fake case - Amrit Vichar

UP: भाजपा कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसियों को रोका, पुलिस से नोकझोंक
संभल, अमृत विचार। यंग इंडिया मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर फर्जी मुकदमा बनाकर ईडी द्वारा फंसाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले तो पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। शहर अध्यक्ष के आगे इंस्पेक्टर खड़े हो गए और चारों ओर से पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा जिला कार्यालय पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई।

एक दिन पहले दिल्ली की एक अदालत द्वारा यंग इंडिया मामले में ईडी की चार्जशीट का संज्ञान लेने से इंकार के बाद कांग्रेस नेता भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए हैं। पार्टी के आह्वान पर जिलाें में भी भाजपा को घेरने की रणनीति के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता लामबंद हुए। गुरुवार को संभल में लाड़म सराय स्थित कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुशीर खां तरीन के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की और शहर अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर को नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला कार्यालय घेरने के लिए निकले। इस बीच पहले से मुस्तैद पुलिस ने कार्यालय गेट से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गये और जबरन आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कोतवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम के आगे खड़े हो गये जबकि भारी पुलिस बल ने अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस हालात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कदम पीछे हटाने पड़े। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि ‘यंग इंडिया’ मामले में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फर्जी तरीके से फंसाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कई वर्षों से विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। कहा कि आज जनता अपनी आवाज उठाने के लिए भी स्वतंत्र नहीं रह गई है।

शहर अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम ने कहा कि भाजपा कार्यालय का घेराव करने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था, लेकिन तानाशाही रवैया अपनाते हुए सरकार ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यहीं रोक दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा कांग्रेस से डर रही है। मुशीर खां तरीन ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोककर मनमानी का परिचय दे रही है। इस दौरान फुरकान कुरैशी, मुअज्जम खान, मुशीर खां तरीन, आरिफ तनवीर, दाऊद पाशा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वहीं विरोध दर्ज कराया।

सुबह से मुस्तैद रहा पुलिस बल,कांग्रेस कार्यालय बना छावनी
संभल,अमृत विचार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किए जाने की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह से ही चौधरी सराय में मुशीर खां तरीन के कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। जब तक कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए पहुंचने शुरु हुए तब तक कांग्रेस कार्यालय का नजारा छावनी सा नजर आ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष से वार्ता कर साफ बता दिया था कि उन्हें पैदल मार्च कर भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने के लिए जाने की इजाजत नहीं दी जायेगी। मना करने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालना शुरु किया तो पुलिस ने उन्हें सख्ती से रोक दिया। वहीं कांग्रेस के आंदोलन काे देखते हुए एकता विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर सुबह से ही आरआरएफ के जवान तैनात नजर आये।

बरेली में दुष्कर्म की झूठी FIR बना ब्लैकमेलिंग का हथियार, पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड
बरेली, अमृत विचार: चार महिलाएं दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराकर लोगों से वसूली करने का गैंग चला रही थीं। इस गैंग को सरगना पीडब्ल्यूडी का चपरासी निरंजन है। वह कई लोगों से झूठे मुकदमें लिखाकर लाखों रुपये की वसूली कर चुका है। एसपी सिटी मानुष पारीक के आदेश पर चपरासी समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र निवासी सुधांशु अग्रवाल उर्फ गोलू ने बताया कि मढ़ीनाथ की रहने वाली एक महिला ने कोर्ट के जरिए 18 फरवरी को थाना किला में उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय वह सीबीगंज की एक दुकान पर सामान लेने के लिए गए थे। पुलिस ने मुकदमे को फर्जी मानते हुए खारिज कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह शाहजहांपुर की महिला ने टीकाराम मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शांति विहार की एक महिला ने अख्तर हुसैन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सुधांशु का आरोप है कि इस पूरे गिरोह का संचालन पीडब्ल्यूडी का चपरासी निरंजन कर रहा है। गैंग की महिला सदस्य हीराकली, नन्ही देवी, चंद्रकली और वैशाली दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट का सहारा लेकर ब्लैकमेलिंग करती थीं और रुपये नहीं देने पर कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करवा देती थीं।

