Pappu Girdhari - Amrit Vichar

बरेली: पप्पू भरतौल और पप्पू गिरधारी...गूंज रहा है भाजपा के दो दिग्गजों का नाम
बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट पर कब्जे के लिए डेढ़ से दो घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाए जाने के मामले में भाजपा के दो दिग्गजों का नाम गूंज रहा है। एक तो पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल हैं और दूसरे उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी पप्पू। पप्पू भरतौल इस मामले में नामजद हो गए हैं, जबकि रविवार को आरोपी राजीव राणा ने वीडियो जारी कर इस घटना में गिरधारी पप्पू का हाथ होने का आरोप लगाया है।

दोनों दिग्गजों के इस मामले में आमने-सामने होने की वजह से पुलिस अफसरों के लिए यह बड़ी चुनौती मानी जा रही है कि महकमे की फजीहत कराने वाली इस घटना में कठोर कार्रवाई कर पाए। मुख्य आरोपी राजीव राणा को पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का आदमी बताया जा रहा है। इसी आधार पर पप्पू भरतौल को भी केस में नामजद किया गया है। गिरधारी पप्पू की पत्नी रेखा आर्य उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि राजीव राणा के साथ प्लॉट पर काबिज आदित्य उपाध्याय भी कभी पप्पू भरतौल का खास था लेकिन बाद में उनमें दो फाड़ हो गए। आदित्य उपाध्याय पप्पू भरतौल से टूटकर गिरधारी पप्पू का खास बन गया।

सामने आने के बजाय वीडियो पर सफाई, घटना के अगले दिन बोले पप्पू भरतौल- मैं उज्जैन में
पूर्व भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें वह उज्जैन जंक्शन के बाहर दिख रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि वह बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। साजिश के तहत उनका नाम एफआईआर में लिखाया गया है जबकि शुक्रवार शाम ही वह बरेली से वृंदावन चले आए थे। वृंदावन से उज्जैन पहुंचे हैं।

राजीव राणा ने कहा- यह पप्पू गिरधारी की साजिश
केस में नामजद होने के बाद फरार हुए राजीव राणा ने भी रविवार को वीडियो जारी किया। इसमें वह कह रहा है कि वह निर्दोष है। बीडीए से अप्रूव्ड प्लॉट उसी का है, जो उसने डॉ. भारती गुप्ता से खरीदा था। इस पर गिरधारी पप्पू कब्जा करना चाहते हैं। घटना के पीछे उन्हीं की प्लॉट छीनने की साजिश थी। पप्पू गिरधारी जैन दंपती हत्याकांड के आरोपी हैं। बरेली में जमीनों पर कब्जों के तमाम केस उनके खिलाफ दर्ज हैं।

दोषी पाए गए तो पूर्व विधायक भी जाएंगे जेल : एसएसपी
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है और मामले की विवेचना चल रही है। पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बाहर होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। जांच में वह दोषी पाए गए तो उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी, जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों की कॉल डिटेल चेक करने के साथ और लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा ताकि साफ हो सके कि कौन कहां था और इस घटना में उसकी क्या भूमिका है।

ये भी पढ़ें-बरेली: डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस के सामने भी चलाते रहे गोलियां...फैली दहशत, सड़क पर लगा जाम

बरेली: पप्पू गिरधारी के बेटे समेत बरात घर प्रबंधक व समर्थकों पर रिपोर्ट
बरेली,अमृत विचार। पप्पू गिरधारी के बेटे अचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। उड़नदस्ता प्रभारी की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के प्रबंधक और अज्ञात समर्थकों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। वहां पर कई नामी नेता भी मौजूद थे।

19 जनवरी की दोपहर सुरेश शर्मा नगर के पास स्थित दिशा बैंक्वेट हॉल में पप्पू गिरधारी के बेटे रिंकू ने जनसभा की थी। साहू राठौर विकास समिति की ओर से आयोजित जनसभा में नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग व भाजपा समर्थक भी शामिल हुए। जानकारी पर उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र रस्तोगी ने मौके पर जांच की। कार्यक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसकी भी पड़ताल की गई।

