गौला बैराज - Amrit Vichar

20 रुपये में नेचर की सैर, गौला बैराज बना सैलानियों की पसंद
हल्द्वानी, अमृत विचार: अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो गौला बैराज आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। हल्द्वानी से करीब मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बैराज अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यह बैराज जहां एक ओर शांत जलधारा और हरियाली से मन मोह लेता है, वहीं दूसरी ओर आसपास के छोटे-बड़े पार्क परिवारों के लिए पिकनिक का आदर्श स्थल बनते जा रहे हैं।

वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां की एंट्री फीस मात्र 20 रुपये रखी गई है। लोग यहां ऑटो या अपने निजी वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। पर्यावरण प्रेमियों, फोटोग्राफरों और सैर के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां बहती शांत गौला नदी का किनारा जहां मानसिक सुकून देता है, वहीं चारों ओर फैला हरियाली से भरपूर वातावरण ठंडक पहुंचाता है। फोटो खिंचवाने और ब्लागिंग के शौकीनों के लिए भी यह जगह उपयुक्त है। साफ-सफाई, प्रकृति की नजदीकी और खुले वातावरण के कारण यह लोकेशन सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

सिर्फ पर्यटन नहीं, जल प्रबंधन का भी अहम केंद्र
गौला बैराज सिर्फ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जल प्रबंधन केंद्र भी है। यह बैराज सिंचाई विभाग के अधीन आता है, जिससे शहर में पेयजल के साथ ही सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होता है। अब बैराज का प्राकृतिक सौंदर्य भी लोगों को आकर्षित कर रहा है, जिससे यह स्थान एक प्रमुख वीकेंड डेस्टिनेशन में बदलता जा रहा है।

जानलेवा न बने होली, नदियों और गौला बैराज में जाने पर पाबंदी
हल्द्वानी, अमृत विचार : होली की यादें हादसों की कहानियों से भरी पड़ी हैं। हर होली में हादसों की खबरें आती हैं और अकसर ऐसा होता है कि लोग होली खेलने के बाद नहाने के लिए गौला बैराज या गौला नदी में जाते हैं। ऐसे में अकसर लोग डूब जाते हैं। कुछ बचा लिए जाते हैं, लेकिन कई लोगों की मौत हो जाती है। दूसरी ओर सड़क पर नशेड़ी चालक बेगुनाहों की मौत की वजह बन जाते हैं।

नैनीताल जिले में होली का त्योहार इस बार दो दिन होगा। हालांकि स्थानीय ज्योतिष और पंडितों ने 15 मार्च होली की तारीख तय की है और प्रशासन ने छुट्टी भी घोषित कर दी है। ऐसे में पुलिस के लिए दो दिन चुनौती भरे होंगे। पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए पुलिस ने सड़क से लेकर नदी और बैराज तक चौकसी बढ़ा दी गई है। सड़क पर शराब पीकर फर्राटा भरने वाले इस बार पुलिस के निशाने पर होंगे। पुलिस शहर में एल्कोमीटर और स्पीड रडार गन के साथ चेकिंग अभियान चलाएगी। इसके अलावा गौला बैराज में लोगों के जाने पर पाबंदी होगी। नदी क्षेत्र में भी पुलिस की चौकसी होगी। मनाही के बाद भी नदी और बैराज का रुख करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। सीओ सिटी नितिन लोहनी का कहना है कि पुलिस ने सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। होली खूब खेलें, लेकिन हादसे का सबब न बनें।

