HT line - Amrit Vichar

Amrit Vichar Impact : तय दूरी पर पहुंच गए जानलेवा एचटी लाइन के तार, स्थानीय निवासियों ने ली राहत की सांस
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। एक व्यक्ति को करंट का झटका लगने व लंगूरी बंदर की मौत की खबर अमृत विचार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद आखिरकार विभाग जागा और मंगलवार को मैनुअली काम कराकर तार तय ऊंचाई पर पहुंचा दिए गए। इस काम के हो जाने के बाद स्थानीय वासियों ने राहत की सांस ली है।

बताते चलें कि कस्बा के पूरे मित्तई वार्ड से होकर लिल्हौरा माइनर पटरी गुजरी है। इसके आस पास जंगल झाड़ी लगी हुई है। करीब एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति हरा बांस लेने गया था, वापस लौटते समय बांस काफी नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह काफी झुलस गया हालांकि उसकी जान बच गई। सोमवार को इसी तार से चिपक कर एक लंगूरी बंदर की दर्दनाक मौत हो गई।

इस तार के काफी नीचे लटकने से बराबर खतरा बना हुआ है। विभागीय नियम की बात करें तो हाईटेंशन लाइन के तार की ऊंचाई साढ़े पांच मीटर होनी चाहिए लेकिन यह तार केवल पांच फीट ऊंचाई पर लटका हुआ है। बताया जा रहा कि करीब एक साल पहले टीम नए खंभे लगाकर तार खींचने गई थी लेकिन विरोध के चलते काम नहीं हाे सका।

अमृत विचार के डिजिटल प्लेटफार्म ने इस अहम समस्या को प्रमुखता से उजागर किया। जिसके बाद विद्युत विभाग हैदरगढ़ डिवीजन ने मंगलवार को तार ऊंचे करवा दिए। तार तय दूरी पर पहुंच जाने से अब कम से कम जान का खतरा न के बराबर हो गया है। स्थानीय वासियों ने संतोष जताया तो अधिशाषी अभियंता रमेश कुमार का कहना है कि मौके पर लटक रहे तार ऊंचे करवा दिए गए हैं।

बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही से लंगूरी बंदर की मौत, 5 फीट पर लटक रहे एचटी तार
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही से निर्दोषों की जान पर बन आई है। साढ़े पांच मीटर के बजाए पांच फीट पर लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार से चिपक कर एक लंगूरी बंदर की मौत हो गई, जबकि कुछ ही दिन पूर्व एक व्यक्ति की जान जाते जाते बची। खास बात यह कि एक साल से तार को ऊंचा करने का काम लटका हुआ है। घटना का जिक्र करने पर अफसर बोले, कल तार ऊंचा करा दिया जाएगा।

बताते चलें कि कस्बा के पूरे मित्तई वार्ड से होकर लिल्हौरा माइनर पटरी गुजरी है। इसके आस पास जंगल झाड़ी लगा हुआ है। करीब एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति हरा बांस लेने गया था, वापस लौटते समय बांस काफी नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह काफी झुलस गया हालांकि उसकी जान बच गई।

सोमवार को इसी तार से चिपक कर एक लंगूरी बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। इस तार के काफी नीचे लटकने से बराबर खतरा बना हुआ है। विभागीय नियम की बात करें तो हाईटेंशन लाइन के तार की ऊंचाई साढ़े पांच मीटर होनी चाहिए लेकिन यह तार केवल पांच फीट ऊंचाई पर लटका हुआ है।

अब बात करें विभागीय प्रयास की तो बताया गया कि करीब एक साल पहले टीम नए खंभे लगाकर तार खींचने गई थी लेकिन विरोध के चलते काम नहीं हाे सका। बंदर के मरने की घटना बताने पर जवाब मिला कि तार नीचे लटकने की जानकारी है, इसे कल यानी मंगलवार मैनुअली सही करा दिया जाएगा। अधिशाषी अभियंता रमेश कुमार का कहना है कि बंदर के मरने की जानकारी मिली है, कल कैसे भी तार ऊंचा करवा दिया जाएगा।

