Dowry harassment - Amrit Vichar

Pilibhit News : पति ने पीटकर ली महिला की जान, परिजन बोले: दहेज को करता था परेशान!
पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला क्षेत्र में पति की पिटाई से महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताप पहुंचने पर महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार ने दहेज की माँग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां की निवासी 30 वर्षीय कमला देवी पुत्री रामचंद्र की शादी 2015 में क्षेत्र के ही गांव नवदिया कुर्रया निवासी नवीन से हुई थी।  उसके दो बच्चे है। गुरुवार शाम पति ने कमला देवी की पिटाई कर दी। आरोप है कि पति समेत अन्य ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई की। महिला को पहले थाने ले गए। फिर न्यूरिया अस्पताल भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। गजरौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

लखनऊ में दहेज उत्पीड़न की भेट चढ़ गयी विवाहिता, शादी के 6 महीने बाद मौत, पिता बोले -न्याय चाहिए
लखनऊ। लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान श्वेता सिंह (26) के रूप में हुई है। श्वेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्वेता सिंह के पति भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​शुभम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला के ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 80 (दहेज हत्या), 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला पर क्रूरता करना) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठाकुरगंज थाने के प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि श्वेता ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसके ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यहां जारी एक बयान में पुलिस ने कहा, "25 मई को ठाकुरगंज पुलिस थाना में शिकायतकर्ता उमेश कुमार सिंह (ठाकुरगंज पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी) ने लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी श्वेता सिंह (26) उर्फ ​​'बौआ' का विवाह 22 नवंबर, 2025 को लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के काशी विहार निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ 'शुभम सिंह' से हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी का उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया, विशेष रूप से चार पहिया वाहन की मांग को लेकर। 25 मई को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया, "शिकायतकर्ता ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद पर अपनी बेटी की हत्या करने और बाद में उसके शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।"

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया, "मृतक के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसकी बेटी के ससुराल वाले कम दहेज देने को लेकर हमेशा ताने मारते थे।

ये भी पढ़ें  :

अमेठी में सपा विधायक गायत्री प्रजापति के आवास पर भारी हंगामा, 10 नामजद समेत 34 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सास और चचिया ससुर समेत चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक तृतीय थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक पति, ससुर, सास और चचिया ससुर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गत 17 मई को थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि विवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उत्पीड़न से परेशान होकर महिला की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दहेज उत्पीड़न और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सेामवार को मृतका के पति रितिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद लोकल इंटेलिजेंस और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित आरोपी विनोद पुत्र जयचंद निवासी जलपुरा गांव को आज गिरफ्तार किया गया। विनोद मृतका का चचिया ससुर बताया जा रहा है।

पुलिस ने पहले मृतका की सास पूनम पत्नी मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से उन्हें थाना क्षेत्र से दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

UP NEWS: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी के पेट में लात मारी, गर्भस्थ शिशुओं की मौत
भदोहीः भदोही जिले में दस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बार अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर दो गर्भस्थ शिशुओं की हत्या करने के आरोप में महिला के पति और उसकी सास समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की इस मामले में आराधना शुक्ला (29) की तरफ से शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में दी गई शिकायत के आधार पर उसके पति अभिनेष शुक्ला, सास गीता देवी और जेठ प्रदीप शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जिले के गोपीगंज थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुदरीपुर निवासी आराधना शुक्ला की शादी इसी थाना क्षेत्र के भानु पुर सियरहा गांव के निवासी अभिनेष शुक्ला से 21 मई 2022 में हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि शादी में आराधना को खासा दहेज मिलने के बावजूद उसका पति, सास और जेठ 10 लाख रुपये की अलग से मांग करने लगे और पूरी नहीं होने पर वे उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

त्यागी ने बताया कि आरोप है कि आराधना जब आठ माह की गर्भवती थी तभी उसके पति ने 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर उसके पेट में कई बार लात मारी थी और उसकी हालत खराब देख उसे मायके भेज दिया था। उन्होंने बताया कि आराधना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसके गर्भ में पल रहे आठ महीने के शिशु की पेट में मौत हो गई थी।

त्यागी ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों के समझाने पर अभिनेष शुक्ला उसे दिल्ली ले जाकर रहने लगा था जहां उसकी मां और जेठ भी रहते थे। उन्होंने बताया कि आरोप है कि जुलाई 2025 में दूसरी बार आराधना के दो माह के गर्भवती होने पर फिर से 10 लाख रुपये की मांग को लेकर 20 सितंबर 2025 को आराधना को एक बार फिर बुरी तरह मारापीटा गया और इस दौरान उसके पति ने एक बार फिर उसके पेट पर लात मार दी।

एसपी ने बताया कि आराधना की हालत खराब होने बावजूद अभिनेष उसी दिन उसे मोटरसाइकिल से भदोही लाया और 21 सितंबर 2025 की देर शाम जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर फिर से एकांत देख उसे बुरी तरह मारा और खून से लथपथ पत्नी को छोड़कर ये धमकी देते हुए चला गया की अगर 10 लाख रुपये लिये बगैर लौटे तो उसे जलाकर मार डाला जाएगा।

