Bakshi Ka Talab - Amrit Vichar

फेसबुक पर फोटो देख टूटी महिला की हिम्मत, बदनामी के डर से चुन ली मौत की राह
लखनऊ, अमृत विचार: बख्शी का तालाब इलाके में पड़ोसी ने महिला को कॉल व मिलने का दबाव बनाया। इंकार पर महिला की अपने संग फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। बदनामी से क्षुब्ध होकर महिला ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि पड़ोसी दो-तीन दिन से फोन कर महिला पर बात करने और मिलने का दबाव बना रहा था। इंकार पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोटवा गांव निवासी संदीप कुमार मजदूरी करता है। उसकी शादी सीतापुर के अमौरा गांव निवासी मोहनलाल की बेटी निशा (30) से वर्ष 2012 में हुई थी। उनके दो बच्चे बेटा सत्यम और बेटी पूर्वा हैं। मृतका के भाई मंजीत ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा व्यक्ति निशा से बातचीत करता था। बातचीत के दौरान उसने निशा से मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद पड़ोसी कॉल कर निशा को परेशान करने लगा। निशा ने कई बार विरोध किया तो आरोपी ने धमकाया कि वह उसकी फोटो फेसबुक में डाल देगा।

बात न करने पर आरोपी ने तीन-चार दिन पहले निशा की अपने संग एक फोटो फेसबुक में वायरल कर दी थी। जिससे वह काफी परेशान रहने लगी थी। आरोपी दो दिन से लगातार निशा को कॉल कर मिलने व बात करने का दबाव बना रहा था। प्रताड़ना व बदनामी से क्षुब्ध होकर निशा ने मंगलवार को घर पर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारवालों ने निशा को पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

बुधवार सुबह इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजन ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर से भाग गया है। बीकेटी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की जहर खाने से मौत की जानकारी मिली है। मृतका के परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

होली के समय व्यापारियों को थमाए दुकानें तोड़ने के नोटिस, बख्शी का तालाब में हाईवे किनारे 50 वर्गमीटर तक बताया अतिक्रमण
लखनऊ, बख्शी का तालाब, अमृत विचार। बख्शी का तालाब कस्बे में लखनऊ-सीतापुर हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 किनारे कारोबार कर रहे सैकड़ों व्यापारियों को एनएचएआई की ओर से नोटिस दिए गए हैं। इसमें 50 वर्गमीटर तक कब्जे को अनाधिकृत बताकर सात दिन में हटाने का निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयसीमा में अतिक्रमण न हटाए जाने पर प्राधिकरण कार्रवाई करेगा।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेद रत्न सिंह चौहान ने कहा कि होली नजदीक है। व्यापारी लाखों रुपये का माल दुकानों में भर चुके हैं। ऐसे समय में सात दिन में निर्माण तोड़ना संभव नहीं है। त्योहार के बहुत नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने राहत नहीं दी तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में विधायक योगेश शुक्ला से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उनसे त्योहारी के समय कार्रवाई स्थगित कराने की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि पहले भी इस तरह का नोटिस मिले थे, तब पूर्व सांसद कौशल किशोर के हस्तक्षेप पर तोड़फोड़ पर अस्थायी रोक लग गई थी। व्यापारियों को उम्मीद थी कि स्थायी समाधान निकलेगा, लेकिन अब नए नोटिस ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।

नए साल पर लगा भक्तों का तांता : दो लाख भक्तों ने दिए चंद्रिका देवी के दर्शन, सुबह चार बजे से ही लग गई थीं लंबी लंबी लाइनें
लखनऊ/बख्शी का तालाब, अमृत विचार : नव वर्ष के पहले दिन कठवारा गांव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन कर मां से नया वर्ष मंगलमयी होने की कामना की। मंदिर कमेंटी और मेला कमेटी ने दो लाख से अधिक भक्तों ने मंदिर पहुंचने का दावा किया है।

मंदिर के पुजारी नरेश सैनी ने बताया कि गुरुवार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। उसी समय भी मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। दोपहर में भीड़ और बढ़ गई। शाम तक दर्शन और पूजन का सिलसिला चलता रहा।