लखीमपुर खीरी: नहा रहे युवक पर टूटकर गिरी HT लाइन, चपेट में आने से दर्दनाक मौत
महंगापुर/संपूर्णानगर। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहीमपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास नहाते समय ऊपर से गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव इब्राहिमपुरी निवासी जितेंद्र गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता कॉस्मेटिक सामान की फेरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह नहा रहे थे, तभी ऊपर से निकला हाईवोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिसकी मौत से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर कड़ा रोष जताया और समय-समय पर तारों के रखरखाव की मांग की।

कासगंज: एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदा विद्युत कर्मी की मौत
कासगंज, अमृत विचार। गंजडुंडवारा के गांव नूरपुर निवासी संविदा कर्मी की रविवार की रात्रि एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संविदा विद्युत कर्मी 20 वर्षीय विनेश पुत्र पप्पू निवासी नूरपुर थाना क्षेत्र गंजडुंडवारा रविवार को सहावर थाना क्षेत्र के गांव रति का नगला में एचटी लाइन पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक  लाइन चालू हो गई और करंट के कारण वह जमीन पर गिर गया। जिससे गंभीर घायल हो गया। वहां कार्य कर रहे अन्य विद्युत कर्मचारियों द्वारा घायल को सहावर सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शादी को एक वर्ष भी नहीं हो सका पूरा
करंट से मृत संविदा विद्युत कर्मी विनेश की शादी को एक वर्ष भी नहीं हो पाया। उसकी शादी 11 माह पूर्व माया पुत्र जयद्रथ से हुई थी। उसकी मौत से पत्नी माया, मां संतोषा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कासगंज: नई डाली जा रही हाईटेंशन लाइन में अचानक दौड़ा करंट...आठ कर्मचारी बुरी तरह झुलसे
कासगंज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैलई रोड पर विद्युत पोल पर बिछाई जा रही एचटी लाइन में अचानक 132 केवी का करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर आठ कर्मचारी बुरी तरह से करंट की चपेट में आकर झुलस गये। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर के समीप सैलई रोड पर रविवार की शाम समय करीब 6:30 बजे एचटी  लाइन बिछाई जा रही थी। अचानक से 132 हाईटेंशन लाइन का करंट एचटी लाइन में प्रभावित हो गया। जिसकी चपेट में आकर लाइन पर काम कर रहे। आठ लोगों को विद्युत करंट लग गया। जिसमें गंभीर रूप से  घायल हुए रामगोपाल पुत्र दुर्गा प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भिटोना, तुलसी पुत्र काशीराम उम्र 45 वर्ष निवासी कुबेर नगरी थाना क्षेत्र सोरों, रोहित पुत्र राजीव उम्र 24 वर्ष निवासी भड़पुरा थाना क्षेत्र सदर कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं मामूली  रूप से झुलसे दीपक पुत्र मोहर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी भिटौना, रोहित पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी भिटौना, जोगिंदर पुत्र राम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कुबेर नगरी थाना क्षेत्र सोरों, महेश पुत्र मुन्नालाल उम्र 25 वर्ष निवासी नगला ढक थाना क्षेत्र सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस, ललित कुमार पुत्र राजीव उम्र 22 वर्ष निवासी भड़पुरा थाना क्षेत्र सदर कोतवाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने रोहित पुत्र राजीव उम्र 24 वर्ष निवासी भड़पुरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायलों को देखने नहीं पहुंचे विभागीय अधिकारी
विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोई भी कर्मचारी घायलों  को देखने नहीं पहुंचा। विद्युत विभाग के सुपरवाइजर शेर सिंह ने बताया अलीगढ़ की एक कंपनी मैसर्स  जितेंद्र कुमार के नाम से है, जिसके द्वारा  ठेकेदारी पर काम कराया जा रहा है। अचानक से करंट आने से कर्मचारी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते हीअपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सदर क्षेत्र अधिकारी आंचल सिंह चौहान,कोतवाल लोकेश भाटी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने करंट से झुलसे लोगों से जानकारी की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जेई भिटोना बिजली घर  विजेंद्र सिंह ने बताया कि सैलरी रोड पर एचटी लाइन बिछाई जा रही थी। ऊपर 132 केवी की हाईटेंशन की लाइन थी अचानक से एचटी लाइन में करंट में करंट प्रभावित हो गया। जिसकी चपेट में आकर मजदूर घायल हो गये हैं। उन्हें भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

