Mahakumbh 2025 - Amrit Vichar

यूपी पुलिस की तीन इकाइयों को मिला स्कॉच अवार्ड, सोशल मीडिया सेंटर का ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट’के कार्यों का हुआ सम्मान
राज्य ब्यूरो/लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस की तीन प्रमुख इकाइयों को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को यह अवॉर्ड औपचारिक रूप से सौंपा गया। सम्मान पाने वाली इकाइयों में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, महाकुंभ 2025 के लिए स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और सोशल मीडिया सेंटर का ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट’प्रोजेक्ट शामिल हैं।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को यह सम्मान पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित भर्ती प्रक्रिया के लिए मिला। बोर्ड के पुलिस महानिदेशक एस.बी. शिरोडकर ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अवॉर्ड प्रस्तुत किया। महाकुंभ 2025 के दौरान स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को विशाल आयोजन में सुरक्षा, निगरानी और समन्वय के लिए आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर स्कॉच अवॉर्ड दिया गया, जिसे 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक अमित कुमार ने प्रस्तुत किया।

वहीं सोशल मीडिया सेंटर के ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट’ को सोशल मीडिया के जरिए त्वरित सूचना संकलन, निगरानी और समयबद्ध पुलिस प्रतिक्रिया की अभिनव पहल के लिए सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड डीजीपी के जनसंपर्क अधिकारी व प्रभारी सोशल मीडिया राहुल श्रीवास्तव ने सौंपा।

आधुनिक तकनीक सक्षम और जन केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रमाण

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस की आधुनिक, तकनीक-सक्षम और जन-केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रमाण है। उन्होंने इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना, परिश्रम और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। डीजीपी ने सभी सम्मानित इकाइयों को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी उत्तर प्रदेश पुलिस जनसेवा, कानून-व्यवस्था और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है।

उत्तर प्रदेश बना देश का नंबर-1 पर्यटन स्थन... अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज बने वैश्विक आकर्षण
लखनऊ। एक दशक पहले तक ताजमहल समेत कुछ अन्य ऐतिहासिक धरोहरें उत्तर प्रदेश में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हुआ करती थीं मगर हाल के वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों के चलते पर्यटन क्षेत्र को अभूतपूर्व रफ्तार मिली है और घनी आबादी वाले राज्य में प्रयागराज, काशी,मथुरा,अयोध्या समेत अन्य जिलों में स्थित धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल आज देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के नवीनीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास से यूपी ने घरेलू पर्यटन में देश में प्रथम तथा विदेशी पर्यटन में चौथा स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में प्रदेश में 137 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि 3.66 लाख विदेशी पर्यटकों ने प्रदेश की यात्रा की।

इसकी सबसे बड़ी वजह प्रयागराज में आयोजित दिव्य-भव्य महाकुंभ-2025 रहा, जहां रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और श्रावस्ती जैसे स्थल अब देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र बन चुके हैं। प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक टूरिज्म की नई संभावनाओं का विकास हुआ है, साथ पर्यटन एवं कला, संस्कृति विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव, रंगोत्सव, देवदीपावली और माघ मेला जैसे आयोजन देश, विदेश के पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गये हैं।

उत्तर प्रदेश, भारतीय संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन 2017 से पूर्व की सरकारों में उपेक्षित पड़े पर्यटन स्थलों को योगी आदित्यनाथ के शासन काल में न केवल पुनर्जीवित किया, बल्कि परिवहन, हॉस्पिटैलिटी और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाया। एयरपोर्ट, ट्रेन-बस सेवाओं तथा होटल-होम स्टे की सुविधाओं से विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

पर्यटन विभाग ने इस वर्ष प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए 1283.33 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कीं। जिनमें वाराणसी के घाटों का सौंदर्यीकरण, एकीकृत सर्किट हाउस और कन्वेंशन सेंटर का निर्माण, चित्रकूट में कालिंजर एकीकृत मार्ग तथा राम वन गमन मार्ग पर पर्यटक सुविधा केंद्रों का विकास प्रमुख हैं।