1- वर्ष 2022 में दरोगा अमरपाल सिंह की बैराज में डूबकर मौत हुई।
2- वर्ष 2023 में जवाहर ज्योति कालिका कालोनी दमुवाढूंगा निवासी नन्हे (38) पुत्र विजय पाल को बुलेट सवार ने अपनी चपेट में ले लिया था।
3- वर्ष 2023 में होली पर घर जा रहे दिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी विनोद सिंह चौहान (32) को कमलुवागांजा में रिलायंस पेट्रोल पंप त्रिमूर्ति मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने कुचला।
4- वर्ष 2023 में राजपुरा के राजेंद्र नगर निवासी अनिल सक्सेना की होली के दिन फांसी लगा ली और यह खबर सुन बड़े भाई की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
5- वर्ष 2023 में पौड़ी गढ़वाल निवासी सुनील कुमार हल्द्वानी पत्नी व चार साल की बच्ची हंसिका के साथ रहते हैं। 27 फरवरी को बच्ची को नहलाने के लिए टब में पानी गर्म में हंसिका गिर कर मर गई थी।
6- वर्ष 2023 में सौरभ होटल के पास रहने वाले पारस मनचंदा (38) व उनकी पत्नी भावना (35) व बेटा मोहक (6) स्कूटी से मुखानी से अपने घर जा रहे थे। जगदंबा चौराहा पानी की टंकी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।
7- वर्ष 2023 में रूपनगर निवासी संजीव वर्मा की स्कूटी सवार बेटी 22 वर्षीय बेटी हर्षिता और पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक की डा.शैलजा की बेटी लाव्या को कार सवार ने चपेट में ले लिया था।
8- मार्च 2024 में नैनीताल रोड पर होली की सुबह देवाशीष होटल के पास कार एक्सीडेंट में तीन की मौत।

हल्द्वानी: घट रहा गौला बैराज का जलस्तर, बारिश पर टिकी उम्मीद
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने और बारिश नहीं होने से काठगोदाम गौला बैराज का जलस्तर तेजी से घट रहा है। इससे सिंचाई विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है।

सिंचाई विभाग को बारिश होने की उम्मीद है, जिससे जलस्तर बढ़ सके। शनिवार को गौला बैराज का जलस्तर 62 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया है। जलस्तर कम होने से पेयजल आपूर्ति और सिंचाई के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो शहर के लिए नदी से जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को दिए जाने वाला पानी भी मिलना मुश्किल हो जाएगा।

मौसम विभाग ने भी हाल-फिलहाल बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है। जिस वजह से सिंचाई विभाग और जल संस्थान दोनों ही महकमों की नींद उड़ी हुई है। गौला बैराज से 30 क्यूसेक पानी जल संस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को दिया जाता है। जबकि 32 क्यूसेक पानी नहर में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। गौला बैराज में पानी कम होने से सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

गौला बैराज के इंचार्ज मनोज तिवारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो पेयजल व सिंचाई के लिए संकट गहरा सकता है।

10 से 15 मिमी बारिश की जरूरत
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगर बारिश नहीं हुई तो अगले तीन से चार सप्ताह बाद सिंचाई और पेयजल के लिए बैराज से पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा। जलस्तर सुधारने के लिए कम से कम 10 से 15 मिमी बारिश की जरूरत है। इधर, मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून 20 जून के आसपास आ सकता है। 30 मई से दो जून के बीच मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है। केरल में पहुंचने के करीब तीन सप्ताह बाद मानसून उत्तराखंड में आता है।

बैराज का जलस्तर
15 मई- 62 क्यूसेक
16 मई- 64 क्यूसेक
17 मई- 62 क्यूसेक
18 मई- 62 क्यूसेक

हल्द्वानी: पूर्व कैप्टन ने रविवार को गौला बैराज में कूदकर दी थी जान, बुधवार को पत्नी का हुआ आकस्मिक निधन
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिन पूर्व गौला बैराज में कूद कर जान देने वाले पूर्व कैप्टन की पत्नी की भी मौत हो गई। वह पति की मौत का सदमा नहीं सहन कर सकीं। उनका बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व कैप्टन नरेश भट्ट निवासी नवाबी रोड ने रविवार को गौला बैराज में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह यहां पत्नी शांति देवी के साथ रहते थे। जबकि उनका एक बेटा कनाडा और एक दुबई में रहता है और बेटी बंग्लुरु में रहती है। मंगलवार को उनका बेटा कनाडा से पहुंचा तो रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में पूर्व कैप्टन का अंतिम संस्कार किया गया था।

इधर, बुधवार को पति की मौत के गम में डूबीं उनकी पत्नी शांति देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी और जब तक घरवाले कुछ करते उनकी भी मौत हो गई। दोपहर का उनका भी रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व सैनिकों ने मृतका को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक जताने वालों में मोहन सिंह भंडारी, भगवत सिंह नेगी, पुष्कर सिंह परिहार, भुवन चन्द्र तिवारी, त्रिवेणी चन्द्र पांडे, सोबन सिंह भड़, नवीन चन्द्र सिंह, जीएस नेगी, गोपाल सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र जोशी आदि शामिल थे।

