डकैत - Amrit Vichar

हल्द्वानी: 22 साल से फरार डकैत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। डकैती और लूट के मामले में पिछले 22 साल से फरार इनामी बदमाश की नैनीताल और उत्तर प्रदेश पुलिस से मुठभेड़ गई है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 315 बोर के तमंचे और कारतूस से लैस था।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मोहल्ला जमाईपुरा बक्सर सिम्भावली हापुड़ का रहने वाला नौशाद पुत्र नूर हसन उर्फ नूरा उर्फ नूर मोहम्मद वर्तमान में निडोली मसूरी गाजियाबाद में रह रहा था। वर्ष 2002 में नौशाद ने नैनीताल जिले में डकैती और लूट की घटना को अंजाम दिया था और तभी से वह फरार था। नौशाद की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

नौशाद की तलाश में जुटी पुलिस को पता लगा कि उस पर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई। नौशाद को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी एसआई रजत कसाना को दी गई।

बीती रात नैनीताल पुलिस की टीम हापुड़ की सिंभावली थाने पहुंची। सिंभावली पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी गई। खुद को फंसता देख नौशाद ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद घायल हो गया। पुलिस ने उसे नवादा नहर नया पुल हापुड़ से गिरफ्तार किया। इसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद के साथ एक मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस टीम एसआई रजत सिंह कसाना, कांस्टेबल अनिल गिरी और सोनू सिंह थे।

यह भी पढ़ें - भीमताल: तेंदुए ने महिला पर बोला हमला, एक किमी दूर जंगल में मिला शव

हरिद्वार: तो चोरी के वाहन से आए थे डकैत...10 दिन बीत गए पर पुलिस के हाथ खाली
हरिद्वार, अमृत विचार। श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती डालने के बाद बदमाशों ने फरार होने में जिन वाहनों का प्रयोग किया था, वह चोरी के निकले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी से वाहनों के नंबरों को जांचा तो ये बात निकलकर सामने आई। पुलिस-सीआईयू व एसटीएफ की टीमें बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी है। कुछ सुराग भी मिले हैं, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।

एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ स्थित अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद पांच बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश करोड़ों रुपये के आभूषण लूटकर स्कूटी और बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये वाहनों के नंबर देखने के बाद उनकी पड़ताल शुरू की। तब सामने आया कि चोरी के वाहनों का इस्तेमाल बदमाशों ने फरार होने में किया है।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों के बारे में दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सुराग मिलने के बाद अलग-अलग टीमों ने यहां डेरा डाल रखा है। कुछ क्लू जरूर मिले हैं, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग पा रहे हैं। पिछले 10 दिन से लगातार पुलिस की टीमें गैर राज्यों में 24 घंटे खोजबीन में जुटी हुई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

हरिद्वार: ज्वालापुर के एक आश्रम में रुके थे डकैत...फर्जी आधार और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज
हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में डकैती मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास जानकारी नहीं लगी है। लेकिन प्रारंभिक जांच-पड़ताल में ज्वालापुर के एक आश्रम में रुकने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने छानबीन में पाया कि आश्रम में रुके तीन लोगों ने फर्जी आधार और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कराया था। पुलिस सीसीटीवी और बदमाशों के हुलिए से इसकी जांच कर रही है।

डकैती के बाद पुलिस बदमाशों के भागने से लेकर उनके यहां पहुंचने तक की सीसीटीवी से सुराग ढूंढ रही है। साथ ही आसपास के सभी होटल-धर्मशालाएं और आश्रमों के भी रिकॉर्ड खंगाल रही है। अभी तक की जांच में ये बात निकलकर सामने आई है कि बदमाश 29 अगस्त को ही हरिद्वार पहुंच गए थे और यहीं रुककर रेकी कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, कुछ जानकारियां मिली हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हरिद्वार में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की हिमाचल के ऊना में भी वारदात को अंजाम देने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हरिद्वार पुलिस ने हिमाचल पुलिस से संपर्क साधा, तो ये बात सामने आई। आरोपियों ने जून माह में एक फाइनेंस कंपनी में डकैती डालने का प्रयास किया था, मगर कंपनी के कर्मचारियों की सतर्कता के कारण बदमाश असफल हो गए थे और भाग निकले थे।