मुरादाबाद के भगवानपुर मंदिर, शाहजहांपुर के अजीताश्रम योगकुंज (जन्मस्थली), वाल्मीकिनगर में लवकुश कुटी, त्रेतायुग भूमि कुटी, भरतकोठी, सीता रसोई और कौसल्या स्थल का जीर्णोद्धार तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में जिला पर्यटन इकाइयों के माध्यम से सात करोड़ रुपये की लागत से पांच नई परियोजनाएं प्रारंभ हुईं। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहयोगिता योजना के तहत इस वर्ष दो परियोजनाओं को अनुमोदन मिला, जबकि चार अन्य को जल्द ही स्वीकृति मिलने वाली है।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर समय-समय पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया, जिसने प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। इस क्रम में इस वर्ष का सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 का आयोजन रहा। महाकुम्भ के दिव्य-भव्य आयोजन में देश विदेश से रिकार्ड संख्या में पर्यटक प्रयागराज आये।

इसी क्रम में आयोध्या के भव्य दीपोत्सव के आयोजन में दीयों के प्रज्जवलन का अपना ही पुरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं वाराणसी की रामलीला में विश्व का सबसे बड़ा राम तख्त भी गिनीज बुक में दर्ज हुआ। गंगा घाट पर राम कथा, कथक-नृत्य, 3-डी होलोग्राम और प्रोजेक्शन मैपिंग ने समा बांधा। वहीं होली पर ब्रज क्षेत्र में रंगोत्सव, रामनगर की चिल्का होली, काशी की होली तथा मथुरा की लठमार होली ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया। वर्ष 2025 में घाघरा महोत्सव, ब्रह्मा महोत्सव, मकर संक्रांति महोत्सव, दूधई मेला, गाजीपुर महोत्सव, वाराणसी महोत्सव, चित्रकूट का लालगढ़ मेला जैसे आयोजनों से पर्यटक संख्या, राजस्व और स्थानीय रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बनी उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 ने प्रदेश में पर्यटन के बहुआयामी विकास को सुनिश्चित किया। इसके तहत यूपी-टूरिज्मपोर्टल.इन पर 1757 पर्यटन इकाइयों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि 37,688.58 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इसके अलावा पर्यटन विभाग ने यूपी के टूरिज्म के प्रचार-प्रसार के लिए ज्यूरिख ट्रेवल मार्ट, ग्लोबल ट्रेवल मार्केट-2025, पेरिस फैशनवीक, जीटीएसी टोक्यो-सिडनी, आईटीबी एशिया, फिटूर-2025 जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हिस्सा लिया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आईटीबी इंडिया, जीटीए पटना-लखनऊ-मुंबई-चेन्नई-दिल्ली, एक्सपो जयपुर आदि में भागीदारी से प्रचार बढ़ा। युवा सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पर्यटन विभाग विभाग ने सीएम टूरिज्म फेलाशिप प्रोग्राम का संचालन किया गया, जिसके तहत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में युवा पर्यटन दलों का गठन हुआ, जो पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए जागरूकता फैला रहे हैं।

इसके अलावा पर्यटन विभाग भारत सरकार के साथ मिलकर 17 ट्रैवल-टूरिज्म कोर्सेज का संचालन करता है, जिनसे प्रदेश के युवा टूरिस्ट गाइड, एयर होस्टेस, क्रू कैबिन और होटल क्षेत्र में रोजगार मिल रहा है। इसी क्रम में 46 करोड़ की लागत से शाहजहांपुर में कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर का फेज-2 लगभग पूरा हो चुका है। युवा ट्रेवल मार्ट के तहत युवा पर्यटक दलों ने प्रमुख पर्यटन स्थलों और आयोजनों में अयोध्या, बरेली, चंदौली, शाहजहांपुर, वाराणसी, फर्रुखाबाद, प्रयागराज और लखनऊ में पर्यटकों को सहायता प्रदान की।

पर्यटन विभाग ने जागरूकता फैलाने और विरासत के संरक्षण के प्रयास से प्रदेश के प्रमुख नगरों में स्कूली क्विज और फोटो प्रतियोगिताएं आयोजन किया। वहीं विश्व पर्यटन दिवस पर लखनऊ के 11 विद्यालयों के युवाओं को प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना-2.0 के तहत प्रयागराज में आजाद पार्क, नॉलेज हब और श्रावस्ती में बौद्ध म्यूजियम विकसित किया जा रहा है।

