magisterial inquiry - Amrit Vichar

उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना में बड़ा हादसा: आपस में टकराई लोको ट्रेन, 60 घायल
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट बदलते समय एक बढ़ा हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार, टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे काफ़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बुधवार को कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल होने की सूचना है। जिसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

जिला अधिकारी ने कहा हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया जा रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल परियोजना में काम कर रहे अधिकांश श्रमिक और अलग अलग पदों पर कार्यरत आपरेटर जम्मू-कश्मीर, उडीसा, पंजाब और हिमाचल के हैं।

दिल्ली/चमोली। भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में संचालित 'विष्णुगढ़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना' सुरंग निर्माण में हुए ट्रेन हादसे से उसका कोई संबंध नहीं है। रेलवे ने बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा है कि यह घटना स्थानीय स्तर पर माल परिवहन प्रबंधन में प्रयोग की जा रही ट्रॉली से सम्बंधित है। इसका भारतीय रेलवे से कोई सम्बन्ध नहीं है।

दुर्घटनाग्रस्त लोकोमोटिव भारतीय रेलवे के नेटवर्क का हिस्सा नहीं हैं। यह सुरंग के भीतर परिवहन के लिए की गई एक स्थानीय ट्रॉली व्यवस्था थी, जिसका रेलवे की मुख्य परिचालन प्रणाली से कोई लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे शिफ्ट परिवर्तन के समय एक हादसा हुआ।

आरंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो ट्रॉलियों की आपस में टक्कर हो गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि इन ट्रॉलियों में 100 से अधिक श्रमिक सवार थे। इनमें लगभग 60 घायल होने की सूचना है। जिसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है। अन्य की स्थिति सामान्य है।

सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। श्री कुमार ने बताया कि हादसे में नौ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए अधिकांश श्रमिक जम्मू कश्मीर, ओडिशा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से हैं। टिहरी हाइड्रो डेवलपवमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी ) के कार्यकारी निदेशक कुमार शरद ने बताया कि यह टक्कर रात करीब 9:30 बजे शिफ्ट बदलने के समय हुई।

उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और कंपनी अपने प्रभावित कर्मचारियों के साथ खड़ी है। अलकनंदा नदी पर बन रही यह जलविद्युत परियोजना अगले वर्ष तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके तहत हेलंग गांव के पास 65 मीटर ऊंचे बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रतिवर्ष 1,665 गीगावाट-घंटे बिजली उत्पादन का लक्ष्य है।

ये भी पढ़े :

Doon University: छठे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान किए 42 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड : मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मालिक और महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक नाइट क्लब में लगी आग की घटना की रविवार को मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए। उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि नाइट क्लब के मालिक एवं महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात के बाद आग लग गई। यह नाइट क्लब राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित है। यह पार्टी स्थल पिछले साल ही खुला था।

मुख्यमंत्री सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं अरपोरा में आग लगने की दुखद घटना से उत्पन्न स्थिति की बारीकी से समीक्षा कर रहा हूं। इस घटना में 25 लोगों की जान चली गई है और छह लोग घायल हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। मैंने पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके।’’ सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पुलिस ने नाइट क्लब के मालिक एवं महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गोवा में ऐसी घटना पहली बार हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी थी और भीड़भाड़ होने एवं छोटे दरवाजों के कारण ग्राहक बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग भूतल की ओर भागे और वहीं फंस गए।’’

