Hardoi Police - Amrit Vichar

हरदोई : कार और स्कूल बस में जोरदार टक्कर, 9 छात्र-छात्रायें घायल
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर एक सड़क हादसे में स्कूली बस चालक समेत नौ छात्र-छात्राएं घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गलत दिशा से आ रही एक कार ने स्कूली बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में लविश सिंह, रियांश, आयुष, दिव्या, अयांश, रुद्र सिंह, अंशी यादव, सूर्य कुमार और आयुषी शामिल हैं।

सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी भी जख्मी
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सांडी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 29 अप्रैल को नेकपुर हातिमपुर निवासी अमित कुमार अपनी माता और भाभी सविता के साथ बाइक से एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में ग्राम सैतियापुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी भाभी के कान से सोने का झाला छीन लिया और फरार हो गए थे। इस मामले में सांडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच 13 और 14 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बघौली रोड की ओर से लूटा गया सामान बेचने के लिए आने वाले हैं।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शीलू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल ब्रिजेश कुमार शुक्ला भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने सांडी क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना के अलावा सुरसा थाना क्षेत्र के बिलग्राम-हरदोई रोड पर चोरी की एक अन्य वारदात में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो सोने के कान के झाले, दो मोबाइल फोन, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

Hardoi News : ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत, परिजनों में कोहराम
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में ईंट भट्टे पर खोदे गए गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से सगे मासूम भाई बहन की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम चिमना स्थित आशीष ईंट भट्टे पर लखीमपुर खीरी के अमीननगर निवासी इरशाद खान का परिवार ईंट पथाई का कार्य करता है।

रविवार रात को इरशाद का पुत्र अफसद (7) और पुत्री उकसार (9) भट्टे के पास खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि भट्टे पर जल निकासी के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें हालिया बारिश के कारण काफी पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे अचानक उस गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए।

काफी देर तक बच्चों के न दिखने पर जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो उनके शव पानी में उतराते मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हरदोई : फंदे से लटकते मिले चचेरे भाई-बहन, खुदकुशी की आशंका, जानें पूरा मामला
हरदोई। हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक और नाबालिग लड़की के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते पाये गये। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों चचेरे भाई-बहन थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बबुरही गांव में रवि कुशवाहा (25) नामक युवक और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन के शव गन्ने के खेत में पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से लटकते पाये गये।

सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई : बिजली ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो सदस्य मुठभेड़ में घायल, आठ गिरफ्तार
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले और ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह से आज तड़के सुबह पुलिस से मुठभेड़ हुई है जिसमे दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए है। स्वाट, सर्विलांस और थाना अरवल पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की,जिसके बाद बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी सत्येन्द्र और गजेन्द्र के पैर में गोली लगी, जबकि मौके से कुल आठ शातिर चोरों को दबोच लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फर्रुखाबाद के उमरापुर निवासी सत्येन्द्र, प्रवेश, सुरेन्द्र और अनूप, कासगंज का गजेन्द्र तथा हरदोई के स्थानीय निवासी मुनेन्द्र, रोहित और अजय शामिल हैं।

यह गिरोह लंबे समय से आसपास के जनपदों में सक्रिय था और रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर कॉपर वायर और तेल चोरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सरगना सत्येन्द्र और सुरेन्द्र पर कई जिलों में लूट,चोरी और गैंगस्टर एक्ट के गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाला गिरोह अरवल क्षेत्र के टिलिया घटवासा गांव में वारदात की फिराक में है।सूचना पर स्वाट,सर्विलांस और अरवल पुलिस ने घेराबंदी की।

मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पार फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो को पैर में गोली लगी और घेराबंदी कर कुल 8 बदमाशों को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49,000 रुपये नकद, 50 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, तीन बंडल कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त भारी उपकरण बरामद किए हैं।

इसके अलावा एक सफेद कार, दो अवैध तमंचे , चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए। सभी आठों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घायल बदमाशों का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।

Hardoi News : गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है। आरोपी पर चोरी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया थाना सुरसा में दर्ज मुकदमे में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत फरार चल रहे अभियुक्त धीरज गुप्ता निवासी कासिमपुर जिला हरदोई के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बम्हनाखेड़ा में आरोपी के दो मंजिला भवन को कुर्क किया। यह संपत्ति गाटा संख्या 270 और 273 में स्थित है, जिसका कुल रकबा 0.1135 हेक्टेयर (आंशिक हिस्सा) है।

प्रशासन के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 25 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

हरदोई : ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शनिवार मध्यरात्रि के बाद मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पाली और पचदेवरा की संयुक्त टीम शनिवार रात करीब दो बजे गयाई चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुडरामऊ की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान कुलदीप उर्फ गब्बर निवासी नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 20 हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, कारतूस, स्विफ्ट कार तथा करीब 40 लीटर चोरी का तेल बरामद किया है। इसके अलावा तेल चोरी में प्रयुक्त डिब्बे, पाइप, आरी के ब्लेड और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसका गिरोह पिछले एक सप्ताह के दौरान पाली, पचदेवरा और बिलग्राम थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।

आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। साथ ही गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और चोरी का तेल खरीदने वाले नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

हरदोई : तेज रफ्तार कार बस में घुसी, भीषण टक्कर के बाद लगी आग, भागे वाहन सवार
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात रोडवेज बस अड्डे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार में सवार चार से पांच युवक बाहर निकलकर मौके से फरार हो गए। उनके निकलते ही आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में कार के साथ-साथ बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने तक कार और बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि आसपास खड़ी अन्य बसें आग की चपेट में नहीं आईं। पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश कार के नंबर के आधार पर की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