साथ ही वित्त मंत्रालय की 'म्यूजियम एंड हेरिटेज क्लस्टर फेज-1' से कानपुर के 1857 स्वतंत्रता संग्राम के स्थलों, सुल्तानपुर-फर्रुखाबाद के नवाबगंज मंदिर तथा चित्रकूट के मां कामाक्षी देवी मंदिर का विकास किया जा रहा है। हरदोई में 268 लाख की एकीकृत परियोजना पूरी हो रही है। विभाग की ओर से विकसित की जा रहीं होम स्टे योजना से स्वरोजगार बढ़ा है, जबकि ग्रामीण पर्यटन से लोक गीत-संगीत, व्यंजन और परंपराओं का प्रचार हो रहा है।

योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश अब पर्यटन का वैश्विक केंद्र बन कर उभर रहा है, यहां के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का जो कायाकल्प हुआ है वो विश्व भर के पर्यटकों का सबसे प्रमुख आकर्षण बना है। यह न केवल प्रदेश में आर्थिक उन्नति ला रहा, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित भी कर रहा है।

Magh Mela 2026: प्रकाश व्यवस्था में दिखेगा नव्य स्वरूप, 150 करोड़ से चमकेगा प्रयागराज
लखनऊ, अमृत विचार। महाकुंभ 2025 की तर्ज पर प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला 2026 की तैयारियों में इस बार प्रकाश व्यवस्था को विशेष रूप से नव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

नगर निगम 150 करोड़ रुपये की योजना के तहत शहर से लेकर मेला क्षेत्र तक मार्गों को आकर्षक रोशनी से सजा रहा है। 260 प्रमुख वृक्षों पर नियॉन और स्पाइरल लाइट्स का संयोजन दर्शकों को दिव्य अनुभव देगा। एयरपोर्ट से संगम तक आने वाले मार्गों पर शंख, चक्र, त्रिशूल और अन्य धार्मिक प्रतीकों के मोटिव्स लगी लाइट्स श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करेंगी।

विस्तारित क्षेत्र के 28 वार्डों में 11,000 से अधिक नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। मेला प्रशासन से मिली 4,400 लाइटें भी उपयोग में लाई जा रही हैं। प्रयास यह है कि श्रद्धालु जिस भी मार्ग से मेला क्षेत्र की ओर बढ़ें, उन्हें सड़कें और गलियां भव्य प्रकाश से जगमगाती दिखाई दें।

Magh Mela 2026: माघ मेले में पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, पर्यटन स्थलों से लेकर गाइड और पेइंग गेस्ट हाउस यहां है सबकुछ
लखनऊ, अमृत विचार: पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग पहली बार माघ मेले में चार अस्थायी पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित करेगा। इन केंद्रों में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को शहर के पर्यटन स्थलों, यात्रा मार्गों, पेइंग गेस्ट हाउस और प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइडों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।

महाकुंभ 2025 की दिव्यता और भव्यता ने प्रयागराज को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। यूनेस्को द्वारा ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ के रूप में मिली मान्यता के बाद अब संगम नगरी माघ मेला 2026 की तैयारियों में जुटी है। अनुमानित भारी भीड़ को देखते हुए योगी सरकार इस बार पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विशेष व्यवस्था कर रही है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह के अनुसार प्रयागराज में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि जारी है। ऐसे में पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र पर्यटकों के लिए एकल-खिड़की सुविधा की तरह काम करेंगे। यहां प्रयागराज के प्रमुख पर्यटन स्थलों की हिंदी व अंग्रेजी में पुस्तिकाएं होगी। सभी जानकारी का डिजिटल संस्करण, गाइड बुक एवं प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइडों की सूची मिलेगी। सूचना केंद्र पर पंजीकृत पेइंग गेस्ट हाउस के विवरण के साथ जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन व सहायता दी जाएगी। योगी सरकार का उद्देश्य माघ मेले को सुगम, सुरक्षित और पर्यटक–अनुकूल बनाना है, ताकि श्रद्धालु इस आध्यात्मिक अनुभव के साथ शहर की सांस्कृतिक धरोहर को भी सहजता से जान सकें।

