air india express - Amrit Vichar

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला तमंचा, दुबई जा रहा युवक गिरफ्तार
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को सुरक्षा जांच के दौरान 22 वर्षीय एक यात्री के बैग में देसी पिस्तौल मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गोंडा जिले के निवासी महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दुबई जाने वाला था और जांच के दौरान उसके बैग में हथियार मिला। पुलिस के अनुसार, नियमित सुरक्षा जांच के दौरान यह बरामदगी हुई, जिसके बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सरोजनी नगर थाने को सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद हवाई अड्डे के अधिकारी की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त राजनीश वर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैगेज से देशी 12-बोर पिस्तौल बरामद की गई है। उसे हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।"

Lucknow News : विमान से अचानक निकलने लगा धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने के कारण सोमवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल (एवियोनिक्स बे) में धुआं देखे जाने के बाद आपात स्थिति में लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पायलट ने संकट का संकेत करते हुए 'मे डे' कॉल जारी किया था । इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकट संकेत माना जाता है और जिसका इस्तेमाल आपात स्थितियों में किया जाता है।

सूत्रों के अनुसार विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को विमान को लखनऊ की तरफ मोड़ने के बारे में अलर्ट किया गया और विमान शाम लगभग पांच बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 148 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने ज्यादातर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमानों में जगह दी। सूत्रों ने बताया कि कुछ यात्रियों को उनके टिकट की पूरी रकम वापस की गयी, जबकि कई अन्य को होटल में रहने की सुविधा दी गई और बाद की उड़ानों में उनकी बुकिंग दोबारा की गई।

थाईलैंड के फुकेट में टला बड़ा हादसा: एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान निकला एअर इंडिया एक्सप्रेस का पहिया, सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई। एयर इंडिया एक्सप्रेस के बोइंग 737 मैक्स विमान ने बुधवार को फुकेट हवाई अड्डे पर 'हार्ड लैंडिंग' की जिससे उसके आगे के दोनों पहिए अलग हो गए। एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने यह जानकारी दी। विमान वीटी-बीडब्ल्यूक्यू की उड़ान आईएक्स938 हैदराबाद से फुकेट के लिए रवाना हुई थी। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन ले जाया गया और कोई घायल नहीं हुआ है।

बोइंग 737-मैक्स 8 में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं लगाया जा सका। अधिकारियों के अनुसार, रनवे पर विमान के फंसे होने के कारण हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और विमान को खींचकर बे (हवाई अड्डे का वह हिस्सा जहां विमान को खड़ा किया जाता है) की ओर ले जाया गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि फुकेट हवाई अड्डे पर विमान के आगे के पहिए में खराबी आ गई थी और चालक दल ने सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया व यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि विमान ने फुकेट हवाई अड्डे के रनवे 9 पर संदिग्ध रुप से 'हार्ड लैंडिंग' की, जिससे वह उछल गया।

विमानन की भाषा में 'हार्ड लैंडिंग' आमतौर पर अनजाने में हुई ऐसी लैंडिंग को कहा जाता है, जिसमें विमान अत्यधिक ऊर्ध्वाधर गति और जोर के साथ जमीन से टकराता है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने कहा, "विमान रनवे पर फंस गया है, उसके आगे के दोनों पहिये अलग हो गए हैं।"

उन्होंने कहा कि थाईलैंड के विमानन अधिकारियों से परामर्श के बाद संबंधित प्राधिकरण द्वारा जांच की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि नियमित रखरखाव के तहत आठ मार्च को विमान के आगे के दोनों पहिए बदले गए थे।

ये भी पढ़ें :

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का आत्मसमर्पण: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, हर एक पर था 8 लाख का इनाम

पश्चिम एशिया संकट के बाद राहत... भारतीय एयरलाइंस गुरुवार से रियाद उड़ानें फिर शुरू
नई दिल्लीः भारतीय विमान सेवा कंपनियां सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए 12 मार्च से उडानें शुरू करेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंगलवार देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 मार्च से रियाद के लिए उड़ानें शुरू करने वाली हैं। इसी तारीख से इंडिगो भी मुंबई और रियाद के बीच उड़ानें शुरू करेगी। अकासा एयर ने भी गुरुवार से दोनों शहरों के बीच उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है।