मेला कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक भक्त दर्शन पहुंचे। दोपहर में अच्छी धूप निकलने से आसपास के भक्तों की संख्या और बढ़ गई। भक्तों की भीड़ के कारण दिन भर लंबा जाम भी लगा रहा। जाम के कारण दूर से आए भक्त गांवों और जंगलों में वाहन खड़ा कर बड़ी संख्या मेंं भक्त पैदल ही मंदिर तक पहुंचे। मेला कमेटी के ओर से मंदिर परिसर में तहरी भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें भक्तों ने प्रसाद चखा।

11वीं की छात्रा का कमाल, सब्जी विक्रेता पिता की मुश्किलों को हल करने के लिए बना डाला रोबोट
लखनऊ, अमृत विचार: पिता का दिनभर बोली लगाकर सब्जी बेचते एक बेटी को देखा नहीं गया तो उसने बोली लगाने वाला रोबोट ही बना दिया। कक्षा 11 वीं की यह छात्रा बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज की समीक्षा वर्मा है जिसने अपने क्रियाकारी मॉडल का प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया।

विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें छात्रा समीक्षा वर्मा ने यह रोबोट का प्रदर्शन किया जबकि इसी विद्यालय के 10वीं के छात्र अभय सिंह ने कचरे को जलाकर विद्युत ऊर्जा और धुएं को पानी में मिलाकर पौधों को संरक्षित करने वाले मॉडल का प्रदर्शन किया।

समीक्षा वर्मा ने शौर्य रोबोट का प्रदर्शन किया जिसे सभी ने खूब सराहना किया। छात्रा के पिता सब्जी बेचने कार्य करते हैं। उसके रोबोट मॉडल से आवाज नहीं लगानी पड़ती और कम समय में ही सब्जी बिक जाती है। मार्गदर्शक शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा अपने नवाचार से अपने परिवार की मदद करना चाहती है। प्रदर्शनी में मण्डल समन्वयक जिला विज्ञान क्लब लखनऊ प्रो. डॉ. डीबी सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अभय कृष्णा, जिला विज्ञान क्लब ने इन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़े :

लखनऊ में जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर रिपोर्ट दर्ज, सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

काकराबाद में 6 एकड़ में बनेगा भातखंडे संस्कृति विवि का नया परिसर, बोले CM- राज्य के हर जिले को संगीत विद्यालय से जोड़ा जाएगा
लखनऊ, अमृत विचार। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय अपने शताब्दी समारोह के साथ ही विस्तार की ओर बढ़ चला है। तीन दिवसीय शताब्दी समारोह का उदघाटन करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां घोषणा की कि बक्शी का तालाब के काकराबाद इलाके में 6 एकड़ जमीन पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया परिसर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव से 6 साल का एक बच्चा आया था। उसने मुझे सारेगामा सुनाया। उसकी गायकी ने मुझे काफी प्रभावित किया। इसके बाद सरकार ने हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग संगीत सीख सकें।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपना काम कर रहा है लेकिन हम जिलों में संगीत महाविद्यालय बना रहे हैं ताकि संगीत चेतना पूरे प्रदेश में फैल जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1926 में विष्णु नारायण भातखंडे ने संगीत का जो छोटा सा केंद्र खोला था वह 100 साल में अपने नये कलेवर के साथ विश्वविद्यालय में बदल गया है लेकिन मुझे लगता है कि भातखंडे जी ने जो केंद्र शुरू किया था उसमें सुविधाएं पर्याप्त थीं लेकिन आज के विश्वविद्यालय में सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि काकराबाद में वैश्विक स्तर का संगीत विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। उसमें 250 दर्शकों के बैठने वाला एक प्रेक्षागृह बनेगा तो दूसरे में 1200 दर्शक बैठ सकेंगे। इसके अलावा एक खुला प्रेक्षागृह भी बनाया जाएगा। नये विश्वविद्यालय में एक अच्छा पुस्तकालय और सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा कि शताब्दी वर्ष में यह सुनिश्चित करें कि साल भर में पुरातन छात्रों की 100 प्रस्तुतियां करायें। इस काम में संस्कृति और पर्यटन विभाग विश्वविद्यालय की मदद करें।

