Fatehganj West - Amrit Vichar

Bareilly: इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद आज से, चार गांव के 600 किसानों से मिली सहमति
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली हाईवे किनारे 126 हेक्टेयर में विकसित की जाने वाली इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से शुरू होगी। इस परियोजना के लिए तहसील बरेली के ग्राम रसूला चौधरी और तहसील मीरगंज के भिटौरा नौगंवा उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली और रहपुरा जागीर के 600 किसानों से सीधे भूमि क्रय की जाएगी। विशेष अभियान में बीडीए की टीमें किसानों से सहमति पत्र प्राप्त करेंगी, ताकि टाउनशिप के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह रामगंगा नगर परियोजना ने शहर के आवासीय विस्तार को नई दिशा दी थी, उसी तर्ज पर यह इंडस्ट्रीय टाउनशिप बरेली को ''इंडस्ट्रियल हब'' के रूप में पहचान दिलाएगी। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन. ए का कहना है कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस टाउनशिप में विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

यहां चौड़ी सड़कों, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ-साथ उद्यमियों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। कहा कि यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप न सिर्फ बड़े निवेश आकर्षित होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना बरेली के आर्थिक विकास को नई दिशा देगी। सरकार की नीति के अनुरूप तेजी से कार्य करते हुए इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि निवेशकों और युवाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।

Bareilly अकरम सहित सात तस्कर माफिया गिरोह के रूप में चिन्हित
बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फतेहगंज पश्चिमी के अकरम और उसके कुनबे को माफिया गिरोह के रूप में चिन्हित किया है।

प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर की रिपोर्ट पर अकरम पुत्र बाबू को जनपद स्तर पर गैंग लीडर घोषित करते हुए पुलिस ने गिरोह के छह अन्य सदस्यों आसिफ, हारून, जावेद, राशिद, अफजाल मुल्ला और उस्मान कुरैशी की कुंडली खंगाल कर माफिया सूची में शामिल किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का मकसद जनपद में जघन्य अपराधों और ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करना है। अब पुलिस इन माफियाओं की अवैध संपत्तियों और उनके नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करने की तैयारी में है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : शिक्षिका संगीता सिंह ने बदला क्लास का माहौल, दीवार पर AI से किया ये काम
संजय शर्मा, बरेली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका संगीता सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की ताकत को पहचाना ही नहीं उसका शिक्षा में नवाचार के रूप में इस्तेमाल भी शुरू कर दिया। संगीता ने एआई की मदद से थ्री डी तस्वीरें बनाईं। अब बच्चे थ्री डी तकनीक से तैयार किए चीता, ऊंट और बिल्ली जैसे जानवरों के साथ खेलते हुए पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल का माहौल देखकर लगता है कि मानो वन्य जीव सच में बच्चों के बीच आ गए हों।

उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज पश्चिमी में तैनात शिक्षिका संगीता सिंह ने एआई की मदद से पढ़ाने का ऐसा तरीका खोजा की कक्षा का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कक्षाओं की दीवारों पर थ्री-डी दृश्य तैयार करती हैं। कभी दीवारों पर सूरज उगता दिखाई देता है तो कभी चांद और तारे चमकते नजर आते हैं। वहीं कभी चीता, ऊंट या बिल्ली जैसे जानवर बच्चों के बीच मौजूद नजर आते हैं। इन रोचक दृश्यों के बीच बच्चे पढ़ाई का आनंद लेते हुए नई चीजें सीख रहे हैं।

संगीता सिंह लंबे समय से शिक्षण कार्य में तकनीक का प्रयोग कर रही हैं। वह जूम-एप के माध्यम से पढ़ाने, क्यूआर कोड के जरिये शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने और सूचना एवं संचार तकनीक (आईसीटी) के प्रयोग में भी आगे हैं। उनके इन प्रयासों से न केवल स्कूल का माहौल बदला है, बल्कि बच्चे भी नई तकनीकों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

एआई के प्रयोग से नए लेसन भी होते हैं तैयार
संगीता सिंह बच्चों की पढ़ाई में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही हैं। एआई की मदद से वह बच्चों के लिए नए लेसन प्लान तैयार करती हैं और पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए नए-नए तरीके खोजती रहती हैं। उनके पढ़ाई के इस तरीके से बच्चों की पाठ्य सामग्री को याद रखने का तरीका और तेज हो रहा है।

शिक्षिका संगीता सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कक्षा में बनाए रखना शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए पढ़ाई में विविधता लाना जरूरी है। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है और छोटे-छोटे प्रयोगों के जरिये वह बच्चों को एआई से परिचित करा रही हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों के शैक्षिक स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। -

