Code of Conduct Violation - Amrit Vichar

IPL 2026 : फोर्थ अंपायर से उलझना पोलार्ड को पड़ा भारी, BCCI ने लगाया मैच फीस का 15% जुर्माना
धर्मशाला। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर चौथे अंपायर के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी लागू मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को यहां खेले गए मैच के दौरान घटी। मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से जीत हासिल की।

आईपीएल ने शुक्रवार सुबह जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर आईपीएल की खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए उनकी लागू मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।''

इसमें कहा गया है, ''पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का उपयोग' से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में घटी जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर के लिए अपशब्द कहे।''

पोलार्ड ने अपना अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी पंकज धरमानी द्वारा लगाए गए दंड को मान लिया। पोलार्ड पर पहले भी आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें :

IPL Playoffs : इकाना स्टेडियम में सीएसके से मुकाबला आज, घरेलू मैदान पर हिसाब बराबर करने को तैयार LSG

IPL 2026: RCB ऑलराउंडर पर चला BCCI का हंटर, आईपीएल मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना भरेगें टिम डेविड
रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर टिम डेविड पर आईपीएल की खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं।

टिम को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "ऐसे हावभाव का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक हों।" टिम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सज़ा को मान लिया।

आरसीबी ने इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट/ नाबाद सात रन) और क्रुणाल पांड्या (73) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुम्बई इंडियंस को दो विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई जबकि इसी के साथ मुम्बई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

यह भी पढ़ें:

विश्व चैंपियनशिप में एक्शन : जेवलिन स्टार नीरज की वापसी का इंतजार, डायमंड लीग डेब्यू के लिए सचिन यादव तैयार

RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने ठोंका भारी जुर्माना, अंपायर को अपशब्द कहने पर हुई सख्त कार्रवाई
रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस करने के कारण आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ''रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।'' इसमें कहा गया है,

''एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो 'मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग' करने से संबंधित है। यह घटना 17.2 ओवर में घटी जब एंडी ने चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस की।

एंडी ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी अमित शर्मा के फैसले को स्वीकार कर लिया है। आरसीबी ने यह मैच दो विकेट से जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें :

पहलवान विनेश फोगाट को लगा बड़ा झटका : WFI ने भेजा कारण बताओ नोटिस, नेशनल कुश्ती में शामिल होने पर रोक

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बर्गर पर जुर्माना, एलएसजी के खिलाफ मैच में आक्रामक व्यवहार पड़ा भारी
लखनऊ। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस 30 वर्षीय खिलाड़ी के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

बयान के अनुसार, ''राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।''

बर्गर को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो ''मैच में किसी अन्य खिलाड़ी से अपमानजनक या आक्रामक अंदाज वाली भाषा का उपयोग, प्रतिक्रिया या इशारा करने से संबंधित है।''

इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपराध स्वीकार कर लिया। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। रॉयल्स ने इस मैच में 40 रन से जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें :

MI vs CSK: विल जैक्स की एंट्री से चेन्नई की राह हुई मुश्किल, धोनी की वापसी से बढ़ा जोश, देखें प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

UP: सांसद जियाउर्रहमान के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई पर रोक
प्रयागराज, एजेंसी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगा दी है।

मुकदमे को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि मौजूदा मामला 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भादंसं की धारा 188 (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन) और जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 126 (चुनाव के दिन जनसभा पर रोक) के तहत दंडनीय अपराध के लिए दर्ज कराया गया था।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ केवल यह आरोप है कि 21 अप्रैल, 2024 को रात करीब पौने ग्यारह बजे याचिकाकर्ता ने अपने साथियों के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया। अधिवक्ता ने दलील दी कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।

अपर महाधिवक्ता ने हालांकि इस दलील का विरोध किया, लेकिन वह याचिकाकर्ता के वकील द्वारा तथ्यों को लेकर दिए गए तर्क को काट नहीं सके। अदालत ने कहा, इस मामले के रिकॉर्ड और याचिकाकर्ता के वकील की दलील पर गौर करने पर यह अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि इस मामले पर विचार करने की आवश्यकता है। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि आठ दिसंबर तय की और तब तक के लिए मुरादाबाद के सिविल जज, एमपी..एमएलए की अदालत में लंबित इस मामले में सुनवाई पर रोक लगा दी।

