Delegation - Amrit Vichar

गाजीपुर कांड : अखिलेश यादव का ऐलान- सपा देगी 5 लाख मुआवजा, कल पीड़ित परिवार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर में मृत पाई गई नाबालिग लड़की के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलकर सहायता राशि का चेक सौंपेगा।

सोमवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनका 29 अप्रैल का गाजीपुर दौरा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद तय होगा। यह प्रतिनिधिमंडल रामासरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में जाएगा। गाजीपुर में नाबालिग की संदिग्ध मौत पर उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की ठीक से जांच नहीं की गई। "परिवार को कुछ संदेह था, क्या उसकी जांच हुई? जहां शव मिला, वहां दो फीट पानी भी नहीं था,"

उन्होंने कहा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट छिपाए जाने पर भी सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं और महिलाओं की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने विपक्षी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने का भी आरोप लगाया। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संसद में बिल पास हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार इसे लागू करने में देरी कर रही है और जनता को भ्रमित कर रही है।

30 अप्रैल को महिला आरक्षण पर प्रस्तावित विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में सपा विधायकों की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी का विधायक दल करेगा। सपा अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर किसानों के अनाज का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया जाएगा। साथ ही बुनकरों को बिजली में सब्सिडी दी जाएगी और उनके उत्पादों के विपणन की व्यवस्था सरकार करेगी।

इससे पहले अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 100 वर्षों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि एएमयू और बीएचयू जैसे संस्थानों ने देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल तीन छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किए।

Moradabad: डीआरएम से मिला अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रतिनिधिमंडल
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट कर कायस्थ समाज की ओर से अभिनंदन किया।

डीआरएम ने महासभा के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उनसे महानगर के बारे में जानकारी कर रेलवे की ओर से मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। कहा कि रेलवे नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए सदैव तत्पर है। वहीं महासभा के अध्यक्ष ने डीआरएम से कहा कि यह हमारे कायस्थ समाज का गौरव है कि वह यहां डीआरएम के पद पर तैनात हैं।

उम्मीद है उनके कार्यकाल में नागरिकों को रेलवे की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी। इस दौरान गिरिराज स्वरूप भटनागर, राजीव सक्सेना, शेखर भटनागर, दीपक शरण सक्सेना, निर्वेश भटनागर, आशीष सक्सेना, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, नीतीश सिंह, अक्षय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Kashi Tamil Sangamam: अयोध्या की परंपरा से रू-ब-रू हुआ काशी तमिल संगमम् 4.0 का दूसरा डेलिगेशन
अयोध्या, अमृत विचारः काशी तमिल संगमम् 4.0 का दूसरा डेलिगेशन के 200 से अधिक सदस्यों ने रविवार को अयोध्या राम मंदिर, हनुमान गढ़ी पर दर्शन पूजन किया। राम की पैड़ी पर भ्रमण कर काशी के लिये रवाना हुए। डेलिगेशन शनिवार और रविवार रात्रि अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास स्थित श्री राम ऑडिटोरियम पहुंचा, जहां उनका चंदन तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन की प्रस्तुति में तमिल से आए युवा भक्ति में वातावरण में डूब गए। इस दौरान एडीएम अयोध्या, एसपी सिटी, एसडीएम, आईआरसीटीसी के अधिकारी उपस्थित रहें।

आईआरसीटीसी के अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि यह काशी तमिल संगमम् फोर की शुरूआत हुई है। सभी सदस्यों ने इस यात्रा को काफी सुखद अनुभूति बताई है। कहा कि तीन वर्षों से चल रही इस यात्रा में शामिल होते रहे है। और आगे भी चले इसके लिए सरकार की नीतियों का अभिवादन किया है।