जांच में पाया कि सभा में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया था। साथ ही अचार संहिता का भी उल्लघंन हुआ। मामले की बारादरी पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद शुक्रवार को सभा के आयोजक रिंकू, बरातघर के प्रबंधक प्रमोद कुमार समेत वहां जुटे अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार शामिल हुए।

साथ ही भाजपा के कैंट प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, शहर प्रत्याशी डा. अरुण कुमार, बिथरी चैनपुर प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा व फरीदपुर प्रत्याशी प्रो. श्याम बिहारी लाल भी शामिल हुए।

उड़नदस्ता प्रभारी की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने सभा के आयोजक और बरातघर के प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़े-

बरेली: प्रभारी चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट में हुई नोकझोंक

बरेली: पति पप्पू गिरधारी को गोपी बना कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने खेली फूलों की होली
बरेली, अमृत विचार। वनखंडी नाथ मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के मौके पर दिन के समय कृष्णलीला का आयोजन होता है। गुरुवार को नवमी के मौके पर कृष्णलीला के बाद ‘ब्रज में होली’ का कार्यक्रम हुआ जिसमें वृंदावन के कलाकारों ने लट्ठमार, फूलों और गुलाल की होली खेली। बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पहुंचने से कार्यक्रम में और चार चांद लग गए। रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी और परिवार के साथ फूलों की होली खेली।

इस दौरान पप्पू गिरधारी ने गोपी का रूप रखकर जमकर नृत्य किया। इससे हर कोई झूम उठा। पप्पू गिरधारी ने कैबिनेट मंत्री पत्नी से 11 हजार रुपये का नेग भी लिया। उत्तराखंड से आए कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांधा। उन्होंने लोकनृत्य के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कैबिनेट मंत्री ने राधा कृष्ण पर फूल बरसाकर कार्यक्रम का आरंभ किया।

उसके बाद सभी के साथ गुलाल से होली खेली गई। कृष्ण और कैबिनेट मंत्री ने पालकी पर बैठकर दर्शकों पर गुलाल उड़ाया। कुछ समय के लिए पूरा रामलीला पंडाल होली कार्यक्रम में रंगमय हो गया। इस भव्य कार्यक्रम के हजारों की संख्या में दर्शक गवाह बने। श्री रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि श्री राम ने भगवान होते हुए भी आम लोगों की तरह जीवन व्यतीत किया और लोगों के लिए अपने व्यक्तित्व का संदेश दिया। लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिस तरह से देश को चलाने के लिए संविधान की जरूरत पड़ती है। उसी तरह व्यक्तित्व के लिए रामायण रूपी संविधान भी जरूरी है जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो।

इधर रात में रामलीला में कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध, मेघनाद वध आदि लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर संयोजक धर्मेन्द्र राठौर, अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, हरिओम राठौर, लक्ष्मी नारायण राठौर, भैरो प्रसाद राठौर, तारा सम्राट साहू, विशाल राठौर, राधेश्याम राठौर, देवेंद्र साहू, सुनील दत्त शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

बरेली: पप्पू गिरधारी के एनबीडब्लू वारंट को हाईकोर्ट ने 15 नवंबर तक किया स्थगित
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। 31 वर्ष पूर्व सिविल लाइंस में हुए जैन दम्पत्ति मर्डर केस में आरोपी चर्चित भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के विरूद्ध बीती 29 जुलाई को सेशन कोर्ट द्वारा किये जारी किये गये गैर जमानती वारण्ट को हाईकोर्ट ने 15 नवम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार भटनागर ने बताया कि पत्रावली पुर्नगठन के स्तर पर होने व कोविड गाइडलाइन लागू होने के बावजूद उनके मुवक्किल के विरूद्ध एडीजे-6 ने विधि विरूद्ध तरीके से एनबीडब्लू वारण्ट जारी किया था। जिला जज से फाइल एडीजे-2 कोर्ट में ट्रांसफर करवाने के बाद हाईकोर्ट में गैर जमानती वारण्ट को चुनौती दी थी।

