Sultanpur Police - Amrit Vichar

शर्मानाक : सुलतानपुर में पिता ने की नवजात बेटे की हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र में नौ माह के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 3 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे मड़हा गांव निवासी शंभूलाल कोरी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी रंजू और नौ माह के पुत्र रिवांश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार ले जाया गया, जहां से बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रिवांश की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में पत्नी रंजू की तहरीर पर थाना कुड़वार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी शंभूलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चलता आ रहा था। घटना के दिन भी मायके से लौटने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने यह कदम उठाया।

सुलतानपुर : इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी निलंबित, गोमांस से जुड़े मामले में पुलिस अधीक्षक की कारवाई
सुलतानपुर, अमृत विचारः गोमांस तस्करी से जुड़े एक मामले ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गंभीर अनियमितताओं के आरोप में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय, उप निरीक्षक अनिल यादव और हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि बरामद गोमांस को पुलिस रिकॉर्ड से गायब कर आरोपियों को लाभ पहुंचाया गया।

मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार का है, जहां रविवार रात हिंदू संगठन के सदस्यों ने गोवध की सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में गोमांस, हथियार और  वाहन बरामद किए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और आठ लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार कर आठ आरोपियों को न्यायालय भेजा था।

हालांकि, घटनास्थल के वीडियो में भारी मात्रा में गोमांस दिखने के बावजूद पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं किया। इसी खामी के चलते कोर्ट ने आरोपियों की रिमांड खारिज कर सभी आठों आरोपियों को रिहा कर दिया। इस घटनाक्रम से नाराज हिंदू संगठन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई। उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय पहले भी विवादों में रह चुके हैं और पूर्व में निलंबन झेल चुके हैं। गौरतलब हो कि सोमवार को निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक ने बल्दीराय थाने का प्रभार सौंपा था लेकिन चार्ज लेने से पहले निलंबन की कार्रवाई हो गई।

सुलतानपुर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर समेत दो गिरफ्तार
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की हत्या मामले में मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र शर्मा और प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, जिसने पूरी साजिश रची थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है। मृतक माता प्रसाद पांडेय प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे और उनका क्षेत्र में प्रभाव था। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीन को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बुधवार रात इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही कुड़वार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में पहले भी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

सुलतानपुर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बल्दीराय थाना पुलिस ने आत्महत्या के एक मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम सूबेदार का पुरवा मजरा विशवा निवासी राहुल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी ने मौके का मुआयना कर शव का पंचायतनामा भरवाते हुए पोस्टमार्टम कराया। मृतक पक्ष की तहरीर पर 19 मार्च को तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभ में दर्ज धारा 103(1) बीएनएस को संशोधित कर धारा 108 बीएनएस के तहत मामला तरमीम किया गया।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय (30), अमित मिश्रा (26) तथा लाले उर्फ सरजू विश्वकर्मा (26) को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर जिला कारागार सुलतानपुर भेज दिया गया है।

Navratri 2026 : सुलतानपुर जेल में मुस्लिम कैदी फहीम समेत 252 बंदियों ने रखा नवरात्र व्रत, कारागार में मंत्रों की गूंज
सुलतानपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला कारागार में 252 बंदियों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। इनमें एक मुस्लिम बंदी फहीम भी शामिल है, जिसने विधिवत धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। जेल सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नवरात्रि के पहले दिन कारागार परिसर स्थित मंदिर में कलश स्थापना के साथ पर्व का शुभारंभ किया गया।

बंदियों को प्रत्येक बैरक में कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। व्रत रखने वाले बंदियों में 14 महिला बंदी भी शामिल हैं। व्रत के दौरान बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार विशेष आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें उबला आलू, दूध, केले एवं चीनी शामिल हैं। मुस्लिम बंदी फहीम बैरक संख्या 4 में निरुद्ध है और वह भी शांतिपूर्ण ढंग से व्रत व पूजा-अर्चना कर रहा है।

कारागार प्रशासन के अनुसार धार्मिक गतिविधियां पूर्ण अनुशासन एवं शांति के साथ संपन्न हो रही हैं और इससे सुरक्षा व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। सूत्रों ने बताया कि महिला बंदियों के लिए कारागार में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहा है, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें।

वर्ष 2025 में 27 महिला बंदियों को प्रशिक्षण देकर रिहा किया गया, जबकि वर्तमान में 35 महिला बंदियों में से सात प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके अतिरिक्त कारागार में महिला एवं पुरुष बंदियों के लिए पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है तथा डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

सुलतानपुर : चिकित्सक हत्याकांड में दो दोषी करार, 24 मार्च को सुनाई जाएगी सजा
सुलतानपुर, अमृत विचार : चर्चित चिकित्सक डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बुधवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह और दीपक सिंह को हत्या सहित अन्य आरोपों में दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। अब अदालत 24 मार्च को दोषियों को जेल से तलब कर सजा का ऐलान करेगी।