श्रीबालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में चार करोड़ की डकैती डालने वाले बदमाशों के तार हरियाणा और उत्तरप्रदेश से जुड़ रहे हैं। पुलिस और सीआईयू की पांच टीमें इन राज्यों में पहुंच गई हैं। हरियाणा में खासतौर पर टीमें खोजबीन में जुटी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली सहित आसपास के जिलों में भी टीमें लगी हैं। बदमाशों से जुड़े कुछ लोगों तक पुलिस के पहुंचने की भी बात कही जा रही है। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वैलर्स के नाम से बने शोरूम में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने करोड़ों की डकैती की थी। इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस और सीआईयू की 11 टीमें गठित की हैं, जो डकैतों के खोजबीन में लगी हैं।

आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने भी घटनास्थल पहुंचकर अतुल गर्ग से जानकारी लेकर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया था। साथ ही मामले में एडीजी लॉ एंड कानून ने भी जिले की संयुक्त टीम के साथ ही एसटीएफ को भी डकैती के खुलासे के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। टीमें अब तक एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों के पीछे लगी हैं।

बरेली: परधौली गांव में डकैतों का धावा, चोरी में दर्ज की रिपोर्ट
बरेली/ सीबीगंज, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के परधोली गांव में बदमाशों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने जहां चार घरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। वहीं एक घर में महिला और उसकी पौत्री को बंधक बनाकर लाखों रुपये का डाका डाला। इसके बाद बदमाशों ने एक दुकान का ताला तोड़ दिया और सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उनकी तहरीर बदलवा कर मामला चोरी में दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक ने छीना ट्रक, रिपोर्ट दर्ज

परधौली गांव निवासी दामोदर ने बताया कि उनके घर में तीन डकैत घुसे थे, जबकि दो बाहर खड़े रहे। सभी के हाथों में हथियार थे। दामोदर के मुताबिक वह घर की पहली मंजिल पर सो रहे थे। जबकि उनकी मां शिव देवी व 9 वर्षीया बेटी दीपाली मकान के निचले हिस्से में सो रही थीं।

रात में करीब 2 बजे बदमाश उनके घर में दाखिल हो गए और उनकी मां और बेटी को हथियाराें के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे 10 तोला सोने के जेवर, करीब 500 ग्राम चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद बदमाशों ने शिव देवी और दीपाली को धमकी दी कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे और कमरे में बद करके फरार हो गए। सुबह 5 बजे जब वह उठकर नीचे आए तो आवाज दी। इसके बाद उनकी मां ने पूरी बात बताई।

वहीं गांव के अजयपाल ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में घर खाली था। किसी समय बदमाशों ने उनके घर के ताले तोड़कर 80 हजार नकद और सोने चांदी के जेवर समेत करीब 6 लाख रुपये की चोरी कर ली। वहीं गांव के ही शंकर ने बताया कि शनिवार की रात को उनके घर के भी ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत करीब दो लाख रुपये चोरी कर लिए।

शंकर भी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं गांव के वेदप्रकाश उर्फ नन्हें के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत 90 हजार रुपये की चोरी कर ली। परधोली निवासी रिटायर्ड पुलिस कर्मी कृष्णपाल के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत करीब 4 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने एक दुकान का तोड़ दिया और हजारों का सामान ले गए।

इंस्पेक्टर ने बदलवा दी तहरीर
गांव के दामोदर, अजयपाल, शंकर सागर, कृष्णपाल और वेदप्रकाश ने बताया कि वह अलग अलग शिकायती पत्र देना चाह रहे हैं लेकिन इंस्पेक्टर ने डकैती की घटना को भी चोरी में ही दर्ज किया। बताया कि थाने में बैठाकर सभी से एक ही तहरीर बनवाई और उसी पर हस्ताक्षर करा लिए। बताया कि बदमाशों ने दामोदर के घर में बंधक बनाकर डकैती डाली थी। इसके बाद भी मामला चोरी में ही दर्ज किया। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि चोरी की तहरीर में भी पुलिस ने आरोपियों की संख्या घटाकर 3 दर्शाई है।