बहराइच: लकड़ी तोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आए किशोर की मौत
बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर सोमवार सुबह लकड़ी तोड़ रहा था। लकड़ी तोड़ते समय वह बिजली की 11 हजार लाइन के चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के नई बस्ती टेढ़ीहा गांव निवासी अभिषेक साहनी (13) पुत्र राधेश्याम सोमवार को पास में ही लकड़ी तोड़ने के लिए गया था। मृतक किशोर कक्षा 9 का छात्र भी था जो क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ रहा था।

सोमवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास किशोर 11 हजार बिजली लाइन के किनारे लगे सूखे पेड़ पर रस्सी फेंककर लकड़ियां तोड़ रहा था। तभी रस्सी 11 हजार लाइन पर पड़ गयी। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हरीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, मिला लाखों का सामान

Farrukhabad: बारात चढ़ाने जा रही बग्गी एचटी लाइन की चपेट में आई...चालक और दो घोड़ों की मौत, एक की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज थानाक्षेत्र में बारात चढ़ाने के लिए बग्गी से जा रहे सगे भाई घोड़ों समेत एचटी लाइन की चपेट में आ गए। जिसमें एक भाई और घोड़ों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव सियांपुर का रहने वाला सतेंद्र पुत्र अशोक कुमार शादी विवाह में बग्गी से बारात चढ़ाने का काम करता था। मंगलवार को वह थानाक्षेत्र के गांव मधवापुर में अपने सगे भाई मिलन तथा तीन अन्य को लेकर बारात चढ़ाने जा रहा था।

किसी तरह बग्गी वहां से निकली एचटी लाइन के तार से छू गई। जिससे बग्गी खींच रहे दो घोड़ों व सतेंद्र चपेट में आ गए। आनन-फानन में सभी को कमालगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसे उसके भाई मिलन को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पाकर कमालगंज थाना अध्यक्ष राजेश राय मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: शहर में सिर्फ दो वाहन पार्किंग स्टैंड वैध...बाकी सब अवैध, आखिर किसकी शह पर धड़ल्ले से हो रहे संचालित?

बहराइच : एचटी लाइन से ट्रक छूने से चालक की मौत, खलासी बाल बाल बचा
बहराइच, अमृत विचार। जिले के घाघराघाट स्थित खदान स्थल पर बालू लेने जा रहा ट्रक एचटी लाइन से छू गया। जिससे करंट लगने से चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी बाल बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट में बालू खनन का पट्टा जावेद का संचालित है। इस पट्टे से सोमवार शाम को बाराबंकी जिले के राम नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरौली के नामीपुर गांव निवासी बच्ची सिंह उर्फ बबलू (28) खलासी मंजेश के साथ बालू लेने ट्रक से जा रहे थे। बालू बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव जानी थी।

चालक ट्रक लेकर बौंडी थाना क्षेत्र के मंसूरपुरवा चौराहे के पास एचटी लाइन से टच कर गया। जिसके चलते करंट लगने से चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी बाल बाल बच गया। बौंडी थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोग शव लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बालू लेने जाते समय हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-  अकाउंटेट ने प्रेशर कूकर से पत्नी का चेहरा कूंचकर की हत्या

