class 10 - Amrit Vichar

10 वीं के बाद स्ट्रीम चयन: करियर प्लानिंग की पहली सीढ़ी
10 वीं कक्षा के बाद सही स्ट्रीम का चयन हर छात्र के जीवन का एक महत्वपूर्ण निर्णय होता है। अक्सर विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावक भी इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि आगे की पढ़ाई के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा। सही स्ट्रीम का चुनाव न केवल आपकी रुचि और क्षमता पर निर्भर करता है, बल्कि यह आपके भविष्य के करियर की दिशा भी तय करता है। इसलिए इस निर्णय को सोच-समझकर लेना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको तीनों स्ट्रीम्स की विशेषताओं और उनके करियर विकल्पों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपकी उलझन कम हो सके।

साइंस स्ट्रीम

साइंस स्ट्रीम उन छात्रों के लिए उपयुक्त मानी जाती है, जिन्हें विज्ञान और तकनीकी विषयों में गहरी रुचि होती है। यदि आपको प्रयोग करना, नई चीजों की खोज करना और गणितीय समस्याओं को हल करना पसंद है, तो यह स्ट्रीम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स जैसे विषय शामिल होते हैं। ये विषय तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करते हैं। इस स्ट्रीम को चुनने के बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटी, रिसर्च, डेटा साइंस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है।

कॉमर्स स्ट्रीम

कॉमर्स स्ट्रीम उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है, जिन्हें व्यापार, वित्त और अर्थव्यवस्था से जुड़ी चीजों में रुचि होती है। यदि आप यह समझना चाहते हैं कि पैसा कैसे काम करता है, बाजार कैसे चलता है और बिजनेस कैसे बढ़ता है, तो कॉमर्स एक अच्छा विकल्प है। इसमें अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं, जो व्यावसायिक समझ को मजबूत बनाते हैं। इस स्ट्रीम के माध्यम से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में करियर के अवसर मिलते हैं।

आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज) स्ट्रीम

आर्ट्स स्ट्रीम उन छात्रों के लिए सबसे उपयुक्त है, जो रचनात्मकता और सामाजिक विषयों में रुचि रखते हैं। यदि आपको इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, साहित्य या समाजशास्त्र जैसे विषय पसंद हैं, तो यह स्ट्रीम आपके लिए सही हो सकती है। यह स्ट्रीम न केवल ज्ञान का विस्तार करती है, बल्कि सोचने और समझने की क्षमता को भी विकसित करती है। इसके माध्यम से पत्रकारिता, सिविल सेवा, कानून, शिक्षण, मनोविज्ञान, डिजाइन और सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है।

ऐसे चुनें सही स्ट्रीम

-    उन विषयों को चुनें, जिनमें आपकी पकड़ मजबूत हो और जिन्हें पढ़ने में आपको आनंद आता हो।
-    हर स्ट्रीम में उपलब्ध भविष्य के अवसरों को समझें, ताकि सही दिशा तय कर सकें।
-    विशेषज्ञ वर्तमान जॉब मार्केट के अनुसार सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।
-    उनका अनुभव और आपकी समझ आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा।
-    किसी दबाव में न आएं, अपनी रुचि, योग्यता और लक्ष्यों के आधार पर ही स्ट्रीम चुनें।

Maharashtra Board Result 2025: कक्षा 10 में 94.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी
पुणे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा (कक्षा 10) के परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें 94.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। परीक्षा में लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.14 रहा, जबकि 92.31 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हुए।

बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि आठ संभागों में से कोंकण संभाग में परीक्षा परिणाम शीर्ष पर रहा और यहां 98.82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि नागपुर सबसे निचले स्थान पर रहा यहां 90.78 प्रतिशत विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए। कोल्हापुर में 96.87 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, इसके बाद मुंबई में 95.84 प्रतिशत, पुणे में 94.82 प्रतिशत, नासिक में 93.04 प्रतिशत, अमरावती में 92.95, छत्रपति संभाजीनगर में (92.82) और लातूर में 92.77 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित परीक्षा में 15,58,020 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 15,46,579 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,55,433 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

यह भी पढ़ेः जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, सीजफायर के दो दिन बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

