UP ATS - Amrit Vichar

Saharanpur News: 17 वर्षों से फरार विदेशी नागरिक सहारनपुर में गिरफ्तार, ATS ने दबोचा
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 17 वर्षों से फरार था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अहमद फकीर के पुत्र जाहिद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पंजाब के डेराबस्सी का निवासी था और मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर उसे सैफन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार जाहिद के पास से एक फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेश का पहचान-पत्र तथा अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक खुफिया इकाई के अधिकारी ने आठ अगस्त 2009 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कई बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेज और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश कर अवैध रूप से रहने और काम करने के उद्देश्य से यहां आए थे। इस संबंध में कुतुबशेर थाने में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जमानत पर रिहा जाहिद वर्ष 2009 से चल रहा था फरार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराया जा चुका है, जबकि जमानत पर रिहा जाहिद वर्ष 2009 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देश पर चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार और एटीएस की सहारनपुर इकाई के प्रभारी सुधीर कुमार उज्ज्वल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जाहिद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसमें आधार कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेजों की तस्वीरें मिलीं।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जाहिद वर्ष 2009 से पुलिस और अदालत की कार्रवाई से बचने के लिए विभिन्न राज्यों में छिपकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर म्यांमा, बांग्लादेश और अन्य देशों के लोगों के संपर्क में भी था। पुलिस ने कहा कि भारत में रह रहे उसके अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से ISI के लिए काम करने वाला शख्स गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से एक कथित संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एटीएस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शेख पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के लिए काम करने का आरोप है। उसके पास से नौ एमएम पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एटीएस को सूचना मिल रही थी कि पाकिस्तान, आईएसआई और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर शहजाद भट्टी का नेटवर्क भारत में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है। यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को पैसे का लालच देकर और धार्मिक भावनाएं भड़काकर कट्टरपंथी बना रहा था।

बयान में कहा गया है कि इन युवाओं को 'स्लीपर सेल' के रूप में तैयार करके उन्हें व्यक्तियों और संस्थानों की रेकी, हत्या, राजनीतिक दलों के दफ्तरों तथा सुरक्षा एजेंसियों पर हमला करने के लिए उकसाया जा रहा था। बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर, पोस्ट संजरपुर निवासी मो. शेख अहमद का नाम सामने आया।

बयान के मुताबिक, वह पाकिस्तान और दुबई के नंबरों के जरिये व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा था। बयान में कहा गया है कि शहजाद भट्टी के अलावा उसे अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी भी निर्देश दे रहे थे। इसके अलावा वह जिहाद की बातें करता था और दूसरों को भी नेटवर्क में शामिल होने के लिए उकसाता था।

बयान में कहा गया है कि शहजाद भट्टी गैंग के आकाओं ने मोहम्मद शेख को प्रयोग के तौर पर दूसरे राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता को धमकाने और उनकी हत्या करने की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद उसे बड़े मिशन में शामिल करने का वादा किया गया था। आरोपी ने इसके लिए नौ एमएम पिस्टल और चार कारतूस का इंतजाम कर लिया था और हत्या करने की साजिश रच रहा था। वह आसपास के युवाओं को भी नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था।

एटीएस के अनुसार पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मोहम्मद शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 148 (सरकार के खिलाफ गंभीर अपराधों की साजिश), 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना), 61(2) (आपराधिक षड़्यंत्र), शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उसे रविवार को आजमगढ़ से गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बयान के अनुसार एटीएस आरोपी से गहन पूछताछ के लिए अदालत से हिरासत में सौंपने का अनुरोध करेगी। इससे भारत में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकेगी।

बाराबंकी : एटीएस ने किंतूर से दबोचा संदिग्ध आतंकी, इलाके में हड़कंप
बाराबंकी, अमृत विचार। पड़ोसी देश पाकिस्तान से संबंध रखने व देश की सूचनाएं आदान प्रदान करने वाले एक संदिग्ध को एटीएस ने बाराबंकी से उठाया है। आरोपी युवक दानियाल अशरफ उर्फ दानिश पुत्र महमूद अंसारी बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किंतूर का रहने वाला है। वह एक सप्ताह पहले ही मुंबई से बाराबंकी स्थित अपने घर आया था। एटीएस की इस कार्रवाई की किसी को भनक तक नहीं लग सकी।