उधर कोतवाली पुलिस ने फौरन निरंजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसका फोन चेक किया तो उसमें उसमें महिलाओं के साथ बातचीत के कई ऑडियो क्लिप्स मिले। जिनमें वह पुरुषों को फंसाने और उनसे रुपये वसूलने की योजना बना रहा था। पुलिस इन ऑडियो की भी जांच कर रही है।

पीडब्ल्यूडी के चपरासी समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीडब्ल्यूडी का चपरासी ही गिरोह का सरगना था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह में शामिल आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है- मानुष पारीक, एसपी सिटी

ये भी पढ़ें- Bareilly: AIMIM प्रदेशाध्यक्ष बोले...पाकिस्तान ने दुनिया भर में मुसलमानों की छवि की खराब

रामपुर: आजम और अब्दुल्ला से जुड़ा ये मामला निकला फर्जी...सीसीटीवी कैमरों से खुला राज
रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गवाही से रोकने का मामला पुलिस की जांच में फर्जी निकला है। इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नदीम ने राजू शम्सी के खिलाफ तहरीर दी थी। जांच में मामला झूठा पाया गया। ऐसा उनके द्वारा नहीं  किया गया। सीसीटीवी कैमरों को चेक  किया गया था उस समय वह वहां पर मौजूद नहीं थे। पीड़ित ने मांग की है कि पुलिस को गुमराह करने का मुकदमा नदीम के खिलाफ लिखा जाए।

सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम खां  का नाम लेकर पीड़ित नदीम ने सभासद पर  ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी देते हुए गंज थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद मामले की जांच में मामला फर्जी पाया गया। गंज थाना क्षेत्र के आखूने खेलान निवासी नदीम ने गंज थाने में तहरीर देकर कहा था कि वह और उसकी मां ने वर्ष 2023 में  शहर विधान सभा उपचुनाव के दौरान आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां के विरुद्ध  मतदान को प्रभावित करने के संबंध में गंज थाने में दो मामले दर्ज कराए थे।

इन मामलों में कोर्ट में सुनवाई हो रही है। जिसमें मां बेटों को समन प्राप्त हो चुके हैं। 8 अप्रैल को उन्हें कोर्ट में पेश होना था। आरोप था कि इस दौरान राजू शम्सी जोकि पूर्व प्रत्याशी आसिम राजा का रिश्तेदार है। 8 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे  वह अपनी मां शहनाज बेगम के साथ बाइक से कोर्ट जा रहा था। रास्ते में  राजू शम्सी तीन चार अज्ञात  लोगों के साथ तमंचे लेकर आ गया था।  जिसके बाद नदीम और उसकी माता के सिर पर तमंचे की नालों को  रखते हुए कहा कि आजम  और अब्दुल्ला के खिलाफ गवाही दी, तो पूरे घर को जान से मार देंगे।

राजू शम्सी ने अपने हाथ में लिए थैले से बम निकालकर कहा कि यह हैंड ग्रिनेंड है। तुझे व  तेरे घर को  बमों से उड़ा देंगे। पहले भी कई रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। इस मामले में पीड़ित ने 11 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद एसपी के आदेश पर गंज इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने मामले की जांच की। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के सभासद एवं जिला सचिव आरिफ सिकन्दर उर्फ राजू शम्सी ने कहा कि नदीम ठेकेदार आजम खां का कोर सदस्य रह चुका है।

सपा सरकार जाने के बाद अपने आपको बचाने के लिए भाजपा में शामिल हो गया। यह कई मुकदमों में नामजद है। इसी से क्षुब्ध होकर नदीम ठेकेदार ने मेरे ऊपर झूठा बेबुनियाद आरोप लगाकर तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी सिद्ध होने पर नदीम के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का मुकदमा लिखकर उसे जेल भेजा जाए।