उच्च न्यायालय ने अभियोजन को अपना पक्ष रखने के लिए चार हफ्ते का समय देते हुए सुनवाई को 15 नवम्बर की तिथि नियत की है, तब तक पप्पू के विरूद्ध जारी वारण्ट के स्थगन का आदेश दिया है। बता दें कि हत्याकांड की केस फाइल मई 2013 में गायब हो गयी थी तब से अभी तक फाइल पुर्नगठन के स्तर पर लम्बित है। केस फाइल में जरूरी कागजात अदालत ने सम्बन्धित विभागों से मांगे थे मगर अभी तक फाइल पुर्नगठित नहीं हो सकी है।

बरेली: व्यापारी को गोली मारकर फरार हुए पप्पू गिरधारी के भतीजे
बरेली, अमृत विचार। व्यापारी को गोली मारने के बाद पप्पू गिरधारी के दोनों भतीजे उत्तराखंड फरार हो गए हैं। उनकी लोकेशन ट्रैस कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर ले इसलिए उन्होंने अपने मोबाइल मौके पर ही बंद कर दिए थे। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमे आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। हालांकि रात तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

बारादरी के सैनिक कॉलोनी गली नंबर 6 के रहने वाले अनुराग सिंह उर्फ मनी की घर में ही बांके बिहारी प्लाईवुड शॉप है। अनुराग के पिता मुनीष कुमार ने बताया कि जोगी नवादा निवासी पप्पू गिरधारी के भतीजे टिंकू राठौर और सौरभ राठौर ने उनकी दुकान से जून से जुलाई 2020 के बीच करीब एक लाख का प्लाईवुड का सामान खरीदा था। जिसमें करीब 10 हजार रुपये नगद जमा कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे कुछ रुपये लौटा दिया लेकिन 50 हजार रुपये बकाया था। उसे लेने के लिए जब बुधवार की शाम अनुराग टिंकू के घर पहुंचा तो आरोपी और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके गोली मार दी।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दोनों भाईयों समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की टीमें आरोपी भाईयों को तलाश रहीं है। बताया जाता है कि वह लोग उत्तराखंड में भाग गए हैं। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

जांच में खुल सकता है नेता के बेटे का नाम

पुलिस ने दो भाईयों समेत दो अज्ञात लोगों के नाम पर रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जाता है कि मौके पर एक नेता का बेटा भी मौजूद था। पुलिस अब लोकेशन निकालकर यह जांच करेगी कि मौके पर कौन कौन था। लोकेशन में यदि नेता के बेटे की उपस्थित मिलती है जो उसका नाम भी रिपोर्ट में खोला जा सकता है।

अकेला था तो पीट लिया, दोस्त होते तो पीट देता

गोली लगने से घायल अनुराग ने पुलिस को बताया कि वह मौके पर अकेला था। इसलिए उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसपर गोली चलाई गई। लेकिन उसके साथ उसके दोस्त होते तो वह उन्हें पीट देता। इस तरह से घायल न होता।

पीठ में नहीं लगी गोली

पुलिस जांच में पता चला है कि अनुराग के सिर्फ सिर में चोट लगी है। वह गोली की चोट है या डंडे की इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन रात में उसकी पीठ में गोली लगने की बात सामने आई थी। उसकी पीठ में कोई गोली नहीं लगी है। सिर के अलावा उसके कोई चोट या जख्म नहीं है।

पुलिस की टीमें आरोपियों को तलाश कर रही है। उनके मोबाइल बंद है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी अभी उत्तराखंड में बताए जा रहे हैं। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

बरेली: पप्पू गिरधारी के दो भतीजों की गुंडई, व्यापारी पर चलायीं कई गोलियां
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के दोनों भतीजे डेढ़ साल से व्यापारी अनुराग सिंह उर्फ मनी के करीब 80 हजार रुपये नहीं दे रहे थे। बार-बार रकम देने के लिए टालमटोल कर रहे थे। 50 हजार रुपये का चेक दिया पर बैंक में नहीं लगाने दिया। व्यापारी ने रकम मांगी तो भतीजों ने योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को बुधवार देर शाम करीब 7:15 बजे बुलाया और हमला करते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीकांड में अनुराग घायल हुआ। हमले में उसके दो दोस्त आकाश और सूरज भी घायल हुए हैं। अनुराग का भाई प्रखर बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने गुंडई दिखाते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग कर चाचा पप्पू गिरधारी के आवास के सामने दहशत फैलायी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। चर्चा यहां तक हो रही है कि फायरिंग के दौरान पप्पू गिरधारी का बेटा भी आवास में था। हालांकि, एफआईआर में पप्पू गिरधारी के बेटे का कोई जिक्र नहीं किया है। बारादरी पुलिस ने आरोपी भतीजों समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