मंत्रालय ने बताया कि सभी विमान सेवा कंपनियों को सुरक्षा स्थिति पर पूरी तरह विचार करने के बाद ही उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी जा रही है। इंडिगो ने बुधवार को पश्चिम एशिया के आठ शहरों के लिए कुल 38 उड़ानों का परिचालन करने की बात कही है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी आज संयुक्त अरब अमीरात के लिए 36 विशेष उड़ानों समेत कुल 58 उड़ानों के परिचालन की बात कही है। उनकी 22 शिड्यूल उड़ानें सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान के मस्कट के लिए होंगी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण 28 फरवरी को क्षेत्र के लिए सभी उड़ानें बंद कर दी गयी थीं। अब धीरे-धीरे परिचालन फिर शुरू किया जा रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विभिन्न देशों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के लिए ओमान के मस्कट को पश्चिम एशियाई शहरों दुबई, अबु धाबी, शारजाह, रस-अल-खैमा, अल-अलाम, फुजैरा, जेद्दा और मदीना का वैकल्पिक हवाई अड्डा घोषित किया है। मंत्रालय ने बताया कि 09 मार्च को विभिन्न पश्चिम एशियाई शहरों से कुल 45 उड़ानें भारत आयीं जिनमें 7,407 यात्री थे।

फ्लाइट में भोजन और सीट को लेकर यात्री और क्रू मेंबर के बीच विवाद, एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लैंडिंग के बाद 5 घंटे तक बेवजह परेशान करने का आरोप
लखनऊ, सरोजनीनगर, अमृत विचार: बेंगलुरु से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 2048) में शनिवार को भोजन और सीट को लेकर यात्री और क्रू मेंबर के बीच विवाद हो गया। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मामला सरोजनीनगर पुलिस तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है। यात्री का आरोप है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद भी उसे करीब 5 घंटे तक बेवजह परेशान किया जाता रहा।

बताते चलें कि बेंगलुरु से सुबह 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान करीब आधा घंटा देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। इसी विमान से पत्नी शालिनी प्रिया और 3 वर्षीय बेटे अंश के साथ लखनऊ पहुंचे बेंगलुरु निवासी अंकित सहाय ने बताया कि उन्होंने बिजनेस क्लाॅस का टिकट लिया था, लेकिन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उन्हें इकोनॉमी क्लास में बैठा दिया गया। अंकित का कहना है कि उन्होंने नॉनवेज भोजन प्री-बुक किया था, लेकिन उन्हें वेज भोजन परोसा गया।

उन्होंने वेज लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बाद में जब उन्होंने कंप्लेंट फॉर्म मांग कर शिकायत दर्ज की तो क्रू मेंबर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। रास्ते भर विमान में उन्हें पानी तक नहीं दिया गया। आरोप है कि लखनऊ पहुंचने पर उन्हें विमान से उतरने नहीं दिया गया और बाद में सीआईएसएफ के माध्यम से पुलिस के हवाले कर दिया गया। यात्री ने आरोप लगाया है कि उन्हें पत्नी व बच्चों सहित करीब पांच घंटे तक परेशान किया जाता रहा। वहीं, एयरलाइन की ओर से आरोप लगाया गया है कि अंकित सहाय ने क्रू मेंबर पर बोर्डिंग पास फेंका और विमान में हंगामा किया, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने यात्री दंपति को छोड़ दिया है।

कंबोडियाई महिला यात्री के पास महिला प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन, जांच एजेंसियों-पुलिस ने की पूछताछ
लखनऊ, सरोजनीनगर, अमृत विचार: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार रात सीआईएसएफ ने कंबोडियाई महिला को एक सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ लिया गया। महिला पति के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दिल्ली जाने वाली थी। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली समेत करीब पांच एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन लेकर घूमी। जानकारी मिलते ही एजेंसियों और सरोजनीनगर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। घंटों की पूछताछ के बाद दंपति को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात करीब 7:40 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1618 की बोर्डिंग से पहले यात्रियों की सुरक्षा जांच चल रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री रोथा क्रुए के होल्ड बैगेज से मोटरोला का सेटेलाइट फोन मिला, जो भारत में प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। फोन मिलने पर सीआईएसएफ जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की। महिला को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला के साथ उसके पति सोफेनीर हिओयू भी थे।

महिला ने पुलिस को बताया कि कंबोडिया में सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल आम बात है, इसी कारण महिला अनजाने में अपना फोन भारत ले आई थी। बताया जाता है कि महिला पति सहित कंबोडिया में रहने वाले 37 लोगों के एक दल के साथ 18 जनवरी को भारत घूमने आई थी। वहां से सभी अलग अलग जगह बौध तीर्थ स्थलों पर घूमने के लिए गए थे। महिला पति संग दिल्ली सहित देश के चार अन्य एयरपोर्ट से होकर निकली।

