Dimple Yadav - Amrit Vichar

नारी वंदन अधिनियम सर्वसहमति से पास किया गया था : डिंपल
लखनऊ, अमृत विचार : मैनपुरी से सपा सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि सत्ता पक्ष जिस तरह की भूमिका बना रहा है उससे लगता है विपक्ष महिला आरक्षण के साथ नहीं है। जब 2013 में नारी वंदन अधिनियम सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर सर्वसहमति से पास किया था। भाजपा सरकार महिला आरक्षण से सम्बन्धित जो संशोधन लाई है, उसके पीछे सरकार की मंशा क्या है ? क्या सरकार महिलाओं का वाकई सशक्तिकरण चाहती है या इस विधेयक को लाकर खुद के सशक्तिकरण की तरफ काम कर रही है।

डिंपल यादव ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पहले जनगणना हो, फिर परिसीमन व्यवस्था लागू हो, फिर आरक्षण लागू हो। इस पर सभी सहमत हैं। तत्कालीन गृहमंत्री ने भी कहा था कि वे जनगणना कराएंगे। अभी तक वे घरों की गिनती पिछले तीन साल में करा पाये हैं।

उन्होंने कहा कि परिसीमन के काम में डिलिमिटेशन कमीशन की जगह चुनाव आयोग को लगाया गया है और 2011 की जनगणना को आधार बनाया जा रहा है। कहीं न कहीं ये प्रश्नचिह्न उठता है कि ये क्यों चाहते हैं कि संविधान कमजोर हो।

महिला दिवस पर बोलीं डिंपल यादव- मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाली महिलाएं समाज की असली ताकत
लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद साहस, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाली महिलाएं समाज की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग की महिलाओं में अपार क्षमता है और यदि उन्हें उचित अवसर और सहयोग मिले तो वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लागन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से लोलई गांव में महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग की उन महिलाओं को सम्मानित करना था, जो छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनते हुए अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डिंपल यादव ने लोलई और मल्हौर क्षेत्र की महिलाओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डिंपल यादव ने इस सराहनीय पहल के लिए लागन उद्यमी महिला फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम की आयोजक एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने झांसी की रानी के साहस और संघर्ष का उदाहरण देते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. शेली महाजन, डॉ. अमित रंजन, डॉ. नेहा साहू, डॉ. ज्योति, डॉ. गुंजन तथा डॉ. हर्षा महान शामिल रहे। इसके अलावा महिला सम्मान श्रेणी के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और योग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

SIR की घोषणा के बाद सपा से आई पहली प्रतिक्रिया, डिंपल यादव ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा...
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों में विशेष सघन परीक्षण (एसआईआर) कराया जाना भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है।

मैनपुरी में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा " इतने वर्षों से चुनाव हो रहे हैं, क्या वे सभी अलोकतांत्रिक थे। अगर नहीं, तो अब एसआईआर कराने के पीछे आखिर मंशा क्या है। यह कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश है।"

डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब-जब सत्ता में आती है,तब-तब पुलवामा और पहलगाम जैसी घटनाएं होती हैं। सरकार आज तक इतनी बड़ी घटनाओं को करने वालों को पकड़ नहीं पाई है। संसद में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की बात कहने वाली भाजपा अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी। भाजपा झूठे वायदे करती है।

उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने ही वादों पर खड़ी नहीं उतरती। जम्मू-कश्मीर में हुई बड़ी घटनाएं इसका उदाहरण हैं। मैनपुरी में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।

डिम्पल यादव ने कहा " सरकार विरोधी नेताओं की जासूसी करवा रही है,सबको मालूम है कि सरकार फोन टेप कराती है। पत्रकारों द्वारा उत्तर प्रदेश में डीएपी खाद की कमी पर पूंछे गए सवाल का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की हालत खराब है। तीन सालों से किसान खाद की कमी से जूँझ रहे हैं। खाद की कालाबाजारी हो रही है। इन सब के लिए सरकार की नीतियाँ जिम्मेदार हैं।"

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टेकऑफ फेल, बड़ा हादसा टला; सपा सांसद डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर दिल्ली जाने के लिए तैयार खड़े इंडिगो के एक विमान को शनिवार को उड़ान भरने के बमुश्किल दो सेकंड बाद ही रद्द करना पड़ा। खबरों के अनुसार, विमान में 171 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