मथुरा: टीला धंसने से 2 बहनों समेत तीन की मौत के मामले डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
मथुरा। मथुरा जनपद में रविवार दोपहर को मिट्टी की खुदाई के दौरान टीला धंसने से ढह गए मकानों के मलबे में दो बहनों समेत तीन व्यक्तियों की मौत के प्रकरण में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार वर्मा को दी है।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर गोविंद नगर के कच्ची सड़क स्थित माया टीले पर एक बहुमंजिला मकान को गिराकर समतल करते समय टीला ढह जाने से उस पर बने करीब आधा दर्जन मकान पूरी तरह से ढह गए। जिसके चलते वहां रह रहे लोगों व काम कर रहे मजदूरों में से कई मलबे में दब गए। उनमें से दो अबोध बहिनों यशोदा व काव्या तथा युवक तोताराम की मृत्यु हो गई।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने सोमवार को कहा कि यह प्रकरण बहुत ही गंभीर है, इसलिए इसकी जांच कराई जा रही है और इसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने टीले को काटकर भूखंड तैयार कर रहे सुनील चैन उर्फ गुप्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। जिलाधिकारी सिंह ने एक सवाल के जवाब में बताया कि सभी प्रभावित लोगों को शासन की नीतियों के मुताबिक सहायता प्रदान की जाएगी ।

Lucknow: अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपाल, 10 हजार रिश्वत लेते किया गया था गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार। सरोजनीनगर में 2 दिन पहले रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल के मामले में तहसील के सभी लेखपाल लामबंद हो गए हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील सरोजनीनगर के बैनर तले गुरुवार को तहसील परिसर में धरना देना शुरू कर दिया। संगठन अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए हैं।

धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि लेखपाल बिन्देश कुमार रावत द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के कर्मचारी को शासकीय भूमि पर प्लाटिंग करने से रोकने के कारण पूर्व में फसाने की धमकी दी जा रही थी। इसकी सूचना लेखपाल बिन्देश द्वारा सरोजनीनगर एसडीम को दी गई थी। लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस मामले की मजिस्ट्रेटिक जांच कराने की मांग की है।

बताते चलें कि बीती 31 दिसंबर को सरोजनीनगर तहसील के लेखपाल बिन्देश कुमार रावत को एंटी करप्शन टीम ने एक किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। अधिकारियों का कहना था कि यह रकम उक्त लेखपाल एक किसान से जमीन की पैमाइश करने के लिए ले रहा था।

यह भी पढ़ेः होटल हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने और रक्तस्राव से हुई मौत

पीलीभीत: मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तानी आतंकियों के परिवार वालों के भी होंगे बयान
पीलीभीत, अमृत विचार। पंजाब और पीलीभीत पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तानी आतंकियों के परिवार वालों का भी मजिस्ट्रियल जांच में बयान दर्ज किया जाएगा। उन्हें पंद्रह दिन का समय मिलेगा। इस समयावधि में वह अपने बयान जांच अधिकारी को दर्ज करा सकते हैं। आतंकियों के परिवार को इसकी सूचना पहुंचाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने एसपी पीलीभीत को पत्र लिखा है।

बता दें कि 18 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जनपद की कलानौर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बख्शीवाल पर हैंडग्रेनेड से हमला किया गया था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस  हैंड ग्रेनेड से हमला करने वालों को ट्रेस करते हुए पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में पहुंची थी। यहां पीलीभीत पुलिस को जानकारी  दी गई। जिसके बाद पीलीभीत और पंजाब पुलिस की टीम संयुक्त रुप से हैंड ग्रेनेड से पंजाब की पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आतंकियों का पता लगाने में जुट गई थी। 23 दिसंबर की सुबह पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बाइक पर सवार होकर जा रहे तीनों आतंकियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई और तीनों मार गिराए गए थे। डीएम के निर्देश पर पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश किए जा चुके हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर जांच अधिकारी बनाए गए हैं। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। जिसमें 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक कोई भी मुठभेड़ से संबंधित बयान सिटी मजिस्ट्रेट को दर्ज करा  सकता है। इसके अलावा इस मजिस्ट्रियल जांच में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिवार के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, जांच के लिए मुठभेड़ से संबंधित अभिलेख भी स्वास्थ्य और पुलिस विभाग से मांगे गए हैं।जिसमें एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि शामिल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि पूरनपुर क्षेत्र में हुए एनकाउंटर को लेकर मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए मृतकों के परिवार का भी बयान होना है। इसके लिए एसपी पीलीभीत को पत्र लिखा गया है।