Bareilly : डीआईजी से मिले सपाई, किसी निर्दोष पर न हो कार्रवाई, शहर की गंगा जमुनी तहजीब रहे कायम
बरेली, अमृत विचार। बवाल के बाद पुलिस ताबड़-तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके बाद पुलिस पर निर्दोष लोगों पर कार्रवाई के आरोप सपा ने लगाए हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी से मिलने पहुंचा। मांग रखी गई कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ का्रवाई नहीं की जाए।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप के नेतृत्व में डीआईजी अजय साहनी से मिला। जिसमें बरेली की हाल की घटना पर अपनी चिंता प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न की जाए। जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा कि बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब को हर हाल में बरकरार रखा जाएगा ,इसलिए सभी नागरिकों से अपील है कि गलत और मौका-परस्त तत्वों के बहकावे में न आएं और आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इस दौरान डीआईजी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, कदीर अहमद,अनीस इंजीनियर , अगम मौर्य, जिलाउपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, अंबेडकर वाहिनी के सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव दीपक शर्मा, शिव प्रताप यादव, उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव, असलम खान, विधान सभा अध्यक्ष हसीब खान, संजीव कश्यप, हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, ओमपाल प्रजापति, डॉ चांद आदि मौजूद रहे।

डग्गामार हटाओ, रोडवेज बचाओ ! राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बढ़ रही डग्गामारी, प्रमुख सचिव से मिला रोडवेज कर्मचारी मंडल
लखनऊ, अमृत विचारः परिवहन निगम व कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को प्रमुख सचिव परिवहन अमित कुमार गुप्ता से बापू भवन में मिला। महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव के समक्ष प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बढ़ रही डग्गामारी, अखिल भारतीय पर्यटक परमिटधारी वाहनों द्वारा नियमों के उल्लंघन, निजी व निगम बसों पर यात्री कर की असमानता, वर्ष 2001 तक के संविदा चालकों-परिचालकों व दैनिक वेतनभोगियों के नियमतीकरण, बकाया महंगाई भत्ता, वेतन विसंगति, प्रदेश से बाहर तैनात कर्मियों के मकान किराया भत्ते का पुनरीक्षण व रिक्त पदों पर सीधी भर्ती जैसे प्रमुख मुद्दे विभागीय मुखिया के सामने रखे।

प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी मिश्र को बताया कि डग्गामारी रोकने के लिए प्रभावी अभियान जारी है। परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अतिरिक्त यात्री कर की दरों में असमानता का मामला शासन में है। सीधी भर्ती के रिक्त पदों मसला स्वीकृत हो चुका है।

बकाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त अधिकृत समिति को स्वीकृति के लिए भेजी जा रही है। मकान किराया भत्ते के पुनरीक्षण व वेतन विसंगतियों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शेष मांगों पर आगे पुनः वार्ता का विचार किया जाएगा।

वार्ता के दौरान अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा, प्रधान प्रबंधक (श्रम कल्याण) अंकुर विकास तथा परिषद की ओर से अध्यक्ष गिरिजा शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष महेश कुमार राय, सुरेश चंद्र पांडेय व संजय कुमार राणा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े : लगातार बारिश से अमौसी एयरपोर्ट की छत से टपका पानी, तो रख दिए टब

लखीमपुर खीरी: जुम्मनपुरवा कांड...भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया सरकारी जमीन खाली कराने का अल्टीमेटम
निघासन, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव जुम्मनपुरवा में आठ साल के बच्चे की हत्या के मामले में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों के सामने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने एसडीएम से कहा  कि पूरी सरकारी भूमि को खाली कराएं। साथ ही पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बता दें कि गांव जुम्मनपुरवा निवासी अनुसूचित जाति के जमुना का आठ वर्षीय पुत्र पप्पू गुरुवार की शाम घर से गांव में ताजियों का जुलूस देखने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। उसी दिन देर शाम उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक केले के खेत में बबूल के पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ था। उसकी गर्दन में दुपट्टे का फंदा कसा था। बच्चे के परिजन जमीन विवाद में गांव के ही जाहिद, मुमताज, छोटे आदि पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। मामला दो दो समुदायों के बीच का होने के कारण तनाव व्याप्त हो गया था और रात करीब 11 बजे तक बवाल हुआ था। दूसरे दिन भी बजरंग दल, भीम आर्मी आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।

इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए थे। बवाल को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विधायक शशांक वर्मा, जिला महामंत्री विनोद लोधी समेत भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। इस दौरान परिवार वालों से मुलाकात की और कहा कि दोषी किसी भी दशा में बक्शे नहीं जायेंगे। गांव वालों ने कई सालों से हो रहे विवादों के शिकायती पत्र टीम को दिए। जमुना ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने एसडीएम राजीव निगम से पूरी सरकारी भूमि खाली करने को कहा। सीओ महक शर्मा ने गांव में पुलिस बल तैनात करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शशिकांत चतुर्वेदी, सभासद अमित वर्मा, उमेश मौर्य, रामकुमार, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों और पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान एसडीएम निघासन राजीव निगम, सीओ महक शर्मा समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। भरी पंचायत में मृतक आठ साल के बच्चे पप्पू के बाबा ने सामने बैठे एसडीएम राजीव निगम को खूब खरीखोटी सुनाई और उनकी तरफ अंगुली उठाकर कहा कि यह परगनाधिकारी अधिकारी नहीं.  परगना अधिकारी के भेष में डाकू बैठा है। रुपये लेकर फाइल दबवा देता है।  पंचायत में मौजूद किसी ने इस पूरे मामले की वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लेखपाल विद्योतमा की कई शिकायत होने के कारण एसडीएम ने उनका स्थानांतरण कर दिया है। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ जांच चल रही है। यदि सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने बताया कि अदलाबाद और हरसिंगपुर का चार्ज लेखपाल के पास था। लेखपाल की दोनों ग्राम पंचायत से शिकायत थी। मामले की जांच चल रही है।

प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों इन्ताज अली उर्फ छोटे, मुमताज अली, जाहिद अली, और नय्यूम को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। आरोपी के एक बेटे की शिकायत मिली है कि उसने गांव के एक व्यक्ति को धमकाया है। उस शिकायत पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान को बेनकाब करने ब्राजील पहुंचा शशि थरूर की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल, एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
ब्रासीलिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को ब्राजील पहुंचा जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मजबूत राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ रुख से वहां के नेताओं को अवगत कराएगा। कोलंबिया से यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का हवाई अड्डे पर दूतावास प्रभारी संदीप कुमार कुजूर ने स्वागत किया।

ब्राजील में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ब्राजील के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों से मुलाकात करेगा, जिनमें राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार सेल्सो अमोरिम, विदेश मामलों की महासचिव मारिया लौरा दा रोचा, ब्राजील की सीनेट में भारत-ब्राजील मैत्री मोर्चे के प्रमुख सीनेटर नेल्सन ट्रैड और ब्राजील के ‘चैंबर ऑफ डेप्युटीज’ की विदेश मामलों और राष्ट्रीय रक्षा समिति के अध्यक्ष फिलिप बैरोस शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत ब्राजील में है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ देश के निरंतर अभियान के संदर्भ में भी प्रतिनिधिमंडल भारत का रुख व्यक्त करेगा। मिशन ने एक बयान में कहा कि नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं, जो भारत के जीवंत और समावेशी लोकतांत्रिक चरित्र को दर्शाता है।

बयान में कहा गया कि ब्राजील में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकातें ब्राजील के समकक्षों को भारत में हाल के घटनाक्रमों, खासकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद की घटनाओं के बारे में जानकारी देने का अवसर प्रदान करेंगी। इसमें कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मजबूत राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ रुख से अवगत कराएगा तथा सीमा पार आतंकवाद के प्रति देश की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का अपना रुख भी दोहराएगा।

यह प्रतिनिधिमंडल उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष रखने के लिए 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने का काम सौंपा गया है।

'आलोचना सुनने के लिए समय नहीं', कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर भड़के थरूर, कहा- करने के लिए और भी अच्छे काम हैं!
नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दुनिया के विभिन्न देशों में भारत का पक्ष रखने गये सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने उनके बयानों की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को तवज्जों नहीं देते हुए कहा है कि उनके पास आलोचना सुनने के लिए समय नहीं है,और भी अच्छे काम हैं करने के लिए।

थरूर ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा, 'मेरे पास और भी अच्छे काम करने के लिए पड़े हैं। सच कहूं ‘मेरे पास इनकी आलोचना सुनने के लिए समय नहीं है। मेरे आलोचक और ट्रोलर, मेरे विचारों और शब्दों को अपनी सुविधा के हिसाब से तोड़-मरोड़ कर पेश करने को स्वतंत्र हैं। सच यह है कि मेरे पास करने के लिए और भी बहुत सारे और बेहतर काम हैं। शुभ रात्रि।'

उन्होंने आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस की भारत की नीति का पक्ष विदेशों में रखने के लिए कोलंबिया रवाना होने से पहले सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपने आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए उनकी आलोचनाओं का तीखा और सीधा जवाब दिया है। थरूर ने पनामा में कहा था कि 'भारत सरकार ने अपनी सोच में हाल के वर्षों में बड़ा बदलाव किया है। मैंने बताया कि पूर्व में आतंकी हमलों का जवाब देते हुए हमने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा का ध्यान रखा, लेकिन हाल के वर्षों में इस सोच में बदलाव आया है।”

