फल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं, इन्हें हर दिन अपनी डायट में शामिल करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है।

1. आम

गर्मी के मौसम में आम खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। इस मौसम में दशहरी, लंगड़ा और सफेदा आम सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

2. खरबूजा

खरबूजा विटामिन A से भरपूर होता है, जिससे इम्यूनिटी अच्छी होती है। खरबूजा को चेहरे पर भी पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।

3. तरबूज

तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

4. लीची

लीची आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को झुर्रियों से भी बचाते हैं।