संभल हिंसा : अब 16 दिसंबर तक अपने बयान दर्ज कर सकेंगे अधिकारी
बहजोई, अमृत विचार। संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर चल रही मजिस्ट्रियल जांच अधिकारियों के बयान दर्ज न कराने की वजह से समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। 9 दिसंबर को भी कोई अधिकारी अपने बयान दर्ज करने नहीं पहुंचा। अब 16 दिसंबर तक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को बयान के लिए बुलाया है।

संभल में जमा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। पथराव व फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई थी। इसे लेकर डीएम राजेंद्र पेंसिया ने मजिस्ट्रियल जांच बैठाई थी। यह जांच डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी को सौंपी थी। डिप्टी कलेक्टर ने संभल में हिंसा के दौरान मौजूद अधिकारियों के बयान दर्ज करने के लिए 9 दिसंबर का समय दिया था। लेकिन इस दिन भी कोई अधिकारी अपने बयान दर्ज कराने मजिस्ट्रेट के सामने नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने अपने बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट से और समय मांगा है। अब बयान दर्ज करने के लिए 16 दिसंबर को मजिस्ट्रेट दीपक चौधरी ने नोटिस जारी कर अधिकारियों को बुलाया है। डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी ने बताया कि अभी तक चल रही जांच में अधिकारियों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों ने और समय मांगा है। अब 16 दिसंबर को उन्हें अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।

रुद्रपुर: तीन सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मजिस्ट्रेट उदयराज सिंह ने रुद्रपुर में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष बिष्ट को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट को सभी दुर्घटनाओं की संपूर्ण जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि पहली घटना 23 नवंबर 2023 को बिगवाड़ा मंडी कट के पास हुई। इसमें अभियुक्त कार चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर सुखविंदर सिंह की मोटर साइकिल संख्या यूके-06एवी-6967 में टक्कर मार दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

दूसरी घटना 23 नवंबर 2023 को रम्पुरा गेट कबीर द्वार कट रम्पुरा अभियुक्त कार चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से ऑटो संख्या यूके-06टीए-5212 में टक्कर मारी दी। इसमें तस्वीर उसकी पत्नी सबीना पुत्र आहद गंभीर रूप से घायल हो गये। तस्वीर की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी।

तीसरी घटना 23 अक्टूबर 2023  मैट्रोपोलिस सिटी के पास सिडकुल पंतनगर की है। इसमें अभियुक्त ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर सड़क किनारे खड़े टेंपो संख्या यूके-04टीबी-3087 को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें टेंपो सवार रिहान व ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इन सभी घटनाओं की मजिस्ट्रियल  जांच के आदेश दिए हैं।

जांच अधिकारी व उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी घटनाओं के संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह सात दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना कथन उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा ईमेल आईडी sdmrudrapur4@gmail.com पर भी उपलब्ध करा सकते हैं।

रुद्रपुर: पांच सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मजिस्ट्रेट उदयराज सिंह ने ऊधमसिंह नगर में हुई पांच सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा को सभी सड़क दुर्घटनों की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया है। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि इन घटनाओं के संबंध में अगर कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो तो वह 3 जून 2024 तक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बयान के लिए साक्ष्य के साथ उप जिलाधिकारी किच्छा के समक्ष उपस्थित हो सकता है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जिन घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं इसमें पहली घटना किच्छा रोड रुद्रपुर में 21 नवंबर 2022 की है। इसमें वाहन संख्या यूके-06टीए-6641 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आदित्य प्रताप नाम के व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दूसरी घटना 18 जनवरी 2023 को शंकर फार्म एनएच रोड पुलभट्टा की है। इसमें वाहन संख्या यूके-06पीए-1469 के वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर तीन व्यक्तियों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी।

वहीं तीसरी घटना 1 दिसंबर 2022 को हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड संजयवन के पास पंतनगर की है। इसमें वाहन संख्या यूके-04टीए-6344 के वाहन चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए इकराम खां नामक व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गयी थी। चौथी घटना 5 नवंबर 2022 को महालक्ष्मी कंपनी के पीछे, थाना पंतनगर की है।

