mass gathering - Amrit Vichar

महाकुंभ: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान का दिव्य आयोजन, साधु-संतों ने की सीएम योगी की प्रशंसा, जानें किसने क्या कहा...
महाकुंभ नगर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 में।सोमवार अखाड़ों द्वारा भव्य अमृत स्नान किया जा रहा है। संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम तट पर उमड़ी है। इस अवसर पर देशभर के प्रमुख संतों ने भव्य और दिव्य व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

क्या बोले महात्मा...

बसंत पंचमी के इस पावन पर्व पर पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है, हमारा सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक मूल्य आज पूरे विश्व के केंद्र में हैं। योग और आयुर्वेद के माध्यम से भारत की अद्भुत स्वीकृति बढ़ रही है। हम वही हैं जो पूरे संसार को अपना परिवार मानते हैं। हम यह भी चाहते हैं कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं और प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए... जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज।

आज बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सभी सनातनी आज मां सरस्वती की आराधना करेंगे। सभी अखाड़े पवित्र स्नान कर रहे हैं। कोई भी सरकार इस परंपरा को तभी समझ सकती है जब सरकार में कोई धर्म को समझने वाला हो, और धर्म को योगी जी (आदित्यनाथ) से बेहतर कोई नहीं समझ सकता... आचार्य महामंडलेश्वर एवं निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, निरंजनी अखाड़ा।

अमृत स्नान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में बहुत भाव और दिव्या तैयारी की है। शासन और प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग किया गया है। पूरी दिव्यता के साथ अमृत स्नान संपन्न हो रहा है। समस्त अखाड़े अपने-अपने समय के अनुसार त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। सभी को अमृत स्नान का लाभ मिलेगा... आनंद अखाड़े के आचार्य स्वामी बालिकानंद गिरी जी।

आज बसंत पंचमी के अवसर पर अंतिम 'अमृत स्नान' है। 'अमृत स्नान' के बाद हम वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। हमें स्नान के लिए 40 मिनट का समय दिया गया है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि बिना आवश्यक कारण संगम घाट न आएं... महंत रविंद्र पुरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद।

अमृत स्नान बहुत शांतिपूर्वक और उत्कृष्ट तरीके से संपन्न हुआ। इस कुम्भ मेला का उद्देश्य विश्व में शांति और एकता स्थापित करना है। सभी को इससे एक सीख लेनी चाहिए। यहां सभी जाति और धर्म के लोग एकत्रित होते हैं। एकता, समृद्धि और भाईचारे की भावना बनी रहे... अटल पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती।

महाकुम्भ स्वयं ही अमृत स्नान है। मुगल शासन के दौरान जिसे शाही स्नान कहा जाता था, आज वैदिक संस्कृति में उसे अमृत स्नान के नाम से जाना जाता है। गंगा मात्र दर्शन से ही पापों से मुक्त करने की क्षमता रखती है, और हम यहां त्रिवेणी में उपस्थित हैं... महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी महाराज, निरंजनी अखाड़ा।

आज बसंत पंचमी के अवसर पर 'अमृत स्नान' हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले कभी कुम्भ में इतनी बड़ी संख्या में लोग आए होंगे। बच्चों और बुजुर्गों को पहले स्नान कराया जाना चाहिए। श्रद्धालुओं को सभी का ध्यान रखना चाहिए। मैं युवाओं से भी आग्रह करता हूं कि वे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करें... आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर।

आज का स्नान पूरे विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करने का अवसर है। यहां सभी प्रकार के लोग आए हैं। प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम उत्कृष्ट हैं... महानिर्वाणी अखाड़ा महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद सरस्वती महाराज।

यह भी पढ़ें:-महाकुंभ में बसंत पंचमी पर तीन अखाड़ों का 'अमृत स्नान' खत्म, जानिए अबतक कितने श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गुजरात में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, बोले- कमल के फूल कीचड़ में उगते हैं और कीचड़ झाडू साफ करती है
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का रोड शो खत्म हो गया है। रोड शो में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहे। इस रोड शो में जनता का जनसैलाब उमड़ आया। रोड शो से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात में भाजपा या कांग्रेस को हराने नहीं आया हूं, बल्कि मैं गुजरातियों को जीतने आया हूं।

