Ayodhya Police - Amrit Vichar

बाराबंकी : जिन्दगी की जंग हारा सुहेल, मासूम बेटी हुई अनाथ, पिता ने अयोध्या पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार: अयोध्या पुलिस की कथित पिटाई के बाद आत्महत्या का प्रयास करने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रहे युवक ने अंतिम सांस ले ली। परिजनों ने शव मिलते ही उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया लेकिन इस घटना को लेकर आक्रोश बराबर बना हुआ है।

याद दिलाते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढेमा निवासी कामेडियन हग्गन के पुत्र सुहेल ने करीब डेढ़ माह पहले घर में ही आत्महत्या का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर युवक को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता वसीमुद्दीन उर्फ हग्गन का कहना है कि अयोध्या जिले के इनायत नगर और पटरंगा थाना पुलिस सुहेल को घर से उठाकर ले गई। दावा किया कि सुहेल की इस कदर पिटाई की गई कि वह गहरे मानसिक अवसाद में चला गया।

परिजनों के अनुसार, इस घटना के बाद से वह न्याय के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसी मामले को लेकर कुछ समय पहले परिजनों के साथ वकीलों व आप कार्यकर्ताओं ने भिटरिया चौराहे पर प्रदर्शन भी किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में प्रदर्शनकारियों पर ही मुकदमा लाद दिया। जिसको लेकर रोष बराबर बना हुआ है।

मृतक सुहेल की एक छोटी बेटी है, जो अब अनाथ हो गई है, क्योंकि उसने पहले मां के बाद अब पिता को भी खो दिया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग मृतक सुहेल के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते नजर आए।

अयोध्या : पुलिस ने पकड़ी फर्जी STF-SOG टीम, सरगना समेत दो गिरफ्तार
अयोध्या कार्यालय, अमृत विचार : थाना कैंट व एसओजी टीम ने फर्जी एसओजी व एसटीएफ टीम बनकर यात्रियों व व्यापारियों को अगवा कर लूट की वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में कुल सात बदमाश है, जिनमें से एक बस्ती जेल में बंद है। बाकी चार की तलाश की जा रही है। इस गिरोह ने 27 जनवरी को थाना कैंट इलाके में एक युवक को अपनी गाड़ी में बंधक बनाकर उससे 50 हजार नकद, सोने की चेन, चांदी का कड़ा व आईफोन लूट लिया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से यह सामान बरामद हुआ है।

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 27 जनवरी की रात 8:30 बजे उमेश कुमार मिश्रा निवासी शांति नगर कॉलोनी सहादतगंज अपने घर से थोड़ी दूर मुमताज नगर औद्योगिक क्षेत्र के पास अपनी एसयूवी से उतरकर एक पान की गुमटी पर कुछ सामान लेने गए थे। जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो 6-7 लोगों ने उन्हें असलहे के बल पर बंधक बनाते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। आरोपी करीब 2 घंटे तक उन्हें अपने वाहन में घुमाते रहे, उसके बाद उनके पास रखा 50 हजार रुपये, सोने की चेन, चांदी का कड़ा व आईफोन लूट ले गए। मामले में थाना कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। थाना कैंट पुलिस टीम ने रविवार की सुबह आरोपी सौरभ पाण्डेय निवासी भर्ती का पुरवा रामगढ़, थाना छावनी जनपद बस्ती व महेश सिंह निवासी पिण्डारा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को गोरखपुर - लखनऊ हाईवे किनारे अब्बूसराय गांव से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचा, लूटी गई चेन और चांदी का कड़ा, 50 हजार नकद व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई।

गिरोह के सभी बदमाश बस्ती के

इस गिरोह में सात बदमाश हैं। चार आरोपी अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी निवासी नगरा पूर्वी, बदली थाना छावनी, बस्ती, राजकुमार यादव निवासी जितीपुर थाना परसुरामपुर, बस्ती, विनोद वर्मा निवासी बांसगाव थाना हर्रैया जनपद बस्ती व राम जनम उर्फ सोनू चौधरी निवासी अजगरा बांसगाव थाना हर्रैया जनपद बस्ती की तलाश की जा रही है। घटना करने वाला सातवां आरोपी आदित्य चौधऱी निवासी देवकाली रानी थाना छावनी जनपद बस्ती को हाल ही में बस्ती पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है।