Bareilly : थाने के गेट पर आत्मदाह मामले में जनसुनवाई अधिकारी दरोगा सस्पेंड
बरेली, अमृत विचार। बारादारी थाने के गेट पर डिलीवरी ब्वॉय द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश के मामले में लापरवाही बरतने पर जनसुनवाई अधिकारी एसआई को एसएसपी ने बुधवार की रात सस्पेंड करके विभागीय जांच शुरू कर दी है।

फतेहगंज पश्चिमी निवासी अक्षय कुमार ने मंगलवार की रात थाना बारादरी के गेट पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। एसएसपी ने अनुराग आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिख को जांच करके रिपोर्ट देने को कहा था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया गया कि अक्षय कुमार 24 फरवरी को तीन बार बारादरी थाने गया था। इस दौरान थाना बारादारी की जन शिकायत हेल्प डेस्क पर तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद थे।

उनका दायित्व था कि थाने पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत सुनते हुए उनका प्रार्थना पत्र प्राप्त करके जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज करके उच्च अधिकारियों को सूचना दें, लेकिन जनसुनवाई अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने ऐसा न करके प्रकरण में संवेदनहीनता दिखाकर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई। जांच रिपोर्ट में जनसुनवाई अधिकारी की लापरवाही मिलने पर एसएसपी ने बुधवार की रात उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करके विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी को दी है।

बारादरी पुलिस ने दर्ज किए दो मुकदमे जांच शुरू
बारादरी थाने के गेट पर मंगलवार की रात खुद को आग के हवाले करने वाले युवक के मामले में बारादरी पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमा माधोबाड़ी निवासी आकाश ने दर्ज कराया है। आकाश ने बताया की 23 फरवरी को उसके चाचा चंद्रसेन अपनी बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें उन्हें चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरा मुकदमा थाने के गेट पर आग लगाने वाले अक्षय की तहरीर पर लिखा गया है। अक्षय ने बताया कि 23 फरवरी को वह गंगापुर में ऑर्डर देने गया था।

उसने अपनी बाइक खड़ी की थी, लेकिन उसमें चाबी लगी रह गई थी। आरोप है कि जब वह ऑर्डर देकर वापस आया तो उसने देखा कि उसकी बाइक एक नशेड़ी ले जा रहा था। नशेड़ी युवक ने उसकी बाइक से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर कॉल करके दी थी। इस मामले में बारादरी पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि दो मुकदमे दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Bareilly : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पत्र लिखकार एसएसपी से कहा-खत्म करें फर्जी मुकदमा
बरेली, अमृत विचार। पिछले साल फतेहगंज पश्चिमी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए विवाद में ईओ की ओर से व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल के विरुद्ध सरकारी कागजात फाड़ने, धमकी देने सहित कई आरोप लगाते हुए दर्ज कराये केस की जांच में पुष्टि नहीं हुई। तीन अफसरों की जांच में कोई साक्ष्य नहीं मिलने और झूठा केस दर्ज कराने के मामले में आशीष अग्रवाल ने कई मंत्रियों से शिकायत की है।

जांच रिपोर्ट देखने के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखते हुए कहा है कि आशीष अग्रवाल की शिकायती पत्र का अवलोकन करें। उसमें तीन अधिकारियों की रिपोर्ट संलग्न है, उसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आशीष अग्रवाल के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त करें। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय प्रसाद ने भी इस केस में संसदीय सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति को पत्र लिखते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ईओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अपने स्तर से निर्देशित करने का अनुरोध किया है। विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी मंत्री अजीत सिंह पाल ने भी प्रमुख सचिव काे चिट्ठी लिखते हुए प्रकरण में कार्रवाई कराने के लिए कहा है।

Bareilly : डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट...न ईओ ने दो लाख मांगे और न व्यापारी नेता ने कागजात फाड़े
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में कुछ माह पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ पुष्पेंद्र राठौर और व्यापारी के बीच हुए विवाद में गठित जांच समिति ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जांच अधिकारियों ने छह पेज में कई बिंदुओं का खुलासा किया है। समिति ने जांच रिपोर्ट बैलेंस बनायी है। दोनों पक्षों को बचाते हुए लिखा है कि ईओ के कार्यालय में घुसकर सरकारी कागजात फाड़ने, धमकाने जैसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हुई है और न ही ईओ द्वारा दो लाख रुपये मांगे जाने की पुष्टि हुई। डीएम अविनाश सिंह की ओर से 4 फरवरी को जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भेज दी गई है।

एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह एवं एसपी नार्थ मुकेश चंद्र मिश्रा की संयुक्त जांच रिपोर्ट में बताया है कि समिति सदस्यों ने 9 जनवरी को मौके पर जाकर निरीक्षण व पूछताछ की गई। ईओ पर अतिक्रमण के नाम पर 2 लाख की रिश्वत की मांगने के आराेपों के संबंध में शिकायतकर्ता आशीष अग्रवाल के बयान लिए गए। इसमें रिश्वत मांगने के संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं हुआ, लेकिन घटना वाले दिन मौके पर मौजूद कई व्यापारियों ने अपने बयान में ईओ द्वारा दो लाख रुपए मांगने का इशारा करने की बात कही।

वहीं, व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल पर ईओ के कक्ष में घुसकर अभद्र व्यवहार करने व गालीगलौज और सरकारी फाइलें फाड़ने आदि के संबंध में लगाए आरोप के बारे में कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी कक्ष में आशीष अग्रवाल के नहीं जाने, फाइल फाड़ते हुए नहीं देखने के बात कही। गालीगलौज या धमकी देने की घटना के संबंध में अधिशासी अधिकारी कार्यालय के किसी भी कर्मचारी ने घटना की वीडियाेग्राफी नहीं करने, कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे होने लेकिन एक्सेस चेयरमैन के दामाद हारुन के पास होना बताया।

अधिशासी अधिकारी ने कार्यालय में कैमरे लगे होने के बाद भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराया, जिससे उनके आरोप घटना को पुष्ट कर सके। तथ्यों और घटनास्थल के भौतिक निरीक्षण, बयानों से समिति के सदस्यों ने पाया कि शिकायतकर्ता आशीष अग्रवाल द्वारा ईओ पर दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप अपुष्ट व बलहीन है। इसके साथ ही ईओ द्वारा व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल पर कक्ष में आकर सरकारी दस्तावेज फाड़ने के आरोप प्रथमदृष्टया अपुष्ट व बलहीन पाए गए। वहीं, व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने कहा है कि जांच समिति की जांच आख्या से स्पष्ट है कि ईओ ने पद का दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। जिला प्रशासन से फर्जी मुकदमे को तत्काल खत्म करने की मांग की है।

Bareilly: रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा...हादसे में एक की दर्दनाक मौत
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घायल दो अन्य युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

गुरुवार सुबह मीरगंज के गांव गूला के रहने वाले तीन युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर कट के पास पहुंची तो तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जाम की स्थिति पैदा हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला।

आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां गांव गूला निवासी भगवान दास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल ब्रज किशोर और अजय पाल उर्फ बंटी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया, जहां से उन्हें नवोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

Bareilly : ईओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश, दो लाख रिश्वत मांगने का था आरोप
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में बिना नोटिस दिए दुकान तोड़ने का विरोध करने के दौरान हुए विवाद में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ''नंदी'' ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को निर्देश दिए हैं कि अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के विरुद्ध व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान नोटिस दिये बगैर तोड़े जाने के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराते हुए प्रकरण की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करें।

अपर मुख्य सचिव गृह को लिखे पत्र में मंत्री नंदी ने कहा है कि नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिामी के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने पद का दुरुपयोग करके व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान 2 लाख की रिश्वत न देने पर बिना नोटिस अतिक्रमण के नाम पर जेसीबी से तोड़ दी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने जब व्यवसायी राहुल की दुकान तोड़ने के बारे में जानकारी मांगी तो अधिशासी अधिकारी ने उल्टा आशीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।

पीड़ित ने स्वयं पर झूठा मुकदमा निरस्त कराने एवं व्यवसायी राहुल गुप्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया है। तथ्यों के दृष्टिगत नियमानुसार अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध राहुल गुप्ता की दुकान नोटिस दिये बगैर तोड़े जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराएं।

Bareilly: भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा दो लेन का आरओबी, खर्च होंगे 66.21 करोड़
राकेश शर्मा, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की भिटाैरा रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या 371 बी) पर दो लेन का ओवरब्रिज बनेगा। ओवरब्रिज निर्माण में करीब 66.21 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रदेश सरकार ने लागत में सहभागिता सहित आठ बिंदुओं पर सहमति देते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। सांसद छत्रपाल गंगवार के स्तर से की गयी पैरवी पर राज्य सरकार ने ओवर ब्रिज निर्माण की कवायद शुरू की है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को लिखे पत्र में कहा गया है कि भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग (सम्पार संख्या 371 बी) पर दो लेन का रेल ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को रेलवे वर्क्स प्रोग्राम में शामिल करे। राज्य सरकार लागत में सहभागिता समेत आठ बिंदुओं पर सहमत है। ओवरब्रिज निर्माण में 66.21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। प्रमुख सचिव ने कहा है कि मूल प्रस्ताव रेलवे और राज्य सरकार से स्वीकृत हो जाने के बाद पहुंच मार्ग के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में कहा गया है कि डिजाइन और आगणन में दोनों पक्षों की सहमति होगी। इसके बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा। राज्य सरकार अपने हिस्से का अंशदान देने के लिए सहमत है। स्थल चयन रेलवे व उप्र राज्य सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। ओवरब्रिज का पहुंच मार्ग पुल के निर्माण के साथ किया जाएगा। राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि रेल मंत्रालय से समन्वय कर लागत सहभागिता के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही कराएं।

ओवरब्रिज चालू होने के बाद भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग होगी बंद
ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद जब उसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा तब रेलवे क्रॉसिंग बंद की जाएगी। ओवरब्रिज बनने से इस क्रॉसिंग से गुजरने वाले शाही और शेरगढ़ ब्लॉकों के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी ट्रेनों के गुजरने के दौरान जाम लगने पर क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

Bareilly : कर्ज चुकाने के लिए किया था सहपाठी ने एमबीबीएस छात्र का अपहरण
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी स्थित मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के छात्र का किसी और ने नहीं बल्कि उसके सहपाठी ने ही बाहरी युवकों के साथ मिलकर अपहरण किया था। छात्र को घंटों चलती कार में घुमाते हुए धमकाया गया। उसके मोबाइल से यूपीआई के जरिये 60 हजार रुपये भी ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सहपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए अपहरण की योजना बनाई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र गौरव वरपे निवासी सोनई गांव अहिल्यानगर महाराष्ट्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कॉलेज में कुछ साथियों के बीच यह चर्चा फैली कि उसके बैंक खाते में करोड़ों रुपये हैं। उसने कई बार मजाक कहकर बात को टाल दिया, लेकिन रविवार शाम इसी अफवाह ने उसे मुसीबत में डाल दिया। गौरव अपने दो सहपाठियों दिविज बहल और गौरवेंद्र सिंह के साथ स्कूटी से घूमने निकला था। राधाकृष्ण मंदिर के पास ईको कार आकर रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने तीनों को जबरन उठा लिया।

चलते वाहन में गौरव को घंटों धमकाया गया और मोबाइल से यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिये 60 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। आरोप है कि बदमाशों के साथ उसका सहपाठी दिविज बहल भी शामिल था। दिविज ने ही पिता और उसके दोस्त कपिल को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो बेटे की जान ले लेगा।

एमबीबीएस छात्र के हॉस्टल से लापता होने की सूचना में तलाश में जुटी पुलिस की गाड़ियां देखकर अपहर्ता गौरव को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव के अपहरण की साजिश दिविज बहल ने ही रची थी। वह काफी कर्ज में डूबा है। कर्ज चुकाने के लिए उसने गौरव के अपहरण की योजना बनाई थी। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर पीलीभीत निवासी दिविज बहल और सोनू को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Bareilly : गन्ना बोने जा रहे पिता-पुत्र का ट्रैक्टर पलटा, दबकर दोनों की दर्दनाक मौत
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में दर्दनाक हादसे के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई। बोवाई को खेत पर जा रहे पिता-पुत्र का ट्रैक्टर पलट गया। देर तक दोनों ट्रैक्टर नीचे दबे रहे। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवार को पता चला तो घर में मातम का माहौल हो गया।

मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के शाही रोड मोहल्ला अंसारी का है। यहां रहने वाले 55 साल के नंदप्रकाश और 22 साल का उनका बेटा सुमित ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत पर निकले। सुबह करीब छह बजे वह खेत पर गन्ना की बुवाई के लिए निकले थे। चक रोड के पास ट्रैक्टर लेकर पहुंचे तो बेकाबू होकर खाई में पलट गया।

हादसे के बाद दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। कोई बचाने पहुंचता उससे पहले ही दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह का समय था और सुनसान इलाका होने की वजह से जल्दी किसी की नजर नहीं पड़ी।

सुबह जब आसपास चहल पहले बड़ी तो आते जाते ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी। पूरे मामले की जानकारी उनके परिवार वालों को दी गई। इसके बाद ट्रैक्टर और खाई से निकाला गया। दोनों के शव भी बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर परिवार में त्योहार की सारी खुशियां काफूर हो गईं। हर तरफ मातम पसर गया।

Bareilly : तीन अवैध कॉलोनियों ध्वस्त, दो निर्माण किए गए सील
बरेली, अमृत विचार। बीडीए की टीम ने मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी में अभियान चलाकर अवैध रूप से विकसित की गईं तीन कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया और दो अन्य अवैध निर्माणों को सील कर दिया।

बीडीए के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के प्राधिकरण की बिना अनुमति के गांव चिटौली में पप्पू लगभग 2500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में, शिव अवतार शर्मा लगभग 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में और इंद्रजीत लगभग 6000 वर्ग मीटर में बाउन्ड्रीवाल, भूखंडों का चिह्नांकन आदि का कार्य आरंभ करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इन तीनों को कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही फतेहगंज पश्चिमी में दौलत राम गुप्ता और राजेश सिंह ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए व्यवसायिक निर्माण किया, जिसे सील कर दिया गया है।