BSP chief - Amrit Vichar

लखनऊ में बोलीं बसपा प्रमुख मायावती, यूपी में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, गठबंधन को बताया 'फेक न्यूज'
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की खबरों को गुमराह करने की नीयत से फैलायी जा रही 'फेक न्यूज' करार देते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अगला चुनाव अपने बलबूते ही लड़ेगी।

मायावती ने यहां  कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से यह खबरें फैलायी जा रही है कि बसपा उत्तर प्रदेश में पार्टी विधानसभा का होने वाला अगला चुनाव गठबंधन में लड़ेगी। इसकी आम चर्चा है जो विशुद्ध रूप से लोगों को गुमराह करने की नीयत से फैलायी जा रही 'फेक न्यूज' है।  उन्होंने कहा, ''यह बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई एवं मनगढ़ंत खबर है। ऐसे में नेताओं के साथ-साथ मीडिया को भी इस प्रकार की खबरों से बचना चाहिए।''

बसपा प्रमुख ने कहा कि वह अपनी पार्टी द्वारा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ने के बारे में कई बार सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर चुकी हैं और खासतौर से नौ अक्टूबर 2025 को बसपा के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ में आयोजित महारैली में भी इसकी खुली घोषणा की जा चुकी है। अब ऐसी किसी भी चर्चा या बहस की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

हालांकि, साजिश के तहत कुछ लोग और मीडिया का एक वर्ग इस तरह की फर्जी खबरें फैला रहा है। इसे बसपा विरोधी हथकंडा ही माना जाएगा जिस पर लोगों को ध्यान देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

मायावती ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को यह अच्छी तरह मालूम है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोच 'संकीर्ण' है। साथ ही, परम पूज्य बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का 'विरोधी' होने के कारण इनका आंबेडकरवादी होना तथा बसपा से गठबंधन करने की नीति केवल चुनावी स्वार्थ है।

गठबंधन करने से बसपा को केवल नुकसान ही होता है, इसीलिए बसपा के लोग 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले ही पूरे जी जान से लड़ेंगे। मायावती ने दिल्ली में उन्हें आवंटित टाइप-आठ बंगला मामले में सफाई देते हुए कहा कि बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सुरक्षा खतरे के चलते उन्हें पूर्व में भी ऐसा बंगला आवंटित किया जाता रहा है।

इसलिये इस मामले पर किसी तरह की अनर्गल बातें और राजनीति ना की जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ''जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा तो साम-दाम-दंड-भेद आदि हथकंडे अपनाकर बसपा को सत्ता से दूर रखने के विरोधियों के षड्यंत्र और भी बढ़ते जाएंगे। बसपा कार्यकर्ता किसी बहकावे में न आयें और अगले चुनाव की तैयारी में तन-मन-धन से लगे रहें।'

ये भी पढ़ें :

कफ सिरप तस्करी मामले में आरोप पत्र तैयार, SIT ने मास्टरमाइंड समेत 5 के खिलाफ की प्रत्यर्पण की कार्रवाई

बसपा सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारा : मायावती
लखनऊ, अमृत विचार : बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को अपना जन्मदिन पूरे देश में ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीएसपी की चार बार की सरकार ने उत्तर प्रदेश में केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारकर दिखाया, जिससे सर्वसमाज खासकर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब वर्ग की स्थिति में वास्तविक सुधार हुआ।

माल एवन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बीएसपी सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं की नकल आज केंद्र व राज्य सरकारें नाम और स्वरूप बदलकर कर रही हैं, लेकिन नीयत सही न होने के कारण आमजन को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायण गुरु, डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम को नमन करते हुए कहा कि बीएसपी सरकार ने इन महापुरुषों के सम्मान में स्मारक, पार्क और संस्थान बनवाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी से गठबंधन किए बिना अकेले लड़ेगी, क्योंकि पूर्व अनुभवों में गठबंधन से पार्टी को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा की सरकारों में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग सबसे अधिक उपेक्षित रहे हैं।

मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है। दावा किया कि यूपी की जनता एक बार फिर बीएसपी की सरकार चाहती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी सतर्कता बरतने का आह्वान किया।

इस मौके पर उन्होंने अपने संघर्षमय जीवन और बीएसपी आंदोलन पर आधारित पुस्तक के 21वें संस्करण का विमोचन किया। अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में बीएसपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

UP Politics: बसपा को मन और धन से मजबूत करें, मायावती ने की पांच राज्यों की समीक्षा बैठक
लखनऊ, अमृत विचार: बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अम्बेडकरवादी पार्टी और मूवमेंट को पूरे तन, मन और धन से मजबूत करें, क्योंकि इसी में सच्चा जनहित और देशहित निहित है।

बसपा प्रमुख ने गुरुवार को नई दिल्ली कार्यालय में राज्यवार समीक्षा बैठक में दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश कार्यालय लखनऊ द्वारा जारी बैठक के निर्देशों में मायावती ने पार्टी संगठन की पोलिंग बूथ स्तर पर मजबूती और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के लिए दिए गए पूर्व दिशा-निर्देशों की जमीनी प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से उन लाखों मेहनतकश परिवारों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की, जो उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे गरीब राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली पलायन कर आए हैं। बसपा प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी सुविधाओं की कमी, प्रदूषण की गंभीर समस्या और जीवन स्तर की गिरावट ने दिल्ली में आम आदमी का जीना कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को देश के आदर्श के रूप में विकसित किया जाए और दलित, पिछड़े, गरीब व प्रवासी वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस का आयोजन

मायावती ने निर्देश दिए कि 6 दिसम्बर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की परिनिर्वाण (देहान्त) दिवस पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में मिशनरी भावना से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यह आयोजन दिखावटी या नुमाइशी नहीं, बल्कि बसपा की परंपरा के अनुरूप असली मिशनरी भावना से किया जाना चाहिए।

दलित व जनजाति वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति की समस्या का समाधान करें CM योगी, मायावती ने की अपील
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध कई जिलों के दर्जनों कालेजों के दलित व जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) से इसके समाधान का अनुरोध किया है।

बसपा प्रमुख ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध कई जिलों के दर्जनों कालेजों के हजारों एससी/एसटी वर्ग (अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग) के छात्र व छात्राओं की छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर अब तक सही से समय पर निपटारा नहीं हो सका है।”

उन्होंने कहा कि इसके कारण छात्र-छात्राओं के भविष्य के अधर में लटकने के खतरे से लोगों में भारी बेचैनी व आक्रोश व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ख़ुद को मिली जानकारी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन की ओर से भी इस सम्बंध में बार-बार पत्राचार के बावजूद लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग स्तर पर असंवेदनशीलता व लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि लगभग 3,500 दलित छात्र व छात्राओं के शैक्षणिक जीवन पर भारी खतरा मंडरा रहा है।

मायावती ने एक पोस्ट में कहा, “चूंकि माननीय मुख्यमंत्री जी के विशेष प्रयासों से ही अलीगढ़ का उक्त विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है, इसलिए आशा है कि वह इसके सुचारु संचालन में रूचि लेकर खासकर हजारों दलित छात्र/छात्राओं की गंभीर समस्या का तत्काल समाधान निकालेंगे।”

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है, जिसका 14 सितंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास किया था। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध कई जिलों के कॉलेजों में पढ़ने वाले दलित और जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलती है। कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि उनके छात्रवृत्ति फॉर्म विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिए गए हैं।

जातिवादी सोच से ग्रसित कुछ वकील, बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना का कर रहे विरोधः मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय से शुक्रवार को ग्वालियर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने का अनुरोध किया। बसपा प्रमुख ने साथ ही आरोप लगाया कि जातिवादी सोच से ग्रसित कुछ अधिवक्ताओं द्वारा मूर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा है।