केजरीवाल के रोड शो में ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गाने की गूंज सुनाई देती रही। इस दौरान केजरीवाल के समर्थक नारा लगाते रहे। रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सभी हाथों में तिरंगा लेकर आए जिससे हमें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि हर तीन महीने में यहां पेपर लीक की घटना होती है, इस लीक को हमें रोकना होगा। भाजपा यहां शिक्षा को बेच रही है, देश आगे कैसे बढ़ेगा? उन्होंने कहा कि कमल के फूल कीचड़ में उगते हैं और कीचड़ को झाडू से साफ किया जाता है।

मान ने कहा कि अहंकार का कीचड़ आम आदमी पार्टी को साफ करना पड़ेगा। कांग्रेस और बीजेपी में अच्छे दिन गुजर जाते हैं लेकिन कोई आम आदमी पार्टी नेता या मंत्री नहीं बन पाता है, ये आम आदमी पार्टी में ही संभव है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां मौजूद सभी लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना है। हमें देशभक्ति करनी आती है।

ये ऊपर वाले का करिश्मा है, भगवान कुछ कराना चाहता है। हम छोटे से लोग हैं। 10 साल तक पहले मुझे कोई नहीं जानता था। पहले दिल्ली में फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गए। दिल्ली में स्कूल, अस्पताल ठीक कर दिए। बिजली 24 घंटे दे रहे हैं। भगवंत मान ने पंजाब में 10 दिनों में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है।

इन्होंने ऑर्डर पास किया है कि कोई प्राइवेट स्कूल फीस नहीं बढ़ाएगा। 25 हजार नई नौकरियां दी जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि एक गुजराती ने मुझे कहा कि गुजरात में भाजपा को 25 साल हो गए। भाजपा के मन में अहंकार आ गया है। हम यहां भाजपा कांग्रेस को हराने नहीं आए हैं। हम यहां देश को जीताने आए हैं। 25 साल आपने भाजपा को दिया, एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखिए। साढ़े छह करोड़ लोगों के साथ गुजरात को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, चार घंटे बाधित रहा रेल मार्ग

गोरखपुर: सेना के जवान धनंजय की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत
गोरखपुर। चौरी चौरा क्षेत्र के नईबाजार इटऊवा घाट पर शनिवार की सुबह भारी तनाव के बीच सेना के जवान धनंजय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। धनंजय की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इकलौते पुत्र होने की वजह से धनंजय के चचेरे भाई सोनू यादव ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। जब तक सूरज चांद रहेगा, धनंजय तेरा नाम रहेगा और भारत माता की जय के उद्घोष के बीच इटौवा घाट पर हजारों की संख्‍या में मौजूद लोगों ने जवान धनंजय को नम आंखों से अंतिम विदाई दी है।

बता दें कि झंगहा थानाक्षेत्र के राघोपट्टी पड़री टोला फैलहा के रहने वाले रामनाथ यादव व फूलमती देवी के 30 वर्षीय पुत्र सेना के जवान धनंजय सेना में शिक्षक हवलदार के पद पर कार्यरत रहे हैं। धनंजय माता-पिता के इकलौते कमाऊ पुत्र रहे हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन आरती ही माता-पिता का अंतिम सहारा है। धनंजय आर्मी एजुकेशन कोर हेड क्‍वार्टर 112 माउंटेन बिग्रेड यूनिट 4/5 जीआर सिक्किम एचआरडीसी छातन में तैनात थे।

बीते मंगलवार को ड्यूटी के दौरान ही संदिग्‍ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों को सेना की ओर से उनके सुसाइड करने की बात‍ बताई गई। परिजन वहां जाकर शव को शुक्रवार की शाम जीआरडी मुख्‍यालय गोरखपुर लाए। आरोप है कि धनंजय को वो सम्‍मान नहीं मिला जो सेना के जवान को मिलना चाहिए।जिससे नाराज क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार की शाम उनका शव गोरखपुर पहुंचने के बाद चौरीचौरा में ट्रेन रोकने के साथ भोपा बाजार में चक्काजाम, जमकर बवाल, आगजनी और पत्‍थरबाजी कर दी।

