Power Plant - Amrit Vichar

Iran Attack On Kuwait: ईरान का कुवैत के पावर प्लांट पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत
दुबई। कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर किए गए ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी 'केयूएनए' ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार कुवैत के विद्युत, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि हमले के दौरान उसके बिजली और जल शोधन संयंत्र स्थित एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

हालांकि जिस संयंत्र को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने इस घटना को ''बर्बर हमला'' करार दिया है। 'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा जौहर हयात ने कहा कि हमले में एक भारतीय कर्मचारी मारा गया। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावों से निपटने के लिए तकनीकी और आपात प्रतिक्रिया दलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया।

हयात के अनुसार, विशेषज्ञ टीम सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए क्षतिग्रस्त परिसर को सुरक्षित करने में जुटी हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर में बिजली और पानी आपूर्ति नेटवर्क की संचालन क्षमता सामान्य बनी हुई है। हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात में हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट की गई मिसाइलों के मलबे के सड़क पर गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें :

G7 Summit: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मिले एस. जयशंकर, दिया पीएम मोदी का स्पेशल मैसेज, इन मुद्दों पर की चर्चा

पावर प्लांट की तर्ज पर स्थापित होंगे सोलर पार्क, सौर ऊर्जा से जगमगाएगा यूपी, जानें कहां बाटे जाएंगे निःशुल्क पैनल
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे जिलों में पावर प्लांट की तर्ज पर सोलर पार्क स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है। ऐसे में आने वाले सालों में शहर से लेकर गांव तक सौर ऊर्जा से जगमग होंगे। इस कड़ी में वनटांगनिया गांव समेत कई जिलों की जनजातियों को निःशुल्क सोलर पैनल देने की है तैयारी है। शहरों की स्ट्रीट लाइट को भी इसी सोलर पार्क से जोड़ा जाएगा।

दरअसल, राज्य सरकार की मंशा उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा निवेश के हब के रूप में स्थापित करना है। इसी के साथ ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के साथ बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन के विकास में भी निवेश आकर्षित करना है। इतना ही नहीं, सरकार का उद्देश्य सौर ऊर्जा उत्पादन और भंडारण में उद्योगों को प्रोत्साहित करना भी है। इस उद्देश्य के साथ 2026-27 तक 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है।

प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में सोलर पार्क विकसित करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए भूमि भी नगर निगम ही उपलब्ध कराएगा। सोलर पार्क बड़े पैमाने पर स्थापित सौर ऊर्जा उत्पादन के केंद्र बनेंगे, जिनकी अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये पार्क सौर पैनलों की विशाल संख्या के माध्यम से सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते रहेंगे। जिससे बरसों-बरस स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्राप्त होती रहेगी। सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ राज्य में ऊर्जा संकट को भी कम किया जा सकेगा।

राज्य में कुल 9 सोलर पार्कों को क्रियाशील किया जा रहा है, जिनकी कुल क्षमता 3710 मेगावाट है। इन सभी 9 सोलर पार्कों के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। बुंदेलखंड के 4 शहरों झांसी, ललितपुर, चित्रकूट और जालौन के अतिरिक्त कानपुर नगर, कानपुर देहात, मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे शहरों में सोलर पार्क बनाए गए हैं। उदाहरण के तौर पर झांसी में हिंदूजा रिन्यूएबल इनर्जी 600 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा। यहां 2700 एकड़ जमीन सोलर पार्क के लिए उपलब्ध हो गई है।

उधर, एनटीपीसी ग्रीन इनर्जी ललितपुर में 600 मेगावाट व चित्रकूट में 800 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा। इन तीनों परियोजनाओं में लगभग 16 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। साल के अंत तक इन तीनों अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा पार्क के पूरा होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में विभिन्न स्रोतों से 2000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। जबकि, विभिन्न परियोजनाओं के जरिए 3710 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ेः सीएम योगी ने खराब मौसम से हुए नुकसान पर लिया संज्ञान, तत्काल प्रभाव से लोगों की मदद करने का दिया निर्देश