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को “एक्स” पर पोस्ट में कहा “मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ में अधिवक्ताओं की मांग व उन्हीं के आर्थिक सहयोग से परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की अनुमति माननीय उच्च न्यायालय ने दी थी तथा अदालत के निर्देश में ही स्थान का चयन किया एवं चबूतरा बनाया गया व मूर्ति भी बनकर तैयार हुई।” उन्होंने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में आरोप लगाया “किन्तु कुछ जातिवादी सोच से ग्रसित अधिवक्ताओं द्वारा मूर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा है।”

https://twitter.com/Mayawati/status/1925774040905449735

मायावती ने कहा “सोशल मीडिया पर भड़काऊ वक्तव्यों के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की गई। बाबा साहेब के विरोधियों को यह समझना होगा कि सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज अब अपना सम्मान पाना चाहता है।” बसपा प्रमुख ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय से आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ेः पूरे पाकिस्तान की GDP से बड़ी है भारत के इस अरबपति की कंपनी, उद्योगपति हर्ष गोयंका ने खोली पाक की खोखली नवाबी

'बहन जी ने मेरी गलतियां माफ की...' मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनते ही आकाश आनंद ने मायावती के नाम लिखा पोस्ट
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। आनंद को एक महीने पहले ही पार्टी में पुन: शामिल किया गया था। आनंद मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में तीन राष्ट्रीय समन्वयकों के ऊपर काम करेंगे। यह पद आनंद के लिए विशेष रूप से बनाया गया है और इसी के साथ वह पार्टी में दूसरे नंबर के नेता बन गए हैं। आनंद को यह पद देने का निर्णय मायावती ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के समन्वयकों की बैठक में लिया। आनंद ने उन्हें बसपा के संगठनात्मक ढांचे में पुन: शामिल करने के लिए मायावती को धन्यवाद दिया।

आनंद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बहन जी ने मुझे पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वय पद की जिम्मेदारी दी है। मैं बहन जी का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने मेरी गलतियों को माफ किया और एक अवसर दिया है कि मैं बहुजन मिशन एवं आंदोलन को मजबूत करने में अपना योगदान दूं।’’

https://twitter.com/AnandAkash_BSP/status/1924080039349350462

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहन जी से वादा करता हूं कि पार्टी एवं आंदोलन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और कभी निराश नहीं करूंगा।’’ आनंद ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि वह मायावती को अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु मानते हैं। इसके बाद उन्हें पिछले महीने पार्टी में पुन: शामिल किया गया था। मायावती ने गत दो मार्च को आकाश को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए कहा था कि अब उनकी आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। इससे पहले बसपा अध्यक्ष ने फरवरी महीने में आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से यह ओहदा वापस ले लिया था। हालांकि बाद में, मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ेः अमृत विचार, आपके द्वार'... व्यापार हुआ ठप, रानीगंज में मुश्किल में पड़ी रोजी-रोटी, धूल मिट्टी कर रही बीमार

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ शुरू किया संवाद, मायावती से की मुलाकात
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक और नियमित संवाद पर जोर देने की पहल के तहत मंगलवार को यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के साथ बातचीत की। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और पार्टी कोषाध्यक्ष श्रीधर भी मौजूद थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ निर्वाचन सदन में बसपा नेतृत्व से बात की। यह बैठक विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक और नियमित संवाद को बढ़ावा देने पर चुनाव आयोग के विचार के क्रम में है।

चुनाव निकाय ने रचनात्मक चर्चा की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को समझते हुए राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के राजनीतिक दलों के साथ बातचीत शुरू की है। इसके तहत पार्टी प्रमुख अपने सुझाव और चिंताओं को सीधे आयोग के साथ साझा कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा किसी राजनीतिक दल के साथ की गई इस तरह की यह पहली बातचीत है।

भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं। लगभग 50 क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त पार्टियां हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं। इनमें राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा 800 और चुनाव पंजीकरण अधिकारियों द्वारा की गईं 3,879 बैठकें शामिल हैं। बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल थे।

पहलगाम हमले से 3 दिन पहले भेजी गई थी PM मोदी को खुफिया रिपोर्ट, रद्द कर दिया था अपना दौरा- खरगे का बड़ा दावा
रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि गत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने यहां कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए यह सवाल भी किया कि इसी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं की गई?