यहां तक क्षेत्रीय पुलिस भी कोई जानकारी नहीं पा सकी। जानकारी के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध दानियाल का भाई कुमैल अंसारी 22 ओमान में डेढ़ साल से रह रहा है। इसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में माता पिता रह रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध को उठाते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी कयास ही लगाते रह गए।

वहीं बताया जा रहा कि दानियाल के साथ पकड़े गए इसके दूसरे साथी को मिलाकर दोनों के संपर्क व संबंध पाकिस्तान से रहे। इन दोनों का नेटवर्क तो वहां तक था ही साथ ही इनके हैंडलर भी पड़ोसी मुल्क में बैठे हैं। फिलहाल दोनों से पूछतांछ जारी है और इनके रिश्ते खंगाले जा रहे हैं।

एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी गैंगस्टर के निर्देश पर दानियाल द्वारा एक अन्य राज्य के एक पुलिस स्टेशन का वीडियो बनाकर, वीडियो व थाने की लोकेशन उनको भेजी गयी है एवं कुछ अन्य महत्वपूर्ण संस्थानो की लोकेशन भी उनको भेजी गयी है। दानियाल अशरफ द्वारा पाकिस्तानी गैगस्टर से आतंकी घटना कारित करने के लिए पैसे व गन की मांग की गई है।

आतंकियों के निशाने पर लखनऊ-दिल्ली का आरएसएस कार्यालय, नोएडा से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में खुलासा
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी एटीएस ने गुरुवार को दो संदिग्ध आतंकियों तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान को नोएडा से दबोचा था। इन दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके संगठन ने लखनऊ और दिल्ली के आरएसएस कार्यालय पर हमले की साजिश रची थी। इसके लिए एके-47 और हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति भी की जानी थी।

एटीएस के मुताबिक नोएडा से गिरफ्तार किए गए तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान का कनेक्शन पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट से था। शहजाद भट्टी ने उनको कई टारगेट दिए थे। उनसे बड़े सरकारी भवनों में हमला करने को कहा गया था। भाजपा व संघ के बड़े नेताओं और कार्यालयों को लक्ष्य बनाया गया था।

इसके लिए दोनों को दिल्ली व लखनऊ के नक्शे मुहैया कराए गए थे। दोनों को दिल्ली और लखनऊ में संघ कार्यालय के रेकी करने को कहा गया था। दोनों में संघ कार्यालय की रेकी भी की थी। दोनों हमला करने के लिए शहजाद भट्टी और आबिद के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। यूपी एटीएस दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें :

यूपी : सोशल मीडिया पर रीलबाजी से भौकाल टाइट करने वाले पुलिसवालों के लिए नई पॉलिसी, वर्दी में पोस्ट पर पाबंदी

दिल्ली एयरपोर्ट से संदिग्ध आतंकियों का मुख्य साथी गिरफ्तार, विदेश से संचालित कर रहा था नेटवर्क, लुक आउट सर्कुलर भी जारी
लखनऊ, अमृत विचार: आतंकी संगठन आईएसआईएस का देश में नेटवर्क खड़ा करने व देश में हिंसात्मक आंदोलन की साजिश रचने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य मैजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिजनौर पुलिस ने आरोपी मैजुल को इंदिरागांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। मामले में आकिब, मैजुल और आजाद के खिलाफ बिजनौर के नागल थाने में एफआईआर दर्ज है।

यूपी एटीएस ने 2 अप्रैल को मेरठ के साकिब, अरबाब और गौतमबुद्धनगर के विकास व लोकेश को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उबैद मलिक, जलाल हैदर और समीर को गिरफ्तार किया गया था। असलहों के साथ वीडियो में दिख रहे आकिब, आजाद और मैजुल विदेश में रह रहे हैं। इन तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मैजुल मूलत: बिजनौर के नांगल स्थित सौफतपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में दक्षिणी अफ्रीका में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से देश में कट्टरपंथी व हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। इसके लिए करीबी सदस्य नेटवर्क में देश के कई प्रमुख हिस्सों के युवाओं को जोड़ रहे थे। सभी सोशल मीडिया के माध्यम से देश में विद्रोह कराने की फिराक में थे।

एडीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि मैजुल शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा हिरासत में लेने के बाद सूचना दी गई। नांगल पुलिस के पहुंचने पर अथॉरिटी ने सुपुर्द किया। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नवंबर 2025 में नांगल में दर्ज एफआईआर में की गई है। 23 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में आकिब अपने साथियों के साथ लाइव आकर हाथियारों का प्रदर्शन रक रहा था। जिसे मैजुल ने अपनी प्रोफाइल से पोस्ट की थी।

जांच में सामने आया कि इस वीडियो में मैजुल, आकिब, आजाद और उवैद मलिक सहित चार लोग शामिल थे। मामले में पुलिस ने पहले ही उवैद मलिक और जलाल हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मैजुल, आकिब और आजाद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में 15 अप्रैल को समीर उर्फ रूहान को भी गिरफ्तार किया गया था।

समीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम से जुड़ा है। उसके मोबाइल से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से संबंधित साक्ष्य मिले थे। पुलिस व एटीएस की टीम मैजुल के पास से बरामद मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की जांच शुरू कर दी है। ताकि उससे मिले सुराग के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें :

अयोध्या में ई-बस से कम किराए में करें सफर : लखनऊ समेत इन मार्गों पर ट्रायल, लंबी दूरी का सफर होगा आरामदायक

यूपी में सुरक्षा, जांच और आतंकवाद-रोधी इकाइयों को 600 करोड़, आधुनिक पुलिसिंग से लेकर कानून-व्यवस्था सुधार पर सरकार का फोकस
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पुलिस विभाग को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने करीब 600 करोड़ रुपये की धनराशि पुलिस महानिदेशक को दी है। यह निवेश सीधे तौर पर आम जनता की सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करेगा।

यह बजट पुलिस की विभिन्न इकाइयों जैसे स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), सुरक्षा शाखा, विशेष अनुसंधान दल और इंडिया रिजर्व वाहिनी के संचालन, वेतन और तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर खर्च होगा। शासनादेशों के अनुसार, सबसे अधिक धनराशि सुरक्षा शाखा को करीब 181 करोड़ रुपये, जबकि एसटीएफ को 124 करोड़ रुपये और इंडिया रिजर्व वाहिनी के गठन के लिए 110 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा एटीएस को लगभग 88 करोड़, स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम को 69 करोड़ और विशेष अनुसंधान व शोध इकाइयों को भी अलग-अलग मदों में बजट आवंटित किया गया है ।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह धनराशि सीधे खर्च के लिए नहीं होगी, बल्कि वित्तीय नियमों और स्वीकृतियों के तहत ही उपयोग की जा सकेगी। साथ ही, व्यय में पारदर्शिता, मितव्ययिता और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचाव के लिए सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सुरक्षा और जांच पर फोकस

इन आवंटनों से साफ है कि सरकार का फोकस कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर है। विशेष रूप से एसटीएफ, एटीएस और अनुसंधान इकाइयों का बजट बढ़ाकर संगठित अपराध, आतंकवाद और जटिल मामलों की जांच को तेज और प्रभावी बनाने की रणनीति अपनाई गई है।

आधुनिक पुलिसिंग की ओर कदम

शोध एवं सांख्यिकी इकाई, फिंगरप्रिंट ब्यूरो और स्पेशल ऑपरेशन टीम को मिले बजट से पुलिसिंग में तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल बढ़ेगा। इससे न केवल अपराधों की जांच की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि आम जनता को भी बेहतर और तेज सुरक्षा सेवाएं मिल सकेंगी।

धन आवंटन चार्ट

<colgroup><col style="width:49.9165%;" /><col style="width:49.9165%;" /></colgroup>

इकाई / विभाग

स्वीकृत धनराशि

इंडिया रिजर्व वाहिनी

₹1,10,38,63,000

स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम

₹69,57,17,000

सुरक्षा शाखा

₹1,81,57,55,000

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)