पुलिस के एक दर्जन वाहनों को भी उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्‍त कर दिया। डीएम-एसपी समेत आला‍धिकारियों के साथ पुलिस के जवानों ने भी भागकर जान बचाई। इसके बाद आई कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

मृतक के परिजनों की मांग है कि मृतक को शहीद का दर्जा देते हुए सैनिक सम्‍मान मिले। उसकी छोटी बहन आरती को सरकारी नौकरी दी जाए । नई बाजार-फैलहा सड़क का नाम धनंजय के नाम पर हो । 50 लाख रुपए की सहायता राज्‍य सरकार दे। धनंजय के रेजीमेंट के सीओ के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाए। घटना की न्‍यायिक या सीबीआई से जांच कराई जाए।

मां फूलमती और पिता रामनाथ यादव को भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाए जाय। धनंजय के पिता रामनाथ यादव ने घाट पर अंतिम संस्‍कार के दौरान दुःखी मन से कहा कि कल की घटना को आप लोगों ने देखा। वे मांग करते हुए थक गए हैं कि लड़का चला गया। एक लड़की आरती है,उसकी शादी में मदद हो। इसके अलावा उसे सरकारी नौकरी दी जाए। राज्‍य सरकार की ओर से सम्‍मान निधि दी जाए। शासन उनके साथ है, तो शहीद का दर्जा बेटे को दिया जाए। शासन और प्रशासन पर उम्‍मीद है कि वे उनके पक्ष में कोई निर्णय लेंगे।

इस सम्बंध में गोरखपुर के एसपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि जो परिजनों की मांग है नियमानुसार जो भी सैनिक के साथ दुर्घटना या घटना होती है, उसके अलग-अलग प्रोविजन भी होती है। सेना के अधिकारी भी आए हैं। जो भी नियमानुसार मदद होगी, वो की जाएगी। कल जो घटना हुई है, उपद्रवियों की ड्रोन से पहचान कर उनके उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: झीलों में होने वाली व्यावसायिक गतिविधियां विकास प्रधिकरण के दायरे में

बाराबंकी: आर्मी जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
बाराबंकी। नागालैंड में हुई संदिग्ध मौत के चलते सेना के इंजीनियर आर्मी जवान संदीप कुमार का शव बुधवार को उनके पैतृक गांव नंदनाकला ससम्मान के साथ लाया गया। नागालैंड से आए सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी। उसके बाद बड़े बेटे सोमू ने मुखाग्नि दी, अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर सेना के जवान को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 24 जुलाई को नागालैंड ड्यूटी पर जा रहे आर्मी जवान संदीप कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों की माने आर्मी जवान संदीप कुमार तीन दिन पूर्व ड्यूटी के लिए नागालैंड के लिए निकले थे। संदीप कुमार का शव नागालैंड रेलवे स्टेशन पर एक सफाई कर्मचारी को मिला। सफाई कर्मचारी ने आईडी कार्ड के आधार पर मंगलवार को दूरभाष के जरिए घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संदीप कुमार का पार्थिव शरीर आज बुधवार को उनके पैतृक गांव नंदना कला पहुंचा। जहां उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा, परिजनों को रोता देख सभी की आंखें नम हो गई।

श्रद्धांजलि देने के लिए गांव के बाहर ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग अपने-अपने वाहनों से श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। सैनिक सम्मान व भारत माता की जयकारा के साथ आर्मी जवान संदीप कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। आर्मी जवान की अंतिम विदाई में एसडीएम पंकज सिंह, क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार, थाना प्रभारी संजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जवान संदीप कुमार के एक पुत्र दो पुत्रियां हैं, पिता का साया छिन जाने के बाद बच्चों की आंखों में आंसू और चेहरे पर भारी दुख का भाव साफ दिखाई दे रहा था।