Rang De Basanti - Amrit Vichar
20th anniversary of Rang De Basanti: फिल्म रंग दे बसंती की मुश्किलों पर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने की बात
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार राकेश मेहरा ने फिल्म रंग दे बसंती की 20वीं सालगिरह से पहले इस फिल्म के सामने आई मुश्किलों पर बात की है। 2006 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को इस साल 26 जनवरी को 20 साल पूरे हो रहे हैं। आमिर खान के साथ शरमन जोशी, सिद्धार्थ और अन्य कलाकारों ने अभिनय किया, और फिल्म ने दर्शकों के दिल को छू लिया, पूरे देश में चर्चाओं का कारण बनी और इस तरह से अपने समय की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो गई।
फिल्म की 20वीं सालगिरह से पहले, निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि फिल्म बनाते समय क्या-क्या मुश्किलें आईं। रिलीज़ के वक्त फिल्म पर बैन तक लग गया, लेकिन बाद में इसे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सराहा। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म के सामने आई मुश्किलों के बारे में बात करते हुए कहा "रंग दे बसंती पर बैन भी लगा था। हमने इसका सामना किया और आखिरकार अधिकारियों ने फिल्म का मकसद समझा।
दरअसल, इसे उस वक्त के रक्षा मंत्री प्रणब मुखर्जी ने देखा, साथ ही दिल्ली में आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के तीनों प्रमुख भी एक थिएटर में फिल्म देखने आए। बाद में प्रणब मुखर्जी भारत के राष्ट्रपति बने। इस अनुभव से यही सीख मिली कि कहानी सुनाने के वक्त यह मत सोचो कि इसे अनुमति मिलेगी या नहीं, तभी सच्ची कहानियां सामने आ सकती हैं।"
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा, "यदि आप सिर्फ नतीजे के बारे में सोचते हैं और प्रक्रिया को नजरअंदाज करते हैं, तो मेरा मानना है कि सोशल सिनेमा हमेशा मौजूद रहा है और रहेगा। ये हमेशा समाज और नागरिकों से जुड़े मुद्दों को सामने लाता है।"
फिल्म रंग दे बसंती में आमिर खान, सिद्धार्थ, सोहा अली खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी ने अहम भूमिकाएं निभाईं। कहानी कुछ बेफिक्र भारतीय युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्वतंत्रता सेनानियों पर एक डॉक्यूमेंट्री में शामिल हो जाते हैं। जैसे-जैसे वे इन क्रांतिकारी नायकों को निभाते हैं, उन्हें राजनीतिक भ्रष्टाचार और अन्याय का एहसास होता है, और वे एक साहसी कदम उठाते हैं जो उनकी ज़िन्दगी और सोच को बदल देता है।
ये भी पढ़ें :
O Romeo ट्रेलर लॉन्च पर दिलचस्प खुलासा, विलेन के रोल में विशाल भारद्वाज की पहली पसंद थे अविनाश तिवारी
यूट्यूब पर धूम मचा रही है खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती, निर्माता बोले- यह हमारे लिए गर्व की बात
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती यूट्यूब पर धूम मचा रही है। एस आर के म्यूजिक के बैनर तले बनी फिल्म रंग दे बसंती को केवल तीन दिनों में पांच मिलियन से अधिक दर्शकों ने यूट्यूब पर देखा है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह ने इस उपलब्धि को भोजपुरी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जो अब ग्लोबल दर्शकों तक पहुंच रहा है। रौशन सिंह ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 'रंग दे बसंती' को यूट्यूब पर इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
इस फिल्म की पैन इंडिया रिलीज और अब यूट्यूब पर सफलता से यह साबित होता है कि भोजपुरी सिनेमा की पहुंच और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 'रंग दे बसंती' भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में खास चर्चा में रही, क्योंकि इसे पैन इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था। फिल्म को देशभर के लगभग 250 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसमें ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, चेन्नई और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी इसे प्रदर्शित किया गया।
फिल्म रंग दे बसंती का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है, जबकि खेसारीलाल यादव के साथ मुख्य भूमिकाओं में रति पांडे और डायना खान नजर आ रही हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश और रीना रानी शामिल हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है, जबकि संगीतकार ओम झा ने इसके संगीत को सजाया है। गीतकारों में प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉक्टर कृष्ण एन शर्मा और सत्य सावरकर शामिल हैं।
ये भी पढे़ं : 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का तोड़ा रिकॉर्ड, दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनीं
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक रिलीज, दर्शकों को अपनी ओर करेगी आकर्षित
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और निर्माता रौशन सिंह की आने वाली फिल्म रंग दे बसंती का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म रंग दे बसंती के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं। एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म रंग दे बसंती के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की यूएसपी इसकी बेजोड़ कहानी है जो दर्शकों को अपनी और आकर्षित करेगी और उन्हें खूब पसंद आएगी।
फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी हम जल्द ही अनाउंस करेंगे। यह फिल्म बेहद खास है और इसे हमने पूरी भव्यता के साथ बनाया है, तो हम उम्मीद करेंगे कि दर्शकों का भी प्यार खूब मिले। इस फिल्म से रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव इंट्रोड्यूस हो रहे हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है यह जब फिल्म रिलीज होगी तब दर्शकों को भी महसूस होगा।
https://www.instagram.com/p/C0GDzoYoWmk/?hl=en
वहीं खेसारी लाल यादव ने फिल्म रंग दे बसंती को लेकर फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की तारीफ की है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से मनोरंजक है। हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है दर्शक इसे जाकर सिनेमा घरों में देखें और फिल्म देखने के बाद और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें तभी हमारा सिनेमा भी आगे बढ़ेगा।
निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि हमने इस फिल्म को कड़ी मेहनत से बनाई है। हमने इस फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर, आजमगढ़, अयोध्या और मुंबई में शूटिंग की है। फिल्म के लोकेशन कहानी के अनुसार हैं, जो फिल्म की खूबसूरती को बढ़ाने वाली है।
फिल्म के गीत संगीत भी लाजवाब हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगी। फिल्म रंग दे बसंती में खेसारी लाल यादव के साथ राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं।
ये भी पढ़ें : राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई में हुई चर्चा, नया कोच लाना चाहता है बोर्ड
मुंबई। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर के ‘भाग मिल्खा भाग’ से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाने से काफी पहले निर्देशक ने अभिनेता को ‘रंग दे बसंती’ फिल्म में एक अहम किरदार की पेशकश की थी। साल 2006 में आई आमिर खान अभिनीत ‘रंग दे बसंती’ फिल्म कुछ कॉलेज के छात्रों की कहानी है जो बाद में किसी वजह से बागी बन गए थे।
मेहरा ने अख्तर को करण सिंघानिया की भूमिका की पेशकश की थी जो बाद में दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ ने निभाई थी। मेहरा ने कहा कि अख्तर ने 2001 में ‘दिल चाहता है’ फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, उनकी इस फिल्म में भी खान थे और वह उस वक्त ‘ लक्ष्य’ फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अख्तर को किरदार की पेशकश की तो वह हैरत में पड़ गए।
मेहरा ने एक साक्षात्कार में कहा, “ वह सच में काफी खुश हुए, क्योंकि उन्होंने ‘दिल चाहता है’ फिल्म बनाई ही थी और ‘लक्ष्य’ फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मैं चाहता हूं कि वह मेरी फिल्म में अभिनय करें और उन्हें उस वक्त यकीन नहीं हुआ।” उन्होंने कहा, “ मैंने उन्हें करण के किरदार की पेशकश की थी। फरहान मोहित हुए। मैं उनकी आंखों में चमक देख सकता था। उन्होंने सोचा कि इस व्यक्ति क्यो हो गया है जो मुझे फिल्म में अभिनय करते हुए देखना चाहता है?”
निर्देशक ने कहा कि अख्तर को पटकथा पसंद आई लेकिन वह उस समय अभिनय नहीं करना चाहते थे। कुछ साल बाद अख्तर ने 2008 में ‘रॉक ऑन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। पांच साल बाद उन्होंने मेहरा की ‘भाग मिल्खा भाग’ में अभिनय किया। यह फिल्म दिग्गज एथलिट दिवंगत मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। ‘भाग मिल्खा भाग’ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। एक बार फिर मेहरा-अख्तर की जोड़ी ‘तूफान’ में दिखेगी और यह भी खेल ड्रामा है। यह 16 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
मेहरा ने कहा कि ‘भाग मिल्खा भाग’ के बाद वे दोनों फिर से साथ काम करना चाहते थे लेकिन ये मौका तीन साल पहले तब मिला जब अख्तर ने उन्हें फोन कर कहानी का विचार दिया। उन्होंने कहा कि उस वक्त यह पूरी पटकथा नहीं थी। फिल्म के निर्माता अख्तर, रितेश सिधवानी का बैनर एक्सेल एंटरटेंमेंट और मेहरा का आरओएमपी पिक्चर्स है। फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी काम कर रहे हैं।