क्या आपने कभी दो मुंह वाली बिल्ली देखी है? काफी कम लोग ही इस दुर्लभ बिल्ली को देख पाए हैं।
दो मुंह वाली बिल्ली एक दुर्लभ जीव है। इस बिल्ली को जानूस बिल्ली के नाम से जाना जाता है।
एक से दो दिन ही एक जीवित रहती है। लेकिन अमेरिका की एक जानूस बिल्ली ने 15 साल 87 दिन जीवित रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली जानूस बिल्ली का नाम फ्रैंक और लुई था।
दोनों बिल्लियां आपस में जुड़ी हुई थी। चेहरे दो थे लेकिन शरीर और दिमाग एक ही था।
इस जानूस बिल्ली का जन्म पशु चिकित्सक नर्स मार्टी स्टीवन के यहां 8 सितंबर 1999 को हुआ था।
जन्म के तीन महीने तक इन्हें मुंह में ट्यूब डालकर दूध पिलाया जाता था।
कुछ सालों बाद इनको कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया और 4 दिसंबर 2014 में इनकी मृत्यु हो गई।
सबसे ज्यादा जीवित रहकर बिल्लियों ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम।
Next Story
ग्रहों की पसंद के अनुसार इत्र या सुगंध का प्रयोग करें, मिलेगा फायदा
Click Here