Bareilly: झूठे मुकदमे में कार्रवाई से बचना था...महिला दोबारा रच डाली फर्जी गैंगरेप की कहानी
बरेली, अमृत विचार। महिला का अपहरण कर कार में गैंगरेप करने के बाद गोली मारकर कार से फेंक देने का मामला पहले ही पुलिस की जांच में फर्जी साबित हो चुका है। महिला ने ऐसा क्यों किया और किसकी साजिश थी इसका खुलासा बृहस्पतिवार की शाम किया।

महिला ने 2022 में एक मामला दर्ज कराया था इसमें मेयर को आरोपी बनाया था। जांच में फर्जी निकलने पर उस मामले को पुलिस ने एक्सपंज कर दिया था। उसी मामले में 182 के तहत कोर्ट में सुनवाई होनी थी। कार्रवाई से बचने के लिए महिला ने दोबारा गैंगरेप और गोली लगने का नाटक किया।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर निवासी सोनू नाम की महिला ने 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 300 बेड अस्पताल के पास मेडिकल से दवा लेने गई थी। कार सवार पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। तीन लोगों ने गैंगरेप किया। उसके बाद गोली मारकर कंपनी गार्डन के पीछे फेंक कर फरार हो गए। सोनू की भांजी ने पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में कहानी पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस इस मामले में महिला, जिला अस्पताल के कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस मामले में सुगबुगाहट थी कि एक जनप्रतिनिधि के सियासी, सामाजिक रसूख को धूमिल करने के लिए एक भाजपा नेता के इशारे पर ही महिला ने साजिश की। लेकिन गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया उसमें इस चर्चा की हवा निकाल दी। पुलिस के अनुसार महिला ने 2022 में गैंगरेप का एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में महिला ने अपने बयान में मेयर समेत तीन लोगों पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच के बाद उस मामले को एक्सपंज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में 182 के तहत कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेजी। उस केस में 25 अप्रैल को सुनवाई होनी है। महिला को डर था कि वह फंस जाएगी। इसीलिए उसने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और अपने अपहरण, गैंगरेप, गोली मारने की कहानी गढ़ दी। इसके लिए जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहताश के जरिए झोलाछाप शराफत खां से सीने में गोली प्लांट कराई थी। पुलिस षडयंत्र में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
इंसेट

रोहताश ने दो खोखा और गोली कराई थी उपलब्ध
खुलासे में पुलिस ने बताया कि महिला को डर था कि 182 के तहत 25 अप्रैल को न्यायालय में सुनवाई के दौरान उस पर कार्रवाई के आदेश हो सकते हैं। वह डर गई और बचने की साजिश रचने लगी। उसने जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहताश से हर हाल में गोली और खोखा उपलब्ध कराने की बात कही। रोहताश ने चार साल पहले महिला की बेटी की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई थी। तभी से दोनों की जान पहचान थी। रोहताश ने महिला को दो खोखा और एक कारतूस उपलब्ध कराया। साथ ही गोली प्लांट कराने के लिए हजियापुर के झोलाछाप शराफत खान से संपर्क कराया। 2500 रुपये में सौदा तय हुआ। शराफत खान ने सिक्के को गर्म कर सीने पर रखा और इंजेक्शन लगाकर सीने को सुन्न करने के बाद चीरा लगाकर 32 बोर की एक गोली अंदर रख दी। झोलाछाप शराफत से गोली प्लांट कराने के बाद गैंगरेप, अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इंसेट

... कुछ तो पर्दादारी है
पुलिस के खुलासे के अनुसार 182 की कार्रवाई से बचने के लिए महिला ने साजिश रची। लेकिन पुलिस के इस खुलासे में कुछ तो पर्दादारी भी है। महिला का मकसद सिर्फ खुद को बचाना ही नहीं होगा बल्कि वह किसी को तो फंसाना चाहती ही थी। पूरी योजना बनाकर रची इस साजिश के जरिये वह किस पर दबाव डालना चाह रही थी। 2022 में दर्ज कराए मुकदमे में अपने बयान में उसने मेयर का नाम लिया था। संभवत: इस बार भी वह बयानों में ही किसी का नाम खोलती। पुलिस को पूछताछ में कुछ न कुछ बताया भी होगा। खुलासे में उसी पर पर्दा डालने की नीयत जाहिर हो रही है।