पहले करते थे हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले वह हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। कई बार पकड़े जाने के बाद अब अपहरण कर लूट की घटना करने लगे। बताया कि वह दूसरों की गाड़ी मांग कर एक साथ 5 से 6 लोग चलते हैं तथा किसी व्यापारी अथवा चार पहिया वाहन वाले अकेले यात्री को टारगेट करते हैं, जिनके पास काफी पैसे होने की संभावना रहती है। मौका देखकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट कर एवं असलहा दिखाकर भय में लेकर उनके पास से कीमती जेवरात, मोबाइल फोन, एवं नगदी लूट लेते थे। अपने आप को पुलिस अधिकारी, एसओजी, एसटीएफ टीम बताकर बंधक व्यक्ति के मोबाइल फोन से उसके रिशतेदारों को फोन कराकर खाते में रुपये मंगाकर निकाल लेते थे। एसएसपी के अनुसार इस गिरोह का सरगना महेश सिंह है, इसके खिलाफ अयोध्या, अमेठी व बस्ती समेत अन्य जिलों में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर शिवमय हो उठी काशी, भूत-प्रेत संग निकली महादेव की भव्य बारात

अयोध्या : शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार : रौनाही थाना अंतर्गत एक इलाके में स्थित निजी विद्यालय की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी एक सहयोगी महिला ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार निवासी बड़ागांव पांच वर्ष से शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान मोबाइल पर खींची गयी अंतरंग फोटो को कैथानी निवासी एक महिला के सहयोग से सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये मांगा। बमुश्किल वह 50 हजार रुपये दे पाई।

नवंबर 2025 में उसका विवाह हो गया और वह अपने ससुराल चली गई। इसके बाद भी आरोपी फोन करके उससे पैसे मांग रहा है। मना करने पर फोटो व वीडियो पति को भेजने की धमकी दे रहा है। रौनाही थाना प्रभारी लाल चंद सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर योगेश व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार उनका चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : US Strikes Venezuela : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

ध्वजारोहण समारोह : अयोध्या में एंट्री आसान नहीं... आने जाने वालों पर निगाह तेज, रात भर चलाई जा रही चेकिंग
अयोध्या, अमृत विचार : ध्वजारोहण समारोह की तिथि नजदीक आते ही रामनगरी कड़ी सुरक्षा के घेरे में जकड़ी जा रही है। शहर में आने जाने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है। एफआरएस कैमरों से संदिग्धों का चेहरा व डाटा भी मिलाया जा रहा है। चेकिंग चौबीस घंटे की जा रही है। देर रात खुफिया एजेंसियां मिश्रित आबादी वाले इलाकों व होटल, गेस्ट हाउस आदि की चेकिंग कर रही है। यह अभियान शहर से लेकर देहात तक चल रहा है।

प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा को लेकर रामपथ पर रानोपाली से लता चौक तक फुटपाथ पर द्विस्तरीय बेरिकेडिंग कर दी गई है। सभी प्रमुख चौक, चौराहों, प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लाइंस में रविवार को बाहर से आए सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटियां अलॉट कर, पहचान पत्र आदि देकर रवाना किया गया। वहीं, अयोध्या में प्रवेश करने वाले मार्ग उदया चौराहा, निषादराज चोराहा, चूड़ामणि चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा, रामघाट चौराहा, लता चौक समेत अन्य मार्गों पर पुलिस बल द्वारा हर आने जाने वालों की चेकिंग कर रही है। जरूरत पड़ने पर उनका पहचान पत्र का सत्यापन कराया जा रहा है।

रुदौली सीओ आशीष निगम ने बताया कि संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिले में प्रवेश मार्ग वाले क्षेत्रों में विशेषकर रुदौली सर्किल में व्यापक स्तर पर चेकिंग, पेट्रोलिंग और प्वाइंट-टू-प्वाइंट निगरानी की जा रही है। पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खुराफाती और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

अयोध्या : गली में भी ई-रिक्शा व ऑटो का कब्जा, लग रहा जाम, प्रतिबंधित एरिया में भी चल रहे बेरोक-टोक
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी की संकरी गलियों में अब ई-रिक्शा वाहनों का कब्जा है। जहां एक ओर ये वाहन श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात का माध्यम बने हैं, वहीं दूसरी ओर इनकी अंधाधुंध बढ़ती संख्या ने जाम, हादसे और अव्यवस्था को जन्म दे दिया है। स्थानीय प्रशासन के प्रतिबंधों के बावजूद मंदिर परिसर और संकरी गलियों में ई-रिक्शा बेरोक-टोक दौड़ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है।