₹1,24,10,17,000

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस)

₹88,84,43,000

विशेष अनुसंधान दल

₹17,42,41,000

शोध एवं सांख्यिकी इकाई (फिंगरप्रिंट ब्यूरो)

₹7,85,68,000

कुल अनुमानित आवंटन

₹5,99,75,04,000 (लगभग 600 करोड़ रुपये)

वाराणसी : एटीएस ने चिकित्सक के आवास पर की छापामारी, टेरर फंडिंग से जुड़े मामले कर रही पूछताछ
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने मंगलवार को आदमपुर क्षेत्र स्थित एक चिकित्सक के आवास पर छापेमारी की। प्रारंभिक सूचना के अनुसार जांच एजेंसियां कथित टेरर फंडिंग से जुड़े इनपुट के आधार पर पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस को कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलने के बाद वाराणसी एटीएस की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से चिकित्सक के घर पहुंची। कार्रवाई के दौरान आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सूत्रों के अनुसार चिकित्सक परिवार सहित भवन की ऊपरी मंजिल पर निवास करते हैं, जबकि निचली मंजिल पर नर्सिंग होम संचालित होता है।

जांच एजेंसियां लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जांच का केंद्र कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप चैट हैं, जिनका संबंध चिकित्सक के पुत्र से जोड़ा जा रहा है। स्थानीय एटीएस, महाराष्ट्र एटीएस तथा खुफिया एजेंसियां परिजनों के मोबाइल फोन और बैंक खातों की भी जांच कर रही हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है और आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्‍तानी आका के इशारे पर आतंक फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने कथित तौर पर पाकिस्‍तानी आका के निर्देश पर रेलवे अवसंरचना सहित देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रचने में 'शामिल' गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने यहां जारी एक बयान में कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी साकिब उर्फ डेविल (25) और अरबाब (20) तथा गौतम बुद्ध नगर जिले के छपरौला निवासी विकास गहलावत उर्फ रौनक (27) और लोकेश उर्फ पपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू (19) के रूप में हुई है।

यश के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक अदद कैन (ज्वलनशील पदार्थ), सात अदद स्मार्ट फोन, 24 पर्चा और आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्‍तानी आका के संपर्क में थे। बयान में कहा गया कि सभी आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और इनका इरादा डर फैलाना और देश को आर्थिक क्षति पहुंचाना था।

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) ने बयान में कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि गिरोह का मुख्य सरगना साकिब उर्फ डेविड मेरठ में नाई का काम करता है और सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम, सिग्‍नल और इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी आकाओं, विभिन्न कट्टरपंथी समूहों तथा अफगानिस्तान के कई लोगों से जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह देश की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने, 'रेलवे सिग्नल बॉक्स' को नष्ट करने, गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों में आग लगाने जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह राजनीतिक हस्तियों की निगरानी करने में भी लगा था। बयान में कहा गया कि आरोपियों द्वारा कुछ स्थानों पर छोटी आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया और इसके वीडियो पाकिस्तानी आकाओं को भेजकर क्‍यूआर कोड के माध्यम से पैसे मंगाए जाते थे।

पाकिस्‍तानी आका टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्‍यम से ''ओसामा बिन लादेन'', ''फतुल्ला गोरी'', ''कश्मीर मुजाहिदीन'', ''गजवा-ए-हिंद'' तथा धर्म के आधार पर वाहन जलाने की साजिश रचने के लिए उकसाते थे। बयान में कहा गया कि साकिब के गांव का ही अरबाब उसके साथ इस कार्य में शामिल था। इसके अलावा विकास गहलावत और लोकेश उर्फ पपला पंडित भी पैसों की लालच में प्रति‍ष्ठित संस्थानों की निगरानी कर उसकी सूचना उन्‍हें मुहैया कराते थे।