दिन में की मजदूरी... रात में पढ़ाई, UP के रामकेवल ने रचा इतिहास, तोड़ा 77 साल का रिकॉर्ड
बाराबंकी। सुनने में यह भले ही अजीब लगे लेकिन हकीकत है कि बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट स्थित एक गांव में आजादी के बाद 77 साल के इतिहास में पहली बार किसी छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए छात्र को सम्मानित किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बनीकोंडर विकासखंड स्थित निजामपुर गांव में 15 वर्षीय छात्र रामकेवल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल की परीक्षा में 55 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की है। त्रिपाठी ने बताया कि यह कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि वर्ष 1947 में आजादी के बाद से इस गांव में कोई भी छात्र हाईस्कूल की परीक्षा पास नहीं कर पाया था।

उन्होंने बताया कि रामकेवल ने हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहद पिछड़े करीब 300 लोगों की आबादी वाले इस गांव में लगभग सभी लोग दलित वर्ग के हैं। अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गत तीन मई को रामकेवल और उसके माता-पिता को जिला मुख्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया था।

रामकेवल ने बातचीत में कहा कि उसे बचपन से ही पढ़ने-लिखने का शौक था लेकिन गरीबी के कारण उसे मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। उसने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके मिले पैसों से अपनी कॉपी-किताब खरीदता और स्कूल की फीस जमा करता था। उसने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है लिहाजा परिवार के खर्च का बोझ भी उसे उठाना पड़ता है। वह शादियों के समय रात में बारात में लाइट उठाने का काम करता है और जब जब शादियों का सीजन नहीं होता तो वह अपने पिता के साथ जाकर मजदूरी करता है।

रामकेवल ने कहा कि दिनभर के काम के बाद रात में वह अपने छप्पर के नीचे सोलर लाइट की रोशनी में पढ़ाई करता है और उसकी ख्वाहिश इंजीनियर बनने की है। छात्र ने बताया कि उसे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सम्मानित किया और उसकी आगे की पढ़ाई की फीस माफ करने की घोषणा भी की। रामकेवल के पिता जगदीश मजदूरी करते हैं जबकि मां पुष्पा एक प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने का काम करती हैं। गांव के लोग रामकेवल की इस सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वक्त में गांव के और भी बच्चे उसी के नक्शेकदम पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ेः UP News: संस्कृत संवर्धन में उत्तर प्रदेश बना अग्रणी राज्य, योगी सरकार के प्रयासों में मिला सम्मान

UP Board का रिजल्ट जल्द होगा जारी, टाइट सिक्योरिटी के बीच होंगी कॉपी चेक
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजधानी में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कितने और कौन-कौन से जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी, ये गोपनीय रखा गया है। लखनऊ के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे जनपदों में भेजी जा रही हैं। इस बार मूल्यांकन में कोई लापरवाही न हो, इसे ध्यान में रखते मंगलवार को परीक्षकों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। वहीं इस बार मूल्यांकन की गाइडलाइन में बदलाव भी हुआ है। नई व्यवस्था से उत्तर पुस्तिकाओं की समय से जांच हो सकेगी और परिणाम भी जल्दी आ सकेगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की नई गाइडलाइन के तहत परीक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया गया था। जिसके तहत सोमवार को प्रशिक्षण से पहले परीक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इनकी ज्वाइनिंग से पहले इनके प्रपत्रों की जांच की कई। सचिव परिषद भगवती सिंह के मुताबिक जो परीक्षक अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करेंगे, उनकी सूची बोर्ड को भेजी जाएगी।

उत्तर पुस्तिकाओं का होगा पुनर्मूल्यांकन

परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका सही से जांची गई हैं, इसके लिए हर उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन भी होगा, ताकि अंकों की गणना में गलती न हो। वहीं, मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक समय से पहुंचें और निर्धारित संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं जांचकर काम पूरा करें, इसलिए इसकी निगरानी ऑनलाइन की जाएगी।

पांचों केंद्र पर मानक के अनुसार तैयारी पूरी हो चुकी है। आज परीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे अंकों का त्रुटिहीन मूल्यांकन हो सके।
- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक

यह भी पढ़ेः 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं, तो भूल जाए एग्जाम, नेशनल पीजी कॉलेज में शुरू एडमिशन और सेमेस्टर परीक्षाएं