रेलवे स्टेशन से रायगंज जैन मंदिर की ओर आने वाले रास्तों पर जलवानपुरा, गोड़ियाना, रायगंज, दंतधावनकुंड के अनेकों गलियों में ई-रिक्शा वाहनों के चलते जाम लगा रहता है। गोडियाना से दंतधावनकुंड मार्ग की गलियां जर्जर हो चुकी है, इसके चलते यहां आए दिन ई-रिक्शा पलटते रहते हैं। एक ई रिक्शा गुरुवार को पलटने से उसमें सवार दो महिला व एक पुरूष श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक उन्हें छोड़कर भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। किसी तरह घायलों को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इन गलियों में भी गेस्ट हाउस व होम स्टे की संख्या अधिक हो गई है। कई वर्षों से इन गलियों की मरम्मत न होने के कारण यही जगह-जगह टूटी पड़ी है। साथ ही सीवर लाइन के चेंबर निर्माण के चलते 10 फिट की इन गलियों के बीच का हिस्सा ऊंचा हो गया। इसी कारण ई-रिक्शा आए दिन पलटते रहते हैं।

स्थानीय निवासी बाबा चारी, जेपी पाठक, लल्लन पांडेय, बादल सिंह आदि ने बताया कि रोज दो-चार ई-रिक्शा पलटते रहते हैं। आरोप लगाया कि चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात है, प्रतिबंध के बाद भी गलियों से ई-रिक्शे निकल कर दंतधावन कुंड होकर रामपथ पर जाते हैं। वह इसे अनदेखी क्यों कर रहे हैं, यह सब जानते हैं।

स्थानीय निवासी बुजुर्ग राधेश्याम गुप्ता कहते हैं, पहले पैदल चलना आसान था, अब ई-रिक्शा की टक्कर का डर रहता है। यही हाल कनक भवन मंदिर के आसपास का भी है, यलो जोन के बाद भी यहां ई रिक्शा वाहन बे-रोकटोक गुजरते हैं। सीओ यातायात आशुतोष तिवारी ने बताया कि जल्द ही इन पर लगाम कसी जाएगी।

Ayodhya News: स्ट्रीट वेंडर को सिपाही ने लाठी से पीटा, फिर पलटा ठेला... इटावा जनपद में तैनात है आरोपी
अयोध्या, अमृत विचार: एक सिपाही द्वारा स्ट्रीट वेंडर को थप्पड़ मारने व ठेला पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोपी सिपाही इटावा जनपद में तैनात है। वर्तमान में वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। इसको संज्ञान में लेते हुए जिला पुलिस ने उक्त सिपाही को ड्यूटी से रिलीव करते हुए इटावा के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की है। अमृत विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना श्रीराम जन्मभूमि पथ के पास श्रीराम अस्पताल के समीप की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही अनूप पांडेय रामपथ पर किनारे ठेले पर पूजन सामग्री बेच रहे युवक के पास जाता है व कुछ बात करता है। इसके बाद वह उसे थप्पड़ मारने लगता है, फिर डंडे से पीटता है। बाद में गुस्से में उसके ठेले को पलट देता है। जिससे ठेले पर रखे प्रसाद, फूल-माला और अन्य सामान सड़क पर बिखर जाते हैं। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया व उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर लोगों ने कमेंट करते हुए सिपाही की करतूत पर नाराजगी जाहिर की। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उक्त आरक्षी अनूप पांडेय को ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए इटावा पुलिस को पत्र लिखा गया है।

https://twitter.com/ayodhya_police/status/1981670374476779562

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Kalpvas: सरयू के तट पर कल्पवास कर रहे हजारों श्रद्धालु, कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर अनुष्ठान को दी जाएगी पूर्ण आहुति

अयोध्याः प्रॉपर्टी विवाद में बीजेपी नेता को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गरफ्तार
लखनऊ/ अयोध्याः अयोध्या में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के समय एक चौंकाने वाली घटना में बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद वकील आलोक सिंह पर गोली चला दी गई। यह घटना शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब मां दुर्गा की शोभायात्रा पूरे उत्साह के साथ निकल रही थी।