दो मुकदमे एक सा समय और एक जैसी कहानी
महिला ने 2022 में भी दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों घटनाओं में एक जैसा समय और एक जैसी कहानी है। दोनों में शाम को अकेली डॉक्टर से दवा लेने और कार में खींच कर गैंग रेप करने का आरोप लगाया था। साथ ही दोनों मामलों में गैंगरेप के बाद उसे फेंक कर आरोपी का फरार होना दिखाया गया है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला ने 2022 में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे झूठा पाए जाने पर मुकदमे को एक्सपंज कर दिया गया था। साथ ही महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोर्ट में 182 के तहत रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसकी सुनवाई 25 अप्रैल को होनी थी। महिला को शक था कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई हो जाएगी। जिसे लेकर उसने गैंगरेप और गोली कांड की कहानी रची थी।

मिर्जापुर: हलिया पुलिस पर युवक ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे कर वसूले 40 हजार
मीरजापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र निवासी युवक ने हलिया पुलिस पर डरा धमकाकर 40 हजार रुपए जबरियां लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि 18 हजार कैश और 22 हजार अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए हैं। युवक नीरज जायसवाल का आरोप है कि वह 22 मई को काम के सिलसिले में देवरी गया था।

इस दौरान एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए रुका तभी हलिया थाने के कांस्टेबल मनोज यादव पकड़ कर उसे हलिया थाने ले गए। पूछे जाने पर बताया गया कि दरोगा जी ने बुलाया है। किस लिए बुलाया गया है पूछे जाने पर कुछ नहीं बताया गया।

आरोप है कि हलिया थाना पहुंचने पर थाने में तैनात एसआई ने कहा मोहल्ले से गांजा बेचने की तुम्हारी शिकायत मिली है। पैसा दो वरना गांजे में जेल भेज देंगे। फर्जी केस में फंसाने का डर दिखाकर उससे 40 हजार वसूल किया गया। पीड़ित का आरोप है कि 18 हजार कैश और 22 हजार अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए हैं।

पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर इस मामले पर क्षेत्राधिकारी लालगंज ने जांच की बात करते हुए कहा है कि, जांच में दोषी पाए जानें पर कार्यवाही की जाएगी। यदि शिकायत फर्जी निकली तो शिकायतकर्ता के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज़ होगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ग्रामीण के मकान से चोरों ने नकदी समेत साढ़े चार लाख की संपति की पार

प्रयागराज: न्यूरो सर्जन को धमका कर मांगे दो लाख रुपए, फर्जी केस में फंसाने की दी धमकी
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज में न्यूरो सर्जन डॉक्टर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. खेतान को धमकी दी गई है कि यदि दो लाख रुपये न दिए तो झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।

डॉक्टर की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने अनिल कुमार जैन निवासी जवाहर नगर कोटा राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के लोडर रोड पर रहने वाले डॉक्टर प्रकाश खेतान ने गुरुवार को जॉर्ज टाउन पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उन्होंने अपने बच्चों का एडमिशन कोटा राजस्थान में कराया है। जहां कोटा राजस्थान में अनिल कुमार जैन को एक अभिभावक के रूप में देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है।

डॉक्टर ने अनिल को एक चेक दिया था और कहा था कि जब बच्चों को जरूरत हो तो पैसे चेक से निकाल लेना। इसके अलावा क्लिनिक खोलने के लिए एक जगह भी ली गई थी। क्लीनिक खोलने के लिए फर्नीचर से लेकर सारे सामान की व्यवस्था की गई थी।

डॉ. खेतान का आरोप है कि अनिल ने सारा सामान और पैसा रख लिया फोन करने पर कहा कि बाद में दे दूंगा। अनिल ने लिया हुआ चेक भी वापस नहीं किया है। डॉक्टर का आरोप है। जब सामान और पैसे के लिए फोन किया गया तो अनिल ने फोन नहीं उठाया।