यहां वाहन संख्या यूके-06टीए-6657 के वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए वीरपाल नामक व्यक्ति की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसमें मोटर साईकिल क्षतिग्रस्त हो गयी थी। पांचवीं घटना 16 नवंबर 2022 को आनंदपुर मोड़ किच्छा की है। इसमें उत्तराखंड परिवहन की बस संख्या यूके-07पीए-4313 के वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए प्रीतम कोहली (30) को टक्कर मार दी थी। इसमें उसकी मौत हो गयी थी।

रुद्रपुर: जिला मजिस्ट्रेट ने दिए तीन घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मजिस्ट्रेट उदयराज सिंह ने तीन अलग-अलग घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करते हुए जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा कौस्तुभ मिश्र को जांच अधिकारी अधिकारी नामित किया है।

शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 12 सितंबर 2023 को शंकर फार्म ओवर ब्रिज के पास पुलभट्टा किच्छा में अज्ञात अभियुक्त ने वाहन बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर मोटर साइकिल संख्या यूके-06बीडी-1701 में सवार दानवीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जबकि दूसरी घटना 20 अक्टूबर 2023 को महिंद्रा कंपनी के सामने लालपुर किच्छा में हुई। इसमें भी अज्ञात अभियुक्त ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर मोटर साइकिल संख्या यूके-06बीई-3069 में सवार राजेंद्र सिंह की टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

वहीं तीसरी घटना श्री राजहंस बंसल राइट्स एक्टिविस्ट 436 प्रथम तल शक्ति खंड-3 इंदिरापुर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र 26 फरवरी 2023 को दिया। आरोप है कि शांतिपुर रेलवे क्रासिंग के पास सरकारी परियोजना पर काम कर रहे कार्मिक की मृत्यु विभाग की लापरवाही से हुई है।

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी घटनाओं की विस्तृत जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए किच्छा के उप जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी घटनाओं में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह 8 मई 2024 तक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बयान के लिए या साक्ष्य व दस्तावेज सहित उप जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सकता है।

रुद्रपुर: डीएम ने दो सड़क दुर्घटनाओं के दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मजिस्ट्रेट उदयराज सिंह ने रुद्रपुर में दो सड़क हादसों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसमें जांच अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष बिष्ट को मनाया गया है। इस संबंध में जांच अधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति इस प्रकरण में कोई जानकारी रखता है तो वह तीन दिन के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

यहां बता दें कि पहली सड़क दुर्घटना 18 जनवरी 2024 को नगर निगम के सामने रुद्रपुर में हुई थी। इसमें तेजी गति से आ रहे अज्ञान वाहन ने मोटरसाइकिल संख्या यूके-06-बीएच-3157 को टक्कर मार दी थी। इसमें वादी की मां और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वहीं दूसरी 7 अक्टूबर 2023 को भगवानपुर आईआरटी कॉलेज के सामने रुद्रपुर की है। इसमें तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो संख्या यूके-06-टीए-5262 को पीछे से टक्कर मारी दी थी।

इसमें वादी के पिता हरीश बाटला, ऑटो चालक निपेन्द्र व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बाद में वादी के पिता की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो हो गयी थी। दोनों सड़क दुर्घटनाओं में जिला मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

प्रतापगढ़: हिरासत में आरोपी की मौत पर लखनऊ एसटीएफ के इंस्पेक्टर निलंबित, होगी मजिस्ट्रियल जांच
प्रतापगढ़, अमृत विचार। लखनऊ एसटीएफ की हिरासत में एक मामले में आरोपी युवक की मौत से परिजन का आक्रोश नहीं थम रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने एसटीएफ के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। करीब पांच घण्टे तक विरोध प्रदर्शन के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति (45) पुत्र राजनाथ सिंह को लखनऊ एसटीएफ ने हिरासत में लिया था। उनके परिजनों के अनुसार अजय यहां गांव में अपना पोल्ट्री फार्म चलाता था। पुलिस के अनुसार वह मादक पदार्थ की तस्करी का आरोपी भी था। लखनऊ के गोमती नगर कोतवाली में उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोप का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित था। रविवार दोपहर एसटीएफ की लखनऊ यूनिट उसके घर पहुंची और गिरफ्तार करके उसे ले जा रही थी। लालगंज में उसकी तबियत खराब होने पर शाम करीब पांच बजे एसटीएफ उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज ले गई। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। उसके बाद उसे मेडिकल कालेज से सम्बद्ध राजा प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ अस्पताल में शव छोड़कर सूचना देकर चली गई।

