Entertainment - Amrit Vichar

The Great Grand Superhero Trailer: 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर देख फैंस हुए उत्साहित, जानें कब रिलीज होगी जैकी श्रॉफ की फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जैकी श्रॉफ फिल्म की द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो इसी दिलचस्प सवाल को बड़े मनोरंजक अंदाज़ में पेश करती है। ज़ी स्टूडियोज़ और अमदावाद फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां बचपन की कल्पनाएं एलियन इनवेज़न से टकराती हैं। यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो संस्कृति को नई पहचान देती है और बच्चों के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही एक बड़ी भारतीय फिल्म साबित हो सकती है।

फिल्म के केंद्र में हैं जैकी श्रॉफ, जो अपने किरदार में हास्य, रहस्य, गर्मजोशी और आकर्षण का अनोखा मिश्रण लेकर आते हैं। क्या वह सच में सुपरहीरो हैं या यह सिर्फ एक बच्चे की कल्पना है जो अपने दादाजी को दुनिया का सबसे बड़ा हीरो मानता है? ट्रेलर इसी रहस्य को अंत तक बनाए रखता है। जैकी श्रॉफ ने कहा, "इस फिल्म की सबसे खास बात बच्चों की कल्पनाओं की दुनिया को देखना है। बचपन में हम सभी को लगता था कि हमारे हीरो कुछ भी कर सकते हैं।

इस ट्रेलर में वही मासूमियत, पागलपन और रोमांच है। इसमें एडवेंचर, एलियंस, एंटरटेनमेंट और एक सोशल मैसेज भी है।" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी ने कहा, "बच्चे दुनिया को सबसे मजेदार तरीके से देखते हैं। वे छोटी-सी घटना को भी सुपरहीरो कहानी बना सकते हैं। हम उसी ऊर्जा को फिल्म में लाना चाहते थे।" इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरद सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी नजर आएंगे। द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें :

Pati Patni Aur Woh 2 : इंदौर में फिल्म का जोरदार प्रमोशन, कॉलेज छात्रों के साथ थिरके आयुष्मान और रकुल

अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' के लिए यूपी-बिहार में मची होड़, डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए मिल रही रिकॉर्ड-तोड़ कीमत
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' रिलीज होने से कई महीने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह पैन-इंडिया फिल्म तेलुगु सुपरस्टार और तमिल हिटमेकर एटली का पहला कोलैबोरेशन है। अब बिहार के डिस्ट्रीब्यूटर्स इसमें बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में अर्जुन की वहां बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने हमें बताया, "बिहार के कई डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 'राका' के मेकर्स से संपर्क किया है ताकि वे राज्य के एक्सक्लूसिव राइट्स रिकॉर्ड कीमत पर खरीद सकें।" 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। एटली की इस फिल्म को शुरुआत में एए22X ए6 कहा जा रहा था (क्योंकि यह अर्जुन की 22वीं और एटली की छठी फिल्म है)। इस महीने की शुरुआत में फिल्म का टाइटल और लीड स्टार का फर्स्ट लुक सामने आया था।

हालांकि 'राका' तेलुगु में बनाई जा रही है, लेकिन यह हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। बिहार और हिंदी बेल्ट के अन्य क्षेत्रों में इस फिल्म को लेकर जो दिलचस्पी है, वह समझ में आती है, क्योंकि वहां अर्जुन की बहुत ज्यादा लोकप्रियता है। सूत्र ने आगे बताया, "अल्लू अर्जुन के बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में सबसे वफादार फैन बेस में से एक हैं।

उनकी पिछली फिल्म, 'पुष्पा 2: द रूल', ने इन क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और जबरदस्त डिमांड के कारण कई सिनेमाघर फिर से खुलने पड़े थे।" 'पुष्पा: द राइज' मूल रूप से केवल तेलुगु में रिलीज हुई थी, लेकिन उत्तर भारत में इसके क्रेज को देखते हुए मेकर्स को इसे हिंदी में डब करके रिलीज करना पड़ा। इसने अकेले हिंदी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिसका बड़ा श्रेय बिहार और उत्तर प्रदेश में इसकी शानदार सफलता को जाता है।