थरूर के इस बयान के बाद उनकी आलोचना हुई है। इससे पहले श्री थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका तथा पनामा में भारत का पक्ष रख चुका था इसलिए पनामा की दिन की यात्रा का जिक्र करते हुए श्री थरूर ने कहा,“ पनामा में एक लंबे और सफल दिन के बाद मुझे मध्यरात्रि में ही कोलंबिया के लिए निकलना है। इसलिए मेरे पास इस सबके के लिए समय नहीं है।” गौरतलब है कि कांग्रेस नेता उदित राज ने बुधवार को श्री थरूर की आलोचना करते हुए उन्हें ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता’ करार दिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने भी श्री थरूर के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए श्री राज के बयान को रीट्वीट किया। इससे पहले वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी उन्हें नसीहत देते हुए कहा था,“ जब हम राजनीति में हैं और कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर जीतकर आते हैं तो सांसद की जिम्मेदारी बनती है कि कोई विपक्ष की पार्टी या सरकार उन्हें कुछ ऑफर करे तो उन्हें कहना चाहिए कि मुझे दिक्कत नहीं है लेकिन एक बार पार्टी हाईकमान से भी बात कर लीजिए।

ये भी पढ़े : Patna Mega Roadshow : पीएम मोदी का मेगा रोड-शो, हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन

'आतंक के सामने चुप नहीं बैठेंगे', शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन अमेरिका के लिए रवाना
Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए सात प्रतिनिधिमंडलों को विभिन्न देशों में भेजा है। इस अभियान के तहत अमेरिका सहित पांच देशों की यात्रा से पहले, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 23 मई को कहा कि भारत आतंकवाद के सामने चुप नहीं रहेगा।

थरूर ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "हम विश्व को बताएंगे कि भारत आतंकवाद से नहीं डरता। हम चुप नहीं रहेंगे और सच्चाई को सामने लाएंगे। यह मिशन शांति का है। इसके जरिए हम दुनिया को भरोसा दिलाएंगे कि भारत शांति के रास्ते पर चल रहा है और आतंकवाद का कड़ा जवाब देता है।"

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/1925970399604445329

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा, "हम पिछले तीन दिनों से जापान में हैं। इस टीम में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य हैं। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश के लिए हम एकजुट हैं। पहलगाम आतंकी हमला सामान्य घटना नहीं है। भारत दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहा है। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया। मैं श्रीनगर गया था, जहां पर्यटन चरम पर था। जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है।"

ऑपरेशन सिंदूर पर झा ने कहा, "यह हमला 22 अप्रैल को हुआ था। पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार में इस मुद्दे पर बात की और साफ संदेश दिया कि हम जवाबी कार्रवाई करेंगे। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।"

डीएमके सांसद कनिमोझी ने मॉस्को में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा, "हम भारत की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट करने आए हैं। रूस में हमारा होना बहुत महत्वपूर्ण है। रूस हमेशा से भारत का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार रहा है। पिछले 80 सालों से हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं। पहलगाम हमले में हमने 26 निर्दोष लोगों को खोया। हमें रूस से संपर्क कर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी थी और इस कठिन समय में उनका समर्थन मांगना जरूरी था।"

उन्होंने आगे कहा, "यह पहली बार नहीं है। पहले भी हमारे नागरिकों और सैन्य ठिकानों पर हमले हुए हैं। भारत ने हमेशा शांति की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के आतंकवाद के रवैये के कारण हम सफल नहीं हो सके। आज हम भारत सरकार और लोगों के संदेश के साथ रूस आए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में साथ देगी। विश्व को आतंकी हमलों को रोकने के लिए एकजुट होना होगा।"

यह भी पढ़ेः Donald Trump Tariff: यूरोपीय यूनियन के सभी आयात पर 50% लगेगा टैरिफ, ट्रंप की धमकी ने फिर बढ़ाई टेंशन, जानें iPhone समेत सभी विदेशी स्मार्टफोन का हाल