तेजी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या

• वर्ष 2020 — 3,19,33,758

• वर्ष 2021 — 1,12,13,496

• वर्ष 2022 — 2,60,47,166

• वर्ष 2023 — 5,06,71,622

• वर्ष 2024 — 5,12,62,806

• वर्ष 2025 (जनवरी–सितंबर) — 6,82,15,806

Indian Literature Festival: न्यूयॉर्क में होगा साहित्यिक महोत्सव.... महाकुंभ और अमेरिका में भारतीयों के उदय पर होगी चर्चा
न्यूयॉर्क। महाकुंभ 2025 के वृत्तांत, अमेरिका में भारतीयों के उत्थान तथा राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार की फाइनलिस्ट मेघा मजूमदार और प्रसिद्ध लेखकों अमिश त्रिपाठी व देवदत्त पटनायक की कृतियां इस वर्ष के एक प्रमुख साहित्यिक महोत्सव के केंद्र में होंगी, जो विश्व साहित्य में भारतीय लेखनी का उत्सव मनाएगा। ‘इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल’ (आईएएसी) द्वारा आयोजित आईएएसी साहित्यिक महोत्सव 2025 का आयोजन 15-16 नवंबर को होगा।

इस दो दिवसीय समारोह में दुनिया भर के प्रतिष्ठित लेखक, विचारक और कहानीकार एकत्र होंगे ताकि दक्षिण एशिया की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा- पौराणिकता से आधुनिक पहचान, नवाचार और वैश्विक नागरिकता तक पर चर्चा कर सकें।

महोत्सव की निदेशक प्रीति उर्स ने कहा, ‘‘भारतीय साहित्य सीमाओं और पीढ़ियों के पार जाकर वैश्विक कल्पना को पुनर्परिभाषित कर रहा है। यह महोत्सव उन जीवंत और प्रश्नाकुल आवाज़ों का संगम है जो हमें याद दिलाती हैं कि साहित्य केवल कला नहीं, बल्कि समझ की संरचना भी है।’’

इस वर्ष के कार्यक्रम में महाकुंभ से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक, भारतीय व्यंजनों की कहानियों से लेकर अमेरिका में भारतीयों के सामाजिक और आर्थिक उदय तक विविध चर्चाएं होंगी। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का सत्र शामिल है। सद्गुरु इस अवसर पर विचारक याकूब मैथ्यू की पुस्तक ‘‘सीकिंग द इनफाइनाइट : महाकुंभ 2025’’ का भी विमोचन करेंगे।

यह पुस्तक मैथ्यू और उनकी पत्नी शिल्पा की महाकुंभ यात्रा का वर्णन करती है। मेघा मजूमदार अपनी नई कृति ‘‘ए गार्जियन एंड ए थीफ’’ पर चर्चा करेंगी, जो 2025 राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार की फाइनलिस्ट है और ओप्रा विनफ्रे के बुक क्लब की अक्टूबर के लिए चयनित पुस्तक भी रही है।

आईएएसी साहित्यिक महोत्सव न्यूयॉर्क में भारतीय साहित्य का प्रमुख मंच है, जो विविधता, संवाद और भारतीय उत्कृष्टता को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देता है।

ये भी पढ़े :

Delhi Red Fort Car Blast: लाल किले के पास हुए ब्लास्ट पर आया UN chief Guterres का बयान, हादसे पर जताया दुःख, जांच की कही बात

सनातन विरोधियों पर सीएम योगी का हमला, कहा- कोसने वालों ने भी महाकुंभ में देखा सनातन धर्म का सामर्थ्य
गोरखपुर, अमृत विचारः गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म जितनी समृद्ध पर्व-त्योहारों की परंपरा दुनिया के किसी भी अन्य देश में या मत, मजहब के पास नहीं है। हमारी आस्था ही सनातन धर्म की ताकत है और आस्था की आत्मा पर्व, त्योहार में है। सनातन पर्व परंपरा में दक्षिण से उत्तर तक, पूरब से पश्चिम तक वर्षभर उत्साह और उमंग से जुड़ने का अवसर भारतवासियों को प्राप्त होता है।