UP Board 2025: बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित कर रही बिजली कटौती
लखनऊ, अमृत विचार: बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर हैं और मरम्मत (अनुरक्षण) कार्य के चलते आए दिन घंटों बिजली कटौती की जा रही है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावक भी चिंतित हैं। कई अभिभावकों ने वैकल्पिक व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। लेसा के अधिकारी बोर्ड परीक्षा के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि फॉल्ट होने पर जल्द से जल्द सही कराने के लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर एक गैंग को रिजर्व में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कई महीने से उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर, एबीसी लाइन, पेटी बॉक्स के अलावा फीडरों पर मरम्मत का कार्य महीनों से किया जा रहा हैं। इसके बावजूद आए दिन कहीं ना कहीं केबल फॉल्ट, ट्रांसफार्मर के फुंकनें और पेटीबॉक्स में फॉल्ट के कारण बिजली गुल हो जाती है। इसका असर बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों पर पड़ रहा है। अभिभावक इन्वर्टर, रिचार्ज बल्ब से वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। महानगर निवासी अजय सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 10वीं बोर्ड की परीक्षा देगी। ये कोर्स के रिवीजन का समय है। बिजली गुल होने से पढ़ाई प्रभावित होती है। मजबूरी में इनवर्टर लगवाया है। आलमबाग की विनीता शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मरम्मत कार्य के नाम पर 8 घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। क्षेत्र में एबीसी लाइन सहित अन्य कार्य पहले ही कराए जा चुके हैं। परीक्षा के समय मरम्मत कार्य न कराने के लिए अधिकारियों को विचार करना चाहिए।

जरूरी मरम्मत कार्य ही होंगे

मुख्य अभियंता ट्रांसगोमती ओपी सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान जरूरी मरम्मत कार्य ही किए जायेंगे। विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि 24 घंटे उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति मिले। बोर्ड की परीक्षा के दौरान प्रत्येक उपकेंद्र अधिकारी को क्षेत्र का जायजा लेने को भी कहा गया है। कर्मचारियों की एक गैंग रिजर्व रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेः 69000 शिक्षक भर्ती: बेसिक शिक्षा निदेशालय पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से की मुलाकात

सीबीएसई 10वीं का कंपार्टमेंट का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने 25 अगस्त से 8 सितंबर तक कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल 3 अगस्त को सीबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित किए थे। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में इस साल कुल छात्रों में से 0.84%, जो कि 17,636 छात्रों की संख्या है, को कंपार्टमेंट मिला था।

CBSE 10th Compartment Results 2021 इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th Compartment Result Direct Link

CBSE 10th Compartment Result 2021 ऐसे करें चेक

1. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

4.  इसके बाद अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर सबमिट करें।

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. अब इसे चेक कर लें।

इसे भी पढ़ें…

भारत ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर चीन के आरोपों को खारिज किया

यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के Improvement Exam आज से किए शुरू
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 18 सितंबर यानी आज से कक्षा 10 और कक्षा 12 की इम्प्रूवमेंट परीक्षा शुरू कर रही है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की आज से शुरू हो रही परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो ऑल्टरनेटिव असेसमेंट क्राइटेरिया द्वारा प्राप्त मार्क्स से संतुष्ट नहीं थे। यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की इम्प्रूवमेंट परीक्षा 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 6 अक्टूबर को समाप्त होगी। परीक्षाएं दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जा रही हैं।

इम्प्रूवमेंट परीक्षा में मिले मार्क्स माने जाएंगे फाइनल

बता दें कि यूपीएमएसपी ने 31 जुलाई को कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए थे। यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम का कुल पासिंग प्रतिशत 99.53 फीसदी था, जबकि यूपी इंटर कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 97.88% था। यूपीएमएसपी ने कहा है कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अब फाइनल माना जाएगा।

चुने हुए परीक्षा केंद्रों पर हो रही है 10वीं-12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड चुने हुए परीक्षा केंद्रों पर यूपीएमएसपी इम्प्रूवमेंट परीक्षा आयोजित कर रहा है। हालांकि सरकारी आदेशों के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण राज्य में दो दिन 17 और 18 सितंबर को स्कूल और कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन 10वीं और 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए जिन स्कूलों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है वहां नियमानुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचना है, तो किचन में इन 3 चीजों को रखें साफ

बरेली: सीबीएसई कक्षा 10 एवं 12वीं के छात्र खुद देख सकते हैं अपना रोल नंबर
बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड के द्वारा सारी तैयारी की जा चुकी है। किसी भी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। जिन छात्र-छात्राओं के पास रोल नंबर को लेकर समस्या आ रही थी। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए सीबीएसई ने एक लिंक जारी किया है।

इस लिंक पर जाकर छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर को देख सकते हैं । इसके लिए वह बिना स्कूल की सहायता से अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकतें हैं।

सीबीएसई के कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर नहीं पता हैं वह https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/RollDetails.aspx लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर देख सकते हैं। इससे छात्र-छात्राओं के लिए रोल नंबर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही बार-बार स्कूलों से संपर्क करना पड़ेगा।