हरदोई : 50 हजार के इनामी सर्राफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस ने शाहाबाद थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया 10 फरवरी को क्षेत्र के ग्राम मलकापुर में अनीस खान के घर में 4-5 बदमाश घुस गए थे और उन्हें बंधक बनाकर घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद तथा आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान इस मामले से संबंधित आरोपी मुकीम निवासी पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली में सर्राफा का काम करता है और चोरी के आभूषण खरीदता है।

शाहाबाद की घटना में लूटे गए आभूषण भी उसने खरीदकर उनका स्वरूप बदलकर बेच दिया था, जिससे प्राप्त धन का कुछ हिस्सा उसके पास से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है।

हरदोई पुलिस का रैपिड एक्शन... 9 घंटे में छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले मनचला गिरफ्तार
हरदोईः उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्रेम में इंटरमीडिएट की छात्रा पर बांके से जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर मुठभेड़ में घुटने में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लोनार क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय छात्रा बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर सहेली के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी असलापुर निवासी पंकज ने जगदीशपुर गांव के बाहर उसकी बाइक रुकवाई और बांके से सिर पर हमला कर दिया। छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

परिजनों का आरोप है कि पंकज लंबे समय से शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर लगातार परेशान कर रहा था। इसकी लिखित शिकायत पहले ही कोतवाली लोनार में दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़े और यह वारदात हो गई। इस मामले में लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज रामबली और हेड कांस्टेबल अजीत कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया था।

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को लेकर मध्यरात्रि बाद दो बजे जगदीशपुर रोड पर बांका बरामद करने गयी थी जहां पर खेत में उसने एक सिपाही की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने घुटने में गोली लगी। पुलिस ने मौके से बांका बरामद कर आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां वह पुलिस निगरानी में है।

हरदोई में 70 लाख की चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में लाखों की चोरी कर फरार हुए दो शातिर लुटेरे सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। पांच दिन पहले सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी के बंद पड़े मकान में ज्वेलरी और नकदी पार करने वाले इन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यह बदमाश नोएडा में भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। इनमे से एक बिहार का तो दूसरा हमीरपुर जिले का रहने वाला है। एक बदमाश पहले भी आगरा में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर कार लूट के मामले में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो चुका है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के आजाद नगर में 17-18 फरवरी की रात वारदात को अंजाम दिया गया था।सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात सुनील जौहरी परिवार समेत बाहर गए थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने पहले दिन में रेकी की और फिर रात में ताला तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया।

मामले के खुलासे में जुटी पुलिस को बीती रात मुखबिर के जरिये दो बदमाशों के बाइक से आने की सूचना मिलने पर बावन रोड बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी अभियान के दौरान बाइक सवार ने पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश तो तो पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने का इशारा किया लेकिन रुकने की बजाय यह दोनों भाग निकले।

जिसके बाद पुलिस टीम ने इनकी घेराबंदी की तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में बिहार के मोतिहारी निवासी कमरुद्दीन और हमीरपुर के धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, चार खोखा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद की है। दोनों के खिलाफ नोएडा, आगरा समेत कई जिलों में लूट,डकैती और आर्म्स एक्ट के संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है।

चोरी के अलावा गैर इरादतन हत्या का भी दर्ज हैं केस

पुलिस के मुताबिक उसकी पकड़ में आए धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज के खिलाफ आगरा और गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग 9 केस दर्ज है, जिनमें चोरी, माल बरामदगी, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट के अलावा गैर इरादतन हत्या का भी केस शामिल है।

हरदोई में मासूम की सूझबूझ से टली अनहोनी, मां पर हमले की सूचना पुलिस को दी
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पांच साल की एक बालिका की सूझबूझ और साहस से उसकी मां की जान बच गई। घटना शनिवार शाम को कोतवाली शहर क्षेत्र में हुई, जहां संपत्ति विवाद के चलते महिला पर कथित रूप से उसके ममेरे ससुर और उनके पुत्र ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र के नुमाइश पुरवा निवासी पूजा श्रीवास्तव का अपने दिवंगत पति अभिषेक श्रीवास्तव के पैतृक मकान को लेकर पति के मामा विनोद श्रीवास्तव से विवाद चल रहा है।

पूजा के पति, ससुर और सास का पहले ही निधन हो चुका है। महिला का आरोप है कि उसकी संपत्ति पर ममेरे ससुर ने कब्जा कर रखा है। इसी विवाद में एक फरवरी को पूजा ने विनोद, उनकी पत्नी संजू और पुत्र उत्कर्ष के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि शनिवार को जब पूजा अपनी पांच वर्षीय पुत्री यशी के साथ घर पहुंची तो उस पर समझौते का दबाव बनाया गया।

विरोध करने पर पहले बच्ची पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद महिला को घर के भीतर घेरकर मारपीट की गई। घर में उत्पन्न अफरा-तफरी के बीच घायल अवस्था में बालिका यशी करीब 200 मीटर दूर स्थित कोतवाली शहर पहुंची और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसकी मां को घर में बंद कर पीटा जा रहा है।

बालिका की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और उसे साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल पर महिला पर हमला करने के आरोप में उसके ममेरे ससुर विनोद और उनके पुत्र उत्कर्ष मिले, जिन्हें मौके से हिरासत में ले लिया गया। मां-बेटी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।