ऑपरेशन सिंदूर: अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब होने से घबराया पाकिस्तान, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल
इस्लामाबाद। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए प्रमुख साझेदार देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शनिवार को घोषणा की कि पाकिस्तान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्व की प्रमुख राजधानियों में भेजेगा ताकि वह पाकिस्तान का पक्ष वैश्विक मंच पर रख सके।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद लिया। प्रधानमंत्री ने इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बिलावल को सौंपी है। सरकार द्वारा संचालित ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, "प्रधानमंत्री शहबाज ने भारतीय दुष्प्रचार को उजागर करने के लिए विश्व की प्रमुख राजधानियों में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।"

‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिलावल करेंगे। बिलावल ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) ने आज मुझसे संपर्क किया और पाकिस्तान का पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने के लिए मुझसे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करने पर गर्व महसूस करता हूं और इस चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं।"

बिलावल के अलावा प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा मंत्री मुसादिक मलिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता खुर्रम दस्तगीर खान, सासंद शेरी रहमान, पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के सांसद फैसल सुब्जवारी, पूर्व विदेश सचिव तहमीना जंजुआ और जलील अब्बास जिलानी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल "क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के ईमानदार प्रयासों को भी रेखांकित करेगा।" उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल हाल में हुए संघर्ष पर पाकिस्तान के रुख को सामने रखने के लिए जल्द ही अमेरिका, ब्रिटेन, ब्रुसेल्स, फ्रांस और रूस का दौरा करेगा।

भाजपा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रतिनिधिमंडल के लिए थरूर को नामित न करने पर कांग्रेस से किया सवाल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत का संदेश पहुंचाने के लिए विदेश में राजनयिक संपर्क प्रतिनिधिमंडलों के लिए कांग्रेस द्वारा नेताओं की पसंद पर शनिवार को सवाल उठाया और आश्चर्य जताया कि क्या उसने पार्टी सांसद शशि थरूर को इसलिए नामित नहीं किया क्योंकि वे आलाकमान से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर को आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रुख रखने के वास्ते विदेश जाने वाले सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी की तरफ से पाक प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख रखने के लिये चार नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई, राज्य सभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन और लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को नामित किया गया है।

रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शशि थरूर की वाकपटुता, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के रूप में उनके लंबे अनुभव और विदेश नीति के मामलों पर उनकी गहरी अंतरदृष्टि को कोई नकार नहीं सकता।”

उन्होंने कहा, “तो फिर कांग्रेस पार्टी - और विशेषकर राहुल गांधी - ने प्रमुख मुद्दों पर भारत की स्थिति स्पष्ट करने के लिए विदेश भेजे जाने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में उन्हें नामित क्यों नहीं किया?” उन्होंने कहा, “क्या यह असुरक्षा है? ईर्ष्या है? या फिर ‘हाईकमान’ से बेहतर दिखने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति असहिष्णुता है?”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “इसलिए, जयराम रमेश अपने ही कांग्रेसी शशि थरूर को संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने का विरोध कर रहे हैं।” भंडारी ने पूछा, “राहुल गांधी भारत के लिए बोलने वाले हर व्यक्ति से नफरत क्यों करते हैं, यहां तक ​​कि अपनी पार्टी में भी?” ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में मालवीय ने आरोप लगाया कि भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कांग्रेस की तरफ से दिये गये विकल्प न केवल “चौंकाने वाले” हैं, बल्कि “गंभीर रूप से संदिग्ध” भी है।

भाजपा नेता ने कहा, “उदाहरण के लिए, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सैयद नासिर हुसैन को शामिल करना, वाकई चौंकाने वाला है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह उनके समर्थक ही थे जिन्होंने राज्यसभा में उनकी जीत का जश्न मनाते हुए विधान सौध के अंदर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए थे।”

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर घटना के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मालवीय ने कहा, “गौरव गोगोई के बारे में जितना कम कहा जाए, उतना अच्छा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गोगोई पर पाकिस्तान में 15 दिन बिताने का आरोप लगाया है और कहा है कि अटारी सीमा पर उनके आगमन और प्रस्थान को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया था।”

असम के मुख्यमंत्री द्वारा गोगोई और उनकी पत्नी के खिलाफ लगाए गए अन्य आरोपों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने पूछा, “ऐसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे सांसदों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कैसे भरोसा किया जा सकता है, खासकर पाकिस्तान से जुड़े मामलों में?” मालवीय ने कहा, “कांग्रेस क्या संदेश देना चाह रही है और वास्तव में किसके हित सध रहे हैं?”