दिन भर मामले को दबाती रही सीबीगंज पुलिस
दामोदर, वेदप्रकाश समेत सभी पीड़ितों ने बताया कि पुलिस ने पहले तो घटना को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह लोग नहीं माने तो पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया कि हल्का दरोगा भी उन लोगों पर चोरी की ही रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाते रहे। बताया कि पुलिस को सूचना देने के करीब 6 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन तो शाम 5 बजे तक घटना स्थल का निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचे और पीड़ितों को थाने में ही रोके रहे।

आसपास के ही हो सकते हैं बदमाश
दामोदर की मां शिव देवी ने बताया कि बदमाश आसपास के ही हो सकते हैं। क्योंकि उनकी भाषा स्थानीय ही लग रही थी। सभी का चेहरा कपड़े से ढका था। आरोपियों ने उनसे कहा कि यदि बोली तो पूरे घर को गोली मार देंगे। डर की वजह से उन्होंने शोर नहीं मचाया। बताया कि अंदर आए बदमाशों ने उनसे कहा कि उनके कई साथी घर से बाहर खड़े हैं। शिव देवी ने बताया कि वह इतना डर गईं थी कि डकैतों की हर बात मानती रहीं और चाबी दे दी। इसके बाद वह लोग स्वयं ही सामान लूटकर ले गए।

चोरी होने की जानकारी मिली है। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। डकैती की बात संज्ञान में नहीं आई है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी--- राहुल भाटी, एसपी सिटी।

यह भी पढ़ें- बरेली: ब्लैक स्पॉट को लेकर अफसरों को फिक्र नहीं... संभलकर करें सफर

धनबाद: बैंकमोड़ में मुथूट फिनकॉर्प में लूट के प्रयास में मुठभेड़, एक डकैत की मौत
रांची। झारखंड के धनबाद में आज सुबह बैंकमोड़ स्थित मुथूट फिनकॉर्प कंपनी के कार्यालय में लूट के प्रयास में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत हो गई, जबकि धरपकड़ में एक डकैत जख्मी है। एक अन्य अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों को सरायढेला पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही। बताया जाता है कि कुछ लोग मौके से फरार भी हुए हैं। अपराधी बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। सुबह करीब 10 बजे बैंक मोड़ गुरुद्वारा के पास स्थित मुथूट फाइनेंस का दफ्तर खुलते ही डकैत अंदर घुस गए। इसकी सूचना मिलने पर बैंक मोड़ थाना की पुलिस पलक झपकते मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। गोली भी चलाई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने ऑटोमेटिक हथियार से फायरिंग की, जिसमें एक की मौत हो गई। अन्य दो लोगों को पुलिस ने बलपूर्वक हिरासत में ले लिया।

एसएसपी संजीव कुमार, ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन, बैंक मोड़ पुलिस थाना के प्रभारी पीके सिंह समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर डटे हैं। मौके पर सैकड़ों लोग भी जमा हो गए हैं। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की ओर से पांच राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि घटना के बारे में सुबह में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि जब मौके पर पहुंचा तो डकैतों ने हमला शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक डकैत मारा गया है।

उन्होंने कहा कि जो भी इस वारदात में शामिल हैं, उन सबकी धरपकड़ जारी है। जो भी आपराधिक घटना को अंजाम देगा, उसका यही हश्र होगा। धनबाद शहर में एक सप्ताह के भीतर अपराधियों का यह दूसरा बड़ा दुस्साहस है। मुथूट फिनकॉर्प का दफ्तर बैंकमोड़ पुलिस स्टेशन से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। इससे तीन दिन पहले अपराधियों ने धनसार पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित गुंजन ज्वेलस से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट लिया था। वहीं मुथूट फिनकॉर्प कंपनी भी सोना गिरवी रखकर बतौर ऋण रुपये देती है।

ये भी पढ़ें – ट्यूशन शिक्षक ने आठ साल की छात्र को लोहे की छड़ से मारा, और फिर…

चित्रकूट: 5.50 लाख के इनामी डकैत गौरी का अंत, एसटीएफ ने मुठभेड़ में आज सुबह मार गिराया, पांच महीनों से जंगलों में छिपा था
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार सुबह एसटीएफ ने साढे़ पांच लाख के इनामी खूखांर डकैत गौरी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि गौरी के बाकी साथी भागने में कामयाब हो गए। गौरी यादव पर यूपी में पांच लाख और एमपी में 50 हजार का इनाम रखा गया था। बताया जा रहा है कि यह मुठभेंड शनिवार सुबह करीब चार बजे बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई थी। एसटीएफ ने गौरी के पास से भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया है। गौरी के मारे जाने की सूचना के बाद चित्रकूट के लोगों ने अब राहत की सांस ली है।