डॉ. घनश्याम तिवारी की फाइल फोटो

एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई के दौरान फैसले को लेकर पूरे जिले की नजरें टिकी रहीं। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी पवन दूबे व वादी निशा तिवारी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने प्रभावी पैरवी करते हुए आठ अभियोजन गवाह पेश किए।  गौरतलब है कि लंभुआ क्षेत्र के सखोली कला गांव निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी में संविदा चिकित्सक थे।

23 सितंबर 2023 को कोतवाली नगर के नरायनपुर गांव में उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय नारायण सिंह, उनके पिता जगदीश नारायण सिंह, चचेरे भाई विजय नारायण सिंह और ड्राइवर दीपक सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान आरोपी विजय नारायण सिंह और जगदीश नारायण सिंह की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, फैसले के मद्देनजर मृतक की पत्नी निशा तिवारी की सुरक्षा बढ़ाते हुए तीन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अब पूरे मामले में सजा के ऐलान पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें  : यीडा की बड़ी कार्रवाई : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास चला बुलडोजर, 70 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त

सुलतानपुर : जमीनी विवाद में पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह व उनके बेटे समेत आठ को जेल
सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राणा अजीत प्रताप सिंह और उनके पुत्र समेत आठ लोगों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सोमवार शाम सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के कल्याणपुर निवासी जिलाजीत यादव ने अखंडनगर थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के अरविंद यादव पुत्र रामदीन यादव से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है।

शिकायत के अनुसार इसी विवाद के चलते राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, अरुण सिंह (रतनपुर, मैरवा निवासी), अमन यादव, आनंद यादव, अरविंद यादव (कल्याणपुर निवासी), सतीश सिंह, अमित सिंह (चंदीपुर निवासी) और हलचल तिवारी (नेमपुर, अंबेडकरनगर निवासी) समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था।

जिलाजीत यादव ने आरोप लगाया कि हमलावर पिस्टल, रिवाल्वर और लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए फायरिंग भी की, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में चारु निगम ने अखंडनगर के एसओ संत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था।

पुलिस ने रविवार देर रात राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, आदित्य सिंह, विक्कू सिंह उर्फ शिवा, अभिषेक प्रताप सिंह, रितिक राय, अजय प्रताप सिंह और संजीत यादव को गिरफ्तार किया। अखंडनगर थाने पर विरोध बढ़ने के बाद सभी आरोपियों को कोतवाली नगर स्थानांतरित कर दिया गया था।

नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां नवनीत सिंह ने उन्हें 23 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। सौरभ सांवन्त ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद सभी आठ आरोपियों को पुलिस सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सुलतानपुर : शादाब हत्याकांड में सगे भाई समेत तीन को उम्रकैद
सुलतानपुर, अमृत विचार : कोतवाली नगर क्षेत्र के भुआपुर में आठ वर्ष पूर्व हुए शादाब हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत ने बुधवार को अहम फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

अदालत ने वदूद, वसीम पुत्र नसीम तथा आफताब पुत्र जफर उल्ला को आजीवन कारावास के साथ  वदूद पर 72 हजार हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया वही दो अन्य पर 70-70 हजार रुपए अर्थदंड लगाते हुए हुए जेल भेज दिया। कोर्ट ने अर्थदण्ड की सम्पूर्ण रकम बतौर क्षतिपूर्ति मृतक के परिजन को देने का आदेश भी दिया है।

एडीजीसी पवन कुमार दूबे व वादी पक्ष के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल के अनुसार वादी मोहम्मद शमशाद से पुरानी रंजिश के चलते 3 मई 2018 की शाम करीब पांच बजे आरोपी बंदूक, राइफल और रिवाल्वर से लैस होकर आए और उसके भतीजे मोहम्मद शादाब को गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद दर्ज मुकदमे में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

मामले में एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसका विचारण किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए, जबकि बचाव पक्ष ने एक गवाह का परीक्षण कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दो सगे भाइयों वदूद , वसीम व आफताब  को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : UP : समाज कल्याण विभाग में ‘घोटाला सिंडिकेट’ से लड़ना आसान नहीं

सुलतानपुर पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को 2 ढाई घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद, आरोपी हिरासत में
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में 15 वर्षीय लड़की का अपहरण होने के बाद पुलिस ने ढाई घंटे के अंदर उसे सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह घटना शुक्रवार शाम सात बजे कुड़वार थाना क्षेत्र के गहरी रवानिया पश्चिम गांव की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुड़वार थाने की पुलिस को 15 वर्षीय लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कुड़वार के थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाकर घटना के मात्र ढाई घंटे के भीतर बालिका को बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सुलतानपुर : पत्नी को थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने रेत दिया पति का गला, 13 साल पहले की थी लव मैरिज
लंभुआ/सुलतानपुर, अमृत विचार। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगा मेला एक परिवार के लिए खौफनाक घटना में बदल गया। मामूली विवाद में पत्नी को थप्पड़ मारने की घटना ने खूनी साजिश का रूप ले लिया और प्रेमी ने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी फरार है।