लखनऊ: पावर प्लांट की तर्ज पर स्थापित होंगे सोलर पार्क, शहर से लेकर गांव तक होंगे सौर ऊर्जा से जगमग
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे जिलों में पावर प्लांट की तर्ज पर सोलर पार्क स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है। ऐसे में आने वाले सालों में शहर से लेकर गांव तक सौर ऊर्जा से जगमग होंगे। इस कड़ी में वनटांगनिया गांव समेत कई जिलों की जनजातियों को निःशुल्क सोलर पैनल देने की तैयारी है। शहरों की स्ट्रीट लाइट को भी इसी सोलर पार्क से जोड़ा जाएगा।

दरअसल, राज्य सरकार की मंशा उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा निवेश के हब के रूप में स्थापित करना है। इसी के साथ ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर) को बढ़ावा देने के साथ बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन के विकास में भी निवेश आकर्षित करना है। इतना ही नहीं, सरकार का उद्देश्य सौर ऊर्जा उत्पादन और भंडारण में उद्योगों को प्रोत्साहित करना भी है। इस उद्देश्य के साथ 2026-27 तक 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है।

प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में सोलर पार्क विकसित करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए भूमि भी नगर निगम ही उपलब्ध कराएगा। सोलर पार्क बड़े पैमाने पर स्थापित सौर ऊर्जा उत्पादन के केंद्र बनेंगे, जिनकी अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये पार्क सौर पैनलों की विशाल संख्या के माध्यम से सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते रहेंगे, जिससे बरसों-बरस स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्राप्त होती रहेगी। सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ राज्य में ऊर्जा संकट को भी कम किया जा सकेगा।

राज्य में कुल 9 सोलर पार्कों को क्रियाशील किया जा रहा है, जिनकी कुल क्षमता 3710 मेगावाट है। इन सभी 9 सोलर पार्कों के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। बुंदेलखंड के 4 शहरों झांसी, ललितपुर, चित्रकूट और जालौन के अतिरिक्त कानपुर नगर, कानपुर देहात, मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे शहरों में सोलर पार्क बनाए गए हैं। उदाहरण के तौर पर झांसी में हिंदूजा रिन्यूएबल इनर्जी 600 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा। यहां 2700 एकड़ जमीन सोलर पार्क के लिए उपलब्ध हो गई है।

उधर, एनटीपीसी ग्रीन इनर्जी ललितपुर में 600 मेगावाट व चित्रकूट में 800 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा। इन तीनों परियोजनाओं में लगभग 16 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। साल के अंत तक इन तीनों अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा पार्क के पूरा होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में विभिन्न स्रोतों से 2000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। जबकि, विभिन्न परियोजनाओं के जरिए 3710 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें- कासगंज: जाने किसकी लग गई नजर.....दो भाइयों की जानी है बारात, गांव में दहशत के हालात

अब कानपुर मंडल को नहीं होगी बिजली की किल्लत; पनकी पॉवर प्लांट में 550 मेगावाट बिजली का किया जा रहा उत्पादन
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर व आसपास के जिलेवासियों को अब बिजली संबंधित दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पनकी पॉवर प्लांट से भरपूर मात्रा में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने का सापना भी साकार होगा। यह जानकारी पनकी पॉवर प्लांट का निरीक्षण करने आए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ.रूपेश कुमार ने दी।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ.रूपेश कुमार शनिवार को पनकी पॉवर प्लांट पहुंचे, यहां पर उन्होंने पनकी पॉवर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक गोविंद कुमार मिश्र, प्रोजेक्ट निदेशक एसके दत्ता व मुख्य अभियंताओं के साथ बैठक की। साथ ही पनकी पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया।

प्लांट में संचालित मशीनों के संबंध में जानकारी ली। जब वह प्लांट के अंदर पहुंचे तो प्रवेश द्वार से लेकर उनको अंदर तक धूल ही धूल नजर आई, जिसपर उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से इसका प्रबंध किया जाए। प्लांट का थ्री डी मॉडल अधिकारियों से मांगा। अभियंताओं के मुताबिक यह थ्री डी मॉडल पहले मुख्यमंत्री और उसके बाद प्रधानमंत्री के सामने पनकी तापीय परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किया जाना है।

