lanka - Amrit Vichar

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके सोमवार को करेंगे नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके सोमवार को देश के नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे। उनकी पार्टी ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की। एनपीपी ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करते हुए संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया और देश के तमिल अल्पसंख्यकों के गढ़ जाफना निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर दिया।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता तिल्विन सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा, हम सोमवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे, जिसमें 25 मंत्री शामिल हो सकते हैं, हालांकि यह संख्या 23 या 24 से भी कम हो सकती है।’’ श्रीलंका के संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार, कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 30 तक सीमित है। उप-मंत्रियों की संख्या कुल मिलाकर 40 से अधिक नहीं होगी। सिल्वा ने बताया कि उप-मंत्रियों की संख्या अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बड़े मंत्रालय के विषयों को संभालने के लिए अतिरिक्त उप-मंत्रियों की नियुक्ति करनी पड़ सकती है।

एनपीपी जनता के लिए लागत कम करने के लिए हमेशा से छोटी सरकार की वकालत करती रही है। एनपीपी ने सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीता था तब से देश की सरकार राष्ट्रपति सहित केवल तीन मंत्रियों के साथ काम कर रही थी। देश में हुए संसदीय चुनाव में एनपीपी को कुल मतों में से 61.56 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढे़ं : G-20 Summit : तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, करेंगे नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना का दौरा

श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत की सड़क दुर्घटना में मौत, कंटेनर से हुई थी टक्कर
कोलंबो। श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत और उनकी सुरक्षा टीम के एक कांस्टेबल की बृहस्पतिवार सुबह एक राजमार्ग पर कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रीलंका पुलिस ने एक बयान में कहा कि जिस एसयूवी में 48 वर्षीय जल आपूर्ति राज्य मंत्री यात्रा कर रहे थे वह देर रात दो बजे कोलंबो की ओर जा रहे एक मालवाहक कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

समाचार नेटवर्क ‘न्यूज फर्स्ट लंका’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि वाहन के चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे रागमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कंदना के पास कटुनायके एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना के संबंध में जांच कर रही है। निशांत 2015 से सांसद थे और वह पुट्टलम जिले का प्रतिनिधित्व करते थे।

ये भी पढ़ें:- US Elections 2024 : रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डटी हैं निक्की हेली

बहराइच: लंका से अयोध्या वापिस लौटने पर भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
बहराइच, अमृत विचार। भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय राम लीला महोत्सव का समापन हो गया।श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में लंका में रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता सहित अयोध्या वापस आये। इस दौरान सीमा पर भाई भरत ने भगवान राम और सीता का भव्य स्वागत किया तथा देवताओं ने इस दौरान पुष्प वर्षा की। उसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बिसातखाना परिसर में हुआ। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम का राजतिलक कर पुष्प वर्षा की।

बहराइच में 11 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार की रात नगर के बिसातखाना पंडाल में माता सीता सहित भगवान श्रीराम का राजतिलक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।राज्याभिषेक में “प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा” चौपाई के साथ पहला तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाकर राजगद्दी भगवान राम को सौंप दी।कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकारों की ओर से लीला का मंचन किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन एवं कीर्तन का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जय जय अग्रवाल,कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राधा रमन यज्ञसैनी, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, राहुल रॉय,एसपी मिश्रा, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,श्रवण शुक्ला,विनय जैन,दुर्गेश पाण्डेय,अंशुमान यज्ञसैनी,उत्कर्ष श्रीवास्तव, देवेन्द्र मिश्रा,मुरारी श्रीवास्तव,जितेन्द्र प्रताप सिंह,दिनेश गुप्ता,हेमंत मिश्रा,अरविंद सोनी,बृजेश पाण्डेय,जगदम्बा सोनी,पुष्प नाथ तिवारी,के के मिश्रा,अनुज श्रीवास्तव,हरिश्चंद्र गुप्ता,मुकुट बिहारी तिवारी,रवि गुलशन,राधेश्याम त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद अवस्थी,निशा शर्मा,मंजुला पाठक सहित अन्य लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें-बहराइच: फैशन ड्रेस में ख़ुशी रही अव्वल, मिला सम्मान