मृतक की बेटी जान्हवी ने रविवार शाम एसओ सांगीपुर को तहरीर देकर एसटीएफ की प्रताड़ना से मौत का आरोप लगाया। सोमवार को सांगीपुर पुलिस ने दो अज्ञात महिला सिपाहियों समेत कई अज्ञात एसटीएफ कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। वहीं मृतक की बेटियों के साथ परिवार और ग्रामीण थाने पहुंचे और मुकदमें में आरोपी एसटीएफ कर्मियों का नाम सामने लाने और दर्ज किए गए मुकदमें में संसोधन कर  नामजद करने,गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग करने लगे। इसके साथ ही परिजन मृतक के आश्रित को एक करोड़ की आर्थिक सहायता,एक बेटी को नौकरी की मांग की। राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने मांगों को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन को आठ घण्टे का समय दिया। परिजनों ने मांगो का ज्ञापन एसडीएम लालगंज प्रवीण द्विवेदी,सीओ रामसूरत सोनकर को सौंपा। करीब पांच घण्टे तक चले प्रदर्शन के बाद  डीएम संजीव रंजन और एसपी सतपाल अंतिल के आश्वासन पर परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। 12.30 बजे अंतिम संस्कार को शव ले गए।

अजय की मौत के प्रकरण की होगी मजिस्ट्रियल जांच
जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने अजय प्रताप सिंह की मौत के प्रकरण में एसपी सतपाल अंतिल के अनुरोध पर मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश देते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज प्रवीण द्विवेदी को नामित किया है। वह घटना घटित होने के परिस्थितियों व घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान लेकर सभी पहलुओं की छानबीन करेंगे। वह विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में देंगे।

ये भी पढ़ें -बलरामपुर: डीएम ने वन विभाग के रेन्जर व वन दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिए आदेश

बंदरों की मौत के मामले में बहराइच डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर रेंज में मृत मिले बंदरों के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दूसरे तहसील के एसडीएम को और डीएफओ की अगुवाई में जांच कमेटी बनाई है। कमेटी से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम द्वारा उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर रेंज में वन चौकी के निकट दर्जनों बंदरों के मृत पड़े होने की सूचना गुरुवार को डीएफओ को दी गई। डीएफओ ने वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में जांच टीम गठित की थी। अब मामले को डीएम ने भी गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बंदरों के मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीएम नानपारा अजीत परेस, सीओ राहुल पांडेय और डीएफओ आकाशदीप वधावन की अगुवाई में जांच टीम गठित की गई है। शुक्रवार को टीम ने घटनास्थल पहुंच कर जांच किया इसके बाद उपस्थित लोगों का बयान दर्ज किया। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक साथ इतने बंदरों की मौत का मामला काफी गंभीर है।

अपने जाल में फंस रहा वन विभाग
वन विभाग की ओर से पहले घटना डेढ़ माह पहले होना बताया गया। जबकि फोटो बिल्कुल ताजा दिख रही थी। इसके बाद डीएफओ ने एक बंदर की मौत बताई। जबकि बंदरों की मौत 15 से ऊपर है। वहीं अगर डेढ़ माह पूर्व इतने बंदरों की मौत हुई तो वन विभाग के कर्मचारी क्या कर रहे थे। इन सब सवालों के बीच प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाले अधिकारी खुद फंस रहे हैं।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : नवोदय एलुमिनी मीट में शमिल होंगे दो हजार लोग