सीएम योगी शुक्रवार को होली के पावन महापर्व पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा कि पौराणिक गाथा के अनुसार भारत में जन्म लेना दुर्लभ बहुत है। और उसमें भी दुर्लभ है मनुष्य रूप में सनातन धर्म में जन्म लेना। जो लोग सनातन को कोसते थे उन्होंने भी प्रयागराज महाकुंभ में सनातन का सामर्थ्य देखा है। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया और पुण्य के भागीदार बने। दुनियाभर में कहीं भी, किसी भी क्षेत्र में, किसी भी जाति का, किसी भी भाषा को बोलने वाला सनातनी रहा हो, उसने प्रयागराज में आकर त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर जीवन को धन्य बनाया है।

महाकुंभ में अद्भुत मर्यादा और अनुशासन देखने को मिला

सीएम ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को दुनिया विस्मयकारी भाव से, कौतूहल भरी निगाहों के साथ देख रही थी। जबकि सनातन धर्म के लोग इस महाकुंभ के माध्यम से पूरे विश्व को एकता का संदेश देने के लिए जुड़े हुए थे। प्रयागराज में अद्भुत मर्यादा और अद्भुत अनुशासन देखने को मिला। वहां ऐसी एक भी घटना नहीं हुई जिसके कारण सनातनी लोगों को सिर नीचे करना पड़ता।

सनातन को विरोधियों पर प्रहार

सीएम योगी ने कहा कि जाति और अस्पृश्यता के नाम पर सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को प्रयागराज महाकुंभ को जरूर देखना चाहिए। प्रयागराज महाकुंभ में चाहे राष्ट्राध्यक्ष हो या सामान्य नागरिक, बड़े से बड़ा धर्माचार्य हो या गांव का योगी, सबने एक घाट पर, एक भाव से आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि सनातन को बदनाम करने वाले और समाज को बांटने वाले वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। जिन्होंने गो तस्करी में लिप्त लोगों को संरक्षण दिया। जिन्होंने यह मान रखा था कि भारत कभी विकसित नहीं हो सकता है। ऐसे लोगों की मंशा देश और सनातन धर्म के प्रति जगजाहिर है।

साधना जितनी कठिन, सिद्धि उतनी बड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है। यतो धर्मस्ततः जयः। जहां धर्म है वही विजय होगी। विजय पथ के लिए कठिन साधना और कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है। साधना जितनी कठिन होगी, सिद्धि उतनी बड़ी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है वह तभी पूर्ण होगा जब भारत एक होगा और जब भारत एक होगा तो श्रेष्ठ होगा, तब उसे विकसित होने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी साधना राष्ट्रमाता के चरणों में समर्पित होनी चाहिए।

होली का एक ही सन्देश, एकता से ही आगे बनेगा देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के के प्रति अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि होली का एक ही संदेश, एकता से ही आगे रहेगा यह देश। उन्होंने कहा कि अगर देश अखंड रहेगा तो एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना अवश्य पूरी होगी। उन्होंने भगवान नृसिंह के अवतार का उल्लेख करते हुए कहा कि यह चेतावनी भी है कि हिरण्यकश्यप जैसे लोगों का घमंड नहीं टिक सकता और एक उदाहरण भी है कि यदि भक्त प्रहलाद के अनुरूप सत्य के मार्ग का अनुसरण किया जाएगा तो ईश्वर की कृपा जरूर बरसेगी।

सीएम योगी के नेतृत्व में दुनिया ने देखी सनातन धर्म की सद्भावना : रमेश जी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि ऐतिहासिक महाकुंभ के आयोजन के बाद यह होली अत्यंत विशेष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में दुनिया ने सनातन धर्म का दर्शन किया और सनातन धर्म की सद्भावना देखी।

सीएम ने उतारी भगवान नृसिंह की आरती, जमकर खेली होली

लोगों को होली की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान नृसिंह की विधिविधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, फल, रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया। भगवान नृसिंह की पूजा करने के बाद सीएम योगी पूरी तरह होली के माहौल में रम गए। उन्होंने लोगों के ऊपर जमकर फूल की पंखुड़ियां, अबीर, गुलाल उड़ाईं। सभी ने होली का खूब आनंद लिया।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, कालीबाड़ी के महंत रवींद्रदास, विधायक विपिन सिंह, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, दक्षिण भाग संघ चालक ओम जालान, होलिका उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, रसेंदु फोगला, आत्मा सिंह आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः कौन है आगरा से गिरफ्तार ISI एजेंट रवींद्र कुमार ? जानें पूरी कहानी की कैसे हुआ पाकिस्तान का शिकार