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खुफिया विफलता की बात स्वीकार की है और ऐसे में उसे 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। खरगे ने इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम का कांग्रेस समर्थन करेगी तथा सरकार के साथ खड़ी होगी।

बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारत ने इस भयावह घटना के लिए पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार बताया है।

खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘22 अप्रैल को देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गए। सरकार ने यह माना कि ये खुफिया विफलता है और इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब आपको यह (खुफिया विफलता) मालूम है तो पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गई?’’

खरगे ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जब आप चूक को मान रहे हैं तो इतने लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी आपको लेनी चाहिए।’’ उनका कहना था, ‘‘पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे यह भी सूचना मिली है, अखबारों में भी यह आया है कि हमले के तीन दिन पहले वहां से खुफिया रिपोर्ट मोदी जी को भेजी गई थी। इसी कारण मोदी जी ने कश्मीर जाने का कार्यक्रम रद्द किया था।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि जब खुफिया तंत्र के लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री का जाना मुनासिब नहीं है तो यही बात अपनी खुफिया एजेंसियों के लोगों को, सुरक्षा के लोगों को, पुलिस और वहां सीमा सुरक्षा बल को क्यों नहीं बताई गई और लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं की गई?

प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा 19 अप्रैल को निर्धारित थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम पूर्वानुमान के कारण स्थगित कर दी गई थी। प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन करना था और कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी।

खरगे ने कहा, ‘‘देश सबसे बड़ा है। इसके बाद ही पार्टी, धर्म और जाति आती है। हमने देश के लिए अपनी जान दी है। इंदिरा गांधी जी (पूर्व प्रधानमंत्री) और राजीव गांधी(पूर्व प्रधानमंत्री) जी ने देश को एक रखने के लिए बलिदान दिया है। महात्मा गांधी जी ने तो देश को आजादी दिलाई, लेकिन एक गद्दार ने उनके सीने में गोलियां दाग दी।’’ खरगे ने रैली में इस बात का उल्लेख भी किया कि वह पिछले वर्ष झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारी सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं।’’

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हैं। खरगे ने दावा किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को महीनों तनख्वाह नहीं मिलती है और प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि सभी बहुत सुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नरेन्द्र मोदी की नीति है- पीएसयू बंद करो और दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की नौकरी छीन लो।’’

उनके अनुसार, सरकारी नौकरियों में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन वो भरे नहीं जा रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि ये पद इसलिए नहीं भरे जा रहे, क्योंकि ऐसा किया गया तो गरीबों को नौकरी मिलने लगेगी। उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है, लेकिन सच्चाई ये है कि देश के गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा। सिर्फ पेपर में आंकड़े दिखाने से बात नहीं बनेगी, आपको लोगों के लिए काम करना होगा।’’

खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों को तंग और तबाह करना चाहती है, इसलिए सभी लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

यह भी पढ़ेः UP Cabinet Meeting: अडानी पावर लिमिटेड की बिजली से रौशन होगा UP, सरकार ने दी खरीद की मंजूरी, मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ फैसला

दलितों पर अत्याचार को गंभीरता से लेकर केंद्र व राज्‍य सरकारें करें सख्त कार्रवाई : मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कहा कि केंद्र व सभी राज्य सरकारें दलितों पर हो रहे अन्याय-अत्याचार और इनके महान संतों, गुरुओं तथा महापुरुषों के अनादर-अपमान की घटनाओं को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई कर इन्हें रोकें, वरना इन वर्गों के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

बसपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक 'एक्‍स' खाते पर कहा ''संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर इस बार देश के कई राज्यों में उनकी प्रतिमा का अनादर किया गया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम या निकाले गए जुलूस पर सामंती तत्वों के हमलों में अनेक लोगों के हताहत होने की घटनाएं अति-शर्मनाक हैं। यह घटनाएं सरकारों के दोहरे चरित्र का प्रमाण हैं।’’

अपने सिलसिलेवार पोस्ट में मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुरैना में आंबेडकर जयंती पर जुलूस के दौरान दलित की हत्या और कई लोगों के घायल होने की घटना अति-निन्दनीय है। उन्होंने कहा ‘‘दोषियों के विरुद्ध अभी भी सख्त कार्रवाई नहीं किये जाने से राज्य सरकार संदेह के घेरे में है।''

उन्‍होंने कहा कि केंद्र व सभी राज्य सरकारें दलितों पर ऐसे हो रहे अन्याय-अत्याचार, इनके महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के अनादर-अपमान की घटनाओं को सख्त कार्रवाई कर रोकें, वरना इन वर्गों के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

बसपा प्रमुख ने दलितों को आगाह करते हुए कहा कि ऐसी जातिवादी घटनाओं से स्पष्ट है कि केन्द्र व राज्य सरकारें बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती आदि पर जो कार्यक्रम आयोजित करती हैं, वह सब दलितों के वोट की खातिर पूर्णतः छलावा है। उन्होंने कहा ‘‘ दलित समाज ऐसे दोहरे चाल, चरित्र व चेहरे वाली पार्टियों से जरूर सावधान रहें।''

बॉडीबिल्डिंग में पति हुआ नपुंसक, तो बोली सास- देवर से पैदा करों बच्चे, मायावती की भतीजी का छलका दर्द, पति समेत सात पर केस दर्ज
हापुड़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की भतीजी की शिकायत पर अदालत के निर्देश के बाद हापुड़ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी और उनके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न व यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बसपा ने हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी, उनके पति श्रीपाल सिंह और बेटे विशाल सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. ए.के. कर्दम ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इससे पहले शिकायतकर्ता के वकील राजीव शर्मा ने बताया कि महिला ने नौ नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे विशाल से शादी की थी। शर्मा ने कहा, ‘‘शादी के बाद से ही आरोपी परिवार ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पार्टी का टिकट, 50 लाख रुपये नकद और एक फ्लैट की मांग की।’’ शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बॉडीबिल्डिंग के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया, जिससे वह वैवाहिक जीवन के लिए चिकित्सीय रूप से अयोग्य हो गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद 17 फरवरी 2025 को उसके ससुर और देवर ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। वकील ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद शुरू में कथित रूप से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी (एसएचओ) मुनीश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ ब्रह्मपाल सिंह के (नौ अप्रैल के) निर्देश पर 10 अप्रैल को हापुड़ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।’’

उन्होंने पुष्टि की कि आगे की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 75 (यौन उत्पीड़न), 76 (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में पुष्पा देवी, उनके पति श्रीपाल सिंह, बेटा विशाल और चार अन्य रिश्तेदारों के नाम शामिल हैं। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि महिला को उसके पति, ससुराल वालों और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिन्होंने 50 लाख रुपये नकद और गाजियाबाद में एक फ्लैट की मांग की।

शिकायत के अनुसार, जब महिला ने अपने पति की चिकित्सीय स्थिति के बारे में अपने ससुराल वालों से बात की, तो उसकी सास और ननद ने कथित तौर पर कहा कि वह अपने देवर भूपेंद्र उर्फ मोनू से बच्चा पैदा करे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 17 फरवरी की रात को उसके ससुर और देवर ने उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘शोर मचाने के बावजूद, उन्होंने उसे वापस अंदर खींच लिया और धमकी दी कि अगर उनकी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो वे उसे और उसके परिवार की प्रतिष्ठा को बर्बाद कर देंगे।’’