बारादरी क्षेत्र के संजयनगर स्थित सैनिक कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी अनुराग सिंह के पिता मुनीष कुमार ने बताया कि जोगी नवादा निवासी पप्पू गिरधारी के भतीजे टिंकू राठौर व सौरभ राठौर ने उनकी दुकान से जून से जुलाई 2020 के बीच करीब एक लाख का प्लाईवुड का सामान खरीदा था। जिसमें करीब 10 हजार रुपये नगद जमा कर दिए थे। कुछ समय बाद तकादा करने पर टिंकू राठौर ने 10 हजार रुपये और जमा किए।

बाकी रकम की अदायगी के लिए 50 हजार रुपयों का एक चेक भी दिया था। कुछ समय तक रुपये न देने पर जब अनुराग ने चेक बैंक में लगाने की बात कही, तब टिंकू राठौर ने चेक न लगाने की बात कहते हुए नगद भुगतान की बात कही और पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पप्पू गिरधारी के आवास के पास निजी अस्पताल के सामने जगह बताकर अनुराग को बुलाया था। रुपये लेने के लिए अनुराग दोस्त आकाश व सूरज के साथ दो बाइकों से वहां पहुंचा।

आरोप है कि अनुराग के रुपये मांगने पर टिंकू राठौर ने पहले गाली-गलौज की और रुपये न देने की बात कहते हुए धमकाना शुरू कर दिया। अनुराग और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपियों के साथ वहां मौजूद अन्य लोगों ने धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जान से मारने के इरादे से टिंकू राठौर व सौरभ राठौर ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक गोली अनुराग की पीठ में लगी और वह मौके पर गिर गया। व्यापारी के पिता ने बताया कि झगड़े के दौरान अनुराग के दोनों दोस्त भी घायल हो गए।

आरोपी व उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल दोस्तों ने ही अनुराग को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अनुराग के पिता ने बारादरी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर बारादरी पुलिस ने टिंकू राठौर, सौरभ राठौर व 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, फिलहाल आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। -नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, बारादरी

बरेली: हत्यारोपी पप्पू गिरधारी के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट 22 तक स्थगित
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। 31 वर्ष पूर्व सिविल लाइंस में हुए चर्चित जैन दम्पत्ति हत्याकांड की केस फाइल जिला जज के आदेश से ट्रांसफर होने के बाद शुक्रवार को एडीजे-2 की अदालत में पेश हुई। हत्यारोपी उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के विरूद्व बीती 29 जुलाई व 5 अगस्त को एडीजे-6 द्वारा गैर जमानती वारण्ट जारी किया था।

आदेश के विरूद्व पप्पू उच्च न्यायालय चले गये थे। जिस पर बीती 6 सितम्बर को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शेष सुनवाई को 22 सितम्बर की तिथि नियत कर रखी है। वहीं सेशन कोर्ट में पप्पू की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार भटनागर ने गैर जमानती वारण्ट निरस्त करने की याचना करते हुए अर्जी देकर कहा कि उनका मुवक्किल बीती 29 जुलाई को देहरादून में था। वह बुखार, जुखाम से पीड़ित था, ऐसी स्थिति में उन्होंने उच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार न्यायालय आने से मना कर दिया था।

इस बाबत प्रार्थना पत्र भी कोर्ट में दिया गया था। मगर कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए एनबीडब्लू वारण्ट जारी कर दिया था। तर्क दिया कि चूंकि केस फाइल पुनर्गठन के स्तर पर है, अभियुक्त द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है, बीमारी के कारण हाजिर अदालत नहीं हो सका था। कथन के समर्थन में उत्तराखण्ड देहरादून में हुए इलाज के कागजात, मेडिकल रिपोर्ट्स आदि भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किये।