24 और 25 जनवरी को नेपाल घूमने गई थी। उत्तर प्रदेश के बनारस भी दंपति गए थे, लेकिन कहीं भी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं हुई। लेकिन सोमवार को जब सभी लोग अपने देश लौटने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, तभी सुरक्षा जांच में फोन पकड़ा गया। जबकि महिला के साथ आए अन्य लोग उसी विमान से दिल्ली रवाना हो गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सेटेलाइट फोन जब्त कर मंगलवार को महिला यात्री को छोड़ दिया।

घने कोहरे की मार: एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 17 चक्कर काटने के बाद दिल्ली डायवर्ट, कई फ्लाइट्स प्रभावित
लखनऊ /सरोजनीनगर, अमृत विचार: घने कोहरे के कारण शुक्रवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि कोहरे से दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आईएक्स 2171) चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी ने इस विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में काफी देर तक चक्कर काटता रहा। विमान ने यहां आसमान में 17 चक्कर काटे। इसके बाद उसे वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यही विमान बाद में लखनऊ से रियाद जाता है।

इस विमान के वापस दिल्ली डायवर्ट किये जाने के कारण लखनऊ से सुबह 8 बजे रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 189) को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा मुंबई से रात 12:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 5264) करीब 45 मिनट देरी से लखनऊ पहुंची। वहीं रियाद से शुक्रवार सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाला फ्लायनास का विमान (एक्सवाई 333) दोपहर बाद 2:25 बजे लखनऊ पहुंचा। इसी तरह झारसुगुड़ा से सुबह 10:15 बजे लखनऊ आने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5228) दोपहर 12:50 बजे लखनऊ पहुंची। हैदराबाद से दोपहर 1:55 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 453) शाम 4:50 बजे पहुंची। पटना से शाम 4:10 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 925) 5:30 बजे लखनऊ पहुंची। इसी प्रकार लखनऊ से सुबह 6:15 बजे दम्माम के लिए उड़ान भरने वाला फ्लाइनेस का विमान (एक्सवाई 897) दोपहर बाद 3:15 बजे उड़ान भर सका। लखनऊ से सुबह 7:55 बजे गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 146) करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हो सकी। वहीं सुबह 8:50 बजे मस्कट जाने वाली ओमान एयर की उड़ान( डबल्यूवाई 266) 9:35 बजे रवाना हुई। लखनऊ से सुबह 10 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) दोपहर बाद 3:50 बजे रवाना हो सकी। लखनऊ से सुबह 10:45 बजे किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5223) दोपहर बाद 1:35 बजे उड़ान भर सकी। लखनऊ से दोपहर 11:05 बजे बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2049) 11:50 बजे रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर बाद 2:35 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 758) शाम 5:30 बजे रवाना हुई। लखनऊ से शाम 4:50 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 435) शाम 6:05 बजे रवाना हुई। लखनऊ से शाम 5:25 बजे झारसुगुड़ा जाने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5229) रात 8:15 बजे रवाना हुई। लखनऊ से रात 9:20 बजे पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 118) रात 10:30 बजे रवाना हुई। लखनऊ से रात 9:25 बजे रस अल खेमा जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 124) रात 11:30 बजे उड़ान भर सकी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने यात्री से की मारपीट, जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक यात्री पर हमला करने के आरोप में एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ‘ऑफ-ड्यूटी’ पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल जांच में शामिल हुए और अधिकारी ने उनसे पूछताछ की थी।

एक बयान में कहा गया, ‘‘मामला दर्ज होने के बाद जांच प्रक्रिया के दौरान, संबंधित सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए और बयान दर्ज किए गए। आरोपी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

सेजवाल के खिलाफ 19 दिसंबर को टर्मिनल-1 की सुरक्षा चौकी के पास हुई हिंसा के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126 (गलत तरीके से रोकना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु से लखनऊ आ रहे यात्री की मौत: विमान में बिगड़ी तबियत, बेटी से मिलने ससुराल आरहे थे
अमृत विचार : बेंगलुरु से लखनऊ आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स–2048 में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। इस पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। दोपहर 12:30 बजे विमान के लैंड करते ही मेडिकल टीम ने यात्री चंद्रशेखर कुमार (70) को बेहोशी की हालत में उतारा।

