फर्जी बिल - Amrit Vichar

फर्जी बिल भेजने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। डहरिया निवासी प्रकाश सिंह चौहान को बिजली विभाग की ओर से 23.12 लाख रुपये का बिल मिलने से हड़कंप मच गया था। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं हुईं। अब इस प्रकरण में ऊर्जा निगम ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरज पंत ने शुक्रवार को पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा कि बिल को लेकर शरारती तत्वों द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

मुरादाबाद: कर चोरी में दो व्यापारियों से वसूला साढ़े 36 लाख रुपये जुर्माना
मुरादाबाद, अमृत विचार। कर चोरी करके सरकार को चूना लगा रहे दो व्यापारी वाणिज्यकर अधिकारियों की जांच में फंस गए। दोनों आरोपी व्यापारियों से विभाग ने साढ़े 36 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही उनकी पोर्टल आईडी भी ब्लाक कर दी है।

वाणिज्य कर एडिशनल कमिश्नर कमलेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि पोर्टल पर डाटा चेक करने के दौरान अधिकारियों को दिल्ली के सात और मुरादाबाद के दो व्यापारियों द्वारा सिंडिकेट बनाकर फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ लेने और कार चोरी का मामला प्रकाश में आया। इस पर वाणिज्यकर विभाग की टीम ने लाजपत नगर स्थित दोनों फर्मों पर गुरुवार को छापेमारी की। दोनों व्यापारियों द्वारा कॉपर, एल्यूमीनियम और ब्रास स्क्रेप की ट्रेडिंग तथा ब्रास व कॉपर शीट/सर्किल का निर्माण कर बिक्री की जाती है। जांच में पता चला कि दोनों व्यापारियों ने दूसरे प्रदेश के व्यापारियों से बिना माल खरीदे ही बिल ले लिए थे। इतना ही नहीं बिक्री किए गए माल पर देय कर का भुगतान प्रांत से बाहर के व्यापारियों से लिए गए बिलों में दर्ज करके डेढ़ करोड़ रुपये की आईटीसी का दावा किया था।

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि दूसरे व्यापारी के यहां करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के माल का स्टॉक मिला। मगर वह इसके कागज नहीं दिखा सका। उन्होंने बताया कि दोनों व्यापारियों ने वर्ष 2021-2022 एवं वर्ष 2022-2023 में प्रथम तिमाही तक करीब पौने दो करोड़ रुपये की आईटीसी की हेराफेरी करते हुए कर की चोरी की। प्राथमिक जांच में दोनों मामलों में 3.25 करोड़ से अधिक की कर चोरी का मामला पकड़ में आया है। कर चोरी के इस मामले में एक व्यापारी से 30.50 लाख और दूसरे से साढ़ छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

ये भी पढ़ें:- रामनगर: बहन की आत्महत्या का बदला लेने के लिए फौजी ने रच डाली व्यापारी की हत्या की साजिश, मुरादाबाद में मिला शव

हल्द्वानी: टैबलेट का फर्जी बिल लेकर पहुंचे 10 विद्यार्थी, चेतावनी देकर पक्के बिल लाने को कहा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी महाविद्यालय में 10 विद्यार्थी टैबलेट के फर्जी बिल लेकर पहुंच गए। जब उनकी जांच पड़ताल की गई तो मामला सामने आया। इन विद्यार्थियों को चेतावनी जारी करते हुए पक्के बिल लाने को कहा गया है। फर्जी बिल का मामला सामने आने पर महाविद्यालय में अब एक कमेटी बनाकर बिलों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

इंटर पास करने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए किस्त दी जा रही है। टैबलेट के लिए विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये की राशि उनके खाते में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। एमबीपीजी महाविद्यालय में 8796 विद्यार्थियों को पहले चरण में पंजीकृत किया गया था। इनमें अब तक 6315 को टैबलेट मिल चुका है। फर्जी बिलों को लेकर सख्ती हुई तो अब तक 10 विद्यार्थियों के गलत बिल पाए गए।

नोडल अधिकारी डॉ. कमरुद्दीन ने बताया कि 10 विद्यार्थियों के बिल जांच में फर्जी पाए गए हैं। उन्हें चेतावनी देते हुए पक्के बिल लाने को कहा है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को इस तरह की हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि एक कमेटी बनाकर बिलों की जांच पड़ताल की जा रही है।

अलीगढ़: फर्जी बिल बनाकर चोरी का मोबाइल बेचने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी के पास से बरामद हुई नकदी
अलीगढ़। चोरी का मोबाइल फर्जी के बिल के साथ बेचता था युवक जिसके चलते पुलिस ने सीक्रेट ऑपरेशन कर के चोर को धर दबोचा पुछताछ के बाद हुआ चोरी का खुलासा। एक युवक फर्जी बिल बनाकर चोरी व लूट के मोबाइल धड़ल्ले से नए बताकर बेच रहा था। इस फर्जीवाड़े की खबर पर काम करते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने ऑपरेशन-420 के तहत आरोपी को दबोच लिया है। उसके पास से फर्जी बिल, 3 मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है।

पुलिस चेकिंग के दौरान रंगरेजान कोतवाली के यासिर खां को फर्जी बिल, 13 बिल की छाया प्रति, 3 मोबाइल फोन (एप्पल, वन प्लस 6, ओप्पो) व 40010 रुपये सहित दोदपुर से दबोचा है। उसने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह अपने दोस्त अतीक व अशद के साथ मिलकर इस काम को करता है। अतीक और अशद ही इन मोबाइल फोनों को चोरी/लूट के माध्यम से लाते हैं। वह उनके फर्जी बिल तैयार कर उन्हें अच्छी कीमत पर नया बताकर बेचते हैं। गुनाह कबुल है कि वह पहले बिना बिल के ही चोरी व लूट के मोबाइल बेचते थे। अब उसके दोनों साथियों को तलाशा जा रहा है।

यह भी पढ़े-हरदोई: सड़क किनारे मिला युवक का शव, मां ने जताई हत्या की आशंका

अलीगढ़: पशुपालन विभाग में लाखों रुपए के फर्जी बिलों का हुआ भुगतान
लखनऊ। पशुपालन विभाग अलीगढ़ में लाखों के फर्जी बिलों का भुगतान किया गया। जांच के बाद दोषी विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर निदेशक पशुपालन, अलीगढ़ डॉ. सुशील कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2017-18 तक एफएमडीसीपी के अंतर्गत वाहनों के किराये और डीजल पर भुगतान में शासकीय धन के दुरुपयोग के संबंध में अजय कुमार शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नागरिक कल्याण भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति हाथरस ने एक शिकायत डीएम हाथरस से की थी।

आरोप लगाया था कि कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हाथरस में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2017-18 तक एफडीसीपी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत गाड़ियों, डीजल व मानदेय यात्रा भत्ता के नाम पर फर्जी भुगतान किए गए हैं। इस पर डीएम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए अश्वनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया।

कमेटी द्वारा की गई जांच में करीब 13 लाख रुपयों का फर्जी भुगतान किये जाने की पुष्टि हुई। इसके चलते विभाग द्वारा श्याम प्रकाश पाराशर फार्मासिस्ट पशु चिकित्सालय मुरसान, सुधीर कुलश्रेष्ठ फार्मासिस्ट पशु चिकित्सालय सदर, हरप्रसाद सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट हाथरस, राकेश पाठक सहायक लेखाकार कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हाथरस के खिलाफ धारा 409 में मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।