बताया जा रहा है कि आलोक सिंह अपने पुराने कारोबारी साथी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते थे। इसी साथी ने उन पर करीब से गोली चलाई, जिसमें एक गोली उनके सिर में और दूसरी कंधे में लगी। गोली लगने से घायल आलोक सिंह जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

यह घटना प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी मानी जा रही है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी संभावित कोणों से तथ्यों की पड़ताल कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को भीड़ ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अयोध्या पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस संवेदनशील क्षेत्र में हुई घटना की विस्तृत जांच शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंः आगरा में बड़ा हादसा, मातम में तब्दील हुआ दुर्गा विसर्जन का जश्न, नदी में डूबे 11 लोग

अयोध्या में पुलिस ने वेश्यावृति गिरोह के खुलासे के बाद 20 होटलों की ली तलाशी
अयोध्या। अयोध्या में पुलिस ने एक वेश्यावृत्ति गिरोह का खुलासा होने के बाद शहर के लगभग 20 होटलों में तलाशी ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात उसने अयोध्या के होटलों और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया लेकिन इस दौरान कोई भी अवैध गतिविधि नहीं पाई गई।

पुलिस ने होटल मालिकों को निर्देश दिया कि वे बिना उचित पहचान पत्र के किसी भी अतिथि को कमरा न दें और यदि कुछ संदिग्ध मिले, तो होटल प्रबंधन तुरंत पुलिस को सूचित करे। पिछले शुक्रवार देर रात, पुलिस ने अयोध्या में एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर चल रहे एक ‘सेक्स रैकेट’ का भंडाफोड़ हुआ। वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

नवरात्र और आगामी त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए, अयोध्या पुलिस ने फैजाबाद और अयोध्या दोनों शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। शहर भर में अलग-अलग टीम को होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कोई भी अनैतिक गतिविधि नहीं पाई गई।

यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि अगर किसी भी इलाके से किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, 11 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट के फतेहगंज क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी करके सेक्स रैकेट सरगना, तीन पुरुष और ग्यारह महिलाओं को रंगेहाथ दबोच लिया और पूछताछ के लिए नगर कोतवाली ले गई।

क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह ने छापेमारी अभियान की कमान खुद संभाली। इस गेस्ट हाउस में पुलिस पहले भी छापेमारी कर चुकी है। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। अयोध्या कैंट क्षेत्र के व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले फतेहगंज के खीर वाली गली स्थित एक गेस्ट हाउस में यह देह व्यापार संचालित हो रहा था।

पुलिस को मौके पर तीन पुरुष व 11 महिलाएं मिली, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल भी शामिल है। इस प्रकरण में कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।फतेहगंज चौकी के ठीक सामने खीर वाली गली है। इस गली में कुछ दूरी पर राणी सती गेस्ट हाउस है।

इस गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगो के द्वारा काफी दिन से देह व्यापार संचालन की शिकायतें की जा रही थी। गेस्ट हाउस पर इसके पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे है। फतेहगंज चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित यह गेस्ट हाउस चर्चा का विषय बना हुआ था।

स्थानीय लोगो की शिकायत पर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। जिसके बाद अचानक गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई और यहां सेक्ट रैकेट के संचालित होने की बात सामने आयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिली महिलाओं को हिरासत में ले लिया। शहर के बीचोबीच स्थित फतेहगंज में इस तरह की गतिविधि से शहरवासी सकते में हैं।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली नगर में सूचना प्राप्त हुई कि फतेहगंज चौकी क्षेत्र स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसकी सूचना पर कोतवाली नगर व क्षेत्राधिकारी नगर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल व दो अन्य पुरुष व 11 महिलाओं को अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाया गया।

Ayodhya: प्रेमी ही निकला किशोरी का कातिल... डिमांड से था परेशना, पुलिस ने किया एनकाउंटर
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के कृष्णा नगर वार्ड की किशोरी का कातिल बगल वार्ड शिवनगर के दीपापुर का उसका तथाकथित प्रेमी राजीव यादव निकला। कैंट पुलिस ने एनकाउंटर में उसके गिरफ्तार कर लिया, घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि युवती के घर वालो ने उसके मित्र आलोक निषाद को नामजद कराया था।