इसी वजह से अर्जुन ने 'पुष्पा 2' का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया था। यह फिल्म उत्तर में और भी बड़ी सफल रही, जिसने अकेले हिंदी में 812 करोड़ रुपये कमाए। सूत्र का कहना है, "डिस्ट्रीब्यूशन सर्कल को उम्मीद है कि 'राका' के साथ अल्लू अर्जुन को वैसी ही सफलता मिलेगी।" एटली द्वारा निर्देशित, 'राका' को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। यह फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :

World Laughter Day: नेटफिल्क्स पर हसी के डोज का इंतजाम, कपिल के शो पर धमाल मचायेगें समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' 100 करोड़ क्लब में दाखिल: 9 दिनों में 100.90 करोड़ की कमाई, प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर धमाल
मुंबईः बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 14 साल बाद 'भूत बंगला' के साथ एक बार फिर वापस लौटी है। फिल्म ने 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 3.75 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'भूत बंगला' में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 84.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने आठवें दिन 5.75 करोड़ और नवें दिन 10.75 करोड़ का कारोबार किया है।

इस तरह 'भूत बंगला' ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत 'भूत बंगला', में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर की अहम भूमिका है। यह फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

एनिवर्सरी 2026
एनिवर्सरी एक पॉलिटिकल थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत की गई फिल्म है, लेकिन उच्च रेटिंग और आकर्षक नाम के बावजूद यह दर्शकों को भ्रमित कर सकती है। कहानी एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर और उसके होटलियर पति के सुखी परिवार से शुरू होती है। उनकी शादी की सालगिरह पर बेटा अपनी मंगेतर से मिलवाता है, जो कभी उसकी मां की छात्रा रह चुकी होती है। धीरे-धीरे खुलासा होता है कि यह युवती बेहद क्रांतिकारी विचारधारा की समर्थक रही है, जिसे जनतंत्र विरोधी गतिविधियों के कारण विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था और इसमें मां की भी भूमिका थी।

संघर्ष तब गहराता है, जब उस युवती की लिखी किताब “The Change” लोकप्रिय हो जाती है और उसके विचार समाज में व्यापक राजनीतिक परिवर्तन की लहर पैदा करते हैं। मां, जो यथास्थितिवादी सोच रखती है, इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाती और परिवार के भीतर वैचारिक टकराव तेज हो जाता है। फिल्म राजनीति, विचारधाराओं के टकराव और उनके पारिवारिक रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभाव को दिखाने की कोशिश करती है। यह भी दर्शाती है कि उम्र, जड़ता, भावनात्मक जुड़ाव और मानसिक द्वंद्व किस तरह व्यक्ति की सोच को प्रभावित करते हैं।

हालांकि फिल्म एक डिस्टोपियन (काल्पनिक) परिवेश में आधारित है, जहां पात्र और उनका व्यवहार काफी असामान्य और अतिरंजित प्रतीत होता है। कई स्थितियों में उनकी प्रतिक्रियाएं अप्रत्याशित लगती हैं, जिससे कहानी से जुड़ाव कमजोर हो जाता है। कुल मिलाकर, एनिवर्सरी (2026) एक गंभीर विषय उठाती है, लेकिन उसकी प्रस्तुति उतनी प्रभावशाली नहीं बन पाती। यह फिल्म यह भी याद दिलाती है कि रेटिंग्स हमेशा किसी फिल्म की वास्तविक गुणवत्ता का सही पैमाना नहीं होतीं।-समीक्षक-ब्रज राज नारायण सक्सेना

ओटीटी : चिरैया
“चिरैया” Chirayya एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन से अधिक आपको सोचने पर मजबूर करती है। डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज इस फिल्म का मुख्य विषय मैरिटल रेप जैसा संवेदनशील और विवादित मुद्दा है, जिस पर भारत में अब भी स्पष्ट कानून नहीं है। फिल्म एक शादीशुदा जोड़े के रिश्ते के जरिए यह सवाल उठाती है कि क्या शादी के बाद भी महिला की इच्छा और सहमति का महत्व बना रहता है। विषय निस्संदेह गंभीर है, लेकिन फिल्म का ट्रीटमेंट कमजोर प्रतीत होता है। किरदारों की प्रस्तुति कई जगह अस्वाभाविक लगती है, जिससे दर्शक उनसे जुड़ नहीं पाता।