पीड़िता ने दावा किया कि उनके ससुराल वालों के राजनीतिक प्रभाव के कारण उनकी शिकायत को शुरू में नज़रअंदाज़ कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने 21 मार्च को पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत शिकायत भेजी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने 24 मार्च को अदालत का रुख किया। पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपों के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

बसपा जिला अध्यक्ष कर्दम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीनों को कई बार चेतावनी देने के बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। पार्टी हित में उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित करने का कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आधिकारिक रूप से निष्कासन पत्र जारी कर दिया है। पार्टी द्वारा निष्कासन की कार्रवाई को मामले की गंभीरता और संगठनात्मक अनुशासन के संदर्भ में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Tahavvur Rana: NIA को मिली तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड, खुलेंगे 26/11 मुंबई हमले के कई राज

मायावती का केंद्र पर हमला, कहा- जनता की चिंताओं और शंकाओं को दूर करने के बाद ही लाना था वक्फ बिल
लखनऊ, अमृत विचारः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को जल्दबाजी में पारित करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि इस विधेयक को जनता की चिंताओं एवं शंकाओं को दूर करने के बाद ही पेश किया जाना चाहिए था। उनकी यह टिप्पणी बृहस्पतिवार देर रात को राज्यसभा द्वारा विधेयक को पारित करने के बाद आई। विधेयक को लोकसभा में मंजूरी मिल चुकी है, जहां विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया था।

मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘संसद में वक़्फ संशोधन विधेयक पर सत्ता व विपक्ष को सुनने के बाद निष्कर्ष यही निकलता है कि केंद्र सरकार अगर जनता को इस विधेयक को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी संदेहों को भी दूर करके इस विधेयक को लाती, तो बेहतर होता।’’

https://twitter.com/Mayawati/status/1907986832421171399

बसपा नेता ने विधेयक पारित करने में सरकार की ‘‘जल्दबाजी’’ पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने जल्दबाजी में इस विधेयक को पेश किया और पारित कराया, जो उचित नहीं है। अब जब यह विधेयक पारित हो चुका है, तो अगर सरकारें इसका दुरुपयोग करेंगी तो बसपा मुस्लिम समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो पार्टी इस विधेयक का समर्थन नहीं करती है।’’

यह भी पढ़ेः जुमे की नमाज पर सभी जिलों में अलर्ट मोड में पुलिस, बढ़ाई गई फोर्स

उदित राज ने मायावती पर दिया विवादित बयान, भड़के आकाश आनंद, UP पुलिस को दिया यह अल्टीमेटम
लखनऊ। पूर्व लोकसभा सांसद उदित राज को कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा का 'चाटुकार' बताते हुए बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सह-संयोजक आकाश आनंद ने मांग की कि उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, अन्यथा देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है। आकाश आनंद की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर, उदित राज की टिप्पणी के कुछ घंटे बाद आई।

सोमवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आकाश आनंद ने कहा, "आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के पुराने सहयोगी और कभी भाजपा, कभी कांग्रेस के चाटुकार उदित राज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। उदित राज अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए चर्चित हैं। उन्हें बहुजन आंदोलन की चिंता सिर्फ इसलिए है ताकि वह इस तरह से सांसद या विधायक बन सकें। उनका बहुजन समाज के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''मैं बहुजन मिशन का युवा सिपाही हूँ। मैं बाबा साहेब और मान्यवर साहेब के मिशन को उदित राज से ज़्यादा समझता हूँ। उनकी भाषा में जिस तरह की धमकी है वह हम बहुजन मिशन के करोड़ों सिपाहियों को कतई बर्दाश्त नहीं है।'' बसपा नेता ने मांग की कि उप्र पुलिस 24 घंटे में उदित राज को गिरफ्तार कर क़ानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे अन्यथा देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी बोले- सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से 48 घंटे पहले सीईसी का चयन गरिमा के प्रतिकूल