वहीं वादी मुकदमा मृतक दम्पत्ति की पुत्री डॉ. प्रगति जैन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र शंकर सक्सेना व पूर्व डीजीसी राजेश यादव ने उच्च न्यायालय के आदेश तक एनबीडब्लू के अनुपालन के स्थगन पर सहमति व्यक्त की। जिस पर कोर्ट ने हाईकोर्ट में अर्जी लम्बित होने की दशा में गैर जमानती वारण्ट को 22 सितम्बर तक स्थगित करते हुए सुनवाई को 23 सितम्बर की तिथि नियत की है।

बरेली: हत्यारोपी पप्पू गिरधारी की बढ़ीं मुश्किलें, ट्रांसफर अर्जी के विरोध में तीन अधिवक्ता नियुक्त
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। बहुचर्चित जैन दंपति हत्याकांड में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से मुख्य हत्यारोपी उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। शुक्रवार को केस ट्रांसफर करने की अर्जी पर जिला जज रेणु अग्रवाल की अदालत में सुनवाई हुई।

इस दौरान पप्पू गिरधारी की केस ट्रांसफर अर्जी का विरोध करने के लिए मृतक जैन दंपति की बेटी एवं हत्या के मुकदमे की पैरोकार डा. प्रगति जैन ने अपना पक्ष रखते हुए तीन अधिवक्ताओं को नियुक्त किया। जिनमें वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र शंकर सक्सेना, पूर्व डीजीसी क्राइम राजेश यादव व अखिलेन्द्र कुमार सोमवंशी शामिल हैं। मामले में जिला जज ने अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख नियत की है। वहीं, पप्पू गिरधारी की ओर से बार एसोसिएशन अध्यक्ष/वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम शर्मा पहले से ही नियुक्त हैं।

बता दें कि गैर जमानती वारंट जारी होने के दौरान कोर्ट की सख्ती पर पप्पू गिरधारी ने जिला जज की कोर्ट में केस ट्रांसफर करने की अर्जी दी थी और अपनी बीमारी का हवाला देते हुए अर्जी की पैरवी के लिए अपने पुत्र धर्मेंद्र कुमार राठौर को नियुक्त किया है। पूर्व में हुई सुनवाई में धर्मेंद्र ने अदालत को बताया था कि पप्पू गिरधारी गंभीर बीमार हैं। चलने फिरने में असमर्थ हैं।

कोरोना से पीड़ित भी रह चुके हैं। इस वजह से अर्जी की पैरोकारी करने में सक्षम नहीं हैं। इधर ट्रायल कोर्ट में हत्याकांड की सुनवाई 10 सितम्बर को होनी है। पप्पू गिरधारी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट बरकरार है लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर है। कोतवाली पुलिस मामले में ढील डाले हुए है।

बरेली: कोर्ट की सख्ती से डरे हत्यारोपी पप्पू गिरधारी अदालत में नहीं हुए हाजिर
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। बहुचर्चित सिविल लाइंस के जैन हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी शनिवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। ट्रायल कोर्ट एडीजे-6 अब्दुल कय्यूम की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए हत्यारोपी पप्पू गिरधारी के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट को बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई को 10 सितम्बर की तिथि नियत की है।

माना जा रहा है कि कोर्ट की सख्ती की वजह से पप्पू गिरधारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इसलिए पूर्व में पप्पू गिरधारी ने अपने अधिवक्ता के जरिए केस को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की अर्जी जिला जज की अदालत में दी थी, जिस पर सुनवाई को 27 अगस्त की तिथि नियत है।

बता दें कि बीती 29 जुलाई व फिर 5 अगस्त को हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर तलब किया था, मगर पप्पू गिरधारी शनिवार को भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए जिस पर कोर्ट ने वारंट बरकरार रखा है। बारादरी पुलिस ने भी बीते दिनों वारण्ट के तामिल कराने के लिए पप्पू गिरधारी के घर पर दबिश दी थी मगर उनके मौजूद न मिलने पर पुलिस भी खाली हाथ लौट आयी थी।

अपनी जान को खतरा बता कोर्ट से गनर की मांग कर चुका हत्यारोपी

अपनी जान को खतरा बताते हुए हत्यारोपी पप्पू गिरधारी ने बीते वर्ष एडीजे-6 की अदालत मे अर्जी देकर गनर दिलाये जाने के लिए कप्तान को आदेशित किये जाने के लिए भी अदालत से याचना की थी। जिसको अदालत ने 20 अगस्त 2020 को खारिज कर दिया था। अर्जी में कहा था कि वह राजनैतिक व्यक्ति हैं।