इसी जंगल में एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को मारा था

मुठभेंड में गौरी के मारे जाने के बाद जब तलाशी हुई तो गौरी के पास से एसटीएफ को एके47 और भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। जिसे एसटीएफ ने जब्त कर लिया है। बताते चलें कि इससे पहले भी 31 मार्च को इसी गैंग से एसटीएफ की मुठभेंड हुई थी। जिसमें एसटीफ ने 25 हजार के इनामी भालचंद को मार गिराया था। भालचंद के मारे जाने के ठीक पांच महीनें बाद ही अब एसटीएफ ने गौरी को भी मार गिराया।

डकैतों में एक बड़ा नाम था गौरी यादव

ददुआ और ठोकिया के डकैत गौरी यादव बीहड़ में बड़ा नाम बन चुका था। गौरी यादव काफी लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहा था। चार महीने पहले अचानक ही इसने चित्रकूट के जंगलों में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। करीब 20 साल पहले डकैती की दुनिया में एंट्री करने वाले गौरी यादव ने 2005 में अपना अलग गैंग बनाया था।

गौरी पर दर्ज थे 50 से अधिक मामले

वर्ष 2009 में गौरी यादव को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिली और वह बाहर आ गया। बाहर आने के बाद गौरी यादव फरार हो गया। जिसके बाद यूपी और एमपी सरकार ने उसके ऊपर संयुक्त रुप से साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बताते चले कि गौरी यादव पर हत्या, अपहरण, फिरौती तथा सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य मामलों में 50 से भी अधिक मामले दर्ज थे। हालांकि अब उसके मारे जाने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़े-

कोविड-19: भारत में 24 घंटों में आए 14,313 नए मामले, 549 लोगों की हुई मौत

बरेली: लुटेरे, डकैत, तस्कर और धोखेबाजों से पुलिस वसूलेगी 16 करोड़
संजय शर्मा, अमृत विचार, बरेली। जुआं, सट्टा, स्मैक, चरस, गांजा, लूट, डकैती और धोखाधड़ी करके जिले के 1035 गैंगस्टरों ने करोड़ों की संपत्ति जुटा ली है। इसके बाद भी वह अवैध तरीके से गैंग बनाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जब्तीकरण की कार्रवाई करते हुए 47 गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी लगभग 16 करोड़ रुपये की चिन्हित कर ली है। जल्द ही पुलिस इनकी संपत्ति को कब्जे में ले लेगी।

फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव के प्रधान छोटे को पुलिस ने 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब उसकी संपत्ति की जांच की तो पता चला की वह बीते तीन चार सालों में ही करोड़पति हो गया है। गांव में सबसे बड़ा उसका मकान है और उसने हाईवे किनारे की सैकडों बीघा जमीन खरीदी है।

गलत तरीके से रुपया कमाने वाला छोटे प्रधान ही नहीं है। बल्कि इस तरह से जिले में सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपये कमाए हैं। पुलिस ने ऐसे 47 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को चिन्हित किया है। पुलिस ने 47 गैंगस्टरों से लगभग 16 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की है। अभी कई और हिस्ट्रीशीटर पुलिस के निशाने पर है। उनकी संपत्ति के बारे में पता किया जा रहा है।

केस एक

राबिया की संपत्ति पर चल रही कार्रवाई

सट्टा और एनडीपीएस के शहर में जानी जाने वाली राबिया का कभी शहर में बोल बाला था। शहर के तमाम थाना क्षेत्रों में उसके नाम से सट्टा चलता था। पुलिस ने उसके खिलाफ तमाम मामले दर्ज कर उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी। इसके बाद उसकी संपत्ति का पता लगाया गया तो पता चला की शहर की पॉश कॉलोनियों में उसके मकान और प्लाट है। पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।

