45 हजार - Amrit Vichar

देहरादून: बकरी खरीदने दून पहुंचे व्यक्ति को बदमाशों ने स्कूटर पर बिठाया और फिर....
देहरादून, अमृत विचार। उत्तरकाशी से देहरादून बकरी लेने आए एक व्यक्ति को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश उन्हें स्कूटर पर बैठाकर एक खाली कमरे में ले गए। यहां उनके साथ मारपीट की और फिर 45 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के कनसेरु निवासी भगवान सिंह मंगलवार को देहरादून आए थे। वह करीब डेढ़ बजे आईएसबीटी पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूटर सवार दो युवकों से बकरा मंडी का पता पूछा। इन युवकों ने कहा कि वह बकरा मंडी ही जा रहे हैं। उन्होंने स्कूटर पर ही बैठने को कहा। भगवान सिंह उनके साथ बैठ गए। कुछ देर में युवक भगवान सिंह को शकुंतला एनक्लेव में अंदर तक ले गए। यहां एक खाली कमरे में गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।

इसका बाद उनकी जेब में रखे 45 हजार रुपये निकाल लिए और धक्का देकर चले गए। जाते वक्त एक बदमाश उनके हाथ से फोन भी छीन ले गया। भगवान सिंह जैसे तैसे आईएसबीटी चौकी पहुंचे तो यहां पुलिस को सारी कहानी बताई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की जा रही है। बदमाशों के हुलिए के आधार पर स्कैच बनाए जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रुद्रपुर: ठेकेदार पर महिला मजदूर की मजदूरी न देने का आरोप
रुद्रपुर,अमृत विचार। बिलासपुर की एक महिला ने ठेकेदार पर दिहाड़ी में गेहूं की कटाई कराने के बाद पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। महिला ने पैसा मांगने पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अहमदाबाद बिलासपुर निवासी अफसाना ने सोमवार को पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बागवाला में एक खेत में गेहूं कटाई होनी थी। गेहूं कटाई के लिए ठेकेदार 45 मजदूरों को प्रतिदिन 450 रुपये दिहाड़ी के हिसाब से ले गया। सभी मजदूरों ने करीब 10 दिन तक गेहूं की कटाई की।

इसके बाद जब दिहाड़ी मांगी तो ठेकेदार गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने लोगों से मजदूरों पर हमला कराया। जिससे वह लोग चोटिल हो गए थे। अफसाना के मुताबिक ठेकेदार पर करीब 45 हजार रुपये हैं, लेकिन वह नहीं दे रहा है। एसआई विपुल जोशी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी: आदि कैलास यात्रा पर आएगा 45 हजार का खर्च, आठ दिन से अधिक की होगी यात्रा तो निगम करेगा वहन
हल्द्वानी, अमृत विचार। केएमवीएन की ओर से आदि कैलास यात्रा चार मई से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में करीब 20 दल रवाना होंगे। अब तक सौ श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं इस बार यात्रा में आठ दिन से अधिक समय लगा तो अतिरिक्त अवधि का खर्च निगम उठाएगा। इस यात्रा में प्रति व्यक्ति 45 हजार का खर्च आएगा।

केएमवीएन के जीएम एपी बाजपेयी का कहना है कि यात्रा का पहला दल काठगोदाम से चार मई को रवाना होगा। मार्ग के निरीक्षण के लिए अगले सप्ताह निगम का दल रवाना होगा।  इधर दूसरी ओर पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी 11 अप्रैल को धारचूला से पतोवन, गुंजी, ज्योलिकांग, नाबीढांग के भ्रमण पर रहेंगी ताकि यात्रा का उचित प्रबंधन किया जा सके।

बरेली: बहनोई बताकर युवती के खाते से उड़ाए 45 हजार
बरेली, अमृत विचार। मैं आपका बहनोई, साला, चाचा या अन्य कोई रिश्तेदार बोल रहा हूं। मुझे रुपये भेजने हैं लेकिन दिक्कत हो रही है। क्या आप रुकम भेज देंगे। जी हां कुछ इसी तरह से रिश्तेदार बनकर साइबर ठग लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं। बारादरी की एक युवक व उसके भाई के साथ भी जालसाज ने बहनोई बनकर ठगी की। उसने दो बार में रकम भेजने के नाम पर 45 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। युवती की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने मामले में अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संजयनगर निवासी निधि शुक्ला एक्वागार्ड कंपनी में कर्मचारी हैं। उनके भाई ने बताया कि उनके पास 7 दिसंबर की सुबह एक फोन आया। उसने खुद को परिचित बताते हुए पत्नी तक रुपये पहुंचाने के लिए मदद मांगी। ऑनलाइन एप न चलाने की वजह से उन्होंने निधि से संपर्क करने की बात कही। इसके बाद उसने निधि शुक्ला को फोन किया और खुद को बहनोई सोनू बताया। साथ ही पत्नी तक 20 हजार रुपये पहुंचाने की बात कही। इसके बाद जालसाज ने युवती की यूपीआई आईडी की जानकारी ली और फिर दो बार उसके नंबर पर दो-दो रुपये भेजे। जानकारी पक्की करने के बाद जालसाज ने 20 हजार रुपये का एक लिंक भेजा।

युवती ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से पहली बार में 25 हजार और दूसरी बार में 20 हजार की रकम कट गई। इसके बाद से जालसाज के फोन पर कई बार कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। युवती ने मामले की शिकायत बारादरी पुलिस से की। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह बरतें सावधानी

