होने पर कुलपति आए और छात्रों को आश्वासन दिया लेकिन इसके बाद भी छात्र नहीं माने। एक बार फिर से अधिकारियों ने छात्रों के साथ बैठक की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया और आश्वासन दिया कि परीक्षा में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। सछास व अन्य छात्र संगठनों ने प्रश्नपत्र का प्रारूप जारी होने को सही बताया है।

एबीवीपी ने 28 जून को विश्वविद्यालय में पूर्व परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का घेराव कर इस संबंध में मांग की थी लेकिन कोई हल नहीं निकला। छात्रों ने 1 जुलाई को फिर से घेराव की चेतावनी दी। गुरुवार को काफी संख्या में छात्र परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के पास पहुंचे और पूर्व में की गई मांगें रखीं। छात्रों ने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित न करायी जाएं। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं सिर्फ उन्हीं प्रश्नपत्रों की कराई जाएं, जिनके प्रश्नपत्र प्रथम वर्ष में नहीं हुए थे।

परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों से इस बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि परीक्षा समिति में परीक्षाओं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद उन्हें शासनादेश भी बताया गया। परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया जब छात्र कुलपति दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर रहे थे तो अंदर कुलपति वीडियो कांफ्रेंसिंग में थे। इस दौरान मौके पर चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्य, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर एके सिंह, सुरक्षा प्रभारी सुधांशु व अन्य पहुंच गए।

उन्होंने 10 छात्रों को अंदर आकर वार्ता करने के लिए कहा लेकिन छात्र नहीं माने तो कुलपति बाहर आ गए। उसके बाद छात्रों ने समस्याएं रखीं तो उन्होंने छात्रों के हित में परीक्षाएं आयोजित कराने की बात कही। छात्र कुछ घंटे में निर्णय की मांग कर फर्श पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। उसके बाद कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कुलपति सभागार में बैठक हुई। जिसमें पूरी स्थित से छात्रों को अवगत कराया गया।