रविवार रात्रि में युवती घर से बिना किसी के जानकारी के चली गई, सुबह उसका शव धान के खेत मिला। कैंट थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने परिजनों से पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर जब युवती के मोबाइल फोन को ढूंढा तो पास ही ईट के नीचे दबा मिला और उसकी काल आलोक निषाद के मोबाइल नंबर पर डायवर्ट थी।

मोबाइल काल के आधार पर जब जांच हुई तो राजीव यादव का नाम आया। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने गई तो वह एक दरोगा की रिवाल्वर छीन के भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर कर राजीव यादव को पकड़ लिया। राजीव यादव ने योजनाबद्ध तरीके से एस हत्या को अंजाम दिया।

फसाने के लिए युवती के परिचित आलोक निषाद के मोबाइल नंबर पर डायवर्ट कर दिया। लेकिन जब पुलिस आलोक को पूछताछ करने के लिए आई तब सच्चाई सामने आई। पुलिस के मुताबिक किशोरी  की बढ़ती मांगों से राजीव यादव परेशान था।

अयोध्या: परिजनों ने प्राचार्य को बताया मेडिकल छात्र की मौत का जिम्मेदार
अयोध्या। अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में मेडिकल छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनो ने छात्र की हत्या का आरोप प्राचार्य समेत पूरे कालेज प्रबंधन पर लगाया है। जौनपुर निवासी सागर पटेल की मेडिकल कालेज से सम्बन्धित छात्रावास में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

इस संबंध में जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और मृत छात्र के पिता समर बहादुर पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से भेंट की। मृतक छात्र के पिता ने एक लिखित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देकर अपने पुत्र की हत्या का आरोप मेडिकल कालेज के प्राचार्य,प्रोफेसर और कॉलेज प्रशासन पर लगाया है।

उन्होने अपने पुत्र की हत्या किए जाने और प्रताड़ना किए जाने का आरोप भी लगाया और कहा कि उनके पुत्र की हत्या के लिए कालेज का प्रबंधतंत्र दोषी है। अयोध्या के पूर्व विधायक तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि एक होनहार मेडिकल छात्र का चला जाना दुखदायी है,इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

ऐसी घटना भविष्य में किसी छात्र के साथ दोबारा ना हो। इस सरकार में देश का भविष्य छात्र, नौजवान, महिला कोई सुरक्षित नहीं है। मृतक छात्र की लड़ाई समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से लड़ेगी। विधायक पंकज पटेल ने कहा की मृतक छात्र गरीब परिवार से था और अपने परिवार का इकलौता, मेधावी बेटा था उसका जाना दुखद है, हम सब परिवार के साथ है।

मां थी या बोझ? तीन लोग ई-रिक्शा से लाए, सड़क किनारे छोड़कर भाग गए : इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
अमृत विचार, अयोध्या : चेहरे पर झुर्रियां थीं, सांसें डूब रही थीं, और उम्मीदें बाकी थीं...लेकिन जिन हाथों ने शायद कभी सिर पर हाथ रखा होगा, उन्हीं ने उस बुजुर्ग को सड़क किनारे जमीन पर लिटाकर अकेला छोड़ दिया। कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर इलाके में बुधवार देर रात एक पुरुष और दो महिलाएं एक बुजुर्ग महिला को ई-रिक्शा से लाए और चुपचाप छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जिंदगी ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

CTV में कैद हुआ सन्न कर देने वाला दृश्य

मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम के अनुसार  दो महिलाएं व एक पुरुष उक्त बुजुर्ग महिला को ई रिक्शा से नीचे उतारकर जमीन पर लिटाकर जा रहे हैं। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला गंभीर रूप से अस्वस्थ थी। उसे  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बेहोशी के चलते उसका नाम पता आदि नहीं मालूम हो सका है। इलाज के दौरान शुक्रवार को वृद्ध की मौत हो गई। सीसीटीवी में दिख रहीं महिलाएं, पुरुष व ई रिक्शा के नंबर के आधार पर उसे छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है। मामला पारिवारिक लग रहा है।

कई सवाल, जिनका जवाब शायद कभी न मिले...

क्या वो मां थीं?

क्या उन्होंने अपने बच्चों को कभी गोद में नहीं खिलाया था?

और अब वही बच्चे... उन्हें सड़क पर क्यों छोड़ गए?

यह भी पढ़ें:- जिससे किया था कभी प्यार... उसी ने रेत दिया गला!"- एक अधूरी मोहब्बत की खूनी कहानी