प्राथमिक जांच के बाद एंबुलेंस से लोक बंधु अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एयरपोर्ट प्रशासन के साथ पुलिस पहुंच गई। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु निवासी चंद्रशेखर बेटी से मिलने उसकी ससुराल लखनऊ आ रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़े :

यूपी में सात IAS अफसरों के तबादले, देवरिया-सुलतानपुर और कानपुर के बदले गए CDO

लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी गड़बड़ी, यात्रियों ने किया हंगामा
सरोजनीनगर, अमृत विचार: अमौसी एयरपोर्ट पर उड़ने के लिए तैयार एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में पायलट को तकनीकी खराबी का एहसास हुआ। पायलट की सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने जांच की लेकिन खामी दूर नहीं हो सकी। इस पर उड़ान को रद कर दिया गया। उड़ान रद्द होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरलाइंस के अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत कराया।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 2816 को रविवार सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी। इस विमान को 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचना था। 150 यात्री सवार हो चुके थे और विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। उड़ान से पहले पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। पायलट ने इसकी सूचना एयरलाइन्स अधिकारियों के साथ एटीसी को दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम लगाई गई, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। इससे उड़ान को रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरलाइन्स अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को शांत कराया। सूत्र ने बताया कि विमान के कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है, जबकि कुछ को टिकट के पैसे लौटा दिए गए।

सूत्रों का कहना है कि होटल में ठहराए गए यात्रियों को एयरलाइंस अधिकारियों ने दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया है। सूत्रों का कहना है कि अगर पायलट को तकनीकी खराबी की भनक ना लगती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों ने बताया कि विमान के कॉकपिट में कोई गड़बड़ी आई है, जिसे इंजीनियरों की टीम ठीक करने में जुटी है।

यह भी पढ़ेः सनसनीखेज खुलासा: भारत-नेपाल सीमा पर बन रहा ‘इस्लामिक क्षेत्र’, दक्षिण भारत की संस्थाओं से हो रही धर्मांतरण की फंडिंग

जम्मू जा रही Air India Express की उड़ान लौटी दिल्ली, हवाई अड्डे पर मड़राता रहा प्लेन, कारण साफ नहीं
जम्मू। दिल्ली से जम्मू के रास्ते श्रीनगर जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार दोपहर जम्मू हवाई अड्डे पर उतरे बिना ही दिल्ली लौट गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि उड़ान के दिल्ली लौटने का कारण अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स-2564 को दोपहर के आसपास जम्मू हवाई अड्डे पर उतरना था और फिर श्रीनगर के लिए रवाना होना था।

लेकिन विमान कुछ समय तक जम्मू हवाई अड्डे के ऊपर मंडराता रहा जिसके बाद इसके पायलट ने बिना उतरे दिल्ली लौटने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि मौसम और रनवे दोनों ही पूरी तरह साफ थे, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट विमान को उतारने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं खोज सका, जिसके कारण वापसी का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े : पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पनाह देने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु से काठमांडू के लिए सीधी उड़ान, Air India ने की घोषणा, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते होंगे मजबूत
बेंगलुरु। एअर इंडिया एक्सप्रेस एक जून से बेंगलुरु और काठमांडू के बीच रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘बैंकॉक और फुकेत जैसे कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय स्थलों में हमारे हालिया विस्तार की अगली कड़ी के तहत यह नया मार्ग निर्धारित किया गया है।’

विमानन कंपनी की वेबसाइट और अन्य प्रमुख मध्यमों से बुकिंग अब शुरू हो गई है जिसमें ‘एक्सप्रेस लाइट’ के लिए शुरुआती किराया 8,000 रुपये और ‘एक्सप्रेस वैल्यू’ के लिए 8,500 रुपये है। बेंगलुरु से यह उड़ान रोजाना सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी और वापसी में काठमांडू से सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी।

इस नए मार्ग से अमृतसर, भुवनेश्वर, दिल्ली, गोवा, ग्वालियर, हिंडन, हैदराबाद, इंदौर, जम्मू, जयपुर, कोझीकोड समेत भारत के 20 शहरों से बेंगलुरु के रास्ते काठमांडू के लिए एक ठहराव वाली यात्रा संभव होगी। विज्ञप्ति के अनुसार, बेंगलुरु के रास्ते एक ठहराव वाली यात्रा दो अंतरराष्ट्रीय शहरों अबू धाबी और दम्माम से भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़े : आज किसके सिर सजेगा Miss World 2025 का ताज, ग्रैंड फिनाले में शमिल होंगे कई बड़े सितारे