काशीपुर: पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज युवक चढ़ बैठा टावर में...
काशीपुर, अमृत विचार। पत्नी के घर छोड़कर जाने से वैशाली कॉलोनी निवासी एक युवक नाराज होकर एचटी लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर खड़ा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह नीचे उतारकर हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में  चालान करने की कार्रवाई की है।

बुधवार को आईटीआई थाना क्षेत्र की वैशाली कालोनी निवासी रवि सिंह पुत्र मदन सिंह के घर उसकी सास आई हुई थी। रवि का किसी बात को लेकर अपनी सास के साथ विवाद हो गया। इस पर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज रवि हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया।

यह  देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी व प्रभाष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रवि को समझाकर उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान वह अपनी भड़ास भी निकालता रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी पत्नी को खोज कर मौके पर बुलाया। पत्नी के आग्रह पर ही युवक टावर से नीचे उतरा। एसआई प्रकाश बिष्ट ने बताया कि पूछताछ के बाद उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

बाराबंकी: एचटी लाइन से छुआ मिक्सर मशीन का लिफ्ट चैनल, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
रामनगर, बाराबंकी, अमृत विचार। स्लेप डालने वाली मिक्सर मशीन का लिफ्ट चैनल बिजली के हाई टेंशन लाइन के तार से छू जाने के चलते करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत नाजुक होने के चलते उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौरा निवासी आशीष सिंह की मिक्सर मशीन ग्राम सीहामऊ में मंगलवार को मनोज धीमान के निर्माणाधीन मकान में छत डालने के लिए गई थी। छत डालने के बाद मजदूरों द्वारा मिक्सर मशीन में लगे चैनल निकालते वक्त छत के ऊपर से निकली हाई टेंशन विद्युत लाइन के तारों में छू जाने के चलते करंट से 40 वर्षीय मजदूर लच्छीराम पुत्र आशाराम 24 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ब्रजेश निवासी बिठौरा व मिस्त्री विश्वनाथ पुत्र राम सजीवन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन फानन घायलों को सीएचसी रामनगर लाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने लच्छीराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरे घायल विश्वनाथ मिस्त्री का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय ने जांच करने के बाद आवश्यक लिखा पढ़ी कर मृतक के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था।

यह भी पढ़ें:-बड़ा खुलासा: जहां रोपे थे एक लाख पौधे अब वहीं हुई गड्डा खोदाई

अमेठी: 95 स्कूल भवनों के ऊपर से गुजर रही HT लाइन, दुर्घटना के खतरों पर अफसर मौन
अमेठी, अमृत विचार। जिले के 11 विकास खंडों में स्थित 95 परिषदीय विद्यालयों में मुख्य भवन के ऊपर से बिजली की एच टी लाइन के तार गुजर रहे हैं। गर्मी के मौसम में तेज पछुआ हवाओं से दुर्घटना के ख़तरे बढ़े हुए हैं। लाइन शिफ्टिंग का काम दो साल में भी नहीं हो पाया है। विद्युत विभाग की ओर से लाइन शिफ्टिंग का इस्टीमेट तैयार करके बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास भेजा गया है, विभाग के पास बजट नहीं है।

जिले में बड़ी संख्या में स्कूलों का निर्माण विद्युत विभाग की ओर से लाइन खींचने के बाद हुआ है। कुछ विद्यालय पहले के बने हुए हैं, जिनके भवनों  का विस्तार और चहारदीवारी का निर्माण होने से एच टी लाइन स्कूल भवनों के ऊपर से गुजर रही है।

लगभग दो साल पहले 11विकास खंडों में 95ऐसे स्कूल चिंहित किए गए थे, जिनके भवनों के ऊपर से एच टी लाइन गुजर रही है। एच टी लाइन को शिफ्ट करने के लिए तत्कालीन अवर अभियंताओं ने इस्टीमेट तैयार करके अधिशासी अभियंता कार्यालय को भेजा था।