इस गिरोह ने लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि शहरों में निगरानी की और 'रेलवे सिगनल बाक्‍स' की सूचना दी। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा अन्य अधिनियमों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नीट की तैयारी के समय ही आतंकी संगठन के संपर्क में था हारिस, ATS को मिले क्रिप्टोकरेंसी के जरिए फंडिंग के मजबूत साक्ष्य
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी एटीएस ने रविवार देर रात को मुरादाबाद में छापेमारी कर सहारनपुर के रहने वाले बीडीएस छात्र हारिस अली को गिरफ्तार किया। वह आईएसआईएस के ऑन लाइन मॉड्यूल से जुड़ा है। हारिस राजस्थान में नीट की तैयारी कर रहा था। वहीं पहली बार आतंकी संगठन के संपर्क में आया। वह ''सेशन'' और ''डिस्कॉर्ड'' जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर फर्जी नामों से ग्रुप चलाकर युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था। आरोपी वीपीएन का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था और भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले विदेशी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था।

एटीएस की जांच में हारिस के पास से क्रिप्टोकरेंसी के जरिए फंडिंग के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। उसने ''अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन'' नाम से अपना एक गुप्त ग्रुप बना रखा था, जहां वह आईएसआईएस की प्रोपेगेंडा मैगजीन ''दाबिक'' और ''अल-नाबा'' शेयर करता था। सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर इस समय आधा दर्जन से अधिक अन्य संदिग्ध भी हैं, जो हारिश के इस डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा थे। यह मॉड्यूल युवाओं को फिदायीन हमलों के लिए भड़काने और शरिया कानून लागू करने की कट्टरपंथी सोच पर काम कर रहा था।एटीएस के मुताबिक, वह न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान के आईएसआईएस हैंडलर्स से भी जुड़ा हुआ था। मुरादाबाद के कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसने अपने कई साथियों को भी इस दलदल में खींचने की कोशिश की थी। एटीएस अब उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी कर रही है।

आतंकी अदील अहमद से जुड़ा था हारिस

सहारनपुर जिले का आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन का पुराना इतिहास रहा है। इसी कारण सहारनपुर में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में दर्जनों लोगों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। आतंकी संगठनों ने अब "हाई-प्रोफाइल" यानी, बेहद पढ़े-लिखे लोगों को अपने संगठन में भर्ती करना शुरू कर दिया है। मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों को तेजी से आसान निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। हाल में सहारनपुर के एक अस्पताल में काम करने वाले डॉ. अदील की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों पर आतंकी संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। आतंकी डॉ. अदील अहमद भी सहारनपुर के उसी इलाके में किराए के मकान में रहता था, जहां मुरादाबाद में गिरफ्तार बीडीएस छात्र हारिस अली का पुश्तैनी घर है।

इलाके में हारिस के परिवार की अलग पहचान

आतंकवादी संगठन से जुड़ने के मामले में मुरादाबाद से गिरफ्तार हारिस अली की उम्र महज 19 वर्ष है। सहारनपुर के कुतुबशेर स्थिम मनकामऊ में परिवार रहता है। यहां उसकी पुश्तैनी कोठी है। हारिस के परिवार की इलाके में अलग पहचान है। दादा व परदादा देश की नामी सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी में काम करते थे। उनकी गिनती इलाके के प्रमुख जमींदारों में होती है। हारिस के पिता आईटीसी में काम करते हैं। बड़ा भाई डॉक्टर है। उसकी बहन भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई : मुरादाबाद में आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप में छात्र गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े होने के आरोप में 19 साल के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक बयान के अनुसार रविवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहारनपुर जिले के मानक मऊ इलाके के रहने वाले हारिस अली के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया है कि यह गिरफ्तारी भारत में सक्रिय आईएसआईएस से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क की गतिविधियों की जांच के दौरान की गई। अधिकारियों ने बताया कि हारिस अली बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है और उस पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया मंच और इंस्टाग्राम, सेशन और डिस्कॉर्ड जैसे एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन के जरिए आईएसआईएस के कार्यकर्ताओं और हमदर्दों से जुड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में कुछ लोग ऑनलाइन ग्रुप बना रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इन ग्रुप का मकसद आईएसआईएस की आतंकवादी विचारधारा और भारत समेत पूरी दुनिया में शरिया-आधारित खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने के उसके लक्ष्य का प्रचार करना, और भारत में इस आतंकी संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों की भर्ती करना था।