पनकी पॉवर प्लांट का निरीक्षण करने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ.रूपेश कुमार घाटमपुर स्थित नयवेली पॉवर प्लांट पहुंचे और निरीक्षण किया। पनकी पॉवर प्लांट के मीडिया प्रभारी पुनीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे प्लांट आएंगे और लगभग 20 मिनट तक रहेंगे।

छह रुपये यूनिट बेची जाएगी बिजली

डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि पनकी पॉवर प्लांट में वर्तमान में 500 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। यहां से संबंधित डिस्कॉमों को छह रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बेची जाएगी। प्लांट का लाभ कानपुर के साथ ही आसपास के जिलेवासियों को भी मिलेगा। जरूरत पड़ने पर प्रदेश के जिस जिले में बिजली की किल्लत होगी, वहां के डिस्कॉम को भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में खून से लाल हो गई सड़कें: बेकाबू वाहनों की टक्कर से छह की चली गई जान, पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते रहे परिजन

Kanpur News; कॉमर्शियल रन के लिए पनकी प्लांट को सर्टिफिकेट: 660 मेगावाट की क्षमता का ट्रायल रहा सफल
कानपुर, अमृत विचार। पनकी पॉवर प्लांट में 660 मेगावाट बिजली यूनिट उत्पादन का ट्रायल सफल रहा। इसके बाद अब पनकी पॉवर प्लांट प्रबंधन ने कॉमर्शियल रन की तैयार शुरू की है। कॉमर्शियल रन के लिए पॉवर प्लांट प्रबंधन ने प्रस्ताव भेजा, जिसे केंद्र और राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है। दोनों सरकारों ने पनकी पॉवर प्लांट को कॉमर्शियल रन के लिए सर्टिफिकेट भी दे दिया है।

कानपुर और आसपास के जिलों व राज्यों को बिजली आपूर्ति करने के लिए पनकी में छह हजार सात सौ करोड़ रुपये से पॉवर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। यहां 21 फरवरी को पहली बार 660 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए ट्रायल शुरू किया गया था।

पहले दिन प्लांट में 660 मेगावाट विद्युत उत्पादन हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने इसके सफल संचालन के लिए 72 घंटे तक ट्रायल किया, जिसमें 662 मेगावाट बिजली का सफल उत्पादन हुआ।

ट्रायल सफल होने के बाद पनकी पॉवर प्लांट प्रबंधन ने केंद्र व राज्य सरकार के सामने कॉमर्शियल रन के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अधिकारियों में गहन चर्चा की। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने पनकी पॉवर प्लांट प्रबंधन को कॉमर्शियल रन के लिए सर्टिफिकेट दे दिया है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्लांट से बिजली ग्रिड को बेची जा सकेगी।

प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक गोविंद कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले दिनों यूनिट को फुललोड पर लगातार 90 घंटे तक चलाया गया, जिसके संचालन में कोई समस्या नहीं हुई। इस दौरान 666 मेगावाट का औसत भार प्राप्त किया गया।

यही कारण है कि पनकी पॉवर प्लांट प्रबंधन को कॉमर्शियल रन के लिए केंद्र व राज्य सरकार से सर्टिफिकेट मिल गया है। नई यूनिट के 72 घंटे रन का मानक है। इसके बाद अब इसे फिर से धीरे-धीरे फुल लोड पर लाने का काम भेल की ओर से किया जा रहा है। इकाई की सीओडी (कॉमर्शियल ऑपरेशन डेट) प्राप्त कर ली गई है।

प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में पनकी पॉवर प्लांट में 660 मेगावाट की नई यूनिट की आधारशिला रखी थी। जनवरी 2022 में इसका निर्माण पूरा होना था, लेकिन कोरोना की वजह से काम बंद हो गया था। कोरोना का प्रभाव कम होने और लॉकडाउन खुलने के बाद काम तेजी गति से चला। इसके साथ ही बिजली उत्पादन पर भी कार्य शुरू किया गया। अब बिजली उत्पादन सफल रहा। 24 अप्रैल को कानपुर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पनकी पॉवर प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए प्लांट में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: शोध में मदद करेगा आईआईटी बीएचयू; उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने किया एमओयू