महाकुंभ के बाद त्रिवेणी के पावन जल की बढ़ी मांग, निजी टैंकर लेकर संगम पहुंचे असम के लोग
लखनऊ, अमृत विचार। प्रयागराज महाकुम्भ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए सरकार ने अग्नि शमन विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में पवित्र जल पहुंचाया। अब देश के दूसरे राज्यों से लोगों द्वारा निजी टैंकर लेकर संगम पवित्र जल लेने पहुंचने की होड़ लग रही है। अग्निशमन विभाग उनकी मदद कर रहा है।

नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंच गए। सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया। इधर संत राजा रामदास का कहना है कि नार्थ ईस्ट के एक मात्र महामंडलेश्वर स्वामी केशव देव महाराज ने 40 हजार लीटर और 28 हजार लीटर की क्षमता के ये टैंकर भिजवाए हैं। उनका कहना है कि उनका खालसा प्रयागराज महाकुंभ के मेले में स्थापित था। उनके वापस जाने के बाद नार्थ ईस्ट में उनके तमाम भक्त, साधु संत और आम लोगों ने उनसे गंगाजल का प्रसाद मांगा तो उन्होंने आने वाले शिष्यों को दो टैंकर के साथ प्रयागराज भेजा है। रामदास महाराज कहते हैं कि उनके गुरु स्वामी केशवदेव महाराज को ये प्रेरणा योगी सरकार की पहल से मिली जिसमें यूपी के सभी जिलों में फायर डिपार्टमेंट के टैंकर से जल उपलब्ध करवाया गया।

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रमोद शर्मा का कहना है कि यूपी के बाहर के कई राज्यों से उनके पास लोगों के फोन आ रहे हैं जिसमें उन राज्यों में भी त्रिवेणी के गंगा जल की मांग की गई है। शासन का निर्देश प्रदेश के अंदर गंगा जल आपूर्ति का था जिसे विभाग पूरा कर चुका है। अब निजी तौर पर अपने संसाधनों से लोग अगर गंगा जल लेने संगम आते हैं तो विभाग जल भराने में सहयोग करेगा।

यह भी पढ़ेः Women's Day Special: नारी शक्ति है, जननी है तभी उसे तो उसे मिली है दोहरी जिम्मेदारी... Amrit Vichar कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम

Mahakumbh जल लेकर अग्नि सुरक्षा अधिकारी घूमें गली-गली; बोले- जो लोग नहीं जा पाए, वो घरों में करें स्नान
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। प्रयागराज महाकुंभ 2025 समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर विभिन्न जनपदों से जो फायर ब्रिगेड टेंकर आए थे उन्हें जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया था। महाकुंभ के समाप्त पर इन खाली टैंकरों में गंगा जमुना और सरस्वती के जल को उनमें भरकर अपने-अपने जनपदों में लेकर जाए और प्रत्येक मोहल्ले में जल का वितरण किया जाए।

जिससे जो लोग महाकुंभ में स्नान करने नहीं आ सके हैं वह यह जल से स्नान करें तो उन्हें महाकुंभ का लाभ मिलेगा l मुख्यमंत्री के आदेश पर फर्रुखाबाद में भी 700 लीटर गंगाजल आया,जिसको अग्नि सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह जनपद के मोहल्ले मोहल्ले जाकर घर-घर वितरण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पूर्व छात्रों ने Kanpur IIT को दान किए 4.2 करोड़; इस बैच के पूर्व छात्रों ने रीयूनियन में मनाया जश्न, यह बात दोहराई

Mahakumbh में स्नान से वंचित लोगों को संगम जल...आज से वितरण शुरू; घर-घर जल पहुंचाने को भाजपा कार्यकर्ता भी तैयार
कानपुर, अमृत विचार। प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान से वंचित नगरवासियों के लिए पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े शहरों के लोगों के लिए संगम का जल पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की है। सोमवार को प्रयागराज से त्रिवेणी संगम से जल लाया गया है। वितरण की जिम्मेदारी फायर ब्रिगेड को दी गयी है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रयागराज से वापस आने वाली फायर विभाग की गाड़ियों में संगम का 4500 लीटर पवित्र जल कानपुर लाया गया है। इस पवित्र जल को मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्रर प्रात: 10 बजे से वितरित करेंगे।