साहू राठौर विकास समिति लखनऊ का करीब 25 वर्षों से प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व में महानगर का सभासद भी रह चुका है और वर्ष 2000 में बरेली से मेयर का चुनाव भी लड़ा। वनखण्डीनाथ धाम गौशाला प्रबंध समिति जोगी नवादा, श्री रामलीला समिति जोगी नवादा का अध्यक्ष है और श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) का राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बैठकों में शामिल होने के लिए सम्पूर्ण भारत में आना-जाना पड़ता है। सुरक्षा की मांग करते हुए आला अधिकारियों को अर्जियां दी मगर सुरक्षा नहीं मिली।

मुकदमा कोर्ट में लंबित होने का भी हवाला दिया था। बताया कि उसको जान माल का खतरा बना हुआ है। एक बार उसकी गर्दन पर गोली मारी गयी थी। वह काफी उपचार के बाद बच सका था। सरकारी खर्चे पर दो गनर दिलाये जाने का आदेश एसएसपी को देने की याचना की थी। सरकारी वकील ने अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया था कि पप्पू गिरधारी गम्भीर हत्याकांड में आरोपी हैं। कोर्ट द्वारा गनर प्रदान किये जाने पर अभियोजन साक्षियों को डराने, धमकाने, सही साक्ष्य न देने, भयभीत करने का काम करेगा और गनर मिलने से रुतबा होने से आरोपी के विरुद्ध गवाह निर्भीक होकर साक्ष्य भी नहीं दे पायेंगे। जिस पर कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी।

बरेली: हत्यारोपी पप्पू गिरधारी की मुश्किलें बढ़ी तो बचाव में आयीं रेखा आर्य
हल्द्वानी/बरेली, अमृत विचार। 31 साल के बाद बहुचर्चित जैन दंपती हत्याकांड में आरोपी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। कोर्ट की सख्ती से घबराकर पप्पू गिरधारी ने जिला जज के यहां अर्जी देकर केस हस्तांतरित करने की याचना की है।

जिस पर जिला जज ने संबंधित न्यायालय से कमेंट मांगते हुए सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख नियत की है। इधर मंगलवार को नगर निगम हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में पप्पू गिरधारी की पत्नी उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बचाव में दिखीं। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए रेखा आर्य ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में ही इस पर फैसला होगा। कांग्रेस व्यक्तिगत मामले को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।

मंत्री रेखा आर्य नगर निगम में महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण करने पहुंचीं थीं। मीडिया से बातचीत में रेखा आर्य ने कहा कि जो लोग इस मामले को उठा रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यह मामला 31 साल पुराना है और कोर्ट में चल रहा है। इसका जवाब कोर्ट में ही दिया सकता है। न्यायालय से बढ़कर कोई नहीं है। बाहर कोई भी इसका परीक्षण नहीं कर सकता।

पप्पू गिरधारी के खिलाफ जारी हुआ है गैर जमानती वारंट

जैन दंपती हत्याकांड में 5 अगस्त को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-छह अब्दुल कययूम की कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। वारंट पप्पू गिरधारी के सुरेश शर्मा नगर स्थित आवास के नाम से जारी हुआ है। अदालत के सख्त रुख से घबराए पप्पू गिरधारी ने सोमवार को अपने अधिवक्ता घनश्याम शर्मा के जरिए जिला जज की अदालत में अर्जी देकर राज्य बनाम गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू आदि (123/92) केस को किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर करने की याचना की थी।

यह था जैन दंपती हत्याकांड

11 जून 1990 की रात सिविल लाइंस बरेली निवासी लकड़ी कारोबारी नरेश जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन की संपत्ति विवाद में डंडों और चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने जैन दंपती की दोनों बेटियों को बंधक बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। मामले में गिरधारी लाल साहू समेत कई अन्य को आरोपी बनाया गया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने गिरधारी लाल समेत 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।

बरेली: शराब के नशे में पेट्रोल लेने पहुंचे युवक व साथियों ने कर्मियों से की मारपीट