डेलिगेशन में शशि थरूर का नाम देख भड़की कांग्रेस, कहा- हमने सिर्फ चार नाम दिए, सरकार खेल रही है खेल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अगले सप्ताह से विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व शशि थरूर को सौंपे जाने के बाद शनिवार को कहा कि सरकार खेल खेल रही है और शरारतपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही है।  पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस की तरफ से सिर्फ चार नेताओं आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम सरकार को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार पार्टी से विचार विमर्श किए बिना उसके किसी सांसद को शामिल नहीं कर सकती। उनका यह भी कहा कि यह अच्छी लोकतांत्रिक परंपरा रही है कि आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले सांसद अपनी पार्टी नेतृत्व से अनुमति लेते हैं।

रमेश ने शशि थरूर का नाम लिए बगैर कहा कि "कांग्रेस में होने और कांग्रेस के होने में जमीन आसमान का फर्क है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मामले में ईमानदारी नहीं सिर्फ शरारत दिखाई है और वह ध्यान भटकाने का खेल खेल रही है क्योंकि उसका विमर्श ‘पंचर’ हो गया है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने शनिवार को कहा कि विदेश जाने वाले सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व थरूर करेंगे। थरूर ने विदेश जाने वाले सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि जब राष्ट्रीय हित को बात होगी तो वह अपनी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रमेश ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर चार नाम दिए और जब मंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व से बात की तो किसी व्यक्ति विशेष को प्रतिनिधिमंडल में रखने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी ने जो चार नाम दिए हैं उनमें कोई बदलाव नहीं करेगी।

रमेश ने कहा, "कूटनीति के कुछ मामलों में सत्ता और विपक्ष के बीच विश्वास के आधार पर आगे बढ़ा जाता है। रिजिजू ने चार नाम मांगे थे, हमने चार नाम दिए। हमें उम्मीद थी कि जब घोषणा होगी तो जो चार नाम दिए वे ही नाम रहेंगे। लेकिन आज जब घोषणा हुई तो वे नाम नहीं थे।"

उन्होंने कहा, "हमने अपना धर्म निभाया। हमने इस विश्वास के साथ नाम दिया कि सरकार हमसे एक शरारती मानसिकता से नहीं, ईमानदारी से नाम मांग रही है।" रमेश ने कहा, "हम 22 अप्रैल से लगातार प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं, लेकिन जो दो बैठकें हुईं उनमें प्रधानमंत्री नहीं आए और ये बैठकें सिर्फ औपचारिकता थीं।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि संसद के विशेष सत्र की मांग की गई ताकि देश और दुनिया से सामने सामूहिक संकल्प रखा जा सके और 1994 के उस प्रस्ताव को दोहराया जाए जिसमें इस बात का उल्लेख है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है।

उन्होंने दावा किया, "सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात की गई। यह दिखाता है कि सरकार का विमर्श पंचर हो गया है.... हमने इसका स्वागत किया और कहा कि इसका हिस्सा लेंगे। लेकिन सरकार की ओर से ईमानदारी नहीं दिखाई गई, एक खेल खेला जा रहा है। शरारतपूर्ण मानसिकता से काम हो रहा है।"

रमेश ने कहा, "हम सीधे बल्ले से खेल रहे हैं, सरकार किस बल्ले से खेल रही है, हमें नहीं पता।" कांग्रेस नेता ने कहा, "1971 में इंदिरा जी ने कई प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जयप्रकाश नारायण गए। इंदिरा जी 27 सितंबर से 29 सितंबर 1971 में मॉस्को गईं। इसके बाद वह ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी गईं। 1971 में कोई डैमेज कंट्रोल नहीं था जो आज हो रहा है।"

रमेश ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार सातवीं बार यह बात कही है कि उन्होंने मध्यस्थता की और व्यापार का लालच दिखाया, लेकिन इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ नहीं बोल रहे। रमेश ने कहा , "कूटनीतिक प्रयास होना चाहिए, लेकिन ईमानदारी से होना चाहिए। आप (सरकार) नारद मुनि की भूमिका निभा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आज भी हम मांग करते हैं कि सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, मुख्यमंत्रियों की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री बुलाए जाएं और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाए। यह सत्र दो दिन का भी हो सकता है।"