किसी भी अनजान काल पर भरोसा न करें

किसी को बैंक संबंधी जानकारी न दें

व्हाट्सएप, फेसबुक, जीमेल या अन्य कहीं भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें

लॉटरी या अन्य लालच वाले मैसेज व मेल से भी सावधान रहें

बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों से भी सावधान रहें

ठगी होने पर तुंरत पुलिस से अवश्य संपर्क करें

साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं

बरेली: 45 हजार जांच के सापेक्ष जिले में अब तक महज 7 संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। आईसीएमआर भले ही जल्द ही तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जिले में कोरोना संक्रमण फिलहाल काबू में है। जिले में पिछले दस दिन में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 45 हजार से अधिक कोरोना की जांच हुई। इनमें से महज सात लोगों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इनमे से कुछ दिन तो ऐसे भी थे जिनमें हजार के करीब जांचों में एक भी संक्रमित नहीं निकला। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि तीसरी लहर को लेकर भी तैयारियां शुरू की जा चुकी है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग व आमजन के सहयोग से तीसरी लहर से लड़ने में सफल होंगे।

सबसे ज्यादा हो रही आरटीपीसीआर की जांच

जिले में कोरोना की जांच के लिए एंटीजन, ट्रुनॉट व आरटीपीसीआर तीन माध्यम से जांचे हो रही है। रोज होने वाली जांचों में सबसे ज्यादा आरटीपीसीआर से हो रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार औसत 4500 जांचों में 2000- 2500 से ज्यादा सैंपल लिए जाते है। इसके बाद एंटीजन रिपोर्ट से जांच हुई। एक फीसद से भी कम लोगों ने ट्रुनॉट से सैंपलिंग कराई। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तराखंड व अन्य राज्यों में प्रवेश के लिए एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव होना आवश्यक है।

पिछले 10 दिन में रोज हो रही औसतन 4500 जांच

जिला अस्पताल के अलावा 300 बेड कोविड अस्पताल में भी कोविड जांच की जाती है। मेडिकल मोबाइल यूनिट के जरिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर नि:शुल्क कोविड जांच की जा रही है। पिछले दिन में हुई जांचों के औसतन 4500 जांच रोजाना हो रही है।

रोजाना हो रही जांचों पर एक नजर

माह             जांचे

25 जुलाई    3079

26 जुलाई    4497

27 जुलाई    5427

28 जुलाई    5503

29 जुलाई    4496

30 जुलाई    4599

31 जुलाई    4258

1 अगस्त     4317

2 अगस्त     4229

(नोट: ये सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार है।)

कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए टीम लगातार सुधार की दिशा में काम कर रही है। संक्रमितों की संख्या में पिछले एक माह से नियंत्रण में है। इसके साथ ही टीकाकरण में गति भी एक सकारात्मक संदेश है। -डा. अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी।

बरेली: श्यामगंज में खुदाई के दौरान कटी केबिल, बिजली गुल

बरेली: भांजी का पति बनकर मामा के खाते से उड़ाए 45 हजार
बरेली, अमृत विचार। भांजी की शादी से तीन दिन पहले उसका पति बनकर मामा के खाते से साइबर ठग ने हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के पास ठग ने तीन बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप के जरिए लिंक भेजा और तीन बार में हजारों रुपये खाते से गायब कर लिए। युवक ने जब इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो दरोगा ने उसे थाने से वापस कर दिया। साइबर सेल में शिकायत के बाद शाही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

शाही थाना क्षेत्र के बसावन निवासी दुर्योधन पुत्र रूपराम की गांव में ही किराना दुकान है। उनका खाता शाही स्थित यूको बैंक में है। दुकानदारी के चलते वह ऑनलाइन लेनदेन के लिए फोन पे का भी इस्तेमाल करते हैं। खाते में उनकी बहन कमला के 40 हजार रुपये व उनकी दुकान के 86 हजार रुपये जमा थे। 2 जुलाई को उनकी मौसेरी भांजी गुड़िया की शादी थी। 30 जून को युवक के पास एक फोन आया। व्यक्ति ने खुद को उनकी भांजी का होने वाला पति बताया और कुछ रुपयों की मांग की।

वह पहले न ही कभी भांजी के पति से मिले थे और न ही बात हुई थी। नई रिश्तेदारी की वजह से उन्होंने हामी भर दी। आरोपी ने युवक के फोन पर तीन बार लिंक भेजा और उससे ओटीपी डालने को कहा। तीनों बार में ठग ने 15-15 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए। दुर्योधन को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने रुपये वापस मांगे लेकिन तब तक ठग ने फोन कट कर दिया।

हम कुछ नहीं कर सकते, कह कर थाने से दरोगा ने कर दिया था वापस

दुर्योधन ने बताया कि 30 जून को ठगी के बाद 3 जुलाई को वह शाही थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। वहां मौजूद एक दरोगा ने शिकायत सुनते ही हाथ खड़े कर दिए। दरोगा ने उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया कि हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की थी जिसकी वजह से साइबर सेल में जांच-पड़ताल में देरी हुई। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि अगर तीन से चार दिन के अंदर साइबर ठगी की शिकायत कर दी जाए तो खाते से जाने वाली राशि को होल्ड कराया जा सकता है। जिसके बाद पीड़ित को उसके रुपये वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।