Panki Power Plant: कानपुर समेत आसपास के जिलों के लोगों को भरपूर मिलेगी बिजली; गर्मी में कुछ इस तरह का है प्लान
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर व आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को इस बार गर्मी के मौसम में बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पनकी पॉवर प्लांट में 660 मेगावाट क्षमता की यूनिट को ट्रायल में लगातार 87 घंटे तक चलाकर 580 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन कर दिखाया गया।

इस दौरान यूनिट से 666 मेगावाट का औसत भार प्राप्त हुआ। पनकी में 6700 करोड़ रुपये से पॉवर प्लांट का निर्माण किया गया है। 21 फरवरी को पहली बार 660 मेगावाट बिजली उत्पादन का सफल ट्रायल किया जा चुका है।

मुख्य महाप्रबंधक गोविंद कुमार मिश्र ने बताया कि तकनीकी बारीकियों व न्यूनतम तेल खपत के दृष्टिगत इकाई को पूर्ण भार 660 मेगावाट पर 72 घंटे चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अनवरत 87 घंटे संचालन कर 666 मेगावाट औसत भार के साथ 580 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन किया गया।

इससे वाणिज्यिक विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्य महाप्रबंधक ने इस सफलता के लिए उत्पादन निगम के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक डॉ. रूपेश कुमार व भेल के परियोजना निदेशक जेके सिंह व निर्माण प्रबंधक वीरेंद्र सिंह का आभार जताया है।

पनकी पॉवर प्लांट का इतिहास

पनकी पावर हाउस में प्रथम स्टेज का काम वर्ष 1967 में शुरू हुआ था। क्षमता 32 मेगावाट थी। वर्ष 1977 में यहां 110 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हुआ। प्लांट का संचालन वर्ष 2016 में बंद हो गया। वर्ष 2018 में दोबारा चालू करने की कवायद हुई। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पनकी पॉवर प्लांट में 660 मेगावाट की नई यूनिट की आधारशिला रखी। जनवरी 2022 में काम पूरा होना था। लेकिन कोरोना की वजह से देरी हुई।

1545 मेगावाट बिजली का अब जिले में हो रहा उत्पादन

घाटमपुर पावर प्लांट नेयवेली लिग्नाइट कार्पोरेशन इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम का संयुक्त उपक्रम है। दोनों कंपनियों ने प्लांट की स्थापना और संचालन के लिए उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) का गठन किया है।

यहां 660- 660 मेगावॉट क्षमता की अलग-अलग तीन यूनिटें स्थापित की गई हैं, इनमें पहली यूनिट में 660 मेगावाट बिजली उत्पादन दिसंबर 2024 में शुरू हो चुका है। दूसरी यूनिट में विद्युत उत्पादन संबंधी जरूरी परीक्षण चल रहे हैं। बिल्हौर तहसील के नदिहा खुर्द में स्थापित सोलर पॉवर प्लांट से 225 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। अब पनकी में 660 मेगावाट यूनिट का संचालन होने से जिले में 1545 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में प्रिंटिंग प्रेस कार्यालय धधका: आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Kanpur News: लाइट डीजल ऑयल से बिजली उत्पादन जल्द...पनकी पॉवर प्लांट में तेज हुआ काम
कानपुर, अमृत विचार। पनकी पॉवर प्लांट में अक्टूबर तक 660 मेगावाट भार लाकर बिजली उत्पादन के संबंध में विशेषज्ञों ने कार्य की गति तेज कर दी है। मुख्य महाप्रबंधक गणेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्लांट में ऑयल सिंक्रोनाइजेशन से लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) से बिजली बनाने का ट्रायल शुरू किया जा रहा है।