हल्द्वानी: रिटायर्ड कैप्टन का गौला बैराज में मिला शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। आर्मी के सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे।

बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे। इसके बाद जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है। बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी: गौला बैराज के जलस्तर में वृद्धि, 80 से बढ़कर 94 क्यूसेक हुआ
हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को हुई बारिश के बाद गौला बैराज का जलस्तर में वृद्धि हुई है। बीते शनिवार को गौला बैराज का जलस्तर 80 क्यूसेक था जो रविवार को हुई 16 एमएम बारिश के बाद 94 क्यूसेक हो गया है। गौला बैराज के इंचार्ज मनोज तिवारी ने बताया कि बीते साल इसी दिन बैराज का स्तर 71 क्यूसेक था।

उन्होंने बताया कि इस साल बैराज का न्यूनतम जल स्तर 68 क्यूसेक रहा है। पिछले साल का न्यूनतम जलस्तर 69 क्यूसेक रहा जबकि अभी तक के रिकार्ड में 5 साल पूर्व न्यूनतम जल स्तर 50 क्यूसेक रहा है। उन्होंने बताया कि भारी बरसात में बैराज का जल स्तर 1 हजार क्यूसेक तक पहुंच जाता है। बताया कि जल स्तर 10 हजार क्यूसेक पहुंचते ही गेट फ्री करते हैं। मानसून में देरी होने के कारण बैराज के जलस्तर में बढ़ा उछाल देखने को नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: देहरादून: 5 सालों से ठगा जा रहा था बुजुर्ग, शिकायत पर हुआ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

हल्द्वानी: गौला बैराज में एक गेट का तार टूटने से लड़खड़ाई पानी की व्यवस्था
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार की शाम गौला बैराज में एक गेट का तार टूट गया। इसके चलते जल संस्थान ने फिल्टर प्लांटों की सप्लाई रोक दी थी। इससे शहर के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में पानी आपूर्ति लड़खड़ा गई। लोग पानी के लिए इधर से उधर भटकते रहे।

रविवार का दिन होने के चलते लोगों को पानी नहीं मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि शाम से पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। बता दें ठंड के दिनों में लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है क्योंकि सुबह-शाम ठंड में इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना कठिन हो जाता है। ऐसे में अगर पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाई तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि जलसंस्थान के अधिकारियों को पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य करना चाहिए।

लालडांठ और बिठोरिया क्षेत्र में भी दिक्कत

हल्द्वानी। इन दिनों लालडांठ और बिठोरिया क्षेत्र में भी पानी की दिक्कत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। हाइडिल गेट नलकूप पिछले चार दिन पहले फुंक गया था जो ठीक नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है। बिठोरिया सहित लालडांठ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप चल रही है। हालांकि रविवार के दिन जल संस्थान के कर्मचारी नलकूप को ठीक करने में जुटे रहे। जिन इलाकों में पानी नहीं आ रहा वहां टैंकर की व्यवस्था भी जल संस्थान की ओर से की जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि टैंकर के पानी से कोई खास राहत नहीं मिल रही है।

हल्द्वानी: गौला का जलस्तर बढ़ने से ढ़ाई लाख की आबादी पर गहराया पेयजल संकट
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारी बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर 13558 क्यूसेक के पार चला गया, जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए। साथ ही संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया। गौला बैराज के गेट खुलने से शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस कारण ढाई लाख से अधिक आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।

शीशमहल फिल्टर प्लांट से हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में ढाई लाख से अधिक आबादी को पानी मिलता है। शनिवार को छह घंटे के लिए शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिला। इसके चलते शीश महल फिल्टर प्लांट से 35 एमएलडी की जगह शनिवार को सिर्फ पांच एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पाई। वहीं बारिश से लोगों के घर-आंगन भले ही पानी से तरबतर हो गए मगर नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी।

सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि गौला नदी का जलस्तर सुबह 10 बजे 12075 क्यूसेक दर्ज किया गया जबकि शाम को नदी का जलस्तर बढ़कर 13558 क्यूसेक पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से सुबह नौ बजे से गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए थे।