बरेली: जैन हत्याकांड- कोर्ट के सख्त रूख से घबराये पप्पू गिरधारी ने जिला जज से लगायी केस ट्रांसफर की गुहार
विधि संवाददाता, बरेली, अमृत विचार। अदालत के सख्त रूख से जैन दम्पत्ति हत्याकांड के हत्यारोपी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी घबरा गए हैं। उत्तराखण्ड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी ने सोमवार को अपने अधिवक्ता घनश्याम शर्मा के जरिए जिला जज की अदालत मे अर्जी देकर राज्य बनाम गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू आदि (123/92) केस को किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर किये जाने की याचना की। जिला जज ने सम्बन्धित न्यायालय से कमेंट मांगते हुए अर्जी पर सुनवाई को अगली तिथि 18 अगस्त नियत की है।

5 अगस्त को एडीजे-6 अदालत ने इसी केस में तीन अन्य आरोपियों को गैर जमानती वारण्ट पर जेल भेज दिया था। साथ ही पप्पू गिरधारी के विरूद्व भी एनबीडब्लू जारी कर दिया था। जिस पर पुलिस गिरधारी की तलाश मे दबिशें दे रही है। सोमवार को पप्पू ने अपने अधिवक्ता के जरिए जिला जज की अदालत मे मुकदमा ट्रांसफर कराये जाने की अर्जी पेश करवायी। साथ ही कोर्ट में पैरवी को अपने बेटे धर्मेन्द्र राठौर को भेजा।

जिला जज के समक्ष पक्ष रखते हुए गिरधारी के अधिवक्ता ने आगामी 20 अगस्त को हित विपरीत आदेश होने की आशंका व्यक्त कर स्थानान्तरण का आधार देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में पत्रावली गुम हो जाने पर जब अदालत ने अभियुक्तगण से बयानों इत्यादि दस्तावेजों की कार्बन प्रति मांगी तब अभियुक्तगण ने अपने वकील के जरिए कोर्ट को सभी कागजात उपलब्ध कराये। फिर भी अदालत का यह कथन कि अभियुक्तगण सहयोग नहीं कर रहे हैं विधि विरूद्व है। साथ ही पीआईएल पर उच्च न्यायालय के कोविड गाइडलाइन का उल्लेख करते हुए मुकदमें को किसी अन्य अदालत में स्थानान्तरित किये जाने की याचना की।

जेल गये तीन आरोपियों की जमानत मंजूर

सिविल लाइंस मे 11 जून 1990 को हुए जैन दम्पत्ति मर्डर केस में बीती 5 अगस्त को गैर जमानती वारण्ट पर जेल भेजे गये तीन अभियुक्तों की जमानत अर्जी एडीजे छह अब्दुल कय्यूम की अदालत ने मंजूर कर ली है। अदालत ने अभियुक्त बदायूं, थाना कोतवाली के मोहल्ला ब्रहमपुरा निवासी जगदीश सरन गुप्ता, आंवला के बजरूद्दीन व शीशगढ के नरेश की जमानत अर्जी प्रत्येक को एक-एक लाख रूपये धनराशि के दो-दो जमानती पेश करने पर मंजूर की।

अभियुक्त जगदीश सरन गुप्ता का पक्ष रखते हुए उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि वह 77 वर्षीय वृद्व व्यक्ति हैं व हदय की बीमारी से पीड़ित हैं। इसके अलावा अन्य मुल्जिमों के वकीलों ने भी तर्क दिया कि वह न्यायालय में जानबूझकर गैर हाजिर नहीं हुए थे क्योंकि पीआईएल नं-564/2020 में पारित आदेश में उच्च न्यायालय ने यह निर्देश पारित किया था कि यदि अभियुक्त या वादकार बुखार या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो उसे न्यायालय परिसर या कोर्ट में प्रवेश देने से रोका जाये।

इसके अनुपालन में उनके वकील ने मुल्जिमगण को अदालत में न बुलाकर उनकी हाजिरी माफी अर्जी दी। अब उच्च न्यायालय ने आदेश को 17 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है, इसलिए जमानत का आधार हो सकता है। वहीं सरकारी वकील ने हत्या जैसे गंभीर मुकदमे में आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त करने की मांग की।