फिल्म में पितृसत्ता, फेमिनिज्म और LGBTQ जैसे मुद्दों को भी छूने की कोशिश की गई है, लेकिन इनका चित्रण कई बार एकतरफा और अतिरंजित लगता है। इससे कहानी का संतुलन बिगड़ता है और संदेश स्पष्ट नहीं हो पाता। तकनीकी पक्ष की बात करें, तो एडिटिंग सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आती है। सीन का फ्लो टूटता है और कई जगह घटनाक्रम समझना मुश्किल हो जाता है। निर्देशन, बैकग्राउंड म्यूजिक और स्क्रीनप्ले भी प्रभाव छोड़ने में असफल रहते हैं।

क्लाइमैक्स भी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। जहां संवाद और पारिवारिक हस्तक्षेप से समाधान की उम्मीद होती है, वहां फिल्म दहेज कानून जैसे मुद्दों को जोड़कर कहानी को उलझा देती है। हालांकि यह फिल्म एक महत्वपूर्ण सामाजिक बहस जरूर शुरू करती है और दर्शकों को असहज, क्रोधित और विचारशील बनाती है, लेकिन एक प्रभावशाली फिल्म बनने के लिए सिर्फ विषय का बड़ा होना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसका संतुलित और सशक्त प्रस्तुतीकरण भी आवश्यक है। कुल मिलाकर, “चिरैया” एक जरूरी मुद्दा उठाती है, पर एक मजबूत फिल्म नहीं बन पाती। समीक्षक-पंकज मुद्गल एनिवर्सरी (2026)

गोरखपुर में रिलीज हुआ पावर स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना 'टचबडी', इन भाषाओं में किया गया है शूट
गोरखपुर। भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'टचबडी' रिलीज हो गया है। फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' का बहुप्रतीक्षित गाना 'टचबडी' गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है।

पवन सिंह ने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और जोश लेकर आना है।

पवन सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक इंटेंस और एक्शन-पैक्ड कहानी है, इसलिए गाने में भी उसी तरह का दमदार टेम्पो और स्टाइल जरूरी था। उन्होंने कहा कि जॉनिता गांधी और अदिवि शेष जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। अभिनेता आदिवि शेष ने कहा कि 'टचबडी' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म "डकैत: एक प्रेम कथा" की ऊर्जा और उसके भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस है।

उन्होंने बताया कि जब इस गाने की कल्पना की गई थी, तभी यह तय हो गया था कि इसमें अलग स्तर की पावर, स्टाइल और पैन इंडिया अपील होनी चाहिए। फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' के निर्देशक शनील है। इस फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है।

Navratri Song: पवन सिंह के देवी गीत 'मईया के आरती' ने मचाया धमाल,127 मिलियन व्यूज पार
मुंबईः भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का देवी गीत 'मईया के आरती' यूट्यूब पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इस भक्ति गीत ने अब तक 127 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं, जो इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है। दर्शकों के बीच यह गीत लगातार पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर हो रहा है।

'मईया के आरती' गीत में पवन सिंह की दमदार आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने भक्तों का दिल जीत लिया है। इस गीत के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि संगीत श्याम-आजाद की जोड़ी ने तैयार किया है। गाने की रिकॉर्डिंग राकेश शर्मा ने की है और म्यूजिक प्रोग्रामिंग शिशिर पांडेय ने की है।

यह गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। भक्ति से भरपूर यह देवी गीत खास तौर पर नवरात्र और धार्मिक अवसरों पर काफी सुना जाता है। पवन सिंह की आवाज और भक्ति भाव से भरे बोलों ने इस गीत को भोजपुरी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

म्यूजिक कंपनी ने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया है और लोगों से चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की है। लगातार बढ़ते व्यूज यह साबित करते हैं कि भोजपुरी भक्ति गीतों की लोकप्रियता दर्शकों के बीच आज भी बरकरार है।