इधर, नीलांचन कॉलोनी और डहरिया में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से 15,000 से अधिक आबादी को पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान से तत्काल ट्यूबवेल ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। टीपीनगर के एससी सती ने बताया कि नीलांचल कॉलोनी में ट्यूबवेल की मोटर हाईवोल्टेज से खराब हो गई थी। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

हल्द्वानी: गौला बैराज में डूबने से काठगोदाम चौकी इंचार्ज की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। दोस्त के साथ गौला बैराज में नहाने गए मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी की डूबने से मौत हो गई। जबकि दोस्त की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में एसएसपी पंकज भट्ट समेत जिले के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मूलरूप से बरेली के रहने वाले अमरपाल यादव 2015 बैच के दरोगा थे। किच्छा में उन्होंने अपना घर बनाया था और दो साल पहले उनका विवाह हुआ था। अमरपाल पत्नी के साथ मल्ला काठगोदाम चौकी के फैमली क्वाटर में रहते थे। बताया जाता है कि शनिवार को होली की व्यवस्था में लगे अमरपाल ने गौला बैराज के रास्ते बैरीकेडिंग कर बंद कर दिए थे।

ताकि होली खेलने के बाद कोई नहाने के लिए बैराज न जा सके। दोपहर बाद जब होली का कार्यक्रम समाप्त हो गया तो चौकी प्रभारी अमर पाल यादव विकास प्राधिकरण में तैनात दोस्त दीपक कुमार और गौला बैराज के गोताखोर प्रताप गड़िया के साथ बैराज में नहाने चले गए। प्रताप की मानें तो नहाते वक्त अचानक अमर पाल और दीपक डूबने लगे।

जिस वक्त यह घटना हुई अमर पाल और दीपक बैराज में करीब तीस मीटर अंदर थे। आनन-फानन में प्रताप बचाव कार्य में लग गए। डूबते दीपक को किसी तरह प्रताप ने बचाया और किनारे तक लेकर आए। जिसके बाद चौकी प्रभारी अमर पाल को बचाने के लिए बैराज में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक वह डूब चुके थे। जिसके बाद बैराज के गेट खोल कर उन्हें बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्रयास के बावजूद चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके। जानकारी पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र समेत तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी।

हल्द्वानी: गौला बैराज का जलस्तर बढ़ने से खोलना पड़ा गेट नंबर एक
हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन हुई बारिश के बाद पहाड़ से आ रहे गौला नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण गौला बैराज का गेट नंबर एक खोल दिया है।

गुरुवार एवं शुक्रवार को हुई बारिश के कारण गौला नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के कारण गौला बैराज का गेट नंबर एक खोल दिया है। फाटक खोलने के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है।

सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता कैलाश बिष्ट ने बताया कि बैराज का फाटक 10 सेंटीमीटर खोला गया है। ताकि पानी के कारण बैराज को कोई नुकसान न हो। यदि और बारिश हुई और जलस्तर बढ़ा तो फाटक को और खोला जाएगा। आपदा के दौरान गौला बैराज के सभी गेट खोलने पड़े थे। ऐसी स्थिति इस बार नहीं है। पानी का जलस्तर इतना नहीं बढ़ा है कि बैराज के अन्य गेट भी खोलने पड़े। उन्होंने बताया कि शनिवार को जल स्तर 610 क्यूसेक तक रहा। यदि बारिश नहीं होती है तो जल्द ही जल स्तर सामान्य हो जाएगा। धीरे-धीरे पानी का जल स्तर घट रहा है एक दो दिन में फाटक बंद कर दिया जाएगा।

हल्द्वानी: नौ गुना ज्यादा बारिश फिर भी बैराज में पानी का संकट
यतीश शर्मा,  अमृत विचार, हल्द्वानी। इस बार शीतकालीन बारिश रिकार्ड स्तर से भी ज्यादा हो चुकी है। इसके बाद भी गौला नदी में जलस्तर बारिश की अपेक्षाकृत कम चल रहा है। शीतकालीन कृषि पूरी तरह से गौला के पानी से होने वाली सिंचाई पर ही निर्भर होती है लेकिन नदी में पर्याप्त पानी नहीं होने से सिंचाई विभाग परेशान चल रहा है। यही नहीं हल्द्वानी की एक बड़ी आबादी के पेयजल का जिम्मा भी गौला नदी पर ही है।