केस दो

तैमूर के मकान पर चला पुलिस का बुलडोजर

फतेहगज पूर्वी के गांव बेहरा निवासी तैमूर ऊर्फ भोला स्मैक तस्कर है और दिल्ली में इस पर पांच मामले दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने उसपर 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी ने तस्करी से करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली है। इसके चलते पुलिस की टीमें उसके घर पहुंची और भोला के दो मकान पर बुलडोजर चढ़ाकर तोड़ दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन आज तक उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है।

केस तीन

महाठग पर है करोड़ों की संपत्ति

श्रीगंगा इंफ्रासिटी के नाम से कॉलोनी बसाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले महाठग राजेश मौर्य और उसके साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसकी करोड़ों की संपत्ति चिन्हित की है। उसने प्रॉपर्टी के साथ साथ एफडी में पैसा डबल करने का लालच देकर 100 करोड़ से ऊपर का गोलमाल किया था। पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गलत तरीके से रुपया कमाने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति की जांच कराई जा रही है। कई लोगों की संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

हरिद्वार में ज्वैलरी शॉप लूटने वाले 8 डकैत गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही भी गिरोह में शामिल
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के हरिद्वार में ज्वैलरी की शॉप से हथियारों के बल पर लगभग दो करोड़ रुपये की लूट में शामिल आठ डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य पुलिस के मुख्य प्रवक्ता पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आभूषण और मूर्तियां लूटने वाले आठ डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अभी फरार हैं।

सिन्हा ने कहा कि डकैतों का यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर का है, जिसका मुख्य सरगना पहले से ही जेल में बंद है। गिरफ्तार डकैतों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक बर्खास्त सिपाही भी है। उन्होंने बताया कि गत आठ जुलाई को मोरा तारा नामक ज्वैलरी दुकान में दिनदहाड़े हुये डकैती कांड के खुलासे के लिये पुलिस एवं विशेष कार्य बल की 10 टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने चार दिन में वारदात का खुलासा कर आठ डकैतों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से लूटा गया आधे से ज्यादा माल बरामद हो गया है।

सिन्हा ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना इंद्रपाल चौधरी उर्फ ताऊ पहले से ही जेल में बंद है। यह गिरोह ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में लूट एवं डकैती के मामलों में वांछित है। उन्होंने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों सचिन उर्फ गुड्डू पुत्र संजय निवासी-कल्लरहेडी थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), आयु 20 वर्ष, हिमाशुं त्यागी पुत्र मामचन्द त्यागी निवासी थल इनायतपुर थाना स्याना जिला बुलन्दशहर (उ0प्र0), आयु 24 वर्ष और हंसराज सैनी उर्फ टिंकू पुत्र निर्मल सैनी निवासी- ग्राम राजपुर छाजपुर गढी, थाना बुढाना, जिला मुजफफरनगर (उ0प्र0) हाल निवासी- जिला पंचायत गेस्ट हाउस रूडकी (हरिद्वार) आयु 22 वर्ष को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था, जिनसे कुछ माल, नकदी और डकैती में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई थी।

महानिरीक्षक ने बताया कि इन तीनों की निशानदेही पर मंगलवार को अन्य पांच अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली नगर की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान गिरोह सरगना सतीश चौधरी पुत्र महेन्द्र सिह निवासी- गांव सदरपुर, थाना सलेमपुर, जिला बुलन्दशहर, अमित उर्फ फौजी पुत्र किरणपाल, निवासी- यारपुर थाना भवन, जिला शामली , संजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर सिह, निवासी- ग्राम बासोती, थाना शिकारपुर, जिला बुलन्दशहर (बर्खास्त सिपाही उ0प्र0), नितिन मलिक पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी-ग्राम कुरमाली, थाना शामली और सतेन्द्र पाल सिंह पुत्र शेरपाल सिंह निवासी ग्राम चांदपुर, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार डकैतों से 12 लाख की नगदी सहित लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि के आभूषण और स्वर्ण और चांदी की मूर्तियां बरामद हुई हैं जबकि अभी घटना में संलिप्त अन्य दो अभियुक्त विकास उर्फ हिमांशु निवासी-रोहणी, दिल्ली और जैकी उर्फ प्रदीप राठोर निवासी कोतवाली नगर बुलन्दशहर फरार है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना का अल्प समय में खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियों को महानिदेशक ने 20000 रुपये का इनाम और घटना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को मेडल देने की घोषणा की गयी है।