48 की हुईं रानी मुखर्जी: अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्लैक' से लेकर शाहरुख के साथ सुपरहिट्स... बॉलीवुड की क्वीन की शानदार कहानी
मुंबईः बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज 48 वर्ष की हो गई। मुंबई में 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म राजा की आयेगी बारात से की।

फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई लेकिन रानी ने अपने संजीदा किरदार के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1998 रानी के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्हें आमिर खान के साथ गुलाम और शाहरुख खान के साथ कुछ कुछ होता है में काम करने का अवसर मिला।

दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। कुछ कुछ होता है के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2002 तक का वर्ष रानी मुखर्जी के करियर के लिये बुरा साबित हुआ।

इस दौरान रानी मुखर्जी की हैलो ब्रदर, बादल, हर दिल जो प्यार करेगा, हद कर दी आपने, बिच्छू, कहीं प्यार ना हो जाये, चोरी चोरी चुपके चुपके, बस इतना सा ख्वाब है, प्यार दीवाना होता है और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

वर्ष 2002 में प्रदर्शित यश राज बैनर तले बनी फिल्म साथियां रानी मुखर्जी के करियर की हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में रानी की जोड़ी विवेक ओबेराय के साथ काफी पसंद की गयी। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म चलते-चलते में रानी को एक बार फिर से किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2004 रानी के करियर के लिये महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी युवा, हमतुम और वीर जारा जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों में रानी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया और अपने निभाये किरदारों के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'ब्लैक' रानी मुखर्जी के करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। रानी ने अपने सधे हुए अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

अभिनेत्री काजोल के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एआई और डीपफेक पर लगाई रोक
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने काजोल के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पूरी पहचान के गलत इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगा दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीपफेक और सोशल मीडिया के जरिए मशहूर हस्तियों की पहचान का दुरुपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा है कि बिना अनुमति किसी की पहचान का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। यह व्यक्ति की गरिमा पर सीधा हमला है। यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच की जस्टिस ज्योति सिंह ने सुनाया। इस मामले में काजोल ने कई वेबसाइट्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज, एआई चैटबॉट साइट्स और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। इन अज्ञात लोगों को कानूनी भाषा में 'जॉन डो' कहा जाता है, जिनकी पहचान अभी सामने नहीं आई है, लेकिन जो ऑनलाइन गलत गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं।

काजोल की याचिका में आरोप लगाया गया कि बड़ी संख्या में उनकी तस्वीरों और नाम का इस्तेमाल करके ऑनलाइन मर्चेंडाइज बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा, एआई की मदद से उनकी नकली तस्वीरें बनाई जा रही थीं। कुछ वेबसाइट्स पर उनकी पहचान का इस्तेमाल करते हुए अश्लील एआई चैटबॉट चलाए जा रहे थे।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि काजोल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी और सम्मानित अभिनेत्री हैं, जिनका करियर लगभग चार दशकों का रहा है। उन्हें पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उनकी पहचान एक मजबूत ब्रांड है, जिसे उन्होंने सालों की मेहनत से बनाया है। इस पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है और ऐसे मामलों में अदालत का हस्तक्षेप जरूरी है, ताकि किसी भी तरह का गलत फायदा उठाने से रोका जा सके।

कोर्ट ने कहा कि जो वेबसाइट्स और ऑनलाइन मार्केटप्लेस काजोल के नाम और तस्वीर वाले सामान बेच रहे थे, अगर ऐसा सामान घटिया क्वालिटी का हुआ, तो इससे काजोल की प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। जज ज्योति सिंह ने अपने आदेश में कहा, ''सभी दस्तावेज और शिकायत को देखने के बाद यह साफ है कि काजोल का मामला मजबूत है। अगर तुरंत रोक नहीं लगाई जाती, तो उन्हें नुकसान हो सकता था, जिसकी भरपाई बाद में संभव नहीं है।'' अदालत ने इस पर अंतरिम रोक लगाने का फैसला सुनाया।