तेज गेंदबाज मुकेश पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी पर लगा जुर्माना
मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मुकेश को अनुच्छेद 2.2 के अंर्तगत लेवल एक के उल्लघंन के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदानी उपकरण या ‘फिक्स्चर और फिटिंग’ के दुरुपयोग’ से संबंधित है। दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को यहां मुंबई इंडियंस से 59 रन से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

मुंबई इंडियंस इस जीत से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी। आईपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुकेश कुमार ने अनुच्छेद 2.2 के लेवल एक के उल्लघंन को और मैच रेफरी का जुर्माना स्वीकार कर लिया है। ’’ इसके अनुसार, ‘‘आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला मान्य होता है। ’’ मुकेश ने बुधवार को अपने चार ओवरों में 48 रन दिए और दो विकेट लिए। उनके आखिरी ओवर में तीन छक्के और दो चौकों से 27 रन बने।

ये भी पढ़े : लखनऊ पहुंची रॉयल चैलेंजर की टीम, SRH के खिलाफ इकाना में होगा मैच

CSK vs KKR: आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए वरुण चक्रवर्ती, BCCI का एक्शन, इस बात के लिए ठोका जुर्माना
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई की टीम ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में दो विकेट से जीत हासिल की।

इससे कोलकाता की टीम के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। आईपीएल के बयान में घटना का ब्योरा दिए बिना कहा गया है, ‘वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध और मैच रेफरी का फैसला स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।’

अनुच्छेद 2.5 किसी भी ‘‘किसी खिलाड़ी द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा या इशारे से संबंधित है जो आउट होने पर बल्लेबाज की ओर निर्देशित होता है।’’ मैच में दो विकेट हासिल करने वाले चक्रवर्ती ने डेवाल्ड ब्रूइस को 52 रन पर आउट करने के बाद उन्हें मैदान छोड़ने का इशारा किया था। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़े : Playoff Match : मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए राजधानी पहुंची RCB, 'करो या मरो' की स्थिति में लखनऊ की टीम

पंड्या, नेहरा ने किया IPL आचार संहिता का उल्लंघन, मैच फीस का लगा 25 % जुर्माना
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56 मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी पूरी टीम तथा गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है मंगलवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है।

चूंकि आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध है इसलिए पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर और concussion substitute सहित मैच खेल रही टीम के सभी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 %, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।

वहीं गुजरात टाइटन्स के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 % जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार करते हुए मैच रेफरी की सजा को स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें : Operation Sindoor : सेना के एक्शन पर भारतीय क्रिकेटरों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं, गंभीर-सहवाग समेत इन क्रिकेटरों ने दिया ये बयान

लखीमपुर खीरी: नगर पालिका पलिया अध्यक्ष पद के उपचुनाव में 48.87 प्रतिशत मतदान
पलिया कलां, अमृत विचार। पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। नगर पालिका क्षेत्र के 48.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, प्रेक्षक सिद्धार्थ, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह आदि अधिकारी अपने काफिले के साथ बूथों का निरीक्षण करते रहे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा और कुंता अग्रवाल ने आचार संहिता के उल्लंघन के दिनभर आरोप लगाए।

पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती तीन घंटे में मतदाता कम ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन उसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। उपचुनाव के लिए 12 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 42 बूथों पर 39043 मतदाताओं को मतदान करना था। ऐसे में सुबह आठ से नौ बजे तक मात्र 3.44 प्रतिशत ही मतदाता बूथों पर मतदान करने पहुंचे। सुबह 11 बजे तक 19.77 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। 11 बजे के बाद मतदान में तेजी देखने को मिली और एक बजे तक मतदान प्रतिशत 32.07 प्रतिशत तक पहुंच गया। दोपहर तीन बजे तक 41.16 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक प्रशासन ने 48.87 प्रतिशत मतदान होने की बात कही है। चुनाव को संपन्न कराने के लिए पलिया से लेकर जिले तक के अधिकारियों की टीम मौजूद रही और सभी मतदान केंद्रों पर जाकर अधिकारियों ने जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स केंद्रों पर तैनात रहा।