विश्वविद्यालय के मौजूदा परिसर को उन्होंने संग्रहालय में बदलने को कहा। इस परिसर में इसके संस्थापक विष्णु नारायण भातखंडे से लेकर अब तक निदेशक, प्रधानाचार्य और कुलपति रहने वालों के साथ-साथ उन विद्यार्थियों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा जिन्होंने दुनिया में संगीत और भातखंडे का नाम ऊंचा किया। विश्वविद्यालय में मौजूद पुस्तकों और दस्तावेज का डिजिटलीकरण कराने की बात भी उन्होंने की।

3 घंटे में 25 बार की कॉल, तब पहुंची एम्बुलेंस... अस्पताल में भी घंटों दर्द से तड़पता रहा घायल युवक
लखनऊ/ बख्शी का तालाब, अमृत विचार: सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिली। तीन घंटे तक मरीज दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि इस दौरान एम्बुलेंस के लिए 108 हेल्पलाइन पर करीब 25 बार कॉल की गई। पुलिस ने घायल युवक को अपने साधन से रामसागर मिश्र संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बाराबंकी के जिन्दपुर थाना घुंघटेर निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनका ऑटो रिक्शा खराब होने के कारण वह सीतापुर हाइवे स्थित आरके बीके पेट्रोल पंप के पास मरम्मत करवा रहे थे। इसी दौरान वे पास की पान मसाला की दुकान से सामान लेने गए। लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर और एक हाथ टूट गया, साथ ही अन्य चोटें भी आईं।

हाइवे किनारे मौजूद ढाबा संचालक और रिश्तेदार कृष्ण कुमार ने उन्हें जमीन पर लिटाया और 108 कंट्रोल रूम पर एम्बुलेंस के लिए कई बार मदद मांगी। वार्ता के बावजूद एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने भी 108 डायल किया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं आई।

अंततः पुलिस ने अपने वाहन से संजय सिंह को साढ़ामऊ स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल, डॉक्टरों और घायल युवक के मोबाइल से करीब 25 बार एम्बुलेंस की मदद मांगी।
करीब तीन घंटे बाद 102 नंबर की एम्बुलेंस पहुंची और दर्द से तड़पते मरीज को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इस घटना ने एम्बुलेंस सेवा और हेल्पलाइन की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Lucknow News: आम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में मदारीपुर दुर्गा मंदिर के पास बुधवार को एक व्यक्ति ने आम के पेड़ से फंदे लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बीकेटी थाना क्षेत्र के रामपुर देवराय निवासी जगदीश सिंह के बेटे ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में हुई है। घटना का पता सुबह करीब 8:50 बजे चला जब स्थानीय निवासी रामऔतार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि जांच के लिए फील्ड यूनिट टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

छत पर निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्रा झुलसी... ट्रामा सेंटर में भर्ती, परिजन ने थाने पर दी तहरीर
बख्शी का तालाब/ लखनऊ, अमृत विचार: छत पर कपड़े सुखाने गई छात्रा ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

मूल रूप से हरदोई अतरौली स्थित ग्राम मिठाई निवासी सृष्टि तिवारी (10) फूफा सुशील कुमार पांडेय के घर बीकेटी में रहकर पढ़ाई कर रही है। सुबह करीब नौ बजे वह कपड़े फैलाने के लिए छत पर गयी थी। इसी दौरान छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गयी। परिजन सृष्टि को लेकर आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना में सृष्टि के दोनों पैर व दायां हाथ झुलस गया।

सभासद किरण ने बताया कि करीब एक वर्ष में कई बार घरों की छतों से हाईटेंशन लाइन को हटाने को बिजली विभाग को पत्र लिखा गया हैं। विभाग कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टालता रहा हैं। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि परिजन ने थाने पर लिखित शिकायत की है। जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टेकऑफ फेल, बड़ा हादसा टला; सपा सांसद डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

गोमती नदी की बाढ़ में घिरे छह गांव, जिलाधिकारी ने गांव पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा
अमृत विचार : लगातार बारिश से गोमती नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के लासा, अंगड़िया कला, सुल्तानपुर, बहादुरपुर और शिवपुरी गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जानकारी मिलने पर सोमवार को जिलाधिकारी विशाख ने गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तहसील के अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