वर्ष 2025 में बिजली संकट की वजह से गर्मी व उमस से लोगों को परेशान न होना पड़े, इसकी तैयारी शासन द्वारा की जा रही है। शासन के निर्देश पर 660 मेगावाट पनकी पॉवर प्लांट जल्द शुरू किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बढ़ती हुई बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पनकी पॉवर प्लांट का निर्माण जल्द से पूरा करने और सभी ट्रायल की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य महाप्रबंधक गणेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) से बिजली बनाने का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार गोयल को भी तैयार रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई है। प्रथम चरण में यहां पर लाइटअप का प्रोसेस सफल हो चुका है।

चिमनियों से धुआं बाहर निकालने के लिए और बॉयलर में दबाव की तीव्रता को विशेषज्ञों द्वारा परखा गया है। इसके साथ ही कंप्रेशर व एयरफ्री हीटर का संचालन कर उनकी कार्य की स्थिति देखी गई है। वर्ष 2025 में बिजली से संबंधित दिक्कत गर्मी में नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें- Avanish Dixit: फरार आरोपियों का आज लिया जाएगा एनबीडब्ल्यू...करीबियों पर छापेमारी का दौर जारी, आधा दर्जन और शिकायतें मिलीं

Kanpur News: इस सप्ताह शुरू होगा पनकी प्लांट में बिजली उत्पादन...लाइटअप का किया जा रहा है कार्य
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर समेत आसपास के लाखों लोगों को बिजली संकट का अब सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पनकी पॉवर प्लांट में इस सप्ताह से बिजली उत्पादन का कार्य शुरू हो सकता है। कुछ दिनों पहले ही प्लांट के बड़े बॉयलर को चालू कर देखा गया है। प्लांट के अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल सफल रहा।

पनकी में 660 मेगावाट पॉवर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यहां पर बिजली उत्पादन के संबंध में प्रोसेस काफी तेज गति से चाल रहा है। हाल में ही प्लांट के बड़े बॉयलर को चालू कर देखा गया है।

इससे पहले छोटे बॉयलर को लाइटअप (लाइट डीजल ऑयल को जलाया) किया गया था। इस वजह से बॉयलर से जुड़े चिमनी से धुआं उठने लगा। इस दौरान प्लांट में प्रेशर को लगातार अधिकारियों द्वारा परखा गया। बॉयलर में दबाव को ठीक रखने के लिए आरडी फैन और कोयला गर्म करने में एफडी फैन का भी संचालन किया।

मुख्य महाप्रबंधक गोविंद कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुए ये ट्रायल प्लांट में अब तक सफल रहे हैं। अब बिजली उत्पादन की ओर अधिकारियों के कदम बढ़ गए हैं। प्लांट के अधिकारियों के मुताबिक इस सप्ताह तक प्लांट में बिजली उत्पादन का कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्य महाप्रबंधक गोविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पनकी प्लांट में कुछ ट्रायल किए गए हैं, जो सफल रहे हैं। जल्द ही पनकी प्लांट से खुशखबरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: चौकी इंचार्ज हटाया गया, सांगा का संग्राम खत्म...आज पुलिस कार्यालय घेरने का किया था ऐलान, कार्यक्रम स्थगित, जानें- पूरा मामला

Good News: आठ साल बाद पनकी पॉवर प्लांट से उठा धुआं...धुआं निकालने और बॉयलर में दबाव मेनटेन करने का ट्रायल
कानपुर, अमृत विचार। पनकी पॉवर प्लांट में रविवार को लाइटअप करने का प्रोसेस किया गया। चिमनी का धुआं बाहर निकालने के लिए और बॉयलर में दबाव मेनटेन करने के लिए आरडी फैन व कोयला गर्म करने वाले एफडी फैन का संचालन किया गया। स्टीम मशीन, सर्किट आदि मशीनों को भी परखा गया। आठ साल बाद चिमनी से धुआं निकलने पर प्लांट के आसपास से गुजर रहे लोगों ने इस लम्हे को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया।
मशीनें पुरानी होने की वजह से पनकी पॉवर प्लांट का संचालन वर्ष 2016 में बंद हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में पनकी पॉवर प्लांट में 660 मेगावाट की नई यूनिट की आधारशिला रखी थी। 80 हेक्टेयर में बने प्लांट का निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड करा रही है। 5816.70 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का काम कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2020 व 2021 में प्रभावित रहा।