बुजुर्गों और युवाओं में दिखा उत्साह
मतदान के लिए बुजुर्गों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मोहल्ला ढाकिन के 79 वर्षीय बदलूराम वॉकर के जरिए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मतदान सभी को करना चाहिए और अपने मन के जनप्रतिनिधि को चुनकर जनता की सेवा में तैयार करना चाहिए। इसके अलावा युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।

डीएम ने मतदान केंद्रों का जायजा लेकर दिए दिशा-निर्देश
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी गणेश प्रसाद साहा, एडीएम संजय सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, आरओ वीएन उपाध्याय, एआरओ विमल कुमार श्रीवास्तव, बृजराज सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव, जोनल मजिस्ट्रेट यूके सिंह व अन्य अधिकारियों की टीम के साथ जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथों का जायजा लिया। यहां उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बेहतर ढंग से मतदान कराने के निर्देश दिए। रामलीला बालिका इंटर कॉलेज में भी अधिकारी पहुंचे और बूथों में जाकर मतदान के बारे में पीठासीन अधिकारियों से जानकारियां लीं। मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

ड्रोन के जरिए रखी गई नजर
चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा इस बार ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया। ड्रोन के जरिए पूरे मतदान केंद्रों के आसपास प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से नजर रखने का कार्य किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद भी बड़ी तादाद में पुलिस बल केंद्रों के बाहर तैनात रहा और मतपेटियों को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में ले जाने के लिए अलर्ट दिखाई दिया।

रामलीला मतदान केंद्र के बाहर कुछ दूरी पर हुआ हंगामा
श्री रामलीला बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के कुछ दूरी पर पांडेय बाबा गली के पास एक पालिका सदस्य पर सत्ता पक्ष के लिए फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने हंगामा किया। महिला प्रत्याशी के अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नाम लेकर पालिका सदस्य पर सत्ता पक्ष में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से भीड़ को हटाया।

शाम छह बजे बाद खोला गया नेपाल बॉर्डर
उपचुनाव होने के चलते सोमवार की शाम छह बजे भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर को सील कर दिया गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद बॉर्डर को खोला गया है। बॉर्डर पर तैनात गौरीफंटा एसएसबी के इंचार्ज सहायक कमांडेंट समीर सेन ने बताया कि सीमा सील के दौरान मंगलवार को वाहनों के आवागमन के साथ ही पैदल आवाजाही भी पूरी तरह से बंद रही। इमरजेंसी सेवाओं व एंबुलेंस को ही छूट दी गई। मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम छह बजे के बाद सीमा को खोला गया है।

डीएम, एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, परखी मतगणना की तैयारियां
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी गणेश प्रसाद साहा संग मंडी समिति पलिया कला में मतदान के उपरांत मतपेटियों को सुरक्षित रखे जाने हेतु बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने मतगणना पंडाल में लगाई गई टेबल सहित मतगणना से जुड़ी अन्य तैयारियां की विस्तृत समीक्षा की संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव मौजूद रही।

पूर्व सांसद कादिर राणा को आचार संहिता उल्लंघन मामले में जमानत मिली
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद कादिर राणा को मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों में जमानत मिल गई है। राणा बुधवार को यहां की विशेष सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए जहां पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने प्रत्येक मामले में 25,000 रुपये का मुचलका भरे जाने के बाद उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर दी।

राणा के अलावा अन्य लोगों को मीरापुर में उपचुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया था। चुनाव अवधि के दौरान अधिकारियों द्वारा ये अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।  राणा के वकील नकली सिंह त्यागी ने यह पुष्टि की कि जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है और पूर्व सांसद को रिहा कर दिया गया है।

कादिर राणा की बहू सुबुल राणा मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार थीं, लेकिन वह भाजपा के मिथिलेश पाल से चुनाव हार गईं। मीरापुर में मतदान 20 नवंबर को हुआ और नतीजे 23 नवंबर को जारी किए गए।