ग्राम लासा पहुंचे जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी स्थिति और सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों और पंचायत सचिव ने बताया कि अभी रिहायशी इलाकों में पानी नहीं आया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से जल स्तर के सम्बन्ध में जानकारी मांगी।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि बहुत अधिक डिस्चार्ज की संभावना नहीं है, लेकिन शाम तक जल स्तर बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना होने पर सभी ग्रामों में नाव, नाव चालक और गोताखोरों की व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा रात में मार्ग प्रकाश के लिए लाइट पेट्रोमेक्स आदि की व्यवस्था कराएं।

मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को रेस्क्यू करने हेतु मोटर बोट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रभावित ग्रामों में गोवंश के लिए चारा,भूसे की उपलब्धता हेतु कैंप लगवाना सुनिश्चित किया जाए।

वहीं चिकित्सकों को निर्देशित किया गया का ग्रामों में कैंप लगाते हुए आवश्यक दवाओं विशेषकर एंटी स्नेक वेनम दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कैंपों में राजस्व कर्मियों, ग्राम पंचायत सचिव के साथ साथ डाक्टरों की शिफ्टवार राउंड द क्लाक ड्यूटी लगाना भी सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी बीकेटी, तहसीलदार बीकेटी, खंड विकास अधिकारी बीकेटी, अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- गांवों में कंट्रोल रूम बनाने के आदेश

जिलाधिकारी द्वारा अंगड़िया कला,लासा,सुल्तानपुर, बहादुरपुर और शिवपुरी बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना के दृष्टिगत तहसीलदार को निर्देशित किया किया कि प्रभावित ग्रामों में आज ही कंट्रोल रूम की स्थापना कराना सुनिश्चित किया जाए। कंट्रोल रूम में कानूनगो को इंचार्ज बनाते हुए लेखपालों व अन्य विभाग के अधिकारियों जैसे चिकित्सक, वेटनरी डाक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर आदि की तैनाती की जाए।

- गांवों में लगाया गया स्वास्थ्य कैंप

बाढ़ से घिरे गांवों में सोमवार को मेडिकल टीम भेजी गई तथा बुखार के मरीजों की डेंगू,मलेरिया की जांच की गई व अन्य मरीजों को भी आवश्यक दवाएं दी गयी। सीएचसी बीकेटी अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि 18 बुखार के और 2 स्किन के मरीज पाए गए हैं।जिन्हें उचित दवाएं दी गई है।तथा ग्राम प्रधानों के घर पर आवश्यक दवाएं रखवा दी गई है।और गांव में एंटीलार्वा,ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराने के लिए कहा गया है।
खंड विकास अधिकारी ने ब्लाक कर्मियों संग निकाली यात्रा

खंड विकास अधिकारी सर्जना शुक्ला के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय से कस्बा में कर्मचारियों ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बाइक पर सवार लोग भारत माता का जयकारा लगा रहे थे। कर्मचारियों ने थिरकते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस दौरान बीडीओ ने कहा कि शासनादेश के तहत अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त तक पूरे देश के हर घर तिरंगा फहराया जाना है। यह अवसर जब हम सभी अपने देश के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रदर्शित कर सकते हैं तो देश के लिए मर मिटने को भी तैयार हैं l इस अभियान के माध्यम से अपने देश को आजाद कराने में लोगों ने अपनी जान कुर्बान की है। तिरंगा यात्रा में एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह,अमित श्रीवास्तव सहित सचिन,रोजगार सेवक व सफाईकर्मी शामिल हुए।

ये भी पढ़े : UP Monsoon Session 2025 :मानसून सत्र के पहले दिन सदन में गूंजा गूगल मैप से होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा, बसपा ने उठाई मांग

भगवान के घर में चोरो ने किया हाथ साफ: CCTV में कैद हुए नकाबपोश, पुलिस ने जांच की शुरू
लखनऊ, अमृत विचार: नगराम के चार धाम मंदिर में साेमवार देर रात चोरों ने मूर्तियां व चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। सीसी कैमरे में दो नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। वहीं, बक्शी का तालाब में दुकान और ठाकुरगंज में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