इसके अलावा व्हाट्सएप कॉलिंग करके फोन पर धमकी दी। कहा कि दो लाख दो नहीं तो फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दूंगा। इस मामले में इंस्पेक्टर जार्जटाउन का कहना है कि डॉक्टर ने अपने सारे दस्तावेज सौंपे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: बस यात्रा के दौरान यात्री के कान काटने का मामला, पुलिस ने FIR दर्जकर कंडक्टर-ड्राइवर को किया गिरफ्तार, देखें VIDEO

हरदोई: हाईकोर्ट ने केस खारिज करते हुए डीएम और एसपी पर लगाया 2-2 लाख का जुर्माना, जानें मामला
हरदोई। वसूली करने के मामले में पुलिस ने होमगार्ड को ही फर्जी फंसा दिया। बिना किसी गवाह के पूरा केस तैयार भी कर लिया। इस मामले में सख्त हुई हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने निचली अदालत का तलबी आदेश और आरोप-पत्र दोनों पर गौर करने के बाद पूरा केस खारिज करते हुए डीएम और एसपी पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के जस्टिस राजीव सिंह ने होमगार्ड रामगोपाल गुप्ता की उस अर्ज़ी पर, जिसमें उसे लोनार थाने में तैनात रहे एसआई ऋषि कपूर ने ट्रक ड्राइवरों से वसूली करने के आरोप में पकड़ा और उसके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया था।

कोर्ट ने माना कि पुलिस ने बगैर गवाह के सिर्फ उस वीडियो को रिकॉर्ड में शामिल किया जिसमें उसे वसूली करते दिखाया गया था। रामगोपाल गुप्ता ने अपनी अर्जी में कहा था कि जब उसकी तलाशी ली गई तो जेब से सिर्फ 30 रुपये निकले थे जो अपने घर से ले कर चला था, बार-बार बेगुनाही का सबूत दिए जाने के बाद भी पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे फर्ज़ी केस में फंसा दिया।

उसकी इस अर्ज़ी पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने माना कि इससे साबित होता है कि पुलिस किस तरह से लोगों को फर्ज़ी मामलों में फंसाती है। कोर्ट ने निचली अदालत का तलबी आदेश और आरोप-पत्र दोनों पर गहराई से गौर करते हुए पूरा केस खारिज़ करते हुए डीएम व एसपी पर जुर्माना लगाया है और जुर्माने की रकम दो महीने में अदा करने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें;-श्रमजीवी एक्सप्रेस बम कांड के दोषी आतंकवादियों को कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा, लगाया 5-5 लाख रुपए का जुर्माने

हल्द्वानी: पति का साथ पसंद नहीं था, पत्नी ने लिखा दिया दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा... 5 साल बाद मिला न्याय
हल्द्वानी, अमृत विचार। उसे पति का साथ नहीं पसंद था और पति से छुटकारा पाने के लिए महिला ने अपने ही पति को दुष्कर्मी, अपहर्ता बताकर उसे पॉक्सो के मुकदमे में फंसा दिया। करीब पांच साल चले मुकदमे के बाद पति को न्याय मिला और स्पेशल जज पॉक्सो की नंदन सिंह की अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को बरी कर दिया।

आरोपी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता रविंद्र बिष्ट व राजन मेहरा ने बताया कि हथैनी चिकसाना भरतपुर राजस्थान निवासी रविंद्र कुमार पुत्र स्व.प्रताप सिंह पर उसी की पत्नी ने वर्ष 2019 में धारा 363, 366, 376, 347, 323, 504, 506, 3/4 पॉक्सो के तहत लालकुआं कोतवाली में मुकदमा लिखाया। खुद को पत्नी होना छिपा कर महिला ने 13 साल की उम्र में रविंद्र नौकरी पर उसे बरेली ले जाने के बहाने राजस्थान ले गया।

जहां उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। करीब 7 साल बाद वह भाग कर लालकुआं पहुंची, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा हुआ, लेकिन पीड़िता आरोप सिद्ध नहीं कर सकी। उल्टा यह साबित हो गया कि पीड़िता आरोपी की पत्नी है। रविंद्र ये कोर्ट को यह भी बताया कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध है और वह शादी कर चुकी है। न्यायालय से संदेह का लाभ देते हुए रविंद्र को बरी कर दिया।