अधिशासी अभियंता कार्यालय से बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर लाइन शिफ्टिंग के लिए स्कूल वार धनराशि की मांग की गई थी। शासन से बजट का कोई प्रावधान न होने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग कुछ नहीं कर पाया। सभी इस्टीमेट फाईलों में बंद पड़े हुए हैं।

जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिया ध्यान

स्कूल भवनों के ऊपर से गुजर रही एच टी लाइन के कारण दुर्घटना के ख़तरों से नौनिहालों को बचाने के मामले में जनप्रतिनिधियों ने कोई प्रयास नहीं किया है। अपनी विधायक अथवा सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने की बात तो दूर दो साल में किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या के हल के लिए कोई पत्राचार भी नहीं किया।

शिकायत पर ठीक की गई लाइन

HT लाइन के तार कम्पोजिट विद्यालय भादर-1 और ब्लाक संसाधन केंद्र के भवन से होकर गुजर रहे हैं। सोमवार को परिसर में साफ सफाई के लिए आए सफाई कर्मी,पेड़ में करेंट उतरने की बात कर वापस चले गए,कुछ बच्चों ने भी पेड़ों में करेंट आने की शिकायत शिक्षकों से की।

प्रधानाध्यापक ने अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता को फोन करके शिकायत दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपखंड से दो कर्मचारी स्कूल पहुंचे और पेड की डालों को काटकर लाइन को साफ किया।लाइन शिफ्टिंग के बारे में पूछने पर अवर अभियंता ने कहा कि विभाग के पास बजट नहीं है, बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस्टीमेट भेजे गए हैं, उन्होंने पैसे नहीं दिए।

मेरे डिवीजन में जो स्कूल चिंहित किए गए हैं, उनमें 13स्कूल ऐसे हैं, जिनकी एच टी लाइन शिफ्ट की जानी है।1869610रु का इस्टीमेट मैंने सितंबर 2022में ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया था। अभी तक विभाग की ओर से पैसे नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़े :लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के

बाराबंकी: एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की दो बीघा फसल जलकर राख
रामसनेहीघाट, बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ताला गांव में सोमवार दोपहर दो किसान के खेत में खड़ी गेहूं की पकी-पकाई फसल में बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। इसके बाद भी किसान की लगभग दो बीघा से ज्यादा फसल जल गई।

नगर पंचायत राम सनेही घाट के ताला गांव धर्म राज और मालिन पुर गांव निवासी राम बरन का ताला गांव में ही अगल बगल खेत था। खेत के ऊपर से 11 और 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी हुई है । दिन भर चली तेज़ हवाओं के कारण हाई टेंशन बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।

आग लगने से उठ रहे धुएं के गुब्बार को देखते ही ग्रामीण भाग कर खेत पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परंतु हवा के साथ बढ़ रही आग को बुझाने में असफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के प्रभारी चन्द्र भूषण शुक्ला अपनी टीम शनवाज खा फायर मैन ,अभिषेक तिवारी ,आशीष पाल ,आदि के साथ किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग

हरख, बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग जाने से गेहूं की  फसल जलकर राख हो गई। गांव में उत्तम वर्मा व रमापति धीमान के खेत में लगी इस आग को ग्रामीण किसान बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे तब तक लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। नवाबगंज तहसील प्रशासन से शाम तक आकलन के लिए कोई नहीं पहुंचा।

खेत में उठीं आग की लपटें

सिद्धौर, बाराबंकी: अमृत विचार। सिद्धौर क्षेत्र के अमसेरूआ टिकरियां गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से रामसमुझ कनौजिया पुत्र भल्लू के खेत में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते तेज हवाओं के झोंकों से पड़ोसी खेत राजकुमार को आगोश में ले लिया। आग भयावक लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वह  आग बुझाने लगे। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दोनों काश्तकारों की करीब डेढ़ बीघा गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल अब्दुल अहद ने नुकसान का आंकलन किया है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: मुख्तार को शेर-ए-पूर्वांचल बताने वाला कांस्टेबल बर्खास्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पोस्ट