1. पैंगोंग त्सो झील, लद्दाख

नमक के पानी की होने के बावजूद, सर्दियों में झील पूरी तरह जम जाती है। इस जगह का सुरम्य, मनमोहक और सपनों सा दृश्य आपको एक अद्भुत रोमांच से भर देता है।

2. पराशर झील, मंडी, हिमाचल प्रदेश

इस झील का पानी बहता हुआ है, लेकिन कोई नहीं जानता कि इसका पानी कहां से आता है और कहां जाता है? आश्चर्य की बात यह भी है कि इस झील की गहराई आज तक कोई नहीं नाप सका है।

3. पिछोला झील, उदयपुर, राजस्थान

पिछोला अथवा पिछौला झील राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर की सबसे प्रसिद्ध मीठे पानी की झील है। इस झील के बीचों-बीच जग मंदिर और जग निवास महल है, जिनका प्रतिबिंब झील में पड़ता है।

4. लोकटक झील, मणिपुर

लोकटक झील भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह झील वनस्पतियों और जीवों की शरण स्थली कही जाती है। इस पर तैरते विशाल हरित घेरों की वजह से इसे तैरती हुई झील भी कहते हैं।

5. चंद्रताल झील, स्पीति, हिमाचल प्रदेश

सैलानियों और ट्रेकर्स का स्वर्ग कही जाने वाली चंद्रताल झील स्पीति में 4300 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह कुछ बेहद खूबसूरत झीलों में से एक मानी जाती है। चंद्रताल झील का यह नाम इसके ‘अर्धचंद्राकार’ आकार की वजह से ही पड़ा है।

6. उमियाम झील, मेघालय

मेघालय के शिलाॅन्ग में स्थित उमियाम झील को ‘बारा पानी’ भी कहते हैं। चारों ओर प्राकृतिक छटा से घिरी यह झील सैलानियों को अपनी ओर बेहद आकर्षित करती है। वर्तमान में यह झील पूर्वोत्तर भारत के प्रथम हाइडिल पाॅवर का हिस्सा है।

7. शिल्लोई झील, नागालैंड

शिल्लोई झील नागालैंड की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस झील में एक पवित्र बच्चे की आत्मा वास करती है, इसीलिए ना तो इस झील के पानी का प्रयोग होता है, ना ही इस झील के पानी में मछली पकड़ने या सिंचाई करने जैसा काम होता है।

8. चंगु लेक, गंगटोक

इस झील को सोमगो झील, चंगु लेक और त्सोंगमो झील के नाम से जाना जाता है। स्थानीय भाषा में इसे ‘सांगु झील’ भी कहते हैं। झील में पानी आस-पास की बर्फ पिघलने से आता है।

9. वेम्बनाड झील, कुमारकोम, केरल

यह भारत की सबसे लंबी और केरल की सबसे बड़ी झील है। इसी झील में प्रति वर्ष नौका प्रतियोगिता का आयोजन होता है। वेम्बनाड झील ‘बैक वाॅटर पर्यटन’ के रूप में भी तेजी से विकसित की जा रही है।

10. डल झील, श्रीनगर

कश्मीर का ताज कही जाने वाली यह झील 18 किमी में फैली और तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह जम्मू कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। गर्मियों-सर्दियों के दौरान अलग-अलग नज़ारों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

Next Story

10 Must Visit Beautiful Place in World

Click Here