जिले में अक्टूबर से अभी तक 409.6 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि इस दौरान यहां पर सामान्य तौर पर 51.6 मिमी बारिश होती है। गौला नदी के उद्गम स्थल पहाड़पानी क्षेत्र में भी जमकर बारिश हो चुकी है। आपदा के दौरान बैराज में एक लाख 90 हजार क्यूसेक पानी का रिकार्ड बना था। इसके कारण यहां से संचालित सभी नहरें ओवर फ्लो हो गई थीं। अब फिर से बैराज में जलस्तर कम होने लगा है। यहां वर्तमान में 250 क्यूसेक पानी है। जबकि यदि यहां से यदि सभी नहरों को पानी की सप्लाई दी जाए तो 450 क्यूसेक पानी की आवश्यकता पड़ती है।

पानी की कमी को दूर करने के लिए अधिकारी एक बार फिर मूसलाधार बारिश की आस लगाकर बैठे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो बैराज में पानी की कमी आ सकती है। साथ ही अधिकारियों के लिए यह भी चिंता का विषय बना हुआ है कि सामान्य से करीब नौ गुना ज्यादा बारिश होने के बाद भी गौला में पानी कम बना हुआ है।

आपदा में टूटी नहर ने बचाई अधिकारियों की लाज

आपदा में गौला नहर के टूटने से अधिकारियों को बहुत राहत है। यदि यह नहर नहीं टूटती तो सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती। दिसंबर माह में सिंचाई के लिए किसानों को पानी बहुत आवश्यकता होती है और सिंचाई के लिए पानी का मुख्य साधन नहर है। गौला नहर के टूटने से 45 गांव के लोग भले ही सिंचाई के पानी के लिए परेशान हो, लेकिन इसके कारण सिंचाई विभाग के अधिकारियों को काफी राहत है।

नदी के जितने पानी को हम स्टोर कर सकते हैं कर रहे हैं। नदी में पानी कम है। यह बात सही है कि सिंचाई के लिए 450 क्यूसेक पानी की आवश्यकता होती है और वर्तमान में 250 क्यूसेक पानी ही बैराज में है।

-आरबी सिंह, अधीक्षण अभियंता

हल्द्वानी: गौला बैराज से दस घंटे बाद हुई पानी की सप्लाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते कुछ दिनों से बरसात की वजह से देर रात गौला बैराज में सिल्ट आ गई। इस वजह से देर रात 11 बजे सप्लाई बंद करने से 10 घंटे के लिए पेयजापूर्ति बाधित रही। इससे शहर की आधी आबादी प्रभावित रही।

शुक्रवार को लगातार बारिश होने की वजह से गौला बैराज में सिल्ट आ गई। इससे क्षेत्र में शनिवार को आधी आबादी प्रभावित हो गई। सुबह जब लोगों के घरों में पानी नहीं आया तो लोग बड़े परेशान रहे। इससे अफरा तफरी में किसी ने घर में रखा पानी का इस्तेमाल किया तो किसी ने जल संस्थान से टैंकर भिजवाने की गुहार लगाई। वहीं पनचक्की चौराहे स्थित महेश्वरम बैंकेट हॉल के पास 300 एमएम की लाइन टूटने से पेयजलापूर्ति बाधित रही। इस वजह से करीब 35 हजार की आबादी की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।ॉ

यहां बार बार ठप हो रही पेयजल आपूर्ति की वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया। जल संस्थान के अधिकारियों ने मौके की नजाकत को समझते हुए रात से ही वहां पर पेयजल लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। जिसे देर रात जलसंस्थान के अधिकारियों ने ठीक कर पानी की सप्लाई सुचारू की। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि लाइन टूटने की वजह से लालडांठ, ऊंचापुल, बिठोरिया, दमुवाढूंगा समेत कई इलाके प्रभावित रहे।

रकसिया नाले की समस्या बरकरार

रकसिया नाले की समस्या बरकरार है। यहां बारिश के दिनों में पानी की बहाव तेज हो जाता है। जिसका जलसंस्थान की पेयजल लाइन पर भी पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने विगत दिनों यहां पेयजल लाइन को दुरस्त करने के लिए प्रस्ताव मांगा था लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।