यह भी पढ़ें:-Crime: कसाई ने की 'लिव-इन पार्टनर' की गला घोंटकर हत्या, शव के 40 से 50 टुकड़े कर जंगल में फेंका

अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी सहित 13 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
अमेठी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद भी अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा का कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क जारी है शनिवार को थाना बाजार शुक्ल अंतर्गत मंगरौली चौराहा पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को चौराहे पर भीड़ इकट्ठा कर संवाद करना महंगा पड़ गया। जिले में आदर्श आचार संहिता क्रम में बाजार शुक्ल थाने में तैनात दरोगा की तहरीर पर कांग्रेस प्रत्याशी सहित 13 नामजद व 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा बाजार शुक्ल थाने में दर्ज किया गया है।

पूरा मामला बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के मंगरौली चौराहा का है जहाँ शनिवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा लोगों से चुनाव को लेकर जनसंवाद करने लगे देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ इक्कट्ठा हो गई। आचार संहिता लागू होने के कारण भीड़ इक्कठा करना कांग्रेस प्रत्याशी को महंगा पड़ गया। बाजार शुक्ल थाने में तैनात हल्का दरोगा वीरेंद्र कुमार पांडे की तहरीर पर थाना बाजार शुक्ला में 143/188 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें नामजद आरोपी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के साथ मजहर अहमद पुत्र अबरार, इकरार अहमद पुत्र अबरार, बेचू खान पुत्र दरगाही, इराफ पुत्र आसफ अहमद, सलमान अहमद पुत्र गुलाम नबी, रईस अहमद निवासी पूरे कुदावन, वासिफ निवासी मंगरौली, शाहिद पुत्र अमीन, इसराइल हक उर्फ़ कलूट बाबू निवासी कासिमपुर, दानबाबू निवासी बलापुर,  मेराज निवासी पुरे तालेबन, इब्राहिम गुर्जर निवासी मंगरौली समेत 20 से 25 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वही बाजार शुक्ल थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि बिना उपजिलाधिकारी की अनुमति के अधिक संख्या में लोगों का इकट्ठा होना धारा 144 का उल्लंघन है अतः विधि विरुद्ध मामले को संज्ञान में लेते हुए अभियोग पंजीकृत किया जाएगा उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Live Lok Sabha Elections 2024 6th Phase: यूपी में छठवें चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक हुआ 37.23 फीसदी मतदान

आचार संहिता के उल्लंघन पर तत्काल होगी FIR, DM बाराबंकी ने दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को लोक सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक हुए कार्यों की प्रगति के लिए जनपद में नामित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव से सम्बंधित सभी तैयारियों को शीघ्र अंतिम रूप दे दिया जाए। साथ ही किसी भी कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने में कोई कोर कसर बाकी न रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर कहीं से आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आये तो उसमें तुरंत एफआईआर करवाई जाए।

डीएम ने कहा कि बैलेट मतपत्रों की छपाई, फैसिलिटेशन सेंटर, वेबकास्टिंग, बसों वाहनों की व्यवस्था, टेंट, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, खान पान, किराया, पारिश्रमिक से लेकर बिजली आपूर्ति, संचार, नवीन मंडी परिसर की व्यवस्था, मतगणना स्थल की व्यवस्था समेत अन्य सम्बंधित कार्यों की प्रगति के संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य प्रयास करके 20 अप्रैल तक अवश्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि पच्चासी साल से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिवायांगजन की संख्या के लिए आकलन समय से कर लिया जाए और उसी अनुसार बैलेट को नियमानुसार प्राप्त कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद के जिस किसी स्थान पर संचार व्यवस्था में समस्या है। उसे समय रहते दूर कर लिया जाना सुनिश्चित किया जाए। मतदान के दिन भीषण गर्मी का मौसम देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अभी से तैयारी करे और ओआरएस आदि की समुचित मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करे। डीएम ने उड़न दस्ता कार्य में कतई ढील न करने की बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए पूरा जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। हम सब को अपने इन दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अ. सुदन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -Ayodhya news : तेज धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान, एक की मौत-कई घायल, रेस्क्यू में जुटे जवान