त्यागी के मुताबिक दर्ज मामले में आराधना ने बताया है कि उसने मायके वालों को खबर दी तब उन्होंने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरी बार भी उसके दो माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि इसी साल जनवरी में उसने महिला थाने और गोपीगंज थाने में मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद महिला ने उनसे शिकायत की थी। त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चंदौली के एसडीएम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज, जानें पूरा मामला
प्रतापगढ़/चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में तैनात एक उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और उनके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज के लिए पत्नी को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एसडीएम की पीड़िता पत्नी स्वयं भी उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

सर्किल अधिकारी प्रशांत राज हुदा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रतापगढ़ के महिला पुलिस स्टेशन में एसडीएम अनुपम मिश्रा और अन्य के खिलाफ 17 मार्च को मामला दर्ज किया गया था, और यह मामला महिला अधिकारी के पिता निशाकांत ओझा की शिकायत पर आधारित है। मिश्रा की मां ने अलीनगर पुलिस स्टेशन में अपनी बहू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शिकायत 21 मार्च को प्राप्त हुई थी और दावे की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। निशिकांत ओझा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दिव्या ओझा का विवाह प्रयागराज के रहने वाले और एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ एक दिसंबर, 2020 को हुआ था। ओझा ने अपनी शिकायत में दावा किया कि मिश्रा के बैंक खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, और शादी के समय 28 लाख रुपये नकद, 40 लाख रुपये के गहने और सात लाख रुपये का घरेलू सामान दिया गया था।

शिकायत में कहा गया है कि इसके बावजूद, दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि गला घोंटकर उनकी बेटी की जान लेने की कोशिश की गई और सात दिसंबर, 2025 की रात को मिश्रा और उनकी मां ने कथित तौर पर उन पर हमला किया, जिससे उनके सिर और हाथों पर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद चिकित्सा परीक्षण कराया गया था। पुलिस ने बताया कि दिव्या के पति के अलावा, ससुर प्रमोद मिश्रा, सास शशि मिश्रा और ननद पूजा पांडे और प्रीति पांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी में पति ने दिया तीन तलाक...हलाला का दबाव, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
बाराबंकी, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक प्रकरण में पति की ओर से तीन तलाक दिए जाने के बाद अब हलाला का दबाव बनाया जा रहा तो दूसरे मामले में पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध के आरोप लगे हैं।

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर मजरे सोनिकपुर के रहने वाले अब्दुल सत्तार की पुत्री साहिबा बानो ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व त्रिवेदीगंज निवासी मुनीर अहमद पुत्र वशीर अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

ससुराल पक्ष द्वारा उसके पिता से एक लाख रुपये नकद व सोने की चैन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं हो सकी तो 24 दिसंबर 2025 की शाम उसके साथ मारपीट की तथा घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसी दिन पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और अब हलाला का दबाव भी बनाया जा रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माेहल्ला रसूलपुर के रहने वाले नित्यानंद तिवारी की पत्नी रिंकी मिश्रा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है।

जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। बताया कि बीएड के बाद वह नौकरी की तैयारी करना चाहती है, लेकिन पति और उसका परिवार उसकी तैयारी में बाधा डालते हैं, जिससे उसका भविष्य खराब हो रहा है। यहह भी आरोप है कि पति के साथ उसका मंझिला भाई सुधीर कुमार तिवारी, रामानंद तिवारी और सास मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं।

ये भी पढ़ें :

कुशाग्र हत्याकांड: ट्यूशन टीचर उसके प्रेमी समेत तीन दोषी करार, 22 जनवरी को सजा पर फैसला

रामपुर : शादी के 55 दिन बाद विवाहिता की हत्या, आठ पर मुकदमा दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में शुक्रवार दोपहर नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी शादी को अभी 55 दिन ही बीते थे। मायके वाले ससुरालियों पर दहेज में कार नहीं मिलने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। अजीमनगर थाना पुलिस ने मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंज थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी प्रेम सिंह ने अपनी 22 वर्षीय बेटी रुबी का विवाह दो नवंबर को अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी वीरेंद्र राजपूत से किया था। मायके पक्ष के अनुसार दहेज में स्कार्पियो कार ना मिलने के कारण पति सहित ससुराल पक्ष के लोग रूबी को परेशान करते थे। पति-पत्नी में विवाद भी रहता था, गुरुवार को ही पति रूबी को मायके से लेकर आया था। शुक्रवार को दोनों में विवाद बढ़ा और नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मायके वाले पहुंचे तो पुलिस हरकत में आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष से एक रिश्तेदार को भी हिरासत में ले लिया है। मामले में पति वीरेंद्र राजपूत सहित आठ लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजीमनगर प्रभारी करमपाल सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।