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को बचाया
कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को बचाया है, जिनका ‘ट्रॉलर’ (मछली पकड़ने वाला जहाज) इंजन में खराबी के बाद बहकर द्वीप देश के उत्तरी तलाईमन्नार जलक्षेत्र में पहुंच गया था। ‘न्यूज़फर्स्ट’ लंका समाचार पोर्टल ने श्रीलंकाई नौसेना की मीडिया इकाई के हवाले से कहा कि बचाए गए मछुआरों को मानवीय सहायता प्रदान की गई और उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) पर मछली पकड़ने वाली एक अन्य भारतीय नौका को सौंप दिया गया।

पानी में बहकर उत्तरी तलाईमन्नार पहुंचे भारतीय ‘ट्रॉलर’ को रविवार की सुबह श्रीलंकाई नौसेना के जहाज ‘रणजया’ ने समुद्र में गश्त के दौरान देखा था। नौसेना ने कहा कि भारतीय मछुआरों का ‘ट्रॉलर’ इंजन में खराबी के कारण श्रीलंकाई जलक्षेत्र की ओर बह गया था।

बयान में कहा गया है कि नौसेना ने तब ‘ट्रॉलर’ में सवार छह भारतीय मछुआरों को बचाया और उन्हें भोजन, पेय तथा अन्य मानवीय सहायता प्रदान की। नौसेना ने कहा कि पोत ‘रणजया’ ने संकट में फंसे भारतीय ‘ट्रॉलर’ और मछुआरों को आईएमबीएल तक पहुंचाया और उन्हें एक अन्य भारतीय ‘ट्रॉलर’ को सौंप दिया, जिससे उनकी अपने देश में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो गई।

ये भी पढ़ें:- ऋषि सुनक ख्वाहिश, भविष्य में महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करे ब्रिटेन

‘2019 ईस्टर संडे’ हमलों के अपराधी अभी भी राजनीति में लगे हुए : कार्डिनल रंजीथ
कोलंबो। श्रीलंका के कैथोलिक गिरजाघर के आर्कबिशप कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने कहा है कि ‘2019 ईस्टर संडे’ के हमलों के साजिशकर्ता या तो देश की राजनीतिक बिरादरी से जुड़े हुए हैं या पुलिस बल में कार्यरत हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर देश के आतंकवाद के सबसे बुरे कृत्य पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया।

समाचार पोर्टल ‘न्यूज फर्स्ट लंका’ ने बताया कि कार्डिनल रंजीत ने रविवार को मुटुवाल में सेंट जेम्स गिरजाघर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपदेश देते हुए लोगों से देश के भीतर कानून के शासन की हालत को देखने का आग्रह किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलंबो के आर्कबिशप ने श्रीलंका को ‘धर्मद्वीप’ बताया और कहा कि सत्ता और धन के लालची लोगों के अपने हित के लिए नीतियों का उल्लंघन करने के कारण यह ‘धर्मद्वीप’ गर्त में चला गया है।

‘डेली मिरर’ अखबार ने उनके हवाले से लिखा कि 2019 ईस्टर संडे के हमलों का जिक्र करते हुए कार्डिनल ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने 2019 में तीन गिरजाघरों और कुछ होटलों में बम विस्फोट किए, वे अब भी राजनीति में हैं और पुलिस अधिकारियों के रूप में भी काम कर रहे हैं। इसी कारण न्याय के लिए हमारी पुकार की उपेक्षा की गई है। हालांकि, हमें कैथोलिक के रूप में प्रार्थना करते रहना होगा कि न्याय होगा।’’

आईएसआईएस से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल, 2019 को तीन गिरजाघरों और कई बड़े होटलों में सिलसिलेवार विनाशकारी विस्फोटों को अंजाम दिया था, जिसमें 11 भारतीयों सहित लगभग 270 लोग मारे गए। अप्रैल में कार्डिनल रंजीत ने ईस्टर संडे पीड़ितों के परिजनों के एक समूह के साथ रोम में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और मामले को न्याय के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक ले जाने की कोशिश की। उन्होंने सरकार पर देश के सबसे भीषण आतंकी हमले से आंखें मूंदने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें:- चीन के रॉकेट का मलबा जहां गिरा है, वहां से नुकसान होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली: फिलिपीन

IMF दल ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के साथ की बातचीत, आर्थिक संकट को लेकर की चर्चा
कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को आईएमएफ के एक दल के साथ एक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर बातचीत की, जिसे वैश्विक ऋणदाता द्वारा समर्थित किया जा सकता है। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के चलते वहां भोजन, दवा, रसोई गैस और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत हो गई है।