इस आदेश के तहत अदालत ने सभी आरोपियों और अज्ञात लोगों को काजोल की पहचान के किसी भी तरह के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। इसमें उनका नाम, फोटो, आवाज, चेहरा, हाव-भाव और उनकी पहचान से जुड़ा हर पहलू शामिल है। खासतौर पर एआई, जनरेटिव एआई, डीपफेक, फेस मॉर्फिंग और चैटबॉट जैसे टूल्स के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाई गई है। कोर्ट ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और मर्चेंडाइज बेचने वालों को आदेश दिया है कि वे 72 घंटे के भीतर काजोल से जुड़े सभी गलत प्रोडक्ट्स को हटाएं और संबंधित लिंक डिलीट करें।

सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स को भी आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन और यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को भी आदेश दिया गया है कि वे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट होस्ट करने वाली वेबसाइट्स को 72 घंटे के भीतर ब्लॉक करें। इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।

‘भाभीजी घर पर हैं!’ अब बड़े पर्दे पर: कॉमेडी के बीच क्यूट सा लव... रोमांस और हंसी का नया तड़का
लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ अब बड़े पर्दे पर अपनी कॉमिक दुनिया का विस्तार करने जा रहा है। जी स्टूडियोज और संजय कोहली द्वारा प्रस्तुत, संजय कोहली व बिनैफर कोहली के निर्माण में बनी फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं!-फन ऑन द रन’ दर्शकों के लिए हास्य, भागदौड़ और मनोरंजन से भरपूर सफर लेकर आ रही है। इसी बीच फिल्म का रोमांटिक गीत ‘मनजोगी’ रिलीज किया गया है, जो फिल्म की तेज रफ्तार कॉमेडी के बीच एक भावनात्मक ठहराव का एहसास कराता है।

‘मनजोगी’: शोर के बीच... सुकून की धुन

जहां फिल्म हंसी, उलझनों और मजेदार परिस्थितियों से भरपूर है, वहीं ‘मनजोगी’ कहानी में एक कोमल और आत्मीय रंग घोलता है। सोनू निगम की मखमली आवाज में गाया गया यह गीत प्रेम को उसके सरल और निष्कपट रूप में प्रस्तुत करता है। यह गाना न तो दिखावटी है और न ही भारी-भरकम शब्दों का सहारा लेता है, बल्कि अपनी सादगी से सीधे दिल में उतरता है। गीत के बोल गुलाम मोहम्मद खावर ने लिखे हैं, जो भावनाओं को सहज शब्दों में पिरोते हैं, जबकि संगीत विशाल शेल्के का है, जिसकी धुन धीरे-धीरे मन में बस जाती है। ‘मनजोगी’ उन गीतों में से है, जो सुनते ही नहीं, बल्कि महसूस किए जाते हैं।

फिल्म में सितारों की जमावट

‘भाबीजी घर पर हैं!-फन ऑन द रन’ का निर्देशन शशांक बाली ने किया है। फिल्म में शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ़ शेख, रोहिताश्व गौर, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीवी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले ये किरदार अब बड़े पर्दे पर नए अंदाज में हंसी का तड़का लगाने को तैयार हैं।

सोनू निगम की आवाज में नया रंग

हाल ही में गंभीर और भावनात्मक प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार गायकी से प्रभावित करने के बाद, सोनू निगम ‘मनजोगी’ के जरिये एक हल्की-फुल्की और रोमांटिक सिनेमाई दुनिया में लौटते हैं। यह गीत साबित करता है कि उनकी आवाज हर तरह की भावनाओं को समान सहजता से व्यक्त करने में सक्षम है। ‘मनजोगी’ में उनकी गायकी प्रेम की मासूमियत और ठहराव को खूबसूरती से उभारती है।

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर

‘भाबीजी घर पर हैं!’ का सफर भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शोज में गिना जाता है। यह टीवी कार्यक्रम वर्ष 2015 में शुरू हुआ और अपनी सादगी, देसी हास्य और यादगार किरदारों के जरिये देखते ही देखते दर्शकों के दिलों में खास जगह बना गया। छोटे पर्दे पर वर्षों तक लगातार सफलता के बाद अब यही चर्चित दुनिया बड़े पर्दे पर एक नए विस्तार के साथ दस्तक दे रही है। टीवी की सीमित लोकेशन्स और एपिसोडिक कहानियों से निकलकर, ‘भाबीजी घर पर हैं! – फन ऑन द रन’ सिनेमाई पैमाने पर कहानी, किरदारों और मनोरंजन को और व्यापक रूप में पेश करती है। यह फिल्म न सिर्फ़ शो के पुराने प्रशंसकों के लिए एक खास अनुभव है, बल्कि उन दर्शकों के लिए भी एक नया प्रवेश द्वार खोलती है, जो पहली बार इस कॉमिक दुनिया से रूबरू होंगे।