अधिकारियों ने बताया कि इन ग्रुप का इस्तेमाल कथित तौर पर प्रचार सामग्री, चरमपंथी साहित्य और आईएसआईएस की गतिविधियों से जुड़े निर्देश साझा करने के लिए किया जाता था। बयान के अनुसार लखनऊ में एटीएस थाने में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

बयान के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर छद्म नामों और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल करके कई ग्रुप बनाए थे जिनका मकसद समान विचारधारा वाले लोगों की भर्ती करना और आईएसआईएस का प्रचार-प्रसार करना था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी "अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन" नाम से एक अलग ग्रुप भी संचालित करता था और भारत तथा विदेश में आईएसआईएस नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बनाए रखता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया गया है।

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार
लखनऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन के पेड वर्जन, प्रॉक्सी आईपी और अलग-अलग लोगों के वाईफाई नेटवर्क का इस्तेमाल किया था।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के अनुसार, 17 फरवरी को जौनपुर जिला न्यायाधीश के सरकारी ई-मेल आईडी पर पांच अलग-अलग ई-मेल आईडी से धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। इन ई-मेल में जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए मुख्यमंत्री से एक लाख रुपये की मांग की गई थी।

इस मामले में थाना लाइन बाजार, जौनपुर में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी विशाल रंजन (निवासी बक्शपुर, थाना निजामाबाद, आजमगढ़) की पहचान की। जिसके बाद सिधारी क्षेत्र में हड़हा बाबा के पास से किराए के कमरे से गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो मेमोरी कार्ड, चार सिम कार्ड और 21,092 रुपये नकद बरामद किए हैं।

जांच में करीब 50 फर्जी ई-मेल आईडी और 20 फर्जी फेसबुक अकाउंट भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बदला लेने के लिए उसने लड़की के मंगेतर और उसके परिचितों के नाम से फर्जी ई-मेल बनाकर धमकी भेजी थी, ताकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सके। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP ATS : अवैध धर्मांतरण केस में यूपी एटीएस को मिली बड़ी कार्रवाई, नागपुर से ईदुल इस्लाम को दबोचा
लखनऊ/नागपुर। उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण से जुड़े बड़े मामले में यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस टीम ने एक दिन पूर्व शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर से ईदुल इस्लाम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के कथित अवैध धर्मांतरण नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद एटीएस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रही है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

एटीएस के अनुसार आरोपी नागपुर के आसी नगर क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ एटीएस थाने में दर्ज मुकदमे में कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इसमें धारा 121ए (देश के खिलाफ साजिश), 153ए (सांप्रदायिक विद्वेष फैलाना) सहित धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। इसके साथ ही आरोपी पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत भी कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया है कि ईदुल इस्लाम नागपुर में 'भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ' नामक संगठन का संचालन कर रहा था।

एटीएस का आरोप है कि इसी मंच के जरिए अवैध धर्मांतरण गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। बताया गया है कि संगठन में ईदुल ने छांगुर उर्फ जलालुद्दीन को अवध प्रांत का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था, ताकि उत्तर प्रदेश में नेटवर्क को मजबूत किया जा सके। एटीएस जांच में यह भी सामने आया है कि ईदुल इस्लाम केवल संगठन से जुड़ा नाम भर नहीं था, बल्कि छांगुर के गिरोह का सक्रिय सदस्य था और सीधे तौर पर गतिविधियों में सहयोग कर रहा था।

एजेंसी को दोनों के बीच बैंक ट्रांजैक्शन के पुख्ता प्रमाण भी मिले हैं, जिससे नेटवर्क की फंडिंग और विस्तार की पुष्टि होती है। एटीएस के मुताबिक, विशेष न्यायालय एटीएस/एनआईए लखनऊ द्वारा ईदुल इस्लाम के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

लंबे समय से निगरानी के बाद लोकेशन ट्रेस होने पर नागपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि ईदुल इस्लाम से पूछताछ के दौरान इस कथित सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क, फंडिंग और उत्तर प्रदेश में सक्रिय अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।