महाकुंभ में लगभग 66 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी है। जो लोग वहां नहीं पहुंच पाए हैं उन्हें घर बैठे पवित्र जल पहुंचाने को सरकार कृत संकल्प है। जानकारी के अनुसार राज्य के सभी 75 जिलों की करीब तीन सौ गाड़ियां इस काम में लगायी गयी हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सभी लोग पुण्य के भागीदार बनें। बड़े जिलों में 12 हजार लीटर तक जल वितरण की योजना है।

जानकारी के अनुसार कानपुर के लिए चार फायर ब्रिगेड गाड़ियों से जल लाने की व्यवस्था की गयी। मथुरा के बाद जल वितरण कानपुर में किया जा रहा है। दूसरी ओर स्नान से वंचित परिवारों में संगम का जल पहुंचाने में सहायता की पहल भाजपा ने भी की है। उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे ने बताया कि मंगलवार को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। स्नान से वंचित परिवारों तक जल पहुंचाने को कार्यकर्ता जी जान से जुटेंगे।

ये भी पढ़ें- एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सदन में होगी चर्चा; Kanpur Nagar Nigam ने रखा एजेंडा, इस दिन बुलाया गया सदन...

Mahakumbh खत्म होते ही गंगा में शहर से सीवेज जाना शुरू; इस तरह से जा रहा, अधिकारियों ने कही ये बात...
कानपुर, अमृत विचार। महाकुंभ खत्म होते ही गंगा में शहर से सीवेज जाना शुरू हो गया है। जलनिगम ने उप्र पावर ट्रॉसमिशन कारपोरेशन के कार्यालय का सीवेज गंगा में जाते पकड़ा है।

जलनिगम के परियोजना प्रबंधक मोहित चक ने  विद्युत उपकेन्द्र (सिविल), उप्र पावर ट्रॉसमिशन कारपोरेशन, आरपीएच कानपुर के अधिशासी अभियन्ता को पत्र लिखकर कहा है कि महाप्रबन्धक जलकल को सीसामऊ नाले में अशोधित सीवेज गिराने व नाले से गंगा नदी में सीवेज निस्तारित होने की शिकायत मिली थी।

इस पर जलनिगम के सहायक परियोजना अभियन्ता और आरपीएच के अवर अभियन्ता विजय वीर के साथ सीसामऊ नाले का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि सीसामऊ नाले की टैपिंग के डाउन स्ट्रीम में विद्युत उपकेन्द्र का परिसर स्थित है। परिसर का सीवेज वीआईपी रोड स्थित स्टॉर्म वाटर डेन में जोड़ा गया है। स्टॉर्म वाटर ट्रेन सीसामऊ नाले में टैपिंग स्थल के डाउन स्ट्रीम में जाता है।

जिसके कारण परिसर का सीवेज सीधे सीसामऊ नाले के माध्यम से गंगा नदी में जा रहा है। इससे गंगा नदी के जल की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। यूपीटीसीएल को परिसर से निकलने वाले शोधित सीवेज को स्टार्म वाटर ड्रेन में न करते हुय वीआईपी रोड स्थित सीवर लाइन के मेनहोल में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- तबादला, सेवानिवृति के बाद भी नहीं छोड़े आवास, कटेगी बिजली; Kanpur DM के रिमाइंडर पर केस्को MD ने कही ये बात...