अंगूरी भाभी और शुभांगी अत्रे का भावनात्मक रिश्ता

फिल्म के साथ-साथ शुभांगी अत्रे भी इन दिनों चर्चा में हैं। ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर और इस किरदार को लेकर भावनात्मक बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि लगभग नौ साल से अधिक समय तक अंगूरी भाभी को निभाना उनके लिए एक यादगार और आत्मीय अनुभव रहा है। उनके अनुसार, यह किरदार अब उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने इसे कभी चुनौती नहीं माना, बल्कि एक जिम्मेदारी के रूप में निभाया और पूरे समर्पण के साथ इस किरदार को दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया।

आखिरी सांस तक करना... चाहती हूं अभिनय

शुभांगी अत्रे का कहना है कि कैमरे के सामने रहना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि प्रेम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिनय ही उनकी असली पहचान है और वे चाहती हैं कि जीवन की आखिरी सांस तक अच्छे और सार्थक किरदार निभाती रहें। यह जुनून और ईमानदारी ही उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान देती है।

फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं! – फन ऑन द रन’ सिर्फ हंसी-मज़ाक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और आनंद का संदेश भी देती है। इसी भावना से प्रेरित होकर फिल्म के प्रचार से जुड़ी संस्थाओं ने भी स्वस्थ जीवनशैली और खुशहाल मन को महत्व देने की बात कही है। कलाकारों का मानना है कि जब मन प्रसन्न होता है, तभी मनोरंजन का असली आनंद मिलता है।

Vadh 2 Review: देर से मिलता इंसाफ लेकिन असर अधूरा, स्क्रीन पर पूरी तरह नहीं चमकी फिल्म
वध 2 एक गंभीर क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो यह अहम सवाल उठाती है कि जब इंसाफ मिलने में बहुत देर हो जाए, तो एक आम आदमी के पास क्या विकल्प बचते हैं। फिल्म की मूल भावना “देर से मिला न्याय भी न्याय ही होता है” के विचार के इर्द-गिर्द घूमती है।

कहानी का आइडिया दमदार है और यह समाज व सिस्टम से जुड़े कई अहम सवाल खड़े करती है, लेकिन स्क्रीन पर इसका असर पूरी तरह बन नहीं पाता। फिल्म की शुरुआत धीमी है और पहले हिस्से में कहानी बहुत आराम से आगे बढ़ती है। कई दृश्य अनावश्यक रूप से लंबे लगते हैं और कुछ जगह दर्शक को पहले ही अंदाजा हो जाता है कि आगे क्या होने वाला है। हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस बढ़ता है और दूसरे हिस्से में फिल्म कुछ हद तक पकड़ बनाती है। यदि शुरुआती हिस्से को थोड़ा और टाइट रखा जाता, तो फिल्म कहीं अधिक प्रभावशाली हो सकती थी।

अभिनय के मामले में वध 2 मजबूत नजर आती है। संजय मिश्रा अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठते हैं और बिना किसी अतिरिक्त ड्रामे के भावनाओं को प्रभावी ढंग से सामने रखते हैं। नीना गुप्ता भी अपने रोल में सच्चाई और गहराई लेकर आती हैं। खासकर भावनात्मक दृश्यों में उनका अभिनय सराहनीय है। सहायक कलाकारों की भूमिकाएं भले ही सीमित हों, लेकिन कहानी की जरूरत के हिसाब से वे ठीक बैठती हैं।

तकनीकी पक्ष औसत कहा जा सकता है। सिनेमैटोग्राफी ठीक-ठाक है, लेकिन कुछ नया या यादगार पेश नहीं करती। एडिटिंग और बेहतर हो सकती थी, क्योंकि कई जगह फिल्म खिंची हुई महसूस होती है। बैकग्राउंड म्यूजिक माहौल बनाने की कोशिश करता है, पर वह अपेक्षित प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह सफल नहीं होता।

