मनाया जश्न

दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म जेलर के निर्माता सन पिक्चर्स ने ट्विटर पर जेलर के रैप अप के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में रजनीकांत, तमन्ना भाटिया और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

सन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, जेलर की शूटिंग खत्म! थिएटर पर 10 अगस्त को रिलीज होगी।

फिल्म जेलर में रजनीकांत एक जेलर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। जेलर में रजनीकांत, तमन्ना भाटिया शिवराजकुमार, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन की अहम भूमिका है।

Next Story

भारत में टेस्ला को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे एलन मस्क

Click Here

तमन्ना भाटिया की फिल्म जी करदा प्राइम वीडियो पर 15 जून को रिलीज होगी।

तमन्ना भाटिया की फिल्म जी करदा, बचपन के सात दोस्तों की एक दिलचस्प कहानी है, जिन्होंने सोचा था कि जब वे 30 साल के होंगे, तब उनकी जिंदगी बेहद आसान और सपनों-सी सुंदर होगी।

30 साल के होने पर उन्हें एहसास होता है कि उनकी जिंदगी तो परेशानियों से भरी है। वे साथ रहते हैं, प्यार करते हैं, हंसते हैं, गलतियां करते हैं, उनका दिल टूटता है, और वे थोड़े बड़े हो जाते हैं, लेकिन इस सब के बीच उन्हें लगता है कि गहरी दोस्ती और गहरे नाते भी अधूरे होते हैं और जिंदगी अबूझ पहेली की तरह है।