Mahakumbh: अधिकांश लोगों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, कुछ ने कुंभ जल से किया स्नान; उन्नाव के लोग जत्थों में रवाना हुए थे...
उन्नाव, (अमन सक्सेना)। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ नगर में स्नान को लेकर गंगाघाट क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग अमृत स्नान के अलावा अन्य दिनों में भी गंगाजल में डुबकी लगाने के लिए जत्थों के रूप में रवाना हुए। महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन की यादें अब सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं, जहाँ लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

इस वर्ष 144 साल बाद पड़े महाकुंभ का महत्व और भी बढ़ गया था, जिसके चलते नगर के हर वर्ग के लोग इसमें भाग लेने के लिए उत्साहित नजर आए। 45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ के दौरान गंगाघाट पर विशेष रूप से स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।

शुक्रवार को ’’आपके अमृत विचार’’ ने नगर के कई मोहल्लों में जाकर इसकी पड़ताल की, तो यह पता चला कि लोग अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ महाकुंभ में स्नान करने गए थे। इस दौरान कुछ ऐसे परिवार भी थे, जो आर्थिक समस्याओं या भारी भीड़ के कारण महाकुंभ नहीं जा सके, लेकिन उन्होंने पास-पड़ोस से गंगा जल मंगवाकर घर पर ही स्नान किया और हर-हर गंगे के जयघोष लगाए।

शक्ति नगर निवासी विशाल कश्यप, सचिन सविता के अलावा प्रांकुल कश्यप, शिवम श्रीवास्तव, बब्लू कश्यप और अन्य मोहल्लों के निवासियों ने बताया कि उन्होंने अपने-अपने घरों में दर्जनों लोगों के लिए गंगा जल लेकर आये, जहां उनके पड़ोसियों ने उसी जल स्नान कर महाकुंभ स्नान कर पुण्य कमाया।

महाकुंभ के इस अद्भुत आयोजन ने नगरवासियों को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से एकजुट किया। इस दौरान लोगों ने गंगा जल के महत्व को समझा और इसका सदुपयोग किया, जो आने वाले समय में यादों के रूप में जीवित रहेगा।

प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर खूब बनी रील

सोशल मीडिया पर नगर के लोगों ने महाकुंभ में स्नान करने के बाद प्रथम यज्ञ भूखंड धरा गाने पर खूब रील बनाई। इस गाने के साथ स्नान करने का आनंद और महाकुंभ की भव्यता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर साझा किया गया, जिससे इस आयोजन की महत्ता को और भी बढ़ाया गया।

अमृत स्नानों पर नगर के घाटों पर भी उमड़ा था सैलाब

पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दिनों में नगर के घाटों पर भारी भीड़ देखी गई थी। इन दिनों लोग गंगा में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे, और महाकुंभ के महत्व को महसूस किया।

ये भी पढ़ें- होनहार देवांशी के मंसूबों को जिलाधिकारी ने दी उड़ान; कानपुर में कोचिंग संचालक को फोन कर बोले- फीस हम देंगे

महाेबा में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; चार की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे, प्रयागराज से कुंभ स्नान करके भोपाल जाते समय हुई घटना
महोबा, अमृत विचार। कानपुर-सागर हाइवे पर ग्राम बरा बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे एक ट्रक में आल्टो कार घुस गई। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो कर आल्टो कार में फस गई। ट्रक कार को 50 मीटर तक घसीटता ले गया।

ट्रक ड्राइवर थोड़ी दूरी पर ट्रक को को छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से कार को ट्रक से अलग किया, और कार में तड़प रही एक महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी भी मौत हो गई।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल निवासी नरेश नागर 23 पुत्र सिद्धनाथ, पूजा नागर 23 और कार चालक अवधेश नागर पुत्र बाबू लाल सहित चार लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे, स्नान करके शुक्रवार को लौटते समय जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर बरा गांव बस स्टेंड के पास छतरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक में कार घुस गई।

जिससे ट्रक सवार घबरा गया और ट्रक को रोकने के वजाय आगे चलने लगा, जिससे 50 मीटर तक कार घिसटती चली गई। इससे कार सवार नरेश नागर, पूजा नागर कार चालक अवधेश नागर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तड़पते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीण ट्रक चालक की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल का हालचाल जाना। एसडीएम ने बताया कि कानपुर सागर हाइवे पर तेज रफ्तार के कारण कार सीधा ट्रक के अगले हिस्से में घुस गई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग प्रयागराज से वापस लौट कर भोपाल जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: मेला स्पेशल-रिंग रेल थमीं, दौड़ीं नियमित ट्रेनें, महाकुंभ से बचे श्रद्धालुओं का वापस पहुंचने का सिलसिला जारी...