घुमाने के बहाने से रूबी को लाया था पति
शादी के बाद ससुरालियों के दहेज के तानों से तंग आकर रुबी ने सारी कहानी परिजनों को बता दी थी। जिसके बाद वह लोग उसको मायके ले आए थे, लेकिन महिला का पति गुरुवार को रूबी को वैष्णो देवी मंदिर और नैनीताल घुमाने ले जाने की बात कहकर किसी तरह लिए ससुराल से बुलाकर ले गया था। 24 घंटे के बाद ही जब मायके वालों को उसके मरने की खबर मिली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी 55 दिन ही रूबी की शादी को हुए थे।

Rampur : विवाहिता की हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार...भेजा गया जेल
रामपुर, अमृत विचार। विवाहिता की हत्या के मामले में पटवाई पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों जेल चले गए। पटवाई के गांव हरियाल में 21 वर्षीय संगीता ने शनिवार सुबह विवाहिता की हो गई थी।

मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भेज दिया था।उसके बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया था।

पुलिस ने सोमवार को महिला के पति प्रकाशचन्द्र और ससुर कैलाश बाबू ग्राम हरियाल के बाहर से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में  पेश किया। जहां से दोनों जेल चले गए।

बाराबंकी : दहेज की मांग न पूरी होने पर दिया तीन तलाक, मासूम संग पत्नी को भगाया
बाराबंकी, अमृत विचार। दहेज की मांग न पूरी होने पर दूसरी शादी की धमकी देकर तीन तलाक दे दिया गया वहीं एक अन्य मामले में मासूम बच्ची समेत विवाहिता को ससुराल से निकालने के साथ ही पति पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा नगर की काजल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 5 फरवरी 2022 को हरदोई जिले के सण्डीला थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ चायना निवासी हिमांशू सिंह से हुआ था।

विवाह के कुछ माह बाद ही काजल के पति हिमांशू सिंह, ससुर राजू सिंह, सास मनोज सिंह, देवर आंशू सिंह, ननद भावना सिंह व चचिया ससुर गुड्डू सिंह द्वारा दहेज में बुलेट व सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 20 मार्च 2024 को मारपीट की गई और सभी जेवर छीनकर उसे और उसकी मासूम बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसके पति के कहने पर एक अन्य लड़की द्वारा भी उसे फोन पर धमकाया जा रहा, लड़की कहती है कि वह हिमांशू से शादी करने वाली है।

थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम सुढ़ियामऊ की नाहिद अंजुम ने अपने पति अब्दुल हफीज और देवर अब्दुल कय्यूम के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को उसके मायके पहुंचे पति ने तेज आवाज में तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसे तीन तलाक दे दिया। पति अब्दुल हफीज 2016 में सऊदी अरब गया और लौटने पर उससे दूरी बनाने लगा। घटना वाले दिन पति और देवर अचानक मायके पहुंचे और दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए पति ने तीन तलाक दे दिया।

कानपुर : महिला ने पति पर लगाया समलैंगिक होने का आरोप, दहेज उत्पीड़न पर कही यह बात
कानपुर, कल्याणपुर, अमृत विचार : कल्याणपुर में एक महिला ने अपने पति पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है, साथ ही ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज मांगने का भी आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कल्याणपुर निवासी महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 को उसकी शादी कानपुर के ही एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान ससुरालियों ने उसे जबरन पति के साथ मुंबई भेज दिया। वहां रह रहे दोस्त के साथ पति के पहले से ही समलैंगिक संबंध थे।

पति अपने दोस्त व पालतू कुत्तों के साथ ही सोता था। इतना ही नहीं उसे भी साथ में सोने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे तंग आकर वह अपने ससुराल वापस लौट आई, जहां ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने तक उसे घर के अंदर न घुसने देने की बात कह कर वहां से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : साक्षी महाराज का प्रयास रहा सफल : उन्नाव में रुकेगी कोटा-पटना एक्सप्रेस

Ballia News: दहेज के लिए खूनी बने ससुराल वाले, पति समेत चार को 10-10 साल कारावास की सजा
बलिया। बलिया जिले की एक स्थानीय अदालत ने दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर और गला घोंटकर हत्या करने के चार वर्ष पुराने मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने शनिवार को यह जानकारी दी। लोक अभियोजक विमल कुमार राय ने बताया कि जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पति रिपुंजय वर्मा, जेठ मृत्युंजय, सास तपेश्वरी देवी और जेठानी प्रियंका समेत सभी चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए दस-दस वर्ष के कारावास और 35-35 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

राय ने बताया कि दुर्जनपुर गांव के श्रद्धा लाल वर्मा ने अपनी बेटी प्रतिमा की शादी वर्ष 2016 में बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा बुधनचक गांव निवासी रिपुंजय वर्मा से की थी। शादी के बाद से ही प्रतिमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और चार मई 2021 को प्रतिमा को जहरीला पदार्थ खिलाकर और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति रिपुंजय वर्मा, जेठ मृत्युंजय, सास तपेश्वरी देवी और जेठानी प्रियंका के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

यह भी पढ़ेंः सरकार कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कठोरता से कुचल देगी', सीएम योगी ने उपद्रवियों को दी कड़ी चेतावनी