क्लाइमेक्स में फिल्म एक स्पष्ट संदेश देने और नैतिक सवाल उठाने की कोशिश करती है। यह हिस्सा दर्शक को सोचने पर मजबूर जरूर करता है, लेकिन जिस गहरे असर की उम्मीद रहती है, वह पूरी तरह उभरकर सामने नहीं आता।

कुल मिलाकर, वध 2 एक अच्छी सोच और मजबूत अभिनय वाली फिल्म है, लेकिन इसकी धीमी रफ्तार और औसत प्रस्तुति इसकी सबसे बड़ी कमजोरियां हैं। यदि आपको गंभीर विषयों पर बनी स्लो-बर्न थ्रिलर फिल्में पसंद हैं और आप तेज-तर्रार मनोरंजन की अपेक्षा नहीं रखते, तो यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है।

समीक्षक-प्रदीप शर्मा

राजपाल यादव जेल पहुंचे: 15 साल पुरानी फिल्म की एक गलती ने डुबोई पूरी कमाई, 6 महीने की सजा काटने के लिए तिहाड़ में सरेंडर
मुंबईः राजपाल यादव... वो नाम जो बॉलीवुड में अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और हंसाने की कला के लिए जाना जाता है, आज एक गंभीर मुकदमे की वजह से तिहाड़ जेल में हैं। मामला कोई नया नहीं, बल्कि 15 साल पुरानी एक फिल्म से जुड़ा है, जिसकी असफलता ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

पूरा मामला क्या है?

साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) बनाई। इस फिल्म के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। दुर्भाग्य से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। कमाई न होने के कारण लोन चुकाने में दिक्कत हुई और मामले की शुरुआत हो गई।

लोन चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (धारा 138) के तहत केस दर्ज कराया। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी करार दिया और 6 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई। 2019 में सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।

हाई कोर्ट से मिली थी थोड़ी राहत, लेकिन...

राजपाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की। जून 2024 में कोर्ट ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया और बकाया राशि चुकाने का मौका दिया। लेकिन इस दौरान ब्याज और अन्य शुल्क जोड़कर बकाया रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कोर्ट ने कई बार समय दिया, लेकिन राजपाल तय समयसीमा में पूरा भुगतान नहीं कर पाए। अक्टूबर 2025 तक उन्होंने दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए सिर्फ 75 लाख रुपये जमा किए। कोर्ट ने पाया कि अभी भी बड़ी रकम बाकी है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी और अंतिम फैसला

4 फरवरी 2026 को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद किसी को बार-बार नरमी नहीं दिखाई जा सकती। राजपाल ने एक हफ्ते की और मोहलत मांगी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। जज ने नोट किया कि राजपाल ने पिछले कई सालों में करीब 20 बार अपने वादे पूरे नहीं किए।

अगले दिन 5 फरवरी 2026 को राजपाल के वकील ने 25 लाख रुपये का नया चेक और पेमेंट शेड्यूल पेश किया, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर ऑर्डर वापस लेने से इनकार कर दिया। उसी शाम करीब 4 बजे राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

जेल में सरेंडर से पहले इमोशनल बयान

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव ने अपनी आर्थिक तंगी को लेकर बेहद भावुक होकर कहा: “मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई मदद करने वाला नहीं है। मुझे अकेले ही इस मुश्किल का सामना करना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मुश्किल वक्त में कोई साथ नहीं देता। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने दोस्तों या प्रियदर्शन जैसे लोगों से मदद क्यों नहीं मांगी, तो उनका जवाब था – “यहां सब अकेले हैं।”

क्या है आगे का रास्ता?

राजपाल यादव को 6 महीने की साधारण कैद की सजा हुई है। जेल में रहते हुए भी वे पैरोल या जमानत के लिए अपील कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें सजा काटनी होगी।

यह मामला एक बार फिर सेलिब्रिटी लाइफ के उस कड़वे सच को उजागर करता है – जहां बाहरी चमक के पीछे कई बार गहरी आर्थिक और मानसिक परेशानियां छिपी होती हैं। राजपाल यादव के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री अब उनके जल्द बाहर आने की कामना कर रहे हैं।