जबकि जनवरी 2022 में इसका निर्माण पूरा होना था। इस प्रोजेक्ट की कीमत 912.5 करोड़ रुपये और बढ़ गई। इसका निर्माण पूरा होने के बाद पनकी थर्मल पॉवर प्लांट की 660 मेगावाट इकाई से बिजली उत्पादन होगा, जिसकी शुरुआत की तैयारी उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने शुरू कर दी है। पनकी पॉवर प्लांट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

10 प्रतिशत काम मशीनों के सफल संचालन पर निर्भर है। इसलिए अधिकारियों ने रविवार को प्लांट में लाइटअप का प्रोसेस किया। अधिकारियों ने स्टीम मशीन, सर्किट आदि मशीनों की चेकिंग की और चिमनी से धुआं बाहर निकाला। चिमनियों का धुआं बाहर निकालने के लिए और बॉयलर में दबाव मेनटेन करने के लिए आरडी फैन व कोयला गर्म करने में एफडी फैन का संचालन किया गया, जो सफल रहा। साथ ही प्लांट के कंप्रेशर व एयरफ्री हीटर का भी ट्रायल किया गया। ट्रायल होने पर चिमनी से करीब आठ साल बाद धुआं बाहर आया।

अभी ये भी होना है ट्रायल

पनकी पॉवर प्लांट के अधिकारी 90 प्रतिशित से अधिक निर्माण पूरा होने की बात कह रहे हैं। अभी यहां पर बॉयलर को लाइटअप करने के बाद आयल और कोयला गर्म किया जाएगा। इसके बाद उसे सिक्रोनाइज यानी समकालिक किया जाएगा। इसके तहत पावर प्लांट का ग्रिड से तालमेल बैठाया जाएगा। उसके बाद फिर ट्रायल होगा। ट्रॉयल में सफल संचालन होने के बाद उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गाड़ी चढ़ाने पर पिता-पुत्र समेत सात पर रिपोर्ट; महिला मित्र ने बताया प्रापर्टी विवाद, पुलिस बोली ये

NTPC के साथ संयुक्त उपक्रम में 1,660 करोड़ रुपये का निवेश करेगी IOC
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) प्रमुख ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम (जेवी) में नवीकरणीय बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए 1,660.15 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी। आईओसी ने शेयर बाजार को बताया कि अपनी रिफाइनरियों की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने एनटीपीसी के साथ जून में 50:50 अनुपात में संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित की थी।

कंपनी ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसके निदेशक मंडल की बैठक में “नवीकरणीय ऊर्जा बिजली संयंत्रों की स्थापना के लिए संयुक्त उद्यम कंपनी की निवेश योजना को मंजूरी दे दी है। इस संयुक्त उद्यम कंपनी की इक्विटी शेयर पूंजी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए आईओसी 1,660.15 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।’’

आईओसी ने दो जून को संयुक्त उद्यम कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी) का गठन किया था। उस समय कंपनी ने कहा था, “इंडियन ऑयल रिफाइनरीज की सभी बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए इंडियन ऑयल एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली संयंत्रों का (जैसे सौर पीवी, पवन, ऊर्जा भंडारण या अन्य) विकास करेगी।” कंपनी का लक्ष्य आईओसी की रिफाइनरियों की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए कम से कम 650 मेगावाट क्षमता पैदा करना है।

ये भी पढ़ें- सेल इस माह के अंत तक मेट्रो के लिए परीक्षण आधार पर रेल का उत्पादन शुरू करेगी : चेयरमैन

मुरादाबाद : उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, बिजलीघर में फाल्ट से आपूर्ति बाधित
मुरादाबाद, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी में गुरुवार को बिजली कटौती के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गलशहीद बिजलीघर में फाल्ट होने से चार घंटे बिजली आपूर्ति गुल रही। आशियाना, नवीननगर, रामगंगा विहार समेत कई मोहल्लों में ट्रिपिंग की समस्या रही।