नगराम के तमोरिया गांव स्थित चार धाम मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने मूर्तियां और हनुमान जी का चांदी का मुकुट पार कर दिया। मंगलवार सुबह मंदिर में रहने वाले पुजारी सत्यनारायण दास की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में देर रात करीब 2 बजे दो नकाबपोश चोर मंदिर में दाखिल होते कैद हुए हैं। एसओ नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं, बक्शी का तालाब के शिवपुरी मानपुर निवासी अतीक की संसारपुर चौराहे के पास परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई की देर रात चोरों ने दुकान की जाली काट कर गोदाम में घुस कर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। अगले दिन दुकान पहुंचने पर अतीक को जानकारी हुई।

उधर, ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी मो. युसूफ 19 जुलाई शाम करीब पांच बजे घर में ताला लगाकर परिवार संग रिश्तेदार के घर गए थे। अगले दिन छोटे भाई मो. सूफियान ने फोन कर चोरी की सूचना दी। युसूफ ने बताया कि चोरों ने जेवर व नकदी चोरी किए हैं।

ये भी पढ़े : लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली ये बड़ी उपलब्धि, सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में पहला स्थान किया हासिल

रात में नाग करता है शिव जी की पूजा, जानें नागेश्वर महादेव की पूरी कहानी
बख्शी का तालाब, अमृत विचार: क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता दूर-दराज के गांवों तक फैली हुई है। कहा जाता है कि 17वीं सदी में स्थापित इस मंदिर की विशेषता इसकी दिव्यता और रहस्यमय घटनाओं में छिपी है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है। इसकी रात्रिकालीन रक्षा स्वयं एक नाग करता है। नाग हर रात मंदिर में आकर शिवजी की आराधना करता है।

सावन मास में यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। भक्तों का विश्वास है कि इस पवित्र माह में प्रतिदिन शिव आराधना करने से हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती हैं। सिर्फ सोमवार ही नहीं, बल्कि पूरे सावन में मंदिर में विशेष पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। मंदिर के पास स्थित ऐतिहासिक त्रिपुर चंद्र बख्शी का तालाब, ठाकुरद्वारा और बड़ी बाजार क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध करते हैं। पुजारी विमलेश भारती पंचदसनाम जूना अखाड़ा से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से इस मंदिर की सेवा कर रहा हूं। शिव की आराधना से असीम ऊर्जा प्राप्त होती है और लोगों की आस्था इस मंदिर से गहराई से जुड़ी है। यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है, बल्कि आस्था, संस्कृति और रहस्य का अद्वितीय संगम भी है।

यह भी पढ़ेः Monsoon Session: विपक्ष के जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ सत्र, 12 बजे तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज आकाश और आजाद का लखनऊ में हुआ स्वागत
बख्शी का तालाब, लखनऊ, अमृत विचार। ऑपरेशन सिंदूर के दो योद्धाओं का आज लखनऊ स्थित बख्शी के तालाब में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है, इतना ही नहीं उन्हें माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया है। इस दौरान लोगों ने मिठाइयां भी बांटी हैं।

दरअसल,  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 नागरिकों (25 भारतीय और एक नेपाली) की हत्या हुई थी। इस हमले में आतंकियों ने पुरुषों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया और उनकी पत्नियों के सामने उन्हें गोली मार दी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को जिम्मेदार ठहराया। इसी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की शुरूआत की गई, जो आतंकवाद के खिलाफ एक सटीक सैन्य अभियान था।

इसी ऑपरेशन का हिस्सा रहे लखनऊ के दो सगे भाई जब अपने घर लौटे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुदही निवासी आकाश सिंह भारतीय वायु सेना के दिल्ली मुख्यालय के वार रूम में तैनात हैं। वहीं उनका छोटा भाई आजाद सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हरियाणा के भटिंडा मुख्यालय में तैनात है, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्हें राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया गया था। आजाद सिंह ने बताया कि वह एक महीने के अवकाश पर घर आए थे तभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें तत्काल पुनः अपनी पोस्ट पर पहुचना पड़ा, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह पुनः अवकाश प्राप्त कर घर लौटे है। वहीं दोनों योद्धाओं के पिता रमेश सिंह सिविल डिफेंस में सब डिविजनल ऑफिस के तौर पर बीकेटी में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें : बड़ी भुइयन माता मंदिर में हनुमत महायज्ञ का आयोजन