death of youth - Amrit Vichar

बाराबंकी : तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलियासपुर गांव निवासी सर्वेश वर्मा (40) सोमवार सुबह गांव के पास स्थित बड़े तालाब में नहाने गए थे।

उन्होंने अपने कपड़े तालाब किनारे उतारकर रख दिए और पानी में उतरे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान तालाब किनारे उनके कपड़े पड़े मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सर्वेश को तालाब से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। परिवार में उसकी दो अविवाहित बेटियां हैं।

बलरामपुर में रफ्तार का कहर : हाईवे पर पुल से टकराई कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग देवीपाटन मेले से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, पचपेड़वा कस्बे के निवासी आदिल अपने मित्रों के साथ शनिवार की रात में तुलसीपुर के देवीपाटन मेला देखने गए थे। उसने बताया कि आज सुबह लौटते समय तुलसीपुर-पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरुषोत्तम गांव के नजदीक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में आदिल (21) और अफरोज (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गम्भीर रूप से घायल हाशमी, गोलू एवं एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए हाशमी (21) को बहराइच के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राकेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की एवं हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये आर्थिक सहायता दी जाए।

UP: सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार...घर का एक लौता चिराग था सौरभ, 10 माह पहले घोड़ी चढ़ा था शिवम
गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। खुटार रोड बाईपास पर दतेली गांव के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, छितौनिया गांव निवासी सौरभ वर्मा (24) पुत्र मनोज वर्मा अपने गांव से गोला किसी काम से बाइक से जा रहा था। उसके साथ गांव का ही शिवम (24) पुत्र लालाराम राठौर भी सवार था। शाम करीब 6:30 बजे दोनों दतेली गांव के पास गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बड़ी बहन है। वहीं शिवम अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जिसकी शादी महज 10 माह पहले ही हुई थी। दोनों युवकों की असमय मौत से परिवारों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर भीषण हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
गोंडा, अमृत विचार। यूपी के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर शिवगढ़ पौधशाला के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बलरामपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के धनौली गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश और 20 वर्षीय दीपांशु साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बलरामपुर जनपद स्थित अपनी बुआ गीता देवी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आकाश इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था और परीक्षा न होने के कारण वह दीपांशु के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

दीपांशु साहू दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता था और शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही खरगूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अज्ञात रोडवेज बस की तलाश की जा रही है।

सुलतानपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी कादीपुर पुलिस
कादीपुर/मुड़िलाडीह, सुलतानपुर, अमृत विचार। बीती रात सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिले युवक के शव की पुलिस ने बुधवार को पहचान कर ली है। मामला कादीपुर-अखंडनगर मार्ग पर अमरेथू डड़िया गांव के पास का है, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से करीब सौ मीटर दूर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से भेजवाया। बुधवार को मृतक की पहचान रानेपुर कूम्ही डड़िया निवासी अनुराग पुत्र राधेश्याम (30) के रूप में हुई। बताया गया कि अनुराग मंगलवार को जालंधर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वह अपनी ससुराल ककना (राम तीरथ गौतम) चला गया। उसका छोटा भाई गोविंद की ससुराल पास के ही अमरेथू डड़िया गांव में है।

पुलिस के अनुसार अनुराग मंगलवार की रात भाई की ससुराल से पानी लेकर शौच के लिए गया था, तभी वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हालांकि मृतक के पिता राधेश्याम ने बेटे के साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए गहरी आशंका जताई है। फिलहाल मामला सड़क दुर्घटना या हत्या दोनों ही पहलुओं के बीच उलझा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

बदायूं: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, युवक की दबकर मौत
बदायूं, अमृत विचार। अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के फायरिंग करने की वजह से वह ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ था। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी निवासी सरदार खान (24) पुत्र तेज खान शुक्रवार रात गंगा की कटरी क्षेत्र में ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर रहे थे। साथ में उनके परिवार के लोग भी थी। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। सरदार खान ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ में काम कर रहे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां परिजनों ने बताया कि रात में तीन लोगों ने मौके पर आकर फायरिंग शुरू कर  दी थी। वह लोग डर के भागे तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा था। उन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है।

Bareilly : सुभाषनगर के युवक का दिल्ली में खून से लथपथ मिला शव...परिजन बोले हत्या की गई
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खून से लथपथ बरामद हुआ। उधर परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ऐसे में अब घर में केवल दादी और मां बची हैं।

बदायूं रोड स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी लकी मखानी (25) नोएडा में नौकरी करता था। वह पिछले आठ दिनों से लापता था। मंगलवार को उसका शव दिल्ली में खून से लथपथ हालत में मिला है। पुलिस उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि लकी सोमवार को साढ़े 11 बजे ऑफिस से छुट्टी लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। लकी नोएडा सेक्टर-62 की जुबली टेक्नोलॉजी इंडियन प्राइवेट लिमिटेड, ब्लॉक सी-41 में नौकरी करता था। परिवार ने बताया कि उसने अप्रैल में यह नौकरी जॉइन की थी और पिछले छह साल से बाहर रह रहा था।

लकी के लापता होने के बाद उसकी मां ज्योति देवी ने नोएडा के सेक्टर-58 थाने में 7 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस से अपने बेटे को जल्द खोजने की गुहार लगाई थी। मां ज्योति देवी ने बताया कि बेटे से आखिरी बार बीते मंगलवार सुबह 11:35 बजे फोन पर बात हुई थी। उसी दिन से लकी का कोई सुराग नहीं लगा है।