श्रीलंका आईएमएफ से 4-5 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता सुविधा चाहता है। सरकार ने कहा है कि उसे इस साल आईएमएफ सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पांच अरब डॉलर तक मदद की जरूरत है। श्रीलंका ने पिछले महीने अपने इतिहास में पहली बार अपने विदेशी कर्ज में चूक की।

श्रीलंका और आईएमएफ के बीच बातचीत 18 अप्रैल को शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि आईएमएफ का दल श्रीलंका में है और सरकारी अधिकारियों के साथ किसी शुरुआती समझौते तक पहुंचने के लिए चर्चा कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- जनता दर्शन के दौरान बोले सीएम योगी- अग्निपथ योजना को लेकर तर्कहीन प्रलाप कर रहा विपक्ष

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में कैदियों के समूह द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमले को लेकर जांच शुरू
कोलंबो। श्रीलंका के जेल प्राधिकारियों ने इस सप्ताह कोलंबो में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने वालों पर हमला करने के लिए देश के एक जेल शिविर के कैदियों का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा हमला किए जाने के बाद श्रीलंका में सोमवार को हिंसा भड़क गई था।

कोलंबो और अन्य शहरों में हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देश बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण भोजन, ईंधन और बिजली की भारी कमी हो गई। ‘न्यूज फर्स्ट वेबसाइट’ ने जेल कमिश्नर जनरल तुषारा उपुलदेनिया के हवाले से बताया कि श्रीलंका के जेल अधिकारियों ने उन आरोपों की जांच शुरू की है, जिनमें दावा किया गया है कि हाल में कोलंबो में प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के लिए ‘वातरेका ओपन प्रिजन कैंप’ के कैदियों के एक समूह का इस्तेमाल किया गया था।

‘न्यूज फर्स्ट वेबसाइट’ की खबर में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में स्थानीय लोगों को पुरुषों के एक समूह को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है, जिन्होंने बाद में दावा किया कि वे ‘वातरेका ओपन प्रिजन कैंप’ के कैदी थे। यह भी पाया गया कि हिरासत में लिए गए पुरुषों द्वारा पहनी गई पैंट, हमलावरों द्वारा पहनी गई पैंट जैसी थी।

ये भी पढ़ें:- चीन : एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग, सभी 113 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका पर जुर्माना, निसांका को अश्लील शब्दों के लिये लगी फटकार
सिडनी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में धीमी ओवरगति के लिये पर श्रीलंका की टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं पाथुम निसांका को मैच के दौरान अश्लील शब्दों के प्रयोग के लिये फटकार लगाई गई है। आईसीसी के मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया।

श्रीलंका को निर्धारित समय के भीतर एक ओवर पीछे पाया गया था। आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत ओवरगति कम रहने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

श्रीलंका के बल्लेबाज निसांका को चेतावनी दी गई और एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। यह घटना उस समय की है जब बल्लेबाजी करते हुए वह एक गेंद चूक गए थे और स्टम्प माइक पर उनकी आवाज साफ सुनाई दी जिसमें उन्होंने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।

ये भी पढे़ं:- प्रयागराज: पार्टी विशेष का गमछा बांधकर राशन बांटने पर कोटेदार के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Violation of the Bio-bubble: फंस सकते हैं श्रीलंका के खिलाड़ी, जांच के लिए SLC ने बनाया पैनल
कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में इंग्लैंड दौर पर कुसाल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलक के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को श्रृंखला के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था।

कोविड-19 खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद प्रशंसकों ने मैच हारने के बाद इन तीनों के सड़कों पर घूमने की वीडियो बनाई थी। एसएलसी के जांच पैनल में न्यायमूर्ति निमल दसानायक (श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश), पंदुका कीर्तिनंदा (अधिवक्ता), असेला रेकावा (अधिवक्ता), उचिता विक्रमसिंघे (अधिवक्ता) और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एमआरवी डि जोयसा शामिल हैं।

श्रीलंकाई क्रिकेट पिछले काफी समय से मैदान के अंदर और बाहर खराब समय से गुजर रहा है। खिलाड़ियों और एसएलसी के बीच राष्ट्रीय अनुबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और बोर्ड का कहना है कि इस समय इसकी जरूरत नहीं थी। बुधवार को 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला के लिए दौरा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने कथित तौर पर अनुबंध से इनकार कर दिया और वह संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर बारिश के कारण रद्द एक मैच के अलावा सभी मुकाबले गंवा दिए थे।