लखनऊ : प्रतियोगी छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर आए चोट के निशान
अमृत विचार, मलिहाबाद/लखनऊ । रहीमाबाद थाना भ्रष्ट हैं.....मुझ पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमें में एफआर (फाइनल रिपोर्ट)  लगाने के लिए थाने में तैनात दरोगा राजमणि पाल, लल्लन प्रसाद पाल और सिपाही मोहित शर्मा ने पचास हजार रुपये की घूस मांगी। रुपये न मिलने विपक्षियों के संग मिलकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। यह बात हम नहीं बल्कि खुदकुशी करने से पहले अपने सुसाइट नोट में प्रतियोगी छात्र अशीष कुमार (22) ने लिखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशीष शरीर पर आई चार चोटों के निशान इस कहानी को दूसरी तरफ इशारा कर रही है, लेकिन पीएम रिपोर्ट के आधार छात्र की मौत का कारण हैगिंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के साथ हत्या के पहलुओं में तफ्तीश कर रही है।

गौरतलब है कि 11 जून दोपहर एक बजे रहीमाबाद थानाक्षेत्र अन्तर्गत गहदों गांव निवासी प्रतियोगी छात्र आशीष कुमार (22) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। आशीष ने अपने सुसाइट नोट में रहीमबाद थाने में तैनात दरोगा राजमणि पाल, लल्लन प्रसाद पाल और सिपाही मोहित शर्मा को अपनी का जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद आलाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मलिहाबाद एसीपी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शरीर पर चार चोटों के निशान पाए गए है लेकिन मौत का कारण हैगिंग आया है। मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट का परीक्षण कराया जा रहा है। हैंड राइटिंग का मिलान कराया जा रहा है। जिसके रिपोर्ट आनी बाकी है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के साथ हत्या के पहलुओं में जांच पड़ताल करने में जुट चुकी है।

पीएम रिपोर्ट के बाद उठने लगे कई सवाल

छात्र की मां सुशीला देवी का आरोप था कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर बेटे आशीष ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर चार चोट कहां से आई ? जिसमें एक सिर पर बाकी अन्य पार्ट्स पर जख्म के निशान मिले हैं।  कयास लगाया जा रहे है कहीं परिवारिक विवाद या फिर मारपीट से मानसिक आहत होकर आशीष ने खुदकुशी तो नहीं की। एसीपी मलिहाबाद के मुताबिक, 28 सितम्बर 2022 में शिवपुरी गांव के रहने वाले श्यामलाल पाल ने आशीष और भाई मनीष के खिलाफ महिलाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले विवेचक कुलदीप सिंह यादव ने 02 नवम्बर 2022 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। चार्जशीट दाखिल होने के आठ माह बाद आशीष ने फंदा लगाकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : भारी टैक्स के विरोध में सपा, नगर निगम के सामने बैठेगी धरने पर

आगरा: फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में अब पुलिस पर होगी कार्यवाही
आगरा। आगरा में एक युवक के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के बाद थाना प्रभारी पर कार्यवाही होगी। आईजी के आदेश के बाद हुई जांच पड़ताल में मुकदमा फर्जी पाया गया, जिसके बाद अब थाना पुलिस के साथ शाहगंज थाना प्रभारी पर कार्यवाही का आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना ताजगंज के बरवाली गली की रहने वाली एक महिला ने 12 जुलाई को अपने पडोसी युवक के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर मिलने पर बिना आरोपों की जांच किए पुलिस ने धारा 354 छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच में थाना ताजगंज एसओ जसवीर सिरोही की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

इस मामले में युवक के परिजनों ने 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पोर्टल और आईजी निचिकेता झा से झूठा मुकदमा दर्ज किये जाने की शिकायत कर दी थी। इसके बाद आईजी निचिकेता झा ने एसपी सिटी विकास कुमार से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। एसपी सिटी की जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए। इसके बाद अब ताजगंज थाना पुलिस के एसओ जसवीर सिरोही पर कार्यवाही किये जाने का आदेश पारित किया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : फर्जी मुकदमा से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान

पिछड़ों और मुसलमानों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे वापस ले योगी सरकार : रामगोपाल यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव रामगोपाल यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राज्य के तमाम जिलों में मुसलमानों और पिछड़े वर्ग के नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किये जाने की शिकायत की है। यादव ने योगी से इन समुदायों के लोगों का उत्पीड़न बंद कर फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की। सपा की ओर से ट्वीट कर योगी से यादव की मुलाकात की जानकारी दी गयी है।

इसमें कहा गया है, “आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ में मुलाक़ात की। प्रदेश भर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फ़र्ज़ी मुकदमें दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में की बात।फ़र्ज़ी मुकदमों को वापस ले सरकार।”

गौरतलब है कि सपा, विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पिछले चार महीनों में उसके पार्टी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाये जाने का लगातार आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सपाइयों ने प्रो. रामगोपाल यादव का 76वां जन्मदिन मनाया, दीर्घायु की कामना की

हरदोई: एम्बुलेंस घोटाला, फर्जी केस दिखा कर सरकार को लगाई करोड़ों की चपत, जांच में हुआ खुलासा
हरदोई। 13,708 फर्ज़ी केस दिखा कर 6 करोड़,16 लाख, 86 हज़ार रुपए का घोटाला सामने आया है। एम्बुलेंस-102 की आड़ में सरकार को लगाई गई करोड़ों की चपत लगाने का खुलासा हुआ तो ज़िम्मेदारों के कान खड़े हो गए। माना जा रहा है कि जब इस तरह सिर्फ हरदोई ज़िले में 90 दिनों की रिपोर्ट के मुताबिक करोड़ों का घोटाला किए जाने की बात सामने आई है,तो फिर बाकी 74 ज़िलों में सरकार को अरबों की चोंट पहुंचाई गई होगी। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

बताते चलें कि तत्कालीन सरकार ने 2012 में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए एम्बुलेंस सेवा-102 की शुरुआत की थी। इस सेवा के तहत प्रसूता को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना और फिर जच्चा-बच्चा को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना होता है। सरकार एक केस पर सेवा प्रदाता कंपनी को 45 सौ का भुगतान करती है। दाल में कुछ काला नहीं,बल्कि पूरी दाल काली दिखाई देने पर स्वास्थ्य महकमें ने मार्च, अप्रैल और मई की जांच कराई। कराई गई जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है।

इन तीन महीनों में 19 ब्लाक को मिला कर 20 सेंटरों से 29,110 केस होना बताए गए थे। जबकि की गई जांच में 15,402 केस सही पाए गए,जबकि 13,708 केस फर्ज़ी निकले। इस तरह सेवा प्रदाता कंपनी ने सरकार को 6 करोड़, 16 लाख और 86 हज़ार रुपए का चूना लगाया है। माना जा रहा है कि जब अकेले हरदोई में करोड़ों का घोटाला सामने आया है तो फिर बाकी बचे 74 ज़िलों में अरबों-खरबो का घोटाला हुआ होगा। ज़िम्मेदार ही नहीं हर कोई इससे इंकार नहीं कर रहा है।

शासन को भेजी गई रिपोर्ट

एम्बुलेंस घोटाला सामने आने पर स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में कार्यवाहक सीएमओ डा.देशदीपक पाल का कहना है कि की गई जांच की सारी जानकारी और जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों हाथों से की गई लूट

एम्बुलेंस सेवा-102 हो या 108, इनके नाम पर दोनों हाथों से लूट की गई। अक्सर इस तरह की शिकायतें सामने आती रही कि मरीज़ो से जबरन पैसा वसूला जाता है। ऐसा नहीं, ज़िम्मेदारों को भी इसकी पूरी जानकारी रहती थी। लेकिन मामला सेवा प्रदाता कंपनी से जुड़ा होता है,इस वजह से स्याह हो या सफेद, कोई कुछ भी नहीं बोलता है।

पढ़ें-लालू प्रसाद की तबीयत में धीरे-धीरे हो रहा सुधार: सूत्र