इसके पहले रात में वह अपने दोस्त के साथ ड्रिंक पर गया था और दोस्त ने बताया कि उसने लकी को हाइवे पर छोड़ दिया था। लकी के पिता निहाल चंद्र का निधन चार साल पहले हो चुका है। अब घर में उसकी मां ज्योति देवी और 90 साल की दादी गोदावरी देवी ही हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लकी की मां ने कहा, चार साल पहले पति को खोया, अब बेटा भी चला गया।

अमेठी में सरेआम युवक की हत्या, दबंगो ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों में आक्रोश
अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के रामगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह दबंगो के हमले में एक युवक की मौत हो गयी। सरेआम युवक की हत्या से परिजनों में आक्रोश दिखाई पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्यवाही करने के बजाय बार तहरीर बदलने की बात कह रही है।

क्षेत्र के त्रिशुंडी निवासी संजय यादव ने बताया कि उसका भाई मुकेश यादव (45) आज सुबह बारिश के चलते हुए कीचड़ में मिट्टी डाल रहा था। जिसके विरोध में उनके पड़ोस के तीन लोगों ने भाई पर हमला बोल दिया। लाठी ठंडो और लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे लोग राम गंज थाने में शिकायत के लिए लिए गए तो पुलिस कार्यवाही करने के बजाय बार बार तहरीर बदलने की बात कर रही है। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक रामगंज कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

गौतमबुद्ध नगर : मारपीट में घायल दलित युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में मारपीट में घायल हुए एक दलित युवक की शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने परिजनों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि घटना 15 अक्टूबर की रात रबूपुरा कस्बे में हुई जब सुमित अपने भतीजे अनिकेत (18) के साथ सैयद पोखर पर जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी आसिफ अपने 10-12 साथियों के साथ वहां आया और दोनों पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

साथ ही जाति सूचक शब्द भी कहे गए। पुलिस ने बताया कि हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अनिकेत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एक अस्पताल रेफर किया गया जहां आज उसने दम तोड़ दिया। अनिकेत की मौत की सूचना पर कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी।

पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। धीरेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘रबूपुरा के अनिकेत प्रकरण में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मेरी सांत्वना पीड़ित परिवार के साथ है। मौके पर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से फोन पर वार्ता कराई।’’

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि परिजनों द्वारा 17 अक्टूबर को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस सिलसिले में दो आरोपी युवराज व जीतू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Rampur : त्योहार की खुशियों में फैला मातम...सड़क हादसों में बुझे दो घरों को चिराग
रामपुर, अमृत विचार। सोमवार को  शहजादनगर और पटवाई में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जसमौली निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार चेन्नई में हेयर कटिंग का काम करता था। वह दिवाली का पर्व मनाने के लिए घर आया था। इस दौरान  सोमवार शाम को वह कपड़े लेने के लिए बाइक से केमरी गया था। वहां से वापस आते समय नगली भगवंत के भट्टे के निकट बुलेट वाले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसने अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ी है। दोनों छोटे छोटे है। दिवाली की  खुशियां मातम में बदल गई।

मुरादाबाद के युवक की रामपुर में मौत
जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव मकरमपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार किसी काम से सोमवार को रामपुर आ रहा था। नारायनपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक राजेश कुमार की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद राजेश बाइक से नीचे गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची।  जहां डॉक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने  के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई।मृतक राजेश के घर में दिवाली को तैयारी चल रही है। लेकिन उसके मरने की खबर मिलने केबाद परिजन एक दम त्योहार को छोड़कर मौके की ओर भाग खड़े हो।

Rampur : अफजलगढ़ हादसे में टांडा के दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
टांडा, अमृत विचार। जिला बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे में टांडा के दो युवकों की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर दौड़ पड़े। मृतकों की पहचान सतपाल कश्यप (32) और रोबिन कश्यप उर्फ भोला (24) के रूप में हुई है। जो पीपली नायक गांव के निवासी हैं।

सतपाल कश्यप और रोबिन कश्यप उत्तराखंड के काशीपुर से लिक्विड कार्बन डाई ऑक्साइड से भरा टैंकर लेकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। अफजलगढ़ क्षेत्र के मेघपुर मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित हो गया। शनिवार रात को नचना नदी की पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गंभीर हादसे में टैंकर चालक सतपाल कश्यप और परिचालक रोबिन कश्यप उर्फ भोला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों की शिनाख्त कर उनके परिवारों को घटना की जानकारी दी। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

घर का इकलौता चिराग था रोबिन
मृतक रोबिन कश्यप अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह गांव में लगे मेले को देखकर रात्रि में घर लौटे थे बाद में सुबह आने की बात कहकर चले गए थे। सतपाल कश्यप का एक 9 वर्षीय बेटा है। घटना से रोबिन की मां ऊषा रानी और सतपाल के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

रामपुर : ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत के बाद मचा कोहराम
रामपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी 54 वर्षीय हरीश कुमार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था।  बताया जाता है कि शुक्रवार रात को वह बाइक से घर को जा रहा था कि शहजादनगर रेलवे ट्रैक के पास अचानक से ट्रेन आ जाने के कारण उसकी बाइक चपेट में आ गई। जिससे हरीश कुमार बुरी तरह से घायल हो गया था।

आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े थे। उसके बाद अस्पताल की ओर लेकर भागे। कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जैसे ही शव घर पहुंचा,तो रोना पीटना मचा दिया। शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।