सारा ने भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए उज्जैन पहुंचे।
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए उज्जैन पहुंचे।
सारा अली खान और विक्की कौशल ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सारा अली खान और विक्की कौशल की मंदिर से कई तस्वीरें सामने आई हैं।
उज्जैन में भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद यह कपल इंदौर के लिए रवाना हो गया। यहा उन्होंने यूथ क्राउड के बीच ढेर सारी मस्ती की।
सारा और विक्की ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इंदौर में प्रमोशन के दौरान की गई मस्ती से कई अपडेट शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विक्की कौशल ने इंदौर की पॉपुलेशन के बीच 'जरा हटके जरा बचके' गाना गाया। विक्की और सारा की फिल्म 'जरा हटके ज़रा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।