जानकारी के अनुसार लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार (सरैया) गांव निवासी अमित सिंह ने 13 वर्ष पूर्व शिल्पी से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन बच्चे शिवा (12), महक (9) और यश (9) हैं। अमित मुंबई में ट्रक चालक था और करीब छह माह पहले उसकी दोस्ती सुलतानपुर के कामतागंज निवासी दीपक सिंह से हुई थी, जो वहीं ट्रक चलाता था।

इसी दौरान दीपक का अमित के घर आना-जाना शुरू हुआ और शिल्पी से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच संबंधों की जानकारी होने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसे परिजनों ने समझौते से शांत करा दिया था। बताया जाता है कि नवंबर 2025 में अमित पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर भेजकर स्वयं मुंबई में काम करता रहा। इसी बीच दीपक भी नौकरी छोड़कर सुलतानपुर आ गया और शिल्पी से संपर्क में रहा।

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर 13 फरवरी को अमित घर आया था। रविवार को पूरा परिवार घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित जनवारी नाथ धाम में दर्शन और मेला घूमने गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और गुस्से में अमित ने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया। यह दृश्य कथित प्रेमी दीपक ने देख लिया। रात में परिवार घर लौट आया और सब सामान्य बताया गया।

लेकिन सोमवार तड़के करीब पांच बजे दीपक घर में घुस गया और अलग कमरे में सो रहे अमित का चाकू से गला रेत दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। भयभीत शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई और बहन को घटना की जानकारी दी। बाद में उसने मुंबई में रह रहे देवर को फोन कर हत्या की सूचना दी।

देवर की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और खून से लथपथ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में पत्नी शिल्पी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी दीपक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

प्रथम दृष्टया दीपक द्वारा हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में दीपक से मृतक के पत्नी के प्रेम संबंध भी सामने आया है... चारू निगम, एसपी सुलतानपुर।

सुलतानपुर : चलती ट्रक को टक्कर मारने से कार में सवार मां-बेटे की मौत, दो अन्य घायल
सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई व दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। सभी लोग कार में सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक आगे जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। चालक को झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की।

हादसे में मसीह की बेटी संजू (27) को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि अमृता (40) नामक एक अन्य महिला भी घायल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लम्भुआ थाना के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य घायलों का इलाज हो रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : क्लोन ऐप से करोड़ों की ठगी के मामले में 7 आरोपियों को पकड़ा
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की साइबर क्राइम और एसओजी ने एक बड़े ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करते हुए असम और मुंबई से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक कंपनी का क्लोन ऐप बनाकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने विभिन्न पीड़ितों से कुल 2 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पत्रकारों को आज यहां बताया कि इस मामले की शुरुआत शफीपुर निवासी भास्कर पांडेय की शिकायत से हुई। उन्होंने फेसबुक पर शेयर बाजार में मुनाफा देने वाली एक कंपनी का विज्ञापन देखा था। ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी के लिए उन्होंने अपनी डिटेल्स भरीं। कुछ दिनों बाद उन्हें श्रुति असाती नाम की एक महिला का व्हाट्सएप कॉल आया, जिसने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए प्रेरित किया और एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया।

ग्रुप के टीचर/प्रोप्राइटर दौलत जैन ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एक स्कीम बताई, जिसमें कम समय में शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाकर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। विश्वास में लेकर भास्कर पांडेय से पहले कुछ पैसा लगवाया गया और उन्हें शुरुआती मुनाफा भी दिखाया गया। बाद में उनसे कुल 10,11,689.75 रुपये और लगवा लिए गए, जो उन्हें कभी वापस नहीं मिले।

जांच में पता चला कि यह धोखाधड़ी मूल कंपनी का क्लोन ऐप बनाकर की गई थी। भास्कर पांडेय की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि इसी गिरोह ने अमेठी के अभिषेक सिंह से लगभग 85 लाख रुपये और लखनऊ के अपनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी की थी। इन मामलों में भी संबंधित साइबर क्राइम थानों में केस दर्ज किए गए हैं।

सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जांच शुरू की। भास्कर पांडेय के खाते से ट्रांसफर किए गए पैसे की केवाईसी से पता चला कि यह राशि हनीफ एग्रो ट्रेडर्स (प्रोप्राइटर हनीफ काजी, कामरूप, असम) और शमशुद्दीन अहमद (कामरूप, असम) के खातों में गई थी। साइबर टीम ने असम जाकर हनीफ काजी और शमशुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने शफीकुल इस्लाम (बारपेटा, असम) और जाकिर खान (बारपेटा, असम) के कहने पर पैसों के लालच में अपने खाते दिए थे। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम मुंबई भेजी गई थी। विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर टीम ने मुंबई से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संतोष सुर्वे (निवासी भिवंडी, मुंबई), विजय ईश्वर कलान्तरे (निवासी नवी मुंबई, महाराष्ट्र) और फरीद मलिक (निवासी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।