गुरुवार सुबह से ही तपिश ने लोगों हो बेहाल किया। आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तार बदलने और खंभे लगाने का काम भी चल रहा है। जिसकी वजह से आपूर्ति बंद की जाती है। बिजली की समस्या से कारोबार भी पर असर पड़ रहा है। छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है।

गुरुवार दोपहर एक बजे गलशहीद बिजलीघर में फाल्ट हो गया। इसके चलते शाम तक आपूर्ति नहीं मिल पाई। बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों का कहना है कि महानगर के लिए 24 घंटे बिजली का शेडयूल है, लेकिन इसमें भी कटौती की जा रही है। दोपहर 12 बजे बिजली आई और 12:30 पर चली गई। इससे लोगों को गर्मी में दिक्कत हुई।

इस समय गर्मी परेशान कर रही है और बिजली आपूर्ति की समस्या है। जिससे पढ़ाई पर असर पड़ता है। रात में पढ़ने के लिए बैठो तो बिजली की ट्रिपिंग रहती हा। इससे पढ़ाई भी नहीं हो पाती। इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पाते। बुधवार रात बिजली ने परेशान किया। युग चौधरी, छात्र आशियाना

बिजली चली जाए तो दुकान में काम करना मुश्किल है। दुकान में इन्वर्टर भी नहीं है। आपूर्ति न मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को चार से पांच बार बिजली कटौती की गई। जिससे गर्मी में परेशानी हुई। लेकिन दोपहर तक आपूर्ति नहीं मिली। - फैजान जिद्दी, दुकानदार, हरथला

गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की समस्या बढ़ गई है। लाइनों की मरम्मत व तारों में फाल्ट ठीक करने के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बिजली न मिलने से फ्रिज में रखा सामान खराब होने की संभावना रहती है। गर्मी में नियमित रूप से आपूर्ति मिलनी चाहिए। - अंजू विष्ट, गृहिणी, नवीन नगर

लाइनों के फाल्ट ठीक करने की वजह से आपूर्ति बंद की जाती है। महानगर में आरडीएसएस योजना के तहत काम चल रहा है। उनमें आपूर्ति का संकट है। ओवरलोड की वजह से भी फाल्ट होते हैं। हालांकि लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने का प्रयास रहता है। - शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता द्वितीय

पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, बारिश के आसार

मुरादाबाद। सितंबर के दूसरे सप्ताह में पारा फिर बढ़ने लगा। गर्मी भी परेशान कर रही है। हालांकि दो दिन पहले रविवार को बारिश से तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन अब फिर तापमान बढ़ने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आशंकि रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बालक व बालिका वर्ग की खोखो में ग्रीन मिडोज स्कूल चैम्पियन

छत्तीसगढ़ में 1320 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल बिजली संयंत्र का शिलान्यास
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1320 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल बिजली संयंत्र का शिलान्यास किया। इस संयंत्र में 660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित होंगी। यह सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक संयंत्र होगा। इससे एक ओर प्रदेश बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होंगा वहीं दूसरी ओर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 2978.7 मेगावाट है। राज्य स्थापना के समय उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ जीरो पॉवर कट स्टेट बना हुआ है। प्रदेश में तेज गति से हो रहे आर्थिक विकास से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए कोरबा में 660-660 मेगावाट की दो नई इकाइयों की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने गत वर्ष 25 अगस्त को इस संयंत्र की स्थापना का निर्णय लिया था। जिस पर तेज गति से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी ने आवश्यक अनुमति एवं स्वीकृतियां प्राप्त की। संयंत्र में 660 मेगावाट की एक इकाई से साल 2029 और 660 मेगावाट की दूसरी इकाई से साल 2030 तक बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। नए संयंत्र की स्थापना पुराने एचटीपीएस परिसर के रिक्त भूमि 71 हेक्टेयर में होगी।

ये भी पढ़ें- विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन से बहुत घबराये हैं मोदी – CM भूपेश