सूत्रों ने बताया कि यात्रियों में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी शामिल थीं। उड़ान संख्या 6ई2111 के यात्रियों में शामि अमित सिंह ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “6ई2111 की उड़ान दो सेकेंड के भीतर रनवे पर रद्द कर दी गई। फिर से तकनीकी समस्या जिम्मेदार बताई जा रही है। भारत में उड़ान भरना दिन-ब-दिन चिंताजनक होता जा रहा है।”

इस बीच, विमानन कंपनी के सूत्रों ने बताया, “13 सितंबर को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई2111 ने शुरुआती ‘टेकऑफ रोल’ के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान रोक दी। विमान सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार वापस आ गया।” सूत्रों ने बताया, “बाद में विमान को बदल दिया गया और थोड़ी देरी के बाद उसे रवाना किया गया।” बार-बार प्रयास करने के बावजूद सांसद डिंपल यादव से घटना के संबंध में बात नहीं हो सकी।

आपकी पत्नी ने खुद BJP को वोट दिया है... पूजा पाल ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- मेरी हत्या का दोषी अखिलेश को ही माना जाए
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित चायल सीट से विधायक पूजा पाल इस समय चर्चा में हैं। पूजा पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार हमला कर रहीं है। उन्होंने एक चिट्ठी लिखी है जिसमें अखिलेश यादव से कई सवाल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी ने भी बीजेपी को वोट दिया है। विधायक पूजा पाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी चिट्ठी शेयर कर लिखा, "अन्याय और विश्वासघात के खिलाफ मेरी आवाज, पार्टी से निष्कासन केवल मेरा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की पिछड़ी, दलित और गरीब जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है। मैंने संघर्ष किया है और आगे भी न्याय की लड़ाई लड़ती रहूँगी।"

पूजा पाल की चिट्ठी में क्या है लिखा

अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए पूजा पाल ने चिट्ठी में लिखा- "मैं विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करके दो बार विधायक बनी बिना समाजवादी पार्टी के सहयोग के, किन्तु मेरे पति के हत्यारे को पहले की सरकारों द्वारा संरक्षण दिया जाता रहा है।  आपके आने के उपरान्त हमें कुछ आपके कार्य व्यवहार से ऐसा आभाष हुआ कि अपराधियों के विरूद्ध आप हम जैसे पिछड़े/गरीब लोगों को भी न्याय दिला सकते हो।"

https://twitter.com/poojaplofficial/status/1958824835133350190

उन्होंने आगे लिखा-"इसी कारण मैंनें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं/नेताओं के कहने से पार्टी ज्वॉइन कर चुनाव लड़ी और तीसरी बार विधायक बनी, किन्तु जब मैं समाजवादी पार्टी में कार्य करने लगी तो मुझे एहसास होने लगा कि यहाँ पिछड़े, अति पिछड़े और दलित सब दूसरे दर्जे के नागरिक है, पहले दर्जे के नागरिक तो मुस्लिम ही हैं. वह चाहे जितने बड़े अपराधी हों, उनको सम्मान देना, उनको ताकत देना, उनकी शक्ति बढ़ाना समाजवादी पार्टी की पहली प्राथमिकता है। मैंने बहुत प्रयास किया कि आप हमारे पति के हत्यारों को उनके किए की सजा दिलाएंगें, लेकिन उत्तरोत्तर प्रयास के बावजूद सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।"

आपकी नीतियों से मेरा भरोसा उठ गया- पूजा पाल

पत्र में पूजा पाल ने आगे लिखा- "किन्तु भारतीय जनता पार्टी में चाहे जितना बड़ा अपराधी हो उसे सजा दी जाती है, ऐसा एहसास हमको होने लगा और जिसका परिणाम हम और सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश वासियों ने देखा, जब मेरे पति के हत्यारे व उनके परिवार वालों को दण्ड मिला तो समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार के प्रत्येक सदस्य ने मेरे पति के हत्यारे के पक्ष में सदन से सड़क तक आवाज बुलन्द की, इस कारण मुझे आपकी नीतियों से भरोसा उठ गया।"

विधायक पूजा पाल ने लिखा-"महोदय आपने मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया है, एक बार मैं यह चाहती हूँ कि उत्तर प्रदेश की जनता पिछड़ी, अति पिछड़ी और दलित यह देख तो लेती कि हमको निकाला क्यों गया। कम से कम एक बार मेरे द्वारा पार्टी के भीतर किए गये गुनाहों की जानकारी देते हुए हमारा पक्ष/जवाब भी माँगा जाना चाहिये था और जब मैं अपने ऊपर आपके द्वारा लगाये गये आरोपों का जवाब आपको प्रेषित करती तो दोनों पक्षों, आपके निष्कासन के कारण और उस पर हमारा जवाब उत्तर प्रदेश की जनता कम से कम देखती, सुनती तो निर्णय ले पाती क्या सचमुच आप सम्पूर्ण पीडीए के संरक्षक हो या सिर्फ पिछड़ों और दलितों को छलने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है।

आप, आपकी पत्नी और आपकी पूरी पार्टी ने बीजेपी को वोट दिया- पूजा पाल

पूजा पाल ने आगे लिखा- "यदि आपने मुझे भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा के प्रत्याशी को वोट देने के कारण पार्टी से निष्कासित किया है तो मैं पूंछना चाहती हूँ कि हमारे निष्कासन के बाद अभी आपने कास्टीट्यूशनल क्लब, दिल्ली के चुनाव में स्वयं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिया है तो आप हमे इस बात की सजा कैसे दे सकते हो। लेकिन यह आपका अहंकार ही है कि एक विधवा अति पिछड़ी जाति की बेटी के भीतर आपको गुनाह दिखता है और जब यही गुनाह आपकी पत्नी स्वयं भारतीय जनता पार्टी को कान्स्टीट्शनल क्लब में वोट देकर आती है तो वह गुनाह नहीं होता है। आप, आपकी पत्नी और आपकी पूरी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया, ऐसे कई बार अवसर आए जब आपने कभी कांग्रेस को वोट दिया/दिलाया और कभी बसपा को वोट दिया/दिलाया।"

चायल विधायक पूजा पाल ने आगे लिखा-"आपने अपने स्वार्थ में अपनी सैफई प्राइवेट लि० कम्पनी को चढ़ाने के लिये दूसरे दलों को वोट दिलाकर/देकर समर्थन किया। अगर आप अपने स्वार्थ में ऐसा कर सकते हो तो नौ दिन की विवाहिता बेटी विधवा हो गयी और उसको किसी ने यदि न्याय दे दिया और हमने इतने बड़े काम के बदले न्याय देने वाले को सिर्फ धन्यवाद दे दिया तो मुझे पार्टी से निकाल दिया जाता है, जबकि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।

आजाद भारत के इतिहास में मेरी जैसी बदनसीब बेटी कोई दूसरी नहीं होगी

उन्होंने आगे लिखा-"महोदय आप और हम दोनों ने बहुत करीब से देखा है कि आजाद भारत के इतिहास में मेरी जैसी बदनसीब बेटी कोई दूसरी नहीं होगी, जिसके पति की सिर्फ इसलिये हत्या कर दी जाती है कि उसने संविधान और लोकतन्त्र के आधार पर चुनाव जीता हो। किन्तु जो हारा हो यह कहकर मेरे पति की हत्या कर देता है कि भले ही जनता ने चुनाव जितवा दिया हो, मैं तुम्हें हरा दूँगा और उनकी हत्या कर दी जाती है। हत्या किए जाने का अगर तरीका एक बार अखिलेश यादव फिर से आप अपने दिमाग पर जोर दीजिये कि प्रयागराज की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर मेरे पति की हत्या होने के बाद जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लगभग एक घंटे बाद हॉस्पिटल में जाकर एके 47 राइफल से फिर से गोली चलायी गयी, कि कहीं जीवित तो नहीं है।"

आप अतीक अहमद जैसे पापी के आगे झुक गए- पूजा पाल

पूजा पाल ने लिखा- "इसी प्रकार आपकी सरकार जो संविधान बचाने का ढ़ोग करती है में अति पिछड़े परिवार की बदनसीब बेटी के पति के पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार के लिये भी नहीं दिया जाता है। कल्पना करें कि अखिलेश यादव आपके राजनीतिक जीवन में एक भी बेटी के साथ इस तरह की घटना नहीं हुई होगी, किन्तु आप उसमें भी साथ नहीं दे सके, लेकिन नारी में शक्ति होती है, कभी दुर्गा बन जाती है और किसी से भी लड़ सकती है। मुझे माँ भगवती एवं मेरे अराध्य शिव जी ने ताकत दी आप अतीक अहमद जैसे पापी के आगे झुक गए होंगे, लेकिन इतने दिनों में मैं कभी किसी माफिया के सामने न झुकी हूँ और न भयभीत हुई और लड़ती रही।

मेरी हत्या का वास्तविक दोषी अखिलेश यादव को माना जाए- पूजा पाल

सपा से निष्कासित विधायक ने आगे लिखा-"महोदय आपकी पार्टी से निष्कासन का दर्द इतने बड़े-बड़े दर्द सहने के उपरान्त मुझे बहुत छोटा दिखता है, लेकिन मुझे भरोसा है उत्तर प्रदेश की जनता पर, मुझे भरोसा है पूरे उत्तर प्रदेश के अपने पाल समाज के ऊपर, कि वह हमारी शक्ति बनेगें और मैं फिर लड़ेंगी और जीतेंगी। महोदय एक बेकसूर, विधवा, अनाथ, अति पिछड़े की बेटी पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के लोग किस-किस तरह की गन्दी गन्दी गालियों सोशल मीडिया पर देते हैं, यहाँ तक की जान से मारने की भी धमकियां दी जाती हैं, किन्तु मैंने अपना वास्तविक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई, अब मुझे मौत भी मिले तो भी गर्व ही होगा, किन्तु आपने मुझे जिस तरह बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिये छोड़ दिया है। जिससे समाजवादी पार्टी के अपराधी अनुयायिओं का मनोबल बहुत बढ़ गया है। इसलिये सम्भव है मेरे पति की भाँति मेरी भी हत्या हो जाए, यदि ऐसा होता है तो मैं सरकारों से प्रशासन से मांग करती हूँ कि मेरी हत्या का वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को ही माना जाए।"

बृजभूषण शरण सिंह बोले- डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी शर्मनाक, यह अधिकार किसी को नहीं...
गोंडा, अमृत विचार। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है, चाहे वह कोई भी हो।

डिंपल यादव को बताया 'सभ्य महिला' : पूर्व सांसद ने कहाकि “डिंपल यादव एक सभ्य और संस्कारी महिला हैं। मैं उन्हें निजी रूप से जानता हूं। वे हमेशा भारतीय परिधान में नजर आती हैं। ऐसे में उन पर की गई टिप्पणी पूरी तरह निंदनीय और अस्वीकार्य है।” कहा कि  वह नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन किसी भी महिला के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी समाज में गंभीर असभ्यता का प्रतीक है और इसकी नैतिक रूप से सभी को निंदा करनी चाहिए।

राहुल गांधी, कांग्रेस और पाकिस्तान पर साधा निशाना : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने संसद सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि, “कांग्रेस, राहुल गांधी और पाकिस्तान - तीनों एक जैसे हैं। ये देश की किसी बात को स्वीकार नहीं कर सकते। भाजपा का विरोध करते-करते अब यह देश का भी विरोध करने लगे हैं।”कहा कि वे राहुल गांधी की लगातार आलोचना करते-करते थक चुके हैं, क्योंकि कांग्रेस अब सकारात्मक राजनीति से हट चुकी है।

पीएम मोदी के सीजफायर बयान का समर्थन : बृजभूषण शरण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीजफायर पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि, “जब प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि यह फैसला किसी दबाव में नहीं लिया गया, तो वही सही है। इसमें किसी को शक करने की जरूरत नहीं है।”

यह भी पढ़ें:- राकेश टिकैत बोले-किसानों की मांगें नहीं मानीं तो 2027 में सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

डिंपल पर अभद्र टिप्पणी का विवाद: मौलाना रशीदी को सपा नेता की चेतावनी, "माफी मांगो, वरना दो मिनट में ठीक कर देंगे"
लखनऊ: मैनपुरी की सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मौलाना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनके पोस्टरों को निशाना बनाया।

साजिद रशीदी के पोस्टर जलाए गए

प्रदर्शनकारियों ने साजिद रशीदी के पोस्टर जलाए और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, सपा नेता शकील नदवी ने पोस्टर लगवाए, जिनमें लिखा था, "साजिद रशीदी और उसके संरक्षकों के लिए एक ही इलाज—जूते, चप्पल और सबक।"

छात्र इकाई के उपाध्यक्ष ने दी कड़ी चेतावनी

सपा की छात्र इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने मौलाना को खुली चेतावनी देते हुए कहा, "साजिद रशीदी बीजेपी के इशारे पर काम करते हैं। उनकी रसोई बीजेपी की कृपा से चलती है। डिंपल यादव, जो मैनपुरी की सांसद और हमारी नेता हैं, उनके खिलाफ रशीदी ने बेहद आपत्तिजनक और असभ्य टिप्पणी की है। हम अपने विरोध के जरिए चेतावनी देते हैं कि वह अपनी मर्यादा में रहे। हम अखिलेश और डिंपल के सच्चे सिपाही हैं। अगर रशीदी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो हम उसे दो मिनट में सुधार देंगे।"

धीरज ने आगे कहा, "बीजेपी अपने लोगों से ऐसी बातें बुलवाती है। रशीदी की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है? अगर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हमारे एक समाजवादी साथी ने उसे चेतावनी दी है, हम आज दोहरा रहे हैं, और जल्द ही उसे पता चल जाएगा कि उसका क्या अंजाम होगा।"

मौलाना का विवादित बयान

मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, "मैं एक तस्वीर दिखाता हूं, जिसे देखकर लोग शरमा जाएंगे। मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन सब जानते हैं। जो महिला उनके साथ थीं, वह मुस्लिम परिधान में थीं, उनका सिर ढका था। दूसरी महिला डिंपल यादव थीं, उनकी @#@#@#@@# हैं।"

यह भी पढ़ेंः सुरक्षा में चूक भाजपा की नाकामी... यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश जी की चुप्पी से मैं दुखी हूं... भाजपा एमएलसी ने डिंपल के अपमान को लेकर लगाये पोस्टर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद के सदस्य सुभाष यदुवंश ने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव के कथित अपमान को लेकर लखनऊ में पोस्टर लगाये हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर लगे पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा गया है “पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले उत्तर प्रदेश के बहन बेटियों की सुरक्षा क्या करेंगे।”

सुभाष ने कहा, “मौलाना के डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर अखिलेश जी की चुप्पी से मैं दुखी और स्तब्ध हूं। जो व्यक्ति अपनी पत्नी के अपमान पर नहीं बोल सकता वो बहू बेटियों के अपमान पर क्या बोलेंगे। मैं इस बात पर भी हैरान हूं कि ये जवानी किसके नाम, अखिलेश भैया तेरे नाम का नारा देने वाली गैंग के लोग भी चुप हैं। क्या उनकी रगों का खून नहीं खौलता। ये बड़ा स्तब्ध करने वाला है।”

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को कहा था कि हमें महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं चाहे वो किसी भी दल की हों।

अखिलेश यादव की चुप्पी हैरान करने वाली... भाजपा महिलाओं का अपमान सहेगीः बेबी रानी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव के अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुखर हो गई है। उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को कहा कि हम महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे, फिर चाहे वह किसी भी दल की हों।

बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि भाजपा डिंपल यादव को लेकर दिए गए बयान की घोर निंदा करती है,लेकिन समाजवादी पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में अपनी महिला नेता का बचाव भी नहीं कर पा रही है। उन्होने मौलाना साजिद रशीदी के बयान की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा “मौलाना के बयान पर अखिलेश की चुप्पी हैरान करने वाली है। क्या वोट बैंक के लालच में अखिलेश को अपनी पत्नी का अपमान भी स्वीकार है।”

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री ने कहा कि, भाजपा की विचारधारा और समाजवादी पार्टी की विचारधारा में अंतर है। सपा को वोट बैंक और महिला के सम्मान में किसी एक को चुनना हो तो वह वोट बैंक को चुनेगी।

मौर्य ने समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “लड़की हूं लड़ सकती हूं “ नारा देने वाली महिला सांसद प्रियंका गांधी भी चुप हैं। दरअसल, 22 जुलाई को सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई नेताओं के साथ मस्जिद में बैठक की थी जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही है। अखिलेश के इस कदम के बाद अब भाजपा ने उन पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ेः शर्मनाक! एक स्कूल ऐसा भी... शिक्षा का मंदिर बना बरसाती नाला, वीडियो ने उड़ाई व्यवस्था की धज्जियां

NDA सांसदों के प्रदर्शन पर भड़कीं डिंपल यादव, कहा- ये लोग मणिपुर और सैन्य अधिकारी पर टिप्पणी के खिलाफ भी खड़े होते तो अच्छा होता
नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अपने ऊपर एक मौलाना द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को कहा कि अच्छा होता कि सत्तापक्ष के लोग मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना और सेना की एक महिला अधिकारी पर भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर भी इसी तरह खड़े होते।

उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी बात है कि उनके खिलाफ टिप्पणी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साजिद रशीदी नामक एक मौलाना ने एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ लखनऊ में एक मामला दर्ज किया गया है। डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राजग के कई सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया।

सत्तापक्ष के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर डिंपल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अच्छा होता कि मणिपुर में घटना, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आया था, के खिलाफ खड़े होते तो अच्छा होता। ऑपरेशन सिंदूर के समय भाजपा के कई बड़े-बड़े नेताओं द्वारा सेना की अधिकारी (सोफिया कुरैशी) के खिलाफ किस तरह से बात की गई। अगर ये (सत्तापक्ष के सांसद) उनके साथ खड़े दिखाई देते तो अच्छा होता।’’

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल ने मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाए जाने की घटना और सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों का हवाला दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रशीदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना अच्छी बात है। दरअसल, पिछले दिनों अपने पति सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कुछ अन्य पार्टी सांसदों के साथ डिंपल संसद के निकट स्थित एक मस्जिद में गई थीं। मस्जिद में उनके पहनावे को लेकर रशीदी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।

अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है?... सपा मीडिया सेल के अभद्र टिप्पणी से आहत ब्रजेश पाठक ने डिंपल यादव से पूछा सवाल!
लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया मंच X पर समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया सेल ने ब्रजेश पाठक के खिलाफ अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग का किया, जिसके बाद इंदिरानगर निवासी नितिन पांडेय ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। नितिन पांडेय ने सपा के आधिकारिक मीडिया सेल अकाउंट और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायतपत्र सौंपा।

दरअसल सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर बेहद आपत्तिजनक भाषा में ट्वीट किया गया।  जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। क्यूंकि राजनीति में शब्दों की मर्यादा इस ट्वीट से तार-तार होती दिख रही है। इसके बाद खुद ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश यादव को कोट करते हुए जवाब दिया है।

ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख और डिंपल से पूछा सवाल

ब्रजेश पाठक इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए लिखा-"अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे? क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा!!!

जानिए क्या बोली पुलिस

मामले में केडी सिंह, स्वीटी पांडेय समेत कई अधिवक्ताओं के साथ नितिन पांडेय हजरतगंज थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर को शिकायतपत्र सौंपा। शिकायत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अमर्यादित और अश्लील भाषा के इस्तेमाल के साथ ही उनके माता-पिता पर भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। हजरतगंज पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1923662005690302923

डिंपल यादव ने सरकार की योजनाओं की समीक्षा, कहा- खुले में शौच प्रथा का हो पूरी तरह खात्मा
मैनपुरी। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिम्पल यादव ने सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि खुले में शौच प्रथा पूरी तरह से समाप्त हो और कोई भी खुले में शौच न जाये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को किसी कार्यालय में सम्बद्ध न किया जाए सभी सफाई कर्मी तैनाती वाले ग्रामों में प्रतिदिन जाकर सफाई कार्य करें।

उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, विद्युत बिलिंग की व्यवस्था सुधारी जाए, हाईटेंशन विद्युत से होने वाले हादसों को रोकने, विद्युत पोल में करंट की समस्या, ढीले तार प्राथमिकता पर ठीक कराये जायें।

किसानों को समय से यूरिया, डीएपी, सिंचाई के लिये पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये, किसानों की उपज का सामान निर्धारित एम.एस.पी. पर क्रय केन्द्रों पर आसानी से क्रय किया जाये, आकस्मिक दुर्घटना, निराश्रित पशु के हमलों में मृतकों के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा में लाभान्वित कराया जाये, जिन ग्रामों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन ग्रामों की सड़कों, सीसी रोड की मरम्मत प्राथमिकता पर करायी जाये।

सांसद डिम्पल यादव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की समीक्षा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि रबी 2023-24 में 6689 कृषकों ने फसल बीमा कराया था जिसके सापेक्ष 78 कृषकों को 07.10 लाख, खरीफ-24 में 14580 कृषकों के सापेक्ष 579 कृषकों को रु. 35.67 लाख की धनराशि बीमा कम्पनी द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है, रबी 2024-25 में 11510 कृषकों ने बीमा में पंजीकरण कराया है।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सांसद को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों और सूझावों का अमल में लाते हुए जनता को सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। बैठक में विधायक भोगांव रामनरेश अगिनोहत्री, तेजप्रताप यादव आदि मौजूद रहे।