Janata Darshan - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री दरबार में अनाथ बच्चों की हुई सुनवाई, मिली मदद
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में धौरहरा क्षेत्र के सरसवा गांव के दो अनाथ भाई अजय कुमार व शिवांशु ने अपने बाबा-दादी के साथ आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सुना और जिला प्रशासन को निर्देशित कर उन्हें मदद दिलाई।

दरअसल, बच्चों के माता-पिता की असामयिक मृत्यु हो गई थी। उस दौरान जिला प्रशासन ने मदद भी की थी। इधर, जब दोनों बच्चे अपने बाबा दादी के साथ मुख्यमंत्री से मिले तो उन्हें अनेक योजनाओं को तत्परता से लाभ मिल गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ते हुए प्रति बालक चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह सहायता स्वीकृत कराई। साथ ही राशन कार्ड को अंत्योदय में परिवर्तित करने की प्रक्रिया भी शुरू कराई। साथ ही बच्चों की शिक्षा दोबारा शुरू कराई गई है। डीएम ने बताया कि छोटे बालक का कक्षा सात में प्रवेश हो चुका है, जबकि बड़े भाई का कक्षा नौ में दाखिला प्रक्रिया में है। उधर, सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने 50 हजार की सहायता व जरूरी सामग्री सौंपी। साथ ही खाद्यान्न किट, सीएसआर किट और बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस, जूते, स्वेटर व कंबल उपलब्ध कराए गए। बाद में परिवार को सरकारी वाहन से घर भिजवाया गया। दोनों बच्चे अपनी दिवंगत माता के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले मकान में बाबा-दादी के साथ रह रहे हैं। प्रशासन द्वारा परिवार को अन्य पात्र योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

लखनऊ : जनता दर्शन में बोले सीएम योगी... बर्दाश्त नहीं अवैध कब्जा, दोषियों पर जारी रहेगी कड़ी कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि किसी की संपत्ति पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लेकर समस्याओं के त्वरित व उचित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनें और जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें। 'जनता दर्शन' में पहुंची एक बच्ची ने मुख्यमंत्री को सलाम किया, जिस पर योगी आदित्यनाथ ने उसे आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। 'जनता दर्शन' के दौरान अवैध कब्जे से जुड़े कई प्रकरण भी सामने आए।

मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की बातें सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदों में तैनात अधिकारियों से भी कहा कि वे स्थानीय स्तर पर समस्याएं सुनकर पीड़ितों को न्याय दिलाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं जिसने मुख्यमंत्री से बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

बच्चों को ब्रेन वॉश कर नमाज पढ़वाने का आरोप, मथुरा में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य जान मोहम्मद निलंबित

जनता दर्शन में बोले योगी : घबराइए मत, होगा हर समस्या का समाधान, गोरखपुर प्रवास के दौरान सुनी लोगों की समस्याएं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों की बात ध्यान से सुनी, उनके प्रार्थना पत्र को पढ़ा। फिर आत्मीयता से बोले, 'घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा।' जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं।

मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद चलकर पहुंचे। अपनेपन के भाव में 'कहां से आए हैं, क्या बात है', कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है।

प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। हर बार की तरह जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार भरपूर आर्थिक मदद देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खूब प्यार दुलार किया। उन्हें स्कूल जाने व पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिष्ठान्न भी दिए। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गोशाला में योगी ने गोवंशों का नाम लेकर पुकारा। पास आने पर उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर एक मोर भी उनके पास आ जाता है। मुख्यमंत्री इस मोर को 'पुंज' नाम से पुकारते हैं। उन्होंने मोर पर भी अपना स्नेह लुटाया। अपने हाथों से रोटी के छोटे टुकड़े कर मोर को खिलाए।

ये भी पढ़ें :

CHC के सामने फेंका जा रहा मेडिकल कचरा:निजी अस्पताल पर मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकवाने का आरोप, वीडियो वायरल

CM Yogi Janta Darshan: हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता..., समयावधि में निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे, उनकी समस्या पूछी, प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में सभी की समस्याओं का उचित निस्तारण कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है।

पुलिस, राजस्व, आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण लेकर पहुंचे फरियादी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। 'जनता दर्शन' में लोग पुलिस, बिजली, राजस्व से जुड़े प्रकरण, नौकरी, आर्थिक सहायता आदि की मांग को लेकर पहुंचे।

किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा

सीएम योगी ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने  की भावना से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है। 'जनता दर्शन' के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी और खूब पढ़ने-खेलने की  भी सलाह दी।

तत्परता और संवेदनशीलता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण तत्परता और संवेदनशीलता से किया जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बयान के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मिले और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की और सभी को आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले या कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया जनता दर्शन, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और सभी कोआश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।

योगी ने लोगों की समस्याओं से संबंधितप्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जनता दर्शन में योगी ने आत्मीयता से सभी लोगों को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है...

गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में शनिवार को तेज बारिश के बावजूद जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा और जनता दर्शन का आयोजन सुनिश्चित कराने के साथ ही उन्होंने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और इन समस्याओं के त्वरितए गुणवत्तापूर्ण,पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री के गोरखपुर प्रवास पर होने के चलते शनिवार सुबह कई लोग जनता दर्शन में शामिल होने पहुंचे थे ,परंतु तेज बारिश के कारण उन्हें यह आशंका थी कि शायद उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से न हो पाए लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवनके सभागार में कराई। इस दौरान उन्होंने 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी कोआश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।

योगी ने लोगों की समस्याओं से संबंधितप्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जनता दर्शन में योगी ने आत्मीयता से सभी लोगों को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी तो जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़े कुछ मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिककार्यवाही में कोताही नहीं होनी चाहिए। घरेलू विवाद के मामले में उन्होंने परस्पर संवाद से समस्या कासमाधान करने के निर्देश दिए। हर बार की भांति इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा। जनता दर्शन में समस्या लेकर आई आंशिक रूप से शारीरिक अक्षमता की शिकार कर महिला और उसकेसाथ बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इनकी समस्या का निस्तारण कराओ और इन्हें चाय भी पिलाओ।

इस दौरान कुछ अन्य लोगों के साथ आए उनके बच्चों को योगी ने प्यार दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह तेज बारिश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। खराब मौसम में भी वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन.पूजन और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओंका जायजा लेने निकले।

पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के आवास पर CBI की रेड, बोली AAP- डर के कारण रची गयी साजिश
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की छापेमारी की निंदा करते हुए इसे ‘राजनीति से प्रेरित’ कदम बताया, जिसका उद्देश्य 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को पटरी से उतारना है।

AAP को खत्म करने की भाजपा की कोशिशें एक बार फिर शुरू- संजय सिंह

पाठक, गुजरात में पार्टी के सह-प्रभारी हैं। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “आप’ को खत्म करने की भाजपा की कोशिशें एक बार फिर शुरू हो गई हैं। संजय सिंह ने कहा ‘‘उन्होंने हमारे नेता को जेल में डाल दिया, हमारे शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया और अब हमारे पीएसी (संसदीय कार्य समिति) सदस्य और गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। इसका एकमात्र कारण यह है कि गुजरात में ‘आप’ की पकड़ मजबूत हो रही है।”

सिंह ने दावा किया कि जैसे ही पाठक ने पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए गुजरात में बैठकें शुरू कीं, भाजपा ने उनके पीछे केंद्रीय एजेंसी लगा दी। ‘आप’ के आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई विदेशी अंशदान मानदंडों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में पाठक के परिसरों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन के लिए पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डर की वजह से रची गई साजिश- मनीष सिसोदिया

‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई की छापेमारी...। यह कोई इत्तेफाक नहीं, यह भाजपा की, डर की वजह से रची गई साजिश है।”

आतिशी ने भी की छापेमारी की निंदा

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी छापेमारी की निंदा की। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई छापेमारी करने पहुंच गई! यह छापेमारी इनकी बौखलाहट दिखा रही है! ” वर्ष 2022 में राजिंदर नगर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले पाठक को 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज से हार का सामना करना पड़ा था। पाठक, 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा के प्रभारी भी थे।

यह भी पढ़ें:-सीबीआई ने AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के आवास पर मारा छापा, जानें क्या है मामला

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के साथ जुटी अधिकारियों की फौज, सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 125 से अधिक पीड़ितों से ‘जनता दरबार’ के तहत मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

एक बयान के मुताबिक, जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामलों को लेकर प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को दिए गए। उन्होंने आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है।

जनता दरबार में चंदौली से आए दो युवकों को मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक भी दी। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुबह 10 बजे से कार्यालय में बैठें और जनशिकायतें सुनें। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिकायतों का समाधान जनपद स्तर पर ही कराया जाए और जो समस्याएं शासन स्तर की हों, उन्हें ही यहां भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, प्रमुख सचिव (गृह/मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे।

सीएम योगी ने कहा "घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई" जनता दर्शन में सुनी फरियाद
अमृत विचार, गोरखपुर: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

यह भी पढ़ें: बहराइच: हाइवे पर दो ट्रकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, एक ट्रक चालक की मौत

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, कहा- किसी के साथ अन्याय नहीं होगा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जनता की हर शिकायत का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी के भी साथ अन्याय नहीं होगा।मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री योगी ने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ हर शिकायत का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र और उच्च-गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर व्यक्ति को न्याय मिलेगा।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘सरकार हर शिकायत का समाधान करने के अपने संकल्प पर अडिग है। अधिकारियों को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और जनता की समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदान करना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने पारिवारिक मतभेदों के लिए मध्यस्थता और समाधान विफल होने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने भू-माफिया द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश भी दिया।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कई फरियादियों ने चिकित्सा उपचार के लिए वित्तीय सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए अधिकारियों को उपचार से संबंधित खर्चों के आकलन की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे बिना देरी के सरकार को भेजने का निर्देश दिया।

पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के लिए उन्होंने निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से निपटने का आह्वान किया, ताकि सभी को न्याय मिल सके। मंदिर परिसर का दौरा करते समय आदित्यनाथ ने अपने परिवार के साथ आए बच्चों के साथ समय बिताया और रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट भेंट की।

यह भी पढ़ें:-आज से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के नियम, 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी डिटेल

'सबकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार', जनता दर्शन में बोले सीएम योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि उनकी सरकार सबकी समस्या के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और बिना भेदभाव के सबको न्याय मिलेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया वे पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाले कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

ये भी पढ़ें- बहराइच: बैंक और एयरपोर्ट